होली की छुट्टियों का इंतजार खत्म! जानें यूपी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
[ad_1]
रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही छात्रों और शिक्षकों को सबसे ज्यादा इंतजार होली की छुट्टियों का रहता है. इस साल होली 14 मार्च 2025 को मनाई जाएगी और इसे लेकर कई राज्यों ने स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में 2 से 3 दिन की छुट्टी घोषित की गई है, जिससे छात्र त्योहार का पूरा आनंद उठा सकें. कुछ राज्यों में तो छुट्टियां रविवार तक बढ़ने की भी संभावना है. आइए जानते हैं कि आपके राज्य में स्कूल कब तक बंद रहेंगे.
उत्तर प्रदेश में सबसे लंबी छुट्टी!
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की है. प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में 13, 14 और 15 मार्च को अवकाश रहेगा, जिससे छात्र होली का त्योहार धूमधाम से मना सकें. स्कूल अब 17 मार्च, सोमवार को ही खुलेंगे.
दिल्ली और राजस्थान में भी लंबा वीकेंड
दिल्ली में 13 और 14 मार्च को होली की आधिकारिक छुट्टी घोषित की जा सकती है. रविवार (16 मार्च) तक स्कूल बंद रहने की संभावना है, खासकर उन स्कूलों में जो पांच-दिवसीय कार्य प्रणाली (Monday-Friday) को फॉलो करते हैं. राजस्थान में भी तीन दिनों तक स्कूल बंद रहने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, छात्रों को अपने-अपने स्कूलों से आधिकारिक पुष्टि कर लेनी चाहिए.
मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में दो दिन की छुट्टी
मध्य प्रदेश में 13 और 14 मार्च को स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, बिहार और झारखंड में भी दो दिन की छुट्टी रहने की संभावना है, जिससे छात्र रंगों के इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मना सकें. हरियाणा सरकार ने भी 13 और 14 मार्च को होली की छुट्टी देने की घोषणा की है.
[ad_2]
प्रेमानंद महाराज पर भी चढ़ा होली का खुमार, भक्तों के साथ जमकर उड़ाया रंग- वीडियो वायरल
[ad_1]
Premanand Maharaj Viral Video: 14 मार्च को पूरे देश में होली मनाई जाएगी. लेकिन अभी से ही होली का रंग सभी पर चढ़ने लगा है. लोगों ने अभी से होली खेलना शुरू कर दिया है. दुनियाभर में वृंदावन की होली सबसे ज्यादा मशहूर है. वृंदावन में होली खेलने दुनिया भर से लोग आते हैं. यहां की लठमार होली सबसे ज्यादा फेमस है.
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज का आश्रम भी है. सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज की कई वीडियो आए दिन वायरल होती रहती है. इन दिनों उनके होली खेलने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वह भक्तों के साथ होली का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ बहुत से अनुयायी भी नजर आ रहे हैं.
प्रेमानंद महाराज ने वृंदावन में खेली होली
प्रेमानंद महाराज इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले सबसे बड़े संत है. उनके प्रवचनों के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते है. लोगों को भक्ति की ओर प्रेरित करते हैं. होली से पहले प्रेमानंद महाराज की होली खेलने की वीडियो सोशल मी़डिया पर खूब वायरल हो रही है. इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज जी अपने अनुयायियों के साथ होली खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: सुहागरात पर रिश्तेदारों ने फेर दिया पानी, दूल्हा-दुल्हन की हालत देख लोग बोले- इनसे उधार लेकर शादी की थी क्या?
बाल्टी में भर रंग को मग से भरकर भक्तों पर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद उनके भक्त भी उसी मग से रंग फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं. प्रेमानंद महाराज के कपड़े भी रंगो में रंगे हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद वीडियो में उनके अनुयायी नाचते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Gulzar_sahab नाम के पेज से शेयर किया गया है. जिसे 56 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
यह भी पढ़ें: 22 साल की लड़की ने 18 करोड़ में बेची अपनी वर्जिनिटी! हॉलीवुड एक्टर बना खरीदार, खूब वायरल हो रहा मामला
ब्रज में मनाई जाती है भव्य होली
ब्रज की होली दुनिया भर में प्रसिद्ध है. लोग दूर-दूर के इलाकों से यहां की होली देखने आते हैं. कल यानी 14 मार्च को ब्रज में रंगों की होली खेली जाएगी. मथुरा के द्वारकाधीश मंदिर में फूलों से होली खेली जाएगी. 15 मार्च को बलदेव दाऊजी मंदिर में हुरंगा खेला जाएगा. बहुत से लोग ब्रज में होली मनाने के लिए होली के पहले ही मथुरा-वृंदावन पहुंच जाते हैं.
यह भी पढ़ें: हुस्न के साथ सुर भी! स्टेज पर दुल्हन ने अपनी आवाज से बांधा समां, पूरा ससुराल हो गया फैन- देखें वीडियो
होलिका दहन पर सुख, समृद्धि और रोगों से मुक्ति के लिए करें भस्म के खास उपाय, यहां पढ़ें
[ad_1]
होलिका दहन साल 2025 में 13 मार्च, गुरुवार के दिन किया जाएगा. होलिका दहन फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को किया जाता है. होलिका दहन की राख या भस्म से किए गए उपाय सिद्ध होते हैं.
होलिका दहन साल 2025 में 13 मार्च, गुरुवार के दिन किया जाएगा. होलिका दहन फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को किया जाता है. होलिका दहन की राख या भस्म से किए गए उपाय सिद्ध होते हैं.
होलिका दहन का दिन बहुत खास होता है. इस दिन किए गए उपाय बहुत कारगर साबित होते हैं.  जानते हैं होलिका दहन के कौन से वो उपाय हैं जिनको करने से तरक्की मिल सकती है.
होलिका दहन का दिन बहुत खास होता है. इस दिन किए गए उपाय बहुत कारगर साबित होते हैं. जानते हैं होलिका दहन के कौन से वो उपाय हैं जिनको करने से तरक्की मिल सकती है.
अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं. तो होलिका दहन की राख को घर जरुर लाएं. इस राख को लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रखें.
अगर आप भी आर्थिक तंगी से परेशान हैं. तो होलिका दहन की राख को घर जरुर लाएं. इस राख को लाल कपड़े में बांधकर घर की तिजोरी में रखें.
ऐसी मान्यता है ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है.
ऐसी मान्यता है ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है.
अगर घर, परिवार में सुख-समृद्धि और शांति की कमी है, तो होलिका की भस्म लाकर घर के कोनों में छिड़क देने से घर में सुख, समृद्धि आती है और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है.
अगर घर, परिवार में सुख-समृद्धि और शांति की कमी है, तो होलिका की भस्म लाकर घर के कोनों में छिड़क देने से घर में सुख, समृद्धि आती है और घर परिवार में खुशहाली बनी रहती है.
वहीं अगर आप या आपके परिवार में कोई रोग से परेशान है तो होलिका दहन की राख को रोगी के शरीर पर लगाने से या नहाने के पाने में डालकर नहाने से रोगों से मुक्ति मिलती है.
वहीं अगर आप या आपके परिवार में कोई रोग से परेशान है तो होलिका दहन की राख को रोगी के शरीर पर लगाने से या नहाने के पाने में डालकर नहाने से रोगों से मुक्ति मिलती है.
Published at : 13 Mar 2025 04:00 PM (IST)
ऐस्ट्रो फोटो गैलरी
ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज
[ad_2]
कम कपड़ों में होली खेलते हुए भोजपुरी गाने पर डांस करने लगी लड़की, दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो
[ad_1]
Delhi Metro Bhojpuri Dance Video: दिल्ली मेट्रो देश की सबसे बड़ी मेट्रो रेल सेवा है. रोजाना दिल्ली मेट्रो के जरिए लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों से दिल्ली मेट्रो अलग-अलग कारणों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रही है. दिल्ली में मेट्रो से कई तरह-तरह के वीडियो वायरल हुए हैं. लोग अजीब-अजीब तरह की हरकतें करते पाए गए हैं.
