रमजान में इस्लामिक देश पाकिस्तान को ये क्या हुआ, नमाज पढ़ने पर होने लगी इनको सजा, पढ़िए मामला
[ad_1]
Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर अहमदिया समुदाय के 50 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि उन्होंने जुमे की नमाज अदा की, जो उनके लिए प्रतिबंधित है.  कई शहरों में कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) ने अहमदियों के इबादत स्थलों को घेरकर उन्हें नमाज पढ़ने से रोक दिया.
पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचार एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं. इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
जानें क्या है पूरा मामला
कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) ने पंजाब प्रांत में कई शहरों में अहमदिया समुदाय के इबादत स्थलों को घेर लिया ताकि वे जुमे की नमाज न अदा कर सकें. वहीं फैसलाबाद में नमाज के दौरान अहमदियों पर हमला भी हुआ. पुलिस ने इस घटना के बाद 8 नामजद अहमदियों समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ पाकिस्तान पेनल कोड (PPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.
एफआईआर मोहम्मद अमानुल्लाह नामक व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि अहमदी समुदाय के लोग खुद को मुसलमान बताते हुए इस्लाम का अपमान कर रहे हैं. पाकिस्तान में 1974 में अहमदियों को गैर-मुस्लिम घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद से उन्हें इस्लामी रीति-रिवाजों का पालन करने की अनुमति नहीं है. हाल के वर्षों में उनके खिलाफ हमले और प्रतिबंध और अधिक बढ़ गए हैं.
बढ़ रहे हैं हमले
वहीं, जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान (JAP) के प्रवक्ता आमिर महमूद ने अपने बयान में कहा कि अहमदिया समुदाय को पिछले एक महीने में 33 स्थानों पर नमाज अदा करने से रोक दिया गया. उन्होंने सरकार से कट्टरपंथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है. वहीं, उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक कट्टरपंथी संगठन के दबाव में निर्दोष अहमदियों के खिलाफ झूठे मुकदमे क्यों दर्ज किए जा रहे हैं?
JAP के अनुसार, पंजाब के कई अन्य जिलों जैसे करतारपुर, गुजरात और सियालकोट में भी अहमदियों के पूजा स्थलों को घेर लिया गया. धार्मिक चरमपंथी संगठनों ने इन स्थानों पर जुमे की नमाज रोकने की कोशिश की. पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के प्रति नफरत कोई नई बात नहीं है, लेकिन हालिया घटनाओं ने उनकी धार्मिक स्वतंत्रता को और अधिक खतरे में डाल दिया है.
संविधान का हो रहा है उल्लंघन
जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान (JAP) का कहना है कि यह कार्रवाई पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 20 का स्पष्ट उल्लंघन है, जो सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी देता है. JAP के प्रवक्ता आमिर महमूद ने सरकार से अहमदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कट्टरपंथी तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की.
[ad_2]
चेपॉक में CSK के सामने MI का चैलेंज, जानें कैसा रहा है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
[ad_1]
MI Vs CSK Head To Head Record: आज चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में गिना जाता है. दोनों टीमों ने रिकॉर्ड 5-5 बार खिताब जीता है. लेकिन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है? जब आईपीएल इतिहास की 2 सबसे कामयाब टीमें आमने-सामने हुई है तो किसका दबदबा रहा है? बहरहाल, हम नजर डालेंगे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर.
दोनों टीमों में किसका हेड टू हेड रिकॉर्ड बेहतर?
अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना 37 बार हुआ है. जिसमें मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 बार हराया है. वहीं, मुंबई इंडियंस को 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इस तरह हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का बेस्ट स्कोर 219 रन रहा है. जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का सर्वाधिक स्कोर 218 रन है. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सबसे कम स्कोर 136 रन है. चेन्नई सुपर किंग्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे कम स्कोर 79 रन है.
पिछले 3 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स का रहा है दबदबा
वहीं, पिछले 3 मैचों पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा भारी रहा है. आईपीएल 2023 सीजन में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का 2 बार आमना-सामना हुआ. दोनों बार चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया. इसके बाद आईपीएल 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया. इस तरह पिछले 3 मैचों में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया है. बहरहाल, आज यह देखना मजेदार होगा कि क्या सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस वापसी करेगी?
