PF अकाउंट से पैसा निकालना हुआ आसान, EPFO ने दिए दो विकल्प, यहां जानिए प्रोसेस

[ad_1]

आप सरकारी नौकरी करते हैं या फिर प्राइवेट सेक्टर में काम करते हैं, एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) में आपका अकाउंट जरूर होगा. अगर आप भी अपने पीएफ का पैसा निकालना चाहते हैं तो साल 2025 में EPFO ने इसके लिए कुछ विकल्प दिए हैं. चलिए, इस खबर में आपको बताते हैं कि आप अपने पीएफ अकाउंट का पैसा कब और किन तरीकों से निकाल सकते हैं.

PF के पैसे निकालने के तरीके

EPF से पैसे निकालने के दो मुख्य तरीके हैं-

ऑफलाइन (फॉर्म जमा करके)

ऑनलाइन (UAN पोर्टल के जरिए)

1. ऑफलाइन तरीका (फिजिकल फॉर्म जमा करके)

अगर आपका UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर), आधार और बैंक डिटेल्स EPFO के पोर्टल पर लिंक नहीं हैं, तो आपको कंपोजिट क्लेम फॉर्म भरकर जमा करना होगा.

कौन सा फॉर्म भरें?

कंपोजिट क्लेम फॉर्म (आधार वाले) – अगर आपका आधार, बैंक अकाउंट और UAN EPFO पोर्टल पर वेरिफाइड है, तो इस फॉर्म को बिना कंपनी के अटेस्टेशन के जमा कर सकते हैं.

कंपोजिट क्लेम फॉर्म (नॉन-आधार वाले) – अगर आधार/बैंक डिटेल्स लिंक नहीं हैं, तो इस फॉर्म को कंपनी से अटेस्टेड करवाकर जमा करें. यह फॉर्म डाउनलोड करने के लिए आपको EPFO ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.

2. ऑनलाइन तरीका (UAN पोर्टल से)

अगर आपका UAN एक्टिवेटेड है और आधार, PAN, बैंक डिटेल्स वेरिफाइड हैं, तो आप ऑनलाइन PF निकाल सकते हैं.

ऑनलाइन PF निकालने के स्टेप्स

UAN पोर्टल पर लॉगिन करें –

KYC चेक करें – ‘Manage’ > ‘KYC’ में जाकर देखें कि आधार, PAN और बैंक डिटेल्स वेरिफाइड हैं या नहीं.

क्लेम फॉर्म भरें – ‘Online Services’ > ‘Claim (Form 31, 19, 10C & 10D)’ पर क्लिक करें.

बैंक अकाउंट वेरिफाई करें – अपना अकाउंट नंबर डालकर ‘Verify’ करें.

क्लेम टाइप चुनें –

पूरा PF निकालना (Full Settlement)

कुछ हिस्सा निकालना (Partial Withdrawal)

पेंशन निकालना (Pension Withdrawal)

डिटेल्स भरकर सबमिट करें, स्कैन किए डॉक्युमेंट्स (अगर मांगे जाएं) अपलोड करें.

नोट: अगर आपने नौकरी छोड़ दी है, तो Exit Date खुद एंटर कर सकते हैं (‘Manage’ > ‘Mark Exit’ में जाकर).

PF निकालने का स्टेटस कैसे चेक करें?

UAN पोर्टल पर लॉगिन करें.

‘Online Services’ > ‘Track Claim Status’ पर क्लिक करें.

रेफरेंस नंबर डालकर स्टेटस देखें.

अब ATM से भी निकाल सकेंगे PF

सरकार 2025 तक EPF 3.0 लाने की योजना बना रही है, जिसमें आप ATM कार्ड की मदद से अपने PF अकाउंट से पैसे निकाल सकेंगे. यह सुविधा जल्द ही लॉन्च होगी. इस कार्ड को हासिल करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी. ये डॉक्यूमेंट्स हैं- UAN नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स (IFSC कोड) और कैंसल चेक. यही सेम डॉक्यूमेंट्स आपके तब भी लगेंगे जब आप ऑफलाइन तरीके से पीएफ का पैसा निकालने की कोशिश करेंगे.

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से बाहर होंगे ये कर्मचारी, देखिए लिस्ट में कहीं आपका विभाग भी तो नहीं

[ad_2]

चाचा की तो निकल पड़ी! अपने से 40 साल छोटी दुल्हन को ब्याह लाया बूढ़ा शख्स, यूजर्स ने जमकर…

[ad_1]

Trending Video: शादी एक ऐसा लड्डू है जो खाता है वो भी पछताता है और जो नहीं खाता वो भी पछताता है. ये कहावत तो हम हमेशा से सुनते आ रहे हैं. लेकिन जब दांत खिरने लग जाएं तो इंसान लड्डू खाना छोड़ देता है. नफ्स की ख्वाहिशों को अगर खामोश रखना है तो शादी करने की सलाह दी जाती है. कहते हैं कि नफ्सियाती ख्वाहिशें एक उम्र पर आकर दम तोड़ देती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक चाचा इन दिनों वायरल हैं, जिनका न त लालाच मिट रहा है और न ही नफ्स… 70 साल की उम्र में भी हमसफर पाने का ऐसा जुनून कि 30 साल की महिला को ब्याह लाए. अब उनकी कथित शादी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं.

70 साल के चाचा ब्याह लाए 30 साल की दुल्हन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल है जिसमें एक चाचा को शादी के स्टेज पर अपनी दुल्हन के साथ खड़े दिखाया गया है. स्टेज पर चाचा अपनी भतीजी के साथ नहीं बल्कि अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ खड़े होकर पोज मार रहे हैं. चाचा की उम्र लगभग 70 साल है तो वहीं दुल्हन 30 साल की जवान और खूबसूरत है.

चाचा को देखकर तो यही लग रहा है कि इस उम्र में भी शादी का कीड़ा चाचा में फल फूल रहा है और मोहब्बत की अच्छी खासी खुराक ले रहा है. शादी का ये वीडियो देखकर यूजर्स ने अपना माथा पकड़ लिया है. आप भी वीडियो देखकर यही कहेंगे कि ये किस तरह का प्यार है, जो अंधा, बहरा और गूंगा है. जहां उम्र के बंधन वाली कहावत को कपल ने ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है.

बेहद खुश नजर आई दुल्हन

वीडियो में बूढ़ा शख्स अपनी जवान दुल्हन के कंधों पर हाथ रखे उसे शादी की मुबारकबाद दे रहा है. तो वहीं दुल्हन भी चाचा के साथ शादी करके बेहद खुश दिखाई दे रही है. कपल के चारों ओर मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है और हर कोई इस अजीब पल को अपने कैमरे में कैद करने पर उतारू है. वीडियो देखकर यूजर्स भी अपनी राय प्रकट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए मजे

वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है जो कि अब वायरल हो चुका है. ऐसे में लाखों बार देखे गए इस वीडियो पर लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…एक तो इनकम और दूसरा इनके दिन कम. एक और यूजर ने लिखा…दीदी क्या मजबूरी रही होगी आपकी, क्या देख लिया इस चाचा में. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा..चाचा पांचों वक्त की नमाज में केवल शादी मांगा करते थे.

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

‘द डिप्लोमैट’ 2025 की टॉप 3 कमाई वाली फिल्म बनने से कितनी दूर, यहां जानें

[ad_1]

The Diplomat Box Office Collection Day 11: जॉन अब्राहम और सादिया खतीब की फिल्म द डिप्लोमैट ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार 10 दिनों तक ऐसी कमाई की कि साल 2025 में जनवरी से लेकर अब तक आई बॉलीवुड फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई वाली चौथी फिल्म बन गई. फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और यही वजह रही है कि ओपनिंग वीकेंड से दूसरे वीकेंड तक फिल्म की कमाई में इजाफा दिखा और वीकडेज में भी कमाई उस रफ्तार से नहीं गिरी जितनी रफ्तार से सामान्य तौर पर कमी आती है.

फिल्म ने वीकडेज में भी किसी भी दिन 1 करोड़ से नीचे कमाई नहीं की है. फिल्म को रिलीज हुए आज 11वां दिन है और फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

द डिप्लोमैट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर जॉन की फिल्म का बॉक्स ऑफिस डेटा बताया है. उनके पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 19.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे वीकेंड फिल्म की कमाई मे उछाल आया और ये 6.53 करोड़ रहा. इस तरह से फिल्म ने 10 दिन में 25.98 करोड़ रुपये कमा लिए.

11वें दिन यानी आज के आंकड़ों पर नजर डालें तो सैक्निल्क के मुताबिक, 5:20 बजे तक फिल्म ने 0.35 करोड़ कमाते हुए टोटल 26.33 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

2025 की हाईएस्ट कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन सकती है द डिप्लोमैट?

साल 2025 में आई ज्यादातर बॉलीवुड फिल्में 20 करोड़ के अंदर ही सिमट गईं. सिर्फ छावा ने करीब 600 करोड़ की कमाई की है. दूसरे नंबर स्काई फोर्स ने 112.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तो वहीं तीसरे नंबर पर शाहिद कपूर की देवा आती है जिसने 33.9 करोड़ की कमाई की.

चौथे नंबर पर जॉन की द डिप्लोमैट का नंबर आता है, जो देवा से करीब 7 करोड़ पीछे है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या द डिप्लोमैट सिकंदर के आने के पहले देवा का ये रिकॉर्ड तोड़कर टॉप 3 फिल्मों में शामिल हो पाती है या नहीं.

द डिप्लोमैट के बारे में

द डिप्लोमैट को शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में जॉन अब्राहम का किरदार एक पाकिस्तान में एक इंडियन डिप्लोमैट का है, जो वहां फंसी इंडियन लड़की उजमा अहमद को भारत भेजने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देता है. बता दें कि ये फिल्म रियल लाइफ घटना पर आधारित है.

और पढ़ें: Chhaava Box Office Collection Day 39: ‘छावा’ बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली बॉलीवुड फिल्म, छीना इस फिल्म का ताज

[ad_2]

बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणी: जियोपॉलिटिक्स में बढ़ेगी मुस्लिम देशों की ताकत!

[ad_1]

Baba Vanga 2025 Prediction: बाबा वेंगा, जिन्हें ‘बाल्कन नॉस्ट्राडमस’ कहा जाता है, की भविष्यवाणियां दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी रहती हैं. उनकी कई भविष्यवाणियां सही साबित हुई हैं, जिनमें 9/11 का हमला, सुनामी, और कई वैश्विक घटनाएं शामिल हैं. बाबा वेंगा ने 2025 में इस्लाम और मुस्लिम देशों को लेकर भी कुछ भविष्यवाणियां की हैं-

बाबा वेंगा की 2025 को लेकर प्रमुख भविष्यवाणी

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, 2025 में दुनिया में बड़े सामाजिक और धार्मिक परिवर्तन हो सकते हैं. उनकी भविष्यवाणी के अनुसार:

• इस्लाम का प्रभाव कुछ यूरोपीय देशों में बढ़ सकता है.
• यूरोप में जनसंख्या संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
• राजनीतिक अस्थिरता बढ़ सकती है, जिससे वैश्विक संतुलन प्रभावित हो सकता है.
• मुस्लिम देशों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है, जिससे विश्व राजनीति में उनका प्रभाव बढ़ सकता है.

यह भी पढ़ें- Baba Vanga Prediction 2025: भविष्यवाणी, बाबा वेंगा की मानें तो 2043 तक हर ओर गूंजेगा नारा-ए-तकरीब!

हालांकि, बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां कई बार प्रतीकात्मक भी मानी जाती हैं, इसलिए इनकी व्याख्या अलग-अलग तरीकों से की जा सकती है. क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो सकती है? इनकी भविष्यवाणी को समझने के लिए वर्तमान स्थितियों के बारे में भी जानना चाहिए-

• यूरोप में मुस्लिम आबादी में वृद्धि: कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि यूरोप में मुस्लिम आबादी बढ़ रही है, जिससे सांस्कृतिक और राजनीतिक परिदृश्य प्रभावित हो सकता है.
• मध्य पूर्व और एशिया में इस्लामी देशों का प्रभाव: सऊदी अरब, तुर्की और ईरान जैसे देशों का वैश्विक राजनीति में प्रभाव लगातार बढ़ रहा है.
• धार्मिक और सांस्कृतिक संघर्ष: कई जगहों पर धार्मिक टकराव और बहसें तेज हो रही हैं, जिससे भविष्यवाणी के सच होने की संभावना पर चर्चा होती रहती है.

बाबा वेंगा की अन्य भविष्यवाणियां जो सच साबित हुईं

• 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला (9/11) – उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि “अमेरिका पर लोहे के पक्षी हमला करेंगे.”
• 2004 की सुनामी – उन्होंने चेतावनी दी थी कि “पानी की बड़ी लहरें कई देशों को निगल जाएंगी.”
• बराक ओबामा का राष्ट्रपति बनना- उन्होंने कहा था कि “अमेरिका का अगला नेता अफ्रीकी मूल का होगा.”
• कोरोना महामारी- बाबा वेंगा ने 2020 में एक बड़ी महामारी की भविष्यवाणी की थी.

बाबा वेंगा कौन थीं और उनकी भविष्यवाणियां क्यों होती हैं खास?
बुल्गारिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा ने 20वीं शताब्दी में कई ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जो आगे चलकर सच साबित हुईं. 1911 में जन्मी और 1996 में दुनिया को अलविदा कहने वाली बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों को लेकर दुनियाभर में दिलचस्पी रही है. उन्होंने 2025 में इस्लाम और मुसलमानों को लेकर भी भविष्यवाणी की हैं.

क्या कहा था बाबा वेंगा ने मुसलमानों को लेकर?
बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 21वीं सदी में इस्लाम दुनिया में बहुत तेजी से फैलेगा. खासतौर पर यूरोप में इस्लाम का प्रभाव बढ़ेगा और कई देशों की राजनीति पर इसका असर पड़ेगा. कुछ शोधकर्ताओं का दावा है कि उन्होंने यह भी कहा था कि भविष्य में यूरोप में बड़ी जनसंख्या मुस्लिमों की हो जाएगी. उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि इस्लामिक देशों की ताकत बढ़ सकती है और यह पश्चिमी देशों के लिए चिंता का विषय बन सकता है.

क्या 2025 में यह भविष्यवाणी सच होगी?
2025 में इस भविष्यवाणी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यूरोप में मुस्लिम जनसंख्या की वृद्धि और राजनीतिक परिदृश्य में इस्लामिक प्रभाव बढ़ सकता है. हाल के वर्षों में शरणार्थियों की बढ़ती संख्या और इस्लाम की स्वीकार्यता ने इस भविष्यवाणी को और प्रासंगिक बना दिया है. हालांकि, यह देखना होगा कि 2025 में दुनिया की राजनीति और सामाजिक ढांचा किस दिशा में आगे बढ़ता है.

बाबा वेंगा को लेकर सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्न-

Q1: बाबा वेंगा कौन थीं?
बाबा वेंगा एक बुल्गारियाई भविष्यवक्ता थीं, जिनकी भविष्यवाणियां अक्सर सच होती हैं.

Q2: बाबा वेंगा ने मुसलमानों को लेकर क्या भविष्यवाणी की थी?
उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी में इस्लाम का प्रभाव दुनिया में तेजी से बढ़ेगा, खासकर यूरोप में.

Q3: क्या यह भविष्यवाणी 2025 में सच होगी?
इस पर अभी कोई पुख्ता दावा नहीं किया जा सकता, लेकिन हालात को देखते हुए यह प्रासंगिक लगती है.

बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणी, विशेष रूप से इस्लाम और वैश्विक परिदृश्य से जुड़ी घटनाओं को लेकर, एक दिलचस्प चर्चा का विषय है. भविष्य में क्या होगा, यह निश्चित रूप से कहना मुश्किल है, लेकिन इतिहास और वर्तमान ज्योतिषीय घटनाएं जैसे शनि का परिवर्तन, मीन राशि में 6 ग्रहों की युति आदि संकेत देती हैं कि दुनिया में बड़े बदलाव होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. इस कारण से बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां एक बार फिर से सुर्खियों में हैं.

यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: 29 मार्च को शनि का मीन राशि में गोचर, दुनिया में क्या होगा?

[ad_2]

दिल्ली कैपिटल्स या लखनऊ सुपर जायंट्स, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी? जानें आज कौन मारेगा बाजी

[ad_1]

DC vs LSG Prediction IPL 2025: IPL 2025 का चौथा मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs DC Match) के बीच खेला जाएगा. यह मैच विशाखापट्टनम में खेला जाएगा और भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों के पास इस बार नया कप्तान होगा. एक तरफ LSG के कप्तान ऋषभ पंत होंगे, जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर भी हैं. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी.

DC vs LSG: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिनमें से तीन बार लखनऊ और 2 बार दिल्ली ने बाजी मारी है. बता दें कि पिछले वर्ष यानी IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए थे और दोनों बार दिल्ली की टीम विजयी रही थी. पहले दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उसका LSG के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 208 रन है. वहीं लखनऊ का DC के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर 195 रन है.

विशाखापट्टनम मैदान के आंकड़े

विखाखापट्टनम स्थित वाईएस राजाशेखर स्टेडियम की बात करें तो यहां अब तक कुल 15 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें से 8 बार पहले बैटिंग करने वाली और 7 बार चेज करने वाली टीम विजयी रही है. बता दें कि इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर खड़ा करने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने IPL 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272 रन बनाए थे.

यह चौंकाने वाला तथ्य है कि विशाखापट्टनम में सफलतापूर्वक चेज हुआ सबसे बड़ा स्कोर केवल 142 रन है, इसलिए यदि आज पहले बैटिंग करने वाली टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर लेती है तो विरोधी टीम के लिए लक्ष्य को चेज करना बहुत जटिल काम साबित हो सकता है.

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी. नटराजन

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI: अर्शिन कुलकर्णी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बडोनी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ, अवेश खान

यह भी पढ़ें:

एमएस धोनी नहीं, CSK के इस खिलाड़ी की समझ के कायल हो गए रचिन रवींद्र; दे डाला बड़ा बयान

[ad_2]

तीन साल से चल रहे युद्ध का होगा खात्मा, सऊदी अरब में अमेरिका और यूक्रेन के बीच बड़ी बैठक

[ad_1]

यूक्रेन और रूस के बीच तीन साल से चल रहा युद्ध अब समाप्ति की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा रहा है. अमेरिका और यूक्रेन के अधिकारियों ने सऊदी अरब में एक अहम बैठक की है, जिसमें शांति प्रयासों को लेकर बातचीत की गई. इस बैठक में रूस के अधिकारियों के साथ भी वार्ता की योजना है, जो इस युद्ध को समाप्त करने के लिए अहम कदम साबित हो सकती है.

बैठक का मकसद, काला सागर में संघर्षविराम

बैठक का मुख्य उद्देश्य काला सागर में समुद्री संघर्षविराम की दिशा में कदम उठाना है. काला सागर के रास्ते से यूक्रेन के अनाज का निर्यात होता है, जो युद्ध के बावजूद कई देशों तक पहुंचता है. इस क्षेत्र में शांति स्थापित होने से न केवल यूक्रेन के अनाज निर्यात में मदद मिलेगी, बल्कि दोनों देशों के बीच तनाव भी कम हो सकता है.

व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी एंड्रयू पीक और माइकल एंटन ने इस बैठक में भाग लिया और काला सागर में शांति स्थापना के लिए कई प्रस्ताव दिए. इसके साथ ही, यूक्रेन की रक्षा मंत्री रुस्टेम उमेरोव ने ऊर्जा सुविधाओं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा पर भी चर्चा की.

पुतिन की शर्तें और यूरोपीय देशों की चिंता

इसी बैठक में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शांति की बात तो की है, लेकिन उन्होंने यह शर्त रखी है कि यूक्रेन को नाटो (NATO) के सदस्य बनने के अपने इरादे को छोड़ना होगा और उन क्षेत्रों से अपनी सेना हटानी होगी जो रूस ने कब्जे में ले रखे हैं.

इस पर यूरोपीय देशों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि पुतिन एक समझौते से उत्साहित होकर और देशों पर कब्जा कर सकता है. हालांकि, अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकोफ का कहना है कि पुतिन का उद्देश्य यूरोप पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि वह शांति की ओर बढ़ना चाहता है.

क्या तीन साल से चल रहे युद्ध का अंत होगा?

सऊदी अरब में हो रही इस अहम बैठक से उम्मीद की जा रही है कि युद्ध में एक नया मोड़ आएगा. अमेरिका, रूस और यूक्रेन के बीच इस बातचीत से शांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं. हालांकि, रूस की शर्तों और यूरोपीय देशों की चिंता को देखते हुए अभी भी कई सवाल हैं, जिनका जवाब आने वाले समय में मिलेगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि युद्ध के और बढ़ने की स्थिति ‘कुछ हद तक नियंत्रण में’ है और उन्होंने पुतिन की शांति के प्रयासों की सराहना की है. अब यह देखना होगा कि रूस और यूक्रेन के बीच इस संघर्ष का समाधान क्या निकलता है और क्या तीन साल से चल रहे इस युद्ध का खात्मा हो पाएगा. अगर यह समझौता सफल होता है तो न केवल यूक्रेन और रूस के बीच शांति होगी, बल्कि पूरे विश्व को भी एक लंबी और दुखद संघर्ष से राहत मिलेगी.

[ad_2]

ये है वर्ल्ड बुक ऑफ गिनीज में दर्ज दुनिया की सबसे छोटी बकरी, हाइट इतनी कम कि स्केल से ही ले सकते हैं नाप

[ad_1]

ये है वर्ल्ड बुक ऑफ गिनीज में दर्ज दुनिया की सबसे छोटी बकरी, हाइट इतनी कम कि स्केल से ही ले सकते हैं नाप

4G सर्विस के लिए तैयार है BSNL, कब शुरू होगी 5G सर्विस? ये जानकारी आई सामने

[ad_1]

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL देशभर में अपनी 4G सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है. कंपनी ने जून तक एक लाख 4G टावर लगाने का लक्ष्य रखा है. इनमें से अधिकतर टावर लगकर काम करना शुरू कर चुके हैं. उम्मीद की जा रही है कि जून अंत तक कंपनी की सभी 4G साइट्स ऑपरेशनल हो जाएंगी. इसके तुरंत बाद 5G कनेक्टिविटी के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इसकी शुरुआत हो सकती है.

4G पर अभी तक कितनी प्रोग्रेस?

हाल ही में दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया था कि BSNL की 4G कनेक्टिविटी के लिए एक लाख साइट की योजना बनाई गई थी. इनमें से 89 हजार इंस्टॉल कर दी गई है और सिंगल सेल फंक्शन टेस्ट प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने कहा मई-जून तक सभी एक लाख साइट को ऑपरेशनल बनाने की योजना है. इसके बाद जून से 5G के काम शुरू हो जाएगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL देश की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जिनसे 4G टेक्नोलॉजी खुद डेवलप की है. बाकी कंपनियों ने 4G कनेक्टिविटी के लिए विदेशी कंपनियों की मदद ली थी.

दिल्ली से शुरू हो सकती है BSNL की 5G सर्विस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL दिल्ली में 5G (स्टैंडअलोन) को टेस्ट करने की योजना बना रही है. इसके साथ ही कंपनी के पास अपनी 4G साइट्स को 5G में अपग्रेड करने का भी ऑप्शन है. BSNL के साथ काम कर रही TCS ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कंपनी की 4G साइट्स को सॉफ्टवेयर अपडेट की मदद से 5G NSA (नॉन-स्टैंडअलोन) में अपग्रेट किया जा सकता है. बता दें कि 5G कनेक्टिविटी शुरू करने के मामले में BSNL सबसे पीछे चल रही है. एयरटेल और जियो कई महीनों से 5G सर्विसेस दे रही हैं, जबकि वोडाफोन आइडिया ने भी मुंबई में अपनी 5G सर्विसेस को शुरू कर दिया है. जल्द ही देश हिस्सों में यह सर्विस शुरू कर दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-

सस्ती होगी Online Shopping? इस कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, 1 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स की कीमत हो सकती है कम

[ad_2]

गौतम अडानी के लिए बुरी खबर! एक साल में साफ हो गए 3.4 लाख करोड़, सबसे ज्यादा डूबी ये कंपनी

[ad_1]

गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए साल 2025 इतना खास नहीं रहा, जितना साल 2024 था. FY25 में अब तक गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप के शेयरों ने पिछले साल की तुलना में 21 फीसदी की गिरावट देखी है. यानी, कुल मार्केट कैपिटल में 3.4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. इस गिरावट के पीछे बाजार में उतार-चढ़ाव, रेगुलेटरी जांच और कुछ आरोपों का हाथ माना जा रहा है. चलिए, आपको बताते हैं कि गौतम अडानी की किस कंपनी को FY25 में कितना नुकसान हुआ.

किस कंपनी को कितना नुकसान?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 28 मार्च 2024 से 21 मार्च 2024 के बीच, अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों ने सबसे ज्यादा गिरावट देखी. इसका मार्केट कैप 2.90 लाख करोड़ रुपये से घटकर 1.46 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. यानी, लगभग आधा मार्केट कैप खत्म हो गया है. वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में भी 27 फीसदी की गिरावट आई है, जिससे 94,096 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

अडानी पोर्ट्स एंड SEZ के मार्केट कैप में भी 11.40 फीसदी की कमी आई है, जो 33,029 करोड़ रुपये के बराबर है. जबकि अडानी टोटल गैस और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में भी 31.84 फीसदी और 18.95 फीसदी की गिरावट देखी गई है. सीमेंट कंपनियों की बात करें तो इसमें ACC और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर भी 23.10 फीसदी और 15.92 फीसदी नीचे आए हैं. जबकि एनडीटीवी, जो अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी है, के शेयरों में 41.58 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है.

किन वजहों से गिरे अडानी ग्रुप के शेयर?

FY25 में अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट के कई कारण हैं. इसमें, भारतीय शेयर बाजार को मैक्रोइकॉनॉमिक्स दबाव, शहरी खर्च में कमी और वैश्विक राजनीतिक तनाव, जैसे ट्रंप के टैरिफ का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा, रिन्यूएबल एनर्जी और गैस सेक्टर में समस्याओं ने भी अडानी समूह को प्रभावित किया है. जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की भारी बिकवाली ने भी अडानी ग्रुप की 6 कंपनियों को प्रभावित किया है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: 7500 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद BHEL के शेयरों में आई तूफानी तेजी, क्या निवेश रहेगा फायदेमंद?

[ad_2]