अजगर जैसा किंग कोबरा! घर में घुसे खतरनाक सांप को देख सहम गए लोग, बोले- हार्ट अटैक आ जाएगा

[ad_1]

सोशल मीडिया के दौर में कुछ भी ऐसा नहीं है जो लोगों की नजरों से छिपा हो, हर खबर और हर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होती है और इनमें से कई वीडियो खूब वायरल भी हो जाते हैं. आए दिन खतरनाक जानवरों के वीडियो भी यहां शेयर किए जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग सहम जाते हैं. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक खतरनाक किंग कोबरा को वन विभाग की टीम पकड़ रही है, हैरानी की बात ये है कि ये विशालकाय कोबरा एक फैमिली के बेडरूम में घुस गया था. 

देखते ही सहम गए लोग
अब बेडरूम में कोई छिपकली दिख जाए तो लोगों की सांसें अटक जाती हैं, लेकिन अगर इतना बड़ा किंग कोबरा बेडरूम में घुस जाए तो हार्ट अटैक होना पक्का है. बेडरूम में घुसे इस खतरनाक सांप को देखकर लोगों के होश उड़ गए, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला गया. 

वन विभाग के अधिकारी ने शेयर किया वीडियो
आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि ये खतरनाक कोबरा 14 फीट लंबा है. अधिकारी ने बताया कि वक्त रहते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके चलते किसी भी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचा. ये काफी कमाल का जानवर है. 

यूजर्स ने थाम लिया दिल
इस खतरनाक वीडियो को देखकर यूजर्स का कलेजा भी सहम गया. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस विशाल कोबरा को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम को बधाई दी, वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि वो वीडियो देखकर ही डर गए हैं. एक यूजर ने लिखा कि इसे सामने से देखते ही हार्ट अटैक आ सकता है. ज्यादातर लोग इस सांप के पकड़े जाने की लोकेशन सोशल मीडिया पर पूछने लगे. एक यूजर ने लिखा कि इन सांप महाराज को दूर से ही प्रणाम… वहीं बाकी यूजर्स का भी कुछ ऐसा ही रिएक्शन दिख रहा है. 

ये भी पढ़ें – सीनियर को नहीं बोला ‘मैम’ तो मिली अनोखी सजा! बॉस ने 100 बार लिखवाई ऐसी बात, रह जाएंगे हैरान


कितने गैर मुस्लिम देश जहां आने वाला है इस्लामिक शासन, बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

[ad_1]

Baba Vanga Predictions On Europe: बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से कुछ को सही माना जाता है और कुछ विवादित रही हैं. उन्होंने दावा किया था कि 2043 तक यूरोप पर मुसलमानों का प्रभुत्व होगा, और इस्लाम वहां का प्रमुख धर्म बन जाएगा. बाबा वेंगा को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. उनकी कई भविष्यवाणियां जैसे 11 सितंबर 2001 का वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हमला, कथित रूप से सही साबित हुई हैं. हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो उनकी भविष्यवाणियों का कोई ठोस प्रमाण नहीं है.

प्यू रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार यूरोप में मुसलमानों की संख्या दशकों से लगातार बढ़ रही है. 1990 में 29.6 मिलियन से बढ़कर 2010 में 44.1 मिलियन हो गई थी. अनुमान है कि 2030 तक यह संख्या 58 मिलियन को पार कर जाएगी. वर्तमान में, यूरोप की कुल जनसंख्या में मुस्लिम आबादी का हिस्सा लगभग 6 फीसदी है, जो 1990 में 4.1 फीसदी था. बता दें कि बीते कुछ सालों में यूरोपिय देशों में अन्य मुस्लिम देशों के लोग युद्ध की वजह से शरण लेने पहुंचे हैं, जिसकी वजह से स्थानीय जनसंख्या में बढ़ोतरी देखी गई है.

