मुंह पर टेप लगाकर सोना और सुबह उठते ही…फिटनेस इंफ्लूएंसर का मॉर्निंग रुटीन देख सब हैरान

[ad_1]

कतर में गिरफ्तार हुए अमित गुप्ता कौन हैं? क्या है उनका जुर्म, भारत के लिए नई डिप्लोमेटिक चुनौती

[ad_1]

2025 के जनवरी महीने में कतर में भारतीय आईटी कंपनी टेक महिंद्रा के सीनियर कर्मचारी अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था. उन पर डाटा चोरी का आरोप है. हालांकि अब तक इस मामले को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अमित गुप्ता की गिरफ्तारी भारतीय सरकारी अधिकारियों और टेक महिंद्रा के लिए एक बड़ी चिंता बन गई है.

दरअसल भारत और कतर के बीच रिश्ते बेहद अच्छे हैं. इससे पहले साल 2022 में जब कतर में नेवी के पूर्व अधिकारियों को फांसी की सजा सुनाई गई थी तो उस वक्त भारत को डिप्लोमेटिक परीक्षा का सामना करना पड़ा था. ऐसे में एक और गिरफ्तारी इस देश की टेंशन बढ़ा सकती है.

अमित गुप्ता कौन हैं?

अमित गुप्ता टेक महिंद्रा में कतर और कुवैत के क्षेत्रीय प्रमुख (Region Head) के रूप में काम कर रहे थे. वे पिछले तीन साल से इस भूमिका में थे और इसी कंपनी में कुल 12 साल से ज्यादा का अनुभव रखते थे. इससे पहले उन्होंने कंपनी में सीनियर सेल्स मैनेजर और क्लाइंट पार्टनर के तौर पर भी काम किया था.

गुप्ता का करियर न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर एक्सपोर्ट और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियों में भी रहा है. उन्होंने मालिवया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जयपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक और इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट दिल्ली से एमबीए की डिग्री प्राप्त की है. अमित की पत्नी का नाम आकांक्षा गुप्ता है और उन्होंने शादी के बाद अगस्त 2013 में वह कतर में बसने का फैसला लिया था. उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक अप्रैल 2022 में उन्हें टेक महिंद्रा का रीजन हेड नियुक्त किया गया था.

क्या है उनका जुर्म?

अमित गुप्ता पर कतर की अधिकारियों ने डाटा चोरी का आरोप लगाया है, लेकिन इस मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. गुप्ता के परिवार का कहना है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है. इस मामले में गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद से उनकी परिवार और टेक महिंद्रा ने यह दावा किया है कि गुप्ता के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है.

भारत के लिए नई डिप्लोमेटिक चुनौती

अमित गुप्ता की गिरफ्तारी भारतीय सरकार के लिए एक नई डिप्लोमेटिक चुनौती बन चुकी है. भारत और कतर के बीच अच्छे राजनयिक रिश्ते रहे हैं, लेकिन इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच कड़ी बातचीत की जरूरत होगी. भारतीय सरकार और टेक महिंद्रा दोनों ही इस मामले में गुप्ता की सहायता कर रहे हैं और कतर के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं.

भारतीय दूतावास ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और लगातार कतर सरकार से संपर्क बनाए हुए है. हालांकि, गुप्ता की मां का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई ‘सकारात्मक प्रतिक्रिया’ नहीं मिली है, जो भारतीय अधिकारियों के लिए एक चिंता का विषय है.

इससे पहले, 2022 में कतर ने आठ भारतीय नौसेना अधिकारियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें बाद में मौत की सजा सुनाई गई. हालांकि, भारतीय सरकार की कड़ी मेहनत और प्रयासों के कारण उन्हें रिहा कर दिया गया. अब, अमित गुप्ता का मामला इस बात का उदाहरण है कि कतर में भारतीय नागरिकों को कानूनी और राजनयिक मामलों में किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

क्या हो सकता है आगे?

अमित गुप्ता की गिरफ्तारी के मामले में भारतीय सरकार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. कतर एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध भी मजबूत हैं. ऐसे में, यह घटना भारत के कतर के साथ रिश्तों पर असर डाल सकती है.

भारत के लिए यह समय है कि वह कतर के साथ इस मामले को सुलझाने के लिए राजनयिक प्रयासों को तेज करें और सुनिश्चित करे कि इस मुद्दे का समाधान दोनों देशों के हित में निकले. साथ ही, यह भी जरूरी होगा कि भारतीय कंपनियों और कर्मचारियों को विदेशों में अपने अधिकारों की रक्षा के लिए और मजबूत कानूनी सहायता मिले.

[ad_2]

जलियांवाला बाग की अनकही दास्तान सुनाएंगे अक्षय कुमार, ‘केसरी 2’ का टीजर आउट

[ad_1]

Kesari Chapter 2 Teaser: अक्षय कुमार एक बार फिर पर्दे पर देशभक्ति की अनोखी दास्तान सुनाने जा रहे हैं. 2019 की फिल्म ‘केसरी’ की सक्सेस के बाद अब वे फिल्म के सीक्वल ‘केसरी चैप्टर- 2’ के जरिए फैंस का दिस जीतने वाले हैं. उनकी इस फिल्म का शानदार और रौंगटे खड़े कर देने वाला टीजर सामने आ गया है. ‘केसरी चैप्टर- 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड की अनसुनी कहानी पर बेस्ड है.

‘केसरी चैप्टर- 2’ के टीजर की शुरूआत कुछ डायलॉग्स से होती है. गोलियों की आवाज, चीखें और बढ़ता तनाव एक ऐसा माहौल बनाते हैं जो दर्शकों को आगे के सीन के लिए एक्साइट करते हैं. इसके बाद अमृतसर के गोल्डन टेंपल की झलक दिखाई जाती है जहां अक्षय मत्था टेकते नजर आते हैं. इसके बाद वे वकील की यूनिफॉर्म पहने कोर्ट में दिखाई देते हैं.

किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर बेस्ड है ‘केसरी चैप्टर- 2’
अक्षय कुमार ‘केसरी चैप्टर- 2’ में सर सी. शंकरन नायर का रोल निभाएंगे, जो एक निडर वकील हैं. उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य से लोहा लेने की हिम्मत की थी. टीजर में एक डायलॉग है- ये मत भूलो कि तुम अभी भी ब्रिटिश साम्राज्य के गुलाम हो. ‘केसरी चैप्टर- 2’ पुष्पा पलात और रघु पलात की लिखी किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर बेस्ड है.

18 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म (Kesari Chapter 2 Release Date)
‘केसरी चैप्टर- 2’ की रिलीज डेट पहले ही अनाउंस हो चुकी है. करण सिंह त्यागी के डायरेक्शन और धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी ये फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में एक्ट्रेस अनन्या पांडे और आर माधवन भी अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे.

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट (Akshay Kumar Workfront)
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म स्काई फोर्स में नजर आए थे. ‘केसरी चैप्टर- 2’ के अलावा उनके पास भूत बंगला, हाउसफुल 5, जॉली एलएलबी 3 और वेलकम 3 जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं.

ये भी पढ़ें: Kunal Kamra Controversy: कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को कहा ‘गद्दार’, सामने आया वीडियो तो मचा बवाल

[ad_2]

बिहार में निकली होमगार्ड के 15 हजार पदों पर भर्ती, इस डेट से कर पाएंगे अप्लाई

[ad_1]

Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! बिहार पुलिस होम गार्ड में 15,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया गया है. महानिदेशक सह समादेष्टा कार्यालय ने राज्य के 33 जिलों में होमगार्ड पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब खुशखबरी है, क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू होने जा रही है.

Bihar Home Guard Recruitment 2025: रिक्त पदों का विवरण

• पटना: 1479 पद
• गया: 909 पद
• दरभंगा: 741 पद
• समस्तीपुर: 731 पद
• नालन्दा: 812 पद
• भागलपुर: 666 पद
• रोहतास, भोजपुर, सिवान, कटिहार, मधुबनी सहित अन्य जिलों में भी सैकड़ों पद खाली हैं.

Bihar Home Guard Recruitment 2025: जरूरी योग्यता

होम गार्ड के इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 10वीं या 12वीं कक्षा पास की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए.

Bihar Home Guard Recruitment 2025: उम्र सीमा

साथ ही उम्मीदवार की उम्र 20 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें:

Bihar Board Result 2025: कुछ ही सेकंड्स में चेक करें बिहार बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट! मोबाइल पर सिर्फ करना होगा ये काम

Bihar Home Guard Recruitment 2025: ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. फिजिकल में दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक जैसी गतिविधियां शामिल होंगी. सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर नियुक्ति दी जाएगी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर की सैलरी जानकर रह जाएंगे हैरान! कितनी है कमाई?

Bihar Home Guard Recruitment 2025: काम की बात

इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन भरने की आखिरी तारीख 16 अप्रैल 2025 तय की गई है. अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebhg.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों को अच्छी तरह जांच लें. भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी और अपडेट के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें.

Bihar Home Guard Recruitment 2025: काम की डेट्स

• आवेदन प्रोसेस शुरू होने की तारीख: 27 मार्च 2025
• आवेदन प्रोसेस खत्म होनी की डेट: 16 अप्रैल 2025

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: RCB के हेड कोच एंडी फ्लावर की सैलरी जानकर रह जाएंगे हैरान! IPL में कितनी कमाई?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अब और कड़ी होगी सीमा सुरक्षा, निगरानी के लिए आ गए AI रोबोट, जानिए कैसे रखेंगे दुश्मनों पर नजर

[ad_1]

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. दरअसल, असम के IIT गुवाहाटी से जुड़ी एक स्टार्टअप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संचालित रोबोट विकसित किए हैं, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में रियल टाइम निगरानी करने में सक्षम हैं. इस स्टार्टअप का नाम डा स्पाटियो रोबोटिक लैबोरेट्री प्राइवेट लिमिटेड (DSRL) है, जिसे IIT गुवाहाटी के टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर ने बनाया है.

रिपोर्ट के अनुसार, इन रोबोट्स की फील्ड टेस्टिंग भारतीय सेना ने शुरू कर दी है. DSRL के सीईओ अर्नब कुमार बर्मन ने बताया कि ये AI आधारित ऑटोनॉमस रोबोट कई समस्याओं को हल करते हैं. इनमें ऊंचे खंभों पर चढ़ने की क्षमता, बाधाओं को पार करने की स्मार्ट तकनीक और AI से चलने वाली सुविधाएं शामिल हैं. यह तकनीक न सिर्फ सीमा सुरक्षा के लिए बल्कि सीमा सुरक्षा के लिए भी गेम-चेंजर साबित हो सकती है.

DRDO से मिली है मान्यता

IIT गुवाहाटी के टेक्नोलॉजी इनक्यूबेशन सेंटर के प्रमुख केयूर सोरठिया ने कहा कि यह नवाचार भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को स्वदेशी हाई-टेक समाधानों से मजबूत करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है. इन रोबोट्स को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) से भी मान्यता मिली है, जो इसे देश की रक्षा ढांचे में शामिल करने की संभावना को दर्शाता है.

इन इलाकों के लिए उपयोगी हैं ये रोबोट

यह तकनीक खासतौर पर उन इलाकों में उपयोगी होगी जहां लोगों का जाना मुश्किल है. ये रोबोट न केवल दिन-रात काम कर सकते हैं, बल्कि मौसम की चुनौतियों का भी सामना कर सकते हैं. इससे सीमा पर घुसपैठ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो जाएगा. इस स्टार्टअप की सफलता भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम और तकनीकी नवाचार की बढ़ती ताकत को भी दिखाती है. आने वाले दिनों में इन रोबोट्स के व्यापक इस्तेमाल से देश की सुरक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-

आधी कीमत पर मिल रहा है Samsung का ये धांसू स्मार्टवॉच, 100 घंटे तक चलती है बैटरी, तुरंत चेक करें डील

[ad_2]

मुंबई इंडियंस के विग्नेश पुथुर ने जीता माही का दिल, वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ

[ad_1]

MS Dhoni pats Vignesh Puthur: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI) ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर टागरेट हासिल कर लिया. इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए विग्नेश पुथुर (Vignesh Puthur) ने अपना डेब्यू किया. विग्नेश पुथुर ने अपने डेब्यू में शानदार गेंदबाजी की. इस युवा गेंदबाज ने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए, लेकिन रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच जीत लिया.

महेन्द्र सिंह धोनी ने विग्नेश पुथुर की थपथपाई पीठ

विग्नेश पुथुर ने अपनी बॉलिंग से फैंस का ध्यान खींचा. वहीं, महेन्द्र सिंह धोनी ने मैच खत्म होने के बाद विग्नेश पुथुर की पीठ थपथपाई. आईपीएल के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद माही विग्नेश पुथुर की पीठ थपथपा रहे हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने बनाया 155 रनों का स्कोर

बताते चलें कि पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया. मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 25 गेंदों पर 31 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 29 रन बनाए. जबकि दीपक चाहर ने 15 गेंदों पर 28 रन बनाकर अच्छा फिनिश किया. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. खलील अहमद को 3 कामयाबी मिली. नाथन एलिस और रवि अश्विन ने 1-1 बल्लेबाजों को आउट किया.

चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रवींद्र की बदौलत जीता मैच

मुंबई इंडियंस के 155 रनों के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 6 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 65 रन नॉटआउट बनाए. इसके अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने26 गेंदों पर 53 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए विग्नेश पुथुर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. दीपक चाहर और विल जैक्स को 1-1 कामयाबी मिली.

ये भी पढ़ें-

Watch: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका! फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए ईशान किशन

[ad_2]

फेमस यूट्यूबर के पति ने वीडियो के बीच में आत्महत्या को लेकर क्या कहा कि लोग हो गए हैरान, देखिए

[ad_1]

Donna Jordan Youtuber Death: लोकप्रिय क्राफ्टिंग यूट्यूबर डोना जॉर्डन, जो अपने क्विल्टिंग ट्यूटोरियल्स के लिए दुनिया भर में मशहूर थीं, उनका 14 मार्च को निधन हो गया. इस खबर से उनके लाखों प्रशंसक स्तब्ध हैं. डोना के पति मैट जॉर्डन ने एक भावुक वीडियो के माध्यम से उनके निधन की जानकारी दी.

डोना जॉर्डन का यह वीडियो एक नियमित क्विल्टिंग ट्यूटोरियल की तरह शुरू हुआ, जहां वे कपड़े के चुनाव और क्विल्टिंग पैटर्न के बारे में बता रही थीं. हालांकि, इसके महज 12 मिनट बाद उनके पति मैट स्क्रीन पर आए और डोना के निधन की खबर साझा की. उन्होंने कहा, “14 मार्च को सुबह लगभग 4 बजे डोना का निधन हो गया. वह पिछले कई सालों से बीमारी से जूझ रही थीं.” मैट ने अपनी पत्नी के काम के प्रति उनके समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि डोना को रजाई बनाना बेहद पसंद था, और वे पिछले 51 सालों से इस कला को कर रही थीं.

परिवार डोना की विरासत को आगे बढ़ाएगा
डोना जॉर्डन के परिवार, जिसमें उनके बेटे जेम्स और पीटर, और बेटियां मिशेल और मोनिका शामिल हैं, ने वादा किया कि वे जॉर्डन फैब्रिक्स क्विल्ट शॉप और डोना की कला को जीवित रखेंगे. उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा, “हम डोना को उस अद्वितीय व्यक्ति के रूप में याद करेंगे, जो वह थीं. हम उनकी विरासत को जारी रखेंगे.”

क्विल्टिंग की दुनिया में एक प्रेरणादायक नाम
डोना जॉर्डन ने अपने क्विल्टिंग ट्यूटोरियल्स के जरिए यूट्यूब पर लाखों फॉलोअर्स बनाए. उनकी कला और ट्यूटोरियल्स ने अनगिनत लोगों को प्रेरित किया. डोना का जीवन और काम एक प्रेरणा बने रहेंगे, और उनके परिवार ने यह वादा किया है कि उनकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी. बता दें किडोना जॉर्डन ने अपने क्विल्टिंग ट्यूटोरियल्स के यूट्यूब पर 7 लाख 10 हजार फॉलोअर्स थे. उन्होंने अब तक सैकड़ों वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर लाखों-करोड़ों तक व्यू आते थे. यूट्यूब पैसा कमाने का अच्छा जरिए है, जिसकी मदद से हजारों लोग महीनों के लाखों रुपये छाप रहे हैं.

[ad_2]

विज्ञापन की दुनिया को नया कलेवर दे रहे सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर, तय कर रहे स्ट्रेटजी

[ad_1]

आज तेजी से लोकप्रिय होते सोशल मीडिया के इस दौर में एन्फ्लूएंसर विज्ञापन की दुनिया में कहीं ज्यादा प्रभावी भूमिका में नजर आ रहे हैं. डिजिटल क्रिएटर्स अब सिर्फ किसी ब्रांड का विज्ञापन ही नहीं कर रहे, बल्कि वे सलाहकार बनकर इसकी रणनीति भी तैयार कर रहे हैं.

इकॉनोमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिएटर मैनेजमेंड एजेंसी Hypp के बिजनेस हेड आयुष गुहा ने बताया कि डिजिटल क्रिएटर्स लगातार वे ब्रांड को ये सीखा रहे हैं कि कैसे प्रभावी सोशल स्ट्रैटजी बनाएं. सोशल मीडिया एन्फ्लूएंसर के लिए क्रिएटर इकॉनोमी में ये एक बड़ा मौका है.

गुहा ने इसके लिए एक इंस्टाग्राम एन्फ्लूएंसर का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे सिर्फ 2 लाख फॉलोअर्स की बदौलत डिजिटल क्रिएटर के तौर पर फूटकर चीजें और खाने के सामान का सोशल मीडिया पर विज्ञापन और उसकी स्ट्रैटजी तैयार कर करीब 30 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक महीने कमा रहे हैं. ये बता रहा है कि किस तरह से आज क्रिटर्स का वैल्यू बढ़ रहा है.

इसी तरह इन्फ्लूएंसर मार्केटिंग एजेंसी ग्रीनरुम नेटवर्क के सीईओ लक्ष्मी बालासुब्रमण्यम ने कहा कि क्रिएटर कंसल्टेंसी लगातार बढ़ रही है. ब्रांड की तरफ से लगातार क्रिएटर की स्टेरी टेलिंग, वायरल कंटेंटे किएशन और कल्चरल फ्लूएंसी को तरजीह दी जा रही है. उन्होंने कहा कि क्रिएटर्स को उनके स्कील्स की वजह से महत्व दिया जा रहा है. वे अच्छा राइटर्स, किसी खास कैटगरी और उसके ऑडियंस को कहीं बेहतर तरीके से समझने वाले होते हैं. इसलिए वे इस काम के लिए सबसे प्रभावी हैं.

कुछ क्रिएटर्स ऐसे हैं जो अपने डिजिटल पोर्टफोलिया का फायदा उठा रहे हैं, ताकि फुल टाइम अपनी कॉरपोर्ट पॉजिशन को सुरक्षित कर पाएं. 23 साल के रिपुदमन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स और फेसबुक पर साल 2020 में टेक प्रोडक्ट्स की समीक्षा करना शुरू किया.

2024 में उनके एरगोनोमिक्स सॉल्यूशन कंपनी फ्रिडो का उनकी तरफ ध्यान गया और वे इस वक्त वां पर फुल टाइम प्रोडक्ट मार्केटिंग स्पेशलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. D2C ब्रांड फ्रिडो के सीईओ ज्ञानेश सोनावने ने कहा कि कंटेंट क्रिएटर्स के पास स्टोरी टेलिंग, ऑडियेंस इंगेजमेंट और ब्रांड पोजिशनिंग, और स्किल्स की डिजिटल दुनिया में कहीं बेहतर समझ होती है.

[ad_2]

कैमरा और AI से लैस होंगी Apple Watches, मिलेगा iPhone 16 सीरीज वाला यह कमाल का फीचर

[ad_1]

Apple Watch में जल्द ही यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. दरअसल, कंपनी अपनी स्मार्टवॉच के Series और Ultra मॉडल्स के नए वर्जन पर काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें कैमरा और कई AI फीचर देखने को मिल सकते हैं. कैमरा के साथ-साथ इन स्मार्टवॉचेज को विजुअल इंटेलीजेंस फीचर भी दिया जा सकता है. यह फीचर अभी तक केवल कंपनी की आईफोन 16 सीरीज में मौजूद है. आइए जानते हैं कि इस बारे में और क्या-क्या जानकारी सामने आई है.

सीरीज मॉडल में डिस्प्ले के अंदर होगा कैमरा

मीडिया में सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple Watch के सीरीज मॉडल्स में डिस्प्ले के अंदर कैमरा दिया जाएगा और अल्ट्रा मॉडल में वॉच की राइट साइड में नया लेंस लगेगा. इस कैमरा की मदद से यूजर्स विजुअल इंटेलीजेंस टूल का आनंद उठा पाएंगे. यह टूल उन्हें किसी ऑब्जेक्ट की पहचान करने और किसी तस्वीर में लिखे टेक्स्ट को ट्रांसलेट आदि करने में मदद करेगा. हालांकि, यह कैमरा फेसटाइम को सपोर्ट नहीं करेगा.

मुश्किलों के गुजर रही है Apple

AI फीचर्स लाने के मामले में Apple मुश्किलों से गुजर रही है. कंपनी को Siri के स्मार्ट वर्जन के रोलआउट को आगे खिसकाना पड़ा है, वहीं ऐपल इंटेलीजेंस फीचर्स से भी अधिकतर यूजर्स खुश नहीं हैं. इसका असर कंपनी की नियुक्तियों में भी दिखा है और कंपनी ने सिरी की कमान John Giannandrea से छीनकर विजन प्रोडक्ट्स ग्रुप के वाइस प्रेसिंडेंट माइक रॉकवेल को दी है. अब स्मार्टवॉच में कैमरा लाकर कंपनी इस रेस में अपनी खोई जगह पाने की कोशिश कर रही है. दरअसल, कैमरा आने के बाद ऐपल को अपने सिस्टम को ट्रेनिंग देने के लिए अधिक डेटा मिल सकेगा.

एयरपॉड्स में भी मिलेगा कैमरा

ऐपल एयरपॉड्स की नई जनरेशन को कैमरा के साथ उतार सकती है. आसपास के माहौल को समझने और बेहतर तरीके से इंटरेक्ट करने के नए एयरपॉड्स को कैमरा से लैस किया जाएगा. कैमरा मिलने से ऐपल के लिए एयरपॉड्स को विजुअल इंटेलीजेंस फीचर से लैस करना आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-

ये काम किए तो लंबी चलेगी फोन की बैटरी, बार-बार चार्जिंग का झंझट होगा खत्म

[ad_2]