झुलसाने वाली गर्मी में भी कूल रहेंगे Laptop समेत बाकी डिवाइसेस, इन 4 आसान टिप्स को करें फॉलो

[ad_1]

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और इसी के साथ तापमान भी तेजी से बढ़ने लगा है. गर्मियों के दौरान Smartphone और Laptop जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जल्दी गर्म होते हैं. लगातार यूज करने पर स्थिति और खराब हो जाती है और कई बार तो ये इतने गर्म हो जाते हैं कि इन्हें बंद करना पड़ता है. आज हम आपको ऐसी कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बिना AC के भी ठंडा रख पाएंगे.

हवादार स्थान पर रखें

लैपटॉप या अपने दूसरे डिवाइसेस को गर्मियों में इस्तेमाल करते समय हवादार स्थान पर रखें. इन्हें बिल्कुल दीवार या दूसरी चीजों से सटाकर न रखें. इसके साथ ही प्रिंटर्स, कंप्यूटर, राउटर्स और दूसरे डिवाइसेस में वेंट दिए होते हैं. इन्हें समय-समय पर साफ करते रहें ताकि ये हीट को बाहर निकाल सके. बंद जगह पर डिवाइस रखने से इसके गर्म होने की संभावना ज्यादा रहती है.

हीट से बचाएं

कुछ लोग खिड़कियों के पास बैठकर काम करना पसंद करते हैं. ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि आपके लैपटॉप या कंप्यूटर पर सीधे धूप न आ रही हो. इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस को हमेशा ठंडी और छांव वाले स्थान पर ही रखें. हीट से बचाने के लिए डिवाइस को पंखे के नीचे भी रखा जा सकता है.

डिवाइस को एक-दूसरे के ऊपर न रखें

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस यूज के दौरान गर्म हो जाते हैं. ऐसे में कभी भी डिवाइस को एक-दूसरे के ऊपर न रखें. इससे डिवाइस जल्दी गर्म होते हैं और इनकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. इसलिए किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को एक-दूसरे के ऊपर न रखें. इन्हें गर्म होने से बचाने के लिए कूलिंग पैड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

ज्यादा गर्म होने पर कर दें बंद

गर्मियों में तापमान आसमान छूने लगता है. ऐसे में लगातार यूज के बाद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस गर्म हो सकते हैं. अगर ऊपर दिए गए तरीके अपनाने के बाद भी डिवाइस ठंडा नहीं हो रहा है तो इसे बंद कर दें. कुछ देर इंतजार करें और इसे ठंडा होने के बाद दोबारा इस्तेमाल करें.

ये भी पढ़ें-

Elon Musk बोले- दुनिया में किसी के पास भी नहीं रहेगा काम, AI को लेकर कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी

[ad_2]

ये तो पुनीत सुपस्टार से भी घिनौना है! पुलिस को देखते ही पॉटी कर लेता था ये चोर, हुआ गिरफ्तार

[ad_1]

पुलिस से बचने के लिए बदमाश और चोर उचक्के क्या क्या नहीं करते. कोई फरारी काटता है तो कोई पानी में कूद जाता है तो कोई अंडरग्राउंड हो जाता है. लेकिन हाल ही में एक बदमाश जो पुलिस से बचने के लिए अलग ही तरकीब लगाया करता था धरा गया है. इसकी तरकीब जानकर आपको घिन्न भी आएगी और हैरान तो आप इतने होंगे कि दीवार पे अपना सिर दे मारेंगे. दरअसल, दिल्ली के सदर बाजार से पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को पकड़ा है जो पुलिस के हत्थे चढ़ते ही अपनी पैंट में ही शौच कर दिया कर दिया करता था. लेकिन दिल्ली पुलिस ने भी इसे पकड़ने के लिए  दिमाग लगाया और आखिर में बदमाश धरा गया.

