Shabana और Jyotika ने अपनी Holi की खुशियों और यादों के बारे में खुलकर बात की , उन्होंने बताया कि कैसे वे हर साल इस रंगीन त्योहार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ खास बनाती हैं, और Holi के दौरान उनके जीवन के कुछ खूबसूरत और मजेदार पल कैसे बीतते हैं, दोनों ने अपने बचपन की Holi की कुछ प्यारी यादों को भी साझा किया और इस अवसर पर होने वाले पारंपरिक रीति-रिवाजों के बारे में बताया, यह interview Dabba Cartel के पीछे की challenges ,inspirations और creativity को भी दिखाता है, Shabana और Jyotika ने बताया कि इस project को लाने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है, और इसमें अपने personal experiences और perspectives को कैसे जोड़ा, साथ ही,वे इस शो को बनाने के दौरान की चुनौतियों और प्रेरणाओं के बारे में भी बात करती हैं, यह interview उनके काम के प्रति समर्पण और professional approach की एक बेहतरीन झलक है
BSNL Recharge Plan: सस्ते रिचार्ज प्लान के मामले में BSNL का कोई मुकाबला नहीं है. कंपनी कम कीमत में कई फायदों वाले रिचार्ज प्लान पेश करती है. प्राइवेट कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान के कारण कई लोग BSNL के साथ जुड़े हैं और अब देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी की सेवाओं का फायदा उठा रहे हैं. आज हम आपके लिए BSNL के सबसे सस्ते तीन प्लान लेकर आए हैं.
107 रुपये वाला प्लान
BSNL का सबसे सस्ता प्लान 107 रुपये का है. यह प्लान भले ही सस्ता है, लेकिन इसमें कई शानदार फायदे दिए जा रहे हैं. इस प्लान में 35 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. यानी कंपनी अपने सबसे सस्ते प्लान में भी एक महीने से अधिक की वैलिडिटी दे रही है. इसके साथ ग्राहक वैलिडिटी के दौरान 200 मिनट तक वॉइस कॉलिंग और 3GB डेटा यूज कर सकते हैं. इसमें SMS और किसी अन्य तरह के बेनेफिट नहीं दिए जा रहे.
BSNL का 153 रुपये का प्लान
कंपनी का दूसरा सबसे सस्ता प्लान 153 का है. यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के साथ आता है. 153 रुपये में BSNL 26 दिनों की वैलिडिटी दे रही है. वैलिडिटी के दौरान ग्राहक देशभर में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना एक GB के हिसाब से कुल 26GB डेटा और रोजाना 100 SMS का फायदा उठा सकते हैं. 26GB डेटा पूरा होने के बाद 40kbps की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट एक्सेस किया जा सकता है.
197 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में 70 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है. तीन सबसे सस्ते प्लान्स में से यह सबसे लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है. 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ-साथ इस प्लान में शुरुआती 18 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 SMS ऑफर किए जा रहे हैं. ध्यान रहे कि कॉलिंग, SMS और डेटा का फायदा शुरुआती 18 दिनों तक ही है. इसके बाद यह प्लान केवल वैलिडिटी के साथ रह जाएगा.
ये भी पढ़ें-
कैसे काम करती है Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस? भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च
Bangladesh Army: बांग्लादेश सरकार ने गुरुवार (13 मार्च, 2025) को कहा कि कुछ भारतीय मीडिया संस्थानों की खबरों में दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेशी सेना में अस्थिरता है. इस तरह की खबरें बिना आधार के और बेहद गैर जिम्मेदाराना तरीके से रिपोर्ट की गई हैं. इसको लेकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने प्रतिक्रिया दी है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘हाल ही में कुछ भारतीय मीडिया संस्थानों में बांग्लादेशी सेना के भीतर तख्तापलट या अस्थिरता का आरोप लगाने वाली निराधार कहानियां बड़े पैमाने पर दिखाई गई हैं जो न केवल निराधार हैं, बल्कि बेहद गैर-जिम्मेदाराना भी है.’
यूनुस ने आगे कहा, ‘इस तरह के दुष्प्रचार अभियान हस्तक्षेप के सिद्धांतों को कमजोर करते हैं और सम्मान को गंभीर रूप से कम करते हैं, साथ ही इसमें शामिल मीडिया आउटलेट्स की विश्वसनीयता भी खत्म होती है.’
