Meen Rashi 25 March 2025: मीन राशि वालों के लिए धन लाभ के संकेत मेहनत का मिलेगा बेहतरीन परिणाम,

[ad_1]

Meen Rashi 25 March 2025: मीन राशिफल 25मार्च,मंगलवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नयी संभावनाओं से भरा रहेगा.नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करने की कोशिश करेंगे , तभी आपकी उन्नति संभव है.आज आप दूसरों के विचारों को सुनने के लिए और अपने विचार सुनाने के लिए बहुत अधिक खुश रहेंगे.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा,  किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, परंतु आप अपने खान पीन में नियंत्रण आवश्यक बरते नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करना चाहते हैं तो आपको लाभ प्राप्त हो सकता है. आपका व्यापार अच्छा चलेगा.आपकी आर्थिक स्थिति में भी बढ़ोतरी हो सकती है.आज आपकी क्रिएटिविटी बहुत अधिक ऊर्जावान हो सकती है. निजी संबंधों की बात करें तो आपके  परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं.

मीन राशि युवा राशिफल (Pisces Youth Horoscope)-
युवा जातको की बात करें तो युवा जातक आज अपने सपने और अपनी इच्छाओं के प्रति सजग रहें, क्योंकि जीवन में आपके सपने पूरे हो सकते हैं, बस आप मेहनत करते रहें, आपको सफलता अवश्य मिलेगी.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

[ad_2]

अब अमेरिका में मुफ्त पढ़ाई का सुनहरा मौका, Harvard समेत 100 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज दे रही फ्री

[ad_1]

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अमेरिका की कई शीर्ष यूनिवर्सिटीज अब आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए अपने फाइनेंशियल एड प्रोग्राम को और विस्तार दे रही हैं. खास बात यह है कि अब केवल गरीब नहीं बल्कि मिडिल क्लास परिवारों के बच्चे भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी में शुमार हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने अपने फाइनेंशियल एड प्रोग्राम में बड़ा बदलाव किया है. अब उन छात्रों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी, जिनके परिवार की सालाना आय $200,000 (करीब 1.65 करोड़ रुपये) से कम है. पहले यह सुविधा सिर्फ उन परिवारों के लिए थी, जिनकी आय $85,000 सालाना तक थी. यानी अब ज्यादा छात्रों को फ्री ट्यूशन का फायदा मिलेगा.

MIT, University of Pennsylvania समेत कई बड़ी यूनिवर्सिटी शामिल

हार्वर्ड के अलावा Massachusetts Institute of Technology (MIT), University of Pennsylvania, Carnegie Mellon University, Brandeis University और University of Texas System जैसी बड़ी यूनिवर्सिटी ने भी अपने ट्यूशन फ्री प्रोग्राम्स को मजबूत किया है.

MIT और University of Pennsylvania ने भी अपनी आय सीमा बढ़ाकर $200,000 कर दी है. वहीं Carnegie Mellon और Brandeis यूनिवर्सिटी उन छात्रों को मुफ्त पढ़ाई की सुविधा दे रही हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय $75,000 तक है.

100 से ज्यादा कॉलेजों में मुफ्त या सस्ती पढ़ाई

फिलहाल अमेरिका में 100 से ज्यादा पब्लिक और प्राइवेट यूनिवर्सिटीज ऐसे प्रोग्राम चला रही हैं, जिनमें योग्य छात्रों को फ्री ट्यूशन या भारी सब्सिडी दी जाती है. ये सहायता छात्र लोन पर निर्भर नहीं करती, बल्कि ग्रांट और स्कॉलरशिप के रूप में मिलती है.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर की सैलरी जानकर रह जाएंगे हैरान! IPL में कितनी कमाई?

कैसे करें आवेदन?

मुफ्त शिक्षा पाने के लिए सबसे पहले छात्रों को Free Application for Federal Student Aid (FAFSA) फॉर्म भरना होता है. इसके अलावा, कुछ कॉलेज और राज्य अलग से फाइनेंशियल एड के लिए अतिरिक्त फॉर्म मांग सकते हैं. खास बात यह भी है कि कई यूनिवर्सिटी undocumented छात्रों के लिए भी फाइनेंशियल सपोर्ट देती हैं.

यह भी पढ़ें: 

Bihar Board Result 2025: कुछ ही सेकंड्स में चेक करें बिहार बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट! मोबाइल पर सिर्फ करना होगा ये काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

युजवेंद्र से तलाक के बाद धनश्री को कहा गया गोल्ड डिगर, रोहित शर्मा की पत्नी ने किया लाइक

[ad_1]

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma Divorce: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं. उनका कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा संग तलाक हो गया है. दोनों के तलाक की खबरें चर्चा में हैं. ऐसी भी खबरें आई थीं कि धनश्री ने 4.75 करोड़ एलिमनी ली है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है.

अब इसी बीच क्रिकेटर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने एक पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें धनश्री वर्मा को गोल्ड डिगर कहा गया.

रितिका सजदेह ने लाइक किया वीडियो

बता दें कि सोशल मीडिया पर शुभांकर मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो धनश्री के एलिमनी लेने पर तंज कसते और गोल्ड डिगर कह रहे हैं. रितिका ने उस पोस्ट को लाइक किया था.

युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा को कहा गया गोल्ड डिगर, रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने वीडियो किया लाइक

वीडियो में शुभांकर मिश्रा ने कहा- ‘धनश्री के केस में, धनश्री को अपनी दूसरी जिंदगी शुरू करने में बड़ी तकलीफों का सामना करना पड़ा. चहल के फैंस उन्हें ट्रोल करेंगे. ऐसे में, पैसा रहेगा तो ये सशक्तिकरण देगा. ताकत का एहसास देता है. फिर मेरे मन में ये सवाल आता है तो फिर ये नहीं कहना चाहिए कि मैं सेल्फ मेड वुमेन हूं.’

आगे उन्होंने कहा, ‘फिर जो चहल आपका मजजाक उड़ाने के लिए टी-शर्ट पहन रहा है जिसपे लिखा है, Be Your Own Sugar Daddy या वो लोग जो आपको गोल्ड डिगर कह रहे हैं उन बातों से आपको बहुत परहेज नहीं करना चाहिए क्योंकि आप पैसे ले रहे हो.’

बता दें कि धनश्री और युजवेंद्र ने 11 दिसंबर 2020 को शादी की थी. वो ढाई साल तक साथ रहे थे. इसके बाद 2022 से वो अलग रह रहे थे. मार्च 2025 में उनका तलाक हो गया. 21 मार्च को धनश्री ने तलाक के बाद पहली पब्लिक अपीरियंस दी थी.

ये भी पढ़ें- 12 साल की उम्र में किया था भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू, आज कहलाता है पावर स्टार, जानें नेटवर्थ

[ad_2]

आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने पलटी हारी हुई बाजी, दिल्ली कैपिटल्स की IPL में सबसे बड़ी जीत

[ad_1]

Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants: आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ये वो नाम हैं, जो सालों तक याद रखे जाएंगे. इन दोनों ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को हारी हुई बाजी जिता दी. 210 के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 65 पर 5 और 113 पर 6 विकेट गंवा दिए थे. फिर आशुतोष शर्मा और विपराज निगम ने बाजी पलट दी. आशुतोष ने 30 गेंद में नाबाद 60 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. वहीं विपराज ने 15 गेंद में 39 रन बनाए. 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच में पहले खेलने के बाद निकोलस पूरन 75 और मिशेल मार्श 72 की तूफानी पारियों की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने अंतिम ओवर में तीन गेंद शेष रहते एक विकेट से मैच जीता. आशुतोष ने छक्का लगाकर दिल्ली को जीत दिलाई. आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स का यह सबसे बड़ा रन चेज़ है. 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ही ओवर में दो बड़े विकेट गिर गए. शार्दुल ठाकुर ने जैक फ्रेजर मैकगर्क और अभिषोक पोरेल को आउट किया. फिर दूसरे ओवर में समीर रिजवी भी आउट हो गए. दिल्ली ने सिर्फ सात रनों पर 3 विकेट गंवा दिए. 

दिल्ली को अब कप्तान अक्षर पटेल और फाफ डु प्लेसिस से बड़ी उम्मीदें थीं. दोनों थोड़ी देर उम्मीदों पर कायम रहे, लेकिन फिर सेट होने के बाद आउट हो गए. फाफ ने 18 गेंद में 29 रन बनाए. उनके बल्ले से 3 चौके और दो छक्के निकले. अक्षर पटेल 11 गेंद में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया. 

इन दोनों के आउट होने के बाद ट्र्स्टन स्टब्स आखिरी उम्मीद थे. वह भी सेट हुए, लेकिन फिर आउट हो गए. स्टब्स ने 22 गेंद में 34 रन बनाए. उनके बल्ले से एक चौका और तीन छक्के आए. स्टब्स के आउट होने के बाद लगभग हर किसी ने दिल्ली की हार मान ली थी, लेकिन विपराज निगम और आशुतोष शर्मा को छोड़कर. 

भले ही जरूरी रन रन 13 से ऊपर का था. 113 रनों पर 6 विकेट गिर गए थे, लेकिन इन दोनों के मन में कुछ और ही चल रहा था. पहले विपराज निगम ने मारना शुरू किया और दिल्ली की मैच में वापसी कराई. वह 15 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हो गए. जब वह आउट हुए तो 16.1 ओवर में सात विकेट पर 168 रन था. विपराज ने 15 गेंद में 39 रन बनाए. उनके बल्ले से 5 चौके और दो छक्के निकले.

ऐसा लगा कि अब दिल्ली हार जाएगा, लेकिन इस बार आशतोष शर्मा ने मोर्चा संभाला. उनकी जिद के आगे लखनऊ का विशाल स्कोर बौना साबित हुआ. सातवां विकेट गिरने के बाद आशुतोष ने 17वें ओवर में रवि बिश्नोई पर दो चौके और एक छक्का लगाया. 

अब आखिरी 12 गेंद में 22 रन बनाने थे. प्रिंस यादव गेंद करने आए. इस ओवर में भी आशुतोष ने 16 रन निकाल लिए. छह गेंद में छह रन चाहिए थे आखिरी ओवर में, लेकिन सामने थे मोहित शर्मा. पहली गेंद पर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया. फिर दूसरी बॉल पर सिंगल आया. इसके बाद आशुतोष ने छक्का लगाकर जीत दिला दी.

[ad_2]