स्पेस में होने वाला है अजूबा! गायब हो जाएगी शनि ग्रह की रिंग, जानें इसके पीछे का रहस्य

[ad_1]

Saturn Rings To Disappear: सौरमंडल का सबसे अद्भुत और खूबसूरत ग्रह शनि (Saturn) अपने भव्य छल्लों की वजह से पहचाना जाता है, लेकिन एक हैरान करने वाली खबर यह है कि ये छल्ले कुछ समय के लिए अदृश्य हो जाएंगे. ऐसा क्यों होगा? क्या यह स्थायी परिवर्तन है या अस्थायी?

वैज्ञानिकों के अनुसार, “रिंग प्लेन क्रॉसिंग” (Ring Plane Crossing) नामक एक खगोलीय घटना के कारण, 23 मार्च 2025 को शनि के छल्ले पृथ्वी से दिखना बंद हो गए, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और कुछ समय बाद ये छल्ले फिर से दिखने लगेंगे. आइए, इस खगोलीय घटना को विस्तार से समझते हैं.

क्यों गायब हो रहे हैं शनि के छल्ले?
दरअसल, शनि ग्रह की अपनी एक 26.7 डिग्री की झुकाव धुरी (Axial Tilt) है. यह झुकाव तब महत्वपूर्ण हो जाता है जब शनि सूर्य की परिक्रमा करता है. शनि का एक साल पृथ्वी के 29.4 वर्षों के बराबर होता है. जब शनि अपनी कक्षा में घूमता है, तो उसके छल्लों का झुकाव भी धीरे-धीरे बदलता रहता है. जब ये छल्ले पृथ्वी के साथ एक सीध में आ जाते हैं, तो वे बहुत पतले दिखाई देने लगते हैं या बिल्कुल गायब हो जाते हैं. यह ठीक उसी तरह है जैसे कोई बहुत पतली वस्तु को किनारे से देखने पर वह अदृश्य सी लगती है.

क्या यह स्थायी बदलाव है?
दरअसल, यह एक अस्थायी घटना है. शनि के छल्ले 2025 के मार्च में फिर से दिखाई देने लगेंगे, लेकिन नवंबर 2025 में वे फिर से अदृश्य हो जाएंगे. इसके बाद 2032 तक वे पूरी तरह से स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे. इसलिए, यह केवल एक खगोलीय संरेखण का प्रभाव है और शनि के छल्ले हमेशा की तरह बने रहेंगे.

शनि के छल्लों की बनावट 
शनि के छल्ले मुख्य रूप से बर्फ, धूल और छोटे चट्टानों से बने होते हैं. इनका विस्तार 170,000 मील (273,600 किलोमीटर) तक फैला हुआ है, लेकिन इनकी मोटाई केवल 30 फीट (10 मीटर) के आसपास होती है. जब ये छल्ले पृथ्वी के साथ एक सीध में होते हैं, तो उनकी चौड़ाई इतनी पतली हो जाती है कि वे लगभग अदृश्य लगते हैं. यह वही सिद्धांत है कि अगर आप किसी बहुत पतले कागज को किनारे से देखें, तो वह लगभग दिखाई ही नहीं देगा.

क्या शनि के छल्ले पूरी तरह खत्म हो सकते हैं?
कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि शनि के छल्ले धीरे-धीरे खत्म हो सकते हैं. नासा के अध्ययन के अनुसार, शनि के छल्ले “रिंग रेन” (Ring Rain) प्रक्रिया के कारण धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं. यह प्रक्रिया शनि के चुंबकीय क्षेत्र द्वारा बर्फ और धूल के कणों को ग्रह की सतह पर गिराने के कारण होती है. यदि यह प्रक्रिया जारी रही, तो 30 करोड़ वर्षों में शनि के छल्ले पूरी तरह गायब हो सकते हैं. हालांकि, यह बेहद धीमी प्रक्रिया है और वर्तमान में हमें इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा ड्रैगन! चीन की नजर अभी भी भारत की जमीन पर, सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

[ad_2]

सस्ती होगी Online Shopping? इस कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, 1.2 करोड़ प्रोडक्ट्स पर होगा लागू

[ad_1]

Amazon से शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, कंपनी ने 300 रुपये से कम कीमत के 1.2 करोड़ प्रोडक्ट्स से रेफरल फीस हटा दी है. यह अब तक कंपनी की तरफ से की गई सबसे बड़ी कटौती है और इससे अमेजन पर सामान बेचने वाले छोटे बिजनेसेस को फायदा होगा. यह फैसला 7 अप्रैल से लागू हो जाएगा. रेफरल फीस कम होने से सेलर अपने प्रोडक्ट्स की कीमत कम कर सकते हैं, जिसका फायदा ग्राहकों को होने जा रहा है. आइए यह पूरी खबर जानते हैं.

135 कैटेगरी के प्रोडक्ट्स से हटी रेफरल फीस

अमेजन के इस एक फैसले का असर कपड़े, जूते, ज्वेलरी, ग्रॉसरी, होम डेकोर, ब्यूटी, टॉयज और किचन प्रोडक्ट्स समेत 135 कैटेगरी पर पड़ेगा. बता दें कि रेफरल फीस वह कमीशन होता है, जो सेलर हर बिक्री पर अमेजन को देता है. यह अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से 2 से लेकर 16 प्रतिशत तक हो सकता है. रेफरल फीस हटने से अब सेलर की जेब में ज्यादा पैसा जाएगा. इससे सेलर के लिए अपने प्रोडक्ट्स की कीमत कम करना आसान हो जाएगा. बता दें कि यह फैसला केवल 300 रुपये से कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स पर ही लागू होगा.

शिपिंग रेट भी कम किए

रेफरल फीस हटाने के अलावा अमेजन इंडिया ने सेलर्स के लिए शिपिंग रेट भी कम कर दिए हैं. अब उन्हें 77 की जगह 65 रुपये चुकाने होंगे. साथ ही कंपनी ने एक किलोग्राम से कम वजन के लिए 17 रुपये तक की हैंडलिंग फीस को भी कम कर दिया है. कंपनी ने कहा कि इससे प्लेटफॉर्म के लिए सेलर्स को आकर्षित करना आसान होगा और वो अधिक कंपीटिटिव प्राइस ऑफर कर पाएंगे. कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि सेलर प्लेटफॉर्म को जितनी फीस देते हैं, उनमें से 90-95 प्रतिशत रेफलर और शिपिंग फीस हो होती है. 

ये भी पढ़ें-

अगले हफ्ते से इन मोबाइल नंबरों पर बंद हो जाएगी UPI सर्विस, नहीं कर पाएंगे पेमेंट, बचने के लिए करें ये काम

[ad_2]

हर महीने 5000 की सेविंग्स से इतने सालों में आप भी बन सकते हैं करोड़पति

[ad_1]

SIP Investment: आमतौर पर इंसान हर महीने जितना कमा लेता है उसका कुछ हिस्सा सेविंग्स के तौर पर रखने की कोशिश करता है ताकि फ्यूचर कसे सिक्योर किया जा सके. हालांकि, बढ़ती महंगाई के साथ हर महीने पैसे बचा पाना हर किसी के लिए मुमिकन नहीं, लेकिन अगर बजट बनाने और सख्ती से उसे फॉलो करने के साथ हर महीने अगर 5000 भी जमा लेते हैं, तो आने वाले समय में करोड़पति बनने का आपका सपना भी पूरा हो सकता है. 

निवेश पर पाए जबरदस्त रिटर्न

आप SIP में पैसे लगाकर और निवेश पर जबरदस्त रिटर्न हासिल कर कुछ ही सालों में करोड़पति बनने के अपने ख्वाब को हकीकत में बदल सकते हैं. म्यूचुअल फंड में निवेश पर रिटर्न सालाना औसतन 12 परसेंट की दर से मिलता है. अगर आप SIP में हर महीने 27 साल तक लगातार निवेश करते हैं, तो 12 परसेंट के हिसाब से आपके पास 1.08 करोड़ रुपये जमा हो जाएंगे. इस दौरान आपकी इंवेस्ट की हुई रकम 16,20,000 रुपये होगी, जबकि रिटर्न से कमाई 91,91,565 रुपये होगी.  कुल मिलाकर आपके पास 1,08,11,565 रुपये (1.08 करोड़) जमा हो जाएंगे. 

10000 के इंवेस्टमेंट पर जमा लेंगे इतना

वहीं अगर आप थोड़ी सेविंग्स और बढ़ाकर 5000 की जगह 10000 SIP में इंवेस्ट करते हैं, तो आप सिर्फ 21 साल में ही करोड़पति बन जाएंगे. इस दौरान इंवेस्ट किया गया अमाउंट  25,20,000 रुपये और रिटर्न से प्राप्त आय 79,10,067 रुपये होगी. यानी कि आप 21 सालों में 1,04,30,067 रुपये (1.04 करोड़) जमा लेंगे. निवेश जितना जल्दी शुरू करेंगे, उतना ही आपको फायदा मिलेगा इसलिए ज्यादातर इंवेस्टर्स कम उम्र से ही पैसे जमाने की सलाह देते हैं ताकि लॉन्ग टर्म में पावर ऑफ कंपाउंडिंग का आपको जबरदस्त बेनिफिट मिले. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

1 मई, 2025 से महंगा हो जाएगा ATM से पैसे निकालना, RBI ने इतनी बढ़ा दी इंटरचेंज फीस

[ad_2]

करोड़ों में खेलता है ये खतरनाक विलेन, एक फिल्म की फीस सुन हो जाएंगे दंग, पहचाना?

[ad_1]

Prakash Raj Net Worth: साउथ के पॉपुलर एक्टर प्रकाश राज इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार हैं. उन्होंने विलेन के रोल्स से पहचान बनाई. उन्होंने शुरुआती दौर में 300 रुपये महीने में स्टेज शोज किए थे. प्रकाश राज ने कड़ी मेहनत करके इंडस्ट्री में पहचान बनाई. आज प्रकाश राज अपने काम से जाने जाते हैं. 

कितनी है प्रकाश राज की नेटवर्थ?

प्रकाश राज करोड़ों के मालिक हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, प्रकाश राज की 36 करोड़ की नेटवर्थ है. वहीं खबरें हैं कि वो एक फिल्म का 2.50 करोड़ एक फिल्म का चार्ज करते हैं. इसके अलावा प्रकाश राज प्रोडक्शन के जरिए भी कमाई करते हैं. वो टीवी शोज और स्टेज परफॉर्मेंस भी करते हैं. 


प्रकाश राज को मिले ये अवॉर्ड

प्रकाश ने 1988 में Mithileya Seetheyaru से डेब्यू किया था. उन्होंने तमिल, कन्नड़ और कई शानदार तेलुगू फिल्में की हैं. हिंदी फिल्मों की बात करें तो वो वांटेड, सिंघम, एंटरटेनमेंट जैसी फिल्में की हैं. प्रकाश को 1998 में आई Iruvar के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा उन्होंने तमिल फिल्म Kanchivaram के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था.

प्रोड्यूसर के तौर पर भी उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिला. उनकी कन्नड़ फिल्म  Puttakkana Highway के लिए उन्हें बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला. उन्होंने 398 फिल्मों में काम किया है.

प्रकाश राज ने ये फिल्में की प्रोड्यूस

प्रकाश राज ने 2002 में प्रोडक्शन शुरू किया था. उन्होंने Dhaya, नाम, मोझी,Payanam, धोनी, Gouravam, Mayilu जैसी फिल्में प्रोड्यूस की है. उन्होंने हिंदी मूवी तड़का को प्रोड्यूस किया है. इसके अलावा डायरेक्ट किया है. प्रकाश राज कई फिल्में डायरेक्ट भी कर चुके हैं.

बता दें कि 26 मार्च को प्रकाश राज बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे. वो 60 साल के हो जाएंगे. प्रकाश राज पॉलिटिक्स में भी एक्टिव हैं.

ये भी पढ़ें- Athiya Shetty Baby Girl: अथिया शेट्टी-केएल राहुल बने मम्मी-पापा, एक्ट्रेस ने नन्ही परी को दिया जन्म



[ad_2]

जानिए कौन हैं आशुतोष शर्मा और विपराज निगम, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को जिताई हारी हुई बाजी

[ad_1]

Who is Vipraj Nigam: हारी हुई बाजी कैसे पलटी जारी है, यह कोई आशुतोष शर्मा और विपराज निगम से सीखे. सामने वाली टीम कितनी ही तगड़ी या कमजोर क्यों ना हो, 200 से अधिक लक्ष्य को हासिल कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती. मगर आशुतोष शर्मा की जिद के आगे लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरकार झुकना ही पड़ा. लखनऊ ने दिल्ली के सामने 210 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे दिल्ली ने रोमांचक अंदाज में 1 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया है. यहां आइए जान लेते हैं कि आखिर आशुतोष शर्मा और विपराज निगम हैं कौन, जिनकी हर कोई वाहवाही करने में लगा है.

कौन हैं विपराज निगम?

विपराज निगम को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा था. उनका जन्म 28 जुलाई 2004 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्हें भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में पहली पहचान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के कारण मिली. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने कुल 8 विकेट झटके थे. उन्हें ज्यादा बैटिंग करने के अवसर नहीं मिले, लेकिन आंध्रा के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 8 गेंद में 27 रन की कैमियो पारी खेल अपनी टीम को 157 के टारगेट तक पहुंचाया था.

विपराज वैसे तो एक लेग-स्पिन गेंदबाज हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर निचले क्रम में आकर बड़े शॉट्स भी लगा सकते हैं. ऐसा ही कुछ उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में किया. अभी तक उन्होंने अपने 3 मैचों के फर्स्ट-क्लास करियर में 17 विकेट लिए हैं.

कपड़े धोये, अंपायरिंग का काम और… ऐसे बड़े स्टार बने आशुतोष

आशुतोष शर्मा का जन्म मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था. मध्य प्रदेश के लिए लिस्ट-ए और टी20 डेब्यू से पहले वो काफी एज-ग्रुप क्रिकेट खेल चुके थे. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक आशुतोष बताते हैं कि उन्होंने 8 साल की उम्र में क्रिकेट कोचिंग के लिए इंदौर छोड़ दिया था. उनके पास खाने के पैसे नहीं होते थे और बहुत छोटे से कमरे में रहना पड़ रहा था. उन्होंने पैसे कमाने के लिए अंपायरिंग करना शुरू किया और दूसरों के कपड़े भी धोये.

MPCA अकादमी में आने के बाद कोच अमय खुरासिया ने आशुतोष की बहुत मदद की. वो सैयद मुश्ताक अली में बहुत बढ़िया कर रहे थे, लेकिन 2020 में एमपी टीम का कोच बदल गया था, जिसके बाद आशुतोष के लिए भी परिस्थितियां बदलीं. वो लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे थे, इसके बावजूद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था. आखिरकार उन्हें 2024 में पंजाब किंग्स से IPL की डील मिली, पिछले वर्ष उन्हें 20 लाख रुपये, जबकि इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने 3.8 करोड़ रुपये में उन्हें अपने साथ जोड़ा है.

यह भी पढ़ें:

चेहरे पर मुस्कान और खड़े होकर बजाई ताली, देखें मिचेल मार्श के छक्कों पर कैसा रहा LSG मालिक का रिएक्शन

[ad_2]

OPPO को टक्कर देने आया Samsung का नया 5G फोन! 8GB रैम के साथ है सुपर एमोलेड डिस्प्ले, जानें कीम

[ad_1]

Samsung Galaxy A26 5G: Samsung ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy A26 5G लॉन्च कर दिया है. यह स्मार्टफोन एक बड़े 6.7-इंच के FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है. डिस्प्ले में Infinity-U नॉच है जो इसे एक मॉडर्न लुक देता है. इसके अलावा डिवाइस में 8GB रैम भी दी गई है. माना जा रहा है कि ये फोन OPPO F29 5G को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होगा.

Samsung Galaxy A26 5G Specifications

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस स्मार्टफोन में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है जो 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है. इसके अलावा, यह One UI 7.0 पर आधारित Android 15 पर चलता है और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स तथा 6 OS वर्जन अपडेट्स मिलने की गारंटी है. ये फोन IP67 रेटिंग के साथ आता है जिसका मतलब है कि ये डिवाइस पानी और धूल से सुरक्षित है जो इस सीरीज़ में पहली बार देखने को मिला है.

कैमरा सेटअप

अब इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा दिया हुआ है. इसके साथ ही इसमें एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है. पावर के लिए फोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है. ये बैटरी 25W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

डिज़ाइन और कनेक्टिविटी के मामले में, Samsung Galaxy A26 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. फोन में USB Type-C पोर्ट, स्टीरियो स्पीकर्स, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.3, और NFC सपोर्ट मिलता है. इसका वजन 200 ग्राम है और मोटाई 7.7mm है.

कितनी है कीमत

फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने Samsung Galaxy A26 5G के 8+128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8+256GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये रखी है. इसे कंपनी ने Awesome Black, Awesome Mint, Awesome White और Awesome Peach जैसे चार रंगों में बाजार में उतारा है.

OPPO को मिलेगी टक्कर

OPPO ने भारत में हाल ही में अपना नया F29 5G सीरीज लॉन्च किया है. ये फोन AI LinkBoost टेक्नोलॉजी और Hunter Antenna आर्किटेक्चर से लैस हैं जिससे नेटवर्क सिग्नल की मजबूती बढ़ने का दावा किया जा रहा है. ये फोन 360-डिग्री आर्मर बॉडी के साथ आते हैं और MIL-STD-810H-2022 मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुके हैं. इसके अलावा ये स्मार्टफोन अंडरवॉटर फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करते हैं और IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित हैं.

OPPO F29 5G में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट दिया गया है. कीमत की बात करें तो OPPO F29 5G के 8+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8+256GB वेरिएंट की कीमत 25,000 रुपये रखी है. इसे Glacier Blue और Solid Purple कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है.

यह भी पढ़ें:

सस्ती होगी Online Shopping? इस कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, 1 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स की कीमत हो सकती है कम

[ad_2]

अमेरिकी राजदूत ने दिया रूसी राष्ट्रपति को लेकर बड़ा बयान- ‘…यूरोप पर कब्जा करना चाहते हैं’

[ad_1]

US Embassador on Vladimir Putin : अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को खत्म करना चाहते हैं. यह बात उन्होंने सऊदी अरब में सोमवार (24 मार्च) को होने वाली एक अहम बैठक से पहले कही, जिसमें अमेरिका, रूस के अधिकारी हिस्सा लेंगे.

विटकॉफ ने फॉक्स न्यूज से कहा, “मुझे लगता है कि वह (राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन) शांति चाहते हैं.” उनका मानना है कि इस बैठक से कुछ अच्छे नतीजे निकल सकते हैं. विटकॉफ हाल ही के हफ्तों में दो बार रूसी राष्ट्रपति से मिल चुके हैं. उनकी ये मुलाकातें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस प्लान का हिस्सा हैं, जिसमें वे यूक्रेन और रूस के बीच जंग को खत्म करना चाहते हैं.

अमेरिकी राजदूत ने वार्ता को लेकर जताया भरोसा

विटकॉफ को भरोसा है कि सऊदी अरब में होने वाली बातचीत से शांति की दिशा में कदम बढ़ेगा. उन्होंने CNN से कहा, “मुझे लगता है कि आप सोमवार (24 मार्च) को सऊदी अरब में कुछ वास्तविक प्रगति देखेंगे.”

यूरोप में चिंता, ट्रंप पुतिन पर कर रहे हैं बहुत ज्यादा भरोसा

यूरोप में इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि ट्रंप पुतिन पर बहुत ज्यादा भरोसा कर रहे हैं. लेकिन विटकॉफ का कहना है कि पुतिन सचमुच शांति चाहते हैं. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह पूरे यूरोप पर कब्जा करना चाहते हैं. यह द्वितीय विश्व युद्ध की तुलना में बहुत अलग स्थिति है.”

विटकॉफ का मानना है कि पुतिन के इरादों को समझने में पश्चिमी देशों को थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए. सऊदी अरब में रविवार (23 मार्च) को अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने मॉस्को और कीव के बीच संभावित आंशिक युद्धविराम पर यूक्रेनी अधिकारियों के साथ बात की. इसके बाद अमेरिका और रूसी अधिकारी सोमवार (24 मार्च) को सऊदी अरब में ही बातचीत करेंगे.

30 दिन के युद्धविराम के प्रस्ताव को पुतिन ने ठुकराया

पिछले हफ्ते पुतिन ने यूक्रेन की बिजली ढांचे पर हमले अस्थायी रूप से रोकने के लिए सहमति जताई थी. लेकिन उन्होंने ट्रंप के 30 दिन के पूर्ण युद्धविराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. ट्रंप का मानना है कि यह 30 दिन का युद्धविराम स्थायी शांति की ओर पहला कदम हो सकता है. यूक्रेन ने इस प्रस्ताव को मान लिया, लेकिन पुतिन इसके लिए तैयार नहीं हुए.

अमेरिकी NSA ने रूस-यूक्रेन वार्ता को लेकर क्या कहा?

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने कहा कि अमेरिका रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत में कुछ भरोसा बढ़ाने वाले कदमों पर चर्चा कर रहा है. इनमें उन यूक्रेनी बच्चों का भविष्य भी शामिल है, जो जंग के दौरान रूस ले जाए गए थे. वाल्ट्ज ने CBS न्यूज को बताया, “हम कई विश्वास-जगाने वाले कदमों पर बात कर रहे हैं. यह उनमें से एक है.”

हजारों बच्चों को जबरदस्ती ले गया रूस- यूक्रेन

यूक्रेन का कहना है कि रूस ने हजारों यूक्रेनी बच्चों को जबरदस्ती ले गया. उसने इसे युद्ध अपराध बताया और कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र के नरसंहार संधि की परिभाषा में आता है. लेकिन रूस का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से लोगों को निकाला और जंग के इलाके से कमजोर बच्चों को बचाया.

[ad_2]

इंतजार खत्म! 25 मार्च को दोपहर 1:15 पर आएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

[ad_1]

Bihar Board Exam Result 2025 Time: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है. बोर्ड ने बताया है कि इंटरमीडिएट का रिजल्ट 25 मार्च 2025 को दोपहर 1:15 बजे जारी किया जाएगा. लाखों छात्रों को जिसका बेसब्री से इंतजार था, वह घड़ी अब नजदीक आ गई है.

इस बार भी बिहार बोर्ड ने रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया है. राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेंगे. इस दौरान अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग एस सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे. इस मौके पर साथ ही टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत और स्ट्रीम वाइज (साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स) रिजल्ट का भी ऐलान किया जाएगा. इस साल 12वीं की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र – छात्राएं शामिल हुए थे.

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकते हैं.

  • biharboardonline.bihar.gov.in
  • results.biharboardonline.com

SMS के जरिए भी मिलेगा रिजल्ट

बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए SMS सुविधा भी देगा. इसके लिए छात्रों को विशेष फॉर्मेट में SMS भेजना होगा.

BIHAR12 (स्पेस) रोल नंबर – इंटरमीडिएट (12वीं) के लिए
BIHAR10 (स्पेस) रोल नंबर – मैट्रिक (10वीं) के लिए
फिर इसे 56263 नंबर पर भेज दें. इसके कुछ ही देर में आपके मोबाइल पर रिजल्ट का मैसेज आ जाएगा.

कैसे देखें नतीजे

बिहार बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाना होगा. वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद, वहां आपको बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.

इसके बाद रिजल्ट देखने के लिए आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा. जैसे ही आप सही जानकारी भरकर सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. आप चाहें तो इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: स्कूल के बाद कौन सा करियर चुनें? CBSE ने पैरेंट्स के लिए जारी की खास गाइड!

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



[ad_2]

आधा रनवे और फिर इमरजेंसी ब्रेक, बाल-बाल बचे हिमाचल के डिप्टी CM और DGP; टल गया बड़ा हादसा

[ad_1]

Shimla Airport: शिमला एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया. यहां रिलायंस एयर की एटीआर फ्लाइट आधे रनवे पर लैंड हुई. उसे इमरजेंसी ब्रेक से रोका गया. इस फ्लाइट में हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सवार थे. विमान में हिमाचल के DGP अतुल वर्मा भी मौजूद थे. यह फ्लाइट दिल्ली से शिमला आई थी.

शिमला के जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर आज (24 मार्च) सुबह यह घटना हुई. एयरपोर्ट अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि विमान में तकनीकी खामी आने के कारण ऐसा हुआ. उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल जुब्बड़हट्टी से धर्मशाला जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि यही विमान दिल्ली से शिमला होकर धर्मशाला जाता है.

लैंडिंग में फट गया विमान का टायर!
इस विमान में सवार यात्रियों से हुई बातचीत के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पहले फ्लाइट क्रू ने सवारियों को अलर्ट कर दिया था. यात्रियों के मुताबिक, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान तेज आवाज हुई और प्लेन डगमगा गया. यह टायर फटने से हुआ. हालांकि प्लेन रनवे से बाहर नहीं गया.

यात्रियों ने यह भी बताया कि कुछ पलों के लिए विमान में हड़कंप मच गया था. यात्री सहम गए थे लेकिन क्रू मेंबर्स ने सभी से शांति बनाए रखने का निवेदन किया. विमान से बाहर आने के बाद यात्रियों की जान में जान आई.

विमान की जांच
एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, विमान की जांच की जा रही है और इस पूरे मामले की भी विस्तृत जांच की जानी है. फिलहाल हिमाचल के उप मुख्यमंत्री और DGP जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट से निकल गए हैं. बता दें कि शिमला का जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पहाड़ों के बीचो बीच स्थित है. यह एयरपोर्ट प्राकृतिक तौर पर भारत के सबसे सुंदर एयरपोर्ट में गिना जाता है. सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्सर इस एयरपोर्ट की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

[ad_2]

Gudi Padwa 2025: इस दिशा में गुड़ी लगाना माना जाता है शुभ

[ad_1]

Gudi Padwa 2025: गुड़ी पड़वा महाराष्ट्र का एक पारंपरिक त्योहार है, जो मराठी नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि को मनाया जाता है.महाराष्ट्र के पारंपरिक नववर्ष उत्सव में गुड़ी लगाने का विशेष महत्व, जानें कौन सी दिशा में गुड़ी लगाना माना जाता है शुभ.

गुड़ी पड़वा का धार्मिक इतिहास

गुड़ी पड़वा का इतिहास महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा हुआ है. यह त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि को मनाया जाता है, जो मराठी नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, गुड़ी पड़वा का त्योहार भगवान ब्रह्मा द्वारा सृष्टि की रचना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. यह त्योहार वसंत ऋतु की शुरुआत का भी प्रतीक है, जो नई उमंग और जीवन की शुरुआत का प्रतीक है. महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का त्योहार बहुत उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है. लोग अपने घरों को साफ करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, और गुड़ी लगाते हैं. वे अपने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर त्योहार का आनंद लेते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं.

गुड़ी लगाने के लिए कौन सी दिशा शुभ

गुड़ी पड़वा हिन्दू कैलेंडर के नववर्ष और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि के शुभ अवसर पर मनाया जाता है. यह पर्व नई फसल के आगमन, नववर्ष की शुरुआत और ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि की रचना के दिन के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है. इस वर्ष गुड़ी पड़वा 30 मार्च 2025 को मनाया जाएगा. गुड़ी पड़वा के दिन गुड़ी को घर की पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है. पूर्व दिशा को शुभता, उर्जा और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि सूर्य इसी दिशा से उदय होता है. यदि यह संभव न हो, तो उत्तर-पूर्व में भी गुड़ी लगाई जा सकती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि बढ़ती है.

गुड़ी पड़वा केवल नववर्ष की शुरुआत ही नहीं, बल्कि नई ऊर्जा, समृद्धि और विजय का प्रतीक भी है. यह पर्व हमें भारतीय परंपराओं, संस्कृति और कृषि के महत्व की याद दिलाता है. गुड़ी की स्थापना, रंगोली, पूजा-पाठ और विशेष व्यंजनों के माध्यम से यह उत्सव खुशहाली और सकारात्मकता का संदेश देता है. यह दिन हमें नए संकल्प लेने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

यह भी पढ़ें: राहु-केतु गोचर 2025 राशियों पर प्रभाव
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]