हार्दिक की इन गलतियों से गुजरात के खिलाफ हारी मुंबई इंडियंस, जानें MI की हार के 3 बड़े कारण

[ad_1]

GT vs MI 2025: शनिवार को खेले गए IPL 2025 के मैच नंबर 9 में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 36 रनों से हराया. 197 रनों का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 160 रन ही बना सकी. एक बार फिर रोहित शर्मा फ्लॉप हुए, वह 8 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए. दूसरे ओपनर रयान रिकेल्टन भी 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव (48) और तिलक वर्मा (39) ने 62 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला. उम्मीद थी कि हार्दिक पांड्या अंत में अच्छी पारी खेलकर टीम को जिताएंगे हालांकि उन्होंने खुद से ऊपर अनुभवहीन रॉबिन मिंज को बल्लेबाजी के लिए भेजकर एक बड़ी गलती कर दी. जानें इस मैच में मुंबई इंडियंस की हार के 3 बड़े कारण कौन से रहें.

विग्नेश पुथुर को ना खिलाना

मुंबई इंडियंस पहला मैच भी हारी थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उस मुकाबले में विग्नेश पुथुर ने गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था. वो विग्नेश का आईपीएल डेब्यू मैच था, जिसमें उन्होंने 4 ओवरों में 32 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे. लेकिन हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल ही नहीं किया, ये कप्तान का खराब फैसला था, जो आज हार की एक बड़ी वजह बना. 

विल जैक्स को टीम से बाहर रखना

हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के प्लेयर विल जैक्स को भी प्लेइंग 11 से बाहर रखकर बहुत बड़ी गलती की. आपको बता दें कि उन्होंने नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले अपने पिछले मैच में शतक लगाया था. 28 अप्रैल 2024 को उन्होंने इस ग्राउंड पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अब ऐसे प्लेयर को बाहर रखना कहीं से भी अच्छा फैसला नहीं था.

हार्दिक पांड्या का ऊपर न आना

हार्दिक पांड्या एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं और वह लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने आत्मविश्वास के लिए भी जाने जाते हैं लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने खुद से ऊपर अनुभवहीन रॉबिन मिंज को भेज दिया. तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 62 रनों की साझेदारी की थी. तिलक वर्मा 12वें ओवर में आउट हुए, उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया. इस समय मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 51 गेंदों में 100 रन चाहिए थे. तिलक के विकेट के बाद लगा था कि हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आएंगे क्योंकि करीब 10 की एवरेज से रन चाहिए थे. लेकिन उनसे ऊपर रॉबिन मिंज बल्लेबाजी के लिए आए, जिन्होंने 6 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हुए.

[ad_2]

सऊदी अरब में दिखा ईद का चांद, भारत में 31 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

[ad_1]

Eid 2025: सऊदी अरब में ईद का चांद शनिवार (29 मार्च 2025) को दिख गया है. ऐसे में सऊदी में ये त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा. वहीं भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. चांद दिखने के बाद सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ईद-उल-फितर रविवार को मनाई जाएगी.

सऊदी अरब में पहले शुरू हुआ था रमजान

सऊदी अरब में रमजान भारत से एक दिन पहले यानी 1 मार्च से शुरू हुआ था. यही वजह है कि भारत में ईद का त्योहार सऊदी अरब से एक दिन बाद 31 मार्च को मनाया जाएगा. हर बार सऊदी अरब में ईद का चांद भारत से एक दिन पहले दिख जाता है. हालांकि, ईद कब मनाई जाएगी, ये पूरी तरह चांद के दीदार पर निर्भर करता है.

देशभर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ी

रमजान महीने की समाप्ति के बाद दसवें महीने शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है. इस दिन लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं, ईदगाह में नमाज अदा की जाती है और मीठी सेवाईंयों के साथ ही तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. ईद-उल-फितर देशभर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है. बेकरी, कन्फेक्शनरी, रेडीमेड गारमेंट और क्रॉकरी की दुकानों पर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. व्यापारियों का कहना है कि बेकरी की दुकानों पर खरीददारों की लंबी लाइनें लग रही हैं.