पब्लिक प्लेस को लोगों ने अपना पर्सनल रूम बना दिया है. कहीं कोई अश्लील हरकत कर रहा होता है. तो कहीं कोई अश्लील डांस कर रहा होता है. आए दिन ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं. कल होली है और होली से पहले ही दिल्ली मेट्रो स्टेशन से इस तरह का एक और वीडियो सामने आ गया है. जहां एक लड़की छोटे कपड़े पहन कर भोजपुरी गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है.
मेट्रो स्टेशन पर छोटे कपड़ो में लड़की ने किया डांस
दिल्ली मेट्रो और दिल्ली के मेट्रो स्टेशन अब लोगों के लिए एंटरटेनमेंट जरिया बन चुके हैं. यहां आए दिन कोई ना कोई अजीब तरह का वीडियो देखने को मिल जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक लड़की छोटे कपड़े पहन कर दिल्ली मेट्रो के एक मेट्रो स्टेशन पर भोजपुरी गाने पर डांस करती हो नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज पर भी चढ़ा होली का खुमार, भक्तों के साथ जमकर उड़ाया रंग- वीडियो वायरल
होली के मौके पर मेट्रो पर लोगों की काफी भीड़ है. लेकिन बावजूद इसके लड़की को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा. आसपास खड़े सभी लोग लड़की की ओर हैरत भरी निगाहों से देख रहे हैं. लेकिन लड़की डांस करने में ही मगन है. तो वहीं कुछ लोग लड़की की वीडियो भी बना रहे है. लड़की के भोजपुरी गाने पर इस डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें:  ‘रौला है बॉस…’ संभल में अनुज चौधरी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च, खूब वायरल हो रहा वीडियो
लोग कर रहे हैं कमेंट
वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @Entidoto नाम के पेज से शेयर किया गया है. इसे4.12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस पर लोगों के काफी कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘इस जेनरेशन में लज्जा नाम की चीज़ खत्म हो चुकी है.’ एक और यूजर ने कमेंट किया है इन लोगो का कुछ नहीं हो सकता इन्हें तो जहाँ देखो वहाँ मारो छपरी रील बाज.’ एक और यूजर ने लिखा है ‘सार्वजनिक स्थानों पर रील बनाने पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.’
यह भी पढ़ें: लखनऊ में एक लाख रुपये की बिक रही ये पिचकारी, कीमत सुनकर यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ गेम में भारत सेफ! नोमुरा ने कहा कोई फर्क नहीं पड़ने वाला
[ad_1]
डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार भारत पर दबाव बना रही है कि वह इम्पोर्ट किए जाने वाले कारों पर लगने वाले टैरिफ को हटाए. हालांकि, नोमुरा जैसी ब्रोकरेज फर्म्स का कहना है कि अगर भारत ऐसा करता भी है, तो इसका कोई बड़ा असर नहीं होगा.
भारत सरकार टैरिफ में और कटौती करने को तैयार है, लेकिन फिलहाल इसे पूरी तरह से खत्म करने का कोई प्लान नहीं है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार टैरिफ को एकदम से शून्य करने से हिचकिचा रही है. दोनों देशों के बीच बाइलैटरल ट्रेड डील की औपचारिक बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा होगी, जो टेस्ला के भारत में एंट्री का रास्ता साफ कर सकता है.
ऑटो कंपोनेंट्स में भारत की ताकत
नोमुरा के मुताबिक, ऑटो कंपोनेंट्स के मामले में भारत बहुत ही कॉस्ट कॉम्पिटिटिव है. भारत में औसतन प्रति घंटे की वेज 1.5 डॉलर है, जबकि मेक्सिको में यह 2.5 डॉलर है और अमेरिका में 15 डॉलर है. अमेरिका में शॉप फ्लोर वर्कर्स की सैलरी भारत के मुकाबले 5 गुना ज्यादा है.
भारतीय सप्लायर्स ने EV डिफरेंशियल्स, बेवल गियर्स और क्रैंकशाफ्ट्स जैसे प्रोडक्ट्स में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. हालांकि, ग्लोबल OEMs के इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन की वजह से भारत का शेयर अभी भी करीब 2 फीसदी ही है.
क्या होगा असर?
