बलूचिस्तान में फिर शुरू हुआ खूनी खेल, दो अलग-अलग हमलों में 8 की मौत, 17 घायल और 3 लापता
[ad_1]
Balochistan Terrorist Attack:  पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार से अब तक संदिग्ध विद्रोहियों के दो अलग-अलग हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए और 17 घायल हो गए, जबकि तीन का अपहरण कर लिया गया. क्वेटा के बारेच मार्केट क्षेत्र में गुरुवार (27 मार्च, 2025) को पुलिस के एक वाहन के पास बम विस्फोट हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए.
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि एक मोटरसाइकिल में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)’ छिपाकर रखा गया था, जो वहां खड़े पुलिस के एक वाहन के पास फट गया. उन्होंने बताया कि घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया और उनमें से चार की हालत गंभीर है. इससे पहले, बुधवार की रात को ग्वादर जिले में उग्रवादियों ने पंजाब प्रांत के छह लोगों को एक यात्री बस से नीचे उतार लिया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई. उग्रवादियों ने तीन यात्रियों का अपहरण भी कर लिया.
एसएसपी हफीज बलूच का बयान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हफीज बलूच ने बताया कि यह हमला प्रांत के ग्वादर जिले में उस समय हुआ जब बुधवार देर रात हथियारबंद लोगों ने ओरमारा राजमार्ग पर कलमत क्षेत्र के पास ग्वादर से कराची जा रही एक यात्री बस को रोक लिया एवं गोली मार दी. उन्होंने बताया कि पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने बाद में गुरुवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया.
उन्होंने कहा, “हथियारबंद लोगों ने यात्रियों का पहचान-पत्र देखकर छह यात्रियों की हत्या कर दी और तीन अन्य को अपने साथ ले गए.” उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित पंजाब प्रांत के थे.फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दिया जांच करने निर्देश
उग्रवादियों ने ग्वादर बंदरगाह से खाद ले जा रहे तीन ट्रकों को भी सड़क पर अवरोध लगाकर रोक लिया और उनमें आग लगा दी. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने यात्री बस पर हमले की निंदा की और संबंधित अधिकारियों को जांच करने के साथ ही जिम्मेदार लोगों पर मुकदमा चलाने का निर्देश दिया. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, “आतंकवादी देश के विकास और बलूचिस्तान की समृद्धि के दुश्मन हैं. वे बलूचिस्तान में प्रगति नहीं देख सकते.”
बलूचिस्तान के सीएम बुगती ने की घटना की निंदा
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की निंदा करते हुए कहा, “निर्दोष यात्रियों को बस से उतारना और पहचान के आधार पर उनकी हत्या करना एक जघन्य और कायरतापूर्ण कृत्य है.” प्रांत के नसीराबाद संभाग के सोहबत क्षेत्र में एक अन्य घटना हुई, जहां हथियारबंद लोगों ने एक घर पर हमला कर एक महिला और तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि यह क्रूर हत्याएं दो समूहों के बीच भूमि विवाद का परिणाम थीं.
ये भी पढ़ें: Donald Trump: भारत से सीख रहा अमेरिका, ट्रंप ने चुनाव सुधार को लेकर आदेश साइन करते हुए इंडिया का किया जिक्र
[ad_2]
इवेंट में हुस्न परी बन पहुंचीं श्रद्धा, तो एयरपोर्ट पर स्टार्स का दिखा जलवा
[ad_1]
Celebs Spotted: इवेंट में हुस्न परी बन पहुंचीं श्रद्धा कपूर, तो एयरपोर्ट पर बी-टाउन स्टार्स का दिखा जलवा, देखें तस्वीरें
[ad_2]
Alvida Jumma Mubarak 2025: रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
[ad_1]
Alvida Jumma Mubarak 2025: रमजान महीने के आखिरी जुमा (Ramadan akhiri juma) को बहुत खास माना जाता है, इसे अलविदा जुमा कहते हैं. इस साल रमजान का आखिरी जुमा 28 मार्च 2025 को पड़ रहा है. अलविदा जुमा के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है.
अलविदा जुमा को जुमातुल विदा, जुमा-उल-विदा या जमात उल विदा (Jamat ul Vida alvida) भी कहा जाता है. इस जुमे का महत्व इसलिए भी अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे पर की कई इबादत से नमाजियों या रोजेदारों को कई गुना अधिक सवाब मिलता है.
अलविदा जुमा पर पुरुष रोजेदार मस्जिद में एकत्रित होते हैं. अलविदा जुमा पर मस्जिद में खास नमाज अदा की जाती है. सभी एक साथ अल्लाह की इबादत करते हुए अमन, चैन और खुशहाली की दुआएं मांगते हैं.
अलविदा जुमा के खास दिन पर नमाज के बाद लोग एक दूसरे को इसकी मुबारकबाद भी देते हैं. आप भी अपने परिवार, रिश्तेदार या किसी खास को अलविदा जुमा की मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाएं हैं अलविदा जुमा के खास संदेश, जिसके जरिए आप अलविदा जुमा की मुबारकबाद दे सकते हैं.
या अल्लह आज जुमा की नमाज के बाद जितने भी
हाथ तेरी बारगाह में दुआ के लिए उठे हैं
सब की दुआ कुबूल फरमा
अलविदा जुम्मा की मुबारक 2025Alvida Jumma Mubarak 2025: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
हवा को खुशबू मुबारक,
फिजा को मौसम मुबारक,
दिलों को प्यार मुबारक,
हमारी ओर से आपको अलविदा जुमा मुबारक!Alvida Jumma Mubarak 2025: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
जिसने बना दिया हर घर को गुलिस्तान,
चला जाएगा वो मेहमान,
तोहफे में दे जा रहा है ईद सभी को
रमजान का अलविदा जुमा मुबारक!Alvida Jumma Mubarak 2025: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
फलक से रहमत बरसेगी,
कोई बंदा नहीं रहेगा मायूस,
रमजान का आखिरी जुमा आया है,
चारों तरफ खुशियों की बरसात होगी,
अलविदा जुमा 2025 मुबारक.
Alvida Jumma Mubarak 2025: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा,
फना हो लब्ज-ए-गम, यही है दुआ,
बरसती रहे हमेशा रहमत-ए-खुदा.
माह-ए-रमजान 2025 का आखिरी जुमा मुबारक.
Alvida Jumma Mubarak 2025: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
जिसका दिल खुदा के खौफ से खाली हो
उसका घर कभी रहमत से नहीं भर सकता
जो नसीब में है, वो चल कर भी आएगा
जो नसीब में नहीं वो आकर भी चला जाएगा
रमजान का आखिरी जुमा मुबारक!
Alvida Jumma Mubarak 2025: माह-ए-रमजान के आखिरी जुमा पर भेजें ये संदेश, दें अलविदा जुमा की मुबारकबाद
ये भी पढ़ें: Alvida Jummah 2025: रमजान का अलविदा जुमा कब, जुमा-उल-विदा पर क्या करते हैं मुसलमान
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
यूपी पुलिस में दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 26,596 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
[ad_1]
कितने पदों पर होगी भर्ती?
डीजीपी मुख्यालय से भर्ती बोर्ड को कुल 19,220 पदों का प्रस्ताव भेजा गया है. इसमें विभिन्न कैटेगरी के पद शामिल हैं:
आरक्षी पीएसी: 9837 पद
आरक्षी विशेष सुरक्षा बल: 1341 पद
महिला आरक्षी पीएसी (बदायूं, गोरखपुर, लखनऊ): 2282 पद
आरक्षी नागरिक पुलिस: 3245 पद
आरक्षी पीएसी/सशस्त्र पुलिस: 2444 पद
आरक्षी घुड़सवार पुलिस: 71 पद
इसके अलावा, दरोगा (SI) पदों पर 4543 भर्तियां की जाएंगी, जिसमें:
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस: 4242 पद
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस महिला (पीएसी वाहिनी): 106 पद
प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस: 135 पद
प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल): 60 पद
जेल वार्डर की भी होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश के कारागार मुख्यालय ने 2833 जेल वार्डर पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी भेजा है. इसे भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है.
कब होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू?
भर्ती बोर्ड के अनुसार, अप्रैल 2025 के अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. इच्छुक उम्मीदवारों को यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट <a href=" पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी गई है.
कौन कर सकता है आवेदन?
योग्यता: न्यूनतम 12वीं पास से लेकर स्नातक तक, पद के अनुसार योग्यताएं अलग-अलग होंगी.
आयु सीमा: भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद आयु सीमा की पूरी जानकारी दी जाएगी.
शारीरिक मापदंड: पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक फिटनेस जरूरी होगी, जिसकी जानकारी भी नोटिफिकेशन में दी जाएगी.
सरकार का क्या कहना है?
सरकार का कहना है कि यह भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस बल को और मजबूत बनाएगी. इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य में कानून-व्यवस्था को और बेहतर किया जा सकेगा.
युवाओं के लिए शानदार मौका
जो युवा यूपी पुलिस में भर्ती होकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन मौका है. भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए.
[ad_2]
Vivo की बढ़ी टेंशन! Infinix ने लॉन्च किया 8GB रैम वाला नया स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत
[ad_1]
Infinix Note 50x 5G: Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Note 50x 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर और Android 15 आधारित XOS 15 UI के साथ आता है. इसके साथ ही इस फोन में 8GB रैम दिया गया है. यह एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जो माना जा रहा है कि Vivo T4X को कड़ी टक्कर देने में भी सक्षम होगा.
Infinix Note 50x 5G Specifications
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन में 6.67-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 672 निट्स पीक ब्राइटनेस (560 निट्स सामान्य ब्राइटनेस) के साथ आता है. 9 5G बैंड सपोर्ट के अलावा, इसमें IR ब्लास्टर दिया गया है जिससे स्मार्ट डिवाइसों को कंट्रोल किया जा सकता है. हालांकि, इसमें NFC और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलता.
फोन को सुरक्षित रखने के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP64 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन दिया गया है. ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर से लैस है. यह प्रोसेसर Lava Agni 3 और CMF Phone 1 जैसे बजट फोनों में देखे गए स्टैंडर्ड Dimensity 7300 का अपग्रेडेड वर्जन है.
यह स्मार्टफोन 6GB/8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. पावर के लिए इसमें 5500mAh की सेमी-सॉलिड स्टेट बैटरी दी गई है जो 45W के फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और डेप्थ सेंसर दिया गया है. वहीं, फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है. यह फोन XOS 15 UI पर चलता है जो Android 15 पर आधारित है. Infinix इस फोन के साथ 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा कर रहा है.
कितनी है कीमत
कीमत की बात करें तो इस स्मार्टफोन के 6+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके 8+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. पहली सेल में ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,000 की छूट मिलेगी जिससे कीमत घटकर 10,499 रुपये और 11,999 रुपये हो जाएगी. कंपनी ने इसे सी ब्रीज़ ग्रीन (वीगन लेदर फिनिश), एंचांटेड पर्पल और टाइटेनियम ग्रे जैसे तीन रंगों में उतारा है. इस फोन की सेल 3 अप्रैल 2025 से शुरू होगी. वहीं, यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा.
Vivo T4x को मिलेगी टक्कर
Vivo ने भी हाल ही में अपना नया फोन Vivo T4x  को बाजार में उतारा है. इनफिनिक्स का ये नया फोन Vivo T4x को कड़ी टक्कर दे सकता है. Vivo ने इस फोन को दो रंगों Pronto Purple और Marine Blue में उतारा है. इस फोन की शुरूआती कीमत 13,999 रुपये है. वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. इस स्मार्टफोन में 6.72-इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. फोन 6GB और 8GB RAM वेरिएंट में उपलब्ध है जिसे 128GB या 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है.
यह डिवाइस डुअल सिम सपोर्ट करता है और Android 15 आधारित Vivo FuntouchOS 15 पर चलता है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo T4x में 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और 2MP का डेप्थ सेंसर (f/2.4 अपर्चर) दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा (f/2.05 अपर्चर) मौजूद है. फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
यह भी पढ़ें:
Elon Musk बोले- दुनिया में किसी के पास भी नहीं रहेगा काम, AI को लेकर कर दी यह बड़ी भविष्यवाणी
[ad_2]
अब रूस के सामने बांग्लादेश ने फैलाई मदद के लिए झोली! पुतिन के भारत दौरे से पहले कर ली ये डील
[ad_1]
Russia Bangladesh News: बांग्लादेश में पिछले साल हुए तख्तापलट के बाद से लगातार हो रहे प्रदर्शन हैं वहां की अर्थव्यवस्था रेंग रही है. बांग्लादेश में लगातार मोहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ विरोध बढता ही जा रहा है. ऐसे मे गेहूं और अन्यू समानों की आपूर्ति के लिए बांग्लादेश ने रूस ने मदद मांगी है. अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार (27 मार्च 2025) को बताया कि बांग्लादेश अब रूस से अधिक गेहूं और फर्टिलाइजर आयात करेगा.
एटॉमिक पावर प्लांट को लेकर हुई बात
चीन में आयोजित एशिया के लिए बोआओ फोरम सम्मेलन के दौरान मोहम्मद यूनुस ने रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने बताया कि बांग्लादेश रूस से ऊर्जा के क्षेत्र में भी डील करने के लिए उत्सुक हैं. इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की. इस मीटिंग में रूस के फंड से बांग्लादेश के रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र का संचालन, गेंहू और फर्टिलाइजर आयात करने समेत कई मुद्दों पर बात हुई.
‘पावर प्लांट से संबंधित वित्तीय मुद्दे सुलझा लिए गए’
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद यूनुस ने कहा, “रूपपुर पावर प्लांट से संबंधित वित्तीय मुद्दे सुलझा लिए गए हैं. बांग्लादेश ने ढाका के एक बैंक अकाउंट में पैसे जमा कर दिए हैं.” उन्होंने कहा कि इस साल के अंतर तक पावर प्लांट की परीक्षण कर बिजली का उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है.
रूस के उप प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि अधिक संख्या में बांग्लादेशी छात्र पढ़ने के लिए रूस आयें. उन्होंने कहा कि रूस बांग्लादेश को अधिक गेहूं और फर्टिलाइजर निर्यात करना चाहेगा. रूस-बांग्लादेश के बीच इन मुद्दों पर बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरान तय हो गया है.
भारत दौरे पर आएंगे पुतिन
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार (27 मार्च 2025) को बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत का दौरा करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है और इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं. लावरोव ने कहा कि पिछले साल फिर से चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की सबसे पहली विदेश यात्रा रूस की थी. उन्होंने कहा कि अब हमारी बारी है.’’
ये भी पढ़ें : ‘100 पर्सेंट की ग्रोथ…’, भारत पर IMF की रिपोर्ट देखकर शहबाज- यूनुस ही नहीं ट्रंप और जिनपिंग की भी उड़ जाएंगी नीदें
[ad_2]
मिल गया विदेशी पुनीत सुपरस्टार! हरकतें देख नहीं रुकेगी हंसी, वायरल हो रहा वीडियो
[ad_1]
Trending Video: पुनीत सुपरस्टार को तो आप सभी जानते ही होंगे. अपनी अजीब हरकतों के लिए सोशल मीडिया पर वायरल रहने वाले पुनीत बिग बॉस तक होकर आ चुके हैं. इसके अलावा शायद पुनीत पहले ऐसे शख्स हैं जिन्हें बिग बॉस के घर से अगले ही दिन बेदखल कर दिया गया था. कहते हैं पुनीत जिस तरह का कंटेंट बनाते हैं उसे कॉपी करना हर किसी के बस की बात नहीं है. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक विदेशी शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां ये शख्स हूबहू पुनीत की तरह का कंटेंट बनाते हुए दिखाई दे रहा है.
विदेश का पुनीत सुपर स्टार हो रहा वायरल
पुनीत सुपर स्टार के कई वीडियो में अजीब अजीब तरह की हरकतें देखने को मिल जाती है. जहां वो कभी किचड़ में लिपट जाते हैं तो कभी नाले के पानी तक के साथ वो कर जाते हैं जो कोई इंसान करना तो दूर सोच भी नहीं सकता. लेकिन पुनीत सुपर स्टार का एक तकिया कलाम है जिस पर लोग जमकर मजे लेते हैं, और वो है जोर से चीखकर अपने वहां होने का सबूत देने का. अब यही हरकत ये विदेशी शख्स मेट्रो में करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में आप देख पाएंगे कि विदेशी मेट्रो पूरी तरह से यात्रियों से भरी पड़ी है. तभी वहां एक शख्स आता है और जो हरकत करता है उसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी.
मेट्रो में जाकर कर दी ऐसी हरकत, नहीं रुकेगी हंसी
दरअसल, ये शख्स मेट्रो में यात्रियों के बीच जाकर सबसे पहले तो मेट्रो के फर्श पर लेट जाता है इसके बाद फर्श पर किसी मछली की तरह रेंगते हुए जोर जोर से चिल्लाने लग जाता है. जिसे देखने के बाद आसपास के यात्री सदमे में आ जाते हैं. कई लोग अचंभे होकर इस शख्स को देखते रहते हैं. अब सोशल मीडिया यूजर्स इसे विदेश का पुनीत सुपर स्टार करार दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
यूजर्स ले रहे जमकर मजे
वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पुनीत चार दिनों से सदमे में है. एक और यूजर ने लिखा…ये तो जॉम्बी अटैक हुआ है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पीछे वाली आंटी अपने कुत्ते की आंखें बंद कर रही है.
यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल
दे चौका! दे छक्का, निकोलस पूरन ने ठोका IPL 2025 का सबसे तेज अर्धशतक; गेंदबाजों का बना दिया भूत
[ad_1]
IPL 2025 Fastest Fifty Nicholas Pooran: निकोलस पूरन IPL 2025 का सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में मात्र 18 गेंदों में फिफ्टी लगा दी है. इसी के साथ उन्होंने आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. मजे की बात यह है कि IPL में लखनऊ के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड भी पूरन के ही नाम है. उन्होंने साल 2023 में RCB के खिलाफ मैच में 15 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली थी.
IPL 2025 का सबसे तेज अर्धशतक
आईपीएल 2025 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में निकोलस पूरन सबसे आगे निकल गए हैं. इस सीजन पूरन से पहले सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड ट्रेविस हेड के नाम था. ट्रेविस हेड ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था. वहीं मिचेल मार्श ने भी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 21 गेंद में ही फिफ्टी पूरी की थी.
• निकोलस पूरन – 18 गेंद (बनाम सनराइजर्स हैदराबाद)
• ट्रेविस हेड – 21 गेंद (बनाम राजस्थान रॉयल्स)
• मिचेल मार्श – 21 गेंद (बनाम दिल्ली कैपिटल्स)
अपडेट जारी है…
[ad_2]
दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 91 हजार के पार, चांदी की भी कीमत बढ़ी
[ad_1]
Gold-Silver Price: विदेशी बाजारों में मजबूत रूख के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 365 रुपये बढ़कर प्रति 10 ग्राम 91,050 रुपये हो गई. 99.9 परसेंट शुद्ध सोने का भाव बुधवार को प्रति 10 ग्राम 90,685 रुपये पर बंद हुआ था. 99.5 परसेंट तक शुद्ध सोने 365 रुपये बढ़कर 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि एक दिन पहले इसका भाव 90,235 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
इस वजह से बढ़ रही है सोने की कीमत
HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, ”बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए ऑटो टैरिफ का ऐलान किए जाने के बाद निवेशकों में जोखिम की धारणा बढ़ने से सोने की कीमतें बढ़ी.” इसी तरह से चांदी की कीमत भी 200 रुपए बढ़कर 1,01,700 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है. बुधवार को यह 1,01,500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुआ था.
इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने का वायदा भाव 828 रुपये या 0.94 परसेंट बढ़कर 88,466 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई लेवल के करीब पहुंच गया है. इससे पहले 20 मार्च को सोने की कीमतें बढ़कर 89,796 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के हाई लेवल पर पहुंच गई थी. इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 34.77 डॉलर या 1.15 परसेंट बढ़कर 3,054.05 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई लेवल के करीब पहुंच गया.
सोने पर बढ़ रहा है निवेश
LKP सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ”अमेरिका के जीडीपी ग्रोथ में आई गिरावट और 2 अप्रैल को अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए जाने की आशंकाओं के बीच सोने की कीमतें बढ़कर 3,050 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गईं. इसके अलावा, कनाडा को सपोर्ट करने के लिए यूरोपीय संघ को दी गई ट्रंप की धमकी का भी बाजार पर असर पड़ा है. इससे सुरक्षित निवेश की मांग और बढ़ गई है.”
ये भी पढ़ें:
HCL की रोशनी नादर ने रचा इतिहास, दुनिया की 10 सबसे अमीर महिलाओं में जगह बनाने वालीं पहली भारतीय महिला बनीं
[ad_2]
समांथा रुथ प्रभु ने शेयर की वेकेशन की फोटोज, फैंस ने पूछा किसने क्लिक की? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
[ad_1]
Samantha Ruth Prabhu Vacation Pic: एक्टर समांथा रुथ प्रभु काम के साथ-साथ अपने लिए भी समय निकालती हैं और घूमने निकल जाती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में सिडनी वाइल्ड पार्क से फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस को कैजुअल आउटफिट में देखा गया. वो पार्क में खूबसूरत व्यू एंजॉय करती नजर आईं और एनिमल्स के साथ एंजॉय करती दिखीं.
समांथा की वायरल फोटोज
फोटोज में समांथा फुल स्लीव टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने क्यूट लगीं. उन्होंने अपने लुक को हैट के साथ कंप्लीट किया. फोटोज के कैप्शन में उन्होंने लिखा- नेचर, एनिमल, और गुड वाइब्स. कंगारूओं को खाना खिलाने से लेकर नींद में सोए कोआला को देखने तक, ये बहुत ही प्यारा समय था.
समांथा की फोटोज देखने के बाद एक यूजर ने पूछा कि ये पिक्स किसने क्लिक की थी. तो समांथा ने तुरंत इस पर रिप्लाई किया. उन्होंने लिखा- @sydneytourguide Naomi. इसी के साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाई.
Samantha Ruth Prabhu Vacation Pic: समांथा रुथ प्रभु ने शेयर की वेकेशन की फोटोज, फैंस ने पूछा किसने क्लिक की? एक्ट्रेस ने दिया जवाब
इन सीरीज में दिखीं समांथा
समांथा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार सीरीज सिटाडेल: हनी बनी में देखा गया था. इस सीरीज में वो वरुण धवन के साथ नजर आई थीं. समांथा के एक्शन अवतार को काफी पसंद किया गया था.
अब वो राज एंड डीके की मच अवेटेड सीरीज द फैमिली मैन सीजन 3 में दिखेंगी. इस सीरीज में मनोज बाजपेयी, प्रियामणी और जयदीप अहलावत जैसे स्टार्स भी नजर आए थे. इस सीरीज को बहुत प्यार मिला था. समांथा को दूसरे सीजन में देखा गया था. फैमिली मैन में भी वो एक्शन मोड में दिखी थीं.
समांथा को फिल्म पुष्पा में आइटम नंबर करते हुए देखा गया था. उन्होंने ‘ऊ अंटवा’ आइटम सॉन्ग पर परफॉर्म किया था. उनके डांसिंग मूव्स ने कमाल कर दिखाया था.
ये भी पढ़ें- जब ‘मुग़ल-ए-आज़म’ के सेट पर इस हसीना ने जड़ दिया था दिलीप कुमार को थप्पड़, जानिए फिर क्या हुआ?
[ad_2]