ईद के दिन लोग महीने भर रोजे रखने के बाद पूरे दिन खाने-पीने की शुरुआत करते हैं, मस्जिदों में खास नमाज अदा की जाती है, बड़े छोटे बच्चों को ईदी देते हैं और लोग एक दूसरे घर मिलने के लिए जाते हैं. दिल्ली-मुंबई समेत देश के कई राज्यों में ईद-उल-फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है.

ये भी पढ़ें : जान बचाने वाली मशीनें भर नहीं, पूरा अस्पताल एयरलिफ्ट होकर पहुंचेगा म्यांमार, जानें क्या है ऑपरेशन ब्रह्मा

[ad_2]

Aries Horoscope 30 March 2025: मेष राशि वालों के लिए शुभ दिन, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Aries Horoscope 30 March 2025: मेष राशिफल 30 मार्च, रविवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं. ज्योतिष ग्रंथों में मंगल को ग्रहों में सेनापति बताया गया है. वहीं मंगल ग्रह साहस, तकनीक,क्रोध, जमीन आदि का कारक है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मेष राशि क्या कहती है.

मेष राशि जॉब राशिफल (Aries Job Horoscope)-

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें और नई प्रोजेक्ट की ओर बढ़े, आज आप  उत्साह और जोश से भरे रहेंगे, इससे आपके आसपास के लोग भी प्रभावित रहेंगे.

मेष राशि हेल्थ राशिफल (Aries Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें, अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए योगासन और ध्यान करें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

मेष राशि बिजनेस राशिफल (Aries Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार के क्षेत्र में आपको आज अच्छे अवसर मिल सकते हैं, आपका व्यापार बहुत अधिक उन्नति भी कर सकता है,  जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा.  

मेष राशि युवा राशिफल (Aries Youth Horoscope)-

युवा जातकों की बात करें  तो आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं,  आपके लिए यह यात्रा बहुत अधिक यादगार रहेगी.  यदि आप किसी नए  विचारों को साझा करने में किसी प्रकार का संकोच न करें तो अच्छा रहेगा. आज आप अपनी क्षमताओं का प्रभावी ढंग से उपयोग कर पाएंगे. 

Aries Monthly Horoscope March 2025: मेष वाले रहें सावधान! नौकरी में आ सकती है समस्या, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

[ad_2]

ट्रंप के टैरिफ पॉलिसी ने लगाई लंका! टॉयलेट पेपर के बिना वॉशरूम जाने को मजबूर होंगे लाखों अमेरिक

[ad_1]

US-Canada Tariff War: कनाडाई सॉफ्टवुड लकड़ी पर अतिरिक्त टैरिफ लागू करने से अमेरिका के लिए बड़ा संकट पैदा हो सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल 2025 से कनाडा के सॉफ्टवुड लकड़ी पर शुल्क बढ़ाकर 27 फीसदी करने की बात कही है और अतिरिक्त टैरिफ लागू होने से यह दर 50 फीसदी अधिक हो सकती है. ऐसे में अमेरिका टॉयलेट पेपर की भारी कमी हो सकती है. आइये समझते हैं कि आखिर टैरिफ वॉर कैसे अमेरिका के लिए टॉयलेट पेपर की कमी का कारण बन सकता है?

अमेरिका में क्यों होगी टॉयलेट पेपर की कमी?

अगर ट्रंप प्रशासन कनाडा से आयातित लकड़ी पर 27 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाते हैं तो इसका असर उत्तरी ब्लीच्ड सॉफ्टवुड क्राफ्ट पल्प (NBSK) पर पड़ेगा, जो अमेरिकी टॉयलेट पेपर और पेपर टॉवल बनाने के लिए एक आवश्यक कच्चा माल है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में टॉयलेट पेपर का लगभग 10 फीसदी आयात होता है, जिसमें से आधा कनाडा से आता है.