नोमुरा के मुताबिक, अगर भारत ऑटो कंपोनेंट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी को शून्य कर देता है, तो भी इसका कोई बड़ा असर नहीं होगा, क्योंकि ड्यूटी डिफरेंशियल ज्यादा नहीं है और इम्पोर्ट का रिस्क भी कम है. अमेरिका द्वारा मेक्सिको, कनाडा और चीन जैसे देशों पर लगाए गए हाई टैरिफ भारतीय एक्सपोर्टर्स को फायदा पहुंचा सकते हैं.
कारों के मामले में क्या होगा?
अगर भारत इम्पोर्ट ड्यूटी कम करता है, तो PV और प्रीमियम मोटरसाइकिल इंडस्ट्री में कॉम्पिटिशन थोड़ा बढ़ सकता है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका में कारों की औसत कीमत 447k(करीब 4.1 मिलियन रुपये) है, जो भारत में FY25 के 11k (करीब 9.49 लाख रुपये) से काफी ज्यादा है.
GM और Ford जैसी कई विदेशी कंपनियां भारतीय बाजार से पहले ही बाहर हो चुकी हैं, क्योंकि उनके पास यहां के बाजार के लिए सही मॉडल्स नहीं थे और वे लगातार घाटे में चल रही थीं. नोमुरा के मुताबिक, भारत सरकार एक स्ट्रैटेजी के तहत अमेरिका में बनी कारों के लिए कम ड्यूटी ऑफर कर सकती है, बशर्ते कि वे मेक्सिको या चीन जैसे देशों से कार या कंपोनेंट्स इम्पोर्ट करके सिस्टम का फायदा न उठाएं. यानी यह बेनिफिट सिर्फ उन कारों के लिए होना चाहिए, जिनमें अमेरिका में 90 फीसदी तक वैल्यू एडिशन हो.
ये भी पढ़ें: <a href=" Musk Starlink News: भारत सरकार की तरफ से एलन मस्क को लग सकता है झटका, स्टारलिंक से जुड़ी है खबर
[ad_2]
Photos: किसकी जर्सी लग रही सबसे खूबसूरत? IPL 2025 में इस लुक में उतरेंगे धोनी-विराट
[ad_1]
Jaffar Express Hijack: 'हम 75 और वो सैकड़ों, आखिरी गोली तक लड़े', जिंदा बचे पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी ने सुनाई ट्रेन हाईजैक की कहानी
‘हम 75 और वो सैकड़ों, आखिरी गोली तक लड़े’, जिंदा बचे पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी ने सुनाई ट्रेन हाईजैक की कहानी
[ad_2]
ताइवान में बढ़े रहे चीनी जासूसी के मामले, सरकार ने निपटने के लिए अपनाया ये पुराना पैतरा
[ad_1]
Taiwan-China Conflicts : चीन और ताइवान की दुश्मनी जगजाहिर है. जहां एक ओर ताइवान अपने आप एक स्वतंत्र देश मानता है. वहीं, दूसरी ओर चीन उसे अपने क्षेत्र का हिस्सा कहता है और लगातार ताइवान पर नियंत्रण करने की धमकी देता रहता है. ताइवान का कहना है कि चीन उसकी क्षेत्रीय सुरक्षा को कमजोर करने के लिए लगातार कई तरह के हथकंडे अपनाते रहता है. इसमें जासूसी, साइबर अटैक, गलत जानकारी के प्रसार समेत ग्रे जोन टैक्टिक्स शामिल हैं.
सरकार के आंकड़ों के अनुसार, ताइवान के अंदर चीन के लिए जासूसी करने वाले लोगों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. चीन ताइवान में जासूसी कराने के लिए सेना में रिटायर हो चुके या कार्यरत अधिकारियों को अपना निशाना बनाता है. ऐसे में इन जासूसी से जुड़े सैन्य अधिकारियों के मामले का निपटारा करने के लिए ताइवान फिर से मिलिट्री जजों को बहाल करने की योजना बना रहा है.
ताइवान के राष्ट्रपति ने योजना की जानकारी की साझा
ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने गुरुवार (13 मार्च) को राष्ट्रीय सुरक्षा बैठक के बाद इस बात की घोषणा की. उन्होंने कहा, “ताइवान चीनी जासूसी से संबंधित अपने सैन्य कर्मचारियों की मामलों की सुनवाई के लिए मिलिट्री जजों को फिर से बहाल करने की योजना बना रहा है. मिलिट्री ट्रायल सिस्टम को फिर से बहाल करने के लिए कानून की समीक्षा और आवश्यकता पड़ने पर इसमें संशोधन भी किया जाएगा.”
राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा, “मिलिट्री जज एक बार फिर से फ्रंट लाइन में होंगे.” उन्होंने आगे कहा, “मिलिट्री जज अभियोजन और न्यायिक एजेंसियों के साथ मिलकर देशद्रोह, दुश्मन की मदद करने, क्लासिफाइड जानकारी को लीक करने, काम में लापरवाही करने, अवज्ञा करने और अन्य सैन्य अपराधों से जुड़े सक्रिय सैन्य कर्मियों से जुड़े आपराधिक मामलों की सुनवाई करेंगे.”
ताइवान की खुफिया एजेंसी ने पूर्व में कहा था कि साल 2024 में कुल 64 लोगों को चीनी जासूसी के मामले में सामने आए, 2023 में 48 और 2022 में 10 जारूसी के मामले सामने आए.
2013 में मिलिट्री ट्रायल सिस्टम को किया गया था भंग
उल्लेखनीय है कि जिस मिलिट्री ट्रायल सिस्टम को राष्ट्रपति लाई चिंग-ते देश में फिर से बहाल करने की योजना बना रहे हैं, उसे साल 2013 में भंग कर दिया गया था. मिलिट्री कोर्ट के भंग होने के पीछे एक युवा कॉर्पोरल की मौत को कारण बताया गया.
यह भी पढ़ेंः NATO से यूक्रेन की दूरी, प्रतिबंध भी हटें; सीजफायर के लिए ट्रंप के सामने ये शर्तें रख देंगे पुतिन!
[ad_2]
क्या सच में कम कीमत में एक बेहतर विकल्प है Apple iPhone 16e? पढ़ें पूरा रिव्यू
[ad_1]
iPhone 16e Review: Apple ने हाल ही में अपना सबसे किफायती iPhone 16e लॉन्च किया है. लेकिन क्या यह सच में किफायती है? शायद नहीं. हालांकि, इसे दो हफ्तों तक इस्तेमाल करने के बाद मैं यह जरूर कह सकता हूं कि यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो पहली बार Apple के इकोसिस्टम में आना चाहते हैं. भारत में इसकी शुरुआती कीमत 59,900 रुपये रखी गई है लेकिन बैंक ऑफर्स के साथ यह 55,900 रुपये तक मिल सकता है.
अगर एक्सचेंज ऑफर का सही इस्तेमाल किया जाए तो यह 50,000 रुपये से भी कम में मिल सकता है. इस कीमत पर, खासकर 50,000 रुपये के नीचे, iPhone 16e एक शानदार डील साबित हो सकता है. अब बात करते हैं इसके फीचर्स और परफॉर्मेंस की जो इसे एक दमदार डिवाइस बनाते हैं.
हमें क्या अच्छा लगा
किफायती कीमत में यह डिवाइस एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. खासतौर पर जो पहली बार एप्पल का प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहते है उसके लिए यह एक परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. इसके साथ ही इसमें एप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स भी मिल जाते हैं जो यूजर्स एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाते हैं.
हमें क्या अच्छा नहीं लगा
• Apple Intelligence फीचर्स आने में देरी
• सिंगल कैमरा का सपोर्ट
• कीमत थोड़ा ज्यादा
अंतिम निर्णय
अगर आप पहली बार Apple इकोसिस्टम में प्रवेश करना चाहते हैं तो iPhone 16e एक शानदार विकल्प हो सकता है. इसमें आपको कुछ समझौते करने पड़ेंगे लेकिन यह नवीनतम iPhone सीरीज़ का हिस्सा है और Apple Intelligence जैसे लेटेस्ट AI फीचर्स के साथ आता है. अगर आपके लिए फोटोग्राफी प्राथमिकता नहीं है तो iPhone 16e आपको किसी भी बड़े समझौते का एहसास नहीं होने देगा.
iPhone 16e Review: डिजाइन और डिस्प्ले
iPhone 16e में 6.1-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें Face ID के लिए नॉच मौजूद है. पुराने iPhone SE सीरीज़ में मिलने वाले म्यूट स्विच की जगह इसमें Apple ने Action Button दिया है जिससे आप कैमरा लॉन्च करने से लेकर Do Not Disturb मोड एक्टिवेट करने तक कई कार्य कर सकते हैं.
क्या सच में कम कीमत में एक बेहतर विकल्प है Apple iPhone 16e? पढ़ें पूरा रिव्यू
क्या सच में कम कीमत में एक बेहतर विकल्प है Apple iPhone 16e? पढ़ें पूरा रिव्यू
आने वाले समय में Visual Intelligence फीचर्स को भी इसमें इंटीग्रेट किया जाएगा. Apple ने इस बार iPhone 16e में USB-C पोर्ट जोड़ा है जिससे चार्जिंग और कनेक्टिविटी अब पहले से ज्यादा आसान हो गई है.
क्या सच में कम कीमत में एक बेहतर विकल्प है Apple iPhone 16e? पढ़ें पूरा रिव्यू
iPhone 16e Review: प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
iPhone 16e में Apple का A18 चिपसेट दिया गया है जो iPhone 16 सीरीज़ में इस्तेमाल हो रहे चिपसेट का थोड़ा हल्का वर्जन है. इसमें 6-कोर CPU, 4-कोर GPU और 16-कोर Neural Engine है. Apple के मुताबिक, यह A13 Bionic की तुलना में 80% तेज़ है जो iPhone 11 में इस्तेमाल हुआ था.
क्या सच में कम कीमत में एक बेहतर विकल्प है Apple iPhone 16e? पढ़ें पूरा रिव्यू
कंपनी का मानना है कि iPhone 16e उन लोगों के लिए एक अच्छा अपग्रेड है जो अभी भी 4-5 साल पुराने iPhones इस्तेमाल कर रहे हैं. Neural Engine की मदद से AI से जुड़े कार्य यह चिप छह गुना तेज़ी से कर सकता है.
iPhone 16e Review: कैमरा और फोटोग्राफी
iPhone 16e में 48MP का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है जो iPhone 16 के प्राइमरी कैमरे जैसा ही है लेकिन इसका सेंसर थोड़ा छोटा है.
क्या सच में कम कीमत में एक बेहतर विकल्प है Apple iPhone 16e? पढ़ें पूरा रिव्यू
यह 2X टेलीफोटो ज़ूम को सपोर्ट करता है लेकिन यह ज़ूम डिजिटल है, हालांकि Apple इसे “ऑप्टिकल क्वालिटी” कहता है.
क्या सच में कम कीमत में एक बेहतर विकल्प है Apple iPhone 16e? पढ़ें पूरा रिव्यू
डिफॉल्ट रूप से यह कैमरा 24MP पर फोटो खींचता है, लेकिन 48MP मोड भी उपलब्ध है. इसमें पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड और HDR जैसे फीचर्स मिलते हैं.
क्या सच में कम कीमत में एक बेहतर विकल्प है Apple iPhone 16e? पढ़ें पूरा रिव्यू
फ्रंट कैमरा की बात करें तो इसमें 12MP का TrueDepth कैमरा दिया गया है जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग (60fps तक) में सक्षम है.
क्या सच में कम कीमत में एक बेहतर विकल्प है Apple iPhone 16e? पढ़ें पूरा रिव्यू
iPhone 16e Review: बैटरी लाइफ और चार्जिंग
Apple ने बैटरी की सटीक क्षमता नहीं बताई है लेकिन कंपनी का दावा है कि यह अब तक के किसी भी 6.1-इंच iPhone से सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है. यह 26 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम है. iPhone 16e में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है लेकिन यह MagSafe को सपोर्ट नहीं करता. इसके अलावा, इसमें Emergency SOS और Crash Detection जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.
