ONGC के शेयर देने वाले हैं जोरदार मुनाफा! 52 फीसदी बढ़ सकती है कीमत

[ad_1]

अगर आप शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं, तो ONGC पर नज़र रखना जरूरी है. दरअसल, Jefferies ने ONGC के लिए ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 375 रुपये प्रति शेयर रखा है. यानी मौजूदा स्तर से 52 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना है.

शानदार है ONGC का भविष्य!

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने ONGC के शेयर को लेकर उत्साहजनक भविष्यवाणी की है. फर्म ने कंपनी के शेयर पर ‘खरीदें’ (BUY) की रेटिंग जारी करते हुए 375 रुपये प्रति शेयर का टार्गेट प्राइज तय किया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि गैस और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार से कंपनी को लाभ होगा, जिससे FY25 से FY27 के बीच कंपनी की प्रति शेयर आय (EPS) में 14 प्रतिशत की सालाना वृद्धि होने की उम्मीद है.

आपको बता दें, ONGC ने FY26 से FY30 के बीच उत्पादन में 10-12 प्रतिशत की सालाना वृद्धि का लक्ष्य रखा है, जिसका मुख्य आधार मुंबई हाई क्षेत्र में उत्पादन वृद्धि होगी. जेफरीज की रिपोर्ट में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि BP कंपनी द्वारा इराक के रुमैला ऑयल फील्ड में समान भूवैज्ञानिक संरचना वाले क्षेत्र में 40 प्रतिशत उत्पादन वृद्धि हासिल करना ONGC के लिए एक पॉजिटिव अप्रोच है.

ONGC के शेयर क्यों उड़ान भर सकते हैं?

दरअसल, Jefferies का मानना है कि तेल और गैस की कीमतों में सुधार की वजह से ONGC के मुनाफे में जबरदस्त उछाल आ सकता है. इसके अलावा, FY25-27 के बीच EPS (Earnings Per Share) में 14 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हो सकती है.

ONGC का प्रोडक्शन ग्रोथ प्लान

माना जा रहा है कि मुंबई हाई ONGC को प्रोडक्शन बूस्ट देगा. दरअसल, ONGC का लक्ष्य FY26-30 के बीच 10-12 फीसदी कंपाउंडेड ग्रोथ हासिल करना है. इसके अलावा, 2025 के मध्य तक ONGC के क्रूड और गैस उत्पादन में 5-6 फीसदी सालाना ग्रोथ देखने को मिलेगी. वही, ब्रिटिश पेट्रोलियम (BP) पहले ही Rumaila ऑयल फील्ड में 40 फीसदी प्रोडक्शन ग्रोथ हासिल कर चुका है. BP को ONGC के टेक्निकल सर्विस पार्टनर के रूप में शामिल किया गया है, जिससे प्रोडक्शन में बड़ा उछाल आ सकता है.

ONGC के लिए BP की सफलता क्यों अहम है?

दरअसल, मुंबई हाई और इराक का Rumaila ऑयल फील्ड, ये दोनों भूगर्भीय रूप से समान हैं. BP ने 8 साल में Rumaila की उत्पादन क्षमता 40 फीसदी बढ़ाई थी. अगर ONGC मुंबई हाई में इसी मॉडल को अपनाता है, तो कुल रिकवरी दर 30 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी तक जा सकती है.

ONGC को बड़ा फायदा

ONGC को उम्मीद है कि FY26 तक 20 फीसदी गैस उत्पादन नए प्राइसिंग सिस्टम के तहत आएगा ($8.5/mmbtu) और FY30 तक 100 फीसदी उत्पादन इस दर पर होगा. वहीं, बेस नॉमिनेशन फील्ड गैस की कीमतों में हर साल $0.25/mmbtu की वृद्धि होगी, जिससे कंपनी का लाभ मार्जिन और मजबूत होगा.

क्रूड बिजनेस में भी बड़ा मुनाफा

रिपोर्ट के अनुसार, ONGC यह मानकर चल रहा है कि जब तक क्रूड की कीमत $100/bbl से नीचे रहेगी, तब तक विंडफॉल टैक्स नहीं लगेगा. इससे विदेशी कंपनियों को निवेश करने में आसानी होगी. इसके अलावा, ONGC की Ayana Power में हुई नई डील सौर ऊर्जा और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उसके विस्तार की ओर इशारा करती है. ONGC का लक्ष्य 14 फीसदी इक्विटी रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (IRR) हासिल करना है, जिससे कंपनी को लॉन्ग टर्म में स्थिर मुनाफा मिल सके.

क्या ONGC में निवेश करना फायदेमंद होगा?

Jefferies का कहना है कि ONGC के शेयरों में अभी बहुत संभावनाएं हैं. अगर कंपनी अपने प्रोडक्शन ग्रोथ प्लान और गैस-क्रूड प्राइसिंग रिफॉर्म्स पर सही तरीके से अमल करती है, तो निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

[ad_2]

मीन अप्रैल मासिक राशिफल, क्रोध बना बनाया काम बिगाड़ सकात है, धैर्य रखें

[ad_1]

Pisces April Horoscope 2025, Masik Rashifal 2025: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति के आधार पर किसी राशि के बारे में जाना जाता है. ग्रहों की स्थिति हर माह अलग-अलग होती है. आइए मासिक राशिफल में जानते हैं, अप्रैल (April  2025) का महीना मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा (Meen Monthly Horoscope).

मासिक राशिफल (Masik Rashifal) में आपको बताएंगे कि अप्रैल का महीना आपके करियर, व्यापार, धन,सेहत और निजी जीवन को लेकर कैसा रहेगा. साथ ही आपको किन चीजों से सावधान रहने की जरूरत रहेगी.

मीन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना मिलाजुला रहने वाला है. इस माह आपको अपने किसी भी काम को कल पर टालने से बचना चाहिए अन्यथा पास आई सफलता भी दूर हो जाएगी. माह की शुरुआत में छात्राें का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है. जो लोग विदेश में करियर या कारोबार के लिए प्रयासरत है, उन्हें मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है.

नौकरीपेशा लोगों को इस माह अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाजुला कर चलने की आवश्यकता रहेगी. थोड़ी सी उत्तेजना या क्रोध से आपका बना-बनाया काम बिगड़ सकता है, यह बात आपको माह के मध्य में विशेष रूप से ध्यान रखनी होगा. यह समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है, ऐसे में इस दौरान खूब सोचने-समझने के बाद बोलें या फिर कोई बड़ा कदम उठाएं.

माह के उत्तरार्ध में आपको आर्थिक लाभ के अवसर तो मिलेंगे लेकिन आप उनका सही से उपयोग नहीं कर पाएंगे. इस बात को लेकर आपका मन इस दौरान दु:खी रहेगा. हालांकि जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपका संबल बनेगा और आपको तमाम तरह की समस्याओं से उबारने में मदद करेगा. प्रेम संबंध से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर लेने से बचें.

उपाय: गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर पूजन सामग्री का दान करें.

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया 2025 सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, इतने लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म

[ad_1]

मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है. एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा का रिजल्ट आज, 28 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे, जिसे छात्र राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को अपना रोल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करनी होगी.

ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी

एमपी बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर 5वीं और 8वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख की पुष्टि की है. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी यह जानकारी दी गई है कि परीक्षा परिणाम 28 मार्च 2025 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा.

पास होने के लिए चाहिए 33% अंक

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा 2025 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे. प्रत्येक विषय में 100 में से 33 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा, साथ ही कुल मिलाकर भी 33% अंक होना जरूरी है. यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे पूरक परीक्षा देने का मौका मिलेगा.

22 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं में कुल 22,85,000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है. इनमें सरकारी स्कूलों के अलावा, प्राइवेट स्कूल और मदरसा बोर्ड के विद्यार्थी भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: यहां है CUET क्रैक करने का फॉर्मूला, तैयारी में अपनाएं ये मास्टर स्ट्रोक

फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं. इन परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए पूरे मध्य प्रदेश में 322 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे. उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने और ऑनलाइन अंक अपलोड करने के लिए 1,19,000 से अधिक शिक्षकों को नियुक्त किया गया था.   

यह भी पढ़ें: NASA में सबसे छोटी पोस्ट कौन-सी, यहां कर्मचारियों को कितने साल में मिलता है प्रमोशन?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

करोड़ों के मालिक हैं ‘सिकंदर’ के विलेन, कभी कटप्पा बनकर जीता था दिल

[ad_1]

Sathyaraj Net Worth: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का हर किसी को इंतजार है. 30 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना लीड किरदार में दिखेंगी तो वहीं विलेन के तौर पर रणदीप हुड्डा के साथ साउथ एक्टर सत्यराज स्क्रीन पर टक्कर देते दिखेंगे. बंपर हिट ‘बाहुबली’ में सत्यराज ने कटप्पा का किरदार निभाकर करोड़ों फैन्स को दीवाना बना दिया था. आज आपको बताएंगे एक्टर सत्यराज के बारे में कुछ दिलचस्प पहलू.

बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे सत्यराज

साल 1954 में कोयंबटूर में पैदा हुए सत्यराज बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे. सत्यराज की मां और परिवार उनके फिल्मी दुनिया में करियर बनाने के खिलाफ थीं. साल 1976 में एक्टर बनने के लिए सत्यराज ने घर छोड़ दिया था. फिर उन्होंने एक्टिंग के लिए काफी संघर्ष भी किया.

200 फिल्मों में काम कर चुके हैं सत्यराज

इसके बाद सत्यराज ने साउथ सिनेमा में कदम रखा. यहां उन्होंने ज्यादातर तमिल सिनेमा में काम किया है. अभी तक सत्यराज करीब 200 फिल्मों में काम कर चुके हैं. कटप्पा के किरदार ने उन्हें पैन इंडिया फेमस कर दिया था. इस किरदार को सत्यराज के करियर में एक अहम मोड़ माना जाता है.

कितनी है कटप्पा की नेटवर्थ?

सत्यराज की नेटवर्थ की बात करें तो कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 80 करोड़ के आसपास की संपत्ति के मालिक हैं. आज वो साउथ सिनेमा का फेमस चेहरा है. इसलिए सत्यराज एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करते हैं. इसके अलावा सत्यराज ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी खासी कमाई करते हैं.

कब रिलीज होगी फिल्म सिकंदर’ ?

बात करें फिल्म ‘सिकंदर’ की तो इसमें सत्यराज बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के सामने विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, रणदीप हुड्डा के अलावा काजल अग्रवाल और प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें –

डेटिंग की खबरों के बीच शिवांगी जोशी ने कुशाल टंडन को विश किया बर्थडे, बोलीं – ‘बहुत सारा प्यार’

 

[ad_2]

BSNL ने मचाई धूम, लगभग 4 रुपये की डेली लागत में दे रही सालभर की वैलिडिटी, 700GB से अधिक डेटा

[ad_1]

BSNL Recharge Plan: अपने यूजर्स को सस्ते रिचार्ज प्लान देने में भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का कोई मुकाबला नहीं है. देश की एकमात्र सरकारी टेलीकॉम कंपनी कम कीमत वाले प्लान्स में शानदार बेनेफिट देती है. आज हम आपको एक ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सालभर के लिए भरपूर डेटा देता है. एक बार रिचार्ज करने के बाद आपको अगले साल मार्च तक वैलिडिटी और डेटा की चिंता करने की जरूरत नहीं है.

BSNL का 1,515 रुपये का डेटा पैक

देश की एकमात्र सरकारी कंपनी 1,515 रुपये का डेटा पैक पेश करती है. इस पैक में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. इसके साथ यूजर्स रोजाना 2GB डेटा हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा उठा सकते हैं. यानी इस पैक में कुल 730GB डेटा ऑफर किया जा रहा है. बता दें कि यह एक डेटा पैक है, इसलिए इसमें कॉलिंग और SMS की सुविधा नहीं है. यह पैक लगभग 4 रुपये की डेली लागत में यूजर्स को सालभर की वैलिडिटी के साथ छप्परफाड़ डेटा दे रहा है. Jio और Airtel जैसी प्राइवेट कंपनियों के पास इस कीमत में लंबी वैलिडिटी और इतने डेटा वाला कोई प्लान नहीं है.

स्पेशल ऑफर के तहत फ्री मिल रही एक महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी

होली के मौके पर BSNL ने 1499 रुपये के रिचार्ज प्लान पर स्पेशल ऑफर का ऐलान किया था. यह प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, लेकिन कंपनी ने स्पेशल ऑफर के तहत इस प्लान के साथ 29 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी फ्री देने की घोषणा की थी. इस ऑफर के तहत अब 1499 रुपये में 336 की जगह 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है. प्लान के अन्य बेनेफिट की बात करें तो रोजाना 100 SMS और देशभर में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. SMS और कॉलिंग का फायदा पूरे 365 दिनों तक उठाया जा सकता है. इस प्लान के साथ कुल 24GB डेटा दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

इस मामले में ChatGPT से आगे निकला DeepSeek, भारतीयों को भी खूब लुभा रहा

[ad_2]

नेपाल में राजशाही के लिए हिंसक प्रदर्शन, सड़क पर उतरी सेना, काठमांडू में आगजनी के बाद कई इलाकों

[ad_1]

Curfew In Many Areas Of Nepal: नेपाल की राजधानी काठमांडू में शुक्रवार  (28 मार्च,2025 ) को राजशाही समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. स्थिति बिगड़ने के बाद प्रशासन ने तिनकुने, सिनामंगल और कोटेश्वर इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया. नेपाल-त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आज रात 10 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है.

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हिंसा तब बढ़ी जब प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. इस बीच प्रदर्शनकारियों ने एक बिजनेस कॉम्प्लेक्स, शॉपिंग मॉल, एक राजनीतिक पार्टी के मुख्यालय और एक मीडिया हाउस की इमारत को आग के हवाले कर दिया. इस हिंसक घटना में 12 से अधिक पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं, जबकि कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है.

हजारों प्रदर्शनकारियों ने की सड़कों पर रैली
दरअसल, शुक्रवार (28 मार्च,2025 ) को हुए इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में राजशाही समर्थक शामिल हुए. इस प्रदर्शन का नेतृत्व मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RPP) और अन्य राजशाही समर्थक समूहों ने किया. प्रदर्शनकारी नेपाल के राष्ट्रीय झंडे लहरा रहे थे और उनके हाथों में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह की तस्वीरें थीं. वे “राजा आओ, देश बचाओ” और “हमें राजशाही वापस चाहिए” जैसे नारे लगा रहे थे. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने विशेष सुरक्षा बलों को तैनात किया है.

नेपाल में राजशाही की बहाली की बढ़ती मांग
नेपाल ने 2008 में एक संसदीय घोषणा के तहत अपनी 240 साल पुरानी राजशाही समाप्त कर देश को संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य में बदल दिया था. हालांकि, हाल के महीनों में कुछ समूह फिर से राजशाही की बहाली की मांग कर रहे हैं. यह मांग तब और तेज हो गई जब पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने 19 फरवरी को लोकतंत्र दिवस पर एक वीडियो संदेश जारी कर सार्वजनिक समर्थन की अपील की थी.

नेपाल सरकार का कर्फ्यू आदेश
नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय और जिला प्रशासन कार्यालय, काठमांडू ने स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया. समय: 3:25 PM से रात 10:00 PM तक काठमांडू महानगरपालिका के चार किलोमीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, प्रदर्शन, धरना और आवाजाही पर रोक लगा दिया गया है.

प्रतिबंधित क्षेत्र:
गौशाला से त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मैत्रीधारा, तिनकुने, कोटेश्वर
कोटेश्वर से जडिबुटी पुल और बालकुमारी पुल
बानेश्वर चौराहे से शंखमुल पुल
गौशाला चौराहे से नया बानेश्वर चौक

सुरक्षा कड़ी, नेपाली सेना तैनात
झड़प के बाद काठमांडू की सड़कों पर नेपाली सेना की तैनाती शुरू कर दी गई है. प्रशासन और सुरक्षा बल स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं, जबकि प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ने से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं.

नेपाल में राजशाही की बहाली की मांग क्यों बढ़ रही है?
नेपाल ने 2008 में संसद द्वारा राजशाही को समाप्त कर धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना की थी. हालांकि, हाल के महीनों में राजशाही की वापसी की मांग तेज हो गई है. इसका प्रमुख कारण पूर्व राजा ग्यानेंद्र शाह की जनता से समर्थन की अपील मानी जा रही है, जिसे उन्होंने 19 फरवरी को लोकतंत्र दिवस के अवसर पर जारी किया था.

