KKR के लिए सुनील नरेन किस नंबर पर करेंगे बैटिंग? खुद दिया बड़ा अपडेट

[ad_1]

Sunil Narine: कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी सुनील नरेन अपनी बॉलिंग के अलावा ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. इस खिलाड़ी ने बतौर ओपनर कई यादगार इनिंग खेली है. खासकर, गौतम गंभीर के कार्यकाल में सुनील नरेन लगातार ओपनिंग करते रहे. आईपीएल में सुनील नरेन ने बतौर ओपनर 180 की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं, लेकिन इस बार सुनील नरेन किस नंबर पर बैटिंग करेंगे? क्या इस बार फिर सुनील नरेन बतौर ओपनर नजर आएंगे? बहरहाल, इस सवाल पर खुद सुनील नरेन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

‘मैं अपनी टीम की जरूरत और हालात…’

सुनील नरेन ने संकेत दिए कि वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बतौर ओपनर खेलना पसंद करेंगे. दरअसल, आईपीएल 2024 तक सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए पिंच हिटर की भूमिका निभाते रहे. लेकिन गौतम गंभीर के कार्यकाल में सुनील नरेन ने फिल साल्ट के साथ कई यादगार ओपनिंग पार्टनरशिप की. बहरहाल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से पहले सुनील नरेन ने अपनी बात रखी. सुनील नरेन ने कहा कि मैं अपनी टीम की जरूरत और हालात के मुताबिक खेलने को तैयार हूं, लेकिन मुझे बतौर ओपनर खेलना काफी पसंद है.

‘इस बात में कोई दो राय नहीं कि मुझे ओपनिंग करना पसंद…’

सुनील नरेन ने अपनी बैटिंग पॉजिशन पर कहा कि यह टीम की जरूरत पर निर्भर करता है, लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं कि मुझे ओपनिंग करना पसंद है. खासकर, पिछला साल मेरे लिए बतौर ओपनर अच्छा रहा, लेकिन मैं अपनी टीम की जरूरतों के हिसाब से बैटिंग ऑर्डर बदलने को तैयार हूं. बताते चलें कि पिछले लंबे समय से सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं. अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने 3 बार टाइटल अपने नाम किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स की कामयाबी में सुनील नरेन का बड़ा योगदान माना जाता है. आईपीएल 2012 सीजन में पहली बार कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन खेले थे.

ये भी पढ़ें-

अंडर-19 वर्ल्‍ड कप क्‍वालीफायर के लिए नामीबिया ने Faf Du Plessis को बनाया अपना कप्तान, जानें पूरा माजरा

[ad_2]

Premanand Ji Maharaj: कोई भी निर्णय लेने से पहले कैसे जानें वह सही है या गलत, प्रेमानंद जी महार

[ad_1]

Premanand Ji Maharaj Vachan: प्रेमानंद जी महाराज एक महान संत और विचारक हैं जो जीवन का सच्चा अर्थ समझाते और बताते हैं. प्रेमानंद जी के अनमोल विचार जीवन को सुधारने और संतुलन बनाएं रखने में मार्गदर्शन करते हैं.

प्रेमानंद जी से पूछे गए सवाल पर कि क्या भगवान हमेशा सुख-दुख में साथ रहते हैं, कैसे पता चले हम जो निर्णय ले रहे हैं वो सही है या गलत इस पर संत प्रेमानंद जी महाराज का कहना है कि  तस्मात् शास्त्रं प्रमाणं ते कार्याकार्यव्यवस्थितौ, इसके लिए शास्त्र प्रमाण है कि हमारा संकल्प गलत है मन का या सही है. शास्त्रों का ज्ञान नहीं है तो सत्संग सुनो, सत्संग से पता चल जाएगा कि हम गलत कर रहे हैं या सही. सबसे बढ़िया है आंतरिक कोई भी गलत कार्य होगा, तो अंदर से आवाज आएगी, यह गलत है, यह अनुभाव होता है कि हम गलत कर रहे हैं. वो भगवान अंदर अंतर आत्मा में गुरु रुप में बैठे हैं, आपको भय होगा, शोक होगा, ऐसा नहीं करना चाहिए, मन मनमानी करा देता है और हम काम कर लेते हैं.

अगर एक बार अगर रुके और सोचे और सुने तो आपको किसी से पूछने की जरुरत नहीं है, भगवान ही आपको बता देंगे की क्या सही है और क्या गलत. आपकी अंतर आत्मा ही गुरू है, वह आपको बता देगी यह सही है यह गलत है.लेकिन इस कार्य के लिए बहुत सूक्ष्म चिंतन चाहिए. वरना मन आपको ऊपर से कहेंगे की आपको लगेगा की मन की आवाज है. मन की मांग को हम अंतर आत्मा की आवाज मान लेते हैं और पाप आचरण कर बैठते हैं और अंदर की आवाज दब जाती है. अंदर की आवाज सुने तो पाप हमसे होगा नहीं, क्योंकि हर किसी के अंदर गुरुदेव विराजमान हैं.

अखंड मंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरम्, सबसे गुरुदेव विराजमान हैं, श्री राम मैं सब जग जानी सबमें भगवान भगवान विराजमान हैं. इसीलिए जब भगवान और गुरुदेव की आज्ञा क पालन करते हैं तो उनकी आज्ञा को मान लें तो हमसे कोई पाप कर्म नहीं होगा.

Premanand Ji Maharaj: क्या अपनों के प्रति मोह और आसक्ति भजन मार्ग में बाधा हैं? जानें प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल वचन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

जब थार वाले से भिड़ गया ऑटो ड्राइवर! बीच सड़क जमकर हड़काया, यूजर्स बोले लोहे का जिगर है

[ad_1]

सड़क पर आपने कई गाड़ियों को रफ्तार भरते देखा होगा, लेकिन कई गाड़ियां ऐसी होती है जिनका सड़क पर एक कथित रोला होता है. कहने का मतलब ये कि कुछ गाड़ियों को देखकर ही लोग लड़ाई करने से बचते हैं क्योंकि उन गाड़ियों के साथ लोगों की मानसिकता जुड़ी है कि इसे चलाने वाला तो पहलवान होगा ही होगा. लेकिन एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने लोगों की इस गलतफहमी को सिरे से खारिज कर दिया. जी हां, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक ऑटो ड्राइवर बीच सड़क हाथ में छड़ लिए एक थार कार वाले को हड़काता दिखाई दे रहा है. आपको बता दें कि थार भी उन्हीं गाड़ियों में से है जिसके बारे में लोगों को अक्सर गलतफहमी हो जाती है.

थार वाले से भिड़ा ऑटो ड्राइवर

कहते हैं कि थार जैसी गाड़ियां तो 12 से 15 लाख में बाजार में मिल जाती है, लेकिन जो लोहे का जिगर है वो मां के पेट में ही तैयार होता है, दुनिया में उसकी कोई दुकान नहीं है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह दावा सोशल मीडिया पर यूजर्स एक वीडियो को देखने के बाद कर रहे हैं. वीडियो में एक ट्रैफिक सिग्नल पर ट्रैफिक रुका हुआ है. तभी एक ऑटो रिक्शा वाले की थार कार वाले से किसी बात को लेकर कहासुनी हो जाती है. जिसके बाद ऑटो वाला थार वाले पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है. ऑटो ड्राइवर अपने पास से एक लोहे की छड़ निकालता है और थार वाले को बुरी तरह से लताड़ लगा देता है. हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि थार वाला इस दौरान अपनी कार से बाहर भी नहीं निकलता है.

