दे दारू-दे दारू…नोएडा में शराब पर Buy One Get One का ऑफर, नशेड़ियों को याद आए केजरीवाल
[ad_1]
Noida Liquor Buy one Get One Offer: भारत में अगर कहीं एक पर एक फ्री का ऑफर हो तो भीड़ लगना आम बात है, लेकिन अगर शराब फ्री बंट रही तो भीड़ नहीं सैलाब उमड़ता है, क्योंकि शराब के शौकीनों द्वारा स्वघोषित ‘बेवड़ा संघ’ इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहता. नोएडा में एक के साथ एक बोतल फ्री वाला ऑफर सुनते ही बेवड़ा संघ शराब की दुकानों पर टूट पड़ा है और धड़ाधड़ स्टॉक खत्म करने में दुकानवालों की मदद कर रहा है. इसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो नोएडा के सेक्टर 18 वाले ठेकों का है. यहां शराब की दुकान पर लंबी लाइन देखी जा सकती है. कई लोग सस्ती शराब खरीदने के लिए एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे हैं. यहां तक कि भीड़ में कई लोग शराब का स्टॉक खरीदने के लिए पेटी के पेटी ले जाते हुए दिख रहे हैं.
31 मार्च तक खत्म करना है स्टॉक
दरअसल, 31 मार्च से एक्साइज विभाग का वित्तीय वर्ष खत्म हो रहा है. शराब ठेकेदारों को 12 बजे तक अपना पुराना स्टॉक खत्म करना होगा. ऐसा न होने पर बची हुई शराब सरकारी खाते में जमा हो जाएगी. इस नियम से डरे हुए शराब ठेकेदारों ने शराब के शौकीनों की मौज कर दी है और कई दुकानों पर एक से एक ऑफर दिए जा रहे हैं. ऑफर का लाभ उठाते हुए बेवड़ा समाज के लोग पेटी की पेटी घर ले जा रहे हैं.
लोगों को याद आ गए केजरीवाल
नोएडा में एक के साथ एक बोतल फ्री ऑफर के वीडियो वायरल होते ही लोगों को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल याद आ गए. दरअसल, कुछ साल पहले दिल्ली में भी ऐसा ऑफर निकाला गया था, जिसके बाद दिल्ली के शराब ठेकों पर जमकर भीड़ उमड़ती थी. बाद में केजरीवाल इसी चक्कर में शराब घोटाले के आरोपों में फंस गए.
यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट्स
सस्ती शराब मिलने के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. लोग इन वीडियो के शेयर का नशेड़ियों की मदद कर रहे हैं और उन्हें शराब ठेकों का पता तक बता रहे हैं. कई यूजर्स शराब ठेके का नाम पूछते दिखे. वहीं कुछ यूजर्स ने इस ऑफर पर केजरीवाल को याद करते हुए लिखा, इसी स्कीम पर दिल्ली में केजरीवाल के ऊपर तो बहुत आरोप लगाए गए थे, अब मामला नोएडा के है तो अब मुफ्त शराब के लिए किसके ऊपर आरोप लगाया जाए? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा दारू के ठेके पर ऐसा ऑफर चल रहा है जैसे कोई फैस्लिवल सेल हो! एक बोतल लो, दूसरी फ्री.
यह भी पढ़ें: खतरे में है डॉली चायवाले का करियर! अतरंगी ड्रिंक बनाने का वीडियो हुआ वायरल, दूध की धार देख हैरान हुए लोग
Mac यूजर्स हो जाएं अलर्ट, मंडरा रहा है बड़ा खतरा, बचने के लिए करें यह काम
[ad_1]
अगर आप Mac यूजर करते हैं तो सावधान हो जाने की जरूरत है. कुछ दिन पहले तक विंडोज को निशाना बना रहे एक फिशिंग कैंपेन की नजर अब Mac यूजर पर है. LayerX Labs ने इस कैंपेन का पता लगाया गया है. यह पिछले कई महीनों से विंडोज यूजर्स को अपने जाल में फंसा रहा था. इस कैंपेन के जरिए हैकर्स यूजर्स की निजी जानकारी चुराना चाह रहे हैं. इसके लिए वो स्कैम नोटिफिकेशन को माइक्रोसॉफ्ट के सिक्योरिटी अलर्ट की तरह दिखाते हैं ताकि यूजर आसानी से इन पर भरोसा कर लें.
कैसे बनाया जा रहा है यूजर्स को निशाना?
यह कैंपेन चला रहे हैकर्स की नजर उन यूजर्स पर है, जो किसी वेबसाइट का गलत नाम डालकर सर्च करते हैं. जैसे ही कोई यूजर किसी वेबसाइट का गलत नाम डालकर कुछ सर्च करने की कोशिश करता है, वैसे ही वह अलग-अलग साइट्स से होकर फिशिंग अटैक के पेज पर पहुंच जाता है. इसके लिए कोड में कुछ एडजस्टमेंट किए गए हैं. LayerX Labs का कहना है कि Mac को निशाना बनाने वाला यह कैंपेन आज तक के सबसे बड़े कैंपेन में से एक है. रिसर्चर का कहना है कि मैक यूजर्स के खिलाफ फिशिंग अटैक की यह शुरुआत है और आने वाले दिनों में ऐसे कई मामले देखने को मिल सकते हैं.
ऐसे स्कैम से कैसे बचें?
रिसर्चर का कहना है कि इस तरह के फिशिंग अटैक से बचने के लिए हमेशा वेबसाइट का सही एड्रेस डालें. इसके अलावा अगर आपको कोई वेब पेज संदिग्ध लगता है तो वहां किसी भी प्रकार की जानकारी देने से बचें. बता दें कि आजकल दुनियाभर में साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही हैं. इनसे बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है. ऐसे में किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति या नंबर से आए मैसेज, ईमेल आदि में दिए लिंक पर क्लिक न करें.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
एडमिशन लेने आया होगा! IIT बॉम्बे के कैंपस में घुसा मगरमच्छ, लोगों ने ले लिए मजे, देखें वीडियो
[ad_1]
यूट्यूबर ने पूछा- कश्मीर जाएंगे, पाकिस्तानी शख्स बोला- ‘इंशाअल्लाह.. हिंदुओं को मारेंगे, जन्नत
[ad_1]
Pakistan News: पाकिस्तान में आए दिन हो रहे आतंकी हमले से स्थिति बदतर होती जा रही है. पाकिस्तान की शहबाज सरकार अपने देश के हालातों से निपटने के बजाये आए दिन अलग-अलग मुद्दों को लेकर अपनी जनता को भड़काने का काम कर रही है. हाल ही में बलूचिस्तान में हुए ट्रेन हाईजैक और सेना के काफीले पर हुए हमले को लेकर पाकिस्तान भारत पर आरोप लगा रहा है. पाकिस्तानी सरकार ने जनता में मन में इतना जगह घोल दिया है कि वे कश्मीर को लेकर जिहाद की बात करने लगे.
‘हिंदुओं को मारेंगे, जन्नत नसीब होगी’
पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर वहां के लोगों से पूछा कि क्या आप कश्मीर जाना चाहेंगे, जिस पर वहां की आवाम ने भड़काऊ जवाब दिया. एक शख्स ने कहा, “इंशाअल्लाह… जरूर जाएंगे. वहां जाकर हिंदुओं और काफीरों को मारेंगे. हिंदुओं को मारना सवाब का काम है. हम इस्लाम के घर में पैदा हुए हैं. हमें तर्बियत ये दी गई है कि जिधर कलमे का नाम है, जिधर मुसलमानों  का नाम है, उधर जान कुर्बान है. शहीद होंगे तो जन्नत में जाएंगे.”
महंगाई पर पाकिस्तानियों को अजीबो-गरीब जवाब
पाकिस्तान में हो रही महंगाई पर पूछे गए सवाल पर उस शख्स ने कहा, “हम पैदा ही गरीब घर में हुए हैं तो ऐसे हालात में क्या कर सकते हैं. मैं रोऊं या किसी और के रोने से महंगाई तो कम होने वाली नहीं है.” एक अन्य शख्स ने कहा, “घर में बच्चे भूखे सो रहे हैं और यहां लोग चार-चार दिन के लिए जलसों प जा रहे हैं अपने आप को जलील कर रहे हैं. कुरान के फैसले को गलत मत कहो. जैसी आवाम है वैसी हुक्मरान है. अल्लाह चाहे जिसे इज्जत दे या जिल्लत दे.”