पूर्व राजा ग्यानेंद्र का बढ़ता जन समर्थन
इस महीने की शुरुआत में जब पूर्व राजा ग्यानेंद्र धार्मिक यात्रा से लौटे, तो त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हजारों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. प्रदर्शनकारियों ने “राजा वापस आओ, देश बचाओ” और “हमें राजशाही चाहिए” जैसे नारे लगाए. कुछ समर्थकों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें भी ग्यानेंद्र के साथ प्रदर्शित कीं, जो नेपाल में हिंदू राष्ट्र की मांग को और बल देती हैं.

नेपाल में राजशाही समर्थन की लहर
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नेपाल में हिंदू राजशाही की बहाली की मांग अब एक मजबूत आंदोलन का रूप ले रही है. इसका प्रमुख कारण देश में भ्रष्टाचार, आर्थिक गिरावट और राजनीतिक अस्थिरता को लेकर जनता में बढ़ती नाराजगी है. 2008 के बाद से नेपाल में 13 से अधिक सरकारें बदलीं, लेकिन राजनीतिक स्थिरता नहीं आई. जनता का एक बड़ा वर्ग मानता है कि राजशाही शासन में देश अधिक स्थिर और संगठित था. 

ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र

[ad_2]

CSK ने चुनी गेंदबाजी, भुवनेश्वर का RCB के लिए IPL में डेब्यू, सीएसके के घातक गेंदबाज की वापसी

[ad_1]

IPL 2025 का मैच नंबर 8 आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेपॉक में खेला जा रहा है. चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई में शामिल तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है. आरसीबी के लिए आज भुवनेश्वर कुमार आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस के बाद कहा कि, ‘मुझे लगता है कि ये पिच पिछले मैच से थोड़ा बेहतर होगा. अभी तक ओस नहीं आई है और हमें नहीं पता कि कब आएगी, इस पर हमारा नियंत्रण नहीं है. उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुडा, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद.

17 सालों से चेपॉक पर CSK के खिलाफ नहीं जीती RCB

चेन्नई सुपर किंग्स का आरसीबी के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है. दोनों टीमों के बीच कुल 33 मैच खेले गए हैं, इनमें 21 मैच चेन्नई ने जीते हैं जबकि सिर्फ 11 मैच बेंगलुरु ने जीता है. चेपॉक पर तो आरसीबी का प्रदर्शन और भी खराब है. आरसीबी ने चेपॉक पर सीएसके के खिलाफ 2008 में एकमात्र मैच जीता था, जबकि इसके बाद 8 लगातार मैचों में सीएसके ने आरसीबी को मात दी है. सीएसके के खिलाफ चेपॉक पर जीत के लिए आरसीबी 17 सालों के इंतजार को आज खत्म करना चाहेगी.

आरसीबी अभी अंक तालिका में टॉप पर है, टीम का नेट रन रेट (+2.137) अन्य टीमों से बेहतर है. चेन्नई चौथे नंबर पर है. दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी. आज किसी टीम को सीजन में पहली हार झेलनी पड़ेगी.

[ad_2]

31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे या बंद? RBI ने दे दिया निर्देश

[ad_1]

Bank Holiday on 31st March: 31 मार्च को ईद के मौके पर सरकारी से लेकर कई प्राइवेट दफ्तर भी बंद रहेंगे, लेकिन इस मौके पर बैंक खुले रहेंगे. बैंकों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी करते वक्त रिजर्व बैंक ने 31 मार्च को सभी बैंकों के लिए छुट्टी की घोषणा की थी, लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव किया गया है. अब 31 मार्च को भी कई बैंक छुट्टी होने के बावजूद खुले रहेंगे. दरअसल, 31 मार्च को फाइनेंशियल ईयर 2024-25 का आखिरी दिन है इसलिए बैंकों को कई जरूरी काम निपटाने हैं.  

आज जनता के लिए बैंक बंद

रिजर्व बैंकने पहले 31 मार्च को ईद के मौके पर हिमाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर सभी राज्यों के बैंक बंद रखने का निर्देश दिया था. हालांकि, अभी भी इन दोनों राज्यों को छोड़कर बैंक सभी जगह आम जनता के लिए बंद रहेंगे. लेकिन छुट्टी नहीं होगी, कुछ बैंकों में कामकाज होगा. हालांकि, इस दौरान नेट बैंकिंग, UPI, ATM चालू रहेंगे. 

सारे एजेंसी बैंकों में होंगे ये काम

RBI ने सभी एजेंसी बैंकों को निर्देश दे दिया है कि इस दिन सरकारी लेनदेन से जुड़े काम होने की वजह से बैंक खुलेंगे. एजेंसी बैंक को एजेंट बैंक भी कहा जाता है. ये केंद्र या राज्य सरकार की तरफ से बैंकिंग संबंधी काम करते हैं जैसे कि सब्सिडी का वितरण, पेंशन का भुगतान, टैक्स कलेक्शन (इनकम टैक्स, जीएसटी, कस्टम और एक्साइज ड्यूटी), सरकारी कर्मचारियों की सैलरी वगैरह. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 33 एजेंसी बैंकों में से 12 सरकारी बैंक, 20 प्राइवेट बैंक और एक विदेशी बैंक है. 

इस हफ्ते बैंक हॉलिडे की लिस्ट

28 मार्च, शुक्रवार: जुमात-उल-विदा — जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे
30 मार्च, रविवार: साप्ताहिक अवकाश — देशभर में सभी बैंकों में छुट्टी
31 मार्च, सोमवार: ईद-उल-फित्र (रमज़ान ईद) — मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें:

क्या आपको भी आया है इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का ये मैसेज? अगर हां, तो तुरंत निपटा लें ये काम

[ad_2]

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Ghibli-style पोर्ट्रेट, चुटकियों में बनकर हो जाते हैं तैयार

[ad_1]

पिछले 2-3 दिन से सोशल मीडिया पर Studio Ghibli-style पोर्ट्रेट की बाढ़ आई हुई है. लोग फिल्म स्टार से लेकर खिलाड़ियों और फिल्म के किरदारों से लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम तक Studio Ghibli-style में शेयर कर रहे हैं. यह सब ChatGPT में इमेज जनरेशन का नया टूल आने के बाद शुरू हुआ था. अगर आप भी ऐसा पोर्ट्रेट बनाना चाहते हैं तो ChatGPT पर इसके लिए पैसे देने पड़ेंगे. हालांकि, कुछ दूसरे तरीकों से आप फ्री में Studio Ghibli-style तस्वीरें बना सकते हैं. आइए इन तरीकों के बारे में जानते हैं. 

ChatGPT पर क्यों लगते हैं पैसे?

ChatGPT पर अभी यह फीचर केवल पेड सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध है. कंपनी ने यह भी कहा है कि फ्री यूजर्स के लिए इसे उपलब्ध कराने में समय लग सकता है. ऐसे में दूसरे तरीकों से Studio Ghibli-style तस्वीरें बनाई जा सकती है. इसके लिए Gemini या Grok का यूज किया जा सकता है. ये दोनों AI मॉडल ऐसी तस्वीरें बनाकर देने में सक्षम हैं. हालांकि, डेटासेट की ट्रेनिंग के चलते रिजल्ट थोड़े अलग रह सकते हैं. बता दें कि OpenAI ने इमेज जनरेशन के लिए ChatGPT-4o को शटरस्टॉक के साथ पार्टनरशिप में और पब्लिकली अवेलेबल डेटा पर ट्रेनिंग दी है. इसके फीस को खूब पसंद किया जा रहा है. कंपनी ने भी कहा है कि यह लोगों को उसकी उम्मीद से भी बढ़कर पसंद आ रहा है. 

थर्ड पार्टी ऐप्स का लें सहारा

Studio Ghibli-style पोर्ट्रेट बनाने के लिए थर्ड-पार्टी ऐप्स का सहारा भी लिया जा सकता है. Craiyon, DeepAI और Playground AI जैसी कई ऐप्स ऐसी तस्वीरें बनाने में सक्षम है. इनसे Studio Ghibli-style पोर्ट्रेट बनाने के लिए अपनी इमेज अपलोड करें और अपनी पसंद का प्रॉम्प्ट डाल दें. इसके बाद कुछ ही पलों में आपकी तस्वीर बनकर तैयार हो जाएगी.

ये भी पढ़ें-

BSNL ने मचाई धूम, लगभग 4 रुपये की डेली लागत में दे रही सालभर की वैलिडिटी, 700GB से अधिक डेटा

[ad_2]