नाखूनों के आसपास आपकी भी छिल जाती है स्किन, जानें परमानेंट इलाज

[ad_1]

किसी को भी फटी हुई और छिलती हुई क्यूटिकल त्वचा पसंद नहीं आती. चाहे आप डेट पर हों, किसी बिज़नेस मीटिंग में हों या फिर रोज़मर्रा की ज़िंदगी में, नाखूनों के आस-पास की परतदार त्वचा देखने में काफी असहज और दर्दनाक लग सकती है. नई दिल्ली स्थित स्किनोलॉजी स्किन एंड हेयर क्लिनिक की त्वचा विशेषज्ञ डॉ. निवेदिता दादू के मुताबिक ऐसे मरीजों से मिलती हूं जो न केवल चेहरे की त्वचा से बल्कि उंगलियों और पैर के नाखूनों के आस-पास की त्वचा से भी त्वचा छीलने की समस्या से पीड़ित होते हैं. जो शरीर के सबसे ज़्यादा उजागर होने वाले हिस्से हैं.

क्यूटिकल की त्वचा के छीलने के कई कारण हो सकते हैं:-

हमारी त्वचा रोज़ाना कई बाहरी तत्वों के संपर्क में आती है. जो त्वचा की नमी को प्रभावित कर सकते हैं.क्यूटिकल की त्वचा पर ज़्यादातर पर्यावरणीय कारकों का असर होता है, जो त्वचा के सूखने और अंततः छीलने के सबसे आम कारणों में से एक हैं.

रूखी त्वचा या मौसमी बदलाव के कारण त्वचा रूखी हो जाना त्वचा के छिलने का एक मुख्य कारण है. मौसम बदलने के कारण भी हाथों और पैरों की खुली सतह को नुकसान पहुंचता है.
वह कहती हैं कि हाथों को बहुत ज़्यादा धोना या पानी के संपर्क में लंबे समय तक रहना भी त्वचा के सूखने का कारण बन सकता है. नाखून चबाना, नाखूनों के आस-पास की त्वचा को नोचना चोट का कारण बन सकता है. और त्वचा पर कच्चे हिस्से दर्दनाक हो सकते हैं.

केमिकल वाली चीजों के इस्तेमाल के कारण नाखून और हाथ होने लगते हैं खराब

साबुन, डिटर्जेंट या नेल पेंट जैसे केमिकल चीजों के कॉन्टैक्ट में आने के कारण भी एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है.  जिससे त्वचा में जलन और छिलने की समस्या हो सकती है. नेल पॉलिश और एसीटोन से बनी नेल पॉलिश रिमूवर सहित विभिन्न सौंदर्य प्रसाधनों से एलर्जी, या बर्तन धोने या कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले साबुन या डिटर्जेंट जैसे केमिकल्स से एलर्जी, या लेटेक्स के इस्तेमाल करने के कारण त्वचा के छिलने का कारण बन सकते हैं.

नाखून के पास के स्किन निकलने को ऐसे कर सकते हैं कंट्रोल

अगर आपके नाखून के आसपास की स्किन निकल रही है तो आपको दिन में कम से कम एक बार हाथों को गुनगुने पानी में डुबोकर रखना चाहिए. आप करीब 10 मिनट के लिए अपने हाथों को पानी में डालकर बैठ जाएं इससे तुरंत आराम मिलेगा. 

अगर नाखून के पास चिट निकल रही है तो उसे खींचे बिल्कुल भी नहीं. आप नाखून के आस-पास वाली जगह पर खीरे का टुकड़ा लेकर रगड़ लें. इससे आपकी समस्या कम हो जाएगी. 

चिट निकलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा जेल लगाएं. आपको एलोवेरा जेल को नाखून के ऊपर पांच मिनट तक लगाकर रखना है. ऐसा करने से हफ्तेभर में आपको फर्क दिखने लगेगा.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण!

नाखून के पास की स्किन पानी की कमी और ड्राईनेस की वजह से निकलती है. इसके लिए आप थोड़ा शहद लें और नाखूनों की मालिश करें. इससे एक सप्ताह में आपकी समस्या खत्म हो जाएगी.

जब भी रात में सोएं तो ऑलिव ऑयल से नाखून और आस-पास की स्किन की मसाज कर लें. आप चाहें तो पेट्रोलियम जेली यानी वैसलीन से भी मालिश कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

​BHU में नौकरी का मौका! ग्रुप C जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

[ad_1]

ईरान और अमेरिका में किसके पास हैं ज्यादा खतरनाक मिसाइलें, अगर हुआ युद्ध तो US का मुकाबला कर पाएगा, जानें

ईरान और अमेरिका में किसके पास हैं ज्यादा खतरनाक मिसाइलें, अगर हुआ युद्ध तो US का मुकाबला कर पाएगा, जानें

[ad_2]

यह तो नटवरलाल का बाप! बिहार का ‘बड़का खेलाड़ी’ देख उड़े सोशल मीडिया यूजर्स के होश

[ad_1]

MP Fake Complaint Incident In Bihar: आपने भारत के सबसे बड़े ठग नटवरलाल के बारे में जरूर सुना होगा. जिन्होंने नटवरलाल के बारे में नहीं सुना तो बता देते हैं. नटवरलाल वह ठग था जिसने ताजमहल को बेच दिया था. लाल किले के बेच दिया था. इतना ही नहीं उसने ताजमहल को तीन बार और लाल किले को दो बार बेचा था. इन्हीं बातों से आपको नटवरलाल की ठगी के लेवल का अंदाजा हो गया होगा.

इसीलिए अब कोई कहीं भी इस तरह की चालाकी या ठगी करता है. तो लोग उसे नटवरलाल की उपाधि देने लगते हैं. बिहार में ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने फर्जी दस्तावेज क्रिएट करके सांसद के नाम फर्जी कंप्लेंट केंद्रीय मंत्री को भेज दी. जब मामले का खुलासा हुआ तो हैरान रह गए सभी लोग. 

सांसद के फर्जी लेटर हेड से भेजी शिकायत

दरअसल बिहार के नालंदा में साइबर थाने में एक डाक सहायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है. डाक सहायक कुमार प्रशांत पर आरोप है कि उसने नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार के लेटरहेड पर फर्जी दस्तावेज करके केंद्रीय दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक झूठा लेटर भेज दिया है. इतना ही नहीं इस इस शातिर डाक सहायक ने पहले भी इस तरह के कई कामों को अंजाम दिया है.

 

यह भी पढ़ें:अजगर जैसा किंग कोबरा! घर में घुसे खतरनाक सांप को देख सहम गए लोग, बोले- हार्ट अटैक आ जाएगा

नवादा डाकघर में काम करने वाले कुमार प्रशांत पर आप यह भी है कि उसने भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री के नाम से नकली ईमेल आईडी बनाई और उसे आईडी से नवादा की तत्कालीन डाक अधीक्षक अर्चना कुमारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की फर्जी शिकायत कर दी. मामले का खुलासा तब हुआ जब संघ के जिला मंत्री सुधीर कुमार पटेल को इस मैटर के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने पुलिस में शिकायत की. 

यह भी पढ़ें: सीनियर को नहीं बोला ‘मैम’ तो मिली अनोखी सजा! बॉस ने 100 बार लिखवाई ऐसी बात, रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर लोगों ने कही यह बातें

बिहार के इस डाक सहायक के बारे में जब लोगों को पता चला तो लोग हैरान रह गए कि भला एक डाक सहायक भी इस तरह के काम कर सकता है. किसी ने डाक सहायक को बड़का खिलाड़ी कहा. तो किसी ने इसकी तुलना नटवरलाल से कर दी. कोई कह रहा है यह तो मनी हाइस्ट का प्रोफेसर निकला. तो वहीं किसी ने कहा सांसद नहीं है लेकिन क्वालिटी सांसद वाली ही है. बता दें साइबर थाने में इस ठग के खिलाफ एफआईआर दर्ज करली गई है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है. आखिर इसने ऐसा क्यों किया. 

यह भी पढ़ें: भगवान ऐसा ‘मेहमान’ दोबारा न भेजे… घर में घुसे घड़ियाल को देख होश हो जाएंगे फाख्ता, यूजर्स ने कही यह बात

ईरान और अमेरिका में किसके पास हैं ज्यादा खतरनाक मिसाइलें, अगर हुआ युद्ध तो कौन जीतेगा

[ad_1]

America and Iran: ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि ईरान अमेरिका के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अपने सभी लॉन्चर लोड कर लिए हैं और हमला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान न्यूक्लियर डील के लिए तैयार नहीं होता, तो उसके परमाणु ठिकानों पर हमला किया जाएगा.

अमेरिका ने हमले की तैयारी में अपना B-2 परमाणु बॉम्बर ब्रिटिश नियंत्रित डिएगो गार्सिया आईलैंड पर तैनात कर दिया है. इस पर ईरान ने जवाब दिया है कि अगर उस पर हमला हुआ, तो वह इस आईलैंड को भी निशाना बनाएगा.

ईरान ने मिसाइलों को किया तैयार

तेहरान टाइम्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर पोस्ट किया कि ईरान ने अपनी सभी मिसाइलों को भूमिगत लॉन्चरों पर लोड कर दिया है और वे पूरी तरह लॉन्च के लिए तैयार हैं. ईरानी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने हमला किया, तो उसे और उसके सहयोगियों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

इसके अलावा ईरान ऑब्जर्वर की रिपोर्ट में कहा गया कि ईरानी अधिकारियों ने अपने भूमिगत मिसाइल बंकरों के वीडियो जारी किए हैं ताकि अमेरिका को अपनी मिसाइल शक्ति दिखा सकें. इन वीडियो में ईरान ने खतरनाक मिसाइलों का जखीरा दिखाया, जिसमें शामिल हैं:

  • खेबर शेकन – 900 मील रेंज
  • हज कासिम – 850 मील रेंज
  • गदर-एच – 1,240 मील रेंज
  • सेज्जिल – 1,550 मील रेंज
  • इमाद – 1,050 मील रेंज

इससे साफ है कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है. ऐसे में यह जानना ज़रूरी हो जाता है कि दोनों देशों के पास कितनी मिसाइल ताकत है?

ईरान के पास कितनी खतरनाक मिसाइलें?

अमेरिकी रणनीतिक कमांड (U.S. Strategic Command) ने चेतावनी दी है कि ईरान के पास अब पूरे मध्य पूर्व में सबसे बड़ा बैलिस्टिक मिसाइल भंडार है. 2025 के कांग्रेसनल पोस्चर स्टेटमेंट में कहा गया है कि ईरान सिर्फ परमाणु बम ही नहीं बना रहा, बल्कि उसके पास सबसे ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें भी हैं. यूएस सेंट्रल कमांड के जनरल केनेथ मैकेंजी ने 2022 में बताया था कि ईरान के पास 3,000 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें हैं. 

पिछले 10 सालों में ईरान ने अपनी मिसाइलों की मारक क्षमता काफी बढ़ा ली है. अब ईरान ने गाइडेड मिसाइलों की संख्या बढ़ाई है. पुराने तरल-ईंधन वाले डिजाइनों को छोड़कर ठोस-ईंधन टेक्नोलॉजी अपनाई है.मिसाइलों के गाइडेंस सिस्टम को इतना विकसित किया कि टारगेट से चूकने की संभावना 10 मीटर से भी कम हो गई है.  इसका मतलब है कि ईरानी मिसाइलें अब ज्यादा सटीक और खतरनाक हो चुकी हैं.

ईरान की खतरनाक मिसाइलें 

ग्लोबल डिफेंस न्यूज के अनुसार, ईरान के पास फतेह-110 मिसाइलों की पूरी श्रृंखला है, जो ठोस ईंधन (सॉलिड प्रोपेलेंट) से चलती हैं. इन्हें मोबाइल लॉन्चरों से बहुत कम समय में दागा जा सकता है, जिससे रडार के लिए उनका पता लगाना बेहद मुश्किल हो जाता है. 

इसके अलावा ईरान ने कई मिसाइलों को इस तरह डिजाइन किया है कि वे परमाणु हथियार ले जा सकें. या ये मिसाइलें परमाणु पेलोड ले जाने में सक्षम हैं. ईरान ने वास्तव में परमाणु बम बनाया है या नहीं, यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है. ईरान को मिसाइल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में चीन और उत्तर कोरिया ने बड़ी मदद की है.

अमेरिका की मिसाइल क्षमता कितनी है?

अमेरिका के पास मिसाइलों का एक विशाल भंडार है, जिसमें इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों के अलावा पनडुब्बियों से दागी जाने वाली मिसाइलें और अन्य तरह की मिसाइलें भी हैं. हालांकि हमारे पास इस बात की जानकारी नहीं है कि अमेरिका के भंडार में कुल मिलाकर कितनी मिसाइलें हैं, लेकिन ये आंकड़ा हजारों में हो सकता है.

अमेरिका की इंटरकॉन्टिनेंटल और बैलिस्टिक मिसाइलें

अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBMs):

LGM-30 Minuteman: यह जमीन से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसके तीन अलग-अलग वेरिएंट हैं. इसकी मारक क्षमता लगभग 14,000 किलोमीटर है.

LGM-118 Peacekeeper: यह भी जमीन से लॉन्च की जाने वाली मिसाइल है और इसकी मारक क्षमता 14,000 किलोमीटर से अधिक है.

SM-65 Atlas और SM-68 Titan: अमेरिका ने इन मिसाइलों को रिटायर कर दिया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इन्हें फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है.

पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलें (SLBMs):

Trident D5LE: यह एक शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसमें W88 परमाणु वारहेड लगा होता है. B83 बम के रिटायर होने के बाद यह अब अमेरिका का सबसे ताकतवर परमाणु हथियार बन गया है.

अन्य खतरनाक अमेरिकी मिसाइलें:

  • BGM-109 Tomahawk
  • RGM-84 Harpoon
  • MGM-140 ATACMS
  • MIM-104 Patriot
  • LRHW (Long Range Hypersonic Weapon)
  • SEAW (Sea-based Stand-in Attack Weapon)

अमेरिका के पास ये आधुनिक मिसाइलें हैं, जो लंबी दूरी तक मार करने और दुश्मनों को निशाना बनाने में सक्षम हैं.

[ad_2]

प्रियंका से सुष्मिता तक ने ईद पर फैंस को दिया प्यार और दुआ का पैगाम, इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

[ad_1]

Celebs Wish On Eid ul Fitar 2025: आज देश भर में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है. इस खास मौके पर लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं और सेवइंयों से मुंह मीठा कर रहे हैं. वहीं बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के तमाम सेलेब्स भी ईद का जश्न मना रहे हैं. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट कर फैंस को ईद के त्योहार की बधाई भी दी है.

प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को विश की ईद
ग्लोबल आइकन हर त्योहार पर फैंस को विश करती हैं. ईद के मौके पर भी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एर खास पोस्ट कर फैंस को ईद की बधाई दी. प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “ सभ को ईद मुबारक हो. आपकी जिंदगी में लव और लाइट भेज रही हूं”

Celebs Wish On Eid ul Fitar 2025: प्रियंका चोपड़ा से सुष्मिता सेन तक ने ईद पर फैंस को दिया प्यार और दुआ का पैगाम, इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

सुष्मिता सेन ने पोस्ट में लिखा ‘चांद मुबारक’
पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने भी फैंस को ईद की बधाई दी है. एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर अपन पोस्ट में लिखा है,” चांद मुबारक, प्यार और दुआ.”

Celebs Wish On Eid ul Fitar 2025: प्रियंका चोपड़ा से सुष्मिता सेन तक ने ईद पर फैंस को दिया प्यार और दुआ का पैगाम, इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

दीपिका कक्कड़ ने मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए ईद की विश
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की है. वीडियो में एक्ट्रेस ईद के त्योहार की वजह से अपने हाथ में मेहंदी लगवाती हुई नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए फैंस को ईद की शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने इंस्टा पर शेयर की गई अपनी वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “ सभी को हमारी तरफ से चांद मुबारक.”

 


सलमान खान की भाभी शूरा ने भी दी ईद की बधाई
सलमान खान की भाभी और अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट कर फैंस को ईद की बधाई दी है. शूरा ने पोस्ट मे लिखा है, “ ईद मुबारक.”

Celebs Wish On Eid ul Fitar 2025: प्रियंका चोपड़ा से सुष्मिता सेन तक ने ईद पर फैंस को दिया प्यार और दुआ का पैगाम, इन सेलेब्स ने भी दी बधाई

ये भी पढ़ें:-पति ने धोखा दिया 15 साल की टूटी शादी, इस एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- ‘विश्वासघात बर्दाश्त नहीं’

 



[ad_2]

भगवान ऐसा ‘मेहमान’ दोबारा न भेजे… घर में घुसे घड़ियाल को देख होश हो जाएंगे फाख्ता, यूजर्स ने

[ad_1]

Crocodile Viral Video: सोशल मीडिया पर आपको तरह-तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं. बहुत से वीडियो अजीब तरह के होते हैं. जिनमें लोग अजीब तरह की हरकतें कर रहे होते हैं. तो कई बार लोग खास तौर पर फेमस होने के लिए, वायरल होने के लिए इस तरह की हरकतें करते हैं. तो वहीं कई बार ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है.