Apple Intelligence और Visual Intelligence
iPhone 16e में Apple के नए Apple Intelligence और Visual Intelligence फीचर्स दिए गए हैं. हालांकि ये फीचर्स अप्रैल में भारत में रोलआउट होंगे लेकिन मैंने मुंबई में हुए एक इवेंट में इन्हें टेस्ट किया. Apple Intelligence की मदद से Genmoji फीचर मिलेगा जिससे आप अपनी पसंद के इमोजी बना सकेंगे. जैसे अगर आप “हाथी” और “शेफ” टाइप करते हैं, तो आपको एक हाथी का शेफ हैट पहने इमोजी मिल जाएगा.
इसके अलावा, नोट्स ऐप में ChatGPT इंटीग्रेशन होगा, जिससे आप लिखने, रिसर्च करने और अपने टेक्स्ट को बेहतर बनाने के लिए AI की मदद ले सकते हैं. यानी आपको ChatGPT ऐप डाउनलोड करने की भी जरूरत नहीं होगी. Visual Intelligence फीचर Action Button से जुड़ा होगा. इसे दबाकर आप किसी भी चीज़ पर कैमरा पॉइंट करेंगे और AI तुरंत जानकारी देगा.
क्या iPhone 16e एक बेहतर विकल्प है?
अब सवाल यह उठता है कि क्या iPhone 16e एक अच्छा ऑप्शन है? बहुत से लोग इसकी तुलना iPhone 15 और iPhone 15 Pro से कर रहे हैं. अगर आपको फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहिए तो iPhone 15 बेहतर विकल्प हो सकता है क्योंकि डिस्काउंट के बाद यह लगभग 60,000 रुपये में मिल सकता है. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि iPhone 15 में Apple Intelligence सपोर्ट नहीं है जबकि iPhone 16e इसे सपोर्ट करता है. iPhone 15 में डायनामिक आइलैंड है जबकि iPhone 16e में Action Button दिया गया है.
आपको तय करना होगा कि आपके लिए क्या ज्यादा जरूरी है. कैमरे के मामले में, iPhone 15 में अतिरिक्त अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है जो अधिक वर्सेटाइल फोटोग्राफी की सुविधा देता है. iPhone 16e में सिर्फ एक ही कैमरा लेंस है लेकिन यह अभी भी अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें क्लिक करता है.
यह भी पढ़ें:
Deepseek के बाद चीन ने लॉन्च किया नया AI असिस्टेंट ‘Manus’! जानें क्या है खास
[ad_2]
Holi and Ramadan 2025 Rare coincidence: होली पर रमजान जुमे का दुर्लभ संयोग, कितने साल बाद आया ऐ
[ad_1]
Holi and Ramadan 2025 Rare coincidence: होली हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो रंग, प्रेम और खुशहाली का प्रतीक है. यह त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. वहीं रमजान जोकि इस्लाम का सबसे पवित्र महीना है और इस पूरे महीने रोजेदार रोजा रखते हैं. इस बार होली पर रमजान का दुर्लभ संयोग बन रहा है. आइए जानते हैं कितने साल बाद आया ऐसा मौका.
होली और रमजान का मिलना एक खास मौका है, जो दोनों समुदायों में एकता और भाईचारे को बढ़ाता है. होली और रमजान पिछली बार 1961 में साथ आए थे. यह तब होता है जब पंचांग का फाल्गुन महीना और इस्लामिक कैलेंडर का रमजान एक ही समय पड़ते हैं. इस साल 14 मार्च 2025 को होली और रमजान का जुमा 64 साल बाद एक साथ पड़ रहा है, जिस वजह से देशभर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट है. उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में खास इंतजाम किए गए हैं.
• उत्तर प्रदेश में होली से पहले कई मस्जिदों को तिरपाल से ढक दिया गया है. शाहजहांपुर में 67, संभल में 10 और बरेली में 5 मस्जिदों को कवर किया गया है.
• मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से कहा है कि अगर होली के रंगों से परेशानी हो तो मस्जिदों को प्लास्टिक से ढक सकते हैं.
• छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज के समय में बदलाव किया गया है. अब मस्जिदों में दोपहर 1 बजे की बजाय 2 से 3 बजे के बीच नमाज होगी. इसके लिए सभी मस्जिदों को सूचना भेजी गई है.