The recent spate of unfounded stories in certain Indian media outlets, such as The Economic Times, India Today, and others, alleging coups or instability within the Bangladesh Army, is not only baseless but also deeply irresponsible. pic.twitter.com/xIWyAH3HsT
— Chief Adviser of the Government of Bangladesh (@ChiefAdviserGoB) March 13, 2025
बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने क्यों जताई आपत्ति?
वहीं, भारत के विदेश मंत्रालय की टिप्पणियों को लेकर भी आपत्ति जताई गई. बांग्लादेश ने कहा कि ढाका के संबंध में की गई हालिया टिप्पणी ‘‘अनुचित’’ और दूसरे देश के घरेलू मामलों में ‘‘हस्तक्षेप’’ के समान है. पिछले सप्ताह भारत ने बांग्लादेश की ओर से ‘‘हिंसक चरमपंथियों’’ को रिहा किए जाने पर चिंता व्यक्त की थी और इस बात को रेखांकित किया था कि हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ-साथ उनके धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा करना ढाका की अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी है.
बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद रफीकुल आलम ने कहा कि ढाका ने बांग्लादेश के चुनाव, कानून व्यवस्था की स्थिति और अल्पसंख्यकों से संबंधित मामलों पर भारतीय विदेश मंत्रालय की टिप्पणियों पर ध्यान दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘बांग्लादेश का दृढ़ विश्वास है कि ये मुद्दे पूरी तरह से उसके आंतरिक मामले हैं और इस तरह की टिप्पणियां अनुचित हैं और दूसरे देश के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप के समान हैं.’’
भारत ने क्या कहा था?
आलम ने कहा कि नई दिल्ली की टिप्पणियां भ्रामक हैं और वे जमीनी हकीकत को नहीं दर्शाती हैं. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत एक ‘‘स्थिर, शांतिपूर्ण, समावेशी और प्रगतिशील बांग्लादेश’’ का समर्थन करता है, जिसमें सभी मुद्दों का समाधान लोकतांत्रिक तरीकों से और समावेशी एवं भागीदारीपूर्ण चुनावों के माध्यम से किया जाए.
उन्होंने कहा, ‘‘हम कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति (बांग्लादेश में) को लेकर चिंतित हैं, जो गंभीर अपराधों के लिए सजा पाए हिंसक चरमपंथियों की रिहाई से और भी बदतर हो गई है.’’
भारत ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ-साथ उनकी संपत्तियों और धार्मिक संस्थाओं की सुरक्षा करना बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी है. पिछले साल अगस्त में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के कारण अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ देने के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में कड़वाहट आई है.
ये भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश भी हो जाएगा कंगाल? महंगाई से लेकर मंदी तक ने बढ़ाई यूनुस सरकार की टेंशन
पूरा देश होली के रंग में रंग चुका है. स्कूल-कॉलेजों में होली खेलने के बाद छुट्टी घोषित कर दी गई है. बाजार सजे हुए हैं और घरों में देशी घी में तली जा रही गुझियों की भीनी-भीनी खुशबू ने जी ललचाना शुरू कर दिया है. इधर, बरसाना भी होली के रंग में रंग चुका है. यहां की बात ही निराली है. राधा-कृष्ण के प्रेम की साक्षी यह नगरी एक सप्ताह से रंगों में सराबोर है. दुनिया के कोने-कोन से लोग बरसाने की प्रसिद्ध लठमार होली खेलने के लिए पहुंच चुके हैं. होली का यह त्योहार एक-दूसरे को रंग लगाकर प्यार बांटने का है, लेकिन कुछ लोग इस मौके पर भी ऐसी हरकतें कर देते हैं, जो शर्मसार करने वाली होती हैं.
ऐसा ही एक वीडियो एक्टर और ब्लॉगर तुषार शुक्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वह भी होली खेलने के लिए बरसाने पहुंचे थे. हालांकि, इस वीडियो में उन्होंने जो दिखाया है, उससे सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. दरअसल, वीडियो में तुषार ने होली का फायदा उठाकर महिलाओं और लड़कियों के साथ बदतमीजी करने वालों को एक्सपोज किया है. वीडियो देखने के बाद यूजर्स ऐसे लोगों को जी भर-भरकर गालियां दे रहे हैं.