थार तो तुम शोरुम से 12 से 15 लाख में ले आओगे, लेकिन जिगर मां के पेट से आता है, दुनिया में इसकी कोई दुकान नहीं है. देखिए वीडियो और आनंद लीजिए. <a href="
— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) <a href=" 19, 2025

लोहे की छड़ लेकर थार वाले को हड़काया

ट्रैफिक जाम में इस तरह का ड्रामा होते देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं और शख्स का वीडियो निकाल लेते हैं जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाथ में लोहे की छड़ लिए शख्स थार वाले को धमकाता प्रतीत हो रहा है जो किसी भी तरह से कानून के दायरे में नहीं है, बहरहाल यूजर्स अब इस वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए मजे लेते दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…थार तो शोरुम से ले आओगे, लेकिन ये जिगरा कहां से लाओगे. एक और यूजर ने लिखा..पक्का ऑटो वाले की ही गलती है यही लोग उल्टा सीधा चलाते हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये थार वाला अब कभी गरीब से बहसबाजी नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: <a href=" में लोगों को कुचलने वाला सनकी क्यों चिल्ला रहा था Another Round? फिल्म से जुड़ा है कनेक्शन

इन बड़ी अपग्रेड के साथ लॉन्च हो सकते हैं iPhone 18 Pro मॉडल्स, फोटोग्राफी के लिए मिलेगा यह फीचर

[ad_1]

iPhone 18 सीरीज की लॉन्चिंग में अभी एक साल से भी ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन इससे जुड़ी लीक्स सामने आने लगी हैं. इस सीरीज में आने वाले प्रो मॉडल्स में डिस्प्ले और चिपसेट में कई अपग्रेड्स मिलने की उम्मीद है. कैमरा के मामले में iPhone 18 Pro मॉडल खास रह सकते हैं और इनमें वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है. आइए एक नजर डालते हैं कि 2026 में लॉन्च होने वाली इस सीरीज को लेकर क्या-क्या जानकारी सामने आई है.

अंडर-स्क्रीन फेस आईडी मिलने की उम्मीद

iPhone 18 Pro मॉडल्स में अंडर-स्क्रीन फेस आईडी दी जा सकती है. पहले कहा जा रहा था कि आईफोन 17 सीरीज के प्रो मॉडल में यह फीचर दिया जा सकता है, लेकिन ताजा लीक्स के अनुसार, 2026 से पहले यह फीचर नहीं आएगा. इसका मतलब है कि iPhone 18 Pro मॉडल्स इस फीचर के साथ लॉन्च हो सकते हैं. हालांकि, डायनामिक आइलैंड को हटाने का कंपनी का कोई प्लान नहीं है.

फोटोग्राफी के लिए मिलेगा वेरिएबल अपर्चर

iPhone 18 Pro में कैमरा के मामले में बड़ा अपग्रेड मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रो मॉडल में 48MP के फ्यूजन कैमरा को वेरिएबल अपर्चर के साथ लाया जा सकता है. अभी तक सभी आईफोन में फिक्स्ड अपर्चर मिलता है. वेरिएबल अपर्चर आने के बाद यूजर्स कैमरा को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर सकेंगे. बताया जा रहा है कि iPhone 18 Pro मॉडल के लिए ऐपल कैमरा सेंसर सैमसंग से लेगी.

A20 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकते हैं Pro Models

ऐसे कयास हैं कि iPhone 18 Pro मॉडल्स ऐपल के A20 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकते हैं. इससे ऐपल इंटेलीजेंस कैपेबिलिटीज को बेहतर किया जा सकेगा. इसके अलावा इन मॉडल्स में ऐपल का इनहाउस C2 मॉडम दिया जा सकता है. कंपनी ने iPhone 16e में C1 दिया है. इसकी नेक्स्ट जनरेशन बेहतर स्पीड और पॉवर एफिशिएंससी देगी. हालांकि, अभी तक कंपनी की तरफ से इन फीचर्स की पुष्टि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें-

नए रंग में पेश हुआ Oppo Reno 13, आज से सेल शुरू, जानें कितनी है कीमत

[ad_2]

US फेड ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, पर 2025 में दो बार कटौती करने के दिए संकेत

[ad_1]

US Fed Rate Cut: अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने एक फिर ब्याज दरों (Interest Rate) में कोई कटौती नहीं करने का फैसला किया है. फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (Federal Open Market Committee) की बैठक में फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को मौजूदा लेवल 4.25 – 4.50 फीसदी पर बरकरार रखा है. 2025 में लगातार दूसरी बार अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करना का फैसला लिया है. जनवरी महीने में भी ब्याज दरें नहीं बदली गई थी.

मार्च महीने में फेडरल रिजर्व ने भले ही ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की हो. लेकिन 2025 में फेड ने दो बार ब्याज दरों में कटौती करने के संकेत दिए हैं. 2025 में ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइँट की कटौती की संभावना है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के टैरिफ प्लान (Tariff Plan) के चलते अमेरिकी अर्थव्यवस्था (US Economy) में बढ़ती अनिश्चितता को लेकर फेडरल रिजर्व ने चिंता जताते हुए महंगाई के बढ़ने का भी अंदेशा जताया है. महंगाई दर के अपने अनुमान को 2.5 फीसदी से बढ़ाकर 2.8 फीसदी कर दिया है. अमेरिकी के आर्थिक विकास दर (US GDP) के अनुमान को 2.1 फीसदी से घटाकर 1.7 फीसदी कर दिया है.

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जीरोम पॉवेल (Jerome Powell) ने टैरिफ के चलते महंगाई पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करने को चुनौती माना. उन्होंने कहा कि मौजूदा सर्वे से पता लग रहा है कि ट्रंप के टैरिफ प्लान के चलते महंगाई बढ़ने का जोखिम है और महंगाई बढ़ भी रही है जिसकी वजहों में ट्रेड पॉलिसी शामिल है.

2025 में फेडरल रिजर्व के दो बार ब्याज दरों में कटौती के चलते के चलते अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार तेजी रही और भारी तेजी के साथ बाजार बंद हुआ है. इसका असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा है और इसके चलते भारतीय बाजार के भी तेजी के साथ खुलने के संकेत हैं.

ये भी पढ़ें:

छोटे दुकानदारों के लिए सरकार का बड़ा फैसला! अब UPI से पेमेंट लेने पर होगी बंपर कमाई

[ad_2]

ट्रंप प्रशासन ने हटा दिए वेबसाइट से अल्पसंख्यकों के नाम, अमेरिका में मच गया बवाल

[ad_1]

USA News: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में विविधता, समानता और समावेशन (DEI) कार्यक्रमों को समाप्त करने का आदेश दिया है. इस प्रोग्राम को उन्होंने अवैध और भेदभाव वाला बताया था.

इस आदेश के परिणामस्वरूप, पेंटागन ने अपनी वेबसाइट से टस्केगी एयरमेन (प्रथम अफ्रीकी अमेरिकी सैन्य पायलट) और बेसबॉल के दिग्गज जैकी रॉबिन्सन जैसे दिग्गजों से जुड़े हुए कंटेंट को हटा दिया है. इसके अलावा वाशिंगटन डीसी में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’से जुड़े हुए कंटेंट को भी हटाने का फैसला किया गया है.

करना पड़ रहा है आलोचना का सामना

इस कदम की आलोचना करते हुए  इतिहासकार केविन एम. लेविन ने बताया कि अर्लिंग्टन नेशनल सिमेट्री ने अपनी वेबसाइट से अश्वेत, हिस्पैनिक और महिला युद्ध दिग्गजों के इतिहास को हटाना शुरू कर दिया है. उन्होंने आगे कहा, ‘यह एक दुखद दिन है, जब हमारी अपनी सेना को उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं की कहानियों को साझा करने से मुंह मोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जिन्होंने सम्मान के साथ इस देश की सेवा की है. यह पागलपन अवश्य रुकना चाहिए.'

एसोसिएटेड प्रेस द्वारा प्राप्त डेटाबेस के अनुसार, युद्ध नायकों, सैन्य प्रथम व्यक्तियों और यहां तक ​​कि उल्लेखनीय अफ्रीकी अमेरिकियों से जुड़ी हुई जानकारी को भी हटाया जा रहा है. हटाए जाने के लिए चिन्हित 26,000 से अधिक कंटेंट में एनोला गे का उल्लेख भी था, जो कि वह अमेरिकी विमान था जिसने 1945 में जापान के हिरोशिमा पर पहला परमाणु बम गिराया था.

सरकार पर उठे सवाल

द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिकी सेना के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मूल अमेरिकियों के वंशजों ने कहा कि उन्हें यह जानकर आश्चर्य हुआ कि उनके पूर्वजों के वीरतापूर्ण योगदान को सार्वजनिक रिकॉर्ड से प्रभावी ढंग से हटा दिया गया है. सैन्य दिग्गज कार्ल गोर्मन की बेटी जोनी गोर्मन ने एएफपी से कहा, ‘मैं निश्चित रूप से इसे सामान्य रूप से अश्वेत लोगों के इतिहास को मिटाने के प्रयास के रूप में देखती हूं.'

पेंटागन के प्रेस सचिव ने कही ये बात

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन उल्योट ने DEI को वोके कल्चरल  मार्क्सवाद बोला है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि ये हमें बांटता हैं और हमारी एकता को कमजोर करने की कोशिश करता है. उन्होंने सरकार के इस फैसले का समर्थन भी किया है.

जानें अमेरिका में अल्पसंख्यक कौन हैं?

अमेरिका में अल्पसंख्यक वे समुदाय होते हैं जो कुल जनसंख्या की तुलना में कम संख्या में होते हैं और अक्सर ऐतिहासिक, सामाजिक या आर्थिक रूप से हाशिए पर रहे हैं. अमेरिका में प्रमुख अल्पसंख्यक समूह निम्न हैं:

हिस्पैनिक/लैटिनो – मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, क्यूबा और दक्षिण अमेरिका के अन्य देशों से आए लोग.

अफ्रीकी अमेरिकी (ब्लैक) – अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक.

एशियाई अमेरिकी – चीन, भारत, फिलीपींस, वियतनाम, कोरिया, जापान आदि देशों से आए लोग.

स्वदेशी अमेरिकी (नेटिव अमेरिकन/अलास्का नेटिव) – अमेरिका के मूल निवासी जनजातीय समुदाय.

पैसिफिक आइलैंडर – हवाई, समोआ, गुआम आदि द्वीपों से जुड़े लोग.

मध्य पूर्वी और उत्तरी अफ्रीकी (MENA) समुदाय – अरब, फारसी, तुर्की, मिस्र आदि देशों के लोग.

[ad_2]

MBA की डिग्री इस देश में मिलती है सबसे सस्ती, जानें इससे कितने रुपये की नौकरी मिलना आसान?

[ad_1]

MBA की पढ़ाई दुनिया भर में बहुत लोकप्रिय है और इसे किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने के बाद किया जा सकता है. MBA की डिग्री लेने के बाद करियर के अवसर बहुत बढ़ जाते हैं. अगर आप विदेश से MBA करते हैं, तो ये मौके और भी ज्यादा हो जाते हैं. लेकिन अक्सर ज्यादा फीस की वजह से कई छात्र विदेश में पढ़ने का सपना छोड़ देते हैं.

लंदन और अमेरिका जैसे देशों में टॉप कॉलेजों में MBA की फीस 60-70 लाख से एक करोड़ रुपये तक हो सकती है, जो ज्यादातर छात्रों के लिए बहुत ज्यादा है. लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां आप अच्छी क्वालिटी की MBA शिक्षा कम कीमत पर प्राप्त कर सकते हैं.

इटली: कला और शिक्षा का केंद्र

इटली सिर्फ अपनी खूबसूरत इमारतों, फैशन, खाने और संस्कृति के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि यहां की शिक्षा भी विश्व स्तर की है. इटली में कई शानदार यूनिवर्सिटीज हैं जो उच्च शिक्षा के लिए जानी जाती हैं. यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का शिक्षा माहौल है.

इटली में ज्यादातर MBA कोर्स अंग्रेजी में पढ़ाए जाते हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को कोर्स समझने में आसानी होती है. यहां रहने का खर्च भी अमेरिका या कनाडा जैसे देशों से काफी कम है. इटली में MBA का औसत खर्च करीब 25 लाख रुपये है, जो दूसरे पश्चिमी देशों की तुलना में बहुत कम है.

नीदरलैंड: उभरता हुआ स्टार्टअप हब

नीदरलैंड दुनिया का सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ा हुआ देश माना जाता है. यहां का मल्टीकल्चरल एनवायरनमेंट, सस्ती शिक्षा और मजबूत अर्थव्यवस्था इसे पढ़ाई के लिए बेहतरीन जगह बनाती है. नीदरलैंड अब एक प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में उभरा है, जहां छात्रों को नए बिजनेस शुरू करने में मदद मिलती है.

नीदरलैंड में MBA में प्रवेश के लिए ग्रेजुएशन डिग्री, GMAT या GRE स्कोर, और अंग्रेजी भाषा प्रोफिशिएंसी परीक्षा जरूरी है. यहां MBA की औसत लागत लगभग 27 लाख रुपये है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के लिए काफी उचित है.

सिंगापुर: एशिया का वित्तीय केंद्र

सिंगापुर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रमुख वित्तीय केंद्र है. इसकी मजबूत अर्थव्यवस्था इसे विदेशी छात्रों के लिए बहुत आकर्षक बनाती है. छात्र यहां न सिर्फ पढ़ाई के लिए, बल्कि इंडस्ट्री-फोकस्ड कोर्सेज और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के लिए भी आते हैं.

सिंगापुर में MBA करने का औसत खर्च लगभग 30 लाख रुपये है. यहां से पढ़ाई करने के बाद एशिया के बड़े बाजारों में नौकरी पाने के अच्छे अवसर मिलते हैं. कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां सिंगापुर में अपने एशिया मुख्यालय रखती हैं, जिससे छात्रों को अच्छे प्लेसमेंट मिलते हैं.

जर्मनी: इनोवेशन का केंद्र

जर्मनी नए विचारों और नवाचार के लिए मशहूर है. यह MBA के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. जर्मनी में विश्व स्तरीय यूनिवर्सिटीज, रिसर्च-आधारित प्रोग्राम और अच्छी क्वालिटी की किफायती शिक्षा मिलती है.

जर्मनी में MBA करने वाले छात्रों को अच्छा प्रैक्टिकल अनुभव मिलता है. यहां की कंपनियां छात्रों को इंटर्नशिप और प्रोजेक्ट काम के माध्यम से सीखने के अवसर देती हैं. जर्मनी में MBA का औसत खर्च लगभग 35 लाख रुपये है, जो अमेरिका या ब्रिटेन से काफी कम है.

स्पेन: जीवंत संस्कृति और शिक्षा

स्पेन अपने सुहावने मौसम और जीवंत संस्कृति के लिए जाना जाता है. बार्सिलोना और मैड्रिड में यूरोप के कुछ बेहतरीन बिजनेस स्कूल हैं, जो MBA की पढ़ाई के लिए स्पेन को एक आदर्श जगह बनाते हैं.

स्पेन में MBA कोर्स के लिए पेशेवर अनुशंसा पत्र, रेज्यूमे और GMAT स्कोर की जरूरत होती है. यहां MBA का औसत खर्च लगभग 35 लाख रुपये है. स्पेन में पढ़ाई के दौरान यूरोपीय संस्कृति और व्यापार के बारे में जानने का अच्छा मौका मिलता है.

इन देशों में MBA करने से न सिर्फ आपका पैसा बचेगा, बल्कि आपको अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी मिलेगा. विदेशी डिग्री से आपके करियर की संभावनाएं बढ़ जाएंगी और आपको अच्छे वेतन वाली नौकरियां मिल सकती हैं. अगर आप MBA करना चाहते हैं लेकिन बजट की चिंता है, तो इन देशों पर विचार करें. यहां की शिक्षा न सिर्फ किफायती है, बल्कि गुणवत्ता भी विश्व स्तर की है.

विदेशी MBA से सैलरी पैकेज क्या मिलता है?

विदेशी MBA डिग्री के साथ भारतीय छात्रों को आमतौर पर अच्छे वेतन पैकेज मिलते हैं. इन पांच देशों से MBA करने के बाद शुरुआती सैलरी लगभग 20-40 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है. सिंगापुर और नीदरलैंड से MBA करने वालों को वित्तीय सेवाओं और तकनीकी क्षेत्र में अच्छे मौके मिलते हैं, जहां शुरुआती पैकेज 30-35 लाख तक जा सकता है. इसके अलावा, जर्मनी जैसे देशों में इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में MBA वालों की अच्छी मांग है, जहां 2-3 साल के अनुभव के बाद सैलरी 45-50 लाख तक पहुंच सकती है. यूरोपीय देशों में वर्क-लाइफ बैलेंस भी बेहतर होता है, जो लंबे करियर के लिए फायदेमंद है.

यह भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था में अमेरिका से बेहतर है भारत का ये पड़ोसी मुल्क, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

बजट का आधा कमाने से अब इतनी दूर है ‘द डिप्लोमैट’, 6 दिन में छापे इतने करोड़

[ad_1]

The Diplomat Box Office Collection Day 6: ‘छावा’ जैसी बड़ी फिल्म के पर्दे पर होते हुए जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ सिनेमाघरों में एवरेज कलेक्शन कर रही है. शुरुआत में फिल्म 4 करोड़ से ज्यादा कमा रही थी. वहीं अब ये हर रोज बॉक्स ऑफिस पर 1-1.5 करोड़ का कलेक्शन कर रही है. 14 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुई ‘द डिप्लोमैट’ को पर्दे पर आए अब 6 दिन हो गए हैं और लेकिन फिल्म अब तक अपना आधा बजट भी नहीं निकाल पाई है.

‘द डिप्लोमैट’ ने पहले दिन 4.03 करोड़ रुपए से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्मने 4.68 करोड़ रुपए कमाए और तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 4.74 करोड़ रुपए रहा. ‘द डिप्लोमैट’ ने चौथे दिन 1.53 करोड़ रुपए और पांचवें दिन 1.51 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. अब फिल्म के छठे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

आधा बजट निकालने से कितनी दूर है फिल्म?
जॉन अब्राहम की रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने रिलीज के छठे दिन 1.40 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 17.89 करोड़ रुपए हो गया है. इस कलेक्शन के साथ अब फिल्म अपना आधा बजट निकालने के करीब आ गई है. मीडिया रिपोर्टस की मानें तो ‘द डिप्लोमैट’ का बजट 50 करोड़ रुपए है.

क्या है फिल्म की कहानी?
‘द डिप्लोमैट’ इंडियन डिप्लोमैट जेपी सिंह की लाइफ से इंस्पायरड फिल्म है. दरअसल दिल्ली की रहने वाली उज्मा अहमद की दोस्ती ऑनलाइन पाकिस्तानी शख्स से होती है जिसके बाद वो उससे मिलने पाकिस्तान चली जाती है. वहां वो शख्स उज्मा से जबरदस्ती शादी कर लेता है और उसे कैद रखता है. उज्मा किसी तरह से उसके कैद से निकलती है और तब जेपी सिंह से उसकी मुलाकात होती है जो उसे पाकिस्तान से भारत वापस लाने के लिए अपनी जी-जान लगा देते हैं.

ये भी पढ़ें: नंबर वन हीरोइन का नाम जान आलिया-दीपिका के फैंस को लगेगी मिर्ची, देखें टॉप 10 की लिस्ट

[ad_2]

60 करोड़ वाली खबर निकली झूठी, जानें एलिमनी में चहल को देनी है कितनी रकम; कोर्ट ने बताया सच

[ad_1]

Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma: पिछले कई महीनों से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल चर्चा में हैं. चहल की चर्चा उनके प्रदर्शन को लेकर नहीं, बल्कि निजी लाइफ को लेकर है. अब ये सबको पता है कि चहल अपनी वाइफ धनश्री वर्मा से तलाक ले चुके हैं. यहां तक अब उनके अफेयर की खबरें भी आती रहती हैं, लेकिन एक खबर और है, जिसे लेकर तस्वीर साफ नहीं थी. वो खबर थी एलिमनी को लेकर. कहा जा रहा था कि चहल ने धनश्री को 60 करोड़ की रकम एलिमनी के रूप में दी है. हालांकि, अब यह सभी खबरें झूठी निकली हैं. कोर्ट से सच सामने आ गया है.

बता दें कि अब चहल और धनश्री के तलाक पर कल यानी 20 मार्च को फैसला आएगा. बॉम्बे हाई कोर्ट के एक आदेश के मुताबिक, चहल और धनश्री की 6 महीने के अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि को माफ करने की इजाजत दे दी गई है. हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट को 20 मार्च तक फैसला करने के निर्देश दिए हैं. इसकी पीछे की वजह यह थी कि चहल को 22 मार्च से आईपीएल 2025 में खेलना है.

चहल को देने हैं 4 करोड़ 75 लाख

दोनों के बीच समझौता हो गया है. चहल को एलिमनी के रूप में धनश्री को 4 करोड़ 75 लाख रुपये देने हैं. इसमें से चहल अब तक लगभग 2 करोड़ 37 लाख रुपये दे चुके हैं. बाकी का बचा अमाउंट चहल को कल तक देना होगा. इससे पहले एलिमनी को लेकर कई तरह की खबरें आई थीं, जिसमें 60 करोड़ देने का भी दावा किया गया था. हालांकि, यह सारी खबरें फर्जी निकलीं.

2020 में हुई थी शादी

चहल और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी. लेकिन इनके रिश्ते ज्यादा वक्त तक अच्छे नहीं रहे. चहल और धनश्री शादी के करीब डेढ़ साल बाद ही अलग रहने लगे. वे दोनों जून 2022 से अभी तक अलग-अलग रह रहे हैं. वहीं तलाक की अपील इस साल 5 फरवरी को दायर की गई. वे दोनों आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं.

[ad_2]

Kumbh Rashi 20 March 2025:कुंभ राशि वाले धन की लेन-देन में सावधानी बरतें, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Kumbh Rashi 20 March 2025: कुंभ राशिफल 20 मार्च, गुरुवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शनि देव दास्य वृत्ति का कारक हैं.  आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी कुंभ राशि क्या कहती है.

कुंभ राशि जॉब राशिफल (Aquarius Job Horoscope)-

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में कुछ ऐसे नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं , जिनके बारे में आपने पहले से सोचा हुआ था ,आज का दिन आपके व्यक्तिगत विकास के लिए बहुत अधिक अच्छा रहेगा .

कुंभ राशि हेल्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति भी थोड़ा सा सतर्क रहे , खान-पीन में नियंत्रण बरते,  किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरते , थोड़ी सी समस्या होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं और खाना खाने के बाद कुछ कदम पैदल अवश्य चले.

कुंभ राशि बिजनेस राशिफल (Aquarius Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपकी रचनात्मकता को बढ़ावा मिल सकता है .आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने व्यापार को आरक्षण रहेंगे,  आगे बढ़ाने में सक्षम रहेंगे. आप अपने कुछ नए शौक अपनाने का प्रयास कर सकते हैं,   विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने में आपकी क्षमता में वृद्धि हो सकती है,  इसीलिए आप इस समय का उपयोग सही दिशा में करेंगे तो आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा .सरकारी क्षेत्र में आपकी टीम के साथ आपका समाजसय से स्थापित हो सकता है. यदि आप किसी मुद्दे पर विचार कर रहे हैं,  विचार कर रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा रहेगा. निजी जीवन में स्पष्टता बनाए रखेंगे तो अच्छा रहेगा.

Aquarius Monthly Horoscope March 2025: कुंभ राशि वाले व्यापारी सुझबूझ के साथ करें बिजनेस, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]