IPL 2025 शुरू होने की खुशी में Google ने पेश किया खास Doodle, क्लिक करते ही दिखेगा ‘जादू’

[ad_1]

IPL 2025 Google Doodle: IPL 2025 का शानदार आगाज आज, 21 मार्च 2025 से हो रहा है. यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट है, और इसे सेलिब्रेट करने के लिए गूगल ने भी कमर कस ली है. गूगल ने अपने डूडल के जरिए IPL की ओपनिंग की खबर दुनिया को दी है. इस साल भी टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, और यह 90 दिनों तक चलेगा. कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आज पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा.

गूगल डूडल में क्या खास?

गूगल ने डूडल में एक बैट्समैन को गेंद मारते हुए दिखाया है. जैसे ही बैट्समैन शॉट खेलता है, अंपायर के हाथ चार रन का इशारा करते हैं. यह डूडल IPL की रोमांचक शुरुआत को बखूबी दर्शाता है. T20 लीग जैसे IPL में बैट्समैन का रोल बहुत अहम होता है. इस तरह के टूर्नामेंट में रनों की बरसात होती है, और फैंस को चौके-छक्कों का मजा मिलता है.

डूडल पर क्लिक करते ही आईपीएल की डिटेल्‍स सामने आ जाती है. जैसे- किन टीमों के बीच मैच खेला जाएगा और कितने बजे से मैच आयोजित होगा. आगे के होने वाले मैच समेत तमाम डिटेल्‍स सामने आ जाती हैं. वहीं, नीचे की तरफ आईपीएल से जुड़ी खबरें, आईपीएल की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, आईपीएल का एक्‍स हैंडल, आईपीएल का इंस्‍टाग्राम हैंडल जैसी जानकारियां दी गई हैं. कुल मिलाकर गूगल डूडल ना सिर्फ आईपीएल के आगाज को सेलिब्रेट कर रहा है, बल्कि उससे जुड़ी तमाम जानकारियों को एक जगह पर जमा कर पेश किया जाएगा.

आज होगा केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला

बता दें कि इस बार 10 टीमें 90 दिनों तक टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. पहला मैच आज कोलकाता में होगा, और फैंस को पूरे सीजन में रनों की बारिश और रोमांचक पल देखने को मिलेंगे. गूगल डूडल इस क्रिकेट उत्सव को न सिर्फ हाइलाइट कर रहा है, बल्कि इससे जुड़ी हर जानकारी को एक क्लिक में उपलब्ध करा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Free Fire MAX में Reward पाने के लिए कैसे कलेक्ट करें Token? यहां जानें आसान तरीका

[ad_2]

शख्स ने एक झटके में दबोचा किंग कोबरा, देखें खौफनाक वीडियो

[ad_1]


पाकिस्तान के क्वेटा में भारी प्रदर्शन के बीच बलूचिस्तान की नेता महरंग बलूच गिरफ्तार

[ad_1]

Balochistan Leader Mahrang Baloch Arrested: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तानी सेना और सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं. विरोध प्रदर्शन के दौरान बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता और बलूचिस्तान की प्रमुख नेता महरंग बलूच को क्वेटा पुलिस ने शनिवार (22 मार्च,2025 ) को गिरफ्तार कर लिया.

बलूचिस्तान में बलूच समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे. बलूच यकजेहती समिति (BYC) के नेतृत्व में चल रहे इन प्रदर्शनों में पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और फायरिंग की, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए.

मारे गए लोगों के शव छीन ले गई पुलिस
BYC ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया, “पुलिस ने न केवल महरंग बलूच और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया, बल्कि प्रदर्शनकारियों से मारे गए युवकों के शव भी छीन लिए.” BYC के अन्य वरिष्ठ नेता बेबिगर बलूच, डॉ. हमल, डॉ. इलियास और सईद बलूच को भी ‘अपहरण जैसी गिरफ्तारी’ का सामना करना पड़ा है.

क्यों भड़के बलूचिस्तान में प्रदर्शन?
बलूचिस्तान लंबे समय से स्वायत्तता और मानवाधिकारों के उल्लंघन के मुद्दों से जूझ रहा है. प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें हैं:

अत्याचार और जबरन गायब किए जाने पर रोक
प्राकृतिक संसाधनों पर बलूच समुदाय का अधिकार
स्वायत्तता और राजनीतिक स्वतंत्रता
सैनिक दमन बंद हो

महरंग बलूच का आखिरी संदेश
गिरफ्तारी से पहले, महरंग बलूच ने शुक्रवार रात (21 मार्च,2025 ) को एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने पूरे बलूचिस्तान में बंद और चक्का जाम की घोषणा की. उन्होंने कहा, “बलूच सॉलिडेरिटी कमेटी पाकिस्तान राज्य के इस उत्पीड़न और आतंकवाद के खिलाफ पूरे बलूचिस्तान में बंद की घोषणा करती है.”

पाकिस्तान सरकार की प्रतिक्रिया और बढ़ता सैन्य दमन
पाकिस्तान सरकार और सेना ने बलूच राष्ट्रवादी आंदोलनों को दबाने के लिए आक्रामक नीति अपनाई है. कई बलूच कार्यकर्ताओं और नेताओं को जबरन गायब कर दिया गया. धरना स्थल पर हुए हमले में कई प्रदर्शनकारी घायल हुए. क्वेटा और अन्य इलाकों में सेना की तैनाती बढ़ा दी गई है. महिलाओं और बच्चों को भी निशाना बनाया गया. BYC ने इन कार्रवाइयों को “राज्य प्रायोजित आतंकवाद” करार दिया है और पाकिस्तान सरकार के दमनकारी रवैये की निंदा की है.

क्या बलूचिस्तान में गृहयुद्ध के हालात बन रहे हैं?
बता दें कि कि बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और बलूच राष्ट्रवादियों के बीच संघर्ष तेज हो सकता है. पाकिस्तानी सेना के बढ़ते दमन से आंदोलन और उग्र हो सकता है. बलूचिस्तान के राजनीतिक हालात भी अस्थिर होने के संकेत मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा ड्रैगन! चीन की नजर अभी भी भारत की जमीन पर, सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

[ad_2]

स्कूल के बाद कौन सा करियर चुनें? CBSE ने पैरेंट्स के लिए जारी की खास गाइड!

[ad_1]

अगर आप एक स्टूडेंट हैं या आपके घर में कोई बच्चा 10वीं या 12वीं क्लास में पढ़ रहा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. स्कूल के बाद करियर का सही चुनाव करना किसी भी छात्र और उसके माता-पिता के लिए एक बड़ी चुनौती होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए, CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने स्कूलों को एक विशेष गाइडबुक भेजी है, जो पेरेंट्स की करियर गाइडेंस में मदद करेगी.

CBSE ने क्यों जारी की यह गाइडबुक?

आज के समय में करियर के हजारों ऑप्शन मौजूद हैं. मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट से लेकर डिफेंस, डिजाइनिंग और स्टार्टअप तक-हर क्षेत्र में नए अवसर हैं. लेकिन इतनी ज्यादा संभावनाओं के बीच सही फैसला लेना मुश्किल हो जाता है.

CBSE का मानना है कि स्कूल, माता-पिता और समाज के अन्य लोगों का सहयोग जरूरी है, ताकि बच्चों को सही करियर के लिए तैयार किया जा सके. इसी को ध्यान में रखते हुए CBSE ने “Parents’ Handbook on Careers after School in India” नामक गाइडबुक जारी की है, जिसे करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट श्री मोहित मंगल ने तैयार किया है.

क्या मिलेगा इस गाइडबुक में?

CBSE की इस गाइडबुक में पेरेंट्स के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जो उनके बच्चों के करियर निर्णय को आसान बनाएंगी. इस किताब में:

  • विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी
  • कौन-सा करियर किस तरह के स्टूडेंट्स के लिए सही है?
  • कॉलेज और कोर्स के चयन में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
  • सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में रोजगार की संभावनाएं
  • स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन की जानकारी

एंट्रेंस एग्जाम और उच्च शिक्षा के लिए अन्य संसाधन

CBSE ने इस गाइडबुक के अलावा, “Entrance Exams 2025 Guide” और 21 Higher Education Vertical Books भी जारी की हैं, जो स्टूडेंट्स और पेरेंट्स के लिए एक जरूरी संदर्भ साबित हो सकती हैं. इन किताबों में विभिन्न एंट्रेंस एग्जाम जैसे JEE, NEET, CLAT, UPSC आदि की विस्तृत जानकारी दी गई है.

जानिए माता-पिता की भूमिका क्यों जरूरी

कई बार माता-पिता अपने बच्चों पर पारंपरिक करियर (डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी नौकरी) का दबाव बनाते हैं, जबकि नई पीढ़ी के लिए कई नए और रोचक करियर ऑप्शन मौजूद हैं, जैसे:

  • ग्राफिक डिजाइनिंग
  • पब्लिक स्पीकिंग और डिजिटल मार्केटिंग
  • गेम डेवलपमेंट
  • डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन

इस गाइडबुक का उद्देश्य यही है कि माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर तरीके से समझें और उन्हें सही करियर चुनने में मदद करें.

जानिए आपको क्या करना चाहिए

अगर आप भी अपने बच्चे के करियर को लेकर चिंतित हैं, तो इस गाइडबुक को जरूर पढ़ें. यह CBSE द्वारा जारी की गई है, जिससे आपको सही और विश्वसनीय जानकारी मिलेगी. स्कूल के बाद करियर का चुनाव पूरी जिंदगी को प्रभावित करता है. इसलिए, सही जानकारी और समझदारी से लिया गया निर्णय ही बच्चे के सुनहरे भविष्य की नींव रख सकता है.

यह भी पढ़ें: यहां है CUET क्रैक करने का फॉर्मूला, तैयारी में अपनाएं ये मास्टर स्ट्रोक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण 29 मार्च को, क्या होगा असर किस राशि को है डरने की जरूरत?

[ad_1]

Surya Grahan 2025: हम सभी जानते हैं जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की किरणें पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती और यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है. जब भी आकाश में कोई इस प्रकार की घटना होती है तो वह किसी न किसी प्रकार से पृथ्वी में किसी न किसी विशेष घटना को घटित करती है.

अधिकतर ये घटनाएं नकारात्मक होती हैं और आम जनमानस के लिए लंबे समय तक चिंता पैदा करती है. कोई बड़ा भूकंप या रेल संबंधित दुर्घटना आदि होने की संभावना प्रबल होती है। जिससे समाज में बड़े स्तर पर नुकसान होता है.

ये सूर्य ग्रहण किसे प्रभावित करेगा?

29 मार्च 2025 को चैत्र अमावस्या पर लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण ऑस्ट्रिया, बारबाडोस, बेल्जियम, बरमूडा, उत्तरी ब्राज़ील, कनाडा के पूर्वी भाग, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी ग्रीनलैंड, आयरलैंड आदि देश में दिखाई देने वाला है और इन देशों में कोई ना कोई अप्रिय घटना घट सकती है. किसी बड़े नेता की मृत्यु होना या दो देशों का आपसी टकराव होना और इन देशों की राजनीति में बड़े स्तर पर उथल-पुथल होने की प्रबल संभावना रहेगी.

भारत में यह ग्रहण अदृश्य रहेगा, इसलिए भारत के आम जनता पर इसका अधिक विशेष बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा. लेकिन जिन राशियों में सूर्य ग्रहण लगने वाला है उन राशियों को अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी. मीन राशि में या ग्रहण लगने वाला है तथा कन्या राशि वालों के लिए इस समय सावधानी की आवश्यकता रहेगी. इसके साथ-साथ सिंह राशि वालों के लिए भी समय दिक्कत भर रहेगा.

सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा असर

सिंह राशि (Leo)- सिंह राशि वालों के लिए यह समय काफी अधिक दिक्कत देने वाला है. इस समय धन हानि तथा दुर्घटना के प्रबल योग बनेंगे. वाहन चलाते समय सावधानी की आवश्यकता है तथा पेट के रोग लंबे समय तक परेशान कर सकते हैं. वाद-विवाद से बचें अन्यथा शत्रुओं के षड्यंत्र में फंसकर लंबे समय तक परेशान रहेंगे.

कन्या राशि (Virgo)– कन्या राशि वालों के लिए वैवाहिक जीवन को लेकर उथल-पुथल परिस्थितियं होंगी. अचानक ही कुछ दिक्कतें और गलतफहमियां पैदा हो सकती है. पार्टनरशिप के कार्यों में सोच समझकर ही कदम उठाने तथा इस समय कोई भी बड़ा कार्य हाथ में ना लें. 

मीन राशि (Pisces)– मीन राशि वालों के लिए क्या ग्रहण स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है. विशेष तौर पर जो व्यक्ति हृदय रोगों से पीड़ित है उन्हें इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की बहुत आवश्यकता रहेगी. आंखों में दिक्कत तकलीफ के योग भी बन रहे हैं.

भारतीय राजनीति पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव?

भारत की राजनीति में इस ग्रहण के कारण काफी अधिक खराब वातावरण पैदा होने के योग हैं. इस समय राजनेताओं के गलत निर्णय जनता के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं और दंगे होने की संभावनाएं भी बहुत अधिक है. केंद्र सरकार को विपक्ष के करण मुश्किलें पैदा हो सकती है तथा आम जनता महंगाई से परेशान हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Karj Ke Upay: कुंडली में कैसे बनता है कर्ज लेने का योग, जानें ऋण मुक्ति का अचूक समाधान
[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

[ad_2]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: रमजान का 22वां रोजा, देखें अपने शहर के सहरी-इफ्तार का समय

[ad_1]

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: दुनियाभर में कई धर्म के लोग रहते हैं और हर मजहब में इबादत करने के अलग-अलग तरीके होते हैं. वैसे तो सभी धर्मों में कई त्योहार पड़ते हैं, लेकिन कुछ दिनों को इबादत के लिए विशेष माना जाता है. जैसे हिंदू धर्म में नवरात्र, जैन धर्म में खास, सिख में ओंकार सतनाम का जाप, ईसाई में हॉली फास्टिंग. इसी क्रम में इस्लाम धर्म में भी रजमान को खास मुकाम हासिल है.

रमजान की शुरुआत होते ही दुनियाभर के मुसलमान रोजा रखने लगते हैं. लेकिन जैसे-जैसे रमजान का महीना अंतिम पड़ाव पर पहुंचने लगता है, रोजेदार भी नेकी-नियत के साथ अल्लाह से जुड़ने लगते हैं. इस्लाम में बाईसवें रोजे को पाकीजगी और परहेजगारी का दिन माना जाता है.

बता दें कि रविवार 23 मार्च 2025 को रमाजन महीने का बाईसवां रोजा रखा जाएगा. बीते 21 रोजे की तरह इस दिन भी रोजेदार सहरी के साथ रोजे का संकल्प लेंगे और इफ्तार के बाद बाईसवां रोजा पूरा हो जाएगा. इस तरह से रोजा मुकम्मल होने के लिए सही समय पर सहरी और इफ्तार करना बेहद जरूरी है.

हालांकि रमजान के दिनों में अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनट का अंतर होता है. ऐसे में जान लीजिए कि 23 मार्च को दिल्ली, मुंबई,  लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय यहां देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं. (Ramadan 2025 City wise Sehri-Iftar Timings)-




रमजान 23 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 23 March in India)


















शहर का नाम (City Name) सहरी का समय (Sehri Time) इफ्तार का समय (Iftar Time)
दिल्ली (Delhi) सुबह 05:04 शाम 06:36
मुंबई (Mumbai) सुबह 05:28 शाम 06:50
हैदराबाद (Hyderabad)   सुबह 05:12 शाम 06:39
कानपुर (Kanpur) सुबह 04:51 शाम 06:23
लखनऊ (Lucknow)   सुबह 04:51 शाम 06:20
कोलकाता (Kolkata) सुबह 04:22 शाम 05:50
मेरठ (Meerut) सुबह 05:00 शाम 06:35
नोएडा (Noida) सुबह 05:01 शाम 06:36
जयपुर (Jaipur) सुबह 05:12 शाम 06:42
बेंगलुरु (Bengaluru) सुबह 05:13 शाम 06:35
अहमदाबाद (Ahmedabad) सुबह 05:25 शाम 06:53
पटना (Patna) सुबह 04:35 शाम 06:03
रांची (Ranchi) सुबह 04:34 शाम 06:05
चेन्नई (Chennai) सुबह 05:00 शाम 06:21

ये भी पढ़ें: Ramadan 2025: रमजान में ऐसा क्या करें कि हर दुआ हो जाए कुबूल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

‘वो मेरे गॉडपेरेंट हैं’, तमन्ना-विजय के ब्रेकअप के बीच राशा ने किया बड़ा खुलासा

[ad_1]

Rasha On Tamannaah-Vijay: बॉलीवुड के लवबर्ड तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा पिछले कई दिनों से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. हालांकि इसपर दोनों में से किसी ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है. इसी बीच रवीना टंडन की बेटी और एक्ट्रेस राशा थडानी ने विजय और तमन्ना को लेकर बड़ा खुलासा किया और कहा कि वो दोनों मेरे ‘गॉडपेरेंट्स’ है.

तमन्ना-विजय को लेकर क्या बोलीं राशा?

दरअसल राशा थडानी की एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा के साथ बहुत गहरी दोस्त है. हाल ही में तीनों ने एकसाथ जमकर होली भी खेली थी. जिसकी फोटोज खासा वायरल हुई थी. वहीं अब तमन्ना और विजय के ब्रेकअप की खबरों के बीच राशा ने फिल्मफेयर से खास बातचीत की. जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस संग अपनी पहली मुलाकात से लेकर उनके साथ रिश्ते के बारे में खुलकर बात की.


मैं उन दोनों से बहुत घुलमिल गई हूं -राशा

राशा ने कहा कि, “हमारे मिलने की कहानी बहुत है. हम किसी की बर्थडे पार्टी में मिले थे. जहां मैं स्टेज पर डांस कर रही थी, तभी तमन्ना वहां आती है और हम दोनों साथ डांस करने लगते हैं. बस इतना ही हम दोनों के लिए काफी था. अब तो मैं उन दोनों से इतना घुलमिल गई हूं कि मुझे लगता है वो ही मेरे सबसे करीबी है..”

तमन्ना-विजय मेरे गॉडपेरेंट है – राशा थडानी

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, अब तो मुझे ये भी लगता है कि मैं उनके बिना क्या करूंगी. क्योंकि वो मेरे गॉडपेरेंट्स की तरह हैं.” बता दें कि राशा थडानी के 20वें बर्थडे की पार्टी में भी तमन्ना भाटिया शामिल हुई थी. जहां दोनों ने जमकर डांस किया था. वहीं इससे पहले ये तीनों होली पार्टी में धमाल मचाते नजर आए थे.  

इन फिल्मों में दिखे थे तीनों स्टार्स

वर्कफ्रंट की बात करें राशा थडानी ने हाल ही में अजय देवगन की फिल्म ‘आजाद’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. ये फिल्म 14 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी. वहीं तमन्ना आखिरी बार साउथ फिल्म ‘अरनमनई 4’ में और विजय को ‘मर्डर मुबारक’ और ‘आईसी 814: द कंधार हाईजैक’ में नजर आए थे. अब वो जल्द ही फिल्म ‘उल जलूल इश्क’ में दिखाई देंगे.

 ये भी पढ़ें –

20 साल बाद साउथ इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं ये हसीना, मेकर्स से वसूली इतनी मोटी रकम, पहचाना ?

 



[ad_2]

पाकिस्तान में शुरू होगी Starlink की सर्विस, सरकार से मिली हरी झंडी, जानिए प्लान की कीमत

[ad_1]

पड़ोसी देश पाकिस्तान में जल्द ही लोग Starlink की सेवाओं का आनंद उठा पाएंगे. यहां की सरकार ने सैटेलाइट इंटरनेट मुहैया करवाने वाली Elon Musk की इस कंपनी को टेंपरेरी NOC दे दी है. पाकिस्तान की IT मंत्री शजा फातिमा ने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के निर्देश पर स्टारलिंक को टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन दिया गया है. इसके साथ ही पाकिस्तान में स्टारलिंक की सेवाएं शुरू होने का रास्ता खुल गया है. 

सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस हो सकेगी शुरू- फातिमा

फातिमा ने कहा कि सभी सिक्योरिटी और रेगुलेटरी एजेंसी की सहमति के बाद स्टारलिंक को टेंपरेरी NOC दी गई है. इसके साथ ही पाकिस्तान में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं की औपचारिक लॉन्चिंग हो सकेगी. उन्होंने कहा कि देश में इंटरनेट सेवाओं और IT इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार की तरफ यह बड़ा कदम है. बता दें कि स्टारलिंक ने पिछले साल पाकिस्तान में अपनी सर्विस शुरू करने के लिए आवेदन किया हुआ था और लंबे समय से वह हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रही थी.

अनुमानित लागत देखकर उड़े लोगों के होश

कुछ दिन पहले सामने आई एक रिपोर्ट में पाकिस्तान में स्टारलिंक के प्लान की संभावित कीमत के बारे में बताया गया था. इसके मुताबिक, घर पर इस्तेमाल के लिए स्टारलिंक के प्लान की कीमत प्रति महीने 6,800-28,000 पाकिस्तानी रुपये रह सकती है. इसमें यूजर्स को 50-250Mbps की स्पीड मिलेगी. इसके अलावा स्टारलिंक की सर्विस लेने के लिए जरूरी हार्डवेयर की लागत 97,000 पाकिस्तानी रुपये (भारतीय मुद्रा में लगभग 30,000 रुपये) आ सकती है.

कमर्शियल प्राइसिंग और भी महंगी

कमर्शियल यूज के लिए स्टारलिंक की सर्विस और भी महंगी पड़ेगी. 100-500 Mbps की स्पीड के लिए कमर्शियल यूजर्स को हर महीने 80,000-95,000 पाकिस्तानी रुपये चुकाने होंगे. कमर्शियल यूजर्स के लिए इंस्टॉलेशन भी महंगा पड़ेगा और उन्हें इसके लिए 2.20 लाख पाकिस्तानी रुपये देने पड़ सकते हैं. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इन कीमतों की पुष्टि नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें-

जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है फोन की बैटरी? ये हो सकते हैं कारण, ऐसे करें ठीक

[ad_2]

IPL 2025 की रंगारंग शुरुआत, ओपनिंग सेरेमनी में दिशा पाटनी ने लूटी महफिल, करण औजला ने बांधा समा

[ad_1]

IPL 2025 Opening Ceremony All Performances: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 का बिगुल बज गया है, इसकी शुरुआत ईडन गार्डन्स पर एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुई. इस समारोह का आरंभ बॉलीवुड किंग शाहरुख़ खान की स्पीच से शुरू हुआ. इसके बाद श्रेया घोषाल, दिशा पटानी और करन औजला की धमाकेदार परफॉरमेंस हुई. आईपीएल उद्घाटन समारोह का समापन भी शाहरुख़ खान ने ही किया. उनके साथ विराट कोहली और रिंकू सिंह ने स्टेज साझा किया. शाहरुख़ खान ने कोहली को अपने गाने ‘झूमे जो पठान’ पर भी नचाया. यहां आप सेरेमनी की सारी परफॉरमेंस की वीडियो देख सकते हो.

आईपीएल उद्घाटन समारोह 6 बजे शुरू हुआ. शाहरुख़ खान ने अपने मशहूर डायलॉग (पार्टी पठान के घर पर रखोगे तो..) से समारोह शुरू किया. इसके बाद पहली परफॉरमेंस बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने दी. इसके बाद दिशा पटानी ने बॉलीवुड गानों पर धमाकेदार परफॉरमेंस दी. अंत में पंजाबी सिंगर करन औजला ने अपने सुपरहिट गानों से सभी का मनोरंजन किया. 

IPL 2025 का पहला मैच KKR और RCB के बीच

आईपीएल का पहला मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है. ईडन गार्डन्स पर ही आईपीएल 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा, जो 25 मई को होगा. करीब 2 महीनों तक अब क्रिकेट फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे. 



[ad_2]

बागपत के चाट युद्ध की तरह संतरे को लेकर संभल में भी हो गया दंगल, कुटाई का वीडियो वायरल

[ad_1]