एक्टर ने दिखाई दूसरी तस्वीर
बरसाना अपनी होली के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन एक्टर तुषार शुक्ला ने जो तस्वीर दिखाई है उसको देखकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा. दरअसल, उन्होंने होली का फायदा उठाकर लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिए वीडियो बनाया है. इस वीडियो में तुषार कहते हैं कि मैं आज बरसाने होली खेलने गया था. सबकुछ बढ़िया था, लेकिन मेरा एक सवाल है कि क्या बरसाने में बस लड़कियां ही होली खेलने जाती हैं? उनके प्राइवेट पार्ट्स पर आप सीधा टारगेट करते हो, आपके घर में मां-बहन नहीं हैं क्या. उन्होंने कहा, प्लीज ऐसी जगह को इन हरकतों की वजह से बदनाम न करें.
यूजर्स का फूटा गुस्सा
तुषार शुक्ला के इस वीडियो पर यूजर्स गुस्सा फूट चुका है और सोशल मीडिया यूजर्स महिलाओं के साथ ऐसी छिछोरी हरकत करने वालों को भर-भरकर गालियां दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बदनाम हो चुका है अपना ब्रज इनकी इन्हीं हरकतों से. बहनों मत आना मैं खुद ब्रजवासी हूं देखा है ये सब, राधे राधे. एक अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे बदतमीज लोग भगवान के इस पावन स्थान का नाम खराब करते हैं. इतनी घटिया, नीच हरकत करने वालों को वहां की महिलाओं को जूतों से जवाब देना चाहिए.
यह भी पढ़ें: हवा में उड़कर शक्तिमान बनने की कोशिश कर रहे थे पुजारी, फिर जो हुआ वो खुद देख लीजिए
Harry Brook Ban IPL Rules 2025: IPL 2025 अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि BCCI ने हैरी ब्रूक पर 2 साल का प्रतिबंध लगाकर सनसनी मचा दी है. इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने कुछ दिन पहले आईपीएल 2025 से अपना नाम वापस ले लिया था. अब नए नियमों के तहत बीसीसीआई ने उनपर बैन लगा दिया है. ये नया नियम आखिर है क्या, जिसने विदेशी खिलाड़ियों के पसीने छुड़ा रखे हैं. यहां आप उस नए नियम के बारे में सबकुछ जान लीजिए, जिसका उल्लंघन करने से पहले विदेशी खिलाड़ी 10 बार जरूर सोचेंगे.
BCCI का नया और सख्त नियम
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले BCCI ने नए नियम लागू किए थे. उनमें से एक नियम कहता है कि, “अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाता है और नीलामी में कोई टीम उसे खरीद लेती है. खरीदे जाने के बाद अगर यह खिलाड़ी सीजन शुरू होने से पहले खेलने से मना कर देता है. ऐसे में इस प्लेयर को IPL से 2 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और ना ही वह अगले 2 साल तक ऑक्शन के लिए नाम रजिस्टर करवा सकेगा.”
कई नए नियम बनाए गए
BCCI ने केवल उन खिलाड़ियों पर नकेल नहीं कसी है, जो सीजन शुरू होने से ठीक पहले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लेते थे. बोर्ड ने टूर्नामेंट में VIP कल्चर को पूरी तरह समाप्त करने की कोशिश की है. नए नियमों के तहत किसी भी खिलाड़ी के फैमिली मेंबर को ड्रेसिंग रूम में आने की इजाजत नहीं होगी. कोई मैच चल रहा हो या खिलाड़ी अभ्यास कर रहा हो, फैमिली मेंबर्स के ड्रेसिंग रूम में आने को लेकर बीसीसीआई बहुत सख्त है. इसके अलावा वही सपोर्ट स्टाफ ड्रेसिंग रूम में आ पाएगा, जिसे BCCI से मंजूरी मिलेगी. वहीं सभी खिलाड़ियों को टीम बस से मैदान में आना होगा.
यह भी पढ़ें:
इंग्लैंड का धाकड़ खिलाड़ी 2 साल के लिए IPL से बैन, BCCI की सख्ती से हिला क्रिकेट जगत; जानें क्यों लिया फैसला
Best Parody Movies To watch: सोचिए वो फिल्में जिनके बारे में लोग कई बार बैठकर घंटों चर्चा कर लेते हैं. जिनके लाखों करोड़ों फैंस होते हैं. और अचानक से ही उन फिल्मों का कोई ऐसा रूप दिख जाए जैसा आपने कभी सोचा ही न हो.
कभी 300 जैसी फिल्म्स के योद्धा स्पार्टन्स डांस बैटल में डांस करें और उनके साथ स्पाइडरमैन आकर गुफ्तगू करे, या फिर कभी द रिंग जैसी दिल दहला देने वाली हॉन्टेड फिल्मों के भूत अचानक से सीढ़ियों से उतरते हुए लड़खड़ाते हुए गिर जाएं और चीख-चीखकर रोने लग जाएं, तो आपको कैसा लगेगा.
