दुश्मन मिले सवेरे मतलबी यार न मिले…आशिक संग होली खेलती दिखी मुस्कान तो यूजर्स ने निकाली भड़ास

[ad_1]

Saurabh Rajput Murder Case: मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड ने सभी को हिलाकर रख दिया है. सोशल मीडिया यूजर्स सौरभ की हत्या करने वाली उसकी पत्नी मुस्कान और आशिक साहिल शुक्ला को भर-भरकर गालियां दे रहे हैं. कई यूजर्स ने तो मुस्कान को बेशर्म और खतरनाक औरत तक करार दे दिया है. इस हत्याकांड के सामने आने के बाद मुस्कान और उसके ब्वॉयफ्रेंड साहिल के कई वीडियो सामने आ चुके हैं. इस बीच एक और वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. इस वीडियो में मुस्कान रस्तोगी अपने आशिक साहिल शुक्ला के साथ होली खेलती दिख रही है. 

सौरभ राजपूत हत्याकांड से जुड़े इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में सौरभ की पत्नी मुस्कान और साहिल होली खेलते दिखाई दे रहे हैं. दोनों के चेहरे पर रंग लगा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सौरभ राजपूत की हत्या के बाद का है. हालांकि, सौरभ राजपूत 4 मार्च को की गई थी. 

खून के बाद खेली होली!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुस्कान और उसका ब्वॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला होली खेल रहे हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है और दोनों सिर से पैर तक होली के रंग में रंगे हुए हैं. वीडियो में मुस्कान और साहिल काफी रोमांटिक दिखाई दे रहे हैं. इन दोनों को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता है कि उनके शातिर दिमाग में किसी मर्डर की प्लानिंग चल रही है. 

सौरभ के कर दिए थे टुकड़े-टुकड़े

सौरभ राजपूत लंदन में नौकरी करता था. बीते 24 फरवरी को भारत लौटा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 मार्च को सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने आशिक साहिल शुक्ला के साथ मिलकर उसकी जघन्य हत्या कर दी. सौरभ को पहले चाकू मौत के घाट उतारा गया, उसके बाद लाश के टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में भर दिए गए और उसमें सीमेंट का घोल भर दिया गया. इसके बाद दोनों हिमाचल घूमने चले गए. इधर, 10 दिन बाद ड्रम से बदबू आने लगी. 

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

मुस्कान और साहिल के नए वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा इतनी निर्लज्जता तो एक पेशेवर अपराधी में भी नहीं होगी, हे भगवान! सौरभ को पशु की तरह काटकर यह होली खेल रहे हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा, एक औरत इतनी भयानक और खूंखार कैसे हो सकती है भला. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, बड़ी बेशर्म और खतरनाक औरत है. एक ने दोनों के लिए जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग की. 

यह भी पढ़ें: लंदन से लौटे शख्स की पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी हत्या! शव के टुकड़े कर सीमेंट मिलाया, खौफनाक वीडियो वायरल


गौतम अडानी की इस कंपनी को मिला गुजरात में 2800 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में दिख सकती है तेजी

[ad_1]

भारत के दूसरे सबसे अमीर इंसान गौतम अडानी की कंपनी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि उसने गुजरात में 2,800 करोड़ रुपये का पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट हासिल किया है. एक्सचेंज फाइलिंग में AESL ने बताया कि यह प्रोजेक्ट गुजरात के मुंद्रा में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के उत्पादन के लिए ग्रीन एनर्जी की आपूर्ति करेगा.

57 हजार करोड़ है ऑर्डर बुक

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंक के दोरान बताया कि यह इस वित्तीय वर्ष में उसका छठा ऑर्डर है, जिससे उसका ऑर्डर बुक 57,561 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इस प्रोजेक्ट, “गुजरात के मुंद्रा में ग्रीन हाइड्रोजन/अमोनिया उत्पादन क्षमता के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम” में नवीनल (मुंद्रा) इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन को अपग्रेड करना शामिल है, जिसमें दो बड़े 765/400kV (किलोवोल्ट) ट्रांसफॉर्मर जोड़े जाएंगे. इसके अलावा, इस सबस्टेशन को भुज सबस्टेशन से जोड़ने के लिए 75 किलोमीटर लंबी 765kV डबल-सर्किट लाइन बनाई जाएगी.

इस प्रोजेक्ट से AESL के कुल ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर में 150 cKM (सर्किट किलोमीटर) ट्रांसमिशन लाइन्स और 3,000 MVA (मेगावोल्ट-एम्पीयर) ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता जुड़ जाएगी. इसके साथ ही कंपनी का कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क 25,928 cKM और ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता 87,186 MVA हो जाएगी.

TBCB के जरिए जीती बोली

AESL ने यह प्रोजेक्ट टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (TBCB) मैकेनिज्म के तहत जीता है, और PFC कंसल्टिंग लिमिटेड बोली प्रक्रिया का कोऑर्डिनेटर था. प्रोजेक्ट SPV को औपचारिक रूप से 20 मार्च, 2025 को AESL को ट्रांसफर किया गया.

अडानी समूह की कंपनी AESL एक बहुआयामी संगठन है, जो ऊर्जा क्षेत्र के अलग-अलग पहलुओं जैसे पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन, स्मार्ट मीटरिंग और कूलिंग सॉल्यूशंस में मौजूद है. यह देश की सबसे बड़ी प्राइवेट ट्रांसमिशन कंपनी है, जिसका कुल ट्रांसमिशन नेटवर्क 25,928 cKM और ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता 87,186 MVA है.

सोमवार को शेयरों पर दिख सकता है असर

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस के इस ऑर्डर की जानकारी मिलते ही कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली. शुक्रवार को शेयर मार्केट बंद होते-होते Adani Energy Solutions Ltd के शेयरों में 1.83 फीसदी की तेजी देखने को मिली. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोमवार को भी शेयरों में हलचल देखी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: India Remittance Report: ना यूपी-बिहार ना दक्षिण भारत का कोई राज्य, बीजेपी शासित इस राज्य में आ रहा सबसे ज्यादा विदेशी पैसा

[ad_2]

कल रात पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरेगा शुक्र ग्रह, आसमान में दिखेगी अनोखी खगोलीय घटना

[ad_1]

Venus Kiss Astronomical Event: शनिवार 22 मार्च की रात अंतरिक्ष एक अद्भुत खगोलीय घटना का साक्षी बनेगा, जब शुक्र ग्रह पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरेगा. इस खगोलीय घटना को इनफीरियर कंजक्शन कहा जाता है. इसमें पृथ्वी और शुक्र ग्रह एक सीध में आते हैं, लेकिन इसे विशेष उपकरण या दूरबीन के बिना देख पाना कठिन होता है.

शिकागो स्थित एडलर वेधशाला की वैज्ञानिक मिशेल निकोल्स ने बताया कि यह खगोलीय घटना हर 19 महीने में होती है, जब शुक्र ग्रह, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में आते हैं. इसे वीनस किस भी कहा जाता है. इस दौरान रात के करीब 9 बजे शुक्र ग्रह पृथ्वी के सबसे करीब होगा, लेकिन इसे केवल दूरबीन के माध्यम से ही देखा जा सकेगा.

कैसा दिखेगा ये नजारा
जब शुक्र ग्रह पृथ्वी के करीब होता है, तो यह पतली चंद्राकार रेखा के रूप में दिखाई देता है. सूर्य की तेज रोशनी के कारण इसे आम आंखों से देखना मुश्किल होता है. हालांकि, कंजक्शन की घटना पूरी होने के बाद, शुक्र ग्रह को तड़के सूर्योदय से पहले देखा जा सकता है.

कैसे देखें इस अद्भुत नजारे को?
शुक्र ग्रह को देखने के लिए आपको दूरबीन या विशेष खगोलीय उपकरण की आवश्यकता होगी.
घटना के दौरान सूर्य की तेज रोशनी के कारण शुक्र ग्रह को देख पाना कठिन होगा, इसलिए सावधानी बरतनी जरूरी है.
सूर्योदय से पहले शुक्र ग्रह को आकाश में देखा जा सकता है.

यह एक अनोखा अवसर 
खगोल विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए यह एक अनोखा अवसर है. इस तरह की घटनाएं हमें ब्रह्मांड के अद्भुत रहस्यों से रूबरू कराती हैं और हमारे अंतरिक्ष विज्ञान को और गहराई से समझने का मौका देती हैं. अगर आप अंतरिक्ष प्रेमी हैं, तो इस खगोलीय घटना को मिस न करें. शक्तिशाली दूरबीनों और विशेष सौर फिल्टर के बिना इस घटना को देखना जोखिम भरा हो सकता है. सूर्य की तरफ देखने से आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है, इसलिए इसे देखने की कोशिश करते समय सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है.

[ad_2]

दुनियाभर में Made in India Smartphone की बिक्री में जबरदस्त उछाल, इस 2 टॉप ब्रांड ने गाड़े झंडे

[ad_1]

Made in India Smartphones: ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन शिपमेंट में साल 2024 में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. यह तेजी टेक दिग्गज एप्पल और सैमसंग के भारत से बढ़ते निर्यात के कारण हुई. गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. काउंटरपॉइंट रिसर्च की ‘मेक इन इंडिया’ सर्विस रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में देश के स्मार्टफोन निर्यात में एप्पल और सैमसंग की संयुक्त हिस्सेदारी 94 प्रतिशत रही.

दोनों ब्रांडों ने आयात पर निर्भरता कम करने और ग्लोबल सप्लाई चेन में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के देश के उद्देश्य के साथ तालमेल बिठाने के लिए भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का काफी विस्तार किया है. सरकार की पीएलआई (उत्पादन आधारित प्रोत्साहन) योजना ने वैश्विक निर्माताओं को देश में अपनी उत्पादन सुविधाएं स्थापित करने या उनका विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया है. इन सबके परिणामस्वरूप स्थानीय विनिर्माण में वृद्धि हुई है.

क्या कहते हैं शोध विश्लेषक?

वरिष्ठ शोध विश्लेषक प्राचिर सिंह ने कहा, “भारत अपने विशाल स्थानीय बाजार, किफायती श्रम लागत और स्थानीय विनिर्माण को बढ़ाने पर केंद्रित सरकार की अनुकूल योजनाओं के कारण खुद को एक बेहतरीन विनिर्माण गंतव्य (मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन) के रूप में प्रस्तुत करता है.” उन्होंने कहा कि देश में स्मार्टफोन विनिर्माण 2025 में दोहरे अंकों में बढ़ने की उम्मीद है, साथ ही स्थानीय वैल्यू एडिशन में भी वृद्धि होगी.

फॉक्सकॉन होन हाई के विनिर्माण वॉल्यूम में 2024 में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसे एप्पल का समर्थन प्राप्त है. शोध विश्लेषक तन्वी शर्मा ने कहा, “फॉक्सकोन अपनी स्थानीय विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन डिस्प्ले मॉड्यूल असेंबली स्थापित करने की योजना बना रहा है.” टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स 2024 में सबसे तेजी से बढ़ने वाला निर्माता था, जिसने सालाना आधार पर 107 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जिसमें आईफोन 15 और आईफोन 16 प्रमुख वॉल्यूम योगदानकर्ता थे.

आईफोन असेंबली का हुआ विस्तार

कंपनी ने अपनी आईफोन असेंबली का विस्तार किया है और गुजरात के धोलेरा में एक नए प्लांट के साथ सेमीकंडक्टर निर्माण में कदम रखा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि ओवरऑल मोबाइल हैंडसेट सेगमेंट (स्मार्टफोन और फीचर फोन) में ‘डिक्सन’ सबसे बड़ा विनिर्माता रहा जबकि ट्रांससियन के ब्रांड और मोटोरोला के शिपमेंट के आंकड़े अच्छे रहे.

साल 2024 में सैमसंग ने देश के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में एक महत्वपूर्ण कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना जारी रखा और निर्यात में वृद्धि के कारण सात प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की. दूसरे स्थान पर वीवो रहा, जिसने ऑफलाइन रिटेल सेक्टर में विस्तार और अपने मार्केटिंग नेटवर्क को मजबूत करके 14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अपनी शिपमेंट हिस्सेदारी बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने में सफलता पाई.

ये भी पढ़ें-

Google Pixel 9a vs Apple iPhone 16e: किस फोन मे बेहतर फीचर और कौन-सा देता है वैल्यू फॉर मनी?

[ad_2]

पाकिस्तानी ओपनर हसन नवाज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बना डाला सबसे तेज शतक; बाबर आजम का रिकॉर्ड टूटा

[ad_1]

Hasan Nawaz fastest t20 international century for pakistan: 22 साल के पाकिस्तान के युवा ओपनर हसन नवाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. हसन नवाज ने कीवियों के खिलाफ तीसरे टी20 में सिर्फ 44 गेंद में शतक जड़ा. इसके साथ ही नवाज अब टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने पूर्व कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

हसन नवाज ने ऑकलैंड में खेले गए तीसरे टी20 में 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 44 गेंद में शतक जड़ दिया. उन्होंने 45 गेंद में नाबाद 105 रन बनाए. इस दौरान हसन के बल्ले से 10 चौके और 7 छक्के निकले. हसन नवाज अब पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. पहले यह रिकॉर्ड बाबर आजम (49 गेंद) के नाम था. 

पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

हसन नवाज- 44 गेंद (2025, न्यूजीलैंड के खिलाफ)
बाबर आजम- 49 गेंद (2021, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ)
अहमद शहजाद- 58 गेंद (2014, बांग्लादेश के खिलाफ)
बाबर आजम 58 गेंद (2023, न्यूजीलैंड के खिलाफ)

पाकिस्तान ने 9 विकेट से जीता तीसरा टी20 

तीसरा टी20 में पाक टीम ने 9 विकेट से जीता. न्यूजीलैंड की टीम तीसरे टी20 में 19.5 ओवर में 204 रनों पर ऑलआउट हुई थी. कीवी टीम के लिए मार्क चैपमैन ने 44 गेंद में 11 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 94 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में पाकिस्तान ने सिर्फ एक विकेट खोकर 16 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. पाक के लिए ओपनर हसन नवाज ने सिर्फ 44 गेंद में शतक जड़ा. उनके बल्ले से 10 चौके और 7 छक्के निकले. मोहम्मद हारिस ने 20 गेंद में 41 रनों की पारी खेली. कप्तान सलमान अली आगा ने भी अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 31 गेंद में 51 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और दो छक्के निकले. पांच मैचों की टी20 सीरीज अब 2-1 पर है. सीरीज में कीवी टीम अब भी आगे है.

[ad_2]

मैनेजर बनना है? इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड में सुनहरा मौका, जानिए कैसे करना है आवेद

[ad_1]

EPIL Recruitment 2025: यदि आप नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और प्रबंधन (मैनेजमेंट) के क्षेत्र में कदम रखने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है. इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड (EPIL) ने विभिन्न मैनेजर पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 8 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह लास्ट डेट से पहले आवेदन कर लें. अंतिम तारीख निकल जाने के बाद उन्हें आवेदन का मौका नहीं दिया जाएगा.

EPIL Recruitment 2025: कौन-कौन से पद हैं खाली?

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत EPIL विभिन्न विभागों में मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर की नियुक्ति करने जा रहा है.

  • सीनियर मैनेजर (लीगल/इलेक्ट्रिकल/सिविल)
  • मैनेजर ग्रेड 1 (लीगल/इलेक्ट्रिकल/सिविल)
  • मैनेजर ग्रेड 2 (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल)
  • असिस्टेंट मैनेजर (लीगल/फाइनेंस/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/सिविल)

EPIL Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में आवेदन करने के लिए पदानुसार उम्मीदवारों के पास BE/B.Tech/AMIE/CA/ICWA/MBA (Finance)/LLB/स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है.

EPIL Recruitment 2025: आयु सीमा

वहीं, आयु सीमा की बात करें तो अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. ध्यान रहे कि आयु की गणना 28 फरवरी 2025 के आधार पर होगी.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2025: काउंटडाउन शुरू! अगले हफ्ते आ सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

EPIL Recruitment 2025: शानदार होगा वेतन

  • सीनियर मैनेजर – 70,000 रुपये प्रति माह
  • मैनेजर ग्रेड 1 – 60,000 रुपये प्रति माह
  • मैनेजर ग्रेड 2 – 50,000 रुपये प्रति माह
  • असिस्टेंट मैनेजर – 40,000 रुपये प्रति माह  

यह भी पढ़ें- ​मोदी पाकिस्तान के लिए सख्त, भारत के लिए बेहतर; पाक छात्र बोले- हमें भी चाहिए ​​मजबूत​ नेतृत्व

EPIL Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट epi.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज के Career सेक्शन में जाकर भर्ती के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार पोस्ट सेलेक्ट करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार Register Here पर क्लिक करके पंजीकरण करें.
  • स्टेप 5: इसके बाद लॉगिन करके सभी जरूरी डिटेल्स भरें और फॉर्म सबमिट करें.

यह भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था में अमेरिका से बेहतर है भारत का ये पड़ोसी मुल्क, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

Weekly Horoscope: मेष, तुला, कुंभ, मीन राशि सहित सभी 12 राशि वालों के ये वीक विशेष

[ad_1]

Weekly Horoscope 24-30 March 2025: साप्ताहिक राशिफल, मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए मार्च का अंतिम सप्ताह बेहद खास होने जा रहा है, इसी वीक में 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, वहीं 30 साल बाद शनि मीन राशि में आ रहे हैं, इन सभी ज्योतिषीय घटनाओं का आपकी राशि पर भी पढ़ रहा है, जानते हैं वीकली राशिफल (Saptahik Rashifal)-

मेष राशि, साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव अधिक रहेगा सेहत में गिरावट आ सकती है मध्य में सफलता के योग बनेंगे आपका बर्ताव ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा लोगों से झगड़ालू तरीके से बात करना नुकसानदायक रहेगा नौकरी में स्थिति पक्की रहेगी महत्वपूर्ण कार्य अटक जाएंगे, इसलिए व्यापार की गति कम हो जाएगी पारिवारिक जीवन सुखपूर्वक व्यतीत होगा शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण रहने वाला है 

वृषभ राशि, साप्ताहिक राशिफल 
सप्ताह की शुरुआत में जीवन साथी को महत्व देंगे और उनकी कुछ बातों पर अमल करेंगे, जिससे उन्हें खुशी मिलेगी लव लाइफ के लिए समय बढ़िया है खर्चे बहुत ज्यादा रहेंगे उसके मुकाबले इनकम थोड़ी कम पड़ सकती है कोई चोट लग सकती है या शल्य चिकित्सा करानी पड़ सकती है अच्छा खाना खाने को मिलेगा दोस्तों का सहयोग मिलेगा गवर्नमेंट से कोई बड़ा लाभ हाथ लग सकता है नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा ट्रांसफर के योग बनेंगे व्यापार में उन्नति होगी

मिथुन राशि, साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में सेहत कमजोर रहेगी पेट रोग भी परेशान करेंगे डॉक्टर को दिखाने की जरूरत पड़ सकती है परिवार के बुजुर्गों का सपोर्ट मिलेगा मन में प्यार की भावना रहेगी शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन रोमांटिक तरीके से आगे बढ़ेगा लव लाइफ के लिए समय कमजोर है आपके लवर की सेहत भी कमजोर हो सकती है खर्चों में कमी आएगी खुद के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे नौकरी में स्थिति प्रबल रहेगी व्यापार भी सफलता दिलाएगा

कर्क राशि, साप्ताहिक राशिफल
कार्यों में सफलता मिलने से मन में हर्ष की भावना रहेगी शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलने के प्रबल योग बनेंगे संतान से सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी लव लाइफ के लिए भी सप्ताह अच्छा रहेगा अपने लवर के लिए कोई बढ़िया गिफ्ट लेकर आएंगे, जो उनके लिए बड़ी खुशी का कारण बनेगा शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनाव की भेंट चढ़ सकता है भाग्य प्रबल रहेगा और धर्मार्थ कामों में खूब मन लगेगा नौकरी में भी स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में शनै शनै प्रगति होगी

सिंह राशि, साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में घर का माहौल सुखद बनाने की दिशा में प्रयास करेंगे शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के तनाव में कुछ कमी आएगी और प्यार और अट्रैक्शन बढ़ेगा लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा चल रहा है चोरी-छिपे प्यार की पींगे बढ़ाते नजर आएंगे भाग्य मजबूत रहेगा लेकिन कभी-कभी उसका साथ नहीं मिलेगा, इसलिए खुद के बाहुबल पर भरोसा रखें नौकरी को लेकर किए गए प्रयास सफल होंगे विदेश जाने का मौका मिल सकता है व्यापार में भी तरक्की देखने को मिलेगी

कन्या राशि, साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह किसी खास रिश्तेदार के आने से मन खुश हो जाएगा वह आपकी किसी काम में मदद करेंगे व्यापार में उन्नति के प्रबल योग बनेंगे आप की मेहनत और आपकी काबिलियत आपको सफलता दिलाएगी नौकरी के मामले में आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी कामों में व्यस्तता बनी रहेगी सेहत में गिरावट आ सकती है चोट लगने के योग बन सकते हैं, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं महत्वपूर्ण कामों में रूकावट आ सकती है

तुला राशि, साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी शादीशुदा जीवन में जीवन साथी का बर्ताव आपको परेशानी देगा मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी परिवार में एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश होती रहेगी, जिससे कलह क्लेश की स्थिति बनेगी सप्ताह के मध्य में इनमें कमी आएगी नौकरी में यथास्थिति बनी रहेगी ओवरकॉन्फिडेंट होना नुकसान दे सकता है लव लाइफ के लिए समय बढ़िया रहने वाला है इनकम में बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे

वृश्चिक राशि, साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में खुद पर भरोसा बढ़ेगा, लेकिन जीवन साथी से तनाव बढ़ सकता है लंबी ट्रैवलिंग के योग बनेंगे किसी खूबसूरत जगह जाने का मौका मिलेगा शादीशुदा जीवन में तनाव बढ़ेगा लव लाइफ के लिए समय बढ़िया रहने वाला है आपका रिश्ता आगे बढ़ेगा आपके साहस की बढ़ोतरी दिखाई देती है, जो आपको कुछ नया रिस्क लेकर बिजनेस में सफलता दिला सकती है नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी सेहत में गिरावट आ सकती है

धनु राशि, साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में खर्चों में बढ़ोतरी होगी मानसिक तनाव बढ़ेगा लेकिन सप्ताह के बीच में स्थितियां अच्छी हो जाएंगी और इन सभी क्षेत्रों में सुधार होगा परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होता रहेगा लव लाइफ के लिए समय खराब है आप बीमार भी हो सकते हैं शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को इंजॉय करेंगे और जीवनसाथी के साथ कहीं खास जगह घूमने जा सकते हैं

मकर राशि, साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह सेहत में सुधार होगा परिवार के किसी खास व्यक्ति की कही हुई बात दिल को लग जाएंगी, जिससे घर में तनाव बढ़ सकता है शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन तनावपूर्ण स्थितियों से बाहर निकलेगा लव लाइफ के लिए सप्ताह के शुरुआती दिन बढ़िया रहेंगे और आपको अपने लवर के साथ दिल की बात करने का मौका मिलेगा नौकरी में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए काम पर ध्यान दें व्यापार में सफलता के योग बनेंगे

कुंभ राशि, साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में अपने काम पर ध्यान देने में फायदा होगा नौकरी में स्थिति बढ़िया रहेगी आपके साथी कर्मचारी आपके खिलाफ कोई गुप्त योजना बना सकते हैं, इसलिए उनसे सावधान रहें सेहत के प्रति सावधानी रखना जरूरी होगा व्यापार में उत्तम सफलता मिलने के योग बनेंगे लव लाइफ आगे बढ़ेगी शादी के लिए प्रपोजल भी दे सकते हैं शादीशुदा लोग गृहस्थ जीवन में खर्चों पर ध्यान देंगे

मीन राशि, साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह की शुरुआत में लंबी यात्रा के योग बनेंगे मन में धार्मिक विचार आएंगे इन्कम में बढ़ोतरी होगी लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा, लेकिन थोड़ी कहासुनी भी होगी शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा लेकिन ट्रैवलिंग पर जाने को लेकर कोई बहस हो सकती है परिवार में कलह की संभावना बन सकती है खान-पान पर ध्यान न देने से सेहत बिगड़ सकती है नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी व्यापार में उन्नति होगी.

यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: शनि का मीन राशि में गोचर आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तन का कारक बनने जा रहा है?

[ad_2]