बैंक करेंगे आपके परिजनों का 78,213 करोड़ रुपया वापिस! RBI ने बनाया नया सिस्टम

[ad_1]

RBI Unclaimed Deposits: भारत के बैंकों में 78,213 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम अनक्लेम्ड डिपॉजिट (Unclaimed Deposits), यानी जिनका अभी तक कोई मालिक नहीं है, के रूप में पड़ी है. आसान भाषा में कहें तो ये पैसा उन लोगों का है, जिन्होंने बैंक में पैसा तो जमा कराया, लेकिन उसे निकालना भूल गए या फिर किसी और वजह से वह या उनके परिजन इस अकाउंट तक अपनी पहुंच नहीं बना पाए.

हालांकि, अब ये अनक्लेम्ड डिपॉजिट अपने सही मालिकों तक पहुंचने वाली है. दरअसल, RBI ने इस पैसे को वापस दिलाने के लिए 1 अप्रैल 2025 से नया सिस्टम लागू किया है. इसके तहत बैंकों को अपनी वेबसाइट पर अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स की पूरी डिटेल्स डालनी होंगी, जिसमें खाताधारक का नाम और पब्लिक सर्च फीचर भी शामिल होगा.

नया प्रोसेस क्या है?

  1. स्टैंडर्ड फॉर्मेट: अब सभी बैंक एक ही तरह का एप्लिकेशन फॉर्म और डॉक्यूमेंट्स मांगेंगे.
  2. ऑनलाइन सुविधा: FY2026 तक पूरी तरह ऑनलाइन क्लेम सिस्टम शुरू हो जाएगा.
  3. आसान वेरिफिकेशन: फॉर्म भरने के बाद बैंक की ब्रांच खुद ग्राहक से संपर्क करेगी और पैसा ट्रांसफर कर देगी.

कैसे चेक करें अपना निष्क्रिय खाता?

अभी तक ग्राहकों को RBI के UDGAM पोर्टल पर जाकर अनक्लेम्ड डिपॉजिट चेक करनी पड़ती थी, फिर बैंक ब्रांच में जाकर क्लेम करना होता था. नए सिस्टम में यह प्रक्रिया और आसान हो जाएगी.

अनक्लेम्ड डिपॉजिट कितना है?

मार्च 2024 तक के आंकड़े के अनुसार, RBI के डिपॉजिटर एजुकेशन फंड (DEA) में 78,213 करोड़ रुपये जमा हैं. यह रकम पिछले साल से 26 फीसदी ज्यादा है. आपको बता दें, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों, म्यूचुअल फंड्स और इंश्योरेंस कंपनियों को निष्क्रिय राशि वापस देने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं.

नया नॉमिनी नियम भी लागू

बैंकिंग लॉ (संशोधन) बिल, 2024 के तहत अब एक खाते में 4 नॉमिनी रख सकते हैं (पहले सिर्फ 1 ही होता था). इससे निष्क्रिय खातों की रकम वापस पाना और आसान होगा.

कैसे पता करें अपना Unclaimed Deposit?

  1. बैंक की वेबसाइट पर “Unclaimed Deposits” सेक्शन चेक करें.
  2. नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस के साथ फॉर्म भरें.
  3. बैंक वेरिफाई करके पैसा आपके अकाउंट में ट्रांसफर कर देगा.

ये भी पढ़ें: EPFO को लेकर आई बड़ी अपडेट! ATM भूल जाइए…अब UPI के जरिए मिनटों में मिलेगा PF का पूरा पैसा

[ad_2]

मधुबनी की सृष्टि ने बिहार इंटर परीक्षा में लहराया परचम, कॉमर्स संकाय की बनी थर्ड टॉपर

[ad_1]

Bihar Inter Result 2025: मधुबनी आर के कॉलेज की छात्रा सृष्टि ने 94.2% अंक के साथ बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. सृष्टि कॉमर्स की छात्रा हैं. एबीपी न्यूज के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में तीसरा स्थान लाकर काफी अच्छा लग रहा है. साथ ही जिला टॉपर और कॉलेज टॉपर बने हैं ये सुन कर बहुत ही अच्छा लगा. सृष्टि के माता-पिता ने बताय कि उनकी बेटी काफी लग्नशील थी और कॉलेज के साथ-साथ निजी कोचिंग संस्थान का भी सहयोग ले रही थी.

सीए बनने की इच्छा रखती हैं सृष्टि

सृष्टि कुमारी जीवन में आगे सीए बनने की इच्छा रखती हैं. सृष्टि ने कहा कि सबों का आशीर्वाद रहा तो निश्चित ही सफलता हासिल करेंगी. उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं कि काफी सुबह उठकर तैयारी करनी चाहिए, लेकिन हम इसके लिए अपना नॉर्मल रूटीन फॉलो करते थे और बस ध्यान लगा कर पड़ते थे. दो बेटियों में अपनी माता-पिता की बड़ी बेटी सृष्टि ने लड़का और लड़की के सवाल पर कहा कि लड़की अपने फैमिली को बेहतर समझती है. फिर उसको बेहतर पता रहता है कि क्या करना है कि कैसे करना है.

सृष्टि ने 10वीं की परीक्षा स्थानीय रीजनल सेकेंडरी स्कूल से 77.8% से पास की थी. साथ भी 12वीं में उसने 94.2% से परीक्षा पास की और बिहार में तीसरा स्थान लाई. बिहार में तीसरा स्थान के लिए मम्मी पापा, दादा-दादी और कोचिंग वाले पवन कापड़ी सर को श्रेय देना चाहते हैं.  

इनके दादा प्रोफेसर शत्रुघ्न पंजीयार महिला कॉलेज मधुबनी, पिता शिशिर पंजियार (व्यवसायी) सुभाष चौक वार्ड 25 मधुबनी नगर निगम निवासी हैं. उनके पिता ने कहा कि वह शुरू से पढ़ने में काफी तेज तर्रार थी. आगे उसको जिस चीज में कैरियर बनाना होगा हम उसको सहयोग करते रहेंगे. 

टीचर पवन कापड़ी ने क्या कहा?

उनके टीचर पवन कापड़ी ने कहा कि सृष्टि काफी ध्यान से पढ़ाई करती थीं. ओवर ऑल इनका बारीकी से सुनना और उसका जवाब देना मुख्य बात है. फिर उसके अगले दिन ये उस सवाल को पुनः दोहराने आती थीं. कहें तो हमारे नोट्स में सृष्टि की काफी सारे बातें हैं. हम चाहेंगे कि सृष्टि जब तक मधुबनी में रहे वो कोचिंग में आएं. अन्य छात्र और छात्राओं को आकर मोटिवेट करें.

ये भी पढ़ें: बिहार इंटर परीक्षा में बेतिया के निशांत राज ने किया कमाल, कॉमर्स में 471 अंक लाकर टॉपर बना किसान का बेटा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

15वें ओवर से पलटा मैच, 21 गेंद तक नहीं आई बाउंड्री; जानें गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण

[ad_1]

Punjab Kings beat Gujarat Titans: आईपीएल के 5वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 11 रनों से हराया. पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस को 244 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था. जवाब में गुजरात ने शानदार शुरुआत की थी और इतना बड़ा लक्ष्य होने के बावजूद जीत के करीब पहुंच गई थी. लेकिन वैशाख (Vyshak Vijay Kumar) का वो 15वां ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. चलिए आपको बताते हैं पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की हार के 3 बड़े कारण.

15वें और 16वें ओवर में पलटी बाजी

14 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 169/2 था. टीम को जीत के लिए 36 गेंदों में 75 रन चाहिए थे. लेकिन फिर 15वां ओवर डालने आए वैशाख विजय कुमार और उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए. इसके बाद 16वां ओवर भी पंजाब किंग्स के पक्ष में रहा. इस ओवर में मार्को जानसेन ने सिर्फ 8 रन दिए. ये दो ओवरों के बाद गुजरात टाइटंस टीम पिछड़ती चली गई.

अंतिम ओवरों में लगातार 21 डॉट गेंदें

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए शेरफेन रदरफोर्ड ने 28 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली लेकिन इसमें उन्होंने 8 गेंदें डॉट खेली. महत्वपूर्ण समय पर इतनी गेंदों को डॉट खेलना गुजरात टाइटंस की हार की एक बड़ी वजह बना. आपको बता दें कि रदरफोर्ड ने 14वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारा था, इसके बाद अगली बॉउंड्री 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर आई. यानी इसके बीच कुल 21 लीगल गेंदों पर बॉउंड्री नहीं आई. कुल 25 गेंदें लगातार बिना बॉउंड्री के डाली गई. 

वैशाख विजय कुमार का स्पेल रहा टर्निंग पॉइंट

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज पंजाब किंग्स के अन्य गेंदबाजों को आराम से खेल रहे थे लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए वैशाख विजय कुमार ने पासा पलट दिया. 15वें ओवर में उन्होंने सिर्फ 5 रन दिए, इसके बाद गुजरात पर दबाव बढ़ता गया. वैशाख ने शानदार वाइड यॉर्कर गेंदें डाली, उन्होंने अपने 3 ओवरों में 34 रन दिए.

श्रेयस अय्यर बने प्लेयर ऑफ द मैच

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया. उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी. मैच के बाद उन्होंने शाशक सिंह की पारी की भी तारीफ़ की, जिन्होंने 16 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाकर टीम का स्कोर 243 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. वहीं अपना आईपीएल डेब्यू मैच खेलने वाले प्रियांश आर्य ने भी 23 गेंदों में 47 रनों की पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी. 

लक्ष्य का पीछा करते हुए साई सुदर्शन ने 41 गेंदों में 74 रनों की कमाल पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके जड़े. गिल ने 14 गेंदों में 33 और जोस बटलर ने 33 गेंदों में 54 रन बनाए. शेरफेन रदरफोर्ड ने 28 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 46 रन बनाए. 

[ad_2]

Kanya Rashi 26 March 2025: कन्या राशि वालों को नौकरी और व्यापार में मिलेगी सफलता, पढ़ें बुधवार

[ad_1]

Kanya Rashi 26 March 2025: कन्या राशिफल 26 मार्च, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं.ज्योतिष ग्रंथों में इसके कारक ग्रह बुध और शुक्र माने गए हैं.आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी कन्या राशि क्या कहती है.

कन्या राशि जॉब राशिफल (Virgo Job Horoscope)-

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने कार्य क्षेत्र में अपनों के साथ और सहयोग से सभी कार्यों को करने में सफल रहेंगे.

कन्या राशि हेल्थ राशिफल (Virgo Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, नियमित व्यायाम करें और योगासन के लिए भी कुछ समय निकालेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा. आज आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए आज का दिन सही रहेगा.

कन्या राशि बिजनेस राशिफल (Virgo Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो आज आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है. आपका प्रोजेक्ट बहुत अच्छा रहेगा.

कन्या राशि फैमली राशिफल (Virgo Family Horoscope)-

निजी संबंधों की बात करें तो  आज आप अपने परिवार के सदस्यों और अपने मित्रों के साथ अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें. परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर बातचीत करना आज आपके लिए एक अच्छा विकल्प रहेगा,  इससे आपका मन हल्का रहेगा.

कन्या राशि  युवा राशिफल (Virgo Youth Horoscope)-

युवा जातकों की बात करें तो यदि आज किसी प्रकार के बदलाव का सामना करना पड़ सकता है  तो आप अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाए रखने का प्रयास करे. आज का दिन आपके लिए नई संभावना और सफलताओं से भरा रहेगा. यदि आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वह अस्थाई रहेगी,  जल्दी ही सब कुछ ठीक हो सकता है.

Virgo Monthly Horoscope March 2025: कन्या मार्च मासिक राशिफल, नौकरी पेशा वालों पर रहेगा काम का अधिक बोझ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

 

[ad_2]

बांग्लादेश में होगा तख्तापलट? मोहम्मद यूनुस ने जारी किया बयान, बोले- ‘लोगों को…’

[ad_1]

Muhammad Yunus News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने देश में सेना की ओर से तख्तापलट की अफवाहों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि “लोगों को गुमराह करने के लिए झूठी जानकारी फैलाई जा रही है.”

दरअसल, यूनुस ने इंडिया टुडे को दिए बयान में कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा, “एक तस्वीर को दूसरी से जोड़ा जा रहा है, विदेशी घटनाओं को बांग्लादेश की घटना बताकर प्रचारित किया जा रहा है.” उनका कहना है कि देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए जानबूझकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

सोशल मीडिया पर तख्तापलट की चर्चा क्यों?
हाल ही में ढाका सहित कई शहरों में छात्र नेताओं के विरोध प्रदर्शन हुए. सुरक्षा बलों और सेना की तैनाती बढ़ाई गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तख्तापलट की अटकलें तेज हो गईं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बांग्लादेशी सेना प्रमुख वाकर-उज-जमान ने आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारी शामिल हुए. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि सेना राष्ट्रपति पर आपातकाल लगाने या यूनुस को हटाने का दबाव बना सकती है.

सेना प्रमुख का बयान: ‘उकसावे पर प्रतिक्रिया न दें’
बांग्लादेशी सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान ने आपातकालीन बैठक के अटकलों को खारिज करते हुए कहा, “हमारा कर्तव्य देश की स्थिरता बनाए रखना है. उकसावे में आकर प्रतिक्रिया न दें.”

बढ़ता राजनीतिक तनाव
बता दें कि शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद, 8 अगस्त 2024 को मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार का नेतृत्व सौंपा गया. उनके खिलाफ राजनीतिक और सैन्य प्रतिष्ठान के भीतर तनाव बढ़ रहा है.सरकार और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बयान तख्तापलट की अफवाहों को गलत साबित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन देश में राजनीतिक अस्थिरता और सैन्य हलचल के संकेत स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा ड्रैगन! चीन की नजर अभी भी भारत की जमीन पर, सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

[ad_2]

Samsung Electronics के सह-सीईओ Han Jong-hee का हार्ट अटैक से निधन, अब यह व्यक्ति संभालेगा कंपनी

[ad_1]

Samsung Electronics के सह-सीईओ हान जोंग-ही का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है. कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. 63 वर्षीय हान 2022 में दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी कंपनी सैमसंग के CEO बने थे और वो कंपनी की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल डिवाइस डिविजन की कमान भी संभाल रहे थे. अब कंपनी की जिम्मेदारी जुन यंग-ह्यून के ऊपर रह गई है. उन्हें बीते हफ्ते ही कंपनी का सह-सीईओ बनाया गया था. कंपनी ने अभी तक हान के उत्तराधिकारी के नाम पर फैसला नहीं लिया है.

अस्पताल में हुआ हान का निधन

कंपनी ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट आने के बाद हान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया. कंपनी के बोर्ड में शामिल रहे हान करीब 40 साल पहले सैमसंग से जुड़े थे और उन्होंने टेलीविजन बिजनेस में अपना करियर बनाया था. जानकारों का कहना है कि सैमसंग के टीवी बिजनेस को दुनियाभर में मशहूर बनाने में हान का बड़ा योगदान था. उनके निधन से कंपनी पर गहरा असर पड़ेगा. कई विशेषज्ञों का कहना है कि हान के जाने से कंपनी के उन कदमों को झटका लगा है, जिन्हें वह होम अप्लायंस डिविजन के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए उठा रही थी. 

हान ने पिछले हफ्ते शेयरहोल्डर्स के साथ की थी मीटिंग

हान ने पिछले हफ्ते शेयरहोल्डर्स के साथ एक मीटिंग की थी. इसमें उन्होंने बताया कि 2025 कंपनी के लिए मुश्किल साल होने वाला है. यहां उन्होंने कंपनी का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक न रहने पर निवेशकों से माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि सैमसंग तेजी से बढ़ रही AI सेमीकंडक्टर मार्केट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में नाकाम रही है. इसे लेकर निवेशकों से उनसे कई कड़े सवाल भी किए थे. बताया जा रहा है कि हान को बुधवार को कंपनी के एक इवेंट में भाग लेना था, जहां सैमसंग होम अप्लायंंसेस के नए प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है.

ये भी पढ़ें-

YouTube Music, Apple Music और Spotify में क्या-क्या मिलता है और आपके लिए कौन-सा बेस्ट रहेगा?

[ad_2]

इस मल्टीबैगर रेलवे स्टॉक ने अपने निवेशकों को किया मालामाल, दिया है 1800 फीसदी का रिटर्न

[ad_1]

Multibagger Railway Stock RVNL: अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको भी ऐसे मल्टीबैगर शेयरों की तलाश होगी, जो कुछ समय में कई गुना रिटर्न दे दें. आज हम आपको एक ऐसे ही रेलवे स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने अपने निवेशकों को कोविड के बाद से अब तक लगभग 1800 फीसदी रिटर्न दिया है.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं, RVNL (Rail Vikas Nigam Limited) के शेयरों की. अगर आपने इसमें निवेश किया होगा, तो आप शायद मालामाल हो चुके होंगे. इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी ने मार्च 2020 में सिर्फ 10,000 इस शेयर में लगाए होते, तो आज उसकी कीमत 3.19 लाख होती.

RVNL शेयर का जबरदस्त परफॉर्मेंस

5 साल पहले (मार्च 2020): 11.6 रुपये प्रति शेयर

आज (25 मार्च 2025): 370.40 रुपये प्रति शेयर

52-वीक रेंज: 220 से 647 तक

मार्केट कैप: 77,364 करोड़ रुपये

रिटर्न का हिसाब (Time Period Wise)

1 साल में: +48 फीसदी का रिटर्न

2 साल में: +415 फीसदी का रिटर्न

3 साल में: +907 फीसदी का रिटर्न

5 साल में: +1841 फीसदी का रिटर्न

क्यों चढ़ रहा है RVNL का शेयर?

रेलवे और NHAI से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं.

कंपनी का ऑर्डर बुक 97,000 करोड़ का है (49,000 करोड़ बिडिंग वर्क्स + 47,000 करोड़ रेलवे प्रोजेक्ट्स).

PSU स्टॉक्स में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

क्या अभी भी खरीदना सही है?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सरकार का फोकस बना हुआ है, जिससे RVNL को और फायदा हो सकता है. हालांकि, शेयर पिछले कुछ महीनों में थोड़ा गिरा है (52-वीक हाई 647 रुपये के मुकाबले अभी 370 पर है), इसलिए नए निवेशकों को रिसर्च करके ही इस शेयर में एंट्री लेनी चाहिए.

RVNL के बारे में जरूरी बातें

कंपनी, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स बनाती है. जैसे- मेट्रो, टनल, ब्रिज.

इस कंपनी में भारत सरकार के पास 78.2 फीसदी हिस्सेदारी है.

2024 में कंपनी ने 1.73 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अपने निवेशकों को डिविडेंड दिया था.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: EPFO को लेकर आई बड़ी अपडेट! ATM भूल जाइए…अब UPI के जरिए मिनटों में मिलेगा PF का पूरा पैसा

[ad_2]

243 रन भी पड़ गए थे कम, हारी हुई बाजी जीती पंजाब किंग्स; Vijaykumar Vyshak ने पलटा मैच

[ad_1]

GT vs PBKS Full Match Highlights: पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से हरा दिया है. इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 243 रन लगाए थे. जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 232 रन तक ही पहुंच पाई. पंजाब की जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर चमके, जिन्होंने 97 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं शशांक सिंह फिर से टीम के हीरो बने. इस मैच में विजय कुमार वैशाक भी पंजाब किंग्स के ‘साइलेंट’ हीरो बनकर उभरे.

श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह चमके

पंजाब के लिए बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. एक तरफ अय्यर ने 42 गेंद में नाबाद 97 रनों की पारी खेली. वहीं आखिरी ओवरों में शशांक सिंह ने 16 गेंद मेन 44 रन जड़ डाले. इस छोटी और विस्फोटक पारी के लिए उनकी जमकर तारीफ हो रही है. पंजाब के लिए बड़े स्कोर की नींव प्रियांश आर्य ने रखी थी, जिन्होंने बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 23 गेंद में 47 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.

लक्ष्य के करीब आकर लड़खड़ाई गुजरात

गुजरात को 244 रनों का लक्ष्य मिला था. सामने बड़ा लक्ष्य था तो टीम को तेजतर्रार शुरुआत भी चाहिए थी. हुआ भी कुछ ऐसा ही क्योंकि साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पावरप्ले के भीतर टीम का स्कोर 60 के पार पहुंचा दिया. गिल 14 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो गए. जोस बटलर आए तो उन्होंने साई सुदर्शन के साथ मिलकर 84 रनों की पार्टनरशिप की. सुदर्शन 41 गेंद में 74 रन बनाकर आउट हुए.

जोस बटलर ने 33 गेंद में 54 रन बनाए, लेकिन जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब वो आउट हो गए. 

 

अपडेट जारी है…

[ad_2]

कड़ी मेहनत ने शाकिब शाह को दिलाई सफलता, बिहार इंटर की परीक्षा में बने सेकेंड टॉपर

[ad_1]

Bihar Intermediate Exam 2025: बक्सर के कोरानसराय गांव के शाकिब शाह बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम में सेकेंड टॉपर बने हैं. उनकी इस सफलता से पूरे जिले ने गर्व महसूस किया है. शाकिब की यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे बक्सर जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. 

पिता को दिया सफलता का श्रेय 

शाकिब शाह ने अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की. उनका मानना है कि अगर मेहनत सही दिशा में की जाए तो सफलता निश्चित रूप से मिलती है और ईश्वर या अल्लाह दोनों ही मदद करते हैं. शाकिब ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मोहम्मद शमीम को दिया, जो पेशे से सरकारी शिक्षक हैं.

शाकिब ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी और उन्हें हर कदम पर सही मार्गदर्शन भी दिया. शाकिब का कहना है कि वे कभी भी किसी से पीछे नहीं हटे और हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहे. मैट्रिक की परीक्षा में थोड़ी परेशानी के बाद उन्होंने खुद को सुधारते हुए इंटरमीडिएट में टॉप किया.

उनका सपना अब आईपीएस अधिकारी बनने का है. वे चाहते हैं कि अन्य छात्र भी अपनी मेहनत और लगन से जीवन में सफलता हासिल करें, जैसा उन्होंने किया है. कोरानसराय गांव बक्सर मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है, और शाकिब अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं.

उनके परिवार के लोग उनकी इस सफलता से बेहद खुश हैं. शाकिब ने अपने संघर्षों और सफलता की कहानी से यह संदेश दिया है कि यदि मन में लक्ष्य हो और मेहनत सही दिशा में हो, तो सफलता किसी भी हद तक मिल सकती है. 

आर्टस में 78.94% छात्रों ने सफलात हासिल की

बिहार बोर्ड के जरिए जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल 86.5 % छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. विज्ञान में 91.39% छात्रा और 88.63% छात्र सफल हुए. आर्टस (कला संकाय) में 85.04% छात्रा और 78.94% छात्रों ने सफलात हासिल की. वहीं कॉमर्स में 97% छात्रा और 93.62% छात्रों को कामयाबी मिली. टॉपर्स को बिहार सरकार के जरिए प्रोत्साहन राशि और अन्य लाभ दिए जाएंगे. पिछले साल टॉपर्स को दी जाने वाली पुरस्कार राशि इस बार दोगुनी कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें: Bihar Inter Exam 2025: बगहा की प्रिया जायसवाल के लिए आसान नहीं था सफर, बिहार इंटर परीक्षा में टॉपर बनकर रच दिया इतिहास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]