जाहिर सी बात है ये सब कुछ अनोखा, नया और काफी मजेदार होगा. ऐसी ही तमाम बेहतरीन मानी जाने वाली फिल्मों की कहानी और कैरेक्टर्स को उठाकर बेहद मजाकिया ढंग में पेश करना ही असल में पैरोडी मूवीज कहलाती हैं. इसकी शुरुआत हॉलीवुड में काफी पहले हो चुकी थी और ये प्रथा अभी तक चलती चली आ रही है.
पैरोडी मूवीज क्यों पसंद आती हैं लोगों को
पैरोडी मूवीज लोगों को क्यों पसंद आती हैं, इसका जवाब आपके पास है. सोचिए जरा क्या कभी अमिताभ और शाहरुख खान जैसे एक्टर्स को बात करते हुए या सीरियस एक्टिंग करते हुए देख आपको हंसी आती है?
आपका जवाब होगा नहीं, लेकिन जब उन्हीं की तरह एक्ट करते हुए कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक या सुनील ग्रोवर दिखते हैं तो ये जानते हुए भी कि ये महानायकों की एक्टिंग की नकल उतार रहे हैं, हमें जोरों की हंसी आती है. बिल्कुल यही फंडा पैरोडी मूवीज में भी लागू होता है.
दरअसल पैरोडी एक तरह की नकल या व्यंग्य है जिसमें जान बूझकर किसी खास चीज को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है.
बेहतरीन पैरोडी मूवीज की लिस्ट देखें यहां
हम आपके लिए बेहतरीन पैरोडी फिल्मों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपको जरूर देखनी चाहिए. हालांकि, यहां एक वॉर्निंग भी है कि इन्हें आप अपने रिस्क में ही देखें क्योंकि कई बार इतनी हंसी आएगी कि पेट और सिर तक में दर्द होने लग जाएगा.
मीट द स्पार्टन्स
जिरार्ड बटलर की फिल्म 300 की पैरोडी है ये. इसमें 300 के साथ-साथ आपको श्रेक, स्पाइडरमैन, ट्रॉसफॉर्मर्स और ग्लैडिएटर जैसी फिल्मों के भी रेफरेंस मिलेंगे और आप हंसते हंसते लोट-पोट हो जाएंगे. ये फिल्म 2008 में आई थी.
वैंपायर्स सक
आपने ट्वाइलाइट सीरीज की फिल्में देखी होंगी तब तो ये फिल्में देखने में अलग ही मजा आएगा. क्योंकि ये उसी फिल्म की पैरोडी है. फिल्म देखते समय जो दिल को छूने वाली कहानी आपने ट्वाइलाइट सागा सीरीज में देखी और वैंपायर्स और भेडियों को लेकर जो चित्र आपके दिमाग में बने होंगे, उन सबकी गंभीरता को खत्म करते हुए ये फिल्म आपको अलग ही लेवल पर हंसाएगी. ये फिल्म 2010 में आई थी.
स्केरी मूवी
इसमें कुछ भी डरावना नहीं है सिर्फ नाम स्केरी है. इसमें द रिंग, स्क्रीम, हैलोवीन, द सिक्स्थ सेंस और स्लैशर जैसी रूह कंपा देने वाली फिल्मों को मिक्सचर लेकर हंसाने वाला जूस तैयार किया गया है. इसे भी आपको जरूर देखना चाहिए. ये फिल्म साल 2000 में आई थी.
और पढ़ें: ‘छावा’ आज रचने जा रही इतिहास, थोड़ी देर में बन जाएगी बॉक्स ऑफिस की महारथी
CBSE Board Exam 2025: 15 मार्च को होली के कारण बोर्ड परीक्षा में शामिल न हो पाने की टेंशन ले रहे छात्रों और उनके अभिभावकों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने तोहफा दिया है. परीक्षा न दे पाने वाले छात्रों के लिए सीबीएसई ने स्पेशल एग्जाम कराने की घोषणा की है. दरअसल, 15 मार्च को कई जगह होली खेली जाएगी, जिस कारण बड़ी संख्या में छात्र इस दिन होने वाली परीक्षा की चिंता कर रहे थे. ऐसे में सीबीएसई ने यह फैसला लिया है.