पुलिस के पकड़ते ही पैंट में शौच कर देता था ये बदमाश

पुलिस की मानें तो आरोपी पुलिस के हत्थे जब भी चढ़ता तो वो पैंट में ही शौच कर दिया करता था. फिर उसके बाद जो पुलिस वालों की हालत होती थी वो केवल वहीं जानते थे. इसके पीछे बदमाश का मकसद ये था कि खुद को इतना गंदा और बदबूदार बना लेना है कि पुलिस भी उससे दूर भागने लगे. उसके पैंट में पॉटी करने से पुलिस वाले उससे दूर हो जाते थे जिससे वो छूटकर फरार हो जाया करता था. बदमाश का नाम दीपक बताया जा रहा है. इस बदमाश की करतूतें खुद नॉर्थ डीसीपी राजा बांठिया ने हंसते हुए बताई है.

दीपक पर दर्ज हैं आधा दर्जन से ज्यादा मामले

दीपक पर आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं और यह एक कुख्यात बदमाश है. पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए चालाकी से जाल बिछाया. पुलिस जब दीपक को पकड़ने पहुंची तो पुलिस वाले पहले से ही मास्क और ग्लव्स पहने हुए तैयार थे. इस बार बदमाश ज्यादा देर तक बदबू के सहारे बच नहीं पाया और पुलिस के हाथों हवालात में डाल दिया गया.

यह भी पढ़ें: <a href=" पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल, और धरा गया घिनौना बदमाश

सोशल मीडिया पर जैसे ही मामला वायरल हुआ यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. आपको बता दें कि दीपक एक कुख्यात और बड़ा चाकूबाज है. सदर बाजार में चाकूबाजी करना और मोबाइल चोरी करना उसका पुराना काम है. दीपक को चाकू से इतना प्यार है कि वह हमेशा इसे अपने पास रखता है. इतना ही नहीं, दीपक चाकू को हमेशा अपना लकी चार्म भी मानता है. यूजर्स अब इस शौच वाले बदमाश को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..बड़ा गंदा बदमाश है.

एक और यूजर ने लिखा…भाई हर बार कैसे कर पाता था, जरूरी तो नहीं है जब करो तब ही हो जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दिल्ली पुलिस को सैल्यूट है जो इस घिनौने अपराधी को धर दबोचा.

यह भी पढ़ें: <a href=" की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

Tarot Card Monthly Horoscope: अप्रैल का महीना आपके लिए कैसा है? टैरो कार्ड रीडर से जानें मासिक

[ad_1]

Tarot Card Predictions April 2025: साल 2025 का चौथा महीना अप्रैल जल्द ही शुरू होने वाला. सभी 12 राशियों के लिए कैसे रहेगा यह नया महीना, यहां जानें अपने राशि के अनुसार जानें अपना मासिक टैरो कार्ड राशिफल (Masik Rashifal).

मेष टैरो मासिक राशिफल (Aries Tarot Monthly Horoscope)-
मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि इस महीने आपके लिए आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी. सामाजिक एवं व्यवहारिक स्थिति में सुधार होगा. दांपत्य जीवन में भी वातावरण सकारात्मक रहेगा. परिवार का सहयोग आपको मिलेगा. संतान को भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे उनके भाग्य में वृद्धि होगी. इस महीने शत्रु चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. हां वाहन चलाते समय सचेत रहें. अनैतिक कार्य करने वाले मित्रों की संगत से बचें. साझेदारी का व्यापार करने में कोई भी निर्णय लेने में जल्दी न करें और जोखिम भरे कार्यों से बचें. कोई लाभप्रद यात्रा आज कर सकते हैं. किसी इष्ट मित्र से संबंध बिगड़ सकते हैं. उपाय के तौर पर कुत्ते को भोजन रोटी खिलाएं.

वृष टैरो मासिक राशिफल (Taurus Tarot Monthly Horoscope)-
वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि यह माह आपके लिए अधिक शुभ नहीं है. स्वास्थ्य में कोई विशेष उतार-चढ़ाव नहीं आएगा परंतु वांछित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा. कुछ अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है. छोटे भाई से या बहन से मनमुटाव संभव है. व्यर्थ की यात्राओं के कारण व्यय अधिक रहेगा. अपरिचित व्यक्ति के द्वारा समस्याएं उत्पन्न होंगी. दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा. आपसी संबंधों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. भावुकता से कार्य न लें अन्यथा विवाद संभव हैं. किसी भी प्रकार के नए आर्थिक निवेश से इस समय बचना चाहिए अन्यथा भविष्य में नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. विद्यार्थियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उनकी एकाग्रता में कमी रहेगी. उपाय के रूप में बंदरों को केले अथवा फल खिलाने से स्थिति सुधरेगी.

