नीले ड्रम के बाद वाइपर! पति की सुताई का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ‘बचा लो प्रभू पतियों को’

[ad_1]

Trending Video: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद से पति समाज डरा हुआ है. घर के कोने-कोने में छिपे नीचे ड्रम को ठिकाने लगाया जा रहा है और सीमेंट के कट्टे भी घर से बाहर किए जा रहे हैं. इसके बावजूद नीले ड्रम का खौफ बरकरार है और गाहे बहागे यह चर्चा में जरूर आ जाता है. सोशल मीडिया पर अब जो पति पर जुल्म का वीडियो वायरल हुआ है, उसमें भी नीले ड्रम पर चर्चा शुरू हो गई है. 

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि नीले ड्रम ने पत्नियों को नया हथियार दे दिया है और पतियों को एकदम बेबस कर दिया है. दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो यूपी के गोंडा का बताया जा रहा है. इसमें एक पत्नी अपने पति को वाइपर से कूटती नजर आ रही है. वीडियो घर के बाहर की है. अब यह तो पता नहीं कि पति-पत्नी में लड़ाई क्यों हो रही है, लेकिन इतना जरूर कहा जा रहा है कि पत्नी ने पति की सुताई से पहले उसे नीला ड्रम और सीमेंट दिखाते हुए धमकी जरूर दी थी. 

घर से बाहर आकर कर दी सुताई

सोशल मीडिया पर वायरल हो ही सीसीटीवी फुटेज यूपी के गोंडा की बताई जा रही है. वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि एक पति अपने घर के बाहर चुपचाप खड़ा है. इतनी ही देर में पत्नी घर के अंदर से वाइपर लेकर आती है और पति पर हमला बोल देती है. जब तक पति संभलता वाइपर का स्वाद वह दो बाद चख चुका था. इसके बाद पत्नी अपने पति पर जोर-जोर से चीखती थी दिख रही है. पीड़ित पति का नाम धर्मेंद्र बताया जा रहा है. उसका आरोप है कि पत्नी ने उसे नीला ड्रम और सीमेंट दिखाते हुए उसका भी हाल मेरठ के सौरभ की तरह करने की धमकी दी थी. 

यूजर्स ने दिए तरह-तरह के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो के 23 हजार से ज्यादा लो देख चुके हैं और कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं. वीडियो देखने के बाद यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि बचा लो प्रभू पतियों को नहीं तो जीवन चक्र संकट में पड़ जाएगा और कोई मर्द शादी नहीं करेगा. एक अन्य यूजर ने लिखा, भाई नीले ड्रम ने इनको नया हथियार दे दिया और मर्द समाज को बेबस कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, अब तो लड़की नाम से ही डर लगता है. एक अन्य ने लिखा, शादी वादी छोड़ो अब देवी के चरण स्पर्श करो, अगर जीना चाहते हो तो. 

यह भी पढ़ें: कुत्ते भी जलते हैं भाई…एक पर प्यार जता रहा था वॉचमैन, दूसरे ने कर दिया हमला; वीडियो देख डॉग लवर्स भी रह गए हैरान 


निधि तिवारी बनीं पीएम मोदी की पर्सनल सेक्रेटरी, जानें इस पद पर कितनी मिलती है सैलरी

[ad_1]

IFS Nidhi Tewari: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव (PS) के पद पर भारतीय विदेश सेवा (IFS) की 2014 बैच की अधिकारी निधि तिवारी की नियुक्ति की गई है. DoPT की तरफ से जारी आदेश के अनुसार निधि तिवारी वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के रूप में कार्यरत थीं लेकिन अब उनकी नियुक्ति पीएम की पर्सनल सेक्रेटरी के रूप में की गई है.  

निधि तिवारी (Nidhi Tewari) ने 2014 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल होकर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव के रूप में उनकी सेवाएं सराहनीय रही हैं, जिसे देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रधानमंत्री के निजी सचिव के तौर पर निधि तिवारी का कार्यभार महत्वपूर्ण होगा. इस पद पर रहते हुए उन्हें प्रधानमंत्री के दैनिक कार्यों का समन्वय, महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ तालमेल बिठाना होगा.

यह भी पढ़ें:

NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?

कितना होगा वेतन?

रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री कार्यालय में निजी सचिव के पद पर नियुक्त अधिकारियों का वेतनमान पे मैट्रिक्स स्तर 14 के अनुसार निर्धारित होता है. इस स्तर पर सैलरी 1,44,200 रुपये प्रति माह होती है. साथ ही साथ महंगाई भत्ता (DA), आवास भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें:

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से यह कितनी बढ़ेगी?

यहां रहीं तैनात 

आईएफएस निधि तिवारी (IFS Nidhi Tewari) को नवंबर 2022 में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था. इससे पहले वे विदेश मंत्रालय (MEA) में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रभाग में अंडर सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थीं.

यह भी पढ़ें: 

Indian Navy Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में भर्ती का सुनहरा मौका, अग्निवीर SSR और MR के लिए आवेदन शुरू

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

कुत्ते भी जलते हैं…एक पर प्यार जता रहा था वॉचमैन, दूसरे ने कर दिया हमला; देखें वीडियो

[ad_1]

Trending Video: स्ट्रीट डॉग्स के आतंक से हर कोई परेशान है, लेकिन जब भी इस पर बहस शुरू होती है डॉग लवर्स इनका पक्ष लेने आ जाते हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर डॉग लवर्स भी सहम जाएंगे, क्योंकि एक वॉचमैन को कुत्ते से प्यार जताना ही भारी पड़ गया और उसकी जान पर बन आई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने स्ट्रीट डॉग्स को लेकर बहस शुरू हो गई है. 

वायरल हो रहे वीडियो एक रेजीडेंसियल सोसायटी के बाहर का है. सोसायटी के बाहर बैठे स्ट्रीट डॉग्स पर एक वाचमैन को दुलार आ जाता है. वह एक कुत्ते पर प्यार जता ही रहा होता है कि दूसरा आकर उस पर हमला कर देता है. इसके बाद तो वॉचमैन हो अपनी जान बचाने में आफत आ जाती है. वीडियो देख लोग पूछ रहे हैं कि अब इस बारे में डॉग लवर्स क्या कहेंगे?

अचानक कर देता है हमला

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोसायटी के बाहर कई स्ट्रीट डॉग्स मौजूद हैं. एक कुत्ता वॉचमैन को देखकर अपनी पूंछ हिलाने लगता है, जिसे देखकर आपको भी कुत्ते पर प्यार आ जाएगा. ऐसा ही वॉचमैन के साथ भी हुआ. वह कुत्ते के पास जाता है और उसे सहलाने लगता है. यह देख पास में खड़े दूसरे कुत्ते को न जाने कैसी जलन महसूस होती है कि वह वॉचमैन पर हमला कर देता है. हद तो तब हो गई कि जिस कुत्ते पर वॉचमैन प्यार जता रहा था, हमला होने के बाद वह भी वहां से चुपचाप खिसक लेता है. इसके बाद वॉचमैन को कुत्ते से अपनी जान बचाने में आफत आ जाती है. 

यूजर्स ने दिए तरह-तरह के रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स पेज से पोस्ट किया गया, जिसे अब तक 22.3 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं. यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, क्या कोई डॉग लवर यह बता सकता है कि जब वॉचमैन उनमें से एक को सहला रहा था, तो उस दूसरे कुत्ते ने उसे क्यों काट लिया? एक अन्य यजर ने लिखा, यह बहुत डरावना है. एक अन्य यूजर ने लिखा, इसे कहते हैं जलन, एक को प्यार किया तो दूसरे ने काट लिया. एक अन्य ने लिखा, स्ट्रीट डॉग्स से जरूरत से ज्यादा फ्रेंडली नहीं होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: अजगर जैसा किंग कोबरा! घर में घुसे खतरनाक सांप को देख सहम गए लोग, बोले- हार्ट अटैक आ जाएगा

woman from Chandigarh got badly trapped after liking a video on Instagram know how fraud happened

[ad_1]

Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी कड़ी चंडीगढ़ से एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है जहां एक 27 वर्षीय महिला को इंस्टाग्राम वीडियो लाइक करने के नाम पर 5.69 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया गया. यह घटना वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के बहाने अंजाम दी गई जिसमें महिला को आसान पैसे कमाने का झांसा दिया गया था.

कैसे हुई ठगी

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेक्टर 17 स्थित राजीव कॉलोनी की निवासी पीड़िता को 25 मार्च को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला. मैसेज भेजने वाली महिला ने खुद को स्नेहा वर्मा बताया और दावा किया कि वह एक ऐसी कंपनी में काम करती है जो घर बैठे पैसे कमाने के अवसर प्रदान करती है. उसने महिला को इंस्टाग्राम वीडियो लाइक करने जैसे छोटे-छोटे ऑनलाइन टास्क देकर रोज़ 4,000 से 8,000 रुपये तक कमाने का ऑफर दिया.

आसान कमाई का मौका देखकर महिला इस जाल में फंस गई और टास्क पूरा करना शुरू कर दिया. शुरुआत में उसे एक वीडियो लिंक भेजकर लाइक करने को कहा गया और फिर आगे के टास्क के लिए टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ने को कहा गया. कुछ टास्क पूरे करने के बाद महिला के फर्जी अकाउंट में कमाई दिखाई गई जिससे उसे विश्वास हो गया कि वह सच में पैसा कमा रही है.

इसके बाद, ठगों ने उसे अधिक पैसे कमाने के लिए निवेश करने के लिए राज़ी कर लिया. महिला ने शुरुआत में 1.5 लाख रुपये कई अलग-अलग बैंक खातों में भेजे. धीरे-धीरे उसे और बड़ी रकम जमा करने के लिए प्रेरित किया गया और अंततः 5.69 लाख रुपये की ठगी हो गई. स्कैमर्स ने एक फर्जी ऐप पर नकली प्रॉफिट दिखाकर उसे भरोसा दिलाया कि उसका पैसा बढ़ रहा है.

लेकिन जब महिला ने अपनी कमाई निकालने की कोशिश की तो ठगों ने नया नियम बना दिया जिसमें उसका स्कोर 100 पॉइंट तक पहुंचना ज़रूरी था. पैसे निकालने के लिए उससे 5 लाख रुपये और मांगे गए जिससे उसे शक हुआ. तब जाकर उसने अपने परिवार को इस बारे में बताया और चंडीगढ़ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के मुताबिक, यह स्कैम फर्जी प्रोफाइल और शेल अकाउंट्स के ज़रिए संचालित किया जा रहा है जिससे अपराधियों का पता लगाना मुश्किल हो रहा है.

ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

यह मामला दिखाता है कि कैसे ऑनलाइन ठग लोगों की लालच का फायदा उठाकर उनकी मेहनत की कमाई लूट रहे हैं. ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहना बेहद ज़रूरी है. किसी भी संदिग्ध वर्क-फ्रॉम-होम ऑफर से बचें और अनजान लोगों के साथ बैंकिंग जानकारी साझा न करें.

यह भी पढ़ें:

ये हैं BSNL, Airtel और Jio के सबसे सस्ते इंटरनेट प्लान्स! जानें क्या मिलते हैं बेनिफिट्स

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 1 अप्रैल का, कल का

[ad_1]

Kal Ka Rashifal, 1 April 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 1 अप्रैल 2025 का दिन मेष राशि वाले लोग जो नौकरीपेशा हैं कल नौकरी में लाभ होगा, वृषभ राशि वालों को निवेश से लाभ होगा सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)

मेष राशि, कल का राशिफल
मेष राशि के जातकों के लिए कल दिन का दूसरा भाग अधिक लाभप्रद रहेगा. वैसे कुल मिलाकर कहा जाए तो कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को कल नौकरी में लाभ और प्रोत्साहन मिलेगा. कल आपके अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी स्थिति और बेहतर होगी. यदि आप साझेदारी में व्यापार कर सकते हैं तो आपको व्यापार में लाभ मिलेगा और साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा. आपके परिवार में ख़ुशी और उत्साह का माहौल रहेगा.

वृषभ राशि, कल का राशिफल
कल आप कुछ पारिवारिक विषयों को लेकर उलझन में रह सकता है. कार्यक्षेत्र में भी कल तनाव बना रहेगा. विपरीत लिंगी मित्र और सहकर्मी से आपको सहयोग मिलेगा. अकाउंट के काम से जुड़े जातकों के लिए कल का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा. किसी सूचना से आपको खुशी मिलेगी. निवेश लाभप्रद रहेगा. कल आपका आर्थिक विषयों से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है.

मिथुन राशि, कल का राशिफल
आपकी कार्य क्षमता और आपकी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मान मिल सकता है. आपका प्रभाव भी कल बढेगा. आपके परिवार में भी आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा. अगर आप कोई सामाजिक कार्य करना चाहते हैं या किसी सामाजिक संस्था से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है. आपको सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा. कल आप निवेश अथवा जमीन या जायदाद से जुड़ा कोई लेनदेन करके भी लाभ अर्जित कर सकते हैं.

कर्क राशि, कल का राशिफल
कल दिन का दूसरा भाग आपके लिए अधिक उत्तम रहेगा. आप कल कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं. कारोबार में आपको कल लाभ का मौका मिलता रहेगा. आप कोई साहसिक कदम उठाकर भी कल लाभ पा सकते हैं. घर परिवार में कल आपके प्रेम और सद्भाव बना रहेगा. माता पिता की ओर से सहयोग पाएंगे. वैवाहिक जीवन सुखद होगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. लेकिन सलाह है कि, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

सिंह राशि, कल का राशिफल
कल का दिन सुखद और बेहतर रहेगा लेकिन सेहत के मामले में आपका अपना ध्यान रखने की जरूरत है. खानपान और मौसम का ध्यान रखते हुए आहार व्यवहार अपनाना आपके लिए सही रहेगा. दिन के दूसरे भाग में कल आप अधिक सक्रिय होंगे और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस करेंगे. भाइयों से सहयोग मिलेगा. अपने किसी शौक को कल पूरा कर पाएंगे. किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है.

कन्या राशि, कल का राशिफल
आप कल आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे और आप प्रसन्न रहेंगे. आपकी रचनात्मकता बढेगी. छात्र अपनी शिक्षा और करियर पर अधिक फोकस कर पाएंगे. आप अपने कारोबार व्यापार के विस्तार के लिए भी कुछ प्लान कर सकते हैं. आर्थिक लाभ के अवसर आपको मिलते रहेंगे. घर परिवार में कोई उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और इस विषय में आप कोई प्लान कर सकते हैं. किसी समस्या से निकलने में दोस्तों और निकट संबंधियों से मदद मिल पाएगी.

तुला राशि, कल का राशिफल
कल आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. यदि आपकी जमीन या उससे जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा था तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है, आपका पक्ष मजबूत होगा. आर्थिक मामलों में कल आपको लाभ मिलेगा, कमाई से मन आनंदित होगा. आपके आस-पड़ोस या परिवार में कोई विवाद होता है तो आपको धैर्य धारण करना चाहिए और मसलों को समझदारी से हल करना चाहिए. अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो कल का दिन इस काम के लिए शुभ है. वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा.

वृश्चिक राशि , कल का राशिफल
कल वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत के मामले में जोखिम और लापरवाही बचना चाहिए. कारोबार में आपको प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहने की जरूरत है. कोई डील अटकी है तो किसी से तब तक कोई जिक्र न करें जब तक कि बात पक्की न हो जाए. आर्थिक मामलों में आपके सितारे कहते हैं कि शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो जरा मार्केट को अच्छे से समझ लें. नहीं तो नुकसान हो सकता है. लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा, आपके बीच प्रेम बना रहेगा लेकिन किसी वजह से आपस में दूरी का अहसास होगा.

धनु राशि , कल का राशिफल
कल आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन की स्थिति बनी रह सकती है. आप किसी अनहोनी की आशंका से डरे रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. जहां तक आपके वैवाहिक संबंधों की बात है तो जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा. इनसे आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है. धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी. घर के बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और स्नेह मिल सकता है. कल आप निवेश के द्वारा लाभ पा सकते हैं.

मकर राशि , कल का राशिफल
मकर राशि के लिए कल का दिन कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा है. जो लोग शेयर मार्केट से जुड़ा काम करते हैं उनके लिए दिन व्यस्तता भरा और लाभकारी भी रहेगा. काम के सिलसिले में कल आपको यात्रा करनी पड़ सकती है. आपकी प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं, कोई अच्छी डील मिलने से आपको सफलता मिल सकती है. आपको अपने माता-पिता और भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ कल शाम शॉपिंग का प्लान बनेगा.

कुंभ राशि , कल का राशिफल
कल का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा. कारोबार में तेजी रहने से आप मुनाफा कमा पाएंगे. कल आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपका मन भी संतुष्ट रहेगा. अगर परिवार में लंबे समय से कोई मतभेद चल रहा है तो कल वह समाप्त होगा आपसी तालमेल से मानसिक संतोष महसूस करेंगे. कल कुछ अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन आनंदित होगा.

मीन राशि , कल का राशिफल
कल का दिन मीन राशि के लिए उतार चढाव भरा रह सकता है. परिवार के किसी निकट सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. व्यापारियों के लिए कल का दिन तनावपूर्ण रह सकता है. व्यापारियों की नजर कल पूरे दिन मार्केट के अप डाउन पर लगा रहेगा. निवेश सावधानी से करें. आपका अपने प्रिय मित्र से किसी बात पर विवाद हो सकता है, सलाह है कि वाणी को संयमित रखें. घर परिवार में बुजुर्गों का ध्यान रखें और उनसे आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें.

[ad_2]

म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़ी, 1,700 के पार हो गया आंकड़ा, पढ़िए

[ad_1]

Myanmar Earthquake : म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) को आए भयानक भूकंप के कारण मरने वालों में संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है. म्यांमार की सैन्य शासन वाली सरकार ने सोमवार (31 मार्च) को एक बयान जारी किया है. सरकार ने कहा, “म्यांमार में भूकंप से मरने वालों की संख्या 1,700 के पार जा चुकी है. भूकंप के कारण ढही इमारतों के मलबों से अब तक 1,700 से ज्यादा शवों को बाहर निकाला जा चुका है.”

सैन्य शासन के प्रवक्ता और म्यांमार के उप सूचना मंत्री मेजर जनरल जॉ मिन टुन ने राज्य संचालित MRTV से कहा, “इस आपदा के कारण 3,400 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और 300 से ज्यादा अभी भी लापता हैं.” सेना ने पहले 1,644 लोगों की मौत होने की बात कही थी, हालांकि उन्होंने इसके लेकर कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं दिया था.

भूकंप के कारण देश में व्यापक रूप से हुई तबाही

म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) की दोपहर में 7.7 की तीव्रता से आए भयानक भूकंप के कारण देश में व्यापक रूप से तबाही हुई है. इसके कारण म्यांमार की राजधानी नेपीता और देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मंडाले में भी भारी क्षति हुई है.

प्रार्थना करने गए मुस्लिम लोगों की मौत

म्यांमार के स्प्रिंग रिवॉल्यूशन म्यांमार मुस्लिम नेटवर्क के स्टिरिंग कमिटी के सदस्य तुन की ने कहा, “यह आपदा शुक्रवार (28 मार्च) की दोपहर में तब आया जब रमजान के पाक महीने के दौरान देश के मुस्लिम अल्पसंख्यक प्रार्थना करने गए थे. इसके बाद भूकंप के कारण मस्जिद के ढहने से करने करीब 700 लोगों की मौत हो गई.”

हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मस्जिद में मारे जाने लोगों की संख्या को देश में मरने वालों की आधिकारिक आंकड़े में शामिल किया गया है या नहीं.

तुन की ने आगे कहा, “देश में आए इस भयानक भूकंप के कारण करीब 60 मस्जिद ढह गए और क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसके अलावा भूकंप से कारण मस्जिदों के ढहने के कई वीडियो ‘द इरावड्डी ऑनलाइन न्यूज’ की साइट पर दिखाए गए हैं.”

आधिकारिक आंकड़ों से कई ज्यादा है मरने वालों की संख्या

म्यांमार में इंटरनेशनल रेस्क्यू कमिटी की उप-निदेशक लॉरेन एलेरी ने AFP से कहा, “म्यांमार में भूकंप के कारण अब तक कितनी तबाही हुई है, फिलहाल अभी हमारे पास इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है.”

[ad_2]

शिल्पा शेट्टी से धनश्री वर्मा तक, एयरपोर्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का ऐसा था लुक, आप भी करेंगी ट्राई

[ad_1]

Airport Look: शिल्पा शेट्टी से धनश्री वर्मा तक, एयरपोर्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का ऐसा था लुक, आप भी करेंगी ट्राई

[ad_2]

टेस्ला का स्टॉक खरीदने का है एक अच्छा मौका…, एलन मस्क ने क्यों कहा ऐसा?