ये भी पढ़ें-
2025 में ऐसा होगा भारत का क्रिकेट शेड्यूल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की तारीख और वेन्यू आई सामने
[ad_2]
फोन पे, पेटीएम, गूगल पे सब पर होगा असर…1 अप्रैल से ये लोग नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट
[ad_1]
अगर आप यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने एक नया नियम जारी किया है, जिसके मुताबिक 1 अप्रैल 2025 से इनएक्टिव या दोबारा इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबर्स पर UPI सर्विसेज काम नहीं करेंगी. यह कदम धोखाधड़ी और अनधिकृत लेनदेन को रोकने के लिए उठाया गया है.
क्या है नया नियम?
NPCI के मुताबिक, अगर किसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल 90 दिनों तक नहीं होता है, तो उसे संबंधित बैंक अकाउंट्स से डीलिंक कर दिया जाएगा. इसका मकसद UPI सिस्टम की सुरक्षा बढ़ाना और धोखाधड़ी के जोखिम को कम करना है.
इनएक्टिव नंबर्स से क्या खतरा है?
दरअसल, टेलीकॉम कंपनियां इनएक्टिव नंबर्स को नए यूजर्स को आवंटित कर देती हैं. ऐसे में, अगर पुराने यूजर का UPI अकाउंट उस नंबर से लिंक्ड है, तो नया यूजर अनधिकृत लेनदेन कर सकता है. इसी जोखिम को कम करने के लिए NPCI ने यह फैसला लिया है.
क्या होगा अगर आपका नंबर इनएक्टिव है?
अगर आपका मोबाइल नंबर इनएक्टिव है और वह आपके बैंक अकाउंट से लिंक्ड है, तो आप UPI सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. इसका मतलब है कि Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे पेमेंट ऐप्स पर लेनदेन करने में दिक्कत आएगी.
अब क्या करें?
मोबाइल नंबर चेक करें: अपने टेलीकॉम प्रोवाइडर से जांचें कि क्या आपका नंबर इनएक्टिव है.
नंबर रिएक्टिवेट करें: अगर नंबर इनएक्टिव है, तो उसे दोबारा एक्टिव करवाएं.
बैंक अकाउंट अपडेट करें: अगर नंबर एक्टिव नहीं हो सकता, तो अपने बैंक अकाउंट को नए और एक्टिव नंबर से लिंक करें.
NPCI ने बैंक्स और UPI प्लेटफॉर्म्स को हर हफ्ते इनएक्टिव नंबर्स की लिस्ट अपडेट करने का निर्देश दिया है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि नए नियमों का पालन हो और धोखाधड़ी की घटनाओं पर लगाम लगे.
भविष्य में क्या बदलेगा?
आगे चलकर, UPI आईडी से मोबाइल नंबर लिंक या अपडेट करने के लिए यूजर्स से एक्सप्लिसिट कंसेंट मांगी जाएगी. यह कदम यूजर सुरक्षा को और मजबूत करेगा.
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर से ही नहीं…8वें वेतन आयोग में इन तरीकों से भी बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी
[ad_2]
फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर UGC की चेतावनी, प्रवेश से पहले सूची जरूर जांचें!
[ad_1]
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता को फर्जी विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को लेकर सतर्क किया है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही विश्वविद्यालय या संस्थान, जो किसी राज्य अधिनियम, केंद्रीय अधिनियम या प्रांतीय अधिनियम के तहत स्थापित हैं, अथवा जिन्हें UGC अधिनियम, 1956 के तहत डिग्री प्रदान करने का अधिकार प्राप्त है, वे ही वैध रूप से डिग्री जारी कर सकते हैं.
फर्जी संस्थानों की बढ़ती संख्या पर चिंता
UGC के अनुसार, कई संस्थान नियमों का उल्लंघन कर डिग्रियां प्रदान कर रहे हैं. आयोग ने अपनी चेतावनी में कहा, "ऐसे संस्थानों द्वारा दी गई डिग्रियों को न तो मान्यता प्राप्त होगी और न ही इन्हें उच्च शिक्षा या सरकारी नौकरियों के लिए वैध माना जाएगा."
छात्रों को ठगी से बचाने के लिए UGC ने सभी हितधारकों को सलाह दी है कि वे प्रवेश लेने से पहले UGC की आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in पर मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और फर्जी संस्थानों की सूची को अवश्य जांचें.
फर्जी विश्वविद्यालयों की रिपोर्टिंग के लिए ईमेल सुविधा
UGC ने छात्रों से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें किसी भी संस्था द्वारा अवैध रूप से शैक्षणिक कार्यक्रम चलाने की जानकारी मिले, तो वे इसकी शिकायत ugcampc@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं. इससे संबंधित संस्थानों पर उचित कार्रवाई की जा सकेगी.
फर्जी विश्वविद्यालयों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई
फरवरी में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने लोकसभा में जानकारी दी थी कि देशभर में 21 संस्थानों को फर्जी विश्वविद्यालय के रूप में चिन्हित किया गया है. जब सरकार से इन विश्वविद्यालयों को आधिकारिक रूप से ‘फर्जी’ घोषित करने और उनके खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछा गया, तो मंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकारों का दायित्व है.
इसलिए, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से अनुरोध किया है कि वे इन संस्थानों को बंद करने के लिए कानूनी कार्रवाई करें और छात्रों को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाएं. 2014 के बाद से अब तक 12 फर्जी विश्वविद्यालयों को बंद किया जा चुका है.
UGC द्वारा घोषित फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची
आंध्र प्रदेश
क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापट्टनम
दिल्ली
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज (AIIPHS)
कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड, दरियागंज
यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
वोकेशनल यूनिवर्सिटी
ADR-सेंट्रिक ज्युडिशियल यूनिवर्सिटी
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट
आध्यात्मिक विश्वविद्यालय (Adhyatmik Vishwavidyalaya)
कर्नाटक
बादगनवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी
केरल
सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनट्टम
इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन, कोझीकोड
महाराष्ट्र
राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
पुदुचेरी
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
उत्तर प्रदेश
गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयागराज
नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़
भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा
पश्चिम बंगाल
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
यदि आप स्नातक या परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित विश्वविद्यालय UGC द्वारा मान्यता प्राप्त है. किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए प्रवेश से पहले UGC की वेबसाइट पर मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची देखना न भूलें.
[ad_2]
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें 23 मार्च का लकी राशिफल
[ad_1]
मेष राशि वाले वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. बिजनेस में इजाफा होगा और आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. हालांकि बढ़ता खर्च कुछ टेंशन भी बढ़ाएगा. आप बदलते मौसम में मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें. वहीं विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करें.
मेष राशि वाले वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. बिजनेस में इजाफा होगा और आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. हालांकि बढ़ता खर्च कुछ टेंशन भी बढ़ाएगा. आप बदलते मौसम में मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें. वहीं विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करें.
वृषभ राशि वालों के परिवार में तनाव बढ़ सकता है. अनबन अधिक न बढ़े इसके लिए बात का बतंग़ड़ बनाने वाली चीजों को टाल दें. आज कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. वैचारिक मतभेद से बचें. लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में शब्दों का फेरबदल आपकी बॉन्डिंग को खराब कर सकता है.
वृषभ राशि वालों के परिवार में तनाव बढ़ सकता है. अनबन अधिक न बढ़े इसके लिए बात का बतंग़ड़ बनाने वाली चीजों को टाल दें. आज कुछ अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. वैचारिक मतभेद से बचें. लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में शब्दों का फेरबदल आपकी बॉन्डिंग को खराब कर सकता है.
मिथुन राशि वालों के वैवाहिक संबंध में मजबूती आएगी. बिजनेस में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है. आप अपने कार्यस्थल पर बेहतर कर पाएं. लेकिन सेहत का ध्यान रखें. परिवार में किसी खास का रवैया बदला-बदला रहेगा. धन-संपत्ति को लेकर कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.
मिथुन राशि वालों के वैवाहिक संबंध में मजबूती आएगी. बिजनेस में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है. आप अपने कार्यस्थल पर बेहतर कर पाएं. लेकिन सेहत का ध्यान रखें. परिवार में किसी खास का रवैया बदला-बदला रहेगा. धन-संपत्ति को लेकर कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है.
कर्क राशि वालों को पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा. बिजनेस में भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे. वर्तमान समय में धैर्य का परिचय दें, चिंतित न हों, भविष्य में स्थितियां सुखद हो जाएंगी.सेहत को लेकर की गई आपकी लापरवाही आपके लिए हानिकारक हो सकती है. प्रेम और वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक रहेगी.
कर्क राशि वालों को पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा. बिजनेस में भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे. वर्तमान समय में धैर्य का परिचय दें, चिंतित न हों, भविष्य में स्थितियां सुखद हो जाएंगी.सेहत को लेकर की गई आपकी लापरवाही आपके लिए हानिकारक हो सकती है. प्रेम और वैवाहिक जीवन ठीक-ठाक रहेगी.
सिंह राशि वाले आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. आपके पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है. जीवन के हर पड़ाव पर जीवनसाथी का साथ मिलेगा. व्यापारियों को बिजनेस में धन लाभ होगा.
सिंह राशि वाले आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. आपके पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है. जीवन के हर पड़ाव पर जीवनसाथी का साथ मिलेगा. व्यापारियों को बिजनेस में धन लाभ होगा.
कन्या राशि वाले धन के मामले में सोच-विचार कर निवेश करें, क्योंकि धनहानि की संभावना बन रही है. आपका एक-एक पैसा बहुत कीमती है, इसलिए इसे सोच समझ कर ही खर्च करें. बिजनेस में आपको कुछ खास और नया नहीं सूझेगा. छोटी-छोटी को लेकर पार्टनर के साथ वाद-विवाद में न उलेझें. ऑफिस में भी काम का अधिक बोझ रहेगा.
कन्या राशि वाले धन के मामले में सोच-विचार कर निवेश करें, क्योंकि धनहानि की संभावना बन रही है. आपका एक-एक पैसा बहुत कीमती है, इसलिए इसे सोच समझ कर ही खर्च करें. बिजनेस में आपको कुछ खास और नया नहीं सूझेगा. छोटी-छोटी को लेकर पार्टनर के साथ वाद-विवाद में न उलेझें. ऑफिस में भी काम का अधिक बोझ रहेगा.
तुला राशि वालों को मनचाही सफलता मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. इस समय उन्नति और तरक्की के योग हैं. लव लाइफ को लेकर भी दिन अच्छा है. बस सेहत को लेकर सतर्क रहें. मन में अति उत्साह रहेगा और आप अपनी बुद्धि से मुश्किल काम भी आसानी से कर पाएंगे.
तुला राशि वालों को मनचाही सफलता मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. इस समय उन्नति और तरक्की के योग हैं. लव लाइफ को लेकर भी दिन अच्छा है. बस सेहत को लेकर सतर्क रहें. मन में अति उत्साह रहेगा और आप अपनी बुद्धि से मुश्किल काम भी आसानी से कर पाएंगे.
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन लाभकारी है. आज आपको कोई काम सौंपा जा सकता है, जिसे आप पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे. फैमली, दोस्त, रिश्तेदार या कुछ नए लोगों से मुलाकात दिलचस्प हो सकती है. जीवन में कुछ नए रिश्तों की संभावनाएं आपके लिए दिख रही है.
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन लाभकारी है. आज आपको कोई काम सौंपा जा सकता है, जिसे आप पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे. फैमली, दोस्त, रिश्तेदार या कुछ नए लोगों से मुलाकात दिलचस्प हो सकती है. जीवन में कुछ नए रिश्तों की संभावनाएं आपके लिए दिख रही है.
धनु राशि वाले बिजनेस में आ रही परेशानियों का कड़ी मेहनत से सामना करते हुए अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में आप सफल होंगे. पारिवार मतभेद सुलझेंगे. परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं. प्रेम परवान चढ़ेगा. ऑफिस में पुरानी चीजों में बदलाव के साथ फिर से कुछ नया काम शुरू करेंगे.
धनु राशि वाले बिजनेस में आ रही परेशानियों का कड़ी मेहनत से सामना करते हुए अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में आप सफल होंगे. पारिवार मतभेद सुलझेंगे. परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं. प्रेम परवान चढ़ेगा. ऑफिस में पुरानी चीजों में बदलाव के साथ फिर से कुछ नया काम शुरू करेंगे.
मकर राशि वालों को कुछ कामों अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. वर्कप्लेस पर दूसरों को पीछे छोड़ने की कोशिश में रहेंगे, पर संभव नहीं होगा. ऐसे में आपकी परेशानियां बढ़ सकती है. परीक्षार्थियों को भी कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. साथ ही हेल्थ का भी ध्यान रखना होगा.
मकर राशि वालों को कुछ कामों अनचाही रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है. वर्कप्लेस पर दूसरों को पीछे छोड़ने की कोशिश में रहेंगे, पर संभव नहीं होगा. ऐसे में आपकी परेशानियां बढ़ सकती है. परीक्षार्थियों को भी कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. साथ ही हेल्थ का भी ध्यान रखना होगा.
कुंभ राशि वालों को बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे. आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और सफल होंगे. इस तरह से आज का दिन आपके हक में रहेगा. प्रेम और वैवाहिक जीवन भी शानदार रहेगी. विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का फल ही होगा.
कुंभ राशि वालों को बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे. आप पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे और सफल होंगे. इस तरह से आज का दिन आपके हक में रहेगा. प्रेम और वैवाहिक जीवन भी शानदार रहेगी. विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का फल ही होगा.
मीन राशि अगर किसी काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है. पारिवारिक मुद्दों पर घर के बड़े बुजुर्गों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें आपकी जिम्मेदारियों और कार्यों की चर्चा भी हो सकती है. बिजनेस में किसी योजना के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है.
मीन राशि अगर किसी काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है. पारिवारिक मुद्दों पर घर के बड़े बुजुर्गों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें आपकी जिम्मेदारियों और कार्यों की चर्चा भी हो सकती है. बिजनेस में किसी योजना के आगे बढ़ जाने से थोड़ा दबाव कम हो सकता है.
Published at : 23 Mar 2025 06:30 AM (IST)
ऐस्ट्रो फोटो गैलरी
ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज
[ad_2]
कोरोना लॉकडाउन के 5 साल! लठ बजाने से लेकर थाली पीटने तक, यादें ताजा कर देंगे कोरोना काल के ये..
[ad_1]
मोबाइल में Free कैसे देखें IPL 2025 के सभी मैच? Jio, Airtel, Vi यूजर्स के पास ये है ऑप्शन
[ad_1]
IPL 2025 Matches Live: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज आज से हो रहा है. 22 मार्च से शुरू हो रहा 20 ओवरों का मुकाबला अगले 90 दिनों तक क्र‍िकेट प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन करेगा. ट्रॉफी जीतने के लिए कुल 10 टीमें भारत के अलग-अलग शहरों में मैच खेलेंगी. आईपीएल 2025 को स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, लेकिन जो दर्शक ऑनलाइन मैच का लुत्‍फ अपने मोबाइल और टीवी पर उठाना चाहते हैं वो लाइव जियोहॉटस्‍टार पर देख सकते हैं. ऐसे में आपका जानना जरूरी है कि जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया के ऐसे कौन से रिचार्ज प्‍लान्‍स हैं, जिनमें जियोहॉटस्‍टार का सब्‍सक्र‍िप्‍शन दिया जा रहा है.
Jio के जियोहॉटस्‍टार वाले प्रीपेड रिचार्ज
जियो ने आईपीएल शुरू होने से पहले अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लॉन्च किया है. अगर कोई ग्राहक 299 रुपये या उससे ज्यादा की कीमत वाला नया जियो सिम लेता है या अपने मौजूदा नंबर पर कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज करता है, तो उसे पूरे आईपीएल सीजन को मुफ्त में देखने का मौका मिलेगा. यह सुविधा जियोहॉटस्टार ऐप के जरिए उपलब्ध होगी. ऐसे में ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त खर्च के सभी मैचों का मजा ले सकेंगे.
इसके साथ ही, ग्राहकों को 4K क्वालिटी में वीडियो स्ट्रीमिंग का सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा, जिससे वे बेहतरीन तस्वीर की गुणवत्ता में खेल का आनंद उठा सकेंगे. यह सब्सक्रिप्शन 90 दिनों तक वैलिड रहेगा, यानी ग्राहकों को लंबे समय तक फायदा मिलेगा. यह ऑफर 31 मार्च तक लागू है.
Airtel के किन रिचार्ज में मिल रहा जियोहॉटस्‍टार
एयरटेल के प्रीपेड रिचार्ज में जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता, लेकिन कुछ खास प्लान्स में डिज्नी+हॉटस्टार का लाभ उपलब्ध है. हाल ही में डिज्नी+हॉटस्टार और जियोसिनेमा के मर्जर से जियोहॉटस्टार नाम का नया प्लेटफॉर्म बना है. इन प्लान्स के साथ यूजर्स आईपीएल 2025 मुफ्त देख सकेंगे.
• 3999 रुपये: 365 दिन की वैलिडिटी
• 549 रुपये: 28 दिन की वैलिडिटी
• 1029 रुपये: 84 दिन की वैलिडिटी
• 398 रुपये: 28 दिन की वैलिडिटी
इन रिचार्ज के साथ डिज्नी+हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे एयरटेल यूजर्स अपने मोबाइल पर आईपीएल का आनंद ले सकते हैं.
Vi के जियोहॉटस्‍टार वाले प्रीपेड रिचार्ज
वोडाफोन-आइडिया (VI) अपने तीन प्रमुख प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है.
• 469 रुपये: 28 दिन की वैलिडिटी के साथ जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन.
• 994 रुपये: 84 दिन की वैलिडिटी के साथ जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन.
• 3699 रुपये: 365 दिन की वैलिडिटी (सालाना) के साथ जियोहॉटस्टार सब्सक्रिप्शन.
इन प्लान्स के साथ जियोहॉटस्टार पर प्रीमियम कंटेंट, जैसे IPL 2025, मुफ्त देखा जा सकता है. इसके अलावा, ये रिचार्ज डेटा, कॉल और SMS बेनिफिट्स भी देते हैं. लेटेस्ट जानकारी और ऑफर्स की पुष्टि के लिए VI की वेबसाइट या ऐप चेक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ Airtel और Vi लेकर आईं नए प्लान, फ्री में IPL के मैचों का आनंद
[ad_2]
बंटवारे के बाद भी सेक्‍युलर था पाकिस्‍तान, जानें कब बना था इस्‍लामिक राष्‍ट्र
[ad_1]
Pakistan Islamic Republic: 15 अगस्त 1947 को भारत एक आजाद मुल्क के तौर पर दुनिया के नक्शे पर उभरा. अंग्रेजों से आजादी मिलने के बाद भारत एक राष्ट्र के रूप में सामने आया. हालांकि, मोहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व में मुस्लिम लीग की मांग पर मुसलमानों के लिए एक अलग देश बना, जिससे हिंदुस्तान के दो टुकड़े हो गए. पाकिस्तान को भारत से एक दिन पहले 14 अगस्त 1947 को आजाद घोषित कर दिया गया. जब से पाकिस्तान आजाद हुआ है, तब से वहां के हालात में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है.
लंबे समय तक सेक्युलर देश रहा पाकिस्तान
पाकिस्तान आजाद होने के बाद लंबे समय तक सेक्युलर देश रहा था. मोहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के गठन के बाद केवल 13 महीने जीवित रहे. उनके कार्यकाल में कानून मंत्री हिंदू थे. आजादी के करीब 9 साल बाद 23 मार्च 1956 को इसे आधिकारिक तौर पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान नाम दिया गया. इसी के साथ इस्लाम को पाकिस्तान का आधिकारिक धर्म घोषित किया गया. पाकिस्तान बनने के बाद जिन्ना खुद इस असमंजस में पड़े थे कि उन्हें मुस्लिम या लोकतंत्र राष्ट्र में क्या चाहिए.
पाकिस्तान के आजाद होने के बाद से ही अल्पसंख्यकों पर जुल्म किए जाते रहे. बीते कुछ दिनों में पाकिस्तान में हिंदू समेत दूसरे अल्पसंख्यकों पर हमले की कई खबरें सामने आई हैं. इतना ही नहीं पाकिस्तान में लगातार अल्पसंख्यकों की संख्या कम ही होती जा रही है.
पड़ोसी मुल्क में कई बार कुचला गया संविधान
पाकिस्तान को संविधान मिलने के बाद भी उसे कई बार कुचला गया. पड़ोसी मुल्क में पहला संविधान मिलने के बाद भी राजनीतिक खींचतान जारी रही. साल 1958 में पाकिस्तान के पहले राष्ट्रपति इस्कंदर मिर्जा ने देश के संविधान को निलंबित कर मार्शल लॉ लगा दिया था. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार लेखक और विश्लेषक लतीफ हमदानी के अनुसार मोहम्मद अली जिन्ना के बाद जिन लोगों ने पाकिस्तान की सत्ता संभाली उनके पास वोट की शक्ति नहीं थी, इसलिए उन्होंने इस्लाम का सहारा लिया.
आबादी के लिहाज से हिंदू पाकिस्तान में सबसे बड़े अल्पसंख्यक हैं. सिंध इलाके में हिंदू लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक क्वेटा हिंदू पंचायत के अध्यक्ष राज कुमार ने मांग की है कि स्कूलों में इस्लामी शिक्षा की जगह अगर नैतिकता का पढ़ाई जाए तो बेहतर होगा.
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में भगोड़े जाकिर नाइक की मेहमान-नवाजी पर भड़का भारत, सुना दी खरी-खरी
[ad_2]