बता दें, 14 मार्च को होली का त्योहार है. हालांकि, देश के कई हिस्सों में होली 15 मार्च को भी खेली जाएगी. इसी दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड हिंदी (कोर और ऐच्छिक) की परीक्षा होनी है. ऐसे में कई छात्र व अभिभावक इसको लेकर चिंता जाता रहे थे. मामला सामने आने के बाद सीबीएसई ने इस मामले में स्पष्टता जारी कर छात्रों की चिंता को दूर किया है.
सीबीएसई कराएगा विशेष परीक्षा
सीबीएसई बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 15 मार्च को होने वाली बोर्ड परीक्षा रद्द नहीं की जाएगी. परीक्षा अपने निर्धारित शेड्यूल पर ही होगी. यानी परीक्षा 15 मार्च, 2025 को ही होगी. हालांकि, जो छात्र होली के कारण इस परीक्षा में शामिल हो पाने में असमर्थ होंगे, उन्हें परीक्षा देने का एक और मौका दिया जाएगा. ऐसे छात्र बाद में होने वाली विशेष परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.
सभी स्कूलों को जारी किए गए निर्देश
सीबीएसई की ओर से 15 मार्च को होने वाली परीक्षा को लेकर निर्देश सभी स्कूलों को जारी कर दिए गए हैं. इसमें कहा गया है कि बोर्ड नीति के अनुसार, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए हर साल विशेष परीक्षा आयोजित की जाती है. इसी परीक्षा में वे छात्र भी शामिल हो सकेंगे, जिनकी होली के कारण 15 मार्च को होने वाली परीक्षा छूट जाएगी. सीबीएसई ने स्कूलों से अपील की है कि बोर्ड के निर्देशों को छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाया जाए.
यह भी पढ़ें: होली की छुट्टियों का इंतजार खत्म! जानें यूपी में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
Trending Video: प्रयागराज में हाल ही में समाप्त हुए महाकुंभ के कई वीडियो में आपने बाबाओं को चमत्कार करते हुए देखा होगा. कोई बाबा सालों से एक पैर पर ही खड़ा होने का दावा करता है तो कोई बाबा कांटों के बीच बैठकर दिखाते हैं. ऐसे वीडियो आपको दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर देंगे, लेकिन कुछ वीडियो में बाबाओं के दावों की पोल खुल जाती है, जो बाद में हंसी का पात्र बनते हैं. ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
बात शुरू करने से पहले यह बता दें कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई चमत्कार नहीं दिखा रहा था, बस वो शक्तिमान बनने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, इसके चक्कर में उसको लेने के देने पड़ गए. भारी भीड़ के बीच जो फजीहत हुई वो अलग.
उड़ने की कोशिश कर रहे थे पुजारी जी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की शुरुआत कुछ लोगों की भीड़ से होती है. यह भीड़ एक मचान जैसी जगह पर खड़ी है. एक पुजारी हैं, जो तार पर लटके हुए हैं और हाथ में माला लिए हुए हैं. इस दौरान एक व्यक्ति उन्हें त्रिशूल भी पकड़ा देता है और पुजारी जी तारों के सहारे उड़ते हुए आगे बढ़ते हैं. यहां तक तो सब ठीक चल रहा था, लेकिन आगे जो हुआ वो मजेदार है.
वीडियो आगे बढ़ता है, जिसमें काफी भीड़ दिखाई देती है. पुजारी जी हाथ में माला और त्रिशूल लिए तारों के सहारे उड़ते हुए आगे बढ़ते हैं, लेकिन अगले ही पल तार टूट जाता है और पुजारी भी धड़ाम से गिर पड़ते हैं. हालांकि नीचे गिरने के बाद पुजारी जी का क्या हुआ…इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई, लेकिन इतना जरूर है कि शक्तिमान बने पुजारी जी को अच्छी-खासी चोट जरूर आई होगी.
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया पर यह वीडियो @BhanuNand एक्स हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो पोस्ट करते हुए मजेदार कैप्शन भी दिया गया है. कैप्शन में लिखा है, गलत हुआ पुजारी जी के साथ. पुजारी जी शक्तिमान बनने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी ख्वाहिश अधूरी रह गई. इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है तो कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं. यूजर्स वायरल हो रहे इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं . एक यूजर ने लिखा, अफसोस बीच में ही गंगाधर बन गए. एक अन्य ने लिखा, बहुत गलत हुआ, उड़ रहे थे पर उड़ न सके. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, लगता है कि आरक्षण की वजह से इसकी शक्ति चली गई.
यह भी पढ़ें: कम कपड़ों में होली खेलते हुए भोजपुरी गाने पर डांस करने लगी लड़की, दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल