CBSE Exam 2025: होली के चक्कर में छूटी परीक्षा तो घबराने की जरूरत नहीं, CBSE देगा दूसरा मौका
[ad_1]
CBSE News: सीबीएसई के 12वीं बोर्ड के एग्जाम 2 अप्रैल 2025 तक चलने हैं. ऐसे में 15 मार्च को सीबीएसई हिंदी का पेपर आयोजित कराएगा. लेकिन देश के अधिकांश हिस्सो में जो बच्चे होली की वजह से पेपर नहीं दे पाएंगे उनके लिए सीबीएसई पेपर देने का दूसरा मौका लेकर आया है. इसकी घोषणा बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कर दी है. जी हां, दरअसल देश के ज्यादातर हिस्सो में होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जा रहा है. लेकिन कुछ हिस्सो में ये पर्व या तो 15 मार्च तक चलेगा या फिर 15 मार्च से शुरू होगा. अब सवाल ये उठता है कि 15 मार्च को देश के जिन हिस्सो में होली मनाई जानी है उस क्षेत्र के बच्चे एग्जाम कैसे देंगे. बस इसी का प्रबंध सीबीएसई ने कर दिया है.
बोर्ड ने जारी किया नोटिस
इस संबंध में बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा है कि “सीबीएसई को सूचित किया गया है कि, होली का त्योहार 14 मार्च, 2025 को देश के अधिकांश हिस्सों में मनाया जाएगा, कुछ जगहों पर या तो उत्सव 15 मार्च, 2025 को होगा या उत्सव 15 मार्च, 2025 तक चलेगा,” इसके अनुसार, कुछ छात्रों के सामने आने वाली बाधाओं को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है कि, जबकि परीक्षा 15.03.2025 को आयोजित की जाएगी, जिन छात्रों को इसमें उपस्थित होना मुश्किल लगता है, वे इस परीक्षा छोड़ कर सकते हैं.
किस तरह दे पाएंगे परीक्षा
जो छात्र होली के दिन पेपर नहीं दे पाएंगे उन्हें उन बच्चों के साथ परीक्षा दिलवाई जाएगी जो विशेष मौकों पर परीक्षा छोड़ते हैं और बाद में उनके लिए बोर्ड परीक्षा का अलग से प्रबंध करता है. इनमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी छात्र भी शामिल होते हैं. कक्षा 12 के लिए हिंदी कोर (302)/हिंदी ऐच्छिक (002) परीक्षाएं 15 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाली हैं.  12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक और कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च तक चलेंगी. ज्यादा जानकारी के लिए सीबीएसई की वेबसाइट पर अपडेट लेते रहें. आखिरी फैसला CBSE का ही मान्य होगा.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और ISRO के साइंटिस्ट पढ़ चुके हैं इस यूनिवर्सिटी से, जानिए कैसे होता है एडमिशन
किडनी फेल होने के यह है शुरुआती संकेत, बिल्कुल न करें नजरअंदाज
[ad_1]
किडनी फेलियर एक गंभीर स्थिति है जो तब होती है जब किडनी ठीक से काम करने की अपनी क्षमता खो देती है. किडनी ब्लड से गंदगी निकालने के अलावा पानी को छानने, इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस करने और हाई बीपी को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. जब वे काम करना बंद कर देते हैं. तो शरीर में गंदगी बढने लगती और शरीर में पानी जमा हो जाते हैं.
एक्यूट किडनी फेलियर
जिससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती हैं. जबकि किडनी फेलियर के कुछ मामले अचानक विकसित होते हैं (एक्यूट किडनी फेलियर), जबकि अन्य समय के साथ धीरे-धीरे बढ़ते हैं (क्रोनिक किडनी डिजीज). शुरुआती चेतावनी संकेतों की पहचान करना जीवन रक्षक हो सकता है. क्योंकि समय पर हस्तक्षेप से बीमारी की प्रगति धीमी हो सकती है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है.
एनीमिया
किडनी फेलियर के शुरुआती संकेतों में से एक है काफी ज्यादा थकान. जब किडनी रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकालने में विफल हो जाती है. तो इससे एनीमिया हो सकता है. एक ऐसी स्थिति जिसमें शरीर में ऑक्सीजन ले जाने के लिए पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होती है. इसके परिणामस्वरूप लगातार थकान, कमज़ोरी और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है.