मिथुन टैरो मासिक राशिफल (Gemini Tarot Monthly Horoscope)-
मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना उत्तम फलदायक है. मानसिक रूप से आप सुदृढ़ रहेंगे जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको कोई समस्या नहीं आएगी और आपके द्वारा लिए गए सभी निर्णय लाभदायक रहेंगे. पैतृक संपत्ति के लाभ की भी संभावना है. परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी. दांपत्य जीवन भी मधुर बना रहेगा. किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता या परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा वर्ग के लिए महीने का पूर्व उन्नति भरा रहेगा. सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा. व्यवसाय के उद्देश्य की यात्राओं में सफलता प्राप्त होगी. इस महीने उपाय के तौर पर सतनाजा का दान करना शनिवार को लाभदायक रहेगा.

कर्क टैरो मासिक राशिफल (Cancer Tarot Monthly Horoscope)-
कर्क राशि वालों के लिए यह महीना महत्वपूर्ण है. कार्य को उत्साह के साथ संपन्न करने की कोशिश करेंगे परंतु आशानुरूप सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी. आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य रहेगा. सेहत का विशेष ध्यान रखें चर्म आदि रोगों की आशंका है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा. फिर भी विद्यार्थियों को उत्तम फल प्राप्त होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे. संतान पक्ष से विशेष प्रेम एवं आदर की प्राप्ति होगी. जीवनसाथी से वाद-विवाद संभव है, बोलने में सावधानी बरतें. साझेदारी में कोई भी नया काम करने में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें. शत्रुओं तथा अनैतिक कार्य करने वाले मित्रों से बचें. उपाय के तौर पर मां लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें.

सिंह टैरो मासिक राशिफल (Leo Tarot Monthly Horoscope)-
सिंह राशि वालों के लिए यह महीना शुभ है. विशेष तौर पर आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा. मित्रों एवं पारिवारिक सदस्यों से भी संबंध मधुर रहेंगे. संभव है कि आप उत्तम वस्त्र आदि आभूषणों की खरीद करेंगे. पति पत्नी के बीच में वैमनस्य दूर होगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्य अथवा उत्सव संभव है. धर्म और आध्यात्म की ओर भी रुझान बढ़ेगा. कोई तीर्थ यात्रा या किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं. विद्यार्थियों का आत्मविश्वास अपने चरम पर होगा और उन्हें सफलता प्राप्त होगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के शुभ अवसर मिलेंगे. जो किसी प्रकार के चुनाव आदि में प्रत्याशी हैं उन्हें मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा. उपाय के तौर पर दिव्यांगों को भोजन कराएं.

कन्या टैरो मासिक राशिफल (Virgo Tarot Monthly Horoscope)-
कन्या राशि वालों के लिए यह महीना शुभ फलदायक है. आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. जो व्यक्ति पहले से ही बीमार चल रहे हैं उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा. मित्रों एवं संबंधियों से वांछित सहयोग प्राप्त होगा. घर में इष्ट मित्रों और बंधुजनों का आवागमन अधिक रहेगा. दांपत्य जीवन में संबंध मध्यम रहेंगे. संतान के साथ आपका सामंजस्य बढ़ेगा. प्रेमीजनों में संबंध मधुर बने रहेंगे और मानसिक रूप से आप सुदृढ़ रहेंगे. किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति संभव है. विद्यार्थी अपनी मेहनत से अनुकूल सफलता प्राप्त करेंगे. उनके लिए समय शुभ है. शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा. व्यापार में मनोवांछित कार्य की पूर्ति होगी. उपाय के तौर पर विष्णु सहस्त्रनाम का जप करें.

तुला टैरो मासिक राशिफल (Libra Tarot Monthly Horoscope)-
तुला राशि वालों के यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मध्यम रहेगा. समय-समय पर शारीरिक एवं मानसिक तनाव हो सकता है. जबकि आर्थिक पक्ष के मामले में समय अनुकूल है. आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं. पारिवारिक सुख समृद्धि मध्यम रहेगी. दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कमी के कारण कुछ तनाव बना रहेगा. प्रेम संबंधों में बदलाव आएगा. नौकरीपेशा वर्ग के लिए महीना शुभ है. साझेदारों के साथ व्यवसाय में कुछ समस्या पेश आ सकती है. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय मध्य है अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी. संतान पक्ष से कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जिसका समाधान माह के अंत तक निकल जाएगा. उपाय के तौर पर भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं.

वृश्चिक टैरो मासिक राशिफल (Scorpio Tarot Monthly Horoscope)-
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना मांगलिक कार्यों एवं प्रसन्नता से भरा रहेगा. व्यापारिक वर्ग के लोगों के मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी तथा आपको यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा. नौकरीपेशा वर्ग को भी शुरू किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और वह उत्साह से भरे हुए रहेंगे. दांपत्य सुख प्राप्त होगा. अनावश्यक विवादों से बचें. विद्यार्थी वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे. कुल मिलाकर शारीरिक सुख, बंधुओं से सहयोग, और कार्यसिद्धि होने से समय लाभदायक रहेगा. उपाय के तौर पर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करना शुभफलदायी होगा.

धनु टैरो मासिक राशिफल (Sagittarius Tarot Monthly Horoscope)-
धनु राशि वालों के लिए यह महीना शुरू में सुखदायक रहेगा परंतु आपके स्वभाव में आपकी वृत्ति में गुस्से की वृद्धि हो सकती है. आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है. अपनी वाणी पर संयम रखें. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना शुभ है आर्थिक दृष्टि से समय मध्यम है. जोखिमपूर्ण धन के निवेश से बचें अन्यथा हानी उठानी पड़ सकती है. संतान पक्ष की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे. विद्यार्थी वर्ग के लोगों को सफलता प्राप्त होगी. नौकरी पेशा वर्ग को भी शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. कुछ छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती हैं जो मनोरंजन के उद्देश से रहेंगी और आनंददायक रहेगी. उपाय के तौर पर मछलियों को दाना खिलाने से आर्थिक उन्नति होगी.

मकर टैरो मासिक राशिफल (Capricorn Tarot Monthly Horoscope)-
इस महीने आप का प्रदर्शन अत्यंत आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा जिससे कि आपको लाभ प्राप्त होगा. पारिवारिक सुख समृद्धि उत्तम रहेगी आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है. विद्यार्थी वर्ग के लोगों का ध्यान अध्ययन में बना रहेगा और छात्रों के लिए समय सफलतादायक है. प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी, कोई नवीन प्रेम संबंध भी बन सकता है. नौकरीपेशा वर्ग को यात्रा करनी पड़ सकती है. कोई भी नवीन कार्य करना इस समय पर सफल परिणाम लाएगा. भोग विलास के साधनों में वृद्धि होगी और आप अपना समय परिवार के साथ बिताएंगे. दांपत्य जीवन सुखी रहेगा उपाय के तौर पर चंदन के तेल का तिलक लगाने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी.

कुंभ टैरो मासिक राशिफल (Aquarius Tarot Monthly Horoscope)-
कुंभ राशि वालों के लिए शारीरिक एवं मानसिक रूप से यह महीना आपके लिए उत्तम है, आपका दांपत्य जीवन सुख में रहेगा तथा मनोरंजन के उद्देश्य से आप छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं. संतान के मामले में इस महीने आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा. विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी रुके हुए कामों में तरक्की के आसार हैं. अधिकारी वर्ग से मधुर संबंध बनेंगे. व्यवसाय वर्ग के लिए भी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा और नवीन कार्य प्रारंभ करने के लिए समय अनुकूल है. थोड़े से प्रयासों से ही अपेक्षित लाभ होगा. रुका हुआ पैसा मिल सकता है, प्रयास अवश्य करें. भोग विलास की वस्तु प्राप्त होगी. घर में धार्मिक उत्सव होने की संभावना है, शुभ कार्यों में मन लगेगा. इष्ट मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. उपाय के तौर पर प्रत्येक शनिवार सरसों के तेल का दान करें.