[ad_1]

<p style="text-align: justify;">दुनिया के रइस उद्योगपति एलन मस्क इस वक्त अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार हैं और हमेशा कुछ न कुछ हैरान कर देनेवाले कदमों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन, इस बार उन्हें दुनियाभर में भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह है ट्रंप कैबिनेट को छोटा करने की उनकी सलाह. इससे अमेरिका समेत दुनियाभर में राजनातिक हलकों में न सिर्फ उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि टेस्ला कंपनी की बनी कारों का भी कई जगहों पर जमकर विरोध किया गया.</p>
<p style="text-align: justify;">ऐसे में उन्होंने विस्कॉन्सिन में एक टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस पद पर रहना उन्हें काफी महंगा पड़ रहा है. मस्क ने आगे कहा कि टेस्ला शेयर में आयी गिरावट को उनके राजनीतिक विरोधी बार-बार उजागर कर रहे हैं. मस्क ने कहा कि उन्हें लॉन्ग टर्म में लगता है कि टेस्ला का स्टॉक बेहतर प्रदर्शन करेगा. शायद इसलिए ये खरीदने का बेहतरीन मौका है.</p>
<p style="text-align: justify;">उन्होंने साफ कहा कि DOGE (सरकारी दक्षता विभाग) में उनके रोल के चलते ही टेस्ला शेयर में गिरावट देखने को मिली है और वे जो कुछ भी कर रहे हैं, उससे उनके ऊपर और टेस्ला पर भारी दबाव है. मस्क ने आगे कहा कि टेस्ला के स्टॉक की वैल्यू आधी पर आ गई, जो छोटी बात नहीं है.&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;">गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुने जाने के बाद टेस्ला के शयर में भारी तेजी देखी गई थी. लेकिन, इसमें सतरह दिसंबर को पीक पर पहुंचने के बाद गिरावट देखने को मिली थी. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की मानें तो &nbsp;एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की सूची में अभी भी नंबर 1 हैं. इस साल मस्क की व्यक्तिगत संपत्ति में 100 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी देखने को मिली है.</p>
<p style="text-align: justify;"><a title="ये भी पढ़ें: अब इस बिजनेस में आमने-सामने होंगे अडानी और बिड़ला, कॉपर और सीमेंट सेक्टर में पहले हो चुका है कड़ा मुकाबला" href=" target="_self">ये भी पढ़ें: अब इस बिजनेस में आमने-सामने होंगे अडानी और बिड़ला, कॉपर और सीमेंट सेक्टर में पहले हो चुका है कड़ा मुकाबला</a></p>

[ad_2]

CSK पर बोझ बन रहे हैं धोनी? क्यों करते हैं 8-9 नंबर पर बैटिंग; चेन्नई के कोच ने किया खुलासा

[ad_1]

Stephen Fleming on MS Dhoni Batting Position: एमएस धोनी को पिछले दिनों अपने बैटिंग क्रम के कारण खूब ट्रोल होना पड़ा है. वो RCB के खिलाफ मैच में नौवें क्रम पर बैटिंग करने आए थे, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स की हार का मुख्य कारण बताया गया था. वहीं राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में धोनी सातवें क्रम पर बैटिंग करने आए, लेकिन टीम को 6 रनों की हार से नहीं बचा पाए. धोनी पिछले सीजन भी निरंतर 7-8 नंबर पर बैटिंग करते देखे गए थे. बैटिंग क्रम को लेकर हो रही आलोचनाओं के बीच CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा बयान जारी किया है.

धोनी का शरीर जवाब दे रहा है…

चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मीडिया से वार्ता के दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार पर बात की. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि धोनी के घुटने अब जवाब देने लगे हैं और उनके लिए निरंतर 10 ओवरों तक बैटिंग कर पाना संभव नहीं है. यह उनके निचले क्रम पर बैटिंग करने का एक मुख्य कारण है.

स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया, “एमएस धोनी खुद अपने बैटिंग क्रम पर फैसला लेते हैं. उनका शरीर और घुटने उतने स्वस्थ नहीं हैं जितने पहले हुआ करते थे. वो ठीक से चल फिर रहे हैं, लेकिन उन्हें दिक्कतें आने लगी हैं. वो पूरे जोश के साथ 10 ओवरों तक बैटिंग करने में सक्षम नहीं हैं. इसलिए धोनी परिस्थिति अनुसार आंकलन करते हैं कि वो टीम के लिए क्या कर सकते हैं. राजस्थान के खिलाफ मैच में वो ऊपर बैटिंग करने आए और वो मौका आने पर अन्य बल्लेबाजों को मौका देते रहते हैं.”

क्या CSK पर बोझ बन गए हैं धोनी

एमएस धोनी की उम्र 43 वर्ष हो गई है और बैटिंग के समय बहुत कम गेंद खेलते हैं. धोनी के CSK टीम पर बोझ बनने के सवाल पर फ्लेमिंग ने कहा, “मैंने यह पिछले साल भी कहा था, हमारे लिए धोनी की अहमियत बहुत अधिक है. वो एक लीडर हैं और विकेटकीपिंग की दृष्टि से भी उनका रोल अहम है. उन्हें 9वें-10वें ओवर में भेजना, ऐसा शायद ही उन्होंने कभी किया होगा. इसलिए 13-14 ओवरों के नजरिए से देखिए, धोनी उस हिसाब से आंकलन करते हैं कि कौन खेल रहा है?”

यह भी पढ़ें:

मलाइका अरोड़ा का नया बॉयफ्रेंड? IPL 2025 के मैच में दिग्गज क्रिकेटर के साथ हुईं स्पॉट; फोटो हुई वायरल

[ad_2]

ये हैं BSNL, Airtel और Jio के सबसे सस्ते इंटरनेट प्लान्स! जानें क्या मिलते हैं बेनिफिट्स

[ad_1]

Cheapest Internet Plans: भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल काफी तेजी से बढ़ रहा है और सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को सस्ते और किफायती डेटा प्लान्स उपलब्ध कराने की होड़ में लगी हुई हैं. BSNL, Airtel और Jio देश की मुख्य टेलिकॉम कंपनियां हैं जो अपने यूजर्स को सस्ते प्लान्स उपलब्ध कराती हैं. ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं इन कंपनियों के सबसे सस्ते इंटरनेट प्लान्स के बारे में.

BSNL का सबसे सस्ता इंटरनेट प्लान

BSNL की बात करें तो यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी होने के बावजूद अपने किफायती डेटा प्लान्स के लिए जानी जाती है. BSNL का सबसे सस्ता इंटरनेट प्लान 16 रुपये से शुरू होता है जिसमें यूजर्स को 2GB डेटा मिलता है और इसकी वैधता एक दिन की होती है. इसके अलावा, BSNL 98 रुपये के प्लान में 22 दिनों के लिए 2GB डेटा प्रतिदिन उपलब्ध कराता है.

Airtel का सबसे सस्ता इंटरनेट प्लान

Airtel की बात करें तो ये देश की प्रमुख निजी टेलीकॉम कंपनियों में से एक है. कंपनी अपने यूजर्स के लिए किफायती और हाई-स्पीड इंटरनेट प्लान्स उपलब्ध कराती है. Airtel का सबसे सस्ता डेटा पैक 19 रुपये में आता है जिसमें 1GB डेटा और 1 दिन की वैधता मिलती है. वहीं, अगर आप थोड़ा ज्यादा डेटा चाहते हैं तो 100 रुपये के प्लान में 5GB डेटा दिया जाता है.

Jio का सबसे सस्ता इंटरनेट प्लान

Jio पर नज़र डालें तो ये कंपनी अपने सस्ते और आकर्षक प्लान्स के लिए जानी जाती है. Jio का सबसे सस्ता इंटरनेट प्लान 15 रुपये का है जिसमें यूजर्स को 1GB डेटा और 1 दिन की वैधता दी जाती है. वहीं, 91 रुपये के प्लान में 28 दिनों के लिए कुल 6GB डेटा मिलता है जो कम इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

BSNL, Airtel और Jio तीनों ही ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार सस्ते और किफायती इंटरनेट प्लान्स उपलब्ध कराते हैं. यदि आपको बेहतर स्पीड और कनेक्टिविटी चाहिए तो Airtel और Jio अच्छे विकल्प हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

iPhone में जल्द आएगा ‘AI Doctor’! जानिए कैसे बदलेगा आपका हेल्थकेयर एक्सपीरियंस और कब होगा लॉन्च

[ad_2]