रात में बार-बार पेशाब आना
कई लोगों को रात में पेशाब करने के लिए उठने की आदत होती है. लेकिन अगर आपको रात में बार-बार पेशाब आने की ज़रूरत महसूस होती है. तो यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है. जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है. तो शरीर के तरल पदार्थ ठीक से फ़िल्टर नहीं होते हैं और इससे पेशाब की आवृत्ति प्रभावित होती है.
रात में बहुत ज़्यादा प्यास लगना
किडनी के खराब होने से शरीर में पानी का संतुलन बिगड़ सकता है. जिससे रात में बहुत ज़्यादा प्यास लगती है. अगर आपको रात में बार-बार पानी पीने की आदत है. तो यह किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है जिसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए.
पेशाब के दौरान दर्द और जलन
किडनी की समस्या से मूत्र मार्ग में संक्रमण या सूजन हो सकती है. जिससे पेशाब करते समय दर्द और जलन हो सकती है. यह किडनी के संक्रमण या किसी अन्य गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है जिसके लिए तुरंत डॉक्टर के पास जाना और इलाज करवाना ज़रूरी है.
यह भी पढ़ें : सिर्फ एक ब्लड टेस्ट और पता लग जाएगा क्या भविष्य में आपको हो सकता है डिमेंशिया
पेशाब में खून आना
पेशाब में खून आना किडनी के संक्रमण, पथरी या अन्य गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है. अगर पेशाब में खून मिला हुआ दिखे, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें. यह एक गंभीर स्थिति हो सकती है और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करके उचित उपचार करवाना ज़रूरी है.
नींद से बार-बार जागना
किडनी की समस्या भी नींद में खलल डाल सकती है. जब किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को ठीक से बाहर नहीं निकाल पाती है, तो यह शरीर में विषाक्तता पैदा करती है. जिसका असर नींद पर पड़ता है. नतीजतन, व्यक्ति को नींद से बार-बार जागने का अनुभव हो सकता है, जो किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन कब तक हो जाएंगे फिट? IPL सीजन शुरू होने से पहले आया अपडेट
[ad_1]
Sanju Samson Injury Update: आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जयपुर में पसीना बहा रहे हैं. लेकिन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन कैंप का हिस्सा नहीं हैं. बहरहाल, राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट और फैंस बेसब्री से अपने कप्तान की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सवाल है कि संजू सैमसन कब तक राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ जुड़ जाएंगे? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समय संजू सैमसन बैंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब से गुजर रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि शनिवार या फिर रविवार को संजू सैमसन कैंप ज्वॉइन कर लेंगे.
जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट बॉल पर लगी थी चोट
बहरहाल, संजू सैमसन का फिट होना राजस्थान रॉयल्स के लिए राहतभरी खबर है. इससे पहले ऐसा माना जा रहा था कि संजू सैमसन आईपीएल के शुरूआती मैचों को मिस कर सकते हैं, लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट और फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल, इंग्लैंड सीरीज के दौरान संजू सैमसन चोटिल हो गए थे. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की शॉर्ट बॉल संजू सैमसन को लगी थी. बताते चलें कि इस समय संजू सैमसन बैंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब से गुजर रहे हैं.
ऐसा रहा है संजू सैमसन का आईपीएल करियर
अब तक संजू सैमसन आईपीएल के 167 मुकाबले खेल चुके हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर में 138.97 की स्ट्राइक रेट और 30.69 की एवरेज से 4419 रन बनाए हैं. इस टूर्नामेंट में संजू सैमसन ने 25 बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया है. वहीं, आईपीएल में संजू सैमसन 3 शतक जड़ चुके हैं. जबकि बेस्ट स्कोर 119 रन है. बताते चलें कि संजू सैमसन ने अपने आईपीएल करियर का आगाज राजस्थान रॉयल्स के साथ किया था. हालांकि, इसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले, लेकिन आईपीएल 2018 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की वापसी के बाद संजू सैमसन अपनी पुरानी टीम में लौट गए.
ये भी पढ़ें-
IPL में धमाल मचाने के बाद बना टीम इंडिया का हिस्सा, फिर खराब फॉर्म ने किया बेड़ा गर्क, अब KKR का नेट बॉलर बनकर लौटा
[ad_2]
पुतिन ने सऊदी के क्राउन प्रिंस से फोन पर की बात, यूक्रेन संग सीजफायर के लिए ट्रंप को दिया मैसेज
[ad_1]
Vladimir Putin calls Mohammed Bin Salman : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (13 मार्च) की देर रात को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर बात की है. दोनों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति स्थापित करने के मुद्दे पर भी बातचीत हुई. वहीं, इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस और अमेरिका के बीच संबंधों को सामान्य करने को लेकर सऊदी अरब की मध्यस्थता पर भी बातचीत की.
क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी महीने में रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के राजनयिकों के बीच हुई बातचीत की मेजबानी करने के लिए सऊदी अरब के मध्यस्थता की कोशिशों के लिए भी सऊदी क्राउन प्रिंस को धन्यवाद दिया.
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने जताई प्रतिबद्धता
वहीं, सऊदी अरब की सरकारी न्यूज एजेंसी की शुक्रवार (14 मार्च) की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि उनका शासन बातचीत को पूर्ण रूप से सुविधाजनक बनाने और यूक्रेन संकट के बीच राजनीतिक समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है.
OPEC+ की प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने को लेकर जताई सहमति
क्रेमलिन ने गुरुवार (13 मार्च) की देर रात को अपने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच फोन पर यूक्रेन संकट के अलावा OPEC+ के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने OPEC+ की प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने के महत्व को लेकर एक-दूसरे से सहमति जताई. क्रेमलिन ने बयान में कहा कि दोनों देशों के नेताओं ने OPEC+ समझौते के तहत अपनी सभी दायित्वों की पूर्ति करने के लिए एक-दूसरे से अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की.
अमेरिका के प्रस्ताव पर रूस-यूक्रेन ने दी सहमति
उल्लेखनीय है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शांति स्थापित करने के लिए रूस, यूक्रेन और अमेरिकी राजनयिक और अधिकारी सऊदी अरब में शांति वार्ता कर रहे हैं. इसके तहत रूस और यूक्रेन के बीच शांति स्थापित करने के लिए पहले चरण की बातचीत हो चुकी है. इस दौरान अमेरिका की ओर से 30 दिनों का युद्धविराम का प्रस्ताव दिया गया है. जिसपर यूक्रेन और रूस दोनों ने अपनी सहमति दी है.
यह भी पढ़ेंः ‘वो सीजफायर नहीं चाहते, लेकिन ट्रंप के डर…’, पुतिन को लेकर जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा
[ad_2]
BSNL की ओर से पॉलीकैब को मिला 3000 करोड़ रुपये का आर्डर, जानें कितने साल का है प्रोजेक्ट?
[ad_1]
Polycab Contract with BSNL: इंदर जयसिंघानी बिजनेस वर्ल्ड के जाने-माने शख्सियतों में से एक हैं. केबल और तार बनाने के मामले में भारत की एक लिडिंग कंपनी पॉलिकैब इंडिया के चेयरमैन और डायरेक्टर हैं. कंपनी ने गुरुवार, 13 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि कंपनी को बिहार टेलीकॉम सर्किल में भारत नेट के लिए BSNL करीब 3,003 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.
इस तरह से हुई थी कंपनी की शुरुआत
पॉलीकैब इंडिया का मार्केट कैप फिलहाल ब गुरुवार को कंपनी का शेयर 5,000 रुपये पर बंद हुआ. बता दें कि जयसिंघानी ने कंपनी की शुरुआत 1986 में एक ट्रेडिंग फर्म के तौर पर की थी. 2014 में पॉलीकैब ने इलेक्ट्रिक पंखे, एलईडी लाइटिंग, स्विच और स्विचगियर जैसे प्रोडक्ट्स बनाने का काम भी शुरू कर दिया.
इतना है जयसिंघानी का नेटवर्थ
फोर्ब्स के मुताबिक, जयसिंघानी के पास इस वक्त 13918 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 71 साल के जयसिंघानी इस वक्त दुनिया के अरबपतियों की सूची में 2059वें स्थान पर हैं. वह 20 दिसंबर, 1997 को पॉलीकैब के चेयरमैन और डायरेक्टर नियुक्त किए गए. इसके बाद 28 अगस्त, 2019 में फिर से इसी पद पर उनकी नियुक्ति हुई. उनकी कंपनी 2019 में सार्वजनिक हुई. बढ़ते विद्युतीकरण और बिजली क्षेत्र में खर्च में बढ़ोतरी के चलते 2022 से कंपनी के शेयरों में तेजी आई. 2008 में विश्व बैंक समूह की इकाई इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्पोरेशन (ifc) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी खरीदी.
पॉलीकैब के साथ BSNL  का कॉन्ट्रैक्ट
इस प्रोजेक्ट में तीन साल का कंस्ट्रक्शन पीरियड है. इसके बाद 10 साल का मेनटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट होगा. पहले पांच सालों के लिए मेनटेनेंस कॉस्ट प्रति वर्ष पूंजीगत व्यय का 5.5 प्रतिशत होगा, जबकि उसके बाद के पांच वर्षों के लिए यह राशि 6.5 प्रतिशत प्रति वर्ष निर्धारित की गई है. इस कॉन्ट्रैक्ट में 1,549.66 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय, 929.79 करोड़ रुपये का परिचालन व्यय और मौजूदा नेटवर्क के लिए 523.53 करोड़ रुपये का परिचालन व्यय शामिल है, इस प्रकार कुल 3002.99 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.
ये भी पढ़ें:
Air India समेत हर एयरलाइंस में होली ऑफर, जानिए टिकट बुक करते समय कैसे पा सकते हैं शानदार छूट
[ad_2]
होली की खुशियों के बीच अयान मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता देब मुखर्जी का हुआ निधन
[ad_1]
Deb Mukerji Passes Away: गुजरे जमाने के एक्टर, जाने-माने निर्देशक अयान मुखर्जी के पिता और अभिनेत्री काजोल के चाचा देब मुखर्जी का निधन हो गया है. 83 साल के देब मुखर्जी पिछले कुछ समय से काफी बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. वहीं आज होली की सुबह उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
देब मुखर्जी के एक करीबी रिश्तेदार ने एबीपी न्यूज को‌ फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि उनका निधन आज सुबह उनके मुंबई स्थित घर पर तकरीबन सुबह 7.30 बजे के करीब सोते हुए ही हुआ. देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज शाम 4.00 बजे मुम्बई के विले पार्ले के पवन हंस श्मशान गृह में किया जाएगा.
होली की खुशियों के बीच अयान मुखर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता देब मुखर्जी का हुआ निधन
‘नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल’ का आयोजन करते आ रहे थे देब
बता दें कि कई सालों से देब मुखर्जी ‘नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल’ का आयोजन करते आ रहे थे जिसे मुंबई के सबसे बड़े दुर्गोत्सव के रूप में जाना जाता था. उनके साथ काजोल और रानी मुखर्जी इस पूजा के आयोजन में उनकी मदद करती नजर आती थीं. मुंबई के सबसे बड़े दुर्गोत्सव में हर साल बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल होने आती हैं.
Rani Mukherjee, Kajol, Tanisha, Sharbani , Samrat Mukherjee, Deb Mukherjee  At Durja Puja 2024 - YouTube
काजोल के बहुत करीब थे देब मुखर्जी
देब मुखर्जी के भाई जॉय मुखर्जी भी एक्टर थे और उनके दूसरे भाई शोमू मुखर्जी की शादी अभिनेत्री काजोल की मां तनूजा से हुई थी. काजोल उन्हीं की बेटी हैं. दुर्गा पूजा के दौरान देबू को काजोल को अक्सर दुलार करते देखा जाता था.
Preview
Preview
कई फिल्मों में दिखे देब मुखर्जी
60 और 70 के दशक में देब मुखर्जी ने कई फिल्मों में काम किया था,मगर उन्हें खास सफलता नहीं मिली थी. वे कराटे (1983), बातों बातों में (1979), मैं तुलसी तेरे आंगन की (1978), हैवान (1977), किंग अंकल (1993), बंधु (1992), आंसू बने अंगारे (1993), ममता की छांव में (1989) और गुरु हो जा शुरू (1979) जैसी फिल्मों में नजर आए.
ये भी पढ़ें: Celebs Holi Wishes 2025: ‘कुछ त्योहार सिर्फ मनाए नहीं जाते, जिए जाते हैं’, अक्षय कुमार से माधुरी दीक्षित तक ने यूं दी होली की बधाई
[ad_2]
यहां एडमिशन पाना नहीं है आसान, एंट्रेंस पास करने के लिए देना होगा ये एग्जाम
[ad_1]
पंजाब के बठिंडा में स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब (CUPB) शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संस्थान के रूप में उभरी है. इस विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के कुछ ही वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है. आइए इस विश्वविद्यालय के इतिहास, प्रवेश प्रक्रिया, कोर्सेज और इसकी विशेषताओं पर एक नजर डालें.
साल 2009 में शुरू हुई थी ये यूनिवर्सिटी
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब की स्थापना 2009 में केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 के तहत हुई थी. यह उन 15 नए केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक था, जिन्हें भारत सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों में स्थापित किया गया था. शुरुआत में, विश्वविद्यालय बठिंडा शहर में एक अस्थाई परिसर से संचालित होता था. 2015 में, विश्वविद्यालय ने बठिंडा के पास घुद्दा में अपने स्थाई परिसर का निर्माण शुरू किया, जहां वर्तमान में इसका मुख्य कैंपस स्थित है. 500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस कैंपस का निर्माण कई चरणों में किया गया और यह अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है.
ये हैं यूनिवर्सिटी की एंट्रेंस प्रोसेस
स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) कोर्सेज के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा CUET (सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है जबकि पीएचडी प्रोग्राम्स UGC-NET/JRF या विश्वविद्यालय की अपनी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है. प्रवेश प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर आरक्षण नीति का पालन किया जाता है, जिसमें SC, ST, OBC और अन्य श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार सीटें आरक्षित की जाती हैं.
यूनिवर्सिटी में चलाए जा रहे हैं ये कोर्सेज
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब विभिन्न स्कूलों और विभागों के माध्यम से अलग-अलग कोर्सेज कराता है. जिनमें स्नातक कोर्सेज में बी.ए. (ऑनर्स) इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बी.वोक. (फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री), बी.वोक. (डेटा साइंस), बी.एससी. (ऑनर्स) फिजिक्स, बी.एससी. (ऑनर्स) केमिस्ट्री, बी.एससी. (ऑनर्स) मैथमेटिक्स और स्नातकोत्तर कोर्सेज में एम.ए, एम.एससी, एमबीए, एमएड, एम.फार्म. सभी विभागों में पीएचडी प्रोग्राम्स उपलब्ध हैं.
ये है फीस स्ट्रक्चर
स्नातक कोर्सेज
– बी.ए. (ऑनर्स): लगभग 13,000 से 16,000 रुपये
– बी.वोक.: लगभग 15,000 से 20,000 रुपये
– बी.एससी. (ऑनर्स): लगभग 15,000 से 18,000 रुपये
स्नातकोत्तर कोर्सेज
– आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज: लगभग 15,000 से 18,000 रुपये
– साइंस: लगभग 18,000 से 22,000 रुपये
– एम.बी.ए.: लगभग 25,000 से 30,000 रुपये
– एम.फार्म.: लगभग 25,000 से 30,000 रुपये
– एम.एड.: लगभग 20,000 से 25,000 रुपये
– पीएचडी: लगभग 20,000 से 25,000  रुपये
इसके अतिरिक्त, हॉस्टल फीस और परीक्षा शुल्क अलग से लिए जाते हैं. विश्वविद्यालय नियमित रूप से मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता भी प्रदान करता है.
ये हैं यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध पूर्व छात्र
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब के कई पूर्व छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं जिनके कुछ मुख्य नाम डॉ. अमनप्रीत सिंह जोकि प्रतिष्ठित शोधकर्ता और पर्यावरण विज्ञानी हैं जिन्होंने जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त की है. प्रो. गुरप्रीत कौर जोकि प्रसिद्ध भाषाविद् और पंजाबी साहित्य की विशेषज्ञ हैं जिन्होंने भारतीय भाषाओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण कार्य किया है. मनदीप सिंह जोकि सिविल सेवा अधिकारी हैं उन्होंने UPSC परीक्षा पास किया है और वर्तमान में भारत सरकार के एक महत्वपूर्ण विभाग में सेवारत हैं.
यह भी पढ़ें: CISF में जॉब पाने का बेहतरीन मौका, 1161 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
गजब! टाइटेनियम से बने दिल के साथ 100 दिनों तक जिंदा रहा व्यक्ति, यहां हुआ यह कमाल
[ad_1]
मेडिकल क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के कारण रोजाना नए-नए कमाल हो रहे हैं. ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया का है, जहां एक व्यक्ति 100 दिनों तक टाइटेनियम से बने दिल के साथ जिंदा रहा. इस टेक्नोलॉजी के साथ इतने लंबे समय तक जिंदा रहने का यह पहला मामला है. मरीज की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन पिछले साल नवंबर में सिडनी के एक अस्पताल में सर्जरी कर उसे यह दिल लगाया गया था. फरवरी में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी. इस तरह टाइटेनियम दिल के साथ अस्पताल छोड़ने वाला यह दुनिया का पहला व्यक्ति बन गया.
मार्च में मिला डोनर
इस व्यक्ति को मार्च में एक डोनर मिल गया, जिसके बाद उसे असली दिल लगा दिया गया है. टाइटेनियम के दिल को बनाने वाली कंपनी ने BiVACOR और अस्पताल ने अपने बयान में कहा कि मरीज का हार्ट फेल हो गया था और अब वह ठीक हो रहा है. इतने लंबे समय तक टाइटेनियम के दिल के साथ जिंदा रहने को एक बड़ी कामयाबी के तौर पर मनाया जा रहा है. यह उन लोगों के काम आ सकता है, जो डोनर का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी यह ट्रायल के दौर में है और इसका जनरल यूज नहीं किया जा रहा.
कैसे काम करता है टाइटेनियम का दिल?
BiVACOR का टोटल आर्टिफिशियल हार्ट (TAH) में एक ही मूविंग पार्ट है. इसमें एक रोटर लगा हुआ है, जो चुंबकों की मदद से अपनी जगह पर संतुलित रहता है. यह पूरी तरह टाइटेनियम से बना है और इसमें कोई भी वॉल्व और मैकेनिकल बियरिंग नहीं है. यह हार्ट फेल्योर की स्थिति में दोनों वेंट्रिकल्स की जगह लेकर शरीर और फेफड़ों में रक्त आपूर्ति करता है. बता दें कि दिल से जुड़ी बीमारियों के कारण हर साल दुनिया में 1.8 करोड़ लोगों की मौत होती है. ऐसे में यह डिवाइस बड़ी संख्या में लोगों की जिंदगियां बचाने के काम आ सकता है.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
‘वो सीजफायर नहीं चाहते, लेकिन ट्रंप के डर…’, पुतिन को लेकर जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा
[ad_1]
Ukraine President on Putin: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका की ओर से पेश किए गए 30 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव के लिए झिझक दिखाने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की है. इसके साथ ही उन्होंने पुतिन पर युद्धविराम में हेरफेर और मुश्किल पैदा करने का भी आरोप लगाया. जेलेंस्की ने सीजफायर प्रस्ताव पर पुतिन के रवैये को चालाकीपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि पुतिन असल में युद्धविराम नहीं चाहते हैं, लेकिन वो इस बात को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से नहीं बताना चाहते हैं.
जेलेंस्की ने पुतिन पर आरोप लगाया कि वह असल में युद्ध विराम से इनकार करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन ये बात वे राष्ट्रपति ट्रंप से सीधे तौर पर कहने में डरते हैं कि वह इस युद्ध को जारी रखने की इच्छा रखते हैं.