एक अन्य शख्स ने कहा, “अगर मुझे सिर्फ इंडिया घुसने का मौका मिले तो इंडिया को तबाह करके वापस आऊंगा. अगर कोई इस्लमाम के खिलाफ काम करेगा तो क्या उसे छोड़ देंगे.” हालांकि उस शख्स ने पाकिस्तान सरकार पर भी महंगाई को लेकर निशाना साधा. उसने कहा कि हमारी हुकूमत ने हमें कहीं नहीं छोड़ा.
ये भी पढें : मार्क कार्नी या पियरे पोलीवरे? डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से बचने के लिए कनाडा के लोग किसे चुनेंगे अपना नेता
[ad_2]
Shani Gochar 2025: 29 मार्च से मीन राशि में शनि का बड़ा परिवर्तन! नौकरी और करियर में बड़ा संकट
[ad_1]
Shani Gochar 2025: 29 मार्च 2025 को शनि देव मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं. शनि के इस गोचर का आपकी नौकरी, करियर और व्यवसाय पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा. शनि गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर गहरा हो सकता है, इसके दुष्परिणामों से बचने के लिए शनि के उपाय करने चाहिए. राशियों के लिए ये कैसा रहेगा, जानते हैं-
शनि गोचर 2025 का सभी 12 राशियों पर प्रभाव (Shani Transit 2025 Effects all Zodiac)
• मेष: कार्यस्थल पर दबाव बढ़ सकता है, संघर्ष रहेगा. शनि मंत्र जाप करें, शनि देव को तेल चढ़ाएं.
• वृषभ: नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, प्रमोशन के योग. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
• मिथुन: स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं, शनिवार को काली उड़द दान करें.
• कर्क: निवेश से लाभ, सरकारी नौकरी में सफलता. काले घोड़े की नाल पहनें.
• सिंह: कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय होंगे. पीपल के पेड़ की पूजा करें.
• कन्या: व्यापार में नई योजनाओं का विस्तार होगा, 7 शनिवार काले कपड़े का दान करें.
• तुला: नौकरी में अनिश्चितता बनी रहेगी. हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें.
• वृश्चिक: प्रमोशन के योग बनेंगे, सफलता मिलेगी. शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं.
• धनु: कार्यस्थल पर मानसिक तनाव रहेगा. काले तिल और तेल का दान करें.
• मकर: जॉब में नए अवसर, मेहनत का फल मिलेगा. भगवान शिव का अभिषेक करें.
• कुंभ: बिजनेस में अप्रत्याशित बदलाव आ सकता है. गरीबों को अन्न दान करें.
• मीन: कार्यस्थल पर संघर्ष बढ़ेगा, नई जिम्मेदारी मिलेगी.
पिशाच योग और सूर्य ग्रहण 2025 का प्रभाव (Pishach Yog and Surya Grahan 2025)
29 मार्च 2025 को शनि गोचर के साथ-साथ पिशाच योग (Pishach Yog) बन रहा है. इसके साथ ही इस दिन सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2025) भी लग रहा है, जिससे इन राशियों को विशेष सतर्क रहना होगा.
• प्रभावित राशियां: मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मीन
• समाधान: हनुमान जी की पूजा करें, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
उपाय: शनि के प्रभाव से बचने के लिए क्या करें? (Shani Remedies 202)
1. हर शनिवार को काले तिल, तेल और उड़द दान करें.
2. हनुमान जी की आराधना करें और शनि स्तोत्र का पाठ करें.
3. पीपल के पेड़ की पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
4. गरीबों को भोजन कराएं और शनि देव के मंदिर जाएं.
FAQs: सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न
शनि का गोचर कब हो रहा है?
– 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश कर रहा है.
शनि गोचर का नौकरी पर क्या असर होगा?
– कुछ राशियों को प्रमोशन और नई नौकरी मिलेगी, जबकि कुछ को संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है.
कौन-कौन सी राशियां प्रभावित होंगी?
– मीन, मिथुन, सिंह, धनु, तुला और मेष राशि को विशेष रूप से सतर्क रहना होगा.
शनि से बचने के लिए क्या उपाय करें?
– शनि मंत्र जाप करें, शनि देव की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान करें.
[ad_2]
35 संशोधन के साथ लोकसभा में पास हुआ फाइनेंस बिल 2025, प्वाइंट्स में समझिए किसके लिए क्या है?
[ad_1]
Finance Bill 2025 Passed in Lok Sabha: लोकसभा ने आज (मंगलवार) फाइनेंस बिल 2025 को पास कर दिया, जिसमें सरकार के 35 संशोधन शामिल हैं. इनमें सबसे बड़ा बदलाव यह है कि ऑनलाइन विज्ञापनों पर लगने वाला 6 फीसदी डिजिटल टैक्स अब खत्म हो गया है. इसके साथ ही, लोकसभा ने बजट प्रक्रिया का अपना हिस्सा पूरा कर लिया है. अब यह बिल राज्यसभा में पेश किया जाएगा, जहां से मंजूरी मिलने के बाद 2025-26 का बजट पूरी तरह लागू हो जाएगा.
बजट 2025-26 में क्या है?
कुल खर्च: 50.65 लाख करोड़ रुपये यह पिछले साल से 7.4 फीसदी ज्यादा है.
कैपिटल एक्सपेंडिचर: 11.22 लाख करोड़ रुपये
टैक्स कलेक्शन टारगेट: 42.70 लाख करोड़ रुपये
कर्ज लेने की योजना: 14.01 लाख करोड़ रुपये
कहां जाएगा पैसा?
केंद्रीय योजनाओं (सेंट्रली स्पॉन्सर्ड स्कीम्स) के लिए: 5.41 लाख करोड़ रुपये. पिछले साल यह 4.15 लाख करोड़ था.
केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं के लिए: 16.29 लाख करोड़ रुपये.
राज्यों को ट्रांसफर: 25.01 लाख करोड़ रुपये. यह पिछले साल से 4.91 लाख करोड़ ज्यादा है.
क्यों बढ़ा खर्च?
बाजार कर्ज पर ब्याज की अदायगी बढ़ी
सेना के लिए ज्यादा फंड
रोजगार योजनाओं के लिए अधिक प्रावधान
फिस्कल डेफिसिट और GDP का अनुमान
2025-26 का फिस्कल डेफिसिट: 4.4 फीसदी (इस साल 4.8 फीसदी है)
GDP अनुमान: 3,56,97,923 करोड़ रुपये (पिछले साल से 10.1 फीसदी की बढ़ोतरी)
आम आदमी के लिए क्या खास
ऑनलाइन विज्ञापनों पर टैक्स हटने से डिजिटल मार्केटिंग सस्ती होगी.
राज्यों को ज्यादा फंड मिलेगा, जिससे विकास कार्यों में तेजी आएगी.
रोजगार योजनाओं पर फोकस से नौकरियों के नए मौके बढ़ सकते हैं.
अब देखना यह है कि राज्यसभा इस बिल को कब तक पास करती है और नया बजट कैसे लागू होता है. सरकार का दावा है कि यह बजट अर्थव्यवस्था को और मजबूती देगा, लेकिन विपक्ष इसे “चुनावी बजट” बता रहा है.
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: न्याय विभाग से लेकर PSU तक… 8वें वेतन आयोग में इन कर्मचारियों की नहीं बढ़ेगी एक भी रुपया सैलरी
[ad_2]
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के दौरान कौन से रुद्राक्ष और रत्न धारण करें?
[ad_1]
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाती है. मान्यता है कि नवरात्रि में 9 दिनों तक मां दुर्गा का वास पृथ्वी पर होता है. साथ ही इसी दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है. वर्ष 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च रविवार से 7 अप्रैल, सोमवार तक मनाई जाएगी. चैत्र नवरात्रि में रुद्राक्ष धारण करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दौरान रुद्राक्ष पहनने से आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.
रुद्राक्ष का महत्व: भारतीय संस्कृति में रुद्राक्ष को बहुत पवित्र और शुभ माना गया है. इसे भगवान शिव का आशीर्वाद माना जाता है. रुद्राक्ष पहनने से व्यक्ति पर शिव की कृपा बनी रहती है और वह नकारात्मक शक्तियों से बचा रहता है. यह एक विशेष ऊर्जा उत्पन्न करता है, जो धारण करने वाले के चारों ओर सुरक्षा कवच बना देता है. इससे बुरी शक्तियां असर नहीं कर पातीं और व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है.
धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व: नौ मुखी रुद्राक्ष बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. यह मां दुर्गा की नौ शक्तियों का प्रतीक है. इसे पहनने से मां दुर्गा, ऋषि कपिल और भगवान भैरव का आशीर्वाद प्राप्त होता है. यह नाग देवता से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए जो लोग नाग देवता की पूजा करते हैं, उनके लिए यह बहुत शुभ होता है.
स्वास्थ्य लाभ और मानसिक शांति : नौ मुखी रुद्राक्ष पहनने से आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति में साहस तथा सकारात्मक ऊर्जा आती है. यह मानसिक तनाव, डर, अवसाद (डिप्रेशन), ओसीडी और भ्रम जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. खासकर कामकाजी महिलाओं के लिए यह बहुत लाभदायक होता है क्योंकि यह मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करता है.
नौ मुखी रुद्राक्ष के स्वास्थ्य लाभ :
• रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित रखता है.
•  थायरॉयड को संतुलित करता है.
•  आंखों की रोशनी को तेज करता है और नेत्र रोगों में लाभकारी है.
•  मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाता है.
•  त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करता है.
•  सांप के काटने से रक्षा करता है.
•  मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रित करने में सहायक है.
ज्योतिषीय दृष्टिकोण: केतु ग्रह का प्रभाव
नौ मुखी रुद्राक्ष का संबंध केतु ग्रह से माना जाता है. यदि किसी की कुंडली में केतु अशुभ फल दे रहा हो या ग्रहण दोष बना रहा हो, तो यह रुद्राक्ष उसके नकारात्मक प्रभावों को कम करता है. यह केतु से जुड़ी समस्याओं, जैसे भय, भ्रम, अनहोनी की आशंका और मानसिक अस्थिरता को शांत करता है.
सुख-समृद्धि और सफलता के लिए :
• व्यक्ति को निर्भीक और आत्मनिर्भर बनाता है.
•  जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता लाता है.
•  क्रोध को नियंत्रित करता है और धैर्य बढ़ाता है.
•  करियर और व्यवसाय में सफलता पाने में मदद करता है.
•  धन, यश और मान-सम्मान प्राप्त करने में सहायक होता है.
कैसे करें नौ मुखी रुद्राक्ष धारण?
नवरात्रि इसे धारण करने के लिए सबसे अच्छा समय होता है. इसे पहनने से पहले कुछ विशेष पूजा विधियां करनी चाहिए
• शुद्धिकरण: रुद्राक्ष को गंगाजल से धोकर शुद्ध करें.
• पूजा करें: रुद्राक्ष पर चंदन लगाएं, ताजे फूल चढ़ाएं और गंगाजल छिड़कें.
• मंत्र जाप करें:
– “ॐ दुं दुर्गाय नमः” या
– “ॐ ह्रीं हूम नमः नव दुर्गाय नमः” (108 बार)
• धारण विधि: पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठें और मंत्र जाप के बाद इसे पहनें.
रुद्राक्ष धारण करने के बाद ध्यान देने योग्य बातें
• इसे रोज़ पूजा करें और श्रद्धा से पहनें.
• टूटा हुआ रुद्राक्ष न पहनें.
• इसे किसी और को पहनने के लिए न दें.
• रुद्राक्ष पर साबुन या किसी रसायन का प्रयोग न करें.
• मांसाहार, शराब और धूम्रपान से दूर रहें.
• अंतिम संस्कार में जाने से पहले इसे उतार दें.
• सोते समय इसे पूजा स्थान पर रखें.
• धारण करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लें.
असली नौ मुखी रुद्राक्ष कहां से प्राप्त करें?
रुद्राक्ष का पूरा लाभ तभी मिलता है जब वह शुद्ध और सिद्ध हो. इसलिए इसे हमेशा किसी प्रमाणित और विश्वसनीय स्थान से ही खरीदें. साथ ही यह सुनिश्चित करें कि यह मंत्रों से अभिमंत्रित हो, ताकि इसके सकारात्मक प्रभाव बढ़ जाएं. आप इसे धारण करने के इच्छुक हैं, तो पहले किसी अनुभवी ज्योतिषी से परामर्श लेकर इसे अपनाएं, ताकि आपको अधिकतम लाभ मिल सके.
यह भी पढ़ें- बाबा वेंगा की 2025 की भविष्‍यवाणी: मुस्लिम देशों का बढ़ेगा वर्चस्व, बदल जाएगी दुनिया की राजनीति!
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
IPL 2025 : क्या Shreyas Iyer की कप्तानी में Punjab Kings जीत पाएगी इस सीजन का Title? | Sports LIVE
[ad_1]
अय्यर पर करोड़ों रुपये बरसाए…साथ में पंटर को भी लाए…दो Trophy Winners के साथ पंजाब की टीम 2025 IPL में धूम मचाने को है तैयार…पर सवाल ये है कि क्या इस बार पहली बार ट्रॉफी जीतने का खत्म होगा इंतजार…
पंजाब ने श्रेयस अय्यर को अपना कप्तान बनाने के लिए 26 करोड़ 75 लाख रुपये की मोटी
रकम खर्च की…अय्यर पर इतना बड़ा दांव खेलने के पीछे की वजह बनी उनके हाथों में सजी IPL 2024 की ये ट्रॉफी…श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता टीम चैम्पियन बनी
और उनके साथ पंजाब टीम 3 बार के वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान रिकी पॉन्टिंग को टीम के कोच
के तौर पर लेकर आई है…और एक दिलचस्प बात ये कि उनके 5 overseas player australia के ही हैं…जिसका फायदा पंजाब टीम को मिलेगा
[ad_2]
Samsung को टक्कर देने आया Lava का नया बजट फ्रेंडली फोन! 5000mAh की है बैटरी, जानें फीचर्स
[ad_1]
Lava Shark: लावा इंटरनेशनल ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Lava Shark लॉन्च किया है. इस फोन में 50MP का AI रियर कैमरा दिया हुआ है. डिवाइस में 6.67 इंच के HD+ पंच-होल डिस्प्ले दिया हुआ है जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Lava Shark Specifications
लावा शार्क में UNISOC T606 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसे 4GB रैम और 4GB वर्चुअल रैम के साथ पेश किया गया है. इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है. कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का AI रियर कैमरा दिया हुआ है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा भी उपलब्ध कराया गया है. डिवाइस में AI मोड, पोर्ट्रेट, प्रो मोड और HDR जैसे फीचर्स मिलते हैं. यह डिवाइस Android 14 पर काम करता है और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर तथा फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4G VoLTE, Bluetooth 5.0, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. यह IP54 रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि ये फोन धूल और हल्की पानी की बौछारों से सुरक्षित रहता है.
कितनी है कीमत
कीमत पर नज़र डालें तो लावा शार्क की कीमत 6,999 रुपये रखी गई है. यह स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. ये फोन मार्केट में एक बजट फ्रेंडली फोन के रूप में आया है जो सैमसंग को टक्कर देगा.
Samsung Galaxy F05 को मिलेगी टक्कर
लावा का ये नया फोन Samsung Galaxy F05 को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होगा. सैमसंग के इस डिवाइस में यूजर्स को 4GB RAM के साथ 64GB स्टोरेज मिल जाती है. इसके अलावा फोन में 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी है. सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. पावर के लिए सैमसंग ने इस फोन में 5000mAh की बैटरी प्रदान कराई है. ये फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है. अमेजन पर इस फोन की कीमत 7150 रुपये है.
यह भी पढ़ें:
घर में एसी लगवाना हुआ आसान! यहां आधी कीमत में मिल रहे Split AC, जानें कैसे उठाएं ऑफर का लाभ
[ad_2]