जिन्हें देखने के बाद आप भी हैरान रह जाते हैं. ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है इन दिनों सोशल मीडिय पर वायरल हो रहे इस वीडियो में, जहां एक घर में एक मगरमच्छ घुस आया है. इसके बाद घरवालों ने मगरमच्छ को किस तरह अपने घर से बाहर निकाला. देखकर आप रह जाएंगे हैरान. 

घर में घुसा मगरमच्छ तो किया यह काम

अक्सर लोगों के घर मेहमान आते हैं. तो लोग मेहमानों के साथ बड़ी इज्जत के साथ पेश आते हैं. उनकी खूब मेहमान नवाजी करते हैं. लेकिन जब मेहमान बिना बुलाए आ जाए. और वह भी ऐसा मेहमान जिसे देखते ही लोगों के पैर कांपने लगते हैं, पसीना आने लगता है. तो फिर ऐसे में आप क्या करेंगे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: अजगर जैसा किंग कोबरा! घर में घुसे खतरनाक सांप को देख सहम गए लोग, बोले- हार्ट अटैक आ जाएगा

जिसमें एक घर में मगरमच्छ घुस गया है. इसके बाद घरवालों ने मगरमच्छ को रस्सी से बांध दिया है. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि चार-पांच लोग रस्सी से बांधकर मगरमच्छ को ले जा रहे हैं. पहले वह घर के फ्लोर पर उसे घसीटते हुए जा रहे हैं. इसके बाद बाहर लाॅन में उसे उठाकर ले जा रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: कैनेडियन लड़की ने पहली बार खाए मोदक! सिर चढ़कर बोला स्वाद तो कह दी ये बात, देखें वीडियो 

लोग कर रहे हैं कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो को फेसबुक पर लिविंगस्टन पैरिश शेरिफ कार्यालय के अधिकारिक पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो को कई हजार लोग देख चुके हैं. तो इस पर बहुत से लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा ” इस मगरमच्छ को छोड़कर कहां आए फिर.” एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है “यह बताओ यह घर में घुसा कैसे.” एक और यूजर ने लिखा है “वह कह रहा है मुझे वहां मत ले जाओ, मुझे थोड़ी Sसी की हवा खाने दो.”

यह भी पढ़ें: सीनियर को नहीं बोला ‘मैम’ तो मिली अनोखी सजा! बॉस ने 100 बार लिखवाई ऐसी बात, रह जाएंगे हैरान

बिल गेट्स का दावा! AI छीन लेगा ज्यादातर नौकरियां, लेकिन इन 3 पेशों में इंसानों की होगी जीत

[ad_1]

Bill Gates on AI: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने हमारे सोचने और काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है. आज AI चैटबॉट्स जैसे Gemini, Copilot और DeepSeek को मुख्य रूप से कामकाज में सहायक टूल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन कई प्रोफेशनल्स को डर है कि आने वाले समय में AI अलग-अलग क्षेत्रों में कई नौकरियों की जगह ले सकता है. हाल ही में, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने एआई को लेकर बड़ा बयान दिया है.

बिल गेट्स ने किया दावा

बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कहा है कि AI ज्यादातर कार्यों में इंसानों की जगह ले सकता है लेकिन कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां इंसानों की भूमिका हमेशा बनी रहेगी. दुनिया भर में कंपनियां AI को तेजी से अपना रही हैं और इसी संदर्भ में गेट्स ने बताया कि आने वाले वर्षों में किन पेशों पर AI का प्रभाव कम रहेगा. जबकि NVIDIA के सीईओ जेनसन हुआंग, OpenAI के सैम ऑल्टमैन और Salesforce के सीईओ मार्क बेनिओफ का मानना है कि सबसे पहले कोडर्स की नौकरियां खतरे में पड़ेंगी लेकिन बिल गेट्स को लगता है कि इंसानों की भूमिका अब भी महत्वपूर्ण बनी रहेगी.

इन पेशों में काम नहीं आएगा AI

बिल गेट्स के अनुसार, AI बायोलॉजिस्ट को पूरी तरह से नहीं बदल सकता बल्कि यह एक सहायक टूल के रूप में काम करेगा. यह बीमारियों के डायग्नोसिस और डीएनए विश्लेषण जैसे कार्यों में मदद कर सकता है लेकिन वैज्ञानिक रिसर्च के लिए जिस जिन चीजों की जरूरत होती है वह AI में नहीं है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि AI ऊर्जा क्षेत्र के एक्सपर्ट्स की भी जगह नहीं ले सकता क्योंकि यह क्षेत्र अभी भी बहुत जटिल है और इसे पूरी तरह ऑटोमेट नहीं किया जा सकता.

AI दिन-प्रतिदिन एडवांस होता जा रहा है और कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमारे काम करने के तरीकों में भारी बदलाव लाएगा. कुछ क्षेत्रों में AI इंसानों से भी अधिक बुद्धिमान साबित हो सकता है लेकिन फिर भी कुछ पेशे ऐसे रहेंगे, जिनमें इंसानों की भूमिका बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें:

धांसू कैमरा, 4 GB रैम, कीमत 10000 से भी कम, इन 5 फोन्स में कोई भी खरीद लेंगे तो अफसोस नहीं होगा

[ad_2]

₹18 करोड़ का वो Fraud जिसके जाल में फसी Preity Zinta | Paisa लाइव

[ad_1]

बॉलीवुड एक्ट्रेस Preity Zinta का नाम ₹18 करोड़ के Loan Settlement Fraud में सामने आया है। New India Co-operative Bank ने 2011 में उन्हें यह लोन दिया था, जिसके बदले उन्होंने मुंबई और शिमला की प्रॉपर्टी गिरवी रखी थी। 2013 में यह लोन NPA घोषित हो गया, लेकिन बैंक ने ₹1.55 करोड़ की छूट देकर इसे सेटल कर दिया। अब मुंबई पुलिस की EOW इस डील की जांच कर रही है। क्या यह बैंक घोटाला है या सिर्फ एक अफवाह? क्या प्रीति ज़िंटा को इस मामले में फंसाया जा रहा है? पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और अपने विचार कमेंट करें!

[ad_2]

ट्रंप की ईरान को धमकी, म्यांमार और बैंकॉक में भूकंप से तबाही, क्या ग्रहों का प्रभाव है!

[ad_1]

Astrology: 2025 की शुरुआत से ही दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है. ईरान-अमेरिका तनाव, ट्रंप-पुतिन स विनाशकारी भूकंप और यूरोप का रॉकेट मिशन फेल होना- ये सभी घटनाएं क्या केवल संयोग हैं? एबीपी लाइव एस्ट्रो की भविष्यवाणियों को देखें, तो ऐसा लगता है कि ज्योतिष शास्त्र ने पहले ही इन संकेतों की ओर इशारा कर दिया था. आइए इन घटनाओं और खगोलीय प्रभावों के गहरे विश्लेषण पर एक नज़र डालते हैं-

भविष्यवाणी 1: वैश्विक राजनीति में तनाव और युद्ध के संकेत

भविष्यवाणी लेख: शनि-राहु पिशाच योग से मिल रहे संकेत: वैश्विक आर्थिक मंदी और व्यापार संकट
प्रकाशित तिथि: 10 मार्च 2024

सच साबित हुआ: अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा, युद्ध की आशंका गहरी हुई

ताज़ा खबर: ईरानी राष्ट्रपति का अमेरिका से वार्ता से इनकार, ट्रंप ने दी बमबारी की धमकी
तारीख: 30 मार्च 2025

  • शनि और राहु का दुर्लभ योग राजनीतिक अस्थिरता को जन्म देता है. भविष्यवाणी में स्पष्ट कहा गया था कि 2025 में विश्व शक्ति संतुलन डगमगाएगा. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने इस भविष्यवाणी को सत्य सिद्ध कर दिया.

भविष्यवाणी 2: भूकंप और प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि

भविष्यवाणी लेख: 2025 में महाविनाशकारी घटनाओं के संकेत: शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का प्रभाव
प्रकाशित तिथि: 15 मार्च 2024

सच साबित हुआ: टोंगा द्वीप पर 7.0 तीव्रता का भूकंप

ताज़ा खबर: टोंगा द्वीप पर 7.0 तीव्रता का भूकंप, म्यांमार-थाईलैंड के बाद आई बड़ी प्राकृतिक आपदा
तारीख: 30 मार्च 2025

  • शनि गोचर और सूर्य ग्रहण के प्रभाव से पृथ्वी पर अस्थिरता बढ़ती है. भविष्यवाणी में कहा गया था कि साल 2025 में शक्तिशाली भूकंप आएंगे. टोंगा में 7.0 तीव्रता के भूकंप और हाल में म्यांमार-थाईलैंड में आई आपदा इस भविष्यवाणी को सही साबित करते हैं.

क्या यह केवल संयोग है या खगोलीय गणना की सटीकता?

2025 की इन प्रमुख घटनाओं को देखकर स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि एबीपी लाइव की भविष्यवाणियां एक बार फिर सच हुई हैं. ग्रहों की चाल को समझने और ज्योतिषीय विश्लेषण के आधार पर भविष्य की घटनाओं को जानना केवल आध्यात्मिक दृष्टिकोण नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक तथ्य भी है. जिसका एबीपी लाइव पूरा ध्यान रखता है.

आगे क्या हो सकता है?

राजनीतिक संकट गहराएगा: अमेरिका, चीन और रूस के बीच तनाव बढ़ सकता है. 3 अप्रैल 2025 को मंगल नीच राशि यानि कर्क में गोचर करेंगे. मंगल का नीच राशि में आना Geopolitics के लिए नई चुनौतियां ला सकता है. 7 जून 2025 तक का समय कुछ देशों के लिए बड़ी परेशानी लेकर आने वाला है. इसलिए बड़े राष्ट्राध्यक्षों को इस समय संयम बरतने की आवश्यकता है, गलत बयानों से दूरी बनाकर रखें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. सलाहकारों की सलाह गलत होने की संभावना बढ़ जाती है.
भूकंप और सुनामी: अप्रैल-मई 2025 में और प्राकृतिक आपदाएं आ सकती हैं. ऐसे में संभावित क्षेत्रों की सरकारों को अधिक ध्यान देने की जरुरत है.
तकनीकी क्षेत्र में झटके: AI, स्पेस मिशन और साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट्स में असफलताएं आ सकती हैं. मंगल का नीच राशि में गोचर, बुध का राशि परिवर्तन और मीन राशि में पिशाच योग का बनना, इन क्षेत्रों को प्रभावित कर सकता है.

क्या आप आने वाले समय की बड़ी घटनाओं को पहले से जानना चाहते हैं? बने रहें ABP Live Astro के साथ और जानें कि ज्योतिष की भविष्यवाणियां कैसे सच होती हैं!

[ad_2]

गुस्से से लाल हो गई महिला फैन, एमएस धोनी के विकेट पर रिएक्शन हुआ वायरल; देखें वीडियो

[ad_1]

CSK Fan Girl Reaction MS Dhoni Wicket: राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा था. CSK मुश्किल में थी, इस बीच धोनी तब बैटिंग करने आए जब टीम को जीत के लिए 25 गेंद में 54 रन बनाने थे. ‘थाला’ आमतौर पर ऐसे मैचों को फिनिश करके ही दम लेते हैं, लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच में वो 11 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए. संदीप शर्मा की गेंद पर शिमरोन हेटमायर ने शानदार कैच लपक कर धोनी को आउट किया था. यह मैच गुवाहाटी में खेला जा रहा था, लेकिन धोनी के आउट होने पर एक महिला फैन का रिएक्शन वायरल हो रहा है.

चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी. जैसे ही शिमरोन हेटमायर ने एमएस धोनी का कैच पकड़ा, तभी कैमरा पर एक लड़की को दिखाया गया जिसने कुछ कहा तो नहीं लेकिन उसके चेहरे पर गुस्से के भाव साफ देखे जा सकते थे. इस महिला फैन ने गुस्से में अपनी उंगलियां मरोड़ ली थीं. इस महिला फैन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मीम शेयर किए जा रहे हैं.

लगातार 2 हार झेल चुकी है CSK

चेन्नई सुपर किंग्स IPL 2025 में लगातार दो हार झेल चुकी है. CSK ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया था, लेकिन उसके बाद RCB और राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई को हराने में सफलता पाई है. अभी चेन्नई टीम पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर विराजमान है.

एमएस धोनी का बैटिंग क्रम भी चर्चा का विषय बना हुआ है. वो RCB के खिलाफ मैच में नौवें क्रम पर बैटिंग करने आए थे, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे. वहीं अब राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने 7वें क्रम पर बैटिंग की लेकिन 16 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे थे.

यह भी पढ़ें:

CSK पर बोझ बन रहे हैं एमएस धोनी? क्यों करते हैं 8-9 नंबर पर बैटिंग; चेन्नई के कोच ने कह दी बहुत बड़ी बात



[ad_2]