इस्लामिक संस्कृति को लेकर बहस
जनसांख्यिकीय परिवर्तन के कारण सांस्कृतिक टकराव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. कई यूरोपीय देशों में प्रवास और इस्लामिक संस्कृति को लेकर बहस चलती रहती है. लेकिन यह कहना कि 2043 तक यूरोप पूरी तरह इस्लामी राष्ट्रों में बदल जाएगा ये देखने वाली बात होगी. बता दें कि यूरोप में कुल 44 देश शामिल है, जिसमें से अल्बानिया,बोस्निया और हर्जेगोविना,कोसोवो और तुर्किए पहले से ही मुस्लिम बहुल देश है. उसके अलावा 40 ऐसे देश है, जहां ईसाई जनसंख्या ज्यादा है. इन देशों में रूस, जर्मनी, यूके,फ्रांस, इटली, स्पेन, यूक्रेन, पोलैंड और स्वीडन आदि शामिल है.

कौन है बाबा वेंगा?
बाबा वेंगा (1911-1996) एक बुल्गारियाई भविष्यवक्ता थीं, जिन्हें “बाल्कन नास्त्रेदमस” भी कहा जाता है. उन्होंने कई घटनाओं की भविष्यवाणी की थी, जिनमें से कुछ सही साबित हुईं, जबकि कई अप्रमाणित रहीं. बाबा वेंगा ने ये भी भविष्यवाणी की है कि साल 5079 में दुनिया खत्म हो जाएगी और उससे पहले इंसान अमरता की तरफ से बढ़ सकता है.

[ad_2]

भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू

[ad_1]

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. नौसेना ने अग्निवीर एसएसआर (SSR) और अग्निवीर एमआर (MR) भर्ती 02/2025 और 02/2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की लास्ट डेट 10 अप्रैल 2025 तय की गई है. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

Indian Navy Recruitment 2025: जरूरी योग्यता

अग्निवीर एमआर पदों के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (10वीं) पास होना आवश्यक है. वहीं, एसएसआर पदों के लिए 12वीं में गणित और भौतिकी अनिवार्य विषयों के साथ कंप्यूटर साइंस/रसायन विज्ञान/जीवविज्ञान में से कोई एक विषय होना जरूरी है.

Indian Navy Recruitment 2025: उम्र सीमा

आयु सीमा की बात करें तो अग्निवीर 02/2025 बैच के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 1 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच होना चाहिए. वहीं, 01/2026 बैच के लिए 1 फरवरी 2005 से 31 जुलाई 2008 के बीच और 02/2026 बैच के लिए 1 जुलाई 2005 से 31 दिसंबर 2008 के बीच जन्म हुआ होना चाहिए.

Indian Navy Recruitment 2025: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपये जमा करने होंगे. शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है. ध्यान रहे, बिना शुल्क भुगतान के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?

Indian Navy Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: फिर उम्मीदवार होम पेज पर “Agniveer Applications Open. Click here to Apply” लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: अब नया पंजीकरण करने के लिए “Register” पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • स्टेप 4: इसके बाद लॉग इन करके मांगी गई अन्य जानकारी भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें.
  • स्टेप 5: फिर उम्मीदवार तय आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
  • स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर आगे के लिए सेव रख लें.

यह भी पढ़ें: डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी, फोन इस्तेमाल करने वालों की उड़ जाएगी नींद, अभी पढ़ लीजिए

[ad_1]

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा को कई तरह की भविष्यवाणी करने के लिए जाना जाता है. अपनी मृत्यु से पहले बाबा वेंगा कई ऐसी भविष्यवाणी कर जा चुकी हैं, जो आज के समय में डराने वाली हैं. बाबा वेंगा ने मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर भी ऐसी ही एक भविष्यवाणी की है, जो लोगों को हैरान सकती है. बता दें कि बाबा वेंगा कि मृत्यु अब से 28 साल पहले 1997 में हो चुकी है और वे भविष्य से जुड़ी घटनाओं के बारे में पहले ही बता चुकी हैं.

