KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने गिनाए हार के कारण, जानें किसे ठहराया ‘शर्मनाक’ हार का जिम्मेदार
[ad_1]
Ajinkya Rahane on KKR Loss: कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2025 के अपने पहले मैच में RCB के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बैटिंग इतनी दमदार रही कि कोलकाता का गेंदबाजी लाइन-अप उसके आगे टिक ही नहीं पाया. RCB के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ने अर्धशतक लगाए. विराट ने नाबाद 59 रन की पारी खेली, वहीं साल्ट ने तूफानी अंदाज में 56 रन बनाए. कोलकाता के लिए केवल तीन गेंदबाज एक-एक विकेट ले पाए. अब KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम की हार के कारण गिनवाए हैं.
कहां पलटा मैच का रुख
अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम की हार का कारण बताते हुए कहा, “हम 13वें ओवर तक अच्छा खेल रहे थे, लेकिन 2-3 विकेटों ने मैच का रुख ही पलट कर रख दिया. बाद में आए बल्लेबाजों ने अथक प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए. जब मैं और वेंकटेश अय्यर बैटिंग कर रहे थे, तब हम 200-210 तक के स्कोर के बारे में सोच रहे थे. मगर एकसाथ गिरे विकेटों ने मैच का रुख पलट दिया.” अजिंक्य रहाणे ने बाद के ओवरों में ड्यू के आने का भी जिक्र किया. साथ ही उन्होंने पावरप्ले के भीतर RCB द्वारा की गई बैटिंग की जमकर तारीफ की.
कोलकाता की टीम एक समय 10वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना चुकी थी. 10 ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार जा चुका था, ऐसे में 200 का स्कोर पूरी तरह संभव प्रतीत हो रहा था. देखते ही देखते KKR की टीम अगले 43 रनों के भीतर अगले 5 विकेट गंवा चुकी थी. अंत में टीम केवा 174 के स्कोर तक ही पहुंच सकी. आखिरी 10 ओवरों में टीम सिर्फ 67 रन ही बना पाई. कहा जा सकता है कि KKR 20-30 रन अधिक बना सकती थी. वहीं KKR की हार का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि एक बार दबाव में आने के बाद सभी गेंदबाजों की लाइन और लेंथ बिगड़ी हुई नजर आने लगी थी.
यह भी पढ़ें:
RCB ने जीत के साथ किया IPL 2025 का आगाज, KKR को 7 विकेट से रौंदा; साल्ट-विराट का दिखा खूंखार रूप
[ad_2]
Meen Rashi 23 March 2025: मीन राशि वालों के मानसिक शांति और करियर में उन्नति होगी, पढ़ें राशिफल
[ad_1]
Meen Rashi 23March 2025: मीन राशिफल 23मार्च, रविवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.
मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है,  परंतु आप किसी भी निर्णय को सोच समझ कर ही लेंगे तो अच्छा रहेगा.
मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आप दिन की शुरुआत में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें नियमित व्यायाम करें और योगासन भी करें,  आपके मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने के लिए  ध्यान और व्यायाम बहुत अधिक आवश्यक है.
मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप अपने व्यापार से संबंधित किसी भी प्रकार से नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो आज आपकी क्रिएटिविटी चरम पर रहेगी.आज आपके व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है.आपके निजी जीवन की बात करें तो आपके निजी जीवन में भावनात्मक रूप से कुछ चिंताओं से मुक्ति मिल सकती है.आज आप खुद को तुरंत आज महसूस करने के लिए प्राकृतिक स्थान पर कुछ समय अकेले में व्यतीत कर सकते हैं.आज आप अपने इरादों को और अपने लक्ष्य को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें.
Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
‘मैं अकेला ही सही’, मलाइका संग ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी
[ad_1]
Arjun Kapoor On Breakup: बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर पिछले कई दिनों से अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं. एक्टर ने करीब पांच साल बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से अपना रिश्ता तोड़ लिया है. वहीं हाल ही में एक्टर एक अवॉर्ड शो में पहुंचे. जहां उन्होंने अपने सिंगल होने को लेकर चुटकी ली. अर्जुन कपूर ने कहा कि ये सबके लिए ही फायदेमंद है.
सिंगल होने पर क्या बोले अर्जुन कपूर
दरअसल एक्टर ने हाल ही में शोशा रील अवॉर्ड्स में शिरकत की थी. इस शो को उन्होंने होस्ट किया था. इसी दौरान एक्टर ने अपने सिंगर होने पर मजाक किया. एक्टर ने कहा कि,  ‘आज मैं अकेला ही सही, लेकिन अकेले रहने में कोई बुराई नहीं है. ये सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि आप सबके लिए भी फायदेमंद है…’ इसके बाद एक्टर ने मजाक में ये भी बोला कि होस्ट के तौर पर उन्हें ज्यादा पैसे मिलेंगे और दर्शकों को कम बकवास सुननी पड़ेगी.
कब बना अर्जुन और मलाइका का रिश्ता
बता दें अर्जुन और मलाइका ने साल 2018 एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. दोनों के बीच बेशुमार प्यार था. जो उनकी सोशल मीडिया पोस्ट में भी नजर आता था. लेकिन अब आठ साल की डेटिंग के बाद ये कपल अलग हो गया है. जो उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग था.
इस फिल्म में नजर आए थे अर्जुन कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया. जिसमें एक्टर खूंखार विलेन बने नजर आए थे. फिल्म में उनका किरदार लोगों ने खूब पसंद किया था. इसके बाद एक्टर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की दुल्हन’ भी रिलीज हुई. लेकिन उसे दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया. फिल्म में अर्जुन के साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर नजर आई हैं.
ये भी पढ़ें –
जब फिल्म की स्क्रीनिंग में इस हसीना को फील हुई थी दिव्या भारती का आत्मा, किस्सा जान आप भी कांप उठेंगे
[ad_2]
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिल रहा तगड़ा ब्याज, 31 मार्च 2025 तक निवेश की है डेडलाइन
[ad_1]
Mahila Samman Savings Certificate: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है. इनमें से एक है महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना. पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश की समय सीमा 31 मार्च, 2025 तक है. अब पोस्ट ऑफिस ने इस स्कीम से आंशिक निकासी की सुविधा शुरू की है.
अकाउंट से निकाल सकते हैं इतने पैसे
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना के तहत खाता खुलवाने के एक साल बाद और मैच्योर होने से पहले खाताधारक इसमें जमा हुई राशि का 40 परसेंट तक पैसा निकाल सकेंगे. इस योजना की शुरुआत 1 अप्रैल, 2023 में दो साल के लिए हुई थी. उदाहरण के तौर पर 30 अप्रैल, 2023 से इस खाते में किया गया निवेश 1 मई, 2024 से आंशिक निकासी के लिए उपलब्ध है. इससे एक तो इंवेस्टमेंट के तौर पर आपके पास कुछ पैसे भी जमा रहते हैं और जरूरत पड़ने पर आप कुछ रकम निकालकर अपना काम भी पूरा कर सकते हैं.
दो साल के लिए लागू वन टाइम स्कीम
महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र दो साल के लिए लागू एक वन टाइम योजना है. सरकार ने अब तक इसमें निवेश की समय सीमा नहीं बढ़ाई है. न्यूनतम 1,000 रुपये से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इस योजना में सालाना 7.5 परसेंट निश्चित ब्याज दर दी जाती है. यह कई छोटी बचत योजनाओं और बैंक एफडी से अलग है. इसमें हर तिमाही में कम्पाउंड इंटरेस्ट मिलता है.
इंटरेस्ट पर टैक्स छूट नहीं
हालांकि, इसमें इंटरेस्ट की राशि पर टैक्स देना पड़ता है. इसमें धारा 80C के तहत टैक्स में छूट का लाभ नहीं उठा सकते हैं इसलिए इसके तहत बैंक अकाउंट में जमा हो रहे ब्याज दरों को इनकम टैक्स रिटर्न में ‘अन्य स्रोतों से आय’ के तहत घोषित किया जाना चाहिए. महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र योजना के तहत खाता 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियां भी खुलवा सकती हैं. इसकी देखरेख अभिभावक द्वारा की जाएगी.
ये भी पढ़ें:
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर से ही नहीं…8वें वेतन आयोग में इन तरीकों से भी बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी
[ad_2]
इस डॉगी का है LinkedIn प्रोफाइल, अब मालिक को Google से मिलेंगे 32 अरब डॉलर, वजह हैरान कर देगी!
[ad_1]
मीका नाम की एक डॉगी इन दिनों चर्चा में है. इसकी खासियत यह है कि इसके पास अपना LinkedIn प्रोफाइल है, जिसमें इसे चीफ डॉग ऑफिसर लिखा गया है. मीका के मालिक अस्साफ रैपापोर्ट की कंपनी Wiz ने गूगल के साथ एक बड़ी डील की है. गूगल अब Wiz को 32 अरब डॉलर में खरीदने जा रही है. लेकिन अफसोस है कि मीका यह देख नहीं सकती, क्योंकि वह पिछले साल मर चुकी है. अस्साफ ने Wiz शुरू करते वक्त अपनी इस प्यारी दोस्त को मजाक में चीफ डॉग ऑफिसर बनाया था. अब गूगल और Wiz की डील के बाद मीका का प्रोफाइल फिर से सुर्खियों में है.
Wiz क्या करती है?
दरअसल, Wiz एक आईटी सिक्योरिटी कंपनी है, जो क्लाउड सिक्योरिटी पर काम करती है. आसान शब्दों में कहें तो यह इंटरनेट पर डेटा और सिस्टम को सुरक्षित रखने के उपाय देती है. इसे 2020 में अस्साफ और उनके इजरायली दोस्तों अमी लुटवाक, यिनोन कॉस्टिका, और रॉय रेजनिक ने शुरू किया था. सिर्फ पांच साल में Wiz इतनी बड़ी हो गई कि इसके पास दुनिया भर के बड़े क्लाइंट्स हैं. गूगल पिछले साल से इसे खरीदना चाह रही थी. पहले Wiz ने ऑफर ठुकराया, लेकिन अब 32 अरब डॉलर में डील पक्की हुई है. यह पूरी रकम नकद होगी और 2026 तक डील पूरी हो जाएगी.
मीका अस्साफ के लिए क्यों थी खास?
मीका अस्साफ के लिए खास थी. वह उनके साथ न्यू यॉर्क और तेल अवीव के ऑफिसों में जाती थी. अस्साफ ने कर्मचारियों को अपने पालतू जानवर ऑफिस लाने की छूट दी थी, ताकि माहौल अच्छा रहे. मीका की LinkedIn प्रोफाइल में मजाक में लिखा था कि उसने “बार्किंग” में डिग्री ली है. उसकी मौत के बाद अस्साफ ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखी थी.
जानें गूगल का अब क्या है प्लान
गूगल इस डील से अपनी क्लाउड सर्विसेज को मजबूत करना चाहती है. माइक्रोसॉफ्ट एज्योर और अमेजन वेब सर्विसेज से पीछे होने के कारण उसे Wiz से उम्मीद है कि वह क्लाउड मार्केट में आगे निकलेगी.
ये भी पढ़ें-
मोबाइल में Free कैसे देखें IPL 2025 के सभी मैच? Jio, Airtel, Vi यूजर्स के पास ये है ऑप्शन
[ad_2]
इजरायल में 25,000 की कमाई, भारत में कितनी होगी इसकी असली कीमत? जानकर रह जाएंगे हैरान!
[ad_1]
इजरायल और भारत के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों के बीच, रोजगार के क्षेत्र में भी नए अवसर खुल रहे हैं. हाल ही में इजरायल ने 10,000 भारतीय निर्माण मजदूरों को भर्ती करने की इच्छा जताई है, जिससे कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि वहां की कमाई भारत में कितनी होगी. आइए जानते हैं इजरायल में 25,000 शेकेल कमाने का क्या मतलब होता है.
जानिए कितना है करेंसी कनवर्जन
21 मार्च 2025 तक के एक्सचेंज रेट के हिसाब से:
- 1 इजरायल ी शेकेल = 23.16 भारतीय रुपये
- तो 25,000 शेकेल = 25,000 × 23.16 = 5,79,000 भारतीय रुपये हर महीने
इजरायल में भारतीय वर्करों की भर्ती की बातें
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने 10,000 भारतीय कंस्ट्रक्शन वर्करों और 5,000 केयरगिवर्स को हायर करने के लिए भारत से कॉन्टैक्ट किया है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन संभालेगी.
ऑफर की गई सैलरी 1.92 लाख रुपये महीना (करीब 8,300 शेकेल) है, जो आपके बताए 25,000 शेकेल से कम है. ये डिफरेंस कई फैक्टर्स पर डिपेंड कर सकता है:
जॉब टाइप और एक्सपीरियंस: हाई स्किल पोजिशन या मोर एक्सपीरियंस्ड वर्करों के लिए सैलरी ज्यादा हो सकती है.
रोल और रिस्पॉन्सिबिलिटीज: मैनेजरियल या स्पेशल टेक्निकल रोल की पेमेंट ज्यादा हो सकती है.
करंट सिचुएशन: इजरायल -गाजा कॉन्फ्लिक्ट के कारण सैलरी में बदलाव आ सकता है.
परचेजिंग पावर का अनालिसिस
इजरायल में 25,000 शेकेल (5.79 लाख रुपये) पाने वाला आदमी वहां एक मिडिल क्लास लाइफ जी सकता है, जबकि भारत में ये अमाउंट काफी हाई कंसिडर की जाएगी. हालांकि, इजरायल में लिविंग कॉस्ट भारत से बहुत ज्यादा है:
इजरायल में हाउसिंग भारत से 3-4 गुना मोर एक्सपेंसिव है.
फूड आइटम्स और डेली यूज की चीजें भी काफी महंगी हैं.
हेल्थकेयर और अदर सर्विसेज के खर्चे भी हाई हैं.
इस वजह से, परचेजिंग पावर के बेसिस पर, 25,000 शेकेल इजरायल में जो लाइफस्टाइल देते हैं, उसके लिए भारत में अप्रॉक्सिमेटली 2-2.5 लाख रुपये मंथली इनकम इनफ सफिशिएंट हो सकती है.
टैक्स और सेविंग का इम्पैक्ट
इजरायल में इनकम टैक्स रेट्स भारत से हायर हैं. 25,000 शेकेल की मंथली इनकम पर अराउंड 20-30% टैक्स लग सकता है, जबकि भारत में सिमिलर परचेजिंग पावर वाली इनकम पर टैक्स बर्डन लोअर होगा. माइग्रेंट वर्कर्स अक्सर अपनी मोस्ट सैलरी को सेव करके अपने होम कंट्री भेजते हैं, इसलिए इजरायल में काम करके भारत में इन्वेस्ट करना फाइनेंशियली बेनिफिशियल हो सकता है.
इजरायल में 25,000 शेकेल की मंथली इनकम का डायरेक्ट कनवर्जन भारत में अराउंड 5.79 लाख रुपये है. हालांकि, परचेजिंग पावर के हिसाब से इसकी रियल वैल्यू भारत में अप्रॉक्सिमेटली 2-2.5 लाख रुपये पर मंथ के इक्विवेलेंट होगी.
[ad_2]
भगत सिंह को पाकिस्तान में क्यों माना जाता है हीरो? वजह जान हो जाएंगे हैरान
[ad_1]
Shaheed Bhagat Singh: शहीद-ए-आजम भगत सिंह न सिर्फ भारत में बल्कि पाकिस्तान में भी सम्मानित किए जाते हैं. उनका जन्म 28 सितंबर 1907 को लायलपुर (अब फैसलाबाद, पाकिस्तान) के बंगा गांव में हुआ था. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया और 23 मार्च 1931 को फांसी के फंदे पर झूल गए.
दरअसल, उस समय भारत और पाकिस्तान का बंटवारा नहीं हुआ था, इसलिए भगत सिंह को दोनों देशों के स्वतंत्रता संग्राम का नायक माना जाता है.
भगत सिंह और पाकिस्तान का गहरा रिश्ता
भगत सिंह का जन्म लायलपुर (अब फैसलाबाद) में हुआ था. उनकी स्कूली शिक्षा लाहौर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई. उन्होंने लाहौर के नेशनल कॉलेज में दाखिला लिया और क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल हो गए.
लाहौर में भगत सिंह की क्रांति
1928 में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जेम्स स्कॉट को मारने की योजना बनाई, लेकिन गलती से सांडर्स को गोली मार दी. लाहौर के लोहारी मंडी, DAV कॉलेज और दयाल सिंह कॉलेज हॉस्टल से उनका गहरा संबंध था. सांडर्स की हत्या के बाद वे भेष बदलकर भागे और लाहौर में कई जगह छिपे रहे.
जिन्ना ने किया था भगत सिंह का बचाव
लल्लनटॉप की रिपोर्ट के मुताबिक, सेन्ट्रल असेंबली में बम फेंकने के बाद भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त गिरफ्तार हुए. अदालत में उनका मुकदमा पक्षपाती तरीके से चलाया गया, जिसके खिलाफ जिन्ना ने विरोध दर्ज कराया. सितंबर 1929 में जिन्ना ने संसद में कहा, “जो व्यक्ति भूख हड़ताल करता है, वह आम अपराधी नहीं हो सकता.” हालांकि, सरकार ने विशेष आदेश (ऑर्डिनेंस) जारी कर उन्हें पेशी के बिना ही फांसी की सजा दे दी.
भगत सिंह का पाकिस्तान में सम्मान
लाहौर का शादमान चौक वही जगह है जहां भगत सिंह को फांसी दी गई थी. 2012 में इसे “शहीद भगत सिंह चौक” नाम देने की मांग उठी, लेकिन कट्टरपंथियों के विरोध के कारण यह संभव नहीं हुआ. हर साल 23 मार्च को यहां लोग श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा होते हैं.
हुसैनीवाला कैसे बना भारत का हिस्सा?
भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शवों को रातों-रात लाहौर से हुसैनीवाला लाया गया और अंतिम संस्कार किया गया. बंटवारे के बाद हुसैनीवाला पाकिस्तान में चला गया.1961 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसे भारत में शामिल करने के लिए पाकिस्तान को 12 गांव दिए. आज हुसैनीवाला राष्ट्रीय शहीदी स्मारक बना हुआ है.
पाकिस्तान में भगत सिंह के लिए लड़ रही सिविल सोसायटी
लाहौर के शादमन चौक का नाम अब ‘भगत सिंह चौक’ रख दिया गया है. यह बदलाव पाकिस्तान की सिविल सोसायटी की लंबी लड़ाई का नतीजा है. हालांकि, कट्टरपंथी संगठन जमात-उद-दावा इसका कड़ा विरोध कर रहा था. भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. उन्होंने सांडर्स हत्या मामले में भगत सिंह को निर्दोष घोषित करने की अपील की है. फाउंडेशन चाहती है कि पाकिस्तान सरकार भगत सिंह को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करे. याचिका में कहा गया है कि भगत सिंह ने अविभाजित भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष किया था.
कट्टरपंथियों का विरोध और जनता का समर्थन
आतंकी और कट्टरपंथी संगठन भगत सिंह के समर्थन का विरोध करते रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान में बड़ा तबका भगत सिंह को आज भी अपना हीरो मानता है.सिविल सोसायटी और कई बुद्धिजीवी उनके सम्मान में आवाज उठा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: नहीं सुधर रहा ड्रैगन! चीन की नजर अभी भी भारत की जमीन पर, सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा
[ad_2]
Free Fire MAX में Reward पाने के लिए कैसे कलेक्ट करें Token? यहां जानें आसान तरीका
[ad_1]
Free Fire MAX में अब RAMADAN 2025 टैब शुरू हो गया है. इसके जरिए डेवलपर Garena कई शानदार इवेंट्स लेकर आया है. इन इवेंट्स में प्लेयर्स को बेहतरीन कॉस्मेटिक आइटम्स रिवॉर्ड के रूप में मिल सकते हैं. रिवॉर्ड्स पाने के लिए आपको टोकन चाहिए होंगे. जितने ज्यादा टोकन इकट्ठा करेंगे, उतने अच्छे रिवॉर्ड्स हासिल कर सकेंगे. एक खास इवेंट भी है, जिसमें टोकन कमाने का मौका मिलेगा. आइए, इसे डिटेल में जानते हैं.
Earn Token इवेंट की जानकारी
गेम में Earn Token नाम का एक इवेंट या बैनर चल रहा है. नाम से ही साफ है कि यहां आप ढेर सारे टोकन कमा सकते हैं. इन टोकन को RAMADAN 2025 इवेंट में रिवॉर्ड्स के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इस टैब में जाकर प्लेयर्स टोकन कमाने के अलग-अलग तरीके देख सकते हैं. कुछ आसान टास्क पूरे करने होंगे, और हर टास्क के लिए अलग-अलग टोकन मिलेंगे.
• लॉग इन करें: रोज सुबह 6 से 9 और शाम 7 से 10 बजे के बीच लॉग इन करने पर बोनस टोकन मिलेंगे.
• डेली मिशन: रोजाना मिशन पूरे करने से भी टोकन मिलेंगे.
• BR मैच: बैटल रॉयल मोड में आइटम्स उठाने पर टोकन मिलेंगे. एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 15 टोकन.
• CS मैच: क्लैश स्क्वाड मोड में हर मैच के बाद 3 टोकन मिलेंगे. दिन में अधिकतम 15 टोकन तक.
इन टास्क्स से आप एक दिन में 30-40 से ज्यादा टोकन कमा सकते हैं.
टोकन से रिवॉर्ड कैसे लें?
टोकन जमा करने के बाद आप RAMADAN 2025 इवेंट में खाना बना सकते हैं. हर डिश तैयार करने पर रिवॉर्ड्स मिलेंगे, जैसे Linen Shirt, Loot Box – Hourglass, Gold Coins, और Random Loot Crate. यह प्लेयर्स के लिए शानदार आइटम्स जीतने का बेहतरीन मौका है.
ये भी पढ़ें-
इस डॉगी का है LinkedIn प्रोफाइल, अब मालिक को Google से मिलेंगे 32 अरब डॉलर, वजह हैरान कर देगी!
[ad_2]
इन 3 वजहों से हार गई कोलकाता नाइट राइडर्स, रहाणे की खराब कप्तानी भी बनी कारण
[ad_1]
Three Big Reasons for Kolkata Knight Riders’s Defeat: आईपीएल 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर टीम की शुरुआत अच्छी रही थी. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सुनील नारायण के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की थी. लेकिन केकेआर के फिनिशर इस शुरुआत को भुना नहीं पाए. 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और फिल साल्ट ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. आरसीबी ने 22 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की.
1- मिडिल ऑर्डर का फ्लॉप शो
क्विंटन डिकॉक 4 रन बनाकर आउट हो गए थे लेकिन उसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण ने मिलकर केकेआर को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की. रहाणे ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा, उन्होंने पॉवरप्ले में 16 गेंदों में 39 रन बनाए थे. सुनील नारायण 44 रन बनाकर आउट हुए और फिर अजिंक्य रहाणे 56 रनों की अच्छी पारी खेलकर पवेलियन लौटे. लेकिन इसके बाद केकेआर का मिडिल आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा.
23 करोड़ 75 लाख में बिके वेंकटेश अय्यर (4) को क्रुणाल पांड्या ने सस्ते में आउट किया. रिंकू सिंह (12), आंद्रे रसेल (4) जैसे बिग हिटर पूरी तरह फ्लॉप हुए. रसेल को सुयश ने और रिंकू सिंह को क्रुणाल ने बोल्ड किया. अंतिम 10 ओवरों में केकेआर ने 67 रन बनाए जबकि पहले 10 ओवर में केकेआर ने 107 रन बनाए थे.
2- आंद्रे रसेल को ऊपर भेजना
आंद्रे रसेल को ऊपर बल्लेबाजी के लिए भेजना भी सही साबित नहीं हुआ. हम जानते हैं कि वह बिग हिटर हैं और उनके नाबाद रहने से दूसरे बल्लेबाजों में हौसला रहता है. रसेल 15 ओवर खत्म होने के बाद आए. वह सुयश शर्मा की गेंद पर बड़ा हिट लगाने के चक्कर में बोल्ड हुए. उनसे पहले रमनदीप सिंह को भेजा जा सकता था, जो रसेल के आउट होने के बाद आए. वह प्रेशर को झेल नहीं पाए.
3- रहाणे की खराब कप्तानी
अजिंक्य रहाणे की खराब कप्तानी भी हार की एक बड़ी वजह बनी. सुनील नारायण के खिलाफ विराट कोहली को हमेशा मुश्किल होती है लेकिन रहाणे ने उन्हें शुरुआती ओवरों में गेंद नहीं दी. नतीजा ये रहा कि आरसीबी के दोनों ओपनर आसानी से रन बनाते रहे. पॉवरप्ले में ही आरसीबी की ओपनिंग जोड़ी ने बिना विकेट गवाए 80 रन बना लिए थे, जिसने लक्ष्य को और आसान बना दिया. रहाणे ने नारायण को पॉवरप्ले में ओवर नहीं दिया. 8वां ओवर नारायण का मैच में पहला ओवर था, उससे पहले आरसीबी ने 7 ओवरों में 86 रन बना लिए थे.
हर्षित राणा का भी इंटरनेशनल में हालिया प्रदर्शन शानदार रहा लेकिन उन्हें भी कप्तान रहाणे ने पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए लगाया. सिर्फ 5 रन हर्षित ने दिए लेकिन इसके बाद रहाणे ने उनकी जगह नारायण को गेंदबाजी थमाई. 13वें ओवर में हर्षित को गेंद थमाई गई, जो उनका दूसरा ओवर था लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
[ad_2]
घुटने में हुआ फ्रैक्चर, भूखे प्यासे रहे, ऐसे शूट की रणदीप ने ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’
[ad_1]
Randeep Hooda Latest Post: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में बना हुए हैं. जिसके लिए एक्टर ने कड़ी मेहनत की है. इसी बीच रणदीप ने अपनी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की. दरअसल फिल्म की रिलीज को एक साल पूरा हो चुका है. ऐसे में एक्टर ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर की.
स्वातंत्र्य वीर सावरकरको पूरा हुआ एक साल
रणदीप हुड्डा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं. जहां शनिवार के दिए एक्टर ने फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के सेट से कई तस्वीरें शेयर की. इन तस्वीरों में एक वीडियो भी है. जिसमें एक्टर बुरी तरह से घोड़े से गिरते हुए दिखाई दिए. वहीं अगली तस्वीर में वो घुटने में फैक्चर के साथ अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए है. इसके अलावा कुछ फोटोज में वो सेट पर भी नजर आए.
रणदीप ने बताया शूटिंग का किस्सा
रणदीप ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बेहद भावुक कैप्शन लिखा. एक्टर ने लिखा कि, ‘घुटने में फ्रैक्चर के साथ शूटिंग करने का शारीरिक दर्द, इमोशनल उतार-चढ़ाव और वजन घटाने की कठिन यात्रा, इन सभी ने इस अनुभव को आकार दिया. फिर भी, जो चीज इसे खास बनाती है, वो मेरे दोस्तों, कलाकारों और क्रू से मिला ढेर सारा प्यार और समर्थन – जो मेरे साथ तब भी खड़े रहे, जब मैं एक ‘भूखे’ निर्देशक था. ये फिल्म सिर्फ एक प्रोजेक्ट से कहीं बढ़कर है मेरे लिए, जिसने मेरा जीवन बदला है.’
कब रिलीज होगी रणदीप हुड्डा की जाट’ ?
बता दें कि रणदीप हुड्डा के साथ ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, मार्क बेनिंगटन और राजेश खेरा जैसे शानदार एक्टर नजर आए थे. फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं. वहीं बात करें फिल्म ‘जाट’ की तो ये 10 अप्रैल को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें –
‘मैं अकेला ही सही’, मलाइका संग ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कही दी ये चुभने वाली बात
[ad_2]