पत्नी की बेवफाई! पुलिस के छापे और तलाक के 9 करोड़…अरबपति बिजनेसमैन Prasanna Sankar की कहानी

[ad_1]

Prasanna Sankar Story: पति-पत्नी और वो की कई कहानियां इन दिनों न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर वायरल हैं. इसी तरह की एक कहानी है Rippling के फाउंडर प्रसन्ना शंकर की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने अपनी पत्नी पर और चेन्नई पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए पोस्ट किए हैं. ये पोस्ट वायरल हैं और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. चलिए, आपको बताते हैं कि प्रसन्ना ने क्या-क्या बताया है.

‘मैं भारत का नंबर 1 कोडर था’

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रसन्ना लिखते हैं, ‘मेरा नाम प्रसन्ना है, मैंने Rippling (जिसकी वैल्यू 10 बिलियन डॉलर है) की स्थापना की. मैं इस वक्त तलाक के दौर से गुजर रहा हूं. अभी मैं चेन्नई पुलिस से भाग रहा हूं और तमिलनाडु के बाहर छिपा हुआ हूं. यह मेरी कहानी है.’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मैं चेन्नई में पैदा हुआ और 20 साल वहीं रहा. मैंने NIT त्रिची से पढ़ाई की. वहीं मेरी मुलाकात मेरी पत्नी से हुई. मैं भारत का नंबर 1 कोडर था. फिर मैं अमेरिका चला गया एक टेक्नोलॉजी कंपनी शुरू करने के लिए. मैं और मेरी पत्नी, दिव्या, 10 साल तक शादीशुदा रहे और हमारा 9 साल का बेटा है.’

‘पत्नी का अफेयर है’

प्रसन्ना ने आगे लिखा, ‘लेकिन, हाल ही में हमारा रिश्ता टूट गया, जब मुझे पता चला कि वह अनूप नाम के आदमी के साथ 6+ महीनों से अफेयर में थी. अनूप की पत्नी ने मुझे वो मैसेज भेजे जो मेरी पत्नी ने अनूप को भेजे थे और उन होटल बुकिंग्स की डिटेल्स भी भेजीं, जो उसने उसके लिए की थीं.

‘मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए’

प्रसन्ना ने आगे पोस्ट करते हुए लिखा, ‘इस मामले के बाद हम तलाक लेना चाहते थे कि और फिर बात इस पर आई कि मुझे उसे कितने मिलियन डॉलर देने होंगे. लेकिन वह इससे नाखुश थी और उसने मुझ पर झूठी पुलिस शिकायत दर्ज कर दी कि मैंने उसे मारा. बाद में उसने और झूठे आरोप लगाए कि मैंने उसका रेप किया. इसके बाद उसने आरोप लगाए कि मैंने उसकी न्यूड वीडियो वायरल कर दीं. सिंगापुर पुलिस ने इन सभी आरोपों की जांच की, उन्हें बेबुनियाद पाया और मुझे सभी आरोपों से मुक्त कर दिया.’

‘अमेरिका में दी तलाक की अर्जी’

प्रसन्ना ने आगे पोस्ट में लिखा, ‘मैंने भारत में तलाक के लिए अर्जी दी. लेकिन, मेरी पत्नी ने अमेरिका में तलाक के लिए अर्जी दी ताकि, वह मुझसे और ज्यादा पैसे निकाल सके. फिर उसने मेरे बेटे को अमेरिका ले जाकर अपने तलाक के केस में फायदा उठाने की कोशिश की.

मैंने अमेरिका में एक इंटरनेशनल चाइल्ड एबडक्शन केस दायर किया और जज ने मेरे पक्ष में फैसला सुनाया और मेरे बेटे को वापस भेजने का आदेश दिया. चूंकि उसने सिंगापुर में कानून तोड़ा था, इसलिए उसने मुझसे समझौता किया कि वह चेन्नई आकर सेटल हो जाएगी.’

‘9 करोड़ और हर महीने 4.3 लाख रुपये’

प्रसन्ना ने आगे लिखा, ‘हमने एक MOU (समझौता ज्ञापन) साइन किया, जिसमें तय हुआ कि मैं उसे करीब 9 करोड़ और हर महीने 4.3 लाख रुपये दूंगा. इसके बाद, मैंने उसकी और मेरे बेटे की फ्लाइट बुक की ताकि वे चेन्नई वापस आ सकें. इस MOU के तहत हमने अपने बेटे की 50/50 कस्टडी पर सहमति जताई, जो कुछ समय तक चला. MOU के तहत, उसे बच्चे का पासपोर्ट एक कॉमन लॉकर में रखना था, क्योंकि मुझे डर था कि वह फिर भाग सकती है. लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया. फिर उसने कहना शुरू किया कि MOU मान्य नहीं है, उसे और पैसे चाहिए और वह फिर से अमेरिका जाकर तलाक दायर करेगी.’

‘मुझपर किडनैपिंग का आरोप लगा दिया’

प्रसन्ना आगे लिखते हैं, ‘चिंतित होकर, मैं कोर्ट गया और कहा कि मैं अपना बच्चा तभी लौटाऊंगा जब बच्चे का पासपोर्ट कॉमन लॉकर में जमा कर दिया जाएगा. उसने कोर्ट में हाजिर होने से इनकार कर दिया. बल्कि, वह रात 10 बजे मेरे होटल आ गई और मेरे बेटे को 10 मिनट के लिए लॉबी में बुलाने की कोशिश की, जिसे मैंने रोक दिया. इसके बाद उसने पुलिस को बुलाकर मेरे खिलाफ अपहरण की शिकायत दर्ज करा दी. पुलिस आधी रात को मेरे दरवाजे पर पहुंची, लेकिन इससे पहले मैं अपने बेटे को लेकर भागने में सफल रहा.’

‘पुलिस छापे मार रही है’

मैंने तुरंत अपने वकीलों के जरिए पुलिस को पूरी सच्चाई बताई और यह भी बताया कि मेरा बेटा मेरी मर्जी से मेरे साथ है, खुश है और मैंने उसे वीडियो कॉल पर दिखाया. साथ ही बताया कि मामला कोर्ट में चल रहा है, इसलिए पुलिस को दखल नहीं देना चाहिए.

लेकिन मुझे आश्चर्य हुआ कि पुलिस फिर भी मुझे खोज रही थी. उन्होंने मेरी मां के घर छापा मारा और मेरे बारे में पूछताछ की. मेरे दोस्त गोकुल को परेशान किया, जिसने मेरे बेटे को लाने में मेरी मदद की थी, यह कहकर कि अगर वह मेरी जानकारी नहीं देगा तो उसे मुख्य आरोपी बना देंगे.

डरकर गोकुल बेंगलुरु चला गया और पुलिस से कहा कि यह पति-पत्नी के बीच का मामला है और उन्हें उसे अकेला छोड़ देना चाहिए. लेकिन इसके बजाय, पुलिस बेंगलुरु में बिना किसी वारंट, पेपर या स्थानीय पुलिस को सूचित किए, सादे कपड़ों में उसके घर पर छापा मारकर उसे चेन्नई ले गई.

पिछले 3 दिनों से वह बिना किसी FIR के हिरासत में है. पुलिस उसे धमका रही है कि अगर मैंने सरेंडर नहीं किया तो उसे प्रताड़ित किया जाएगा. उन्होंने उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश नहीं किया. बल्कि हर सुबह उसे स्टेशन बुलाते हैं, रात तक बैठाते हैं और फिर जाने देते हैं.

अब नई धमकी यह है कि अगर मैं अपने ट्विटर पोस्ट्स नहीं हटाऊंगा, तो गोकुल की मुश्किलें बढ़ेंगी. उन्होंने उसे धमकाया कि वे मुझे खोज निकालेंगे और मीडिया के सामने जाने की सजा देंगे.’

‘मैं एक सर्वाइवर हूं, विक्टिम नहीं’

प्रसन्ना ने आगे लिखा, ‘जल्द ही, मेरी पत्नी और पुलिस मिलकर एक जॉइंट प्रेस मीट करने वाले हैं, जिसमें वे मुझ पर कई आरोप लगाएंगे. उन्होंने मेरे दोस्त गोकुल से यह भी कहने को कहा है कि मेरी सोशल मीडिया पोस्ट्स झूठी हैं.

सोमवार को, मैं कोर्ट में “पुलिस परेशान न करे” की अर्जी दायर करूंगा और मामले को कानूनी रूप से लड़ूंगा. इस बीच, मेरा पूरा परिवार राज्य से बाहर है और तमिलनाडु पुलिस से छिपा हुआ है.

मेरा मोबाइल लोकेशन, कार, UPI, IP सब कुछ पुलिस ट्रैक कर रही है, वह भी बिना किसी FIR के, गैर-कानूनी रूप से. उन्होंने एक केयरटेकर का फोन भी जब्त कर लिया, जिसे मैंने 200 रुपये UPI से दिए थे. मेरे ठहरने वाले Airbnb पर भी छापा मारा. सौभाग्य से, मैं पहले ही वहां से निकल चुका था.

साफ कहूं तो, मैं इस समय खुद को सबसे ज़्यादा जिंदा महसूस कर रहा हूं और यह एक अच्छा अहसास है. मैंने शून्य से एक साम्राज्य खड़ा किया है. मैं इस स्थिति से भी निपट सकता हूं, भले ही मेरे सामने पूरा राज्य क्यों न हो. मैं एक सर्वाइवर हूं, विक्टिम नहीं.’

कौन हैं प्रसन्ना शंकर?

प्रसन्ना शंकर, एक भारतीय टेक बिजनेसमैन हैं, जो Rippling के को-फाउंडर भी हैं. इस कंपनी की वैल्यू आज 10 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है. प्रसन्ना संकर का जन्म चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ. पढ़ाई में शुरू से ही होशियार थे और उन्होंने अपनी कंप्यूटर साइंस की डिग्री NIT त्रिची से पूरी की. प्रसन्ना भारत के नंबर 1 कोडर रह चुके हैं.

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसन्ना, Google Code Jam के दो बार वर्ल्ड फाइनलिस्ट रहे. इसके अलावा, ACM ICPC वर्ल्ड फाइनल्स में भी वह दो बार पहुंचे.वहीं, Top Coder पर कॉलेज के दिनों में वह भारत में पहले स्थान पर थे. प्रसन्ना ने अपने करियर की शुरुआत गूगल में इंटर्नशिप से की थी, फिर माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में भी काम किया. बाद में, San Francisco में उन्होंने Rippling की शुरुआत की, जो एक HR टेक कंपनी है और आज 10 बिलियन डॉलर की वैल्यू तक पहुंच चुकी है. यह कंपनी बिजनेस मैनेजमेंट, पे-रोल और वर्कफोर्स ऑटोमेशन में मदद करती है. इसके अलावा, 2023 से प्रसन्ना ने एक और बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया, 0xPPL. यह एक Decentralized Social Network है, जो क्रिप्टो कम्युनिटी पर फोकस करता है.

पत्नी दिव्या ने भी प्रसन्ना पर लगाए हैं आरोप

द मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, प्रसन्ना की पत्नी दिव्या ने भी उन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.  उन्होंने अपने आरोपों में कहा, “मेरे पति सेक्सुअल पर्वर्ट हैं, उसने मेरे बेटे को अगवा किया.” चेन्नई पुलिस के सामने दिव्या (अमेरिकी नागरिक) ने अपने पति आरोप लगाए कि उनके पति ने उनके 9 साल के बेटे को अगवा कर लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिव्या ने प्रसन्ना पर “सेक्सुअल पर्वर्ट” होने का भी आरोप लगाया है. इसके अलावा दिव्या ने आरोप लगाए कि उनके पति ने अमेरिका में वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तारी के बाद अपनी नौकरी गंवाई. दिव्या ने ये भी आरोप लगाया कि प्रसन्ना छिपे कैमरों से महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की वीडियो बनाता था.

ससुर पर भी लगाए आरोप

दिव्या ने अपने ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा, “लोग कहते हैं कि बच्चे अपने माता-पिता की तरह ही बड़े होते हैं. मेरे ससुर ने भी महिलाओं के खिलाफ ऐसे ही अपराध किए थे. उन्होंने मेरी सास को प्रताड़ित किया और घर से भगा दिया. अब मुझे चेन्नई पुलिस की सख्त मदद चाहिए.”

(नोट- यहां दी गई सभी जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दी जा रही है. एबीपी न्यूज दोनों तरफ से लगाए आरोपों की पुष्टि नहीं करता है.)

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से बाहर होंगे ये कर्मचारी, देखिए लिस्ट में कहीं आपका विभाग भी तो नहीं

[ad_2]

तस्वीर में छिपा है खुफिया राज, 10 सेकंड में जवाब देने वाले को 21 तोपों की सलामी

[ad_1]

अगर आपको अपनी नजरों पर गर्व है और मानते हैं कि आपकी ऑब्जर्वेशन स्किल्स बाकी लोगों से तेज हैं, तो ये ऑप्टिकल इल्यूजन आपके लिए ही है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक 4 अंकों का खुफिया नंबर छिपा हुआ है. इसे खोजने के लिए लोगों को सिर्फ 10 सेकंड का वक्त दिया जा रहा है. बहुत से लोग इस चैलेंज में फेल हो रहे हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में इसे हल करने वाले भी मौजूद हैं. अब सवाल यह है क्या आप भी उन जीनियस लोगों में से हैं जो इसे ढूंढ सकते हैं?

कहीं आंखें खा न जाए धोखा

ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजरों का धोखा. ये ऐसी पहेलियां होती हैं, जो हमारी आंखों और दिमाग के बीच खेल खेलती हैं. ऐसी तस्वीरों में कुछ न कुछ छिपा होता है, लेकिन इसे देखने के लिए सही नजरिया और दिमागी तेजी की जरूरत होती है. कुछ लोग इसे तुरंत पकड़ लेते हैं, जबकि कुछ को बार बार देखने के बाद भी कुछ समझ नहीं आता.

यह भी पढ़ें: <a href=" की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

मशक्कत तो होगी, लेकिन जवाब अंत में बता दिया जाएगा

इस वायरल तस्वीर में एक धुंधला देने वाले बैकग्राउंड के बीच 4 अंकों का नंबर छिपा हुआ है. इसे ढूंढना आसान नहीं है, क्योंकि इसका रंग और पैटर्न इस तरह से डिजाइन किया गया है कि देखने वाले की आंखें धोखा खा जाती हैं. जो लोग तेज नजर और फोकस रखते हैं, वही इस नंबर को जल्दी पकड़ पाते हैं. इस चैलेंज का सबसे रोमांचक हिस्सा यही है कि आपको इसे सिर्फ 10 सेकंड में हल करना है. चलिए आपको और ना तरसा कर इसका जवाब दे ही देते हैं. दरअसल तस्वीर में छिपी संख्या 4018 है. हालांकि लोगों का कहना है कि जो लोग दिमागी रूप से ज्यादा एक्टिव हैं, वे इसे जल्दी ढूंढ लेते हैं, जबकि कुछ लोगों को यह नंबर खोजने में काफी मेहनत करनी पड़ती है.

यह भी पढ़ें: <a href=" पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

अथिया शेट्टी-केएल राहुल बने मम्मी-पापा, एक्ट्रेस ने नन्ही परी को दिया जन्म

[ad_1]

Athiya Shetty Blessed With Baby Girl: क्रिकेटर के एल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी पेरेंट्स बन चुके हैं. एक्ट्रेस ने आज यानि 24 मार्च को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. ये गुड न्यूज उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस को दी है. जिसके बाद हर कोई कपल को बधाई देता हुआ नजर आ रहा है.

अथिया ने दिया बेटी को जन्म

दरअसल अथिया शेट्टी ने 24 मार्च की शाम को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की. जिसमें उन्होंने गुड न्यूज दी है कि वो एक बेटी की मां बन चुकी हैं. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है. जिसपर लिखा है कि, ‘हम बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं..’ अथिया की ये पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही है. जिसपर फैंस और सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं.

सेलेब्स ने लुटाया कपल पर प्यार

अथिया की इस पोस्ट पर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी कमेंट किया. जिसमें उन्होंने दिल वाली कई सारी इमोजी बनाई. वहीं अर्जुन कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो दोस्तों.’ इसके अलावा पंजाबी सिंगर जस्सी गिल ने भी कपल को बधाई दी. अथिया की पोस्ट पर कुछ ही मिनटों में दो लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं.

साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे थे राहुल-अथिया

बता दें कि अथिया शेट्टी ने इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की है. दोनों की शादी साल 2023 में बहुत ही धूमधाम से की गई थी. जिसमें कई सेलेब्स और क्रिकेट जगत की हस्तियां शामिल हुई थी. अब शादी के दो साल बाद कपल एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने हैं.

इन फिल्मों में नजर आई थीं अथिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया शेट्टी ने फ़िल्म हीरो से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वो मुबारकां और मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई. लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से दूरी बना ली.

ये भी पढ़ें-

आंखों में चमक…चेहरे पर कॉन्फिडेंस, बिना विग पहने फिर कैमरे के सामने इठलाईं हिना खान, यूजर्स बोले – ‘स्ट्रॉन्ग गर्ल’

[ad_2]

इक मोड़ आया मैं उत्थे ई रिक्शा छोड़ आया! ई रिक्शा का ऐसे हुआ एक्सीडेंट, वीडियो देख नहीं रुकेगी

[ad_1]

जरूरी नहीं कि भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ही अपनी हरकतों से लोगों को हंसाए, कभी उधर मुड़कर भी देखिए, बांग्लादेश भी इस मामले में कुछ कम नहीं है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कई सारे लोग एक ई रिक्शा में सवार हैं, जिसके बाद सड़क पर एक मोड़ आता है और रिक्शा पलट जाता है. देखने में भले ही ये खतरनाक लगे, लेकिन वीडियो देख आपकी हंसी छूट जाएगी. वीडियो को लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

ई रिक्शा ने कर दिया सवारियों का पोपट

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ई-रिक्शा में सवार दर्जनों लोग एक साथ सफर कर रहे हैं. पहले तो सब कुछ ठीक चलता है, लेकिन जैसे ही रिक्शा तेज रफ्तार में एक मोड़ पर पहुंचता है, बैलेंस बिगड़ता है और पूरा रिक्शा सवारियों समेत पलट जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रिक्शा पहले शांतिपूर्वक सड़क पर दौड़ रहा होता है, लेकिन सवारियों की गिनती किसी मिनी बस से कम नहीं होती. जैसे ही मोड़ आता है, ड्राइवर संतुलन खो देता है और सवारियों समेत रिक्शा सड़क पर लुढ़क जाता है.

वीडियो देख निकल जाएगी आपकी भी हंसी

वायरल वीडियो में ई रिक्शा से कुछ लोग कूदकर बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन गिरने से खुद को नहीं रोक पाते जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी निकल जाएगी. रिक्शा के नीचे दबे लोगों को निकलने के लिए जद्दोजहद करते हैं. हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह स्टंट रील बनाने की नियत से किया गया है.

यह भी पढ़ें: रुई और सफेद रेत से बना स्नो विलेज देख लगी पर्यटकों की भीड़, पोल खुलने पर हुआ जमकर बवाल, देखें वीडियो

यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो को @KreatelyMedia नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अगर इन लोगों ने सेंट्रल फॉर्स पढ़ा होता तो ये पलटते नहीं. एक और यूजर ने लिखा…बड़े खतरनाक लोग हैं भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…बांग्लादेशी वर्जन है, खतरनाक स्टंट.

यह भी पढ़ें: स्पैम कॉल समझकर काटता रहा शख्स! एक महीने बाद सच्चाई पता चली तो दीवार पर दे मारा सिर

तारीख नोट कर लीजिए, इस दिन IPL में पहली बार बनेंगे 300 रन; डेल स्टेन ने भविष्यवाणी करके चौंकाया

[ad_1]

Dale Steyn Prediction 17 April: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर डेल स्टेन ने हैरतअंगेज भविष्यवाणी कर डाली है. उन्होंने वह तारीख बता डाली है, जब IPL के मैच में पहली बार 300 रन का आंकड़ा पार होगा. बता दें कि IPL 2025 के दूसरे ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286 रन बना डाले थे. अभी तक कई टीम आईपीएल में 250 से अधिक रन बना चुकी हैं, लेकिन 300 का आंकड़ा किसी ने पार नहीं किया है. अब डेल स्टेन का कहना है कि 17 अप्रैल को आईपीएल में पहली बार एक पारी में 300 रन बनेंगे. मगर 17 अप्रैल को किन टीमों का मैच होगा? आइए जानते हैं.

17 अप्रैल को बनेगा महा रिकॉर्ड

डेल स्टेन ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया, “मेरी एक छोटी सी भविष्यवाणी है. 17 अप्रैल को IPL इतिहास में पहली बार 300 रन बनेंगे. कौन जानता है, क्या पता जब यह हो रहा होगा, तब मैं भी मैच देखने के लिए वहां उपस्थित रहूं.” डेल स्टेन जाहिर तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद की सीजन में आक्रामक शुरुआत से प्रभावित हुए हैं. स्टेन, जो खुद 2013-2015 तक SRH के लिए खेल चुके हैं.

17 अप्रैल को किसका मैच होगा

डेल स्टेन ने विशेष रूप से 17 तारीख को इस रिकॉर्ड के लिए चुना है. उस दिन आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस का मैच खेला जाएगा. यह भिड़ंत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी. आपको याद दिला दें कि जब हैदराबाद और मुंबई पिछले सीजन आमने-सामने आए थे, तब मुंबई ने 277 रन बना डाले थे. उसके जवाब में मुंबई ने भी 246 रन बनाए थे, लेकिन 31 रन से मैच हार गई थी.

बताते चलें कि IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी SRH के ही नाम है. हैदराबाद ने IPL 2025 में RCB के खिलाफ 287 रन बनाए थे. यह अब तक इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना रहा है.

यह भी पढ़ें:

43 की उम्र में 0.12 सेकंड में स्टंपिंग, एमएस धोनी की फुर्ती पर फिदा हुए मैथ्यू हेडन; दे डाला बड़ा बयान

[ad_2]

दांतों को ब्रश करने का क्या है सही तरीका? क्या आप भी करते हैं ये वाली गलती

[ad_1]

दांतों को साफ करने के लिए हम सभी हर दिन टूथब्रश करते हैं. इससे दांत हेल्दी रहते हैं और स्माइल अच्छी बनाते हैं. नियमित तौर पर ब्रश करना ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होता है. लेकिन ज्यादातर लोग ब्रश तो करते हैं, लेकिन उसका सही तरीका नहीं जानते हैं.

दांतों को साफ करने के लिए हम सभी हर दिन टूथब्रश करते हैं. इससे दांत हेल्दी रहते हैं और स्माइल अच्छी बनाते हैं. नियमित तौर पर ब्रश करना ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होता है. लेकिन ज्यादातर लोग ब्रश तो करते हैं, लेकिन उसका सही तरीका नहीं जानते हैं.

कुछ गलतियों से दांत कमजोर हो सकते हैं, कैविटी, मसूढ़ों में सूजन, मुंह से बदबू आ सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं ब्रश करने का सही तरीका और उन कॉमन गलतियों को जो ओरल हाइजीन (Oral Hygiene) के लिए ठीक नहीं हैं...

कुछ गलतियों से दांत कमजोर हो सकते हैं, कैविटी, मसूढ़ों में सूजन, मुंह से बदबू आ सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं ब्रश करने का सही तरीका और उन कॉमन गलतियों को जो ओरल हाइजीन (Oral Hygiene) के लिए ठीक नहीं हैं…

सही टूथब्रश चुनें : सॉफ्ट ब्रिसल वाला टूथब्रश चुनें, जिससे मसूड़ों को नुकसान न पहुंचे. ब्रश का सिरा बहुत बड़ा न हो ताकि यह मुंह के हर कोने तक आसानी से पहुंच सके. हर तीन महीने में टूथब्रश बदलें क्योंकि पुराना ब्रश बैक्टीरिया जमा कर सकता है.

सही टूथब्रश चुनें : सॉफ्ट ब्रिसल वाला टूथब्रश चुनें, जिससे मसूड़ों को नुकसान न पहुंचे. ब्रश का सिरा बहुत बड़ा न हो ताकि यह मुंह के हर कोने तक आसानी से पहुंच सके. हर तीन महीने में टूथब्रश बदलें क्योंकि पुराना ब्रश बैक्टीरिया जमा कर सकता है.

टूथपेस्ट सही मात्रा में लगाएं: एडल्ट्स के लिए मटर के दाने जितना टूथपेस्ट ही पर्याप्त होता है, इसलिए न ज्यादा कम या न बहुत ज्यादा टूथपेस्ट लगाना चाहिए. छोटे बच्चों के लिए सिर्फ चावल के दाने जितना टूथपेस्ट ही लगाना चाहिए.फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें, जिससे दांत मजबूत बनते हैं.

टूथपेस्ट सही मात्रा में लगाएं: एडल्ट्स के लिए मटर के दाने जितना टूथपेस्ट ही पर्याप्त होता है, इसलिए न ज्यादा कम या न बहुत ज्यादा टूथपेस्ट लगाना चाहिए. छोटे बच्चों के लिए सिर्फ चावल के दाने जितना टूथपेस्ट ही लगाना चाहिए.फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट का ही इस्तेमाल करें, जिससे दांत मजबूत बनते हैं.

ब्रश सही तरह करें ब्रश को 45 डिग्री पर रखें और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में दांतों की सफाई करें. ऊपर-नीचे और अंदर-बाहर दोनों तरफ अच्छी तरह से ब्रश करना चाहिए. दांतों की सफाई के साथ-साथ जीभ को भी ब्रश करें या टंग क्लीनर का इस्तेमाल करें ताकि बैक्टीरिया न पनपें.

ब्रश सही तरह करें ब्रश को 45 डिग्री पर रखें और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में दांतों की सफाई करें. ऊपर-नीचे और अंदर-बाहर दोनों तरफ अच्छी तरह से ब्रश करना चाहिए. दांतों की सफाई के साथ-साथ जीभ को भी ब्रश करें या टंग क्लीनर का इस्तेमाल करें ताकि बैक्टीरिया न पनपें.

ब्रश करने का सही समय  दिन में दो बार सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश करना जरूरी है. कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए. खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से बचें, खासकर अगर आपने एसिडिक फूड जैसे सोडा, नींबू खाया हो, क्योंकि इससे दांतों की परत कमजोर हो सकती है.

ब्रश करने का सही समय दिन में दो बार सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश करना जरूरी है. कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए. खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से बचें, खासकर अगर आपने एसिडिक फूड जैसे सोडा, नींबू खाया हो, क्योंकि इससे दांतों की परत कमजोर हो सकती है.

Published at : 24 Mar 2025 08:14 PM (IST)

हेल्थ फोटो गैलरी

हेल्थ वेब स्टोरीज

[ad_2]

BSNL के प्लान ने उड़ाई Airtel की नींद! अब 84 दिनों तक रोज मिलेगा 3GB डेटा, जानें डिटेल्स

[ad_1]

अगर आप BSNL के ग्राहक हैं और लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता डेटा प्लान तलाश रहे हैं तो आज हम आपको कंपनी के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिल जाती है.

अगर आप BSNL के ग्राहक हैं और लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता डेटा प्लान तलाश रहे हैं तो आज हम आपको कंपनी के ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिल जाती है.

BSNL अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न कीमतों में कई रिचार्ज प्लान पेश करता है. इन्हीं में से एक 599 रुपये का प्लान है जो किफायती होने के साथ ही शानदार बेनिफिट्स भी प्रदान करता है.

BSNL अपने ग्राहकों के लिए विभिन्न कीमतों में कई रिचार्ज प्लान पेश करता है. इन्हीं में से एक 599 रुपये का प्लान है जो किफायती होने के साथ ही शानदार बेनिफिट्स भी प्रदान करता है.

यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसी सुविधाओं के साथ आता है, जो इसे अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले एक बेहतर विकल्प बनाता है.

यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा जैसी सुविधाओं के साथ आता है, जो इसे अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले एक बेहतर विकल्प बनाता है.

इस प्लान की वैधता पूरे 84 दिनों तक रहती है जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती. यूजर्स देशभर में किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं.

इस प्लान की वैधता पूरे 84 दिनों तक रहती है जिससे बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती. यूजर्स देशभर में किसी भी नेटवर्क पर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं.

इसके साथ ही इस प्लान के तहत हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है.

इसके साथ ही इस प्लान के तहत हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिलती है. इतना ही नहीं इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है.

हालांकि निर्धारित डेटा समाप्त होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps रह जाती है. लेकिन इससे भी आप छोटे-मोटे काम आसानी से कर सकते हैं.

हालांकि निर्धारित डेटा समाप्त होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40kbps रह जाती है. लेकिन इससे भी आप छोटे-मोटे काम आसानी से कर सकते हैं.

अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो BSNL की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म या नजदीकी रिटेलर से रिचार्ज करा सकते हैं.

अगर आप इस प्लान को लेना चाहते हैं तो BSNL की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म या नजदीकी रिटेलर से रिचार्ज करा सकते हैं.

Published at : 24 Mar 2025 06:34 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

खतरे में है डॉली चायवाले का करियर! अतरंगी ड्रिंक बनाने का वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]

Trending Video: “सोडा बनाऊं या जादू दिखाऊं?” ये सवाल अगर किसी से पूछा जाए तो शायद हंसी आ जाए, लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस सोडे वाले के लिए ये रोजमर्रा की बात है. एक हाथ में गिलास, दूसरे में बोतल, और हवा में उड़ते सोडे के झाग. इस शख्स की सोडा बनाने की स्टाइल देखकर लोग हैरान रह गए हैं. दूध, कोला और सोडा को मिलाकर जो घातक कॉकटेल ये जनाब बना रहे हैं, उसे देखकर कोई कह रहा है “डॉली चायवाला का उस्ताद आ गया.”, तो कोई सोच रहा है कि इसे पीने के बाद कहीं सुपरपावर न मिल जाए. हाल ही में भारत घूमने आए एक फोरेनर ने इस सोडे वाले का वीडियो इंटरनेट पर शेयर किया.

मार्केट में आया डॉली का उस्ताद

यह वीडियो किसी फिल्म के एक्शन सीन से कम नहीं लग रहा. सोडे वाले का नाम भले ही सामने नहीं आया हो, लेकिन उसकी स्टाइल किसी प्रोफेशनल बारटेंडर से कम नहीं. वो न सिर्फ सोडे के गिलास को हवा में उछाल रहा है, बल्कि एक के ऊपर एक रखकर उन्हें बिना गिराए हिला रहा है. इतना ही नहीं, जब वो दूध और कोला मिलाता है, तो उसमें ऐसा झाग उठता है कि उसे देखकर वहां खड़ा विदेशी शख्स भी हैरान रह जाता है. इतना ही नहीं सोडे वाला गिलास में हूबहू डॉली चायवाला की तरह दूध मिलाता दिखाई दे रहा है.

दूध में मिलाया कोला और हवा में उछाल दिया

लोगों को सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की हो रही है कि आखिर यह अजीबो-गरीब ड्रिंक है क्या? आमतौर पर दूध और कोला को एक साथ मिलाने की सोची भी नहीं जाती, लेकिन यह सोडे वाला इसमें अलग-अलग फ्लेवर का सोडा मिलाकर एक नई तरह की ड्रिंक बना रहा है. कुछ लोग इसे पीने की हिम्मत जुटा रहे हैं, जबकि कुछ इसे ‘डायनामाइट ड्रिंक’ बता रहे हैं. हालांकि पश्चिम बंगाल में दूध कोला का प्रचलन काफी पुराना है.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

यह वीडियो इंटरनेट पर इतनी तेजी से फैल रहा है कि इसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. जिसके बाद यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…”अगर मेरी केमिस्ट्री टीचर ने ऐसा कुछ दिखाया होता, तो मैं जरूर टॉप कर जाता.”दूसरे यूजर ने कहा… “इस ड्रिंक को पीने के बाद दो ही चीजें हो सकती हैं, या तो सुपरपावर मिल जाएगी, या सीधे अस्पताल जाना पड़ेगा.”

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

भारत पर नहीं है ट्रंप के टैरिफ का खतरा? रिपोर्ट का दावा- 2 अप्रैल को मिल सकती है राहत

[ad_1]

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल (Reciprocal) टैरिफ लागू करने की घोषणा की थी, जिससे कई देशों विशेषकर भारत, चीन और यूरोप की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है. ब्लूमबर्ग और वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबरों के मुताबिक क्षेत्र-विशिष्ट टैरिफ को बाहर रखा जाएगा, जिसका अर्थ है कि कुछ उद्योगों या देशों पर पहले प्रस्तावित टैरिफ लागू नहीं किए जाएंगे. इन खबरों के मुताबिक कहा जा सकता है कि ये भारत के लिए एक राहत वाली बात है.

क्या है ट्रंप की रेसिप्रोकल टैरिफ नीति?
ट्रंप प्रशासन का तर्क है कि अगर कोई देश अमेरिकी उत्पादों पर हाई टैक्स लगाता है तो अमेरिका भी उस देश के उत्पादों पर समान कर लगाएगा. जैसे यदि भारत अमेरिकी उत्पादों पर 10% आयात शुल्क लगाता है तो अमेरिका भी भारतीय उत्पादों पर 10% का जवाबी टैरिफ लागू करेगा. ट्रंप के अनुसार, इससे अमेरिका की व्यापार नीति अधिक निष्पक्ष (Fair Trade) बनेगी.

किन उत्पादों पर लगने वाला था शुल्क?
फरवरी में ट्रंप ने कहा था कि वह ऑटोमोबाइल पर 25% शुल्क लगाने की योजना बना रहे हैं. सेमीकंडक्टर और फार्मास्युटिकल आयात पर भी समान शुल्क लागू करेंगे, लेकिन अमेरिका की तीन सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों के दबाव के बाद प्रशासन ने कुछ ऑटो टैरिफ को टालने का निर्णय लिया.

2 अप्रैल को क्या होगा? क्षेत्र-विशिष्ट टैरिफ क्यों हटाया गया?
ब्लूमबर्ग न्यूज और वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अब 2 अप्रैल को क्षेत्र-विशिष्ट शुल्कों की घोषणा नहीं की जाएगी, लेकिन व्हाइट हाउस अभी भी रेसिप्रोकल शुल्क लागू करने की योजना बना रहा है. नीति अस्थिर बनी हुई है और अंतिम निर्णय 2 अप्रैल तक लिया जाएगा.

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव का बयान
अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेन्ट ने संकेत दिया कि कुछ शुल्कों को टाल दिया जा सकता है, लेकिन व्हाइट हाउस ने अभी तक इस पर स्पष्ट बयान नहीं दिया है. वहीं, व्हाइट हाउस ने कहा, “हम अभी भी 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने का इरादा रखते हैं.” हालंकि अधिकारियों के मुताबिक यह नीति अभी भी अंतिम रूप नहीं ले पाई है.

वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
भारत अमेरिका का एक प्रमुख व्यापारिक भागीदार है. यदि रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होते हैं तो भारतीय फार्मास्युटिकल, आईटी और ऑटोमोबाइल सेक्टर प्रभावित हो सकते हैं. भारतीय कंपनियों को अमेरिका में उत्पाद महंगे होने के कारण नुकसान हो सकता है.

चीन और यूरोपीय संघ पर असर
चीन और अमेरिका के बीच पहले से ही व्यापार युद्ध चल रहा है. यदि टैरिफ बढ़ते हैं, तो चीन के इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक उद्योग को झटका लग सकता है. यूरोपीय संघ अमेरिका के ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी उद्योग का एक बड़ा उपभोक्ता है. अमेरिका के नए टैरिफ से यूरोपीय कार कंपनियों (BMW, Mercedes) को नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा ड्रैगन! चीन की नजर अभी भी भारत की जमीन पर, सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

[ad_2]

ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! UNESCO में इंटर्नशिप का मौका, जानें कैसे करें आवेदन

[ad_1]

अगर आपको किसी प्रतिष्ठित संगठन में इंटर्नशिप मिलती है, तो यह आपके लिए कई नए अवसरों के दरवाजे खोल सकती है. इंटर्नशिप से न केवल प्रैक्टिकल अनुभव मिलता है, बल्कि वर्क-लाइफ बैलेंस, स्किल डेवलपमेंट, नेटवर्किंग, रिज्यूमे बिल्डिंग और करियर ग्रोथ में भी मदद मिलती है.

यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गेनाइज़ेशन (UNESCO) ने छात्रों और हाल ही में ग्रेजुएट हुए उम्मीदवारों के लिए एक इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है. इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, अवधि, पदों की जानकारी और अन्य जरूरी विवरण देख सकते हैं.

कौन कर सकता है अप्लाई?

• जो उम्मीदवार किसी ग्रेजुएट प्रोग्राम (मास्टर डिग्री, पीएचडी, या समकक्ष) में नामांकित हैं, वे आवेदन कर सकते हैं.
• हाल ही में (पिछले 12 महीनों के भीतर) मास्टर डिग्री या पीएचडी पूरा करने वाले उम्मीदवार भी योग्य हैं.
• उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए.
• जिन्होंने सिर्फ बैचलर डिग्री पूरी की है, लेकिन किसी ग्रेजुएट प्रोग्राम में नामांकित नहीं हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते.
• जो उम्मीदवार किसी सचिवीय/तकनीकी या प्रोफेशनल असाइनमेंट के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें किसी सचिवीय स्कूल या तकनीकी संस्थान से लास्ट ईयर में होना चाहिए या हाल ही में ग्रेजुएट हुए होने चाहिए.

इंटर्नशिप की अवधि

• न्यूनतम अवधि: 1 महीना
• अधिकतम अवधि: 6 महीने

स्टाइपेंड

यूनस्को इंटर्नशिप करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का वेतन या आर्थिक लाभ प्रदान नहीं करता है.

महत्वपूर्ण निर्देश

• आवेदन करने वाले सभी छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके संपर्क विवरण 6 महीने तक मान्य रहें.
• आवेदन पत्र अंग्रेजी या फ्रेंच में भरा जा सकता है.
• यदि आपके दस्तावेज़ अंग्रेजी या फ्रेंच में नहीं हैं, तो उनका अनौपचारिक अनुवाद उपलब्ध कराना आवश्यक होगा.
• टीम हर उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से जवाब नहीं देगी. यदि आप चयनित होते हैं, तो मैनेजर आपसे सीधे संपर्क करेगा. यदि 6 महीने तक कोई जवाब नहीं आता, तो इसका मतलब होगा कि आपका चयन नहीं हुआ है.

कौन-कौन से पद उपलब्ध हैं?

जो उम्मीदवार इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 31 दिसंबर 2025 तक नीच दिए विभागों में आवेदन कर सकते हैं:

• गवर्निंग बॉडीज सचिवालय
• ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर जनरल
• कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन सेक्टर
• सभी सेक्टर्स/ब्यूरो
• एजुकेशन सेक्टर
• कल्चर सेक्टर
• ब्यूरो ऑफ ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट
• इंटरगवर्नमेंटल ओशनोग्राफिक कमीशन
• ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स एंड लीगल अफेयर्स
• कम्युनिकेशन और पब्लिक इंगेजमेंट
• नेचुरल साइंस सेक्टर
• डिवीजन ऑफ इंटरनल ओवरसाइट सर्विसेज
• प्रायोरिटी अफ्रीका एंड एक्सटर्नल रिलेशंस
• डिजिटल बिजनेस सॉल्यूशंस

अगर आप इस इंटर्नशिप का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें और अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं.

यह भी पढ़ें: यहां है CUET क्रैक करने का फॉर्मूला, तैयारी में अपनाएं ये मास्टर स्ट्रोक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]