​जहां पढ़े राजीव-राहुल गांधी, उस स्कूल की फीस जानकर रह जाएंगे दंग!

[ad_1]

हर माता-पिता अपने बच्चे को बेहतरीन शिक्षा दिलाने का सपना देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देहरादून के कुछ स्कूलों की फीस लाखों में होती है? खासकर ‘द दून स्कूल’, जो न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में अपनी प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता है. यहां एडमिशन पाना जितना मुश्किल है, उतनी ही इसकी फीस भी चौंकाने वाली है. आइए जानते हैं कि इस स्कूल की फीस कितनी है, एडमिशन की प्रक्रिया क्या है और कौन-कौन सी नामी हस्तियां यहां से पढ़ चुकी हैं.

89 साल बाद भी देश में मशहूर है ये स्कूल 

भारत के कई स्कूलों की फीस लाखों में है. अपने बच्चे को वहां पढ़ाना आसान नहीं होता है. लेकिन बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए माता-पिता लोन तक लेकर उनकी पढ़ाई पूरी करवाते हैं. उत्तराखंड के कई स्कूल विश्व प्रसिद्ध हैं. देहरादून में स्थित ‘द दून स्कूल’ भी उनमें से एक है (The Doon School Dehradun). यह देश का सबसे महंगा स्कूल है. इसकी स्थापना 1935 में की गई थी. 89 साल बाद भी उसकी प्रसिद्धि उतनी ही है, जितनी शुरुआती सालों में थी.

12 से 18 साल तक के लड़कों को मिलता है एडमिशन

द दून स्कूल में 12 से 18 साल तक के लड़कों को एडमिशन दिया जाता है. इस बोर्डिंग स्कूल में छात्राएं नहीं पढ़ती हैं. एडमिशन के लिए कठिन टेस्ट और इंटरव्यू देना पड़ता है. यहां सिर्फ 2 क्लासेस में एडमिशन मिलता है, क्लास 7 और क्लास 8. कक्षा 7वीं के लिए जनवरी में एडमिशन होता है और 8वीं के लिए अप्रैल में. इस पूरे स्कूल में सिर्फ 500 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं. सभी छात्र और शिक्षक एक ही कैंपस में रहते हैं.

The Doon School Fees

इन दिनों सोशल मीडिया पर स्कूलों की बढ़ती फीस को लेकर चर्चा चलती रहती है. अपने शहर के मामूली स्कूलों की फीस के बीच द दून स्कूल, देहरादून की फीस आपके होश उड़ा देगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द दून स्कूल की फीस 11,95,000 रुपये प्रति वर्ष है. यहां की एडमिशन फीस 5,00,000 रुपये है (नॉन रिफंडेबल), सिक्योरिटी फीस 6,00,000 रुपये (रिफंडेबल) और आकस्मिक व्यय यानी इंसीडेंटल एक्सपेंस प्रति सत्र 25,000 रुपये है.

The Doon School Dehradun Fees

रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय स्टूडेंट्स की तुलना में विदेशी छात्रों की फीस ज्यादा है (The Doon School Dehradun Fees for Foreign Students). उन्हें सालाना 14,93,500 रुपये फीस जमा करनी होती है. उनकी एडमिशन फीस 7,46,875 रुपये (नॉन-रिफंडेबल), सिक्योरिटी फीस 7,46,875 रुपये (रिफंडेबल) और आकस्मिक व्यय यानी इंसीडेंटल एक्सपेंस प्रति सत्र 25,000 रुपये है.

The Doon School Alumni

देश की कई नामी हस्तियों ने द दून स्कूल से पढ़ाई की है. द दून स्कूल, देहरादून के एल्युमनाई में राजीव गांधी (Rajiv Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi), ज्योतिरादित्य सिंधिया, पटनायक, जितिन प्रसाद, मणिशंकर अय्यर, अमिताव घोष (Amitav Ghosh), विक्रम सेठ (Vikram Seth), तरुण ताहिल्यानी (Tarun Tahiliani), संदीप खोसला (Sandeep Khosla), अली फजल (Ali Fazal) और अभिनव बिंद्रा जैसे नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था में अमेरिका से बेहतर है भारत का ये पड़ोसी मुल्क, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

आईपीएल के उद्घाटन समारोह का मजा हो सकता है किरकिरा, कोलकाता में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

[ad_1]

IPL 2025 Opening Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है. कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले ओपनिंग मैच से पहले ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन होना है. लेकिन इसका मजा किरकिरा हो सकता है. मौसम विभाग ने शहर के कई हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में पंजाबी सिंगर करन औजला, बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी परफॉर्म करेंगे. आईपीएल की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. समारोह टॉस से 1 घंटे पहले शाम 6 बजे से शुरू होगा. हालांकि बारिश की संभावना ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. मैच (KKR vs RCB 1st Match) पर तो खतरा है ही, साथ में ओपनिंग सेरेमनी के रद्द होने का भी खतरा बना हुआ है. 

कोलकाता में 22 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी

कोलकाता में मौसम विभाग ने 20 से 22 मार्च तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यानी यहां भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी. मौसम वेबसाइट के मुताबिक 22 मार्च को पूरे दिन बारिश की संभावना बनी हुई है. सुबह 10 बजे बारिश की संभावना 70 प्रतिशत है जबकि मैच के समय इसकी संभावना घटकर 40 प्रतिशत रह जाएगी.

शनिवार को कोलकाता में बारिश की संभावना के बीच मैच के रद्द होने या ओवरों में कटौती का खतरा बना हुआ है. अगर मैच से पहले बारिश होती है तो मैच शुरू होने के लिए इंतजार किया जा सकता है लेकिन ऐसे में ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होना मुश्किल हो जाएगा. दोपहर में भी बारिश होती है तो ग्राउंड पर सेरेमनी के लिए स्टाफ की मेहनत दोगुनी हो जाएगी.

आईपीएल 2025 में 13 वेन्यू पर होंगे मैच

आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है. आईपीएल 2025 का फाइनल भी ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर ही खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 74 मैच 13 वेन्यू पर खेले जाएंगे.



[ad_2]

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी टैरिफ लगाने की धमकी, बोले- ‘भारत के साथ काफी अच्छे रिश्ते, लेकिन…’

[ad_1]

Donald Trump On Relation With India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत के साथ ‘बहुत अच्छे संबंध’ होने के बावजूद ‘एकमात्र समस्या’ यह है कि भारत दुनिया में सबसे अधिक सीमा शुल्क लगाने वाले देशों में से एक है. इसके साथ ही ट्रंप ने दो अप्रैल से भारत से होने वाले आयात पर जवाबी सीमा शुल्क लगाने की अपनी धमकी भी दोहराई. ट्रंप ने अमेरिकी न्यूज वेबसाइट ‘ब्रेइटबार्ट न्यूज’ के साथ इंटरव्यू में भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर चर्चा के दौरान यह बात कही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पिछले महीने हुई शिखर वार्ता के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, ‘‘भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन भारत के साथ मेरी एकमात्र समस्या यह है कि वह दुनिया में सबसे अधिक शुल्क लगाने वाले देशों में से एक हैं.’’ इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि वे संभवतः उन शुल्कों में काफी हद तक कटौती करने जा रहे हैं. हालांकि, दो अप्रैल को हम उनसे वही शुल्क वसूलेंगे जो वे हमसे वसूलते हैं.’’

भारत को टैरिफ किंग बता चुके हैं ट्रंप 

ट्रंप ने भारत की तरफ से अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए उच्च शुल्क की बार-बार आलोचना की है. उन्होंने कहा है कि भारत बहुत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है. वह अतीत में भी भारत को ‘टैरिफ किंग’ करार दे चुके हैं. पिछले महीने व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान भी ट्रंप ने कहा था कि भारत सीमा शुल्क के मामले में बहुत सख्त रहा है.

ट्रंप ने मार्च की शुरुआत में कहा था कि भारत अपने शुल्क में ‘‘काफी कटौती’’ करने पर सहमत हो गया है. हालांकि, वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने 10 मार्च को एक संसदीय समिति को बताया था कि इस बारे में बातचीत अभी जारी है और भारत-अमेरिका के बीच व्यापार शुल्क पर अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है.

आईएमईसी को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

ट्रंप ने भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप-आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) के बारे में कहा कि यह ‘‘अद्भुत देशों का समूह है जो व्यापार में हमें नुकसान पहुंचाने वाले दूसरे देशों का मुकाबला करने के लिए एक साथ आ रहे हैं.’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारे पास व्यापार में साझेदारों का एक शक्तिशाली समूह है. हालांकि, हम उन साझेदारों को बुरा व्यवहार करने की अनुमति नहीं दे सकते लेकिