एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, ​इतने फीसदी पास

[ad_1]

मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं, जिन्हें छात्र राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. ​इस साल 5वीं में 92.70​ फीसदी और 8वीं में 90.02 प्रतिशत​ स्टूडेंट्स पास​ हुए हैं.

पास होने के लिए 33% अंक जरूरी

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. प्रत्येक विषय में 100 में से 33 अंक प्राप्त करना आवश्यक है. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे पूरक परीक्षा देने का मौका मिलेगा. दो से अधिक विषयों में फेल होने पर छात्र को उसी कक्षा में दोबारा पढ़ाई करनी होगी.

फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. इन परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे मध्य प्रदेश में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने और ऑनलाइन अंक अपलोड करने के लिए 1,19,000 से अधिक शिक्षकों को नियुक्त किया गया था.

22 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं में कुल 22,85,000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है. इनमें सरकारी स्कूलों के अलावा, प्राइवेट स्कूल और मदरसा बोर्ड के विद्यार्थी भी शामिल हैं.

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाएं.
  • होम पेज पर MP Board 5th & 8th Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें और सबमिट करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर सेव रखें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



[ad_2]

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ, मीन राशि सहित 12 राशियों का पढ़ें 29 मार्च

[ad_1]

Kal Ka Rashifal, 29 March 2025: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 29 मार्च 2025 का दिन मेष राशि वाले कल बिजनेस में कुछ समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, वृषभ राशि वाले कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल
मेष राशि के जातको को अपनी आय और व्यय मे बैलेंस करके चलना होगा. आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा. आप अपने बिजनेस में कुछ समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. आप अपने परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को दूर करने की कोशिश में लगे रहेंगे. आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में  कोई आपसी मतभेद होने की संभावना है. आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है.

वृषभ राशि, कल का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों को कल बेवजह किसी बात को लापरवाही नहीं करनी है. आप कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आप अपने व्यवहार से  लोगों को अपनी और आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती है. आपकी किसी बेवजह के काम में पढ़ने की आदत के कारण आपको समस्या होगी.

मिथुन राशि, कल का राशिफल
मिथुन राशि के जातक को कल अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्स लगे रहेंगे, जिससे आपके कुछ कर्ज भी काफी हद तक उतरेंगे. उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी. आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं आपको थोड़ा परेशान कर सकती हैं, इसलिए आप अपने खान-पान पर संयम रखें.

कर्क राशि, कल का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है.  आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी. भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा. आपको किसी विशेष काम पर पूरा ध्यान देना होगा. व्यापार में आप कोई लेनदेन बहुत ही सोच विचार कर करें. संतान की परीक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर आपका मन परेशान रहेगा. माताजी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं.

सिंह राशि, कल का राशिफल
सिंह राशि के जातकों को यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आपके मन में उथल-पुथल लगी रहेगी. आपने यदि बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगायी, तो बाद में आपको आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से आपका मन परेशान रहेगा. माताजी से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे. आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेंगे.

कन्या राशि, कल का राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है. रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है. आप अपने परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं.  आप किसी यात्रा पर जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों पर पूरा ध्यान दें. आपका डूबा धन भी आपको मिल सकता है.

तुला राशि, कल का राशिफल
तुला राशि के जातक अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे उनको पुरानी चली आ रही समस्याओं से भी राहत मिलेगी. आप किसी नए बिजनेस में हाथ कलमाने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं. आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी. राजनीति की और कदम बढ़ा रहे लोगों को किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है. आपको किसी  बाहरी व्यक्ति के मामले में बोलने से बचना होगा.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों को अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देना होगा. किसी भूमि व वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा. वरिष्ठ सदस्यों का आपके घर आगमन हो सकता है. आपके किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं. आपको अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर  जुटना होगा. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.

धनु राशि, कल का राशिफल
धनु राशि के जातकों की यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और आपको अपने कामों को लेकर सुझबुझ दिखानी होगी. आप किसी  काम को लेकर ज्यादा उत्सुक ना हो. प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी. आपकी यदि कोई इच्छा अधूरी थी, तो वह कल पूरी हो सकती है. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.  बड़े बुजुर्गों की सेहत में आप कोई लापरवाही बिल्कुल ना करें.

मकर राशि, कल का राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है.  आपकी संतान को किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी. व्यापार में आपको काम को लेकर किसी अनुभवी  व्यक्ति से भविष्य को सलाह लेनी पड़ सकते हैं, लेकिन आपका कोई प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी मामला  आपके लिए सिर दर्द बन सकता है. आपको किसी जोखिम भरे काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा.
 
कुंभ राशि, कल का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा. आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखे. आपको किसी नये पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा. आपका मन धार्मिक कामों में खूब लगेगा, लेकिन आप किसी यात्रा पर जाएं, तो किसी से वहां मांग कर ना लेकर जाएं, क्योंकि इससे कोई दुर्घटना होने की संभावना है. आपको अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत करनी होगी. किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोले.

मीन राशि, कल का राशिफल
मीन राशि के जातकों के सामने कल कुछ चुनौतियां रहेगी, जिन्हें लेकर उनका मन परेशान रहेगा. आप किसी अजनबी से कोई लेनदेन बहुत ही सोच समझकर करें, क्योंकि उसे पर भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है. जीवनसाथी को भी करियर में कुछ समस्याएं होने की संभावना है. आप किसी से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो परिवार में बेवजह के लड़ाई झगड़ा बढ़ सकते हैं.

[ad_2]

कोई तो रोक लो…जीजा के सामने सालियों ने किया ऐसा डांस, शर्म से पानी पानी हो गई दुल्हन

[ad_1]


विराट कोहली का शर्मनाक रिकॉर्ड, 4 साल से नहीं भेद पाए हैं CSK का किला; हैरान कर देने वाले आंकड़े

[ad_1]

Virat Kohli Stats vs CSK: IPL 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ‘महायुद्ध’ होगा. इस मैच में विराट कोहली और एमएस धोनी (Virat Kohli vs MS Dhoni) के रूप में दो दिग्गजों की टक्कर भी देखने लायक होगी. विराट ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में KKR के खिलाफ नाबाद 59 रन की पारी खेल शानदार फॉर्म में होने के संकेत दिए थे. बता दें कि विराट, आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन यहां चेन्नई-बेंगलुरु मैच से पहले जानिए विराट का CSK के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा है?

2021 के बाद ऐसा नहीं कर पाए हैं विराट कोहली

विराट कोहली अभी तक आईपीएल में 4 टीमों के खिलाफ एक हजार से अधिक रन बना चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ विराट ने अभी तक 32 पारियों में 1,053 रन बनाए हैं. यह गौर करने वाली बात है कि विराट की CSK के खिलाफ आखिरी फिफ्टी साल 2021 में आई थी. 2021 से विराट कोहली चेन्नई के खिलाफ एक अर्धशतक तक नहीं लगा पाए हैं. पिछले 3 साल में विराट कोहली ने CSK के खिलाफ 5 पारियों में सिर्फ 105 रन बनाए हैं, जिनमें उनका औसत केवल 21 का रहा है. पिछली 5 पारियों में चेन्नई के खिलाफ विराट का सर्वाधिक स्कोर 47 रन रहा है.

विराट की नजर एक और बड़े कीर्तिमान पर

विराट कोहली अभी तक IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने अभी तक इस लीग के इतिहास में कुल 8 सेंचुरी लगाई हैं. ‘किंग कोहली’ आईपीएल में 7 अलग-अलग टीमों के खिलाफ शतक लगा चुके हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स उन चुनिंदा टीमों में से एक है, जिसके खिलाफ विराट के बल्ले से IPL शतक नहीं निकल पाया है. आज के मैच में विराट CSK के खिलाफ शतक लगाने का कीर्तिमान रचना चाहेंगे, लेकिन चेन्नई के स्पिन अटैक को देखते हुए ऐसा करना बहुत मुश्किल काम होगा.

यह भी पढ़ें:

ये 3 खिलाड़ी फेल, तो SRH की पूरी टीम का हो जाता है बेड़ा गर्क; IPL 2025 में खुल गई पोल

[ad_2]

इनकम टैक्स विभाग की अब सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पैनी नजर, 1 अप्रैल से होने जा रहे ये बड़े बदलाव

[ad_1]

<p style="text-align: justify;">टैक्स की चोरी करना अब किसी के लिए आसान नहीं होगी. टैक्स की चोरी के मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर अब आपके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर भी होगी. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए कानून के तौर पर उन्हें नया हथियार मिलने जा रहा है, जिसके बाद पहले के मुकाबले उनके पास एक्शन के लिए ज्यादा ताकत हो जाएगी.&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;">1 अप्रैल 2026 यानी नए वित्तीय वर्ष से आयकर विभाग को नई कानूनी ताकत मिलेगी. इस कानून में ये प्रावधान है कि इनकम टैक्स ऑफिसर किसी भी संदिग्ध लोगों से उनके ईमेल, बैंक खाते, सोशल मीडिया एकाउंट्स, ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स से लेकर ऑनलाइन निवेश तक पर सीधा पहुंच रख पाएंगे.&nbsp;</p>
<p style="text-align: justify;">इनकम टैक्स एक्ट 1961 की धारा 132 इनकम टैक्स ऑफिसर को किसी भी संदिग्ध की तलाशी से लेकर जब्ती तक की इजाजत देता है. यानी, सरकार इसके जरिए डिजिटल माध्यमों से हो रही चोरी पर शिकंजा कसने का मन बनाया है. ऐसे में अघोषित आय, सोना-चांदी से लेकर कीमती डिजिटल वस्तुएं और गुप्त संपत्ति तक ट्रैक की जा सकेगी.</p>
<p style="text-align: justify;">इसमें ये प्रावधान है कि जांच के दौरान सहयोग नहीं करने पर अधिकारी फाइल्स और डेटा अनलॉक कर पाएंगे, पासवर्ड बायपास कर सकेंगे और सिक्योरिटी सेटिंग्स ओवरराइड कर पाएंगे. अभी तक जो नियम है उसके मुताबिक, आयकर अधिकारी किसी के यहां पर छापेमारी के दौरान लैपटॉप या हार्ड ड्राइव तो जब्त कर सकते हैं, परंतु डिजिटल डेटा तक उनकी सीधी पहुंच में कानूनी बाधाएं रहती हैं.</p>
<p style="text-align: justify;">नया आयकर बिल का सेक्शन 247 कहता है कि अधिकार सिर्फ टैक्स चोरी के मामलों में डिजिटल डेटा की जांच कर पाएंगे लेकिन ये सिर्फ उन्हीं मामलों में लागू होगा जहां पर अघोषित संपत्ति या फिर आय की सही जानकारी न हो.</p>
<p style="text-align: justify;"><a title="ये भी पढ़ें: भारत की तेजी से बढ़ती GDP ने उड़ाई चीन-अमेरिकी की नींद, पीछे छूटेगा जर्मनी-जापान… IMF ने लगाई मुहर" href=" target="_self">ये भी पढ़ें: भारत की तेजी से बढ़ती GDP ने उड़ाई चीन-अमेरिकी की नींद, पीछे छूटेगा जर्मनी-जापान… IMF ने लगाई मुहर</a></p>

[ad_2]

व्हाइट हाउस के पास फिसला बच्चे का पैर, सीक्रेट सर्विस एजेंट ने तुरंत किया ये काम

[ad_1]

White House Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति का घर जिसे दुनिया भर में व्हाइट हाउस के नाम से जाना जाता है. इसकी सुरक्षा चाक चौबंद होती है. इसे दुनिया के सबसे सुरक्षित स्थानों में से गिना जाता है. कहा जाता है यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में सीक्रेट सर्विस के एजेंट लगे हुए होते हैं. जो कि अपने आप में काफी खतरनाक होते हैं.

लेकिन कई बार व्हाइट हाउस में ऐसी घुसपैठ हो जाती है. जो आप सोच भी नहीं सकते. एक छोटे से बच्चे ने अमेरिकी राष्ट्रपति के घर यानी व्हाइट हाउस में घुसा और उसका पैर फिसल गया. इतने में वहां मौजूद सीक्रेट सर्विस एजेंट ने कर दिया यह काम. सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है काफी वायरल. 

व्हाइट हाउस फिसला बच्चे का पैर

व्हाइट हाउस दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह में से एक है. यहां बिना इजाजत किसी को एंट्री नहीं मिलती. पूरी जांच और सुरक्षा के बाद ही कोई व्हाइट हाउस के अंदर दाखिल हो पता है. अगर कोई व्हाइट हाउस में घुसपैठ करने की कोशिश करता है. तो सीक्रेट सर्विस के एजेंट उसे मौके पर ही ढेर कर देते हैं. लेकिन इन दिनों व्हाइट हाउस में घुसपैठ की एक वीडियो सामने आई है. दरअसल व्हाइट हाउस में बहुत सा एरिया लॉन एरिया है. 

 

यह भी पढ़ें: मुझे अच्छे नंबरों से पास कर देना वरना..छात्रों ने पास होने के लिए आंसर शीट में लिखा कुछ ऐसा कि नहीं रुकेगी आपकी हंसी

वहां काफी बाड़ भी है. इसी बाड़ में एक घुसकर एक बच्चा व्हाइट हाऊस में दाखिल हो गया. बच्चे बाड़ से निकलने के बाद फिसल गया. बच्चे को फिसलते हुए वहां मौजूद सीक्रेट सर्विस एजेंट ने देख लिया. उसके बाद बच्चे को गोद में उठाकर सीक्रेट सर्विस एजेंट ने वहां मौजूद अधिकारी को सौंप दिया. इसके बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़ें: कोई तो रोक लो…जीजा के सामने सालियों ने किया ऐसा डांस, शर्म से पानी पानी हो गई दुल्हन- देखें वायरल वीडियो

सीक्रेट सर्विस ने दी जानकारी

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस वीडियो को @tyler5mith नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे 7.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो को उस सीक्रेट सर्विस कम्युनिकेशंस हेड एंथनी गुग्लिल्मी ने अपने आधिकारिक अकाउंट @SecretSvcSpox से भी पोस्ट किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है “बुधवार को शाम 6:30 बजे के बाद, यू.एस. सीक्रेट सर्विस के वर्दीधारी डिवीजन के अधिकारियों ने एक बच्चे को व्हाइट हाउस की उत्तरी बाड़ से फिसलते हुए देखा. अधिकारियों ने बिना किसी घटना के बच्चे को तुरंत उसके माता-पिता से मिलवाया.”

यह भी पढ़ें: पूरे कपड़े उतारकर एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगी महिला, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो


बैंकॉक में आया शक्तिशाली भूकंप, हिल गई इमारतें, डर के भागे लोग, जानें ताजा हालात

[ad_1]

Earthquake in Thailand: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया, जिससे इमारतें हिल गईं.  BBC की  रिपोर्ट के अनुसार, जर्मनी के जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप दोपहर में 10 किलोमीटर की गहराई पर आया.

जीएफजेड भूविज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पड़ोसी म्यांमार में था. फिलहाल, जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है.

बैंकॉक में गिरी इमारत

भूकंप की वजह से बैंकॉक में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत गिरने की खबर है. रिपोर्ट के मुताबिक, इमारत भूकंप के झटके सहन नहीं कर पाई और ढह गई. इसके अलावा, भूकंप के बाद कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोगों में फैली दहशत साफ देखी जा सकती है.

 

 

[ad_2]

iPhone यूजर्स के लिए आया नया फीचर, WhatsApp को बना सकते हैं कॉलिंग और मैसेज के लिए डिफॉल्ट ऐप

[ad_1]

iPhone यूजर अब WhatsApp को कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए डिफॉल्ट ऐप के तौर पर यूज कर सकेंगे. दरअसल, iOS 18.2 अपडेट में नया फीचर आया है, जिसके तहत थर्ड-पार्टी ऐप को कॉलिंग और मैसेज के लिए डिफॉल्ट ऐप के तौर पर सेट किया जा सकता है. यह फीचर आने के बाद WhatsApp ने आईफोन पर डिफॉल्ट ऐप के लिए सपोर्ट रोल आउट करना शुरू कर दिया है. आइए जानते हैं कि यह काम करने के लिए क्या-क्या स्टेप फॉलो करने पड़ेंगे.

WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन में मिला यह सपोर्ट

WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन में Apple की API का सपोर्ट मिलता है, जिसकी वजह से यूजर अपनी पसंद की कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप चुन पाएंगे. इसका मतलब यह हुआ कि जब कोई यूजर किसी नंबर पर कॉल करने के लिए टैप करेगा, तब वहां ऐपल के बिल्ट-इन फोन ऐप्स की जगह WhatsApp को भी सेट किया जा सकता है. इससे यूजर के पास यह सहूलियत रहेगी कि वो एक ही क्लिक से WhatsApp के जरिए कॉलिंग कर पाएगा. उसे WhatsApp कॉलिंग के लिए अलग से ऐप ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

WhatsApp को डिफॉल्ट ऐप के तौर पर कैसे सेट करें?

WhatsApp इस सपोर्ट को सभी आईफोन यूजर्स के लिए रोल आउट कर रही है. हालांकि, यह चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा. ऐसे में सभी यूजर्स के पास यह फीचर आने में थोड़ा समय लग सकता है. इस फीचर का फायदा उठाने के लिए ऐप स्टोर पर जाकर सबसे पहले WhatsApp को अपडेट कर लें. इसके बाद आईफोन की सेटिंग में ऐप्स पर जाकर डिफॉल्ट ऐप्स में जाएं. यहां कॉलिंग और मैसेजिंग ऐप के तौर पर WhatsApp को सेलेक्ट किया जा सकता है. इसी तरह अब यूजर आईफोन में ब्राउजिंग, ईमेल, कॉल फिल्टरिंग और ट्रांसलेशन आदि के लिए भी दूसरी ऐप्स को डिफॉल्ट के तौर पर सेट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Android Smartphone पर यह काम किया तो हो जाएगा बड़ा नुकसान, Google ने बताए खतरे

[ad_2]

अक्षय-माधवन की ‘केसरी चैप्टर 2’ में क्या होगा अनन्या पांडे का रोल? फिल्म से लुक हुआ रिवील

[ad_1]

Kesari Chapter 2: मच अवेटेड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है. अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन स्टारर ये ऐतिहासिक ड्रामा भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी पर बेस्ड है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट है. इन सबके बीच फैंस ये जानने के लिए भी बेकरार है कि आखिर फिल्म में अनन्या का क्या रोल होगा. वहीं अब फिल्म से अनन्या पांडे का पहला लुक रिवील हो गया है.

केसरी चैप्टर 2 से अनन्या पांडे का लुक हुआ रिवील
दरअसल रेडिट पोस्ट के अनुसार, अनन्या पांडे फिल्म में एक वकील की भूमिका निभा रही हैं. एक यूजर ने फिल्म के पोस्टर वाली एक स्टैंडी की तस्वीर शेयर की है. पोस्टर में तीनों सितारे अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे नजर आ रहे हैं.

Kesari Chapter 2: अक्षय-माधवन की 'केसरी चैप्टर 2' में क्या होगा अनन्या पांडे का रोल? फिल्म से लुक हुआ रिवील

फैंस अब केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ जलियाँवाला बाग़ में अनन्या पांडे के रोल के बारे में अटकलें लगा रहे हैं, एक फैन ने लिखा, “चूँकि अक्षय एक वकील भी हैं, इसलिए वह प्रॉसिक्यूशन वकील हो सकती हैं. एंग्लो-इंडियन?” वहीं एक अन्य ने सवाल किया, “क्या वह ब्रिटिश वकील की भूमिका निभा रही हैं?” हालांकि फिल्म निर्माताओं ने अनन्या की भूमिका के बारे में डिटेल्स अभी सीक्रेट रखी है.