यूक्रेन अमेरिका की ओर से प्रस्तावित युद्ध विराम का किया समर्थन
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंकी ने अपने शाम के संबोधन में अमेरिका की ओर से प्रस्तावित किए गए 30 दिवसीय युद्ध विराम पर पुतिन के शुरुआती सार्वजनिक टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसका यूक्रेन पूरी तरह से समर्थन करता है.
पुतिन ने सीजफायर लागू करने को लेकर चिंताएं जताई हैं. बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुतिन ने कहा, “हम यूक्रेन के साथ सीजफायर करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हम इस बात को आगे बढ़ाते हैं कि इस सीजफायर समझौते से स्थायी शांति स्थापित होनी चाहिए. इसके अलावा इस घटना के सभी कारणों को दूर करना चाहिए.”
वहीं, जेलेंस्की ने अपने रात के संबोधन में कहा, “हम सभी ने सीजफायर समझौते पर रूस की अस्पष्ट और पूर्वानुमानित प्रतिक्रिया को सुना.” इसके अलावा उन्होंने पुतिन और रूस की आलोचना करते हुए कहा कि हमने युद्धविराम की स्थिति को मुश्किल बनाने के लिए किसी तरह की शर्त नहीं रखी लेकिन रूस ने ऐसा किया. हमने हमेशा कहा है कि सिर्फ रूस ही जो इस युद्धविराम में परेशानी खड़ी कर सकता है.”
यह भी पढ़ेंः नॉर्थ कोरिया के साथ कैसे रिलेशन? ट्रंप ने किम जोंग को लेकर दिया ये जवाब
[ad_2]
होली पर खूब वायरल हो रहे हैं ये वीडियो, देखकर छूट जाएगी आपकी भी हंसी
[ad_1]
Trending Video: देशभर में होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जा रहा है. ऐसे में कुछ लोग होली को रंगों के साथ मना रहे हैं तो वहीं कुछ लोग होली को सोशल मीडिया पर मीम शेयर करके सेलिब्रेट कर रहे हैं. होली के दिन देश में लोग एक -दूसरे पर रंगों से भरी बाल्टियां उड़ेलने के लिए तैयार रहते हैं. तो कुछ लोग इंटरनेट पर मजेदार मीम शेयर करके अपने दुखड़े रोते हैं. हर साल की तरह इस साल भी होली को लेकर कई सारे पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं.
लेकिन होली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा है जो हर साल वायरल होता है और लोग इसे जमकर शेयर करते हैं. यकीन मानिए वीडियो देखकर आप असमंजस में पड़ जाएंगे कि आपको अफसोस करना है या हंसना है.
इस वीडियो के बगैर अधूरी है होली
होली का त्योहार है. हर तरफ लोग होली की तैयारियों में लगे हुए हैं. होली पर कहते हैं कि इस दिन दुश्मन भी अपनी दुश्मनी भूलकर गले लग जाते हैं. ऐसे में खुशियां बांटने वाले लोगों के साथ इस त्योहार पर कुछ लोग हुड़दंग भी मचाने से बाज नहीं आते. हर साल होली पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जाता है और कहा जाता है कि इस वीडियो के बिना होली अधूरी है. वीडियो होली की हुड़दंग का है, जिसमें होली की रिपोर्टिंग कर रहा एक रिपोर्टर हुड़दंग का शिकार हो जाता है.
आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में. वीडियो में रिपोर्टर बाइकर्स के एक ग्रुप का इंटरव्यू ले ही रहा होता है कि तभी शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार आता है और रिपोर्टर को ठोक देता है जिसके बाद रिपोर्टर बुरी तरह से बाइक के नीचे आ जाता है और उसे लेने के देने पड़ जाते हैं.
यह भी पढ़ें: हुस्न के साथ सुर भी! स्टेज पर दुल्हन ने अपनी आवाज से बांधा समां, पूरा ससुराल हो गया फैन- देखें वीडियो
यूजर्स बोले, रिपोर्टर का तो मोय मोय हो गया
वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक 2 लाख 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. तो वहीं 4 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी करते दिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस वीडियो के बिना होली अधूरी है. एक और यूजर ने लिखा….यह वीडियो कभी पुरानी नहीं हो सकती. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई के साथ तो मोय मोय हो गया.
यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों…? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा