जॉनिया रे जॉनिया…नहीं सुना होगा ऐसा ‘जॉनी-जॉनी’, वायरल हो गया लड़की का भोजपुरी अंदाज

[ad_1]

Trending Video: बचपन में लगभग हर बच्चे ने ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ वाली पोएम तो जरूर सुनी होगी. यह पोएम हर बच्चे की जुबान पर होती थी और इसे मजे-मजे में सुनाया भी जाता था. जब भी घर में कोई मेहमान आता था तो बच्चों से सबसे पहले जॉनी-जॉनी यस पापा वाली पोएम की फरमाइश होती थी. सोशल मीडिया पर इस पोएम के भोजपुरी वर्जन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटी लड़की हारमोनियम पर बैठी ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’ वाली पोएम गा रही है, लेकिन इसके भोजपुर वर्जन में. बच्ची की जुबान से भोजपुरी सुनकर यूजर्स भी लोटपोट हो गए हैं और तरह-तरह के कमेंट करने में लगे हैं. बच्ची की जुबान से यह गाना सुनकर आप भी उसकी तारीफ किए बिना नहीं रुकेंगे. 

जब शुरू हुआ जॉनिया रे…जॉनिया

वायरल वीडियो में एक छोटी बच्ची जिसका नाम एशिनी मिश्रा बताया जा रहा है, उसने इंग्लिश की जानी-मानी पोएम जॉनी-जॉनी यस पापा गाकर महफिल लूट ली है. उसने इस पोएम का भोजपुरी वर्जन तैयार किया है. हारमोनियम पर बैठी लड़की भोजपुरी जुबान पर इस गाने को गा रही है, जिसके बोल हैं जॉनिया रे…जॉनिया, हां बाबू जी. चीनी खइले बाड़ी न बाबू जी. झूठ मत बोलिए, न बाबू जी….


यूजर्स ने जमकर लुटाया प्यार

वायरल हो रही इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म useless._.balak हैंडल से पोस्ट किया गया है. इस वीडियो को अब तक 60,461 लोगों ने लाइक किया है तो इस पर हजारों लोगों ने कमेंट भी किया है. इस वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, भाई इस उम्र में उल्टी चप्पल पहनकर घूमती थी और ये इतनी टैलेंटेड कैसे है. एक अन्य यूजर ने लिखा, गाने में वाइब तो है. वहीं एक अन्य यूजर ने तो नए गाने की फरमाइश करते हुए लिखा कि ‘एक मोटा हाथी’ का भी भोजपुरी वर्जन बनाया जाए. 

यह भी पढ़ें: इसे पैदा नहीं डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में दे रहा बड़े-बड़े जवाब, बच्चे की होशियारी देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान 


जापान की पूर्व एडल्ट स्टार ने कबूल किया इस्लाम, रमजान में रख रहीं रोजे, बुर्का पहने-मेहंदी दिखी

[ad_1]

Rae Lil Black Converts to Islam: जापान की पूर्व एडल्ट स्टार राय लिल ब्लैक खबरों में बनी हुई हैं. उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया है. वो अब अपनी स्पिरिचुअल ग्रोथ पर फोकस कर रही हैं. उन्होंने मलेशिया की एक मस्जिद से हिजाब पहनकर फोटो शेयर की थी. इसके बाद से वो चर्चा में हैं. वो रमजान में रोजे भी रख रही हैं. उनकी लाइफ में ये चेंज मलेशिया की एक ट्रिप की वजह से हुआ है. वो मलेशिया एक ट्रिप पर गई थीं, जहां से उनकी विश्वास, उद्देश्य और डिवोशन से भरे एक नए जीवन की जर्नी शुरू हुई.

राय लिल ब्लैक की कैसे बदली जिंदगी

yahoo.com के मुताबिक, राय लिल ब्लैक नेम-फेम और मनी होने के बावजूद अंदर से खाली फील कर रही थीं. इंटरव्यूज में उन्होंने ये स्वीकार किया कि उनके पास वो सब कुछ था जिसकी वो इच्छा कर सकती थी लेकिन फिर भी संतुष्टि नहीं थी.

बता दें कि 2024 के बीच में राय लिल ब्लैक ने मलेशिया की जर्नी शुरू की. उनकी किसी भी तरह से स्पिरिचुअल चेंज की कोई प्लानिंग नहीं थी, लेकिन नियति की कुछ और ही मंजूर था. Kuala Lumpur में रहने के दौरान, वो एक पुरानी दोस्त से मिली. उनकी उस दोस्त ने इस्लाम धर्म अपना लिया था. उस दोस्त से बातचीत के बाद उनकी भी इसमें रुचि जागी.  

उनकी दोस्त ने उन्हें मस्जिद में जाने के लिए कहा. मस्जिद में अंदर कदम रखते ही वो गहरी प्रार्थना में लीन लोगों से तुरंत प्रभावित हो गईं. उनका एक्सपीरियंस अच्छा और शांतिपूर्ण था. ऐसा उन्हें पहले कभी महसूस नहीं हुआ था. फिर उन्होंने इस्लाम के बारे में जानना शुरू किया और अक्टूबर 2024 में उन्होंने फैंस को हिजाब पहने हुए सरप्राइज कर दिया.

उनका वीडियो वायरल हो गया था. हालांकि, उनके इस कदम के बाद कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया और कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया. उनके पुराने काम की वजह से सवाल भी किए और इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया. हालांकि, राय लिल ब्लैक ने अपनी जर्नी जारी रखी. अब वो रमजान में रोजे रख रही हैं.

ये भी पढ़ें- Sunny Leone Music Video: भोजपुरी सिंगर नीलकमल संग सनी लियोनी का धमाका, गाना ‘लड़की दीवानी’ कर रहा ट्रेंड, झूम उठे फैंस



[ad_2]

Siri पर हो रहे काम को लेकर खुश नहीं हैं Apple के सीईओ Tim Cook, अब लिया यह बड़ा फैसला

[ad_1]

Apple में Siri पर हो रहे काम को लेकर कंपनी के सीईओ Tim Cook खासे परेशान हैं. अब उन्होंने एक बड़ा फैसला लेते हुए सिरी की टीम को लीड करने वाले अधिकारी को हटा दिया है. दरअसल, पिछले काफी समय से कंपनी सिरी में नए फीचर्स नहीं जोड़ पाई है. कंपनी को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब वह अनाउंसमेंट के बाद भी सिरी को लेटेस्ट फीचर्स से लैस नहीं कर पाई. अब कुक ने Vision Pro के क्रिएटर को सिरी की कमान सौंपी है. आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

कुक ने AI हेड को हटाया

रिपोर्ट्स के अनुसार, टिम कुक को अब कंपनी के AI हेड John Giannandrea पर भरोसा नहीं रहा है. इसलिए उन्होंने विजन प्रोडक्ट्स ग्रुप के वाइस प्रेसिंडेंट माइक रॉकवेल को यह भूमिका सौंपी है. अब रॉकवेल सिरी वर्चुअल असिस्टेंट के इंचार्ज होंगे. वो अब कंपनी के सॉफ्टवेयर प्रमुख Craig Federighi को रिपोर्ट करेंगे. इस तरह Giannandrea के पास सिरी में कोई भूमिका नहीं रहेगी. हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. अगले हफ्ते तक कंपनी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी अपने कर्मचारियों को दे सकती है. रॉकवेल की जगह अब Paul Meade लेंगे, जो ऐपल के हेडसेट बनाने वाली डिविजन की कमान संभालेंगे.

मुकाबले में पिछड़ रही है Apple

पिछले कुछ समय से ऐपल मुश्किलों का सामना कर रही है और वह मुकाबले में अपने कंपीटिटर से पीछे है. अभी तक कंपनी ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है, जिससे वह मुकाबले में आगे निकलती दिख सके. ऐपल इंटेलीजेंस लाने में भी कंपनी ने देर कर दी और इसे भी खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. चीन में भी कंपनी को आईफोन की बिक्री में गिरावट देखने को मिल रही है. इन सब कारणों से इस साल ऐपल के शेयर में 14 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है.

ये भी पढ़ें-

UPI यूजर्स सावधान! 1 अप्रैल से इन नंबरों पर बंद हो जाएगी सर्विस, नहीं हो पाएगी पेमेंट

[ad_2]

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 30.5 करोड़ डॉलर 654.271 अरब डॉलर पहुंचा

[ad_1]

India Forex Reserve: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गजब का उछाल देखने को मिला है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत का विदेशी की डेटा के मुताबिक, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 305 मिलियन डॉलर बढ़कर 654.271 बिलियन डॉलर हो गया है. इससे एक हफ्ते पहले देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15.267 बिलियन डॉलर बढ़कर 653.966 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था. यह बीते दो सालों में किसी एक हफ्ते में आया सबसे तेज उछाल था. विदेशी मुद्रा भंडार में आई इस बढ़त का श्रेय 28 फरवरी को रिजर्व बैंक द्वारा किए गए 10 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा एक्सचेंज को दिया जा रहा है. 

इस वजह से घटा था देश का फॉरेक्स रिजर्व

भारतीय रिजर्व बैंक ने सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के मकसद से रुपये के मुकाबले डॉलर खरीदा था. रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के साथ-साथ पुनर्मूल्यांकन के चलते हाल ही में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रुख दिख रहा है. सितंबर 2024 में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 बिलियन डॉलर के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था. 

विदेशी मुद्रा आस्तियों में आई कमी

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 14 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 96 मिलियन डॉलर घटकर 557.186 बिलियन डॉलर रह गईं. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है. 

देश का गोल्ड रिजर्व बढ़ा

वहीं अगर स्वर्ण भंडार की बात करें, तो इस दौरान स्वर्ण भंडार 66 मिलियन डॉलर बढ़कर 74.391 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.262 अरब डॉलर हो गया है. इस समीक्षाधीन हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 28.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.431 अरब डॉलर रहा.  

ये भी पढ़ें:

क्या होता है सेटलमेंट स्कीम, सेबी स्टॉक ब्रोकर्स के लिए जल्द लाने वाली है ये सुविधा

[ad_2]

10वीं पास युवाओं के पास सुनहरा मौका, राजस्थान में निकली 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

[ad_1]

कभी 700 रुपये की जॉब करता था एक्टर, फिर शो में नौकर का रोल निभाकर हुआ फेमस, यूनिक स्टाइल ने बदली जिंदगी

कभी 700 रुपये की जॉब करता था एक्टर, फिर शो में नौकर का रोल निभाकर हुआ फेमस, यूनिक स्टाइल ने बदली जिंदगी

[ad_2]

कुछ घंटों में शुरू होगा क्रिकेट का मेला, KKR और RCB में कौन करेगा खेला?

[ad_1]

IPL 2025, KKR vs RCB: बस कुछ घंटों में लगने वाला है IPL 2025 का मेला. 65 दिन लंबे इस मेले में 10 टीमें 74 मैच तक जमकर करेंगी खेला. 25 मई के दिन पता चलेगा कि पुराने ही किसी सूरमा ने इस ट्रॉफी को अपना बनाया या फिर चैंपियन बना कोई नया नवेला. आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 18 नंबर वाली जर्सी के धूम धकाड़े के साथ होगा. पहला ही मुकाबला किंग कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB और पिछली बार की चैम्पियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR के बीच रखा गया है. इस बार भी किंग खान की KKR का लक्ष्य बड़ा ही क्लियर है. चौथी बार विजेता बनना है. उधर RCB को पहले खिताब का इंतजार खत्म करना है. 

RCB की बैटिंग- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, लियाम लिविंगस्टोन, कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल के साथ काफी मजबूत नजर आ रही है. गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे बड़े नाम हैं. उधर KKR की टीम की सबसे बड़ी ताकत है उसके ऑलराउंडर सुनील नरेन और आंद्रे रसेल. इसके अलावा बैटिंग में कप्तान अजिंक्य रहाणे, क्विंटन डिकॉक, वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह जैसे धुरंधर हैं. आखिर में वरुण चक्रवर्ती अपने चक्रवात से विरोधियों के लिए चक्रव्यूह तैयार करेंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो KKR और RCB के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से कोलकाता ने 20 मुकाबले जीते हैं, जबकि 14 मुकाबलों में बेंगलुरु को जीत मिली है. RCB का KKR के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 221 रन का है, जबकि KKR ने RCB के खिलाफ 222 रनों का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. 

कोलकाता और बेंगलुरु दोनों टीमें जीत से शुरुआत करना चहेंगी और दुआ रहेगी कि शाम 7.30 बजे से वक्त पर मैच शुरू हो और पूरे 20 ओवर का मुकाबला हो. ऐसा इसलिए क्योंकि रनों की बारिश पर विराम लगाने के लिए Eden Gardens में बारिश का साया मंडरा रहा है.

[ad_2]

इसे डाउनलोड किया गया है…छोटी सी उम्र में बच्चा दे रहा बड़े-बड़े जवाब, वायरल हो गया वीडियो

[ad_1]

Trending Video: कहते हैं कि इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है. आसमान में खेती भी हो सकती है और मछलियां भी परिंदों की तरह उड़ते हुए दिख सकती हैं. AI के जमाने में कुछ भी हो सकता है और इस बात पर हैरानी भी नहीं होनी चाहिए. लेकिन एक छोटी सी उम्र, जिसमें बच्चा बोलना भी नहीं सीखता, ऐसे में अगर कोई बच्चा बड़े-बड़े जवाब देने लग जाए तो आप हैरान ही नहीं होंगे, बल्कि सिर भी पकड़ लेंगे. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा ऐसे-ऐसे जवाब दे रहा है, जिन्हें याद कर पाना बड़ों के लिए भी टेढ़ी खीर होता है. 

सोशल मीडिया पर आपने कई हैरान करने वाले वीडियो देखें होंगे, लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखकर आप यही कहेंगे कि ऐसे बच्चे पैदा नहीं होते बल्कि प्ले स्टोर से डाउनलोड किए जाते हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक छोटा सा बच्चा दुनिया के लगभग सभी देशों की राजधानियां ऐसे बता रहा है, जैसे मां की कोख से ही याद करके ही दुनिया में आया है. 

इसने तो अभिमन्यु को भी पीछे छोड़ दिया

महाभारत का एक पात्र है वीर अभिमन्यु. कहा जाता है कि अभिमन्यु जब मां के पेट में थे, तभी उन्होंने अपने पिता अर्जुन से चक्रव्यूह भेदने की कला सीख ली थी. आज के जमाने में ऐसा होना असंभव माना जाता है, लेकिन वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपको भगवान की बनाई इस दुनिया पर नाज होगा, जहां कभी भी कुछ भी हो सकता है. 


राजधानियों के नाम रट कर आया बच्चा

वायलर हो रहे वीडियो में एक बच्चा जिसकी उम्र 4 से 5 साल लग रही है, वह किसी की गोद में है. वह शख्स बच्चे से दुनिया के तमाम देशों की राजधानियों के बारे में सवाल कर रह है और बच्चा अपनी तोतली आवाज में ऐसे जवाब दे रहा है, जैसे यह उसके बाएं हाथ का खेल हो. वीडियो देखकर आप भी बच्चे पर गर्व करेंगे. 

यूजर्स ने की बच्चे की तारीफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो sosal_midiyapk नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. इस वीडियो को अभी तक 284,891 लाइक मिल चुक हैं. इस वीडियो देखकर यूजर्स कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मुबारक हो आपके घर में बिना इंटरनेट के गूगल चलता है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिख, इसको दूध की जगह गूगल पियाया गया है क्या भाई सहाब. एक अन्य यूजर ने लिखा, ओह भाई… मेरी दादी ने फिर से जन्म ले लिया.  

यह भी पढ़ें: ये है शराब की ताकत! नशे में पटरी पर कपड़े उतारकर बैठा शख्स, ट्रेन को भी दे डाली चुनौती


इस मुस्लिम देश से हर महीने निकाले जाते हैं 3 हजार अप्रवासी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

[ad_1]

Deportation in Kuwait : दुनिया में इस वक्त अपने देश से भारी संख्या में अप्रवासियों को डिपोर्ट करने वाला देश संयुक्त राज्य अमेरिका है, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश जारी करने के बाद भारी संख्या में अप्रवासी नागरिकों को उनके मूल देशों में डिपोर्ट किया गया है. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया के एक ऐसा मुस्लिम देश है जहां से हर महीने करीब 3 हजार अप्रवासी नागरिकों को डिपोर्ट किया जाता है.

अल अन्बा की रिपोर्ट के अनुसार ताजा आंकड़ों के मुताबिक कुवैत से हर महीने करीब 3,000 अप्रवासियों को कानूनी आधार पर डिपोर्ट किया जाता है. कुवैत के एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से अल अन्बा अखबार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, “कुवैत में आपराधिक मामलों में संलिप्त अप्रवासियों के खिलाफ डिपोर्टेशन की कार्रवाई कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक आदेश जारी होने के बाद की जाती है.

आंतरिक मंत्रालय जरूरत पड़ने पर करता है वित्तीय मदद

सूत्र ने आगे बताया कि अगर डिपोर्ट होने वाले शख्स के पास अपने मूल देश की वापसी यात्रा के लिए अगर टिकट के पैसे नहीं होते हैं, तो ऐसे मामलों में कुवैत का आतंरिक मंत्रालय संबंधित व्यक्ति के लिए टिकट अपने खर्च पर मुहैया कराता है. हालांकि, इस टिकट के खर्च की वापसी के लिए मंत्रालय  संबंधित व्यक्ति या कंपनी से टिकट की कीमत वसूलने के लिए दावा करता है. वहीं जब तक टिकट के कीमत का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक विदेशों में कामगारों की भर्ती करने वालों की ओर से स्पॉन्सर को ब्लॉक कर दिया जाता है.

3 दिनों में अप्रवासियों को किया जाता है डिपोर्ट

सुरक्षा सूत्र ने आगे बताया कि कुवैत के आतंरिक मंत्रालय के डिपोर्टेशन विभाग की ओर से अप्रवासियों को जल्द से जल्द डिपोर्ट करने के लिए तेजी से काम किया जाता है. इस दौरान यदि किसी अप्रवासी के पास पासपोर्ट या इमरजेंसी ट्रैवल डॉक्यूमेंट होता है तो उसे औसतन 3 दिन तक हिरासत में रहना पड़ता है.

हालांकि, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं जिनमें कुछ दूतावासों की उनके मूल देश के ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स को तैयार करने की प्रक्रिया काफी धीमी होती है या फिर ट्रैवल बैन लगा होता है या अप्रवासी के खिलाफ कोर्ट की किसी कार्रवाई में सम्मिलित होने की दशा में कोर्ट के आदेश आने तक इस प्रक्रिया को पूरी करने में लंबा समय लगता है.



[ad_2]

भारत में औसत 27.5 जीबी तक पहुंच गया मासिक डेटा का उपयोग, 5जी ट्रैफिक बढ़कर 3 गुना हुआ

[ad_1]

भारत में प्रति यूजर औसत मासिक डेटा खपत 2024 में बढ़कर 27.5 जीबी हो गई है, जो पिछले पांच सालों में 19.5 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) को दर्शाती है. यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई.

रिपोर्ट में बताया गया कि 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए) के निरंतर बढ़ने से डेटा उपयोग में वृद्धि हो रही है, एफडब्ल्यूए यूजर्स अब औसत मोबाइल डेटा यूजर्स की तुलना में 12 गुना अधिक डेटा का उपभोग कर रहे हैं, यह बदलाव आवासीय और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में नई सेवाओं के कारण हो रहा है.

रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

नोकिया के वार्षिक मोबाइल ब्रॉडबैंड इंडेक्स (एमबीआईटी) के अनुसार, देश भर में मासिक 5जी डेटा ट्रैफिक तीन गुना बढ़ गया है और 2026 की पहली तिमाही तक यह 4जी से अधिक हो जाएगा. रिपोर्ट में कहा गया कि 5जी डेटा खपत में वृद्धि का नेतृत्व कैटेगरी बी और सी सर्किल्स के द्वारा किया जा रहा है. इन सर्किल्स में डेटा खपत 3.4 गुना और 3.2 गुना बढ़ी है.

इन सर्किल्स में 5जी नेटवर्क का विस्तार इस वृद्धि का एक प्रमुख कारण रहा है. मेट्रो सर्किलों में 5जी डेटा उपयोग अब कुल मोबाइल ब्रॉडबैंड डेटा का 43 प्रतिशत है, जो 2023 में 20 प्रतिशत था, जबकि 4जी डेटा वृद्धि में गिरावट आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 5जी डिवाइस इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव आ रहा है. एक्टिव 5जी डिवाइस की संख्या 2024 में सालाना आधार पर दोगुनी होकर 27.1 करोड़ हो गई है.

आने वाले समय में और बढ़ेगा ट्रेंड

रिपोर्ट में कहा गया कि यह ट्रेंड आने वाले समय में बढ़ने वाला है. 2025 में करीब 90 प्रतिशत स्मार्टफोन 5जी सक्षम होने वाले हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि 5जी एडवांस्ड की क्षमताएं 6जी में बदलाव के लिए आधार का काम करेंगी.

ये भी पढ़ें-

दुनियाभर में Made in India Smartphones की बिक्री में जबरदस्त उछाल, इस दो टॉप ब्रांड ने गाड़े झंडे

[ad_2]