KKR के लिए आई खुशखबरी, फिट हुआ स्टार ऑलराउंडर; टीम के साथ शुरू किया अभ्यास
[ad_1]
MI vs KKR: आईपीएल 2025 का पहला मैच हारने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराया. अजिंक्य रहाणे एंड टीम का अगला मैच मुंबई इंडियंस के साथ है, जिसके लिए केकेआर टीम ने वानखेड़े में अभ्यास शुरू कर दिया है. केकेआर के लिए अच्छी खबर ये है कि इस मैच के लिए उनके स्टार ऑलराउंडर प्लेयर सुनील नरेन फिट हो गए हैं, उन्होंने टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है.
राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में सुनील नरेन प्लेइंग 11 से बाहर थे. हालांकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने साफ किया था कि वह चोटिल नहीं हैं लेकिन उनकी तबियत खराब है. इस वजह से वह नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब उन्होंने टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है.
🚨 GOOD NEWS FOR KKR 🚨
– Sunil Narine is training with the team ahead of the Mumbai Indians match. pic.twitter.com/KYEnHggSrQ
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 29, 2025
1628 दिनों बाद KKR की प्लेइंग से बाहर हुए थे नरेन
सुनील नरेन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले थे. उनकी जगह इंग्लैंड के ऑलराउंडर प्लेयर मोईन अली प्लेइंग 11 में शामिल किए गए थे. 1628 दिनों बाद ऐसा हुआ था कि सुनील नरेन केकेआर की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे.
[ad_2]

