वो नहीं आएगी मौत का फरिश्ता आएगा! बूढ़े शख्स ने बनाई रील तो यूजर्स ने काट ली चाचा की मौज, देखें

[ad_1]


चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ हिमाचल के शक्तिपीठों में उमड़ी भक्तों की भीड़

[ad_1]

ईरानी राष्ट्रपति ने US संग न्यूक्लियर डील को कहा 'NO', भड़के ट्रंप, बोले- 'समझौता नहीं किया तो कर देंगे बमबारी'

ईरानी राष्ट्रपति ने US संग न्यूक्लियर डील को कहा ‘NO’, भड़के ट्रंप, बोले- ‘समझौता नहीं किया तो कर देंगे बमबारी’

[ad_2]

JEE Mains सेशन-2 का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक में जानें डाउनलोड करने का तरीका 

[ad_1]

JEE Mains Admit Card 2025 Session 2: जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सिटी स्लिप के बाद सेशन-2 का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइइट jeemains.nta.nic.in पर जाना होगा. 

बता दें, जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा की डेट पहले ही जारी हो चुकी हैं. ये परीक्षाएं 2 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल के बीच होंगी. एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, 2,3,4,7,8 और 9 अप्रैल 2025 को होगी. सभी परीक्षाएं अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. बता दें, जेईई मेंस सेशन 1 की परीक्षा में देशभर में 12.58 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. इनमें से 14 छात्रों ने 100 NTA स्कोर हासिल किया था. इस बार भी बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा अच्छे स्कोर हासिल करने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें: अमेरिका के 5 सबसे महंगे कॉलेज, जहां पढ़ाई करने के देने होते हैं इतने लाख रुपये, खर्च वाकई चौंकाने वाला है

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

जेईई मेंस सेशन-2 परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी. इसके बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो सकेगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करें. 

  • सबसे पहले जेईई मेंस की आधिकारिक वेबसाइट jeemains.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज खुलते ही आपको एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा. JEE Mains Session 2 Admit Card लिंक पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालना होगा. इसके बाद कैप्चा कोड डालें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • सभी प्रॉसेस पूरे करते ही एडमिट कार्ड अपनी स्क्रीन पर खुल जाएगा. इसे डाउनलोड कर लें ओर प्रिंट आउट निकलवा लें. 

यह भी पढ़ें: ​यहां है CUET 2025 एंट्रेंस में टॉप करने की मास्टर प्लानिंग! जानें क्या करना होगा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

जब मैंने कैच छोड़ा तो केएल राहुल ने मुझसे…अभिषेक पोरेल ने मैच के बाद किया बड़ा खुलासा

[ad_1]

IPL 2025: रविवार को डबल हेडर के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया. मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली के प्लेयर अभिषेक पोरेल ने अक्षर पटेल की कप्तानी की तारीफ़ करते हुए कहा कि मैं उनकी कप्तानी में काफी एन्जॉय कर रहा हूं. उन्होंने मैच के दौरान मिले केएल राहुल के समर्थन पर भी बात की.

अभिषेक पोरेल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में अक्षर पटेल को लेकर कहा, “मैदान के बाहर वह बहुत मजाकिया हैं. मैदान पर वह मोटीवेट करने वाले भी हैं. कुल मिलाकर उनकी कप्तानी बहुत अच्छी है. मैंने उनकी कप्तानी में बहुत एन्जॉय किया है.

केएल राहुल पिता बनने के बाद शनिवार को टीम में लौटे थे, रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रहे थे. अभिषेक पोरेल ने मैच के दौरान मिले केएल राहुल के सपोर्ट की भी बात की. उन्होंने बताया कि अनिकेत वर्मा की कैच छोड़ने के बाद वह थोड़ा उदास महसूस कर रहे थे, लेकिन राहुल के समर्थन से उन्हें राहत मिली.

कैच छोड़ने पर केएल राहुल ने दी सांत्वना- अभिषेक पोरेल

उन्होंने कहा, “केएल राहुल मेरे भाई जैसे हैं. जब मैंने अनिकेत वर्मा का कैच छोड़ा था तो उन्होंने मुझे सांत्वना दी. उन्होंने कहा था कि कोई बात नहीं, चिंता मत करो. बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने मुझसे कहा कि अपने नेचुरल शॉट्स खेलो.

अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल ने अभिषेक पोरेल को बल्लेबाजी के दौरान भी मदद की थी. उन्होंने कहा, “पहली पारी के बाद राहुल को पता था कि पिच कैसा बर्ताव कर रही है. उन्होंने मेरा समर्थन किया.”

अभिषेक पोरेल ने पहले मैच में केएल राहुल की गैरमौजूदगी में विकेट कीपिंग की थी, हालांकि उनके प्लेइंग 11 में आने से भी वह बाहर नहीं हुए. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 18 गेंदों में 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 34 रन बनाए.

[ad_2]

ग्रीनलैंड के PM बोले- ‘नहीं मिलेगा आईलैंड’, पुतिन ने ट्रंप को दी थी कब्जा करने की खुली छूट

[ad_1]

Greenland PM Replies Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जवाब देते हुए ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स फ्रेडरिक नीलसन ने रविवार (30 मार्च, 2025) को कहा है कि अमेरिका को ग्रीनलैंड नहीं मिलेगा. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए ये भी कहा कि ट्रंप विशाल आर्कटिक देश में कंट्रोल करना चाहते हैं. 

नीलसन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि संयुक्त राज्य अमेरिका को ग्रीनलैंड मिल रहा है. मैं स्पष्ट कर दूं: संयुक्त राज्य अमेरिका को वह नहीं मिलेगा. हम किसी और के नहीं हैं. हम अपना भविष्य खुद तय करते हैं.”

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?

ट्रंप ने शनिवार (29 मार्च, 2025) को एनबीसी न्यूज को बताया कि उन्होंने ग्रीनलैंड को अमेरिका में मिलाने के बारे में बिल्कुल वास्तविक बातचीत की थी. एनबीसी के अनुसार, ट्रम्प ने कहा, “हमें ग्रीनलैंड मिलेगा. हां, 100%.” बीते दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति ग्रीनलैंड पर कब्जा करना चाहते हैं तो रूस इसमें दखलअंदाजी नहीं करेगा.  

शुक्रवार (28 मार्च, 2025) को ग्रीनलैंड के उत्तर में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे के दौरे के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने डेनमार्क पर आइलैंड को सुरक्षित रखने के लिए अच्छा काम नहीं करने का आरोप लगाया और सुझाव दिया कि अमेरिका को रणनीतिक रूप से स्थित इस आइलैंड की बेहतर सुरक्षा करनी चाहिए. 

(ये एक ब्रेकिंग खबर है. इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है.)

[ad_2]

बाजार में आ गई ब्रेस्ट मिल्क फ्लेवर वाली आइसक्रीम! यूजर्स बोले- इमोशन्स से खेल रहे हो

[ad_1]

Breast Milk Ice Cream: आइसक्रीम के दीवानों के लिए बड़ी खबर है. बाजार में ब्रेस्ट मिल्क फ्लेवर वाली आइसक्रीम आने जा रही है. अमेरिकी बेबी ब्रांड Frida ने जल्द ही बाजार में ब्रेस्ट मिल्क फ्लेवर वाली आइसक्रीम लॉन्च करने की घोषणा की है. हालांकि इसके लिए आइसक्रीम के दीवानों को 9 महीने का इंतजार करना पड़ सकता है. बाजार में इस अनोखी आइसक्रीम के आने से पहले ही चर्चा शुरू हो गई और सोशल मीडिया यूजर्स का दिमाग घूम गया है. 

सोशल मीडिया यूजर्स तो कंपनी की इस आनोखी घोषणा पर भरोसा तक नहीं कर पा रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें अप्रैल फूल बनाया जा रहा है, हालांकि कंपनी ने इस पर भी सफाई दी है और कहा है कि वह जल्द ही मार्केट में ब्रेस्ट मिल्क फ्लेवर वाली आइसक्रीम लॉन्च करेगी. 

कंपनी ने क्या कहा?

यूएस बेबी ब्रांड Frida की ओर से कहा गया है कि हमारी कंपनी उन सवालों के जवाब देना चाहती है, जिसके बारे में हर कोई मन ही मन सोचता रहता है जैसे कि ब्रेस्ट मिल्क का स्वाद आखिर कैसा होता होगा? कंपनी ने कहा है कि बाजार में जल्द लॉन्च होने वाली आइसक्रीम ब्रेस्ट मिल्क के टेस्ट से मिलती जुलती होगी. मां के दूध की तरह इसमें सभी पोषक तत्व मौजूद होंगे और इसका स्वाद मीठा और नमकीन होगा. हालांकि, इसमें असली ब्रेस्ट मिल्क का यूज नहीं होगा, क्योंकि अमेरिका में इसकी अनुमति नहीं है. ऐसे में कंपनी ब्रेस्ट मिल्क से मिलते जुलते फ्लेवर वाली आइसक्रीम बनाएगी. 


यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन

कंपनी ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस अनोखी आइसक्रीम की घोषणा की, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. यूजर्स इस आइसक्रीम को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ यूजर्स तो यह मानने को तैयार ही नहीं है कि बाजार में ऐसी कोई आइसक्रीम आने जा रही है और कह रहे हैं कि उन्हें अप्रैल फूल बनाया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा है कि वह इस आइसक्रीम के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. एक यूजर ने लिखा है कि क्या आप हमारे इमोशंस के साथ खेल रहे हैं. एक अन्य ने लिखा, क्या यह प्रैंक है, मैं कंफ्यूज हूं. 

यह भी पढ़ें: कैनेडियन लड़की ने पहली बार खाए मोदक! सिर चढ़कर बोला स्वाद तो कह दी ये बात, देखें वीडियो


ओपनिंग डे पर इन 5 मामलों में फेल हो गई सलमान खान की ‘सिकंदर’!

[ad_1]

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान की सिकंदर फाइनली 30 मार्च को सिनेमाघरों में आ गई. ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को लेकर दर्शकों, रिव्यूवर्स और फिल्मों से जुड़े एक्सपर्ट्स में पहले से काफी एक्साइटमेंट थी. हालांकि, ओपनिंग डे कलेक्शन को देखकर फिल्म को लेकर जितने कयास लगाए गए थे सब गलत साबित होते दिख रहे हैं.

सलमान खान की सिकंदर से कई उम्मीदें थीं और जिन मामलों में उम्मीदें थीं उन पर पानी फिर गया है. तो चलिए जानते हैं कि ए आर मुरुगदॉस की फिल्म किन 5 मामलों में फेल हो गई है.

सलमान नहीं तोड़ पाए अपनी फिल्म टाइगर 3 का रिकॉर्ड

सलमान खान की साल 2023 में आई फिल्म टाइगर 3 उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग (43 करोड़) लेने वाली फिल्म थी. उम्मीदें थीं कि सलमान खान इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए आगे बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

Sikandar Box Office Collection: ओपनिंग डे पर इन 5 मामलों में फेल हो गई सलमान खान की 'सिकंदर'!

सिकंदर नहीं बन पाई 2025 की सबसे बड़ी ओपनर

इस साल रिलीज हुई फिल्मों में से टॉप 5 ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में गेम चेंजर (54 करोड़), छावा (33.10 करोड़), विदामुयार्ची (27 करोड़), डाकू महाराज (25.35 करोड़) और संक्रांतिकी वस्तुनम (23 करोड़) थीं. हालांकि, सिकंदर ने इनमें से कई का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया लेकिन गेम चेंजर का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही.

50 करोड़ी ओपनिंग लेने वाली उम्मीदों पर भी फिरा पानी

उम्मीदें थीं कि सलमान की सिकंदर को रविवार की छुट्टी, ईद और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों का फायदा मिलेगा. फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी, लेकिन ऐसा भी नहीं हो पाया. 

नहीं चला साउथ-नार्थ की जुगलबंदी का जादू

इस फिल्म को साउथ के डायरेक्टर ए आर मुरुगदॉस ने बनाया है. उन्हें गजनी और हॉलीडे की वजह से हिंदी दर्शक और साउथ फिल्मों की वजह से तमिल, तेलुगु समेत दूसरी भारतीय भाषाओं के दर्शक भी पसंद करते हैं. ऐसे में माना जा रहा था कि सलमान का स्टारडम और साउथ के डायरेक्टर मिलकर जो कुछ भी करेंगे उसका फायदा इसके बिजनेस पर पड़ेगा, लेकिन वो भी नहीं हुआ.


अच्छी फिल्म का था वादा, रिव्यू मिले खराब

सिकंदर को लेकर सलीम खान से लेकर सलमान खान और फिल्म डायरेक्टर ने भी काफी तारीफें की थीं. लेकिन फिल्म के जब रिव्यूज आए तो वो बेहद खराब निकले. एबीपी न्यूज के रिव्यू में तो फिल्म को सिर्फ एक स्टार दिया गया. 

हालांकि, ये मानना भी होगा कि फिल्म पहले दिन 30 करोड़ के ऊपर कमाई कर चुकी है और इसे खराब ओपनिंग नहीं कह सकते क्योंकि ईद की छुट्टियों में इसमें इजाफा होगा. लेकिन फिर भी जिस फिल्म से 50 करोड़ रुपये की उम्मीद हो उससे थोड़ी सी भी कम कमाई पचना मुश्किल हो रही है.

और पढ़ें: ‘एल2: एम्पुरान’ ने दी ‘सिकंदर’ को पटखनी! चौथे दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई



[ad_2]

पेशाब करने के बाद भी निकलती रहती हैं बूंदें? इस बीमारी का हो सकता है संकेत

[ad_1]

Urine Leakage Problem : शरीर को सही तरीके से काम करने के लिए यूरिन करना बेहद जरूरी है. इससे शरीर को विषैले तत्व (Toxins) बाहर निकलती हैं. अगर कोई लंबे समय तक पेशाब रोककर रखता है या कम मात्रा में पेशाब करता है, तो यह उसकी सेहत के लिए गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है. यूरिन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इनमें से एक पेशाब करने के बाद बूंदों का टपकना है.

वैसे तो यह एक आम समस्या हो सकती है, लेकिन अगर यह लगातार बनी रहती है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. यह समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकती है. ऐसे में नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है…

पेशाब के बाद बूंदें टपकना इस बीमारी का संकेत

कमजोर पेल्विक मसल्स 

अगर पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां कमजोर (Pelvic Floor Weakness) होती हैं, तो वे मूत्राशय (Bladder) को पूरी तरह खाली नहीं कर पातीं, जिससे पेशाब के बाद भी बूंदें गिरती रहती हैं. यह समस्या अक्सर प्रेग्नेंसी,  उम्र बढ़ने, हार्मोनल बदलाव और बार-बार कब्ज रहने की वजह से होती है.

दरअसल, पेल्विक मसल्स हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण मांसपेशियों में से एक होती हैं. ये मांसपेशियां ब्लैडर, आंतों और री-प्रोडक्टिव ऑर्गन्स को सहारा देती हैं और पेशाब, डेफिकेशन या सेक्सुअल हेल्थ को कंट्रोल करने में मदद करती है लेकिन जब ये मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, तो कई गंभीर तरह की समस्याएं हो सकती हैं. इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: च्युइंग गम या स्लो पॉइज़न? हर बाइट में समा रहे हैं सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक कण!

इन कारणों से भी पेशाब के बाद टपक सकती हैं बूंदें 

1. मूत्र मार्ग संक्रमण (UTI)

यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (Urinary Tract Infection) के कारण पेशाब के बाद भी यूरिन की बूंदें गिर सकती हैं. इसके अन्य लक्षणों में जलन, बार-बार पेशाब आना और पेट के निचले हिस्से में दर्द शामिल हो सकते हैं.

2. प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्या (Prostate Issues)

पुरुषों में बढ़ी हुई प्रोस्टेट ग्रंथि (Benign Prostatic Hyperplasia) या प्रोस्टेटाइटिस (Prostatitis) के कारण ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता, जिससे पेशाब करने के बाद बूंदें टपकती रहती हैं.