क्या है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में बताया था कि साल 2022 में लोग स्क्रीन पर जरूरत से ज्यादा समय बिताने लगेंगे. देखा जाए तो आज के समय में मोबाइल फोन का एडिक्शन बढ़ता जा रहा है. ऐसा केवल एक वर्ग के लोगों में नहीं है, बल्कि हर उम्र के लोगों में देखा जा सकता है. मोबाइल फोन, टीवी या लैपटॉप, इन सभी चीजों का एडिक्शन केवल एक देश के लोगों में नहीं है, बल्कि कहा जाए तो सारी दुनिया आज मोबाइल फोन से चल रही है. छोटी उम्र में ही बच्चे फोन इस्तेमाल करने लगे हैं.

राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की एक स्टडी में सामने आया कि भारत के करीब 24 फीसदी बच्चे ऐसे हैं, जो सोने से पहले स्मार्टफोन देखते हैं. करीब 37 फीसदी बच्चे ऐसे भी हैं, तो स्क्रीनटाइम ज्यादा होने की वजह से किसी काम पर सही से फोकस नहीं कर पाते.

कितनी सटीक हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां ऐसी हैं जो कि सही साबित हुई हैं. इन्होंने दूसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की थी. इसके अलावा 2004 में आई सुनामी, अमेरिका में 11 सितंबर 2001 में हुआ आतंकवादी हमला, स्टालिन और जार बोरिस III की मौत की तारीखें, इन सभी बातों के बारे में बाबा वेंगा ने पहले ही बता दिया था. बाबा वेंगा ये भी भविष्यवाणी कर चुके हैं कि साल 2025 से तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत हो जाएगी. इसके अलावा उन्होंने साल 2043 से यूरोप में मुस्लिम शासन स्थापित होने की भी बात कही है.

कौन थीं बाबा वेंगा?

बाबा वेंगा का जन्म 31 जनवरी, 1911 को बुल्गारिया में हुआ था. इनकी बचपन में ही एक तूफान में आंखों की रोशन चली गई थी. लेकिन बाबा वेंगा कई ऐसी भविष्यवाणियां करती थीं जो प्राकृतिक आपदा, राजनीतिक जगत या अन्य ऐसी घटनाओं से जुड़ी होती थीं, जिनसे कई लोग प्रभावित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें

iPhone 16 की तुलना में इन 5 बड़ी अपग्रेड के साथ आएगा iPhone 17, ये जानकारी आई सामने

[ad_2]

क्या इस दिग्गज क्रिकेटर को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा? आईपीएल मैच में दोनों दिखे साथ

[ad_1]

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं. एक्ट्रेस का कुछ टाइम पहले अप्जुन कपूर संग ब्रेकअप हुआ है. हालांकि मलाइका का नाम आए दिन किसी ना किसी के साथ जोड़ा जाता रहता है. फिलहाल मलाइका के श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगाकारा को डेट करने के रूमर्स फैल गए हैं. चलिए जानते हैं आखिर ये अफवाहें क्यों फैली हैं?

कुमार संगाकारा को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा?
दरअसल मलाइका अरोड़ा रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के पूर्व मुख्य कोच कुमार संगकारा के साथ गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में देखी गईं थी. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रहाी है जिसमें मलाइका राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहने हुए दिखाई दे रही हैं.

वायरल तस्वीर में कुमार संगाकारा को आरआर के डगआउट एरिया में मलाइका अरोड़ा के बगल में बैठे देखा जा सकता है जिससे दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहों को हवा मिली है. बता दें कि संगकारा ने कई सीज़न के लिए रॉयल्स के हेड कोच के रूप में काम किया और वर्तमान में आरआर टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद संभाल रहे हैं.  संगकारा के आईपीएल करियर में पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब), डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलना भी शामिल है.

यूजर्स कर करे वीडियो पर कमेंट
वहीं मलाइका और संगाकारा की तस्वीर वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने भी कमेंट करना शुरू कर दिया है. कई यूजर्स ने कमेंट किया है कि मलाइका अरोड़ा संगाकारा को डेट कर रही हैं. एक ने लिखा है, “ मलाइका अरोड़ा संगाकारा के साथ में बैठी हैं. कुछ तो चल रहा है. मैं तो एक्ट्रेस और आरआर के बीच कोई रिलेशन नहीं देखता हूं.

 

मलाइका का अर्जुन कपूर संग हुआ था ब्रेकअप
बता दें कि मलाइका और अर्जुन कपूर कई सालों से रिलेशनशिप में थे लेकिन पिछले साल दोनों के ब्रेकअप के रूमर्स फैले थे. वहीं सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान अर्जन कपूर ने खुद को सिंगल बताकर एक्ट्रेस संग ब्रेकअप कंफर्म कर दिया था. हालांकि मलाइका ने इस पर चुप्पी साधी हुई है. 

ये भी पढ़ें:-Chhaava Box Office Collection Day 45: ‘सिकंदर’ के आगे भी नहीं छुकी ‘छावा’, सातवें संडे भी करोड़ों में किया कलेक्शन, अब इस रिकॉर्ड को बनाने से इंचभर है दूर



[ad_2]

म्यांमार में आए भूकंप के बाद बदल गई तस्वीर! सैटेलाइट इमेज में दिखा देश की बर्बादी का मंजर

[ad_1]

Myanmar Earthquake: म्यांमार के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले में रविवार (30 मार्च) को सड़ते शवों की बदबू हवा में फैल गई. बचाव दल मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. दो दिन पहले आए 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. इस भूकंप में 1,700 से अधिक लोग मारे गए और अनगिनत लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं.

शुक्रवार दोपहर को पहला भूकंप आया था, जिसका केंद्र मांडले के पास था. इसके बाद 6.7 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया. इन झटकों ने मांडले शहर में कई इमारतों को मलवा बना दिया. कई पुल गिर गए और सड़कों में जरार आ गई. भूकंप का असर सिर्फ म्यांमार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि यह पड़ोसी थाईलैंड तक पहुंचा, जहां बैंकॉक में 17 लोग मारे गए.

मांडले में दहशत और निराशा
मांडले के अधिकांश निवासियों ने शुक्रवार रात सड़कों पर गुजारी, क्योंकि भूकंप के बाद घर में रहना असुरक्षित हो गया था. लोग लगातार आफ्टरशॉक्स से भयभीत थे, जिससे अस्थिर इमारतें कभी भी गिरने की संभावना थी. रविवार को भी 5.1 तीव्रता का एक और झटका आया, जिससे राहत और बचाव कार्यों में लगे लोग भी दहशत में आ गए.

Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए भूकंप के बाद बदल गई तस्वीर! सैटेलाइट इमेज में दिखा देश की बर्बादी का मंजर, हवा में लाशों की बदबू, पढ़िए ताजा हालात

सैटेलाइट इमेज और बुनियादी ढांचे की तबाही
म्यांमार की सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि भूकंप ने हवाई अड्डों, राजमार्गों और पुलों सहित कई महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं. विशेष रूप से नेपीताव अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भूकंप से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण भारत और चीन से आने वाले बचाव दलों को सीधे मांडले और अन्य प्रभावित शहरों में नहीं पहुंचाया जा सका. इनवा पुल भी ढह गया, जिससे इरावदी नदी के पार आने-जाने में मुश्किलें पैदा हो गईं.

राहत और बचाव कार्यों में बाधाएं
राहत प्रयासों को बदहाल सड़कों, गिरे हुए पुलों और संचार व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण कठिनाई हो रही है. साथ ही, देश में चल रहे गृहयुद्ध ने भी राहत कार्यों को प्रभावित किया है. स्थानीय निवासी बिना किसी भारी उपकरण के 41 डिग्री सेल्सियस तापमान में मलबा हटाने का प्रयास कर रहे हैं.

मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका
म्यांमार की सत्तारूढ़ जुंटा ने रविवार को कहा कि अब तक 1,700 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 3,400 से अधिक घायल हुए हैं और 300 लोग लापता हैं. हालांकि, आपदा का सही पैमाना अभी तक स्पष्ट नहीं है. अनुमान है कि मरने वालों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है. जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने अंतरराष्ट्रीय सहायता के लिए अपील की है, जो आमतौर पर म्यांमार में दुर्लभ है. इससे पहले की सैन्य सरकारों ने बड़ी प्राकृतिक आपदाओं के बाद भी विदेशी सहायता को अस्वीकार किया था.

थाईलैंड में भी मची तबाही
भूकंप का असर थाईलैंड तक पहुंचा, जहां बैंकॉक में शुक्रवार को एक 30 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई. रविवार तक बचाव दल ने मलबे से 17 लोगों के शव बरामद किए, जबकि 83 लोग अभी भी लापता हैं. 32 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

[ad_2]

एमएस धोनी ने दिखाई दरियादिली, बैसाखी का सहारा लेने को मजबूर राहुल द्रविड़ का हाल जानने पहुंचे

[ad_1]

MS Dhoni Meets Rahul Dravid: चेन्नई सुपर किंग्स को IPL 2025 में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है. बीते रविवार, राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 6 रनों के करीबी अंतर से हराया. इस बीच धोनी का राहुल द्रविड़ से मिलने जाना चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ चोटिल हैं. उन्हें यह चोट बेंगलुरु में एक क्रिकेट मैच खेलने के दौरान आई थी. आईपीएल 2025 के मैचों के दौरान उनकी व्हीलचेयर या फिर बैसाखी के सहारे चलने की तस्वीरें निरंतर वायरल हो रही हैं.

राजस्थान रॉयल्स की 6 रनों से जीत के बाद एमएस धोनी, राहुल द्रविड़ से मिलने पहुंचे. दोनों ने कुछ देर बात की, जिसके बाद CSK के अन्य खिलाड़ी भी महान क्रिकेटर द्रविड़ से मिले और उनसे हाथ भी मिलाया. धोनी की दरियादिली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

फिनिशर एमएस धोनी हुए फ्लॉप

चेन्नई सुपर किंग्स को 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करना था. ऋतुराज गायकवाड़ ने 63 रनों की पारी खेल चेन्नई को जीत के करीब ले जाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे. एमएस धोनी तब बैटिंग करने आए, जब चेन्नई टीम को 54 रनों की जरूरत थी और गेंदें भी ज्यादा नहीं बची थीं. मगर धोनी को ऐसे ही क्षणों के लिए जाना जाता है, वो अपने करियर में नियमित रूप से दमदार अंदाज में मैचों को फिनिश करते रहे हैं. मगर इस बार थाला 11 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए. नतीजन CSK को 6 रनों से करीबी अंतर की हार झेलनी पड़ी.

कप्तान रियान पराग की पहली जीत

संजू सैमसन पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए IPL 2025 के अभी तक तीनों मैचों में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग ने की है. पराग के अंडर राजस्थान अपने पहले दोनों मैच हार चुकी थी, लेकिन चेन्नई को हराकर रियान पराग ने बतौर कप्तान आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है.

यह भी पढ़ें:

CSK vs RR: चेन्नई को धोनी भी नहीं जिता सके मैच, राणा-हसरंगा के दम पर राजस्थान ने दर्ज की पहली जीत



[ad_2]

Sikandar Public Review: क्या Tiger नहीं बन पाए Sikandar, Age-Action पर Troll फिर भी फिल्म Hit?

[ad_1]

Sikandar recently theaters में release हो गयी है, लेकिन audience का response mixed रहा है. Film में Salman Khan के साथ Rashmika Mandanna, Sharman Joshi, Kajal Aggarwal, Suniel Shetty, और Sathyaraj जैसे बड़े bade stars हैं. A.R. Murugadoss के direction में बनी इस film में Rashmika और Salman की जोड़ी को कुछ लोगों ने काफी पसंद किया, लेकिन उनके बीच के 31 years के age gap कुछ fans को acceptable नहीं लगा. कुछ लोगों ने film को boring बताया और कहा की उन्हें film देखने का मजा नहीं आया. वैसे, कुछ audience ने film को अच्छा भी माना और उन्होंने इस enjoy किया. Salman की presence के बाद भी, audience के opinions काफी mixed थी. कुछ लोग excited थे और film को पसंद किया, जबकि कुछ ने film को weak और predictable बता दिया. Overall, film के reactions diverse थे, लेकिन कुछ लोगों को इसमें काफी कुछ अच्छा लगा.

[ad_2]

पुतिन से नाराज हुए डोनाल्ड ट्रंप, दे डाली रूस पर नए टैरिफ लगाने की धमकी, बोले- ‘अगर ऐसा हुआ तो.

[ad_1]

Donald Trump on Russia: अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूस और यूक्रेन के राष्ट्रपति से फोन पर बात करके युद्ध विराम को लेकर प्रस्ताव लाने की बात कही थी. इसके बाद व्लादिमीर पुतिन और वोलोडिमिर जेलेंस्की दोनों की इस बात पर सहमति बन गई थी कि कोई भी देश एक दूसरे की एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला नहीं करेगा. इस बीच ट्रंप ने खुलासा किया कि वह रूसी राष्ट्रपति पर गुस्सा थे.

ट्रंप ने रूस को दी सेकेंडरी टैरिफ लगाने की धमकी

अमेरिकी न्यूज चैनल एनबीसी को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि जब पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के नेतृत्व की आलोचना की थी तो वह काफी गुस्सा हो गए थे. ट्रंप ने कहा, “यदि रूस और अमेरिका यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए कोई समझौता कराने में असमर्थ रहते हैं और अगर इसमें रूस की गलती पाई गई तो हम रूस से आने वाले सभी तेलों पर सेकेंडरी टैरिफ लगा देंगे.” ट्रंप ने कहा कि अगर कोई भी देश रूस से तेल खरीदता है तो वह अमेरिका में बिजनेस नहीं कर सकते.

ट्रंप ने जेलेंस्की को बताया था तानाशाह

डोनाल्ड ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब उन्होंने हाल ही में जेलेंस्की को तानाशाह तक बता दिया था. उन्होंने युद्ध से निपटने के तरीकों को लेकर कहा था कि जेलेंस्की सीजफायर को लेकर तानाशाही कर रहे हैं. यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने का मुद्दा ट्रंप के चुनावी वादों में से एक था. दूसरे कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने पहले कुछ महीनों में यूक्रेन और रूस के अधिकारियों के साथ कई बैठकें की थी.

युद्धविराम को लेकर हुए हैं समझौते

अमेरिका ने मंगलवार (25 मार्च 2025) को यूक्रेन और रूस के साथ अलग-अलग समझौते किए, ताकि काला सागर (Black Sea) में सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित किया जा सके. रूस-यूक्रेन के बीच काला सागर में युद्ध विराम पर लगभग सहमति बन चुकी है. ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में बेचे जाने वाले तेल और अन्य उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि रूस पर टैरिफ एक महीने के भीतर लागू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में वो इस मुद्दे पर पुतिन से बात करने वाले हैं.

ये भी पढ़ें : 40 सेकेंड में ही जमीन पर धड़ाम से गिरा रॉकेट, यूरोप के स्पेस प्रोजेक्ट को बड़ा झटका, वीडियो हुआ वायरल

[ad_2]