Pisces Weekly Horoscope 2025: मीन राशि के लिए खर्चीला रहेगा सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

[ad_1]

Pisces Weekly Horoscope 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर यह सप्ताह यानी 24 से 30 मार्च 2025 तक का समय कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल में जानेंगे मीन राशि वालों के लिए यह नया सप्ताह कैसा रहेगा.

बात करें मीन (Meen Rashi) की तो, यह राशिचक्र की आखिरी और बारहवीं राशि है, जिसके स्वामी गुरु हैं. ज्योतिष के अनुसार 24-30 मार्च तक का समय मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला फलदायी रहने वाला है. आइए जानते हैं मीन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Meen Saptahik Rashifal 2025)

  • मीन राशि वाले जातकों के लिए मार्च महीने का आखिरी सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है. इस दौरान आपके भीतर भरा हुआ आलस्य और जीवन से जुड़ी तमाम तरह की अड़चनें दूर होती हुई नजर आएंगी. सोचे हुए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण होता हुआ देख आपके भीतर सकारात्मक विचारों और उत्साह में वृद्धि होगी.
  • आपकी रुचि धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में बढ़ेगी. तीर्थाटन का अचानक से कार्यक्रम बन सकता है. कला जगत एवं लेखन कार्य करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और मान-सम्मान की प्राप्ति भी संभव है.
  • नौकरी पेशा वाले जातकों के ऑफिस में अनुकूलता बनी रहेगी. सहकर्मियों और अधिकारियों से मनचाहा सहयोग भी मिलेगा. वित्तीय दृष्टि से सप्ताह थोड़ा खर्चीला रहने वाला है. वीकेंड पर सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च हो सकती है.
  • बिजनेसमैन (Businessman) की इनकम के मुकाबले खर्चों की अधिकता बनी रहेगी. मौसमी बीमारी के प्रति सावधान रहें. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी. प्रेमी (Love Partner) के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. वैवाहिक जीवन (Married Life) सुखमय बनी रहेगी.

ये भी पढ़ें: Aquarius Weekly Horoscope 2025: कुंभ राशि वालों के इनकम से अधिक रहेगा खर्च, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

IPL 2025: LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर की सैलरी जानकर रह जाएंगे हैरान! कितनी है कमाई?

[ad_1]

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के फैंस अपनी टीम को ट्रॉफी उठाते देखने के लिए उत्साहित हैं. इस टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने और उसे खिताब जिताने की जिम्मेदारी हेड कोच जस्टिन लैंगर पर है. क्रिकेट प्रेमियों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि IPL में कोच की कितनी कमाई होती है और LSG अपने हेड कोच जस्टिन लैंगर को कितनी सैलरी दे रही है? इस सवाल का जवाब आपको चौंका सकता है!

LSG के हेड कोच की सैलरी कितनी है?

रिपोर्ट्स के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जस्टिन लैंगर को हेड कोच बनाने के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये की सालाना सैलरी दी है. हालांकि, इस सैलरी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन IPL के टॉप कोच की कमाई को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है. IPL दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है, जहां खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचों की भी जबरदस्त कमाई होती है.

IPL में हेड कोच की कितनी कमाई होती है?

IPL में कोच की सैलरी उनकी कोचिंग स्किल, टीम के प्रदर्शन और उनके अनुभव पर निर्भर करती है. IPL में कई हेड कोच ऐसे हैं जिनकी सैलरी खिलाड़ियों से भी ज्यादा होती है. कुछ प्रमुख कोचों की सैलरी इस प्रकार हो सकती है:

  • रिकी पोंटिंग (दिल्ली कैपिटल्स) – 10 करोड़ रुपये (अनुमानित)
  • स्टीफन फ्लेमिंग (चेन्नई सुपर किंग्स) – 12 करोड़ रुपये (अनुमानित)
  • ब्रेंडन मैक्कुलम (कोलकाता नाइट राइडर्स) – 8-10 करोड़ रुपये (अनुमानित)
  • गौतम गंभीर (KKR में मेंटर) – 10 करोड़ रुपये (अनुमानित)

IPL 2025 में कोचों को मिलने वाली सैलरी यह दर्शाती है कि उनकी भूमिका कितनी महत्वपूर्ण होती है. अच्छे कोच टीम को मजबूत रणनीति और सही दिशा देते हैं, जिससे टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर पाती है.

LSG के प्रदर्शन पर लैंगर की भूमिका

जस्टिन लैंगर को 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हेड कोच बनाया गया था. उनकी कोचिंग स्किल्स पर किसी को शक नहीं हो सकता, क्योंकि उनकी लीडरशिप में ऑस्ट्रेलिया ने 2021 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. LSG को उम्मीद है कि लैंगर की कोचिंग में टीम खिताब जीतने के करीब पहुंच सकती है.

लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2022 में IPL में एंट्री ली थी और पिछले कुछ सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि, टीम अभी तक फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है. लैंगर की कोचिंग में टीम के कप्तान ऋषभ पंत और स्टार खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

क्या LSG 2025 में चैंपियन बन पाएगी?

IPL 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. अब टीम के कप्तान ऋषभ पंत हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं. जस्टिन लैंगर टीम के मुख्य कोच बने हुए हैं और टीम को नए सिरे से तैयार कर रहे हैं. LSG के स्क्वॉड में भी कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जिससे टीम को और मजबूती मिली है. फैंस को उम्मीद है कि ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर की सैलरी जानकर रह जाएंगे हैरान! IPL में कितनी कमाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका! फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए ईशान किशन

[ad_1]

Ishan Kishan Cries In Pain Video: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 44 रनों से हराया. पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की जीत के हीरो ईशान किशन (Ishan Kishan) रहे. ईशान किशन ने 47 गेंदों पर 106 रन नॉटआउट बनाए. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी इनिंग में 11 चौके और 6 छक्के लगाए. बहरहाल, सनराइजर्स हैदराबाद फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है. दरअसल, ईशान किशन बाउंड्री पर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए.

क्या आगामी मैचों में खेलेंगे ईशान किशन?

यह वाक्या राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 18वें ओवर का है. उस समय ईशान किशन बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे. इस दौरान गेंद रोकते वक्त चोटिल हो गए. इसके बाद ईशान किशन को दर्द से परेशान देखा गया. साथ ही चोटिल होने के बाद दोबारा फील्डिंग के लिए वापस मैदान पर नहीं लौटे. सोशल मीडिया पर ईशान किशन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बहरहाल, सनराइजर्स हैदराबाद टीम मैनेजमेंट और फैंस को उम्मीद है कि ईशान किशन की चोट ज्यादा गंभीर नहीं होगी.

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को आसानी से हराया

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रनों का स्कोर बनाया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर 106 रन नॉटआउट बनाए. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 31 गेंदों पर 67 रनों का योगदान दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के 286 रनों के जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर महज 242 रन बना सकी. राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 70 रन बनाए. संजू सैमसन ने 37 गेंदों पर 66 रनों का योगदान दिया. साथ ही शिमरन हेटमायर ने 23 गेंदों पर 42 रनों की इनिंग खेली.

ये भी पढ़ें-

SRH ने राजस्थान रॉयल्स तो CSK ने मुंबई इंडियंस को हराया, जानें अब कितना बदला प्वॉइंट्स टेबल



[ad_2]

कनाडा में हुआ चुनाव की तारीखों का ऐलान, PM कार्नी बोले- ट्रंप को सबक सिखाने के लिए दें वोट

[ad_1]

Canada News: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रविवार को गवर्नर-जनरल मैरी साइमन से मुलाकात कर संसद भंग करने का अनुरोध किया और चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी. कनाडा में आगामी चुनाव 28 अप्रैल को होगा. इस चुनाव में लिबरल पार्टी के नेता मार्क कार्नी का मुकाबला कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख पियरे पोइलिवरे से होगा. 

जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री बने कार्नी ने चुनाव की घोषणा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जारी व्यापार युद्ध का जिक्र करते हुए जनता से समर्थन मांगा. उन्होंने ट्रंप के प्रति सख्त रुख अपनाया है.

मार्क कार्नी ने मांगा जनता का समर्थन

मार्क कार्नी ने कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप से प्रभावी तरीके से निपटने और कनाडा की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जनता का समर्थन चाहते हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि ट्रंप की व्यापारिक नीतियों और कनाडा की संप्रभुता को संभावित खतरे से बचाने के लिए एक मजबूत सरकार की जरूरत है. कार्नी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कंजर्वेटिव नेता पियरे पोइलिवरे पर ट्रंप जैसी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए उन पर निशाना साधा. 

इसी महीने मार्क कार्नी ने कनाडा के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के पूर्व गवर्नर रहे कार्नी ने अपनी वित्तीय विशेषज्ञता को प्रमुखता देते हुए कनाडाई अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है.

‘हम एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं’

कार्नी ने कहा, ‘हम एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं और गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं क्योंकि ट्रंप की अनुचित व्यापारिक नीतियां हमारी संप्रभुता के लिए खतरा बन रही हैं. हमारी प्रतिक्रिया एक मजबूत अर्थव्यवस्था और सुरक्षित कनाडा का निर्माण करना होनी चाहिए.’

उन्होंने कनाडाई जनता से अपील करते हुए कहा, ‘मैं ट्रंप से मजबूती से निपटने और एक समृद्ध कनाडाई अर्थव्यवस्था बनाने के लिए जनादेश मांग रहा हूं. अमेरिकी राष्ट्रपति यह दावा कर रहे हैं कि कनाडा उनका हिस्सा है. वह हमें कमजोर करना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे.’

[ad_2]

Reliance से हाथ मिलाने की तैयारी कर रही हैं Meta और OpenAI, भारत में यूजर्स को होगा ये फायदा

[ad_1]

भारत में अपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पेशकश बढ़ाने के लिए OpenAI और Meta ने Reliance से बातचीत की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान रिलायंस जियो और OpenAI के बीच साझेदारी को लेकर बात हुई है. बता दें कि रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है और OpenAI AI चैटबॉट ChatGPT बनाकर सुर्खियों में आई थी. आइए जानते हैं कि इस बातचीत के बारे में और क्या-क्या जानकारी सामने आई है. 

प्लान सस्ते कर सकती है OpenAI 

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि OpenAI ने अपने कर्मचारियों से ChatGPT के सब्सक्रिप्शन प्लान सस्ते करने को लेकर विचार-विमर्श किया है. हालांकि, यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि कंपनी ने रिलायंस के साथ बातचीत के दौरान इसे लेकर कोई चर्चा की है या नहीं. रिलायंस की बात करें तो उसने API के जरिए अपने इंटरप्राइज कस्टमर्स को OpenAI के मॉडल बेचने को लेकर चर्चा की थी. इसके अलावा रिलायंस ने OpenAI के मॉडल्स को भारत में होस्ट और रन करने को लेकर भी ऑफर दिया है ताकि स्थानीय यूजर्स का डेटा भारत में ही स्टोर हो सके. इसके बाद भारतीय यूजर्स का डेटा बाहर नहीं जाएगा.

मेटा के साथ भी ऐसी ही चर्चा

OpenAI के अलावा रिलायंस ने मेटा के साथ भी उसके AI मॉडल्स को कंपनी के जामनगर में बनने जा रहे डेटा सेंटर से रन करने की बातचीत की है. बता दें कि रिलायंस गुजरात के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर बनाने जा रही है. इस सेंटर की कुल क्षमता 3 गीगावॉट होगी और दुनिया में इसका कोई मुकाबला नहीं होगा. अभी ज्यादातर ऑपरेशनल डेटा सेंटर अमेरिका में हैं और उनमें से अधिकतर की क्षमता एक गीगावट से भी कम है. रिलायंस ने इस प्रोजेक्ट के लिए NVIDIA के साथ हाथ मिलाया है. इसमें लगने वाले AI सेमीकंडक्टर NVIDIA से लिया जाएगा.

ग्रीन एनर्जी से चलेगा डेटा सेंटर

डेटा सेंटर चलाने के लिए बड़ी मात्रा में एनर्जी की जरूरत होती है. कई विशेषज्ञ इसकी वजह से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को लेकर चिंता जता चुके हैं. अगर गुजरात में बनने वाले डेटा सेंटर की बात करें तो इसकी ज्यादातर जरूरतें ग्रीन एनर्जी से पूरी होंगी. रिलायंस इस इलाके में सौर, पवन चक्कियां और ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट लगाने पर भी विचार कर रही है. 

ये भी पढ़ें-

ये काम किए तो लंबी चलेगी फोन की बैटरी, बार-बार चार्जिंग का झंझट होगा खत्म

[ad_2]

Wow! Momo ने ली नूडल्स सेगमेंट में एंट्री, हर महीने 2 करोड़ रुपये का रेवेन्यू होगा जेनरेट

[ad_1]

Wow! Momo: क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) ब्रांड  Wow! Momo देश के तेजी से उभरते FMCG सेक्टर में अपने पैर जमाने की कोशिश में अब अपने पोर्टफोलियो में इंस्टेंट कप नूडल्स शामिल करने जा रही है. कंपनी का मकसद खो सुए, थुकपा और चीनी भेल जैसे कई देसी-एशियन फ्लेवर्स के साथ 14,000 करोड़ रुपये के नूडल्स इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाना है. 

कप नूडल्स से हर महीने 2 करोड़ रेवेन्यू की उम्मीद

CNBCTV18 की रिपोर्ट के मुताबिक,  Wow! Momo के सीईओ और फाउंडर सागर दरयानी ने कहा, यह एक बहुत अहम कदम है जिससे कंपनी को अपने फूड वर्टिकल्स को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इस नए प्रोडक्ट के लॉन्च होने से कंपनी के रेवेन्यू में जबरदस्त उछाल आ सकता है.

इसके FMCG बिजनेस के रेवेन्यू में पहले से ही साल-दर-साल 100 परसेंट की बढ़ोतरी देखी गई है.  Wow! Momo को उम्मीद है कि अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कप नूडल्स को शामिल किए जाने से  हर महीने 2 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट होगा. कंपनी का लक्ष्य अगले दो सालों के भीतर इस सेगमेंट में हर महीने 8 करोड़ रुपये रेवेन्यू जेनरेट करने का है, जिससे यह 100 करोड़ रुपये का ARR बिजनेस बन जाएगा. 

महाराष्ट्र के प्लांट में हर रोज बनेंगे 10 लाख मोमोज

एयरलाइन्स के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप ने ब्रांड और प्रोडक्ट की पहुंच को और ज्यादा बढ़ाया है. कंपनी के सीईओ ने आगे कहा, ”Wow! Noodles फिलहाल अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस में उपलब्ध है और जल्द ही स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा.” अपने तेजी से बढ़ते FMCG कारोबार को सपोर्ट करने के लिए  Wow! Momo अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर रहा है. महाराष्ट्र के तलोजा एक नई प्रोडक्शन यूनिट पर काम हो रहा है. इस प्लांट में हर रोज 10 लाख मोमोज बनाए जाएंगे. 

कंपनी ग्लूटेन-फ्री मोमोज भी कर सकती है लॉन्च

अपने प्रोडक्ट में इनोवेशन लाने और कंज्यूमर की सेहत का ध्यान रखते हुए कंपनी का प्लान जल्द ही ग्लूटेन-मुक्त मोमोज को लॉन्च करने का है. कंपनी इंटरनेशनल मार्केट में भी अपना दायरा बढ़ाने की पूरजोर कोशिश कर रही है. इसके तहत Lulu Group के साथ पार्टनरशिप के जरिए कंपनी ने मिडिल ईस्ट में एंट्री ले ली है और अब दुबई, अबू धाबी, शारजाह, कतर और ओमान जैसे कई बड़े शहरों में Wow! Momo के चेन हैं. कंपनी का अगला टारगेट सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया का मार्केट है. 

ये भी पढ़ें:

अब बांग्लादेश में लोग चखेंगे मुजफ्फरनगर के गुड़ की मिठास, भेजा गया 30 मीट्रिक टन GI-टैग वाला गुड़

 

[ad_2]