मीन टैरो मासिक राशिफल (Pisces Tarot Monthly Horoscope)-
मीन राशि वालों के लिए यह महीना आपके लिए बेहतरीन साबित होगा. विद्यार्थी महत्वपूर्ण है और परीक्षा में भी आशा के अनुरूप ही सफलता प्राप्त होगी. प्रेमी युगल भी सुखद एवं आनंदित वातावरण में महीना बिताएंगे. परस्पर शांति और प्रेम-प्रसंग वार्ता से मन हर्षित रहेगा. दांपत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. धन निवेश के लिए भी शुभ समय है. राजनीतिक कार्य में भी सफलता मिलेगी. बेरोजगारों को रोजगार मिलने के अवसर हैं. भूमि संपत्ति अथवा वाहन से संबंधित अभिलाषा पूर्ण होगी. अधिकारी वर्ग से कोई विशेष सहयोग प्राप्त होगा जिसके द्वारा महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होगा. अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, स्वास्थ्य हानि होने की आशंका है. उपाय के तौर पर भगवान गणेशजी को लड्डू और दूर्वा चढ़ाएं.

[ad_2]

गोवा बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस तरह तुरंत करें चेक

[ad_1]

गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने आज, 27 मार्च 2025 को कक्षा 12वीं (एचएसएससी) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in और results.gbshsegoa.net पर शाम 5 बजे के बाद अपने नतीजे देख सकते हैं. इसके अलावा रिजल्ट को यहां बताए गए आसान तरीके के जरिए भी देख सकते हैं.

इस तरह चेक कर सकते हैं नतीजे

• गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in या results.gbshsegoa.net पर जाएं.
• होमपेज पर “HSSC Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
• मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
• सबमिट करने के बाद, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
• अब छात्र रिजल्ट को डाउनलोड करें.
• अंत में छात्र रिजल्ट पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

क्या अमेरिका ने जबरन सिखों को बिना पगड़ी के डिपोर्ट किया भारत? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

[ad_1]

US Deportation News: भारत सरकार ने अमेरिकी सरकार के सामने वहां से निर्वासित किए जा रहे भारतीय नागरिकों को लेकर एक खास अपील की थी. जिस पर अमेरिका की तरफ से सकारात्मक जवाब भी मिला है. दरअसल, हाल ही में अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए गए प्रवासी भारतीयों, खासतौर से सिखों के सिर से पगड़ी हटाए जाने की खबरों ने तूल पकड़ा था. इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सरकार से सवाल पूछे थे. इसके जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्पष्ट किया कि अमेरिका में सिखों को जबरन पगड़ी हटाने के लिए नहीं कहा गया था.

क्या सिखों को जबरन बिना पगड़ी के भेजा गया?
अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, 5, 15 और 16 फरवरी 2025 को आने वाली तीन चार्टर्ड डेमोक्रेट में निर्वासित नागरिकों को किसी भी धार्मिक पगड़ी को हटाने का निर्देश नहीं दिया गया था. इसके अलावा, निर्वासित नागरिकों ने केवल शाकाहारी भोजन की मांग की थी. अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने बताया कि कुछ भारतीय नागरिक बिना पगड़ी के ही अमेरिका की सीमा पर थे.

महिलाओं पर बेड़ियों के इस्तेमाल पर भारत की आपत्ति
विदेश मंत्रालय ने 5 फरवरी 2025 को डिपोर्टेशन फ्लाइट में निर्वासितों के साथ किए गए व्यवहार को लेकर कड़ी आपत्ति जताई. विशेष रूप से महिलाओं पर बेड़ियों के उपयोग को लेकर भारत सरकार ने अमेरिकी अधिकारियों से गंभीर चिंता जताई. अमेरिकी सरकार ने स्पष्ट किया कि 15 और 16 फरवरी को भारत भेजी गई निर्वासन उड़ानों में कोई महिला या बच्चा शामिल नहीं था. भारत लौटने के बाद एजेंसियों ने भी इसकी पुष्टि की.

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि भारत सरकार निर्वासित नागरिकों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है. बता दें कि भारत सरकार ने निर्वासित नागरिकों के साथ उचित और मानवीय व्यवहार की आवश्यकता पर जोर दिया है.

ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र

[ad_2]

डिजिटल ठगों की नई चाल! फर्जी वेबसाइट बनाकर इस तरीके से लोगों से कर रहे धोखाधड़ी, जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने बताया है कि ठगों ने शिक्षा मंत्रालय की योजनाओं से मिलते-जुलते नामों से कई फर्जी वेबसाइटें बनाई हैं. इनका मकसद लोगों को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगना है. कुछ प्रमुख फर्जी वेबसाइटें इस प्रकार हैं.

पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) ने बताया है कि ठगों ने शिक्षा मंत्रालय की योजनाओं से मिलते-जुलते नामों से कई फर्जी वेबसाइटें बनाई हैं. इनका मकसद लोगों को सरकारी नौकरी के नाम पर ठगना है. कुछ प्रमुख फर्जी वेबसाइटें इस प्रकार हैं.

www.sarvashiksha.online,   ये वेबसाइटें सरकारी पोर्टल जैसी दिखती हैं ताकि लोग असली-नकली में फर्क न कर पाएं और ठगी का शिकार हो जाएं.

www.sarvashiksha.online, ये वेबसाइटें सरकारी पोर्टल जैसी दिखती हैं ताकि लोग असली-नकली में फर्क न कर पाएं और ठगी का शिकार हो जाएं.

इन फर्जी पोर्टल्स का मुख्य उद्देश्य लोगों को गुमराह कर आर्थिक नुकसान पहुंचाना है. ये वेबसाइटें सरकारी नौकरी के नाम पर उम्मीदवारों से पैसे मांगती हैं. चूंकि इनका डिज़ाइन और नाम सरकारी वेबसाइटों से मिलता-जुलता होता है इसलिए लोग भरोसा कर लेते हैं और जाल में फंस जाते हैं.

इन फर्जी पोर्टल्स का मुख्य उद्देश्य लोगों को गुमराह कर आर्थिक नुकसान पहुंचाना है. ये वेबसाइटें सरकारी नौकरी के नाम पर उम्मीदवारों से पैसे मांगती हैं. चूंकि इनका डिज़ाइन और नाम सरकारी वेबसाइटों से मिलता-जुलता होता है इसलिए लोग भरोसा कर लेते हैं और जाल में फंस जाते हैं.

सरकार को इस तरह की कई फर्जी वेबसाइटों और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे में पता चला है जो लोगों को गुमराह कर रहे हैं. इन वेबसाइटों पर नौकरी के झूठे विज्ञापन दिए जाते हैं. नौकरी पाने के लिए लोगों से रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने को कहा जाता है. वेबसाइट का डिज़ाइन, लोगो और कंटेंट इतना वास्तविक लगता है कि लोग इसे असली मान लेते हैं. फेसबुक, इंस्टाग्राम और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म पर फर्जी जॉब पोस्ट्स शेयर की जाती हैं.

सरकार को इस तरह की कई फर्जी वेबसाइटों और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे में पता चला है जो लोगों को गुमराह कर रहे हैं. इन वेबसाइटों पर नौकरी के झूठे विज्ञापन दिए जाते हैं. नौकरी पाने के लिए लोगों से रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करने को कहा जाता है. वेबसाइट का डिज़ाइन, लोगो और कंटेंट इतना वास्तविक लगता है कि लोग इसे असली मान लेते हैं. फेसबुक, इंस्टाग्राम और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म पर फर्जी जॉब पोस्ट्स शेयर की जाती हैं.

आजकल ठग इतने शातिर हो चुके हैं कि नकली और असली वेबसाइट में फर्क करना मुश्किल हो गया है. लेकिन कुछ सावधानियां अपनाकर आप ठगी से बच सकते हैं: कोई भी सरकारी भर्ती प्रक्रिया हमेशा सरकारी पोर्टल (जैसे sarkariresult.com, employmentnews.gov.in) पर प्रकाशित होती है.

आजकल ठग इतने शातिर हो चुके हैं कि नकली और असली वेबसाइट में फर्क करना मुश्किल हो गया है. लेकिन कुछ सावधानियां अपनाकर आप ठगी से बच सकते हैं: कोई भी सरकारी भर्ती प्रक्रिया हमेशा सरकारी पोर्टल (जैसे sarkariresult.com, employmentnews.gov.in) पर प्रकाशित होती है.