3. ओवरएक्टिव ब्लैडर (Overactive Bladder)

अगर ब्लैडर जरूरत से ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है, तो पेशाब करने के बाद भी कुछ बूंदें टपक सकती हैं. यह समस्या डायबिटीज, बढ़ती उम्र, न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, बार-बार कैफीन और शराब पीने से हो सकती है.

4. न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (Neurological Disorders)

ब्रेन और नर्व्स सिस्टम से जुड़ी बीमारियों, जैसे पार्किंसन, मल्टीपल स्क्लेरोसिस या रीढ़ की हड्डी की चोट के कारण ब्लैडर की नसों पर असर पड़ सकता है, जिससे पेशाब पूरी तरह से कंट्रोल नहीं हो पाता है.

5. यूरिनरी रिटेंशन (Urinary Retention)

अगर किसी कारण से ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता, तो पेशाब के बाद कुछ बूंदें बाहर आती रहती हैं. यह समस्या डायबिटीज, प्रोस्टेट ग्रंथि के बढ़ने या यूरिनरी ट्रैक्ट में रुकावट के कारण हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : 

क्या होंठों पर भी हो सकता है कैंसर? जानें बचने के लिए क्या करें

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

Vodafone Idea से जुड़ी बड़ी खबर! कंपनी में भारत सरकार की हिस्सेदारी 48.99 फीसदी तक पहुंची

[ad_1]

भारत सरकार जल्द ही Vodafone Idea (Vi) में अपनी हिस्सेदारी 48.99 फीसदी तक बढ़ाने जा रही है. यह बढ़ोतरी स्पेक्ट्रम बकाया राशि को इक्विटी शेयर में बदलने के फैसले के तहत की जा रही है. आपको बता दें, यह कदम सितंबर 2021 में घोषित टेलीकॉम सेक्टर राहत पैकेज का हिस्सा है.

सरकार को मिलेंगे 36,950 करोड़ के शेयर

30 मार्च को Vodafone Idea ने यह जानकारी साझा की कि भारत सरकार को 36,950 करोड़ के इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. टेलिकॉम मिनिस्ट्री ने 29 मार्च को इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसके तहत Section 62(4) of the Companies Act, 2013 के तहत ये शेयर सरकार को ट्रांसफर किए जाएंगे.

30 दिनों के भीतर होगी शेयर ट्रांसफर प्रक्रिया

सरकार को 3,695 करोड़ इक्विटी शेयर 10 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर मिलेंगे. यह इश्यू प्राइस पिछले 90 ट्रेडिंग दिनों या 10 ट्रेडिंग दिनों के वॉल्यूम-वेटेड एवरेज प्राइस के आधार पर तय किया गया है, ताकि Section 53 of the Companies Act के तहत शेयर की न्यूनतम कीमत से नीचे इश्यू न किया जाए.

कंपनी को अब 30 दिनों के भीतर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी. हालांकि, यह SEBI (Securities and Exchange Board of India) और अन्य नियामक संस्थानों की मंजूरी पर निर्भर करेगा.

क्या बदलेगा कंपनी का नियंत्रण?

इस सौदे के बाद सरकार की हिस्सेदारी 22.60 फीसदी से बढ़कर 48.99 फीसदी हो जाएगी. हालांकि, Vodafone Idea के प्रमोटर्स का कंपनी पर नियंत्रण बना रहेगा. Vodafone Idea ने कहा, “हम इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जरूरी सभी कदम उठाएंगे, ताकि यह नियामकीय मंजूरी के तहत जल्द से जल्द लागू किया जा सके.”

सरकार की बढ़ती हिस्सेदारी और टेलीकॉम सेक्टर पर असर

इस फैसले से भारत के टेलीकॉम सेक्टर में सरकार की पकड़ और मजबूत होगी. इससे Vodafone Idea को वित्तीय राहत मिलेगी, जिससे वह 5G नेटवर्क और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में निवेश कर सकेगा. अब सबकी नजर इस पर है कि Vodafone Idea इस हिस्सेदारी हस्तांतरण को कैसे संभालती है और क्या यह कंपनी को बाजार में एक नया मुकाम दिला पाएगा?

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: रिटायरमेंट प्लान फेल कर सकती है महंगाई, जानिए 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए कितने की करनी होगी SIP

[ad_2]