मस्क की कंपनी में निवेश करने वाली Alpha Wave Global, अब हल्दीराम में खरीद सकती है हिस्सेदारी!

[ad_1]

Haldiram Deal: भारत के सबसे बड़े स्नैक ब्रांड हल्दीराम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क की स्पेसएक्स में निवेश करने वाली निवेशक कंपनी Alpha Wave Global अब हल्दीराम स्नैक्स फूड में 6 फीसदी हिस्सेदारी खरीद सकती है. इससे पहले, सिंगापुर की निवेश कंपनी Temasek ने हल्दीराम में 9 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी.

5,160 करोड़ का होगा निवेश

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह डील होती है, तो Alpha Wave Global हल्दीराम में 5,160 करोड़ का निवेश करेगी. इस डील के बाद हल्दीराम के मालिक अग्रवाल परिवार की हिस्सेदारी 85 फीसदी रह जाएगी. हालांकि, इस बारे में अभी तक न तो हल्दीराम और न ही Alpha Wave Global ने आधिकारिक पुष्टि की है.

Alpha Wave पहले भी कर चुका है भारतीय कंपनियों में निवेश

Alpha Wave Global पहले Falcon Edge Capital के नाम से जानी जाती थी. यह कंपनी यूएई के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर शेख तहनून बिन जायेद से जुड़ी हुई है, जिनका बिजनेस साम्राज्य लाखों करोड़ों रुपये का है. Alpha Wave ने दुनिया की बड़ी कंपनियों जैसे SpaceX, Lyft और Klarna में भी निवेश किया है. भारत में भी कंपनी ने VLCC, Lenskart, Chaios और Dream11 जैसी कई स्टार्टअप्स में पैसा लगाया है. हालांकि, हल्दीराम में निवेश करने के बावजूद Alpha Wave को कंपनी के बोर्ड में जगह नहीं मिलेगी. दूसरी ओर, Temasek को कंपनी में एक बोर्ड सीट मिल सकती है.

भारत में स्नैक्स मार्केट का हाल

भारत का स्नैक्स मार्केट 2023 में 42,694 करोड़ का था और हल्दीराम इस सेक्टर का सबसे बड़ा ब्रांड है. कंपनी 500 से ज्यादा तरह के स्नैक्स, मिठाई, रेडी-टू-ईट फूड और ड्रिंक्स बेचती है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में हल्दीराम की कुल कमाई 12,800 करोड़ रही. इसमें से 2,580 करोड़ EBITDA (Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation, and Amortization) और 1,400 करोड़ का नेट प्रॉफिट था.

भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी डील में शामिल होगी यह डील?

सिंगापुर की Temasek पहले ही हल्दीराम में 86,000 करोड़ के वैल्यूएशन पर निवेश कर चुकी है. अब अगर Alpha Wave Global भी निवेश करता है, तो यह भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी डील्स में से एक बन सकती है. यूएई के शेख तहनून, जो First Abu Dhabi Bank के चेयरमैन भी हैं, का बिजनेस साम्राज्य 1.5 ट्रिलियन डॉलर का है. अगर यह डील फाइनल होती है, तो इससे हल्दीराम को इंटरनेशनल ग्रोथ के लिए नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं. अब सबकी नजर इस पर है कि कंपनी और निवेशक इस डील पर आधिकारिक मुहर कब लगाते हैं. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट प्लान फेल कर सकती है महंगाई, जानिए 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कितने की करनी होगी SIP

[ad_2]

IPL 2025 के बीच SRH टीम को लेकर विवाद, दे डाली धमकी; BCCI दे सकता है मामले में दखल

[ad_1]

SRH Threatens Change Home Ground: सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2025 में अपना होम ग्राउंड शिफ्ट करने की धमकी दी है. दरअसल टिकटों की बिक्री को लेकर SRH फ्रैंचाइजी और हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) आमने-सामने हैं. सनराइजर्स हैदराबाद टीम के मैनेजर ने एचसीए के कोषाध्यक्ष, सीजे श्रीनिवास को एक पत्र लिखा जिसमें साफ कहा गया कि SRH की टीम किसी हालत में एचसीए की दखलअंदाजी को बर्दाश्त नहीं करेगी. इस पत्र में विशेष रूप से HCA के प्रेसिडेंट जगन मोहन राव पर निशाना साधा गया.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से दावा किया गया कि एचसीए अधिकारियों का खराब बर्ताव साल 2024 में शुरू हुआ था. बताया गया कि गुरुवार, 27 मार्च को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में SRH vs LSG मैच खेला गया था, जिसमें हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों ने VIP बॉक्स को बुक कर लिया था.

नियमों का उल्लंघन कर रहा HCA

सनराइजर्स हैदराबाद ने कई हिस्सेदारों के साथ एग्रीमेंट साइन किया है, जिसके तहत टीम लाभकारियों को 3,900 टिकट उपलब्ध करवाने होते हैं. इनमें से VIP बॉक्स के 50 टिकट एचसीए को आवंटित हैं, लेकिन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने दूसरे वीआईपी बॉक्स में भी 20 टिकटों की मांग की थी. जब इस मांग को अस्वीकार किया गया तो कह दिया गया कि लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मैच के दौरान VIP बॉक्स को घेर लिया गया है.

होम ग्राउंड कर देंगे शिफ्ट…

सनराइजर्स हैदराबाद के मैनेजर ने कहा कि एचसीए के प्रेसिडेंट ने टीम के स्टाफ को कई बार धमकी दी है. मैनेजर ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब फ्री टिकटों को लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा है. कोषाध्यक्ष को लिखे गए पत्र में साफ किया गया है कि SRH टीम अपना होम ग्राउंड बदल सकती है और अगर HCA का बर्ताव नहीं बदला तो इस संबंध में BCCI से शिकायत कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:

RR vs CSK: धोनी-अश्विन का ‘मास्टरप्लान’, खड़े-खड़े देखते रह गए नीतीश राणा; स्टंपिंग से फैंस को बनाया दीवाना

[ad_2]