सरकारी वेबसाइटों के डोमेन

सरकारी वेबसाइटों के डोमेन “.gov.in” या “.nic.in” होते हैं. अगर वेबसाइट “.online”, “.org.in” या “.co.in” जैसी हो, तो सतर्क रहें. सरकारी विभाग नौकरी के बदले कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं मांगते. कोई वेबसाइट अगर पैसे मांग रही है, तो यह 100% फर्जी है. हमेशा सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें.

अगर आप किसी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत इन कदमों को अपनाएं. साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर जाएं और अपनी शिकायत दर्ज करें. अपने नजदीकी साइबर सेल या पुलिस स्टेशन में शिकायत करें. अगर आपने पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, तो बैंक से संपर्क करें और ट्रांजेक्शन रोकने की कोशिश करें.

अगर आप किसी ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत इन कदमों को अपनाएं. साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) पर जाएं और अपनी शिकायत दर्ज करें. अपने नजदीकी साइबर सेल या पुलिस स्टेशन में शिकायत करें. अगर आपने पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं, तो बैंक से संपर्क करें और ट्रांजेक्शन रोकने की कोशिश करें.

Published at : 27 Mar 2025 06:11 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

महफिल के बीच नाचने वाली लड़की पर नोट उड़ा रहा था युवक, फिर पिता ने आकर उतार दिया भूत

[ad_1]

Trending Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे. हुआ यूं कि एक ऑर्केस्ट्रा परफॉर्मेंस चल रही थी, डांस फ्लोर पर लड़कियां जमकर नाच रही थीं. इतने में एक 15 साल का छोकरा पूरे ठाठ-बाट के साथ पहुंचा और जेब से नोट निकाल-निकालकर ऑर्केस्ट्रा गर्ल को लुटाने लगा. लेकिन उसकी मौज ज्यादा देर नहीं चली, क्योंकि अगले ही पल उसका बाप वहां धड़धड़ाता हुआ आया और फिर जो हुआ, वो इतिहास बन गया.

लड़की नचा रहे लड़के के लिए काल बनकर आए पिता जी

दरअसल, पिता जी ने आकर उस लड़के के जो लठ बजाए हैं उसे देखने के बाद आप भी बेचारे का दर्द महसूस करने लगेंगे. वीडियो में दिख रहा है कि लड़का पूरी ऐंठन में स्टेज के पास खड़ा होकर ऑर्केस्ट्रा डांसर को नचाने में मगन था. कभी हवा में नोट उछालता, कभी जेब से निकालकर सीधे डांसर के हाथ में पकड़ाता. लेकिन मजा तब आया जब भीड़ में से उसके पिता निकलकर आए और बिना कोई भूमिका बांधे सीधा ‘साम दाम दंड भेद’ स्टाइल में बेटे की कुटाई चालू कर दी.

थप्पड़, लठ और घूंसे, जमकर हुई कुटाई

बाप की एंट्री के बाद लड़के के सारे ठाठ हवा हो गए. डांसर के आगे रौब झाड़ने वाला छोकरा अचानक पापा की पनिशमेंट जोन में चला गया. एक थप्पड़, फिर दूसरा और फिर तो जैसे पूरी गिनती निकाल दी. देखते ही देखते लड़के की महफिल मातम में बदल गई और वो खुद को बचाने के लिए स्टेज के पीछे भागने लगा. हालांकि लोगों ने पिता को रोका और बेचारे बच्चे की जान बचा ली. वरना जिस हिसाब से रेपटे पड़ रहे थे उस हिसाब से उसका अधमरा होना कंफर्म था.

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पक्का बिहार या यूपी का होगा. एक और यूजर ने लिखा…क्या हुआ भाई, क्यों नहीं हो रही पढ़ाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इतना मारो कि जिंदगीभर लड़की नचाना भूल जाए.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लखनऊ की प्लेइंग 11 में घातक गेंदबाज की हुई वापस

[ad_1]

SRH vs LSG Playing 11: IPL 2025 का मैच नंबर 7 आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. लखनऊ की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है.

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा विस्फोटक अंदाज में हैदराबाद पारी की शुरुआत करते हैं. लेकिन लखनऊ के लिए राहत भरी खबर ये हैं कि उनके प्रमुख तेज गेंदबाज की वापसी हुई. आज हैदराबाद के खिलाफ आवेश खान लखनऊ की प्लेइंग 11 में शामिल हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग 11

एडन मार्क्रम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी

अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति

सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में टॉप पर है. उन्होंने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था, इसमें ईशान किशन ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. टीम का नेट रन रेट काफी बेहतर (+2.200) है.

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो उसे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने हराया था. हालांकि अंतिम समय तक लखनऊ ही जीतती हुई दिख रही थी लेकिन दिल्ली प्लेयर आशुतोष शर्मा ने पास पलट दिया था. लखनऊ अभी अंक तालिका में 7वें नंबर पर है.

हैदराबाद बनाम लखनऊ हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच इससे पहले कुल 4 मैच खेले गए हैं, इनमें लखनऊ का पलड़ा भारी है. लखनऊ ने 3 मैच जीते हैं जबकि सिर्फ 1 मैच में हैदराबाद ने एलएसजी को हराया है. लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे बड़ा स्कोर 182 रन का है. लखनऊ ने हैदराबाद के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 185 रन का बनाया है.

[ad_2]

Hurun Global Rich List: रोशनी नादर ने बनाया रिकॉर्ड, अडानी-अंबानी की यह है पोजीशन

[ad_1]

Hurun Global Rich List: हारुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 जारी कर दी है. इसके मुताबिक, HCL की चेयरपर्सन रोशनी नादर ने दुनिया की 10 सबसे अमीर महिलाओं की लिस्ट में अपनी जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. वह इस लिस्ट में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं. 3.5 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला है.

गौतम अडानी की दौलत में सबसे ज्यादा इजाफा

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भारत के ऐसे शख्स हैं, जिनकी संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है. उनकी कुल संपत्ति में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है, जो 13 परसेंट के ग्रोथ को दर्शाता है. इसी के साथ उनकी कुल संपत्ति 8.4 लाख करोड़ रुपये हो गई है. वह भारत के दूसरे और दुनिया के 18वें सबसे अमीर आदमी हैं.

बता दें कि अडानी ग्रुप का कारोबार रिन्यूऐबल एनर्जी, एयरपोर्ट, माइनिंग, मीडिया, सीमेंट, इलेक्ट्रिसिटी जैसे कई अलग-अलग सेक्टरों में फैला हुआ है. साल 2024 में कुछ समय तक के लिए गौतम अडानी को एशिया के सबसे धनी आदमी का खिताब मिला था.

दुनिया के टॉप टेन अमीरों की लिस्ट से अंबानी बाहर

वहीं अगर, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बात करें तो उनकी संपत्ति में 1 लाख करोड़ रुपये तक की गिरावट आई है. इसी के साथ उनकी कुल संपत्ति अब 8.6 लाख करोड़ रुपये है. इसी के साथ वह दुनिया के टॉप 10 अमीर व्यक्तियों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं. हालांकि, इस गिरावट के बावजूद, अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं.

लिस्ट में ये भारतीय अरबपति भी शामिल

अडानी और अंबानी के अलावा हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में भारत के कई दूसरे अरबपति भी शामिल हैं. सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज के फाउंडर दिलीप सांघवी 2.5 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ भारत के चौथे सबसे अमीर आदमी हैं. विप्रो के फाउंडर अजीज प्रेमजी 2.2 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ पांचवें स्थान पर हैं.

कुमार मंगलम बिड़ला और साइरस एस पूनावाला जैसे कारोबारी भी हैं, जिनकी नेट वर्थ 2 लाख करोड़ रुपये है. हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 में 71 देशों के 3,442 अरबपतियों को शामिल किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले अरबपतियों की संख्या में 5 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. इन अरबपतियों की कुल संपत्ति में 13 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है.

ये भी पढ़ें:

100 बिलियन डॉलर घटने के बाद भी सबसे अमीर मस्क, इन अरबपतियों के पास भी है दौलत का पहाड़

[ad_2]