होली और रमजान का संयोग एक दुर्लभ घटना है जो हिंदू और मुस्लिम समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह घटना दोनों धर्मों के बीच एकता और सद्भावना को बढ़ावा देती है और दोनों समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है.
यह भी पढ़ें: वृश्चिक राशि के युवा किसी विशेषज्ञ की सलाह से करियर में आगे बढ़ सकते हैं, पढ़ें राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
‘करण अर्जुन’ के सेट पर सलमान खान ने शाहरुख खान पर चला दी थी गोली, जॉनी लीवर का खुलासा
[ad_1]
Salman Khan Shot Shah Rukh Khan: शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. ये दोनों एक्टर राकेश रोशन की 1995 की हिट फिल्म करण अर्जुन में साथ नजर आए थे. इस फिल्म में, दोनों सुपरस्टार्स ने पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर किया था. फिल्म के सेट पर सलमान और शाहरुख खूब मस्ती-मजा करते थे. हाल ही में उनके को-स्टार जॉनी लीवर में करण अर्जुन के सेट से एक हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि सेट पर सलमान खान ने शाहरुख खान पर गोली चला दी थी.
सलमान खान करण-अर्जुन के सेट पर शाहरुख खान को चिढ़ाते थे
दरअसल हाल ही में गलाटा प्लस को दिए एक इंटरव्यू में जॉनी लीवर ने करण अर्जुन के सेट से एक घटना का खुलासा किया था. उन्होंने बताया कि सलमान खान ने शाहरुख खान पर गोली चलाने के लिए बंदूक निकाली थी, जिससे उनके आस-पास मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे. इस पूरे वाकये को बताते हुए जॉनी लीवर ने कहा, “हम जयपुर में करण अर्जुन की शूटिंग कर रहे थे और शाम को शूटिंग के बाद हम पार्टी करते थे. हम शराब पीते, नाचते और मौज-मस्ती करते थे. सलमान सेट पर शाहरुख को चिढ़ाते थे. वह उन्हें स्टार कहकर बुलाते थे और उनके डांस का मज़ाक उड़ाते थे. हम सभी टेंशन में थे कि अगर ये सीरियस हो गया तो शाहरुख नाराज़ हो जाएंगे.”
सलमान ने शाहरुख पर चला दी थी बंदूक
जॉनी लीवर ने बताया कि ऐसी ही एक पार्टी में उन्होंने सलमान खान और शाहरुख खान को आपस में बहस करते हुए सुना. जॉनी लीवर ने बताया, “अचानक सलमान ने बंदूक निकाली और हम सभी ने गोली चलने की आवाज सुनी और फिर हमने शाहरुख को जमीन पर गिरते देखा.”
उन्होंने आगे बताया, “शाहरुख बेहोश हो गए. हम सभी चौंक गए. हनी ईरानी को अटैक ही आने वाला था. लेकिन वे मजाक कर रहे थे. क्या प्रैंक था वो. फिर शाहरुख उठे और दोनों हंसने लगे.”
सलमान ने भी सुनाया था ये किस्सा
सलमान खान ने खुद एक बार आप की अदालत में इस विशेष शरारत को याद करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने प्रॉप डिपार्टमेंट से एक नकली बंदूक खरीदी थी. उन्होंने बताया था, “मैंने शाहरुख से कहा, मैं तुम्हें डांस के लिए बुलाऊंगा, तुम मना करोगे, और फिर हम हाथापाई करेंगे, और यहां एक खाली बंदूक है. मैं तुम पर गोली चलाऊंगा और तुम नीचे गिर जाओगे. मेरा भाई सोहेल वहां था. मैंने शाहरुख का हाथ खींचा, और उसने अपना हाथ छीन लिया. उसने मुझे धक्का दिया, और मैंने भी उसे धक्का दिया, हाथापाई हुई, मैंने बंदूक निकाली और उस पर गोली चला दी. शाहरुख ने कलाबाजी की और नीचे गिर गया.”
ये भी पढ़ें:-जब अभिषेक बच्चन की ठुकराई इन 3 फिल्मों ने आमिर खान को बना दिया था सुपरस्टार, एक तो ऑस्कर के लिए हुई थी नॉमिनेट
[ad_2]