ट्रंप के टैरिफ पॉलिसी ने लगाई लंका! टॉयलेट पेपर के बिना वॉशरूम जाने को मजबूर होंगे लाखों अमेरिक

[ad_1]

US-Canada Tariff War: कनाडाई सॉफ्टवुड लकड़ी पर अतिरिक्त टैरिफ लागू करने से अमेरिका के लिए बड़ा संकट पैदा हो सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल 2025 से कनाडा के सॉफ्टवुड लकड़ी पर शुल्क बढ़ाकर 27 फीसदी करने की बात कही है और अतिरिक्त टैरिफ लागू होने से यह दर 50 फीसदी अधिक हो सकती है. ऐसे में अमेरिका टॉयलेट पेपर की भारी कमी हो सकती है. आइये समझते हैं कि आखिर टैरिफ वॉर कैसे अमेरिका के लिए टॉयलेट पेपर की कमी का कारण बन सकता है?

अमेरिका में क्यों होगी टॉयलेट पेपर की कमी?

अगर ट्रंप प्रशासन कनाडा से आयातित लकड़ी पर 27 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाते हैं तो इसका असर उत्तरी ब्लीच्ड सॉफ्टवुड क्राफ्ट पल्प (NBSK) पर पड़ेगा, जो अमेरिकी टॉयलेट पेपर और पेपर टॉवल बनाने के लिए एक आवश्यक कच्चा माल है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में टॉयलेट पेपर का लगभग 10 फीसदी आयात होता है, जिसमें से आधा कनाडा से आता है.

सॉफ्टवुड लकड़ी की कमी को दिखेगा असर

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रस्टेड प्रोवाइडर्स ऑफ ग्लोबल पल्प मार्केट इन्फॉर्मेशन के चेयरमैन ब्रायन मैकक्ले ने बताया कि पिछले साल अमेरिका ने 2 मिलियन टन कनाडाई एनबीएसके का आयात किया था. मैकक्ले ने बताया, “अमेरिका की अधिकतर पेपर मिलें कनाडा की सॉफ्टवुड लकड़ी पर ही निर्भर रहती है. यहां की मिलें 30 सालों से इसका उपयोग कर रही हैं और वे इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं चाहते हैं. अगर लकड़ी पर 50 फीसदी से अधिक शुल्क लगाया जाता है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. इससे कई मिल बंद हो जाएंगे.”

टॉयलेट पेपर के उत्पादन में आएगी कमी

मैकक्ले ने बताया, “हम कानाडा में पल्प बनाने के लिए पेड़ों को नहीं काटते, इसलिए हम मिलों से निकलने वाले बचे हुए लकड़ी के चिप्स पर निर्भर हैं. इससे टॉयलेट पेपर की लागत बढ़ेगी और उत्पादन में कमी आएगी. डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार टैरिफ बढ़ाने की धमकी देते हुए कहा है कि उनके देश को कनाडाई लड़की की जरूरत नहीं है. क्यूबेक (कनाडा का एक शहर) के एक बिजनेसमैन ने बताया कि अमेरिका के लोग कनाडाई उत्पाद इसलिए खरीदते हैं क्योंकि वे सबसे बेहतर होते हैं.

ये भी पढ़ें : ईद के दौरान हो सकता है इस मुस्लिम देश में आतंकी हमला, अमेरिका ने अपने नागरिकों दी चेतावनी, कहा- छोड़कर चले आओ

[ad_2]