कब रिलीज होगी केसरी चैप्टर 2? 
 अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर अपकमिंग फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ जलियाँवाला बाग़ भारत के प्रमुख बैरिस्टर सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है. ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव द्वारा प्रोड्यूस की गई है. फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है. इसमें अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे ने अहम रोल प्ले किया है. इसी के साथ बता दें कि  केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में 18 अप्रैल 2025 को दस्तक देगी. हालांकि पहले ये फिल्म 14 मार्च को रिलीज होने वाली थी. लेकिन बाद में मेकर्स ने रिलीज डेट बदल दी थी. 

ये भी पढ़ें:-₹2200 में मिल रहा ‘सिकंदर’ का टिकट, सिंगल स्क्रीन पर भी बेहद महंगी है सलमान खान की फिल्म

[ad_2]

पूरे कपड़े उतारकर एयरपोर्ट पर हंगामा करने लगी महिला, आग की तरह वायरल हुआ वीडियो

[ad_1]

Airport Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो वायरल होते हुए दिखाई दे जाते हैं. इनमें अक्सर अलग-अलग लोग तरह-तरह की हरकतें करते हुए नजर आते हैं. कोई कभी शादी के फंक्शन में अजीब हरकत कर देता है. तो कोई इस तरह का कुछ काम कर देता है.

जिससे वह लोगों की नजरों में आ जाता है. इन दिनों बात की जाए तो अमेरिका में टेक्सास के डलास एयरपोर्ट पर एक महिला ने एयरपोर्ट पर ऐसी हरकत कर दी है. जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. दरअसल महिला ने एयरपोर्ट पर ही अपने सभी कपड़े उतार दिए है. और हंगामा करना शुरू कर दिया. 

महिला ने एयरपोर्ट पर कपड़े उतारकर किया हंगामा

अमेरिका दुनिया के विकसित और सबसे ताकतवर देशों में गिना जाता है. लेकिन कई मामलों में अमेरिका भी दुनिया के बाकी देशों के जैसा ही है. अमेरिका में भी वह सब हरकतें होती है. जो दुनिया के बाकी देशों में होती है. इसका ताजा उदाहरण है अमेरिका के टेक्सास एयरपोर्ट से वायरल हो रहा वीडियो. दरअसल अमेरिका में टेक्सास के डलास पोर्ट वर्थ एयरपोर्ट पर 14 मार्च को एक महिला यात्री ने काफी अजीब हरकतें करनी शुरू कर दीं.

 

यह भी पढ़ें: तीसरे माले से सामान नीचे लाने का अनोखा जुगाड़ हो रहा वायरल, वीडियो देख कहेंगे, काश पहले पता होता

उसने एयरपोर्ट पर ही अपने कपड़े उतार के हंगामा शुरू कर दिया. पानी की बोतल फेंकना शुरू कर दी. और अश्लील हरकतें भी करती नजर आई. इस महिला ने कई लोगों पर हमला भी गया और उन्हें दांतों से काटा भी जिसके चलते कई लोग घायल भी हो गए. महिला ने एयरपोर्ट पर लगी टीवी स्क्रीन भी तोड़ दी. बता दें वीडियो में महिला पूरी तरह से नग्न दिख रही है. जिसकी वजह से हम इस खबर में वीडियो नहीं लगा सकते हैं

यह भी पढ़ें: कंडोम से लेकर सिगरेट तक, ड्राइवर ने बताया डबल डेकर बस में कैसी हरकतें करते हैं लोग- देखें वीडियो

पुलिस ने किया गिरफ्तार

14 मार्च को अमेरिका के टेक्सास में यह घटना हुई थी. हंगामा करने वाली महिला का नाम समांथा पामा बताया गया जा रहा है. समांथा ने एयरपोर्ट पर रेस्टोरेंट के मैनेजर को भी पेंसिल से चोट पहुंचाने का आरोप है. अश्लील और हिंसक हरकतों के बाद स्थानीय पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन यह बात साफ नहीं हो पाई है कि महिला ने इस तरह की हरकतें क्यों की. क्या महिला किसी बीमारी से जूझ रही थी. पुलिस के मुताबिक महिला किसी मानसिक बीमारी का शिकार हो सकती है.

यह भी पढ़ें: मुझे अच्छे नंबरों से पास कर देना वरना..छात्रों ने पास होने के लिए आंसर शीट में लिखा कुछ ऐसा कि नहीं रुकेगी आपकी हंसी