सॉफ्टवुड लकड़ी की कमी को दिखेगा असर

रिपोर्ट के मुताबिक ट्रस्टेड प्रोवाइडर्स ऑफ ग्लोबल पल्प मार्केट इन्फॉर्मेशन के चेयरमैन ब्रायन मैकक्ले ने बताया कि पिछले साल अमेरिका ने 2 मिलियन टन कनाडाई एनबीएसके का आयात किया था. मैकक्ले ने बताया, “अमेरिका की अधिकतर पेपर मिलें कनाडा की सॉफ्टवुड लकड़ी पर ही निर्भर रहती है. यहां की मिलें 30 सालों से इसका उपयोग कर रही हैं और वे इसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं चाहते हैं. अगर लकड़ी पर 50 फीसदी से अधिक शुल्क लगाया जाता है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. इससे कई मिल बंद हो जाएंगे.”

टॉयलेट पेपर के उत्पादन में आएगी कमी

मैकक्ले ने बताया, “हम कानाडा में पल्प बनाने के लिए पेड़ों को नहीं काटते, इसलिए हम मिलों से निकलने वाले बचे हुए लकड़ी के चिप्स पर निर्भर हैं. इससे टॉयलेट पेपर की लागत बढ़ेगी और उत्पादन में कमी आएगी. डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार टैरिफ बढ़ाने की धमकी देते हुए कहा है कि उनके देश को कनाडाई लड़की की जरूरत नहीं है. क्यूबेक (कनाडा का एक शहर) के एक बिजनेसमैन ने बताया कि अमेरिका के लोग कनाडाई उत्पाद इसलिए खरीदते हैं क्योंकि वे सबसे बेहतर होते हैं.

ये भी पढ़ें : ईद के दौरान हो सकता है इस मुस्लिम देश में आतंकी हमला, अमेरिका ने अपने नागरिकों दी चेतावनी, कहा- छोड़कर चले आओ

[ad_2]

गुजरात के खिलाफ हार से टूटा हार्दिक पांड्या का दिल! मैच के बाद बताया कहां हो गई गलती

[ad_1]

Hardik Pandya on Mumbai Indians Loss: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार मिली है. गुजरात टाइटंस ने MI को 36 रनों से हरा दिया है. इससे पहले मुंबई को CSK के हाथों 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. यह आईपीएल 2025 में पहला मौका भी था जब मुंबई टीम हार्दिक की कप्तानी में खेल रही थी. आपको याद दिला दें कि हार्दिक ने एक मैच का बैन पूरा करने के बाद गुजरात के खिलाफ मैच में वापसी की थी. GT के खिलाफ हार के बाद कप्तान पांड्या काफी निराश दिखाई दिए.

हार्दिक पांड्या ने बताया हार का कारण

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हार्दिक पांड्या ने बताया कि टीम से हुई छोटी-छोटी गलतियां उनकी टीम की हार का कारण बनी हैं. उन्होंने कहा, “हमने बहुत छोटी-छोटी गलतियां की, जिससे हमें 20-25 रनों का नुकसान हुआ, जो एक टी20 मैच में बहुत ज्यादा होता है. गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाजों ने बढ़िया बैटिंग की, उन्होंने बहुत कम गलतियां की, बहुत बढ़िया खेले और बिना खतरे वाले शॉट्स खेलकर रन बनाने में सफल हो रहे थे.”

भविष्य में करना होगा यह काम

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक ने कहा कि यह अभी IPL 2025 का शुरुआती शरण है और अभी बहुत कुछ परखा जाना बाकी है. साथ ही उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों को जल्द से जल्द अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा. हार्दिक ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस पिच पर स्लोवर गेंदों को पकड़ पाना सबसे ज्यादा मुश्किल काम रहा. आंकड़ों पर नजर डालें तो मुंबई की ओर से 37 स्लोवर गेंद फेकी गईं, जिनमें उसे केवल एक विकेट मिला. दूसरी ओर गुजरात के गेंदबाजों ने 32 स्लोवर गेंदें फेंकी, जिनमें उसने 3 विकेट चटकाए.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस ने MI के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगा ली है. यहां पिछले तीनों मैचों में गुजरात ने मुंबई को मात दी है. वहीं गुजरात का नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर मुंबई के खिलाफ जीत-हार रिकॉर्ड अब 4-2 का हो गया है.

यह भी पढ़ें:

GT vs MI: हार्दिक की इन गलतियों से गुजरात के खिलाफ हारी मुंबई इंडियंस, जानें MI की हार के 3 बड़े कारण

[ad_2]

नेट स्लो या वेबसाइट डाउन? बस एक SMS में पाएं बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट!

[ad_1]

BSEB Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज, 29 मार्च को दोपहर 12 बजे 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. लाखों छात्र इस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यह परिणाम उनके आगे की शिक्षा की दिशा तय करेगा.

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. हालांकि, हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है, जिससे साइट क्रैश होने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड ने रिजल्ट देखने के लिए SMS का विकल्प भी दिया है.

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर BIHAR10<स्पेस>रोल नंबर और इसे 56263 नंबर पर भेज दें. कुछ ही देर में बिहार बोर्ड की ओर से आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा.

शिक्षा मंत्री करेंगे रिजल्ट की घोषणा

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार द्वारा जारी किया जाएगा. इस मौके पर बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे. रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत, ग्रेस मार्क्स पॉलिसी और कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां भी साझा की जाएंगी.

कब हुई थीं परीक्षाएं?

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. यह परीक्षा दो पालियों में हुई थी. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की गई थी. इस साल मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,85,868 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से ज्यादा थी. परीक्षा में 7,67,746 छात्र और 8,18,122 छात्राएं शामिल हुई थीं.

यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Live: कुछ घंटों में आ धमकेगी सलमान की ‘सिकंदर’, ‘छावा’ समेत टूटेंगे सभी फिल्मों के रिकॉर्ड

[ad_1]

Sikandar Movie Release Live: सलमान खान और इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर बस थोड़ी ही देर में यानी 30 मार्च को बड़े पर्दे पर होगी. फिल्म को लेकर फैंस में बेसब्री का अंदाजा आप सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि एडवांस बुकिंग में ही डेढ़ लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं.

सलमान खान साल 2023 में आखिरी बार बड़े पर्दे पर टाइगर 3 के साथ आए थे. यानी करीब 2 साल बाद उनकी थिएटर्स में मौजूदगी दर्ज होने जा रही है. ऐसे में अलग-अलग ट्रेड एनालिस्ट अलग-अलग कयास लगा रहे हैं. कई का मानना है कि फिल्म सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन सकती है और कई का मानना ये भी है कि ये फिल्म ईद, गुड़ीपड़वा जैसे त्योहारों का फायदा उठाते हुए शुरुआती दिनों में ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर चल सकती है.

क्या ‘सिकंदर’ तोड़ेगी ‘टाइगर 3’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के रिकॉर्ड?

सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म टाइगर 3 है जिसने पहले दिन 44.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ए आर मुरुगदॉस के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 16,787 स्क्रीन पर शेयर किया जा रहा है. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ओपनिंग डे पर क्या इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं?

सिकंदर से ये भी उम्मीदें है कि ये फिल्म सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म टाइगर जिंदा है के लाइफटाइम कलेक्शन 339.16 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को भी पीछे कर देगी. यानी इस बार सलमान खान का मुकाबला उनकी खुद की पुरानी फिल्मों से है.

ओपनिंग डे पर सिकंदर तोड़ेगी छावा समेत सभी फिल्मों के रिकॉर्ड

इस साल रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों में सिर्फ छावा ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 31 करोड़ रुपये का धाकड़ कलेक्शन किया था. सिकंदर की एडवांस बुकिंग को देखकर लगता है कि ये विक्की कौशल की छावा को ओपनिंग डे कलेक्शन में पछाड़ सकती है. 

इसके अलावा, इस साल रिलीज हुई फिल्मों में स्काई फोर्स, देवा और द डिप्लोमैट को छोड़कर कोई भी बॉलीवुड फिल्म 30 करोड़ के ऊपर नहीं पहुंच पाई है. सिकंदर से उम्मीदें हैं कि ये न सिर्फ इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे करेगी, बल्कि इसके अलावा लवयापा, मेरे हस्बैंड की बीवी, फतेह, बैडऐस रविकुमार, आजाद और इमरजेंसी को भी कुछ ही घंटों में पछाड़ देगी.

सिकंदर की स्टार कास्ट और डायरेक्टर

सिकंदर में सलमान खान के अलावा, अपने करियर में 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाली रश्मिका मंदाना भी हैं. शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी फिल्म में अहम रोल में हैं. आमिर खान के साथ गजनी बनाने वाले डायरेक्टर ए आर मुरुगदॉस ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और फिल्म को करीब 200 करोड़ बजट में तैयार किया गया है.

[ad_2]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: रमजान का 29वां रोजा, देखें अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय

[ad_1]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: पहले रोजे के साथ शुरू हुआ रमजान का महीना अब उन्तीसवें रोजे तक पहुंच चुका है. 29वें या 30वें रोजे के दिन चांद नजर आने के बाद ईद मनाई जाती है. ईद का चांद नजर आना एक ओर जहां खुशी की बात है तो वहीं 29वां रोजा रमजान के रुखसत का इशारा करता है.

29वें रोजे का इफ्तार करने के बाद सभी की निगाहें आसमान में होती है और अगर चांद का दीदार हो जाता है तो रोजा समाप्त हो जाता है. वहीं अगर चांद नजर नहीं आता तो रोजेदार 30 रोजा पूरा करने के बाद ईद का त्योहार मनाते हैं. इसलिए इस साल ईद की संभावित तिथि 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 बताई जा रही है.

रविवार, 30 मार्च 2025 को रमजान का 29वां रोजा रखा जाएगा. अगर कल चांद का दीदार होता है तो यह रोजा रमजान के महीने का आखिरी रोजा होगा. लेकिन किसी कारण चांद का दीदार नहीं होता तो इंशाअल्लाह अगली सुबह रोजेदार सहरी के साथ फिर से रोजे की शुरुआत करेंगे और इस तरह उन्हें सवाब हासिल करने का एक और दिन मिल जाएगा.

आइये जानते हैं 29वें रोजे पर सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के मुताबिक यहां सहरी-इफ्तार का समय देख सकते है. क्योंकि अलग-अलग शहरों में सहरी-इफ्तार के समय में अंतर होता है. जानें 30 मार्च को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय यहां देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं. (Ramadan 2025 City wise Sehri-Iftar Timings)-




रमजान 30 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 30 March in India)


















शहर का नाम (City Name) सहरी का समय (Sehri Time) इफ्तार का समय (Iftar Time)
दिल्ली (Delhi) सुबह 04:53 शाम 06:41
मुंबई (Mumbai) सुबह 05:20 शाम 06:53
हैदराबाद (Hyderabad)   सुबह 05:02 शाम 06:43
कानपुर (Kanpur) सुबह 04:43 शाम 06:27
लखनऊ (Lucknow)  सुबह 04:40 शाम 06:24
कोलकाता (Kolkata) सुबह 04:15 शाम 05:52
मेरठ (Meerut) सुबह 04:51 शाम 06:39
नोएडा (Noida) सुबह 04:53 शाम 06:40
जयपुर (Jaipur) सुबह 05:01 शाम 06:47
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 05:06 शाम 06:35
अहमदाबाद (Ahmedabad) सुबह 05:18 शाम 06:56
पटना (Patna) सुबह 04:25  शाम 06:07
रांची (Ranchi) सुबह 04:27 शाम 06:08
चेन्नई (Chennai) सुबह 04:55 शाम 06:21

ये भी पढ़ें: Hindu New Year 2025 Images: इन शुभ संदेशों को भेज कर करें हिंदू नव वर्ष की शुरूआत और दें बधाई
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

म्यांमार भूकंप: 1644 लोगों की मौत, 3400 घायल, कई इमारतें, रोड और पुल ध्वस्त, जानें ताजा अपडेट

[ad_1]

Myanmar Earthquake: म्यांमार और थाईलैंड में आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 1600 पार कर चुकी है. इस बीच बचावकर्मी मलबे में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं. शुक्रवार (28 मार्च, 2025) की दोपहर को मध्य म्यांमार के सागाइंग शहर के उत्तर-पश्चिम में 7.7 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, जिसके कुछ ही मिनटों बाद 6.7 तीव्रता का दूसरा झटका लगा, जिसने भारी तबाही मचाई.

इन झटकों ने म्यांमार में सड़कों और पुलों सहित इमारतों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बर्बाद कर दिया. देश के दूसरे सबसे बड़े शहर मांडले को भी नष्ट कर दिया. म्यांमार के सैन्य प्रशासन, जुंटा ने एक बयान में कहा कि देश में 1,644 लोग मारे गए और 3,400 से ज्यादा लोग घायल हुए. कम से कम 139 लोग लापता हैं. उधर बैंकॉक में लगभग 10 और लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

म्यांमार में आपतकाल की घोषणा

जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संकटग्रस्त देश की मदद करने की अपील की है. ये अपील भूकंप के प्रभाव को दर्शाती है. म्यांमार ने सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी है. संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, चीन और कई अन्य देशों ने म्यांमार की मदद करने का वादा किया है.

म्यांमार के भूकंप का असर थाईलैंड में भी

भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि झटके इतने ताकतवर थे कि केंद्र से सैकड़ों किलोमीटर दूर बैंकॉक में स्थित इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा. मांडले में सदियों पुराना बौद्ध शिवालय मलबे में तब्दील हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, अन्य देशों से टीमें और उपकरण मंगवाए गए हैं, लेकिन उन शहरों के हवाई अड्डों के क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें बाधा आ रही है.

नेपीता में कर्मचारी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली, फोन और इंटरनेट सेवाएं अब भी बाधित हैं. बैंकॉक में बचावकर्मी 30 मंजिला गगनचुंबी इमारत के मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं. बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपंट ने बताया कि इमारत ढहने की घटना में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कम से कम आठ अन्य को बचा लिया गया है. इमारत में 79 लोग अभी भी लापता हैं.

भारत ने भेजी मदद 

म्यांमा में आए भीषण भूकंप से हुई मौत और तबाही के बीच भारत ने शनिवार को 15 टन राहत सामग्री पहुंचाई तथा आपातकालीन मिशन ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत बचाव दलों के साथ हवाई और समुद्री मार्ग से और आपूर्ति भेजी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने म्यांमा के सैन्य जनरल मिन आंग ह्लाइंग से बात की और कहा कि भारत उनके देश में आए भीषण भूकंप से मची तबाही से निपटने के प्रयासों में उनके साथ एकजुटता से खड़ा है.

भारत ने म्यांमा के लिए अपने बचाव अभियान को ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ नाम दिया है. भारत की ओर से एक सैन्य परिवहन विमान से यांगून में 15 टन आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने के कुछ ही घंटों बाद, एक अन्य सैन्य विमान बचाव कर्मियों के एक समूह को लेकर म्यांमा की राजधानी नेपीता में उतरा.

ये भी पढ़ें: Myanmar Earthquake: भूकंप से तबाह हुआ म्यांमार, मृतकों की संख्या 1000 से ऊपर, जानिए ताजा हालात

[ad_2]