Solar Eclipse 2025: मार्च के आखिर में लगेगा सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

[ad_1]

Solar Eclipse 2025: ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को शुभ या अशुभ प्रभावों से जोड़कर देखा जाता है. गर्भवती महिलाओं के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इससे गर्भवती महिलाओं पर क्या असर पड़ सकता है? आइए जानते हैं:

सूर्य ग्रहण आकाश से जुड़ी हुई एक खास घटना है, जिसे विज्ञान और ज्योतिष दोनों में महत्वपूर्ण माना जाता है. वैज्ञानिकों के लिए यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जबकि ज्योतिष में इसे शुभ या अशुभ प्रभावों से जोड़ा जाता है. खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि माना जाता है कि इस समय निकलने वाली किरणें गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर डाल सकती है.

गर्भवती महिलाओं के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान ध्यान देने वाली बातें

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कोई सिलाई का कार्य नहीं करना चाहिए.
  • ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू-छुरी का उपयोग नहीं करना चाहिए.
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर के अंदर ही रहना चाहिए. ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान निकलने वाली अदृश्य किरणें गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक हो सकती है.
  • गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण के समय सोना अशुभ माना जाता है.
  • ग्रहण के समय देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्पर्श करने से बचना चाहिए.
  • ग्रहण के दौरान खाना बनाने और खाने से बचने की सलाह दी जाती है, मान्यता है कि इस समय की अशुद्ध किरणें भोजन को दूषित कर सकती है.

2025 में होने वाले सूर्य और चंद्र ग्रहण को लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान घर के अंदर रहना, भारी काम न करना, और भोजन व मूर्ति स्पर्श से बचना उचित माना जाता है. हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टि से कोई सिद्ध नुकसान नहीं है, फिर भी मानसिक शांति और परंपराओं के सम्मान के लिए जरूरी सावधानियां अपनाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: Qutub Minar: कुतुबुद्दीन ऐबक नहीं बल्कि कुतुब मीनार का नाम इस सूफी संत के नाम पर रखा गया था
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

पाकिस्तान में रमजान के दौरान बढ़ी चीनी की डिमांड, आसमान छूने लगी चीनी की कीमतें

[ad_1]

Sugar Prices in Pakistan : पाकिस्तान में चीनी की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. रमजान के महीने में पाकिस्तान में चीनी की खपत अधिक होने के कारण डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है, लेकिन आपूर्ति कम होने के कारण खुदरा बाजार में चीनी 180 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो मिल रही है.

हालांकि पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने कुछ दिनों पहले चीनी की कीमतों पर बढ़ोत्तरी को लेकर चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में चीनी की कीमतें 164 रुपये प्रति किलोग्राम की तय सीमा को पार नहीं करनी चाहिए. लेकिन पाकिस्तान के खुदरा बाजारों में 180 रुपये की बिक्री के साथ चीनी की आसमान छू रहीं हैं.

द डॉन ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तान में चीनी का औसतन राष्ट्रीय कीमत 164 से 180 प्रति किलोग्राम के बीच है

चीनी के जमाखोरों पर कार्रवाई के बाद कीमत में आई मामूली गिरावट

कराची होलसेलर्स ग्रॉसर्स एसोसिएशन (KWGA) के अध्यक्ष रउफ इब्राहिम ने कहा, “पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 15 मार्च को चीनी जमाखोरों पर कार्रवाई की घोषणा की. इसके बाद कराची में चीनी की थोक कीमत 168 रुपये से घटकर 158 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.”

उन्होंने कहा, “हालांकि, चीनी की थोक कीमत में 10 रुपये की मामूली गिरावट भी खुदरा विक्रेताओं को चीनी की कीमतों से फायदा कमाने से रोकने में असफल रही. वहीं, रमजान का महीना होने के कारण चीनी की डिमांड में काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है.”

चीनी की कीमत को स्थिर करने में सरकार नाकाम हुई साबित

रउफ इब्राहिम ने आगे कहा, “पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार देश में चीनी की कीमत को स्थिर करने और उपभोक्ताओं को 130 रुपये प्रति किलोग्राम के सुनिश्चित दर से चीनी उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हुई है.” उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में चीनी की बढ़ी कीमतों के कारण सबसे ज्यादा नुकसान चीनी के खुदरा विक्रेता उठा रहे हैं. वहीं, सरकार चीनी मिल मालिकों पर सिर्फ आरोप लगा रही है, कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.”

[ad_2]

इन बातों का नहीं रखा ध्यान तो Laptop दे सकता है धोखा! लंबा चलाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

[ad_1]

पढ़ाई से लेकर ऑफिस के काम तक, लैपटॉप कई जरूरतें पूरी करते हैं. कई लोग काम के साथ-साथ एंटरटेनमेंट के लिए भी इसका यूज कर लेते हैं. ऑफिस जाने वालों के लिए फोन की तरह लैपटॉप भी साथ ही रहता है. ऐसे में कई बार फिजिकल डैमेज से लैपटॉप को नुकसान हो सकता है. इसके अलावा कई दूसरे कारणों से भी लैपटॉप खराब हो सकता है. ऐसे में लैपटॉप को लंबा चलाने के लिए कई टिप्स को फॉलो करना जरूरी है. आइए इन टिप्स के बारे में जानते हैं.

फिजिकल डैमेज से बचाएं

लैपटॉप को फिजिकल डैमेज से बचाना जरूरी है. दरअसल, लैपटॉप के अंदर बहुत नाजुक कंपोनेंट लगे होते हैं, जो बड़े झटके से खराब हो सकते हैं. ऐसे में फिजिकल डैमेज रोकना जरूरी है. इसलिए अगर आप ट्रैवलिंग आदि के दौरान लैपटॉप साथ रखते हैं तो इसके लिए अच्छी क्वालिटी का बैग रखना जरूरी है. 

लिक्विड से बचाएं

कुछ लोग काम करते समय गलती से लैपटॉप पर चाय, पानी या दूसरा कुछ लिक्विड गिरा लेते हैं. इससे लैपटॉप के इंटरनल पार्ट्स खराब हो सकते है. इसलिए किसी भी प्रकार के लिक्विड को लैपटॉप से दूर ही रखें.

गर्म तापमान में न करें यूज

ओवरहीटिंग का असर लैपटॉप की बैटरी पर पड़ता है. लगातार गर्म तापमान में काम करने से बैटरी की कैपेसिटी कम हो जाती है. इसलिए हमेशा काम करने वाली जगह पर तापमान ठंडा रखें. इसके लिए कूलिंग पैड का सहारा लिया जा सकता है.  

मालवेयर और वायरस से बचाएं

मालवेयर और वायरस डेटा चोरी करने के साथ-साथ लैपटॉप की परफॉर्मेंस को धीमा कर सकते हैं. वायरस के कारण लैपटॉप अचानक काम करना बंद कर सकता है या आपके पर्सनल डेटा की एक्सेस हैकर्स के साथ में दे सकता है. इसलिए लैपटॉप को वायरस और मालवेयर से बचाना जरूरी है.

सॉफ्टवेयर को करतें रहें अपडेट

कुछ लोग विंडोज अपडेट या सिक्योरिटी अपडेट को नजरअंदाज कर देते हैं. लैपटॉप या मोबाइल समेत किसी भी डिवाइस के सही तरीके से फंक्शन करने के लिए ये अपडेट्स जरूरी होती हैं. इसलिए नियमित तौर पर अपने डिवाइस को अपडेट करते रहें. इससे नए फीचर्स तो मिलते ही हैं, साथ ही बग्स आदि से होने वाले नुकसान का खतरा भी कम हो जाता है.

ये भी पढ़ें-

भारत में शुरू हुई Samsung Galaxy Book5 सीरीज की बिक्री, फीचर्स से लेकर कीमत तक सब जानें

[ad_2]

मीन राशि भूलकर भी कारोबार को दूसरे के भरोसे न छोड़े, पढ़ें पूरा वीकली राशिफल

[ad_1]

Pisces Weekly Horoscope 23 to 29 march 2025: मीन राशि चक्र की बारहवीं राशि है. इसके स्वामी बृहस्पति ग्रह है. जानते हैं मीन राशि (Meen Rashi) वाले जातकों के लिए यह नया सप्ताह यानी 23 से 29 मार्च तक का समय कैसा रहेगा और आपको समस्याओं से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए.

ज्योतिषाचार्य (India Best Astrologer) से जानें मीन राशि वालों का साप्ताहिक राशिफल विस्तार से (Meen Saptahik Rashifal 2025) –

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा. इस सप्ताह आपको कुछेक चीजों को पाने के लिए अपने नियम और सिद्धांत से समझौता करना पड़ सकता है. सप्ताह की शुरुआत में आपकी मेहनत का फल अपेक्षा से कम मिलेगा जिसके चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा.

इस दौरान साथी-संगी और परिजनों की मदद भी बामुश्किल मिल पाएगी. यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपको बेहद सधे हुए कदमों के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है. भूलकर भी कारोबार को दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती न करें. इस सप्ताह बेवजह की चीजों धन खर्च न करें अन्यथा बाद में आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

सप्ताह के मध्य में आपको सेहत संबंधी कुछ दिक्कतें हो सकती हैं. इस दौरान अपना खानपान और दिनचर्या सही रखें। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने वरिष्ठ एवं शुभचिंतकों की सलाह की अनदेखी करने से बचना चाहिए अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है.

निजी रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखें. प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा होने के चलते आपसी रिश्तों में खटास आ सकती है. दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें तथा उसके लिए थोड़ा समय जरूर निकालें.

उपाय: नारायण कवच का पाठ करें.

Chaitra Month 2025: चैत्र माह में पूजा और खान-पान के नियम जान लें, मिलती है तनाव से मुक्ति

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

दिन में पढ़ाई, रात में काली कमाई! स्कूल मैडम के OnlyFans वीडियो ने मचाया बवाल, यूजर्स बोले…

[ad_1]

Trending News: शिक्षक को बच्चे का दूसरा पैरेंट माना जाता है. बच्चा अपने परिवार से दूर जब स्कूल पढ़ने जाता है तो जीवन की कई सारी बातें और सबक वहीं से सीखता है और इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होते हैं वहां पढ़ाने वाले शिक्षक. लेकिन कैसा हो कि जिस स्कूल में आपके बच्चे पढ़ रहे हों वहां की टीचर ही एडल्ट साइट पर वीडियो बनाकर बेचते हुए पकड़ी जाए? रह गए ना हैरान. हाल ही में ऐसा ही एक मामला इटली से सामने आया है, जहां स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स ने अपने बच्चों की टीचर को एडल्ट साइट पर पहचान लिया, बस फिर क्या था. हो गया जमकर बवाल जो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

दिन में पढ़ाती और रात को…

खबर है कि इटली में बच्चों के लिए एक कैथोलिक स्कूल की टीचर को ओनलीफैंस मॉडल के रूप में काम करते हुए पकड़े जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है. द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, माता-पिता में से एक ने 29 साल की एलेना मारगा को एडल्ट वेबसाइट पर अपनी वीडियो बेचते हुए पहचान लिया और व्हाट्सएप ग्रुप चैट और फेसबुक के जरिए से दूसरे बच्चों के माता-पिता को सूचित कर दिया. जिसके बाद ऐसा बवाल मचा कि टीचर को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ गया.

शिकायत मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई की, लेकिन मारागा ने इसका विरोध किया. उन्होंने तर्क दिया कि अपने खाली वक्त में उन्होंने जो किया, उससे किसी और को कोई नुकसान नहीं हुआ, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका लगभग 1,200 यूरो (1.1 लाख रुपये) प्रति माह का वेतन है जो उनके लिए काफी नहीं पड़ता है. “इसलिए मैंने पहले से ही दूसरे करियर के बारे में सोच लिया था. मैं ऐसे दोस्तों को जानती हूं, जो बहुत अच्छी कमाई करते हैं. मैंने सोचा कि मुझे अपने शरीर के अंगों पर गर्व है और मैं उन्हें दिखाना चाहती हूं,” 

टीचर की कमाई पूरी नहीं पड़ रही

आगे टीचर ने कहा…”मुझे बच्चों को पढ़ाना बहुत पसंद है, यह मेरा पेशा है. लेकिन मैं इंटरनेट पर इससे कहीं ज्यादा कमाती हूं. मैंने एक महीने पहले ओनलीफैंस शुरू किया, कुछ हद तक मनोरंजन के लिए, कुछ हद तक जिज्ञासा के लिए, कुछ हद तक यह देखने के लिए कि क्या आप वाकई पैसे कमा सकते हैं. एक दिन में मुझे एक महीने का वेतन मिल जाता है.”

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान 

अब यूजर्स ने सुनाई खरी खरी

गौरतलब बात यह है कि मारागा के पास शैक्षिक विज्ञान में डिग्री है और उसे कैथोलिक नर्सरी स्कूल में काम करने का पांच साल का एक्सपीरिएंस है. अब सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह, पैसा कमाने के और भी तरीके हैं, एक एडल्ट स्टार से बच्चों को क्या खाक पढ़ाएंगे. एक और यूजर ने लिखा….कोई तो रोक लो मैडम को. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये मैडम तो दिन में टीचर और रात की स्टार निकली, भई गजब दिमाग लगाया है.

यह भी पढ़ें: औरंगजेब की जगह फूंक दिए बहादुर शाह जफर… हिंदू संगठनों ने जला दी अंतिम मुगल बादशाह की तस्वीर, वीडियो वायरल

दिशा पाटनी से लेकर करन औजला तक, IPL की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने का कितना चार्ज करते हैं

[ad_1]

IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 का आज से आगाज होने जा रहा है. ओपनिंग सेरेमनी को ग्रैंड बनाने के लिए पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं. कई बड़े सेलेब्स आज ईडन गार्डन में परफॉर्म करने जा रहे हैं. कई बॉलीवुड सेलेब्स आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं. उनकी परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं. हर साल कई बॉलीवुड सेलेब्स आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करते हैं. इस साल दिशा पाटनी, श्रेया घोषाल और करण औजला परफॉर्म करने वाले हैं. ये सेलेब्स परफॉर्म करने के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं. आइए आपको इन सेलेब्स की फीस के बारे में बताते हैं.

दिशा पाटनी
दिशा पाटनी बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वो अपनी फिटनेस और और डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा किसी इवेंट में परफॉर्म करने के लिए 25-50 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. वो आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में भी इतना चार्ज कर सकती हैं.


करण औजला
सिंगर और रैपर करण औजला भी अपनी परफॉर्मेंस से आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाने के लिए तैयार हैं. करण ने हाल ही में अपना इंडिया टूर किया था. जिसके लिए उन्होंने 16 करोड़ की मोटी रकम चार्ज की थी. करण एक इवेंट में परफॉर्म करने के लिए कम से कम 


श्रेया घोषाल
श्रेया घोषाल अपनी शानदार सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं. जो श्रेया का गाना एक बार सुन लेता है तो वो उनका दीवाना बन जाता है. श्रेया प्लेबैक सिंगर के साथ कई रियलिटी शो जज भी कर चुकी हैं. जहां पर श्रेया का अलग अंदाज देखने को मिलता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रेया किसी भी इवेंट में परफॉर्म करने के लिए करीब 25 लाख रुपये चार्ज करती हैं. आईपीएल के लिए भी उन्होंने इतनी फीस ली होगी.

बता दें पिछले साल अक्षय कुमार ने आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय ने इस परफॉर्मेंस के लिए 2-2.5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे.

ये भी पढ़ें: शादीशुदा सुपरस्टार को 5 साल तक किया डेट, फोन में देखीं प्राइवेट फोटोज तो भोजपुरी हसीना ने किया ब्रेकअप, पहचाना?



[ad_2]

आसमान में हुंकार भरने को तैयार तेजस! मार्च में मिलेगा पहला 99 एफ-404 इंजन, IAF को मिली बड़ी राहत

[ad_1]

99 F-404 Engine: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, लेकिन सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में सकारात्मक प्रगति हो रही है. अमेरिकी विमान इंजन निर्माता जनरल इलेक्ट्रिक (GE) इस महीने के अंत तक 99 GE-404 इंजनों में से पहला इंजन हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को सौंपने की तैयारी में है. यह डिलीवरी दो साल की देरी के बाद हो रही है, जिससे भारतीय वायुसेना (IAF) को राहत मिलेगी और तेजस एमके 1ए कार्यक्रम को गति मिलेगी. इस कार्यक्रम के तहत भारतीय वायुसेना को 83 तेजस एमके 1ए लड़ाकू विमानों की आपूर्ति की जानी है.

GE-404 इंजन भारत में निर्मित तेजस मार्क 1-A लड़ाकू विमानों को शक्ति प्रदान करता है. वायुसेना पहले ही HAL द्वारा विमानों की डिलीवरी में हो रही देरी पर चिंता जता चुकी है. मामले से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, पहला इंजन वर्तमान में टेस्ट-बेड पर है और इस महीने के अंत तक HAL को सौंपा जा सकता है. इसके बाद 2025 में 12 इंजन और फिर हर साल 20 इंजनों की डिलीवरी की योजना बनाई गई है.

मार्च के अंत तक HAL को मिल जाएगा इंजन

साल 2021 में हुए 716 मिलियन डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट के तहत, GE को 99 F-404 इंजनों की आपूर्ति करनी थी, जिसकी शुरुआत मूल रूप से मार्च 2023 से होनी थी. हालांकि, सप्लाई चेन में दिक्कतों और महामारी के दौरान पुराने सप्लायर के बंद होने के कारण यह डिलीवरी प्रभावित हुई. अधिकारियों के मुताबिक, पहला इंजन परीक्षण प्रक्रिया से गुजर रहा है और मार्च के अंत तक HAL को सौंपा जाएगा.

भारत में GE-414 इंजन निर्माण पर काम जारी

GE और HAL संयुक्त रूप से भारत में GE-414 इंजन के निर्माण पर काम कर रहे हैं. यह इंजन एडवांस मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) को शक्ति प्रदान करेगा, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) विकसित कर रहा है. इस परियोजना के तहत भारत और अमेरिका के बीच iCET समझौते के तहत तकनीक ट्रांसफर की योजना बनाई गई है.

AMCA निर्माण में निजी क्षेत्र की भागीदारी की योजना

HAL द्वारा 83 LCA MK-1A लड़ाकू विमानों की सप्लाई में देरी के कारण भारतीय वायुसेना असंतोष जाहिर कर चुकी है. इसी को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने रक्षा सचिव आर. के. सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है, जो भारत के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (AMCA) के निर्माण के लिए व्यावसायिक मॉडल पर काम करेगी. यह समिति तकनीकी पहलुओं पर नहीं, बल्कि निजी क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक रोडमैप तैयार करेगी. इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि भविष्य में भारत केवल HAL पर निर्भर न रहे और अन्य निर्माता भी लड़ाकू विमान निर्माण में योगदान दें.

अमेरिकी F-35 और फ्रांसीसी राफेल का विकल्प

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को F-35 फिफ्थ-जनरेशन फाइटर जेट की आपूर्ति का प्रस्ताव दिया है. हालांकि भारत इस दौरान फ्रांसीसी विकल्प पर भी विचार कर रहा है. फ्रांस के साथ बातचीत के तहत ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के अंतर्गत भारत में राफेल लड़ाकू विमान और उसके M-88 इंजन के निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल है. इन नई रक्षा पहलों से भारत की सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

 

[ad_2]

हल्दीराम में 9 परसेंट स्टेक खरीदने के लिए टेमासेक होल्डिंग्स के साथ हुई 84,000 करोड़ रुपये की ड

[ad_1]

Haldiram: मिठाई, नमकीन और भुजिया बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हल्दीराम आखिरकार अपनी हिस्सेदारी बेचनी जा रही है. सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक होल्डिंग्स 84,000 करोड़ रुपये की वैल्‍यूएशन पर कंपनी की 9 परसेंट हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. यह डील एक तरह से फैमिली बिजनेस का रीयूनियन होगी. 

नागपुर बेस्‍ड हल्दीराम फूड्स और दिल्ली के हल्दीराम स्‍नैक्‍स को अग्रवाल फैम‍िली के दो चचेरे भाई मिलकर चलाते हैं. हिस्सेदारी बेचे जाने की डील पर दोनों कंपनियों ने औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं. इनके मर्जर पर जल्द ही औपचारिक मुहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है. मर्जर के बाद हल्दीराम फूड्स एंड स्‍नैक्‍स के नाम से एक इकाई बनाई जाएगी. इन दोनों कंपनियों के प्रोडक्ट रेंज में तरह-तरह की मिठाइयां, नमकीन, स्नैक्स व इटरीज शामिल हैं. 

मर्जर का प्रॉसेस जल्द हो सकता है पूरा

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, हल्दीराम के प्रोडक्ट्स का बड़े पैमाने पर उन सभी देशों में निर्यात किया जाता हैं, जहां-जहां भारतीयों का बसेरा है. वैल्यूएशन के आधार पर ब्रांड की पहुंच आगे और भी बढ़ेगी. दोनों कंपनियों को एक ही कारोबार मानते हुए 84,000 करोड़ रुपये पर डील फाइनल की गई है.

इस यूनिट की प्लानिंग आने वाले समय में आईपीओ लॉन्च करने की भी हो सकती है. मर्जर के प्रॉसेस को जल्द से जल्द पूरा करने की तैयारी की जा रही है. कंपनी की हिस्सेदारी बेचे जाने का ऐलान करीब दो हफ्ते में किए जाने की उम्मीद है. टेमासेक होल्डिंग्स से 9 परसेंट हिस्सेदारी बेचे जाने के अलावा बाकी 5 परसेंट हिस्सेदारी और बेचने पर भी बात चल रही है. 

पहले ब्लैकस्टोन से चल रही थी बातचीत

इससे पहले कंपनी की हिस्सेदारी बेचे जाने के लिए हल्दीराम की बातचीत अमेरिकी निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन इंक से चल रही थी, लेकिन डील फाइनल नहीं हो पाई. पहले ब्लैकस्टोन ने कंपनी ने 75 परसेंट हिस्सेदारी खरीदने की बात कही, लेकिन कंपनी इतनी बड़ी हिस्सेदारी बेचने के लिए तैयार नहीं हुई.

फिर ब्लैकस्टोन ने हल्दीराम में 20 परसेंट की हिस्सेदारी खरीदने के लिए 8 अरब डॉलर में डील फाइनल करने की बात कही, लेकिन बिजनेस की कीमत 12 अरब डॉलर लगाई. इसके बाद ब्लैकस्टोन को यह डील महंगी लगने लगी, लेकिन हल्दीराम 12 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर अड़ा रहा. 

ये भी पढ़ें:

बिक गया ट्विटर की नीली चिड़िया वाला आइकॉनिक Logo, जानें कितने की लगी बोली

[ad_2]

इरफान पठान को IPL 2025 से बाहर निकाला, पिछले 2 साल से यह काम करने की मिली सजा?

[ad_1]

Irfan Pathan Snubbed IPL 2025 Commentary Team: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के लिए जब कमेंटेटर्स की लिस्ट जारी हुई तो हर कोई हैरान था. उसमें दूर-दूर तक कहीं दिग्गज तेज गेंदबाज इरफान पठान का नाम नहीं था. हिन्दी कमेंट्री पेनल में वे सब नाम थे, जो हर बार मौजूद होते हैं लेकिन इरफान का नाम आखिर क्यों बाहर किया गया है? माय खेल के मुताबिक कुछ भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ कमेन्ट करने के लिए इरफान को बाहर किया गया है.

इरफान पठान बाहर, ये है कारण!

माय खेल वेबसाइट अनुसार कई खिलाड़ियों ने शिकायत तक कर दी थी कि इरफान जानबूझकर उनके ऊपर व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं. एक खिलाड़ी द्वारा पठान का नंबर ब्लॉक किए जाने की भी अटकलें हैं. बताया गया कि पिछले 2 साल से ऐसा होता आ रहा है कि इरफान पठान कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ जैसे पर्सनल एजेंडा चला रहे हों. यह बात उच्च अधिकारियों को पसंद नहीं आई.

इरफान पठान ऐसे पहले क्रिकेटर नहीं हैं जिन्हें सजा के तौर पर कमेंट्री पेनल से बाहर रखा गया है. इससे पहले भारतीय क्रिकेटर, संजय मांजरेकर और क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले की भी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं. साल 2020 में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले मांजरेकर को BCCI की कमेंट्री टीम से बर्खास्त कर दिया गया था. वहीं 2019 में सौरव गांगुली पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के लिए हर्षा भोगले को सजा भुगतनी पड़ी थी.

इरफान पठान ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल

IPL 2025 की कमेंट्री टीम से हटाए जाने के बाद इरफान पठान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की पुष्टि की. अपने शो को उन्होंने ‘सीधी बात विद इरफान पठान’ नाम दिया है. उन्होंने फैंस से भी आग्रह किया कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा सपोर्ट करें. इस लेख को लिखे जाने तक उन्हें 1 हजार से अधिक लोग सबस्क्राइब कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

George Foreman: नहीं रहे मशहूर बॉक्सर जॉर्ज फोरमैन, महज 19 साल की उम्र में गोल्ड जीतकर बनाया था रिकॉर्ड

[ad_2]

भारत सरकार का कड़ा एक्शन, लाखों IMEI नंबर किया ब्लॉक, 17 लाख WhatsApp अकाउंट भी बंद, जानें वजह

[ad_1]

सरकार ने टेलीकॉम फ्रॉड को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, Sanchar Saathi पोर्टल के जरिए अब तक 3.4 करोड़ से ज्यादा मोबाइल फोन डिस्कनेक्ट किए जा चुके हैं. वहीं, 3.19 लाख IMEI नंबर ब्लॉक कर दिए गए हैं. दूरसंचार विभाग (DoT) ने AI और बिग डेटा की मदद से 16.97 लाख WhatsApp अकाउंट्स को भी बंद किया है. संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने राज्यसभा में बताया कि Sanchar Saathi पहल के तहत 20,000 से ज्यादा बल्क SMS भेजने वालों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है.

Sanchar Saathi और Chakshu का रोल

Sanchar Saathi पोर्टल पर लोग Chakshu सुविधा के जरिए संदिग्ध फ्रॉड कॉल्स या मैसेज की रिपोर्ट कर सकते हैं. लेकिन DoT हर शिकायत पर अलग से कार्रवाई करने की बजाय, भीड़ से मिले डेटा का विश्लेषण करता है और फ्रॉड करने वाले टेलीकॉम संसाधनों को पकड़ता है. यह स्मार्ट सिस्टम बड़े पैमाने पर फ्रॉड को टारगेट करता है. मंत्री ने कहा कि AI और बिग डेटा से फर्जी दस्तावेजों वाले कनेक्शनों की पहचान हो रही है. साथ ही, DoT और टेलीकॉम कंपनियों ने एक ऐसा सिस्टम बनाया है, जो इंटरनेशनल स्पूफ्ड कॉल्स (जो भारतीय नंबर से आते दिखते हैं) को रियल टाइम में पकड़कर ब्लॉक करता है.

टेलीकॉम कंपनियों का योगदान

टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने 1,150 लोगों या संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट किया और 18.8 लाख से ज्यादा संसाधनों को डिस्कनेक्ट कर दिया. इसका असर साफ दिखा. अगस्त 2024 में अनरजिस्टर्ड टेलीमार्केटर्स (UTMs) की शिकायतें 1,89,419 थीं, जो जनवरी 2025 तक घटकर 1,34,821 हो गईं. यानी, स्पैम में भारी कमी आई.

TRAI के नए नियम

TRAI ने 12 फरवरी को TCCCPR 2018 में बदलाव किए. अब ग्राहक स्पैम या अनचाही कमर्शियल कम्युनिकेशन (UCC) की शिकायत 7 दिनों तक कर सकते हैं. पहले यह सीमा 3 दिन थी. UCC भेजने वालों पर कार्रवाई का समय भी 30 दिन से घटाकर 5 दिन कर दिया गया. साथ ही, नियमों को सख्त करके फ्रॉड और स्पैम पर तेजी से रोक लगाने की तैयारी की गई है.

क्या है नतीजा?

ये साफ दिखता है DoT और TRAI टेलीकॉम फ्रॉड को जड़ से उखाड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अगली बार कोई फर्जी कॉल या मैसेज आए, तो Sanchar Saathi पर रिपोर्ट करें. यह पहल न सिर्फ सुरक्षित टेलीकॉम की गारंटी है, बल्कि आम लोगों को भी ताकत देती है.

ये भी पढ़ें-

IPL 2025 शुरू होने की खुशी में Google ने पेश किया खास Doodle, क्लिक करते ही दिखेगा ‘जादू’

[ad_2]