डॉलर के मुकाबले रुपये में शानदार उछाल, 2025 में अब तक हुए नुकसान की हुई पूरी भरपाई
[ad_1]
घरेलू शेयर बाजाद में तेजी के बीच भारतीय करेंसी के लिए ये सुखद खबर है. डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़त के बाद 2025 में हुए अब तक के सभी नुकसान की उसने भरपाई कर ली है. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख और विदेशी कोषों के ताजा निवेश के समर्थन से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपये में लगातार सातवें कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही. यह 37 पैसे चढ़कर 85.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. इस तेजी के चलते 2025 में रुपये का नुकसान समाप्त हो गया है.
कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और डॉलर में जारी कमजोरी से भी मजबूती की धारणा को बल मिला है. उन्होंने बताया कि दूसरी ओर, नकदी की कमी से लेकर जवाबी शुल्क लगाने तक के जोखिम रुपये के लिए चुनौतियां बने हुए हैं.
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.93 प्रति डॉलर पर खुला. कारोबार के दौरान इसने 85.49 प्रति डॉलर के उच्चस्तर और 86.01 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छुआ. कारोबार के अंत में रुपया 85.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से 37 पैसे की तेजी है. रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की तेजी के साथ 85.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार सातवें कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की गई. इसी के साथ रुपये ने साल 2025 के लिए अपने सभी नुकसान की भरपाई कर ली. 31 दिसंबर, 2024 को डॉलर के मुकाबले रुपया 85.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. पिछले महीने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87.59 के अपने रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर पहुंच गयी थी.
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘विदेशी बैंकों और निर्यातकों की ओर से वित्त वर्ष के अंत में समायोजन से पहले डॉलर बेचने से भारतीय रुपये ने सालाना नुकसान की भरपाई की. जबकि भारतीय रिजर्व बैंक के डॉलर-रुपया ‘स्वैप’ के बीच सरकारी बैंक खरीदारी से दूर रहे.’’ परमार ने आगे कहा कि 2 अप्रैल को जवाबी शुल्क लागू होने से पहले अमेरिकी प्रतिनिधि के भारत आने की घोषणा से धारणा सकारात्मक हो गई है. इसके अलावा, घरेलू शेयरों में विदेशी कोषों की खरीदारी ने भी रुपये को अच्छा समर्थन दिया.
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.99 रह गया. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत बढ़कर 72.55 डॉलर प्रति बैरल हो गया. घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 1,078.87 अंक बढ़कर 77,984.38 अंक पर, जबकि निफ्टी 307.95 अंक बढ़कर 23,658.35 अंक पर बंद हुआ. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे. उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,055.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
[ad_2]
इस मुस्लिम देश का बड़ा फैसला, 130 साल पुराने मंदिर को हटा मस्जिद बनेगी, क्या पाकिस्तान है
[ad_1]
Malaysia KualaLumpur Hindu Temple Demolish: मलेशिया के कुआलालंपुर में स्थित 130 साल पुराने देवी श्री पथराकालीअम्मन मंदिर को हटाकर मस्जिद बनाने की योजना से विवाद पैदा हो गया है. यह मंदिर शहर के फ्लैटों और कपड़ा दुकानों के बीच स्थित है. हाल ही में, मलेशिया की कपड़ा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जैकेल को इस जमीन का मालिकाना हक मिल गया है. इसके बाद कंपनी ने यहां एक मस्जिद बनाने की योजना बनाई है. हालांकि, इस फैसले से मलेशिया में धार्मिक असमानता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर चिंता बढ़ गई है.
कुआलालंपुर में मंदिर जो मस्जिद इंडिया के पड़ोस में स्थित है, जो 130 साल पुराना है. यह मंदिर 140 साल पुरानी तमिल मुस्लिम मस्जिद के करीब स्थित है. इसका निर्माण मस्जिद के निर्माण के 10 साल बाद किया गया था. यह भूमि, जिस पर मंदिर और मस्जिद स्थित हैं, 2014 में जैकेल कंपनी को बेची गई थी, और कंपनी ने यहां मस्जिद बनाने की योजना बनाई है.
मस्जिद निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद
इस मस्जिद का शिलान्यास जल्द ही प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम करेंगे, लेकिन इस निर्णय को लेकर कई लोगों ने सवाल उठाए हैं. लॉयर्स फॉर लिबर्टी के कार्यकारी निदेशक जैद मालेक ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मंदिर और जैकेल के बीच चर्चा अभी भी जारी है. इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए और समय दिया जाना चाहिए. मालेक ने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री अनवर को मंदिर हटाने की जल्दबाजी करनी चाहिए.
प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि मंदिर का निर्माण कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त नहीं है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जैकेल मंदिर को हटाने के लिए मदद करने को तैयार है. साथ ही, सिटी हॉल मंदिर के लिए दूसरी जमीन की तलाश कर रहा है. अनवर ने इस बात पर जोर दिया कि वह किसी मंदिर को ध्वस्त करते हुए खुद को नहीं देख सकते.
सोशल मीडिया में विवाद
मलेशिया के सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोगों का कहना है कि मंदिर को हटाना धार्मिक भेदभाव का प्रतीक है, जबकि अन्य इसे निजी स्वामित्व के अधिकार के रूप में देख रहे हैं. मस्जिद का नाम “मस्जिद मदनी” रखने की योजना बनाई जा रही है, जिससे सांस्कृतिक टकराव से बचा जा सके.
हिंदू नेताओं और समुदाय की प्रतिक्रिया
हिंदू नेताओं ने इस फैसले पर नाराजगी जताई है. जातीय भारतीय पार्टी उरीमाई के पी रामासामी ने इस मंदिर को “मलेशिया की स्वतंत्रता से पहले का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल” बताया और कहा कि इस मंदिर को हटाना अस्वीकार्य है, खासकर ऐसे देश में जो खुद को बहुजातीय और बहुधार्मिक होने पर गर्व करता है. वहीं, कुछ मलय मुसलमानों का तर्क है कि भूमि के नए मालिक को अपने धार्मिक उद्देश्यों को पूरा करने की अनुमति दी जानी चाहिए.
[ad_2]
खत्म होगा इंतजार! इस समय जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट्स
[ad_1]
BSEB 12th Results 2025 Live Updates: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की तरफ से आज दोपहर Bihar Board 12th Result 2025 जारी होने वाला है. लाखों छात्र बेसब्री से अपने इंटरमीडिएट रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा. रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए आप ABP Live से जुड़े रहें. यहां आपको सबसे पहले नतीजों को लेकर अपडेट मिलेगा.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
2. “BSEB Inter Result 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
3. अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
टॉपर्स और मेरिट लिस्ट की घोषणा
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स और मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा. हर साल की तरह इस बार भी राज्यभर से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों के नाम सामने आएंगे. बिहार बोर्ड टॉपर्स की लिस्ट को आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित करेगा.
वेबसाइट क्रैश हो जाए तो क्या करें?
अगर रिजल्ट के समय आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है, तो छात्र SMS, DigiLocker की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
[ad_2]
‘पुराने’ नहीं होते इन कंपनियों के स्मार्टफोन, मिलती रहती है सॉफ्टवेयर अपडेट, यह कंपनी सबसे आगे
[ad_1]
अगर किसी फोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और उसे सॉफ्टवेयर अपडेट मिलती रहे तो वह लंबा चलता है. सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण फोन सुरक्षित रहता है और उसमें लेटेस्ट ऐप्स और सर्विसेस का मजा लिया जा सकता है. हालिया वर्षों में लोग अपने मोबाइल फोन को पहले से ज्यादा लंबे समय तक यूज कर रहे हैं. इसके पीछे सालों तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना एक बड़ा कारण है. आइए आज उन 3 कंपनियों के बारे में जानते हैं, जो अपने फोन्स को सबसे लंबे समय तक सॉफ्टवेर अपडेट देती रहती हैं.
सबसे आगे है गूगल
गूगल पहली ऐसी कंपनी थी, जिसने अपने स्मार्टफोन के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का ऐलान किया था. पिक्सल 8 सीरीज के साथ इसकी शुरुआत हुई और उसके बाद से कंपनी के हर डिवाइस को 7 सालों तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलती हैं. इसका मतलब है कि एंड्रॉयड 15 के साथ आने वाले डिवाइसेस को एंड्रॉयड 22 तक अपडेट मिलती रहेगी.
सैमसंग भी पीछे नहीं
सैमसंग भी गूगल से ज्यादा पीछे नहीं है. यह कंपनी भी अपनी गैलेक्सी S सीरीज और गैलेक्सी Z सीरीज के मॉडल को 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करती है. इसकी शुरुआत गैलेक्सी S24 सीरीज के साथ हुई थी. हाल ही में कंपनी ने पुष्टि की है कि गैलेक्सी S24 सीरीज को एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 मिलने वाली है. हालांकि, बाकी मॉडल्स के लिए 7 साल तक अपडेट रोल आउट नहीं होती.
ऐपल देती है 5 साल तक अपडेट
सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में ऐपल बाकी कंपनियों से अलग है. कंपनी की हर नई अपडेट एक साथ नए-पुराने सभी आईफोन के लिए उपलब्ध होती है. ऐपल 5 साल तक बड़ी सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती है, लेकिन इसके बाद भी वह कई सालों तक पुराने आईफोन्स के लिए जरूरी सिक्योरिटी अपडेट लाती रहती है. हालांकि, कई पुराने आईफोन लेटेस्ट अपडेट में आने वाले फीचर्स को सपोर्ट नहीं करते हैं.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
दिल्ली की जीत के बाद आशुतोष ने किसे किया कॉल? सामने आया पूरा वीडियो
[ad_1]
IPL 2025 Delhi vs Lucknow: आशुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सोमवार को खेले गए मैच में नाबाद अर्धशतक जड़ा. आशुतोष की पारी के दम पर दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 1 विकेट से हरा दिया. आशुतोष ने इस जीत के बाद एक वीडियो कॉल किया था. इसका वीडियो दिल्ली ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
दरअसल आशुतोष शर्मा ने दिल्ली की जीत के बाद शिखर धवन को कॉल किया. इसका वीडियो दिल्ली ने एक्स पर शेयर किया है. आशुतोष ने धवन को वीडियो कॉल कर हालचाल लिया. जबकि धवन ने उन्हें जीत की बधाई दी. फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं. दिल्ली की इस पोस्ट को खबर लिखने तक 17 हजार से ज्यादा लोग एक्स पर लाइक कर चुके हैं. कई फैंस ने कमेंट भी किया है.
आशुतोष बने दिल्ली की जीत के हीरो –
लखनऊ ने दिल्ली को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगर्क और फाफ डु प्लेसिस ओपनिंग करने आए. डुप्लेसिस ने 29 रन बनाए. जबकि मैकगर्क 1 रन बनाकर आउट हुए. टीम के लिए आशुतोष ने विस्फोटक बैटिंग की. उन्होंने नाबाद 66 रन बनाए. आशुतोष ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्के लगाए.
दिल्ली का अब हैदराबाद से होगा मुकाबला –
दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया है. उसने लखनऊ को 1 विकेट से हराया. अब उसका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. दिल्ली और हैदराबाद के बीच रविवार, 30 मार्च को मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला विशाखापट्टनम में आयोजित होगा. दिल्ली का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स से है. यह मैच 5 अप्रैल को चेन्नई में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें : IPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स की जीत से बदली पॉइंट्ल टेबल, जानें किस नंबर पर है आपकी फेवरेट टीम
[ad_2]
जब बेटे के फैसले से खफा हो गए थे पिता, फारुक शेख ने अब्बा को ऐसे मनाया था
[ad_1]
Farooq Sheikh Birth Anniversary: ‘तुमको देखा तो ये ख्याल आया’… दिल को छू लेने वाला ये गाना हो या इस गाने के अभिनेता, प्रशंसक कभी भी इस मंझे कलाकार को भूल नहीं सकते. खूबसूरत अदायगी, सादी सी मुस्कान, चेहरे पर शीतलता और दर्शकों की पसंद का ख्याल, इन गुणों से भरे थे दिवंगत अभिनेता फारुक शेख. अभिनय जगत के सफल कलाकार से उनके पिता तब खफा हो गए थे, जब उन्हें उनके करियर के बारे में पता चला था. 25 मार्च को अभिनेता की जयंती है. आइए उनकी जिंदगी के पन्नों को पलटते हैं…
फारुक शेख की गिनती हिंदी सिनेमा के उन सितारों में की जाती है, जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. उनके अभिनय का अंदाज एकदम अलग हटकर था. उन्होंने न ज्यादा एक्शन किया, न ज्यादा भारी या बड़े डायलॉग बोले, मगर प्रशंसक उनकी सादगी के कायल थे. वह सहजता के साथ अपने किरदार को बहा ले जाते थे. हालांकि, फारुख शेख के पिता को जब पता चला कि उनकी अभिनेता बनने की चाहत है तब वह नाराज हो गए और उनसे बात करना बंद कर दिया था.
जानकारी के अनुसार, फारुख ने सेंट जेवियर्स के बाद सिद्धार्थ कॉलेज ऑफ लॉ से अपनी वकालत पूरी की तो उनके पिता को उम्मीद थी कि वह भी उनकी ही राह पर चलेंगे और वकालत को अपना पेशा बनाएंगे, लेकिन कॉलेज के दिनों से ही शेख अभिनय की ओर आकर्षित हो गए और उसी में अपना करियर बनाने के बारे में सोचने लगे. उन्हें जब मशहूर निर्देशक एमएस सथ्यू ने पहली फिल्म में काम का ऑफर दिया, तो शेख तैयार हो गए और बिना पैसे के काम करने को राजी हो गए.
पिता को ऐसे था मनाया
फिल्म ‘गरम हवा’ में काम करने का ऑफर पाकर वह काफी खुश थे और जब उन्होंने अपनी खुशी और फिल्म की कहानी पिता के साथ शेयर की तो उनके पिता का गुस्सा गायब हो गया. पिता को मनाने के लिए फिल्म की कहानी को शेख ने सहजता के साथ समझाया था, जिसे सुनकर उनके पिता ने सहमति दे दी थी.
ये वो वक्त था जब एमएस सथ्यू के पास फिल्म बनाने के पैसे भी नहीं थे और वह ऐसे कलाकारों को कास्ट करना चाहते थे, जो मुफ्त में काम कर सकें. फिल्म रिलीज हुई तो फारुक के काम को हर किसी ने पसंद किया. शेख अपने किरदार में जान डाल देते थे और उसी में रम जाते थे.
70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा को बेहतरीन फिल्में देने के बाद अभिनेता लगभग 15 साल अभिनय की दुनिया से दूर थे. साल 2009 में उन्होंने फिल्म ‘लाहौर’ के साथ वापसी की और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया.
अभिनेत्री शबाना आजमी कॉलेज के दिनों से शेख की दोस्त थीं. हालांकि, वह उनकी जूनियर थीं. दोनों ने साथ में कई ड्रामा में काम किया.
शेख का जन्म 25 मार्च को गुजरात के अमरोली में वकील पिता मुस्तफा शेख और फरिदा शेख के घर में हुआ था.
ये भी पढ़ें: ‘अगर स्क्रिप्ट में जान है तो….’ तारक मेहता का उल्टा चश्मा की लिस्ट पर जेठालाल ने तोड़ी चुप्पी
[ad_2]
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें 25 मार्च का लकी राशिफल
[ad_1]
मेष वालों के बिजनेस की ग्रोथ बढ़ेगी और दिन आपके पक्ष में रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, दैनिक खर्च में बढ़ोतरी आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं. बदलते मौसम का ध्यान रखें मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं.विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करें.
मेष वालों के बिजनेस की ग्रोथ बढ़ेगी और दिन आपके पक्ष में रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, दैनिक खर्च में बढ़ोतरी आपकी टेंशन बढ़ा सकते हैं. बदलते मौसम का ध्यान रखें मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं.विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रित करें.
वृषभ वालों के लिए दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा. बिजनेसB में कुछ मुश्किलें सामने खड़ी हो सकती हैं, संभव है कि सामने दिखता हुआ लाभ हाथ में आकर फिर निकल जाएं. बदलते मौसम में कुछ शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है.
वृषभ वालों के लिए दिन चुनौतिपूर्ण रहेगा. बिजनेसB में कुछ मुश्किलें सामने खड़ी हो सकती हैं, संभव है कि सामने दिखता हुआ लाभ हाथ में आकर फिर निकल जाएं. बदलते मौसम में कुछ शारीरिक समस्या परेशान कर सकती है.
मिथुन राशि वाले उत्साह से भरे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आप पहले से बेहतर कर पाएंगे. सेहत का विशेष ध्यान रखें, नियमित जांच करवाते रहें. परिवार में किसी खास का रवैया बदला-बदला रहेगा. पैतृक संपत्ति को लेकर शुभ समाचार मिलने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है.
मिथुन राशि वाले उत्साह से भरे रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आप पहले से बेहतर कर पाएंगे. सेहत का विशेष ध्यान रखें, नियमित जांच करवाते रहें. परिवार में किसी खास का रवैया बदला-बदला रहेगा. पैतृक संपत्ति को लेकर शुभ समाचार मिलने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है.
कर्क राशि वाले जातक जो नौकरी पेशा से जुड़े हैं उन्हें मेहनत का जल्द ही अच्छा फल मिलेगा. वहीं बेरोजगारों को जॉब के ऑफर मिल सकते है. विद्यार्थियों  का पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा तो निश्चित तौर पर शानदार परिणाम प्राप्त होंगे.
कर्क राशि वाले जातक जो नौकरी पेशा से जुड़े हैं उन्हें मेहनत का जल्द ही अच्छा फल मिलेगा. वहीं बेरोजगारों को जॉब के ऑफर मिल सकते है. विद्यार्थियों का पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर रहेगा तो निश्चित तौर पर शानदार परिणाम प्राप्त होंगे.
सिंह राशि के लिए दिन मंगलकारी है. किसी जरूरी काम की शुरुआत कर सकते हैं. व्यवसाय में इजाफा होगा और धन-संपत्ति का लाभ मिलेगा. परिवार और दोस्तों का आपको हर कदम पर साथ मिलेगा.
सिंह राशि के लिए दिन मंगलकारी है. किसी जरूरी काम की शुरुआत कर सकते हैं. व्यवसाय में इजाफा होगा और धन-संपत्ति का लाभ मिलेगा. परिवार और दोस्तों का आपको हर कदम पर साथ मिलेगा.
कन्या राशि वालों के यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. बेरोजगारों के रोजगार के लिए किए गए प्रयास में असफलता हाथ लगेगी, पर आप अपनी मेहनत में कमी न आने दें आप मेहनत करते रहें. वहीं विद्यार्थी अपने आप को थोड़ा कमजोर अनुभव करेंगे.
कन्या राशि वालों के यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं. बेरोजगारों के रोजगार के लिए किए गए प्रयास में असफलता हाथ लगेगी, पर आप अपनी मेहनत में कमी न आने दें आप मेहनत करते रहें. वहीं विद्यार्थी अपने आप को थोड़ा कमजोर अनुभव करेंगे.
तुला राशि वाले किसी काम को करने से पहले घर में बड़ों की सलाह अवश्य लें. आज आपकी उन्नति और तरक्की के योग हैं. प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया है. आज की ख्वाहिश पूरी हो सकती है. सेहत को लेकर सतर्क रहें.
तुला राशि वाले किसी काम को करने से पहले घर में बड़ों की सलाह अवश्य लें. आज आपकी उन्नति और तरक्की के योग हैं. प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया है. आज की ख्वाहिश पूरी हो सकती है. सेहत को लेकर सतर्क रहें.
वृश्चिक राशि वालों की मुलाकात आज नए लोगों से हो सकती है. कार्यक्षेत्र पर आपको सबका साथ मिलेगा और आप सफल होंगे. आपकी कड़ी मेहनत आपको लक्ष्य तक पहुंचाएगी और सफलता दिलाएगी.
वृश्चिक राशि वालों की मुलाकात आज नए लोगों से हो सकती है. कार्यक्षेत्र पर आपको सबका साथ मिलेगा और आप सफल होंगे. आपकी कड़ी मेहनत आपको लक्ष्य तक पहुंचाएगी और सफलता दिलाएगी.
धनु राशि वालों को दूसरों की कमियों पर हंसने या उनकी कमजोरी का फायदा उठाने से बचना चाहिए. कार्यक्षेत्र में आप अपने टैलेंट का लोहा मनवाने में सफल होंगे. हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता है, बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाएं.
धनु राशि वालों को दूसरों की कमियों पर हंसने या उनकी कमजोरी का फायदा उठाने से बचना चाहिए. कार्यक्षेत्र में आप अपने टैलेंट का लोहा मनवाने में सफल होंगे. हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता है, बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाएं.
मकर राशि वालों के जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है. आज का दिन आपको कुछ मामलों में प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रखने वाला है. वाहन चलाते समय आज थोड़ी सावधानी बरतें.
मकर राशि वालों के जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है. आज का दिन आपको कुछ मामलों में प्रतिद्वंद्वियों से पीछे रखने वाला है. वाहन चलाते समय आज थोड़ी सावधानी बरतें.
कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की वाहवाही मिलेगी. आप अपनी योग्यता के बलबूते भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. बिजनेस में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने लिए सफलता का रास्ता बनाने का दिन लग रहा है.
कुंभ राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की वाहवाही मिलेगी. आप अपनी योग्यता के बलबूते भविष्य में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. बिजनेस में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने लिए सफलता का रास्ता बनाने का दिन लग रहा है.
मीन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा. बिजनेस में किसी योजना के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है. आपकी स्ट्रेजेडी बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने में झिझक न करें. कहीं यात्रा की योजना बन सकती है.
मीन राशि के लिए दिन शुभ रहेगा. बिजनेस में किसी योजना के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है. आपकी स्ट्रेजेडी बहुतों के काम आएगी इसलिए अपनी बात कहने में झिझक न करें. कहीं यात्रा की योजना बन सकती है.
Published at : 25 Mar 2025 06:30 AM (IST)
ऐस्ट्रो फोटो गैलरी
ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज
[ad_2]
पाकिस्तान की एक अदालत ने जेल में बंद इमरान खान को लेकर दिया बड़ा फैसला, जानिए क्या
[ad_1]
पाकिस्तान के एक उच्च न्यायालय ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मिलने आने वालों से सप्ताह में दो बार मुलाकात की सुविधा सोमवार को बहाल कर दी. इस्लामाबाद उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने अधिकारियों को सप्ताह के दो अलग-अलग दिन खान की दो मुलाकातों की व्यवस्था करने का आदेश दिया. उच्च न्यायालय ने कहा कि लेकिन मुलाकात करने वालों को राजनीतिक बयान देने की अनुमति नहीं होगी.
खान के वकील जहीर अब्बास ने कहा कि यह सहमति बनी है कि खान को सप्ताह में दो दिन मुलाकात की अनुमति दी जाएगी. उन्होंने कहा कि खान मंगलवार को अपने परिवार और वकीलों के साथ तथा बृस्पतिवार को दोस्तों से मुलाकात कर सकते हैं.
खान 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटाए जाने के बाद से दर्जनों मामलों का सामना कर रहे हैं.
पाकिस्तान में इन दिनों आतंकवाद की आग फैली हुई
हाल ही में पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक की घटना के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान का आदियाला जेल से एक पैगाम दिया था. मंगलवार (11 मार्च, 2025) को भेजे गए इस संदेश में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान में इन दिनों आतंकवाद की आग फैली हुई है, जबकि उनके शासनकाल में ऐसा नहीं था.
उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद ने एक बार फिर देश में अपनी जड़ें जमा ली हैं. हमारे कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान ने आतंकवाद पर सफलतापूर्वक अंकुश लगाया था और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ रहा था. वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में हमारी रैंकिंग में चार पायदान का सुधार हुआ था. हालांकि, सत्ता परिवर्तन ने इस प्रगति को उलट दिया और दुर्भाग्य से, पाकिस्तान एक बार फिर वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है.’
[ad_2]
इस प्लेटफॉर्म पर हैकर्स का सरेआम Offer, कोड़ियों के दाम पर बेच रहे आपके सोशल मीडिया अकाउंट
[ad_1]
इंटरनेट की दुनिया में अब आपकी प्राइवेसी की कीमत सिर्फ 450 डॉलर (करीब 38,600 रुपये) रह गई है. दरअसल, डार्क वेब पर हैकिंग ग्रुप्स खुलेआम इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ईमेल अकाउंट्स हैक करने की सर्विस बेच रहे हैं. ये लोग टेलीग्राम के जरिए अपने धंधे का प्रचार करते हैं और लोगों को बहकाने की कोशिश करते हैं.
हाल ही में अहमदाबाद की एक महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया. हैकर्स ने उससे 2 लाख रुपये मांगे, लेकिन जब उसने साइबर क्राइम पुलिस को बताया तो वे पीछे हट गए. पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि डार्क वेब पर ऐसी सर्विसेज भरी पड़ी हैं, जिनसे कोई भी अकाउंट या डिवाइस हैक हो सकता है. इससे पहले राजकोट में एक अस्पताल के CCTV को भी विदेशी हैकर्स ने टेलीग्राम की ट्रेनिंग से हैक कर लिया था.
इतने रुपये में डेटा बेच देते हैं हैकर्स
साइबर एक्सपर्ट्स बताते हैं कि ये ग्रुप्स सोशल मीडिया की कमजोरियों का फायदा उठाते हैं. कई बार फिशिंग से पासवर्ड चुराकर अकाउंट बेच देते हैं. "हैकिंग स्क्वाड" नाम का एक ग्रुप अपने आप को प्रोफेशनल बताता है और इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, वेबसाइट्स, यहां तक कि स्कूल-कॉलेज के डेटा तक हैक करने की सर्विस देता है. इनकी कीमत 450 डॉलर से शुरू होती है, जो इसे हर किसी की पहुंच में ला रही है.
ऐसे रहें सतर्क
बता दें कि साइबर अटैक तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर इन्फ्लुएंसर्स और बिजनेस अकाउंट्स पर. इससे बचने के लि मज़बूत पासवर्ड रखें, उसे बदलते रहें, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करें और अनजान लिंक्स से बचें. अगर अकाउंट हैक हो जाए तो फौरन साइबर सेल से संपर्क करें. डार्क वेब के इस गैरकानूनी बाजार को रोकने के लिए पुलिस लगी है. लेकिन हमें अपनी सुरक्षा का ख्याल खुद रखना होगा.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
IPO ALERT: Desco Infratech IPO में Invest करने से पहले जानें पूरी जानकारी | Paisa Live
[ad_1]
इस Video में हम Desco Infratech IPO के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जिसमें IPO की GMP, Price Band, और Lot Size शामिल हैं। Desco Infratech IPO के बारे में सभी Important Details जानें, जैसे इसके Launch Date, Subscription Dates और Expected Returns। हम इसके Risks और Benefits पर भी चर्चा करेंगे, ताकि आप सही निर्णय ले सकें। अगर आप Desco Infratech IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इस Video को जरूर देखें। Desco Infratech IPO के बारे में सब कुछ जानने के लिए Video अंत देखें और Video अच्छी लगे तो Like, Comment and Share करना ना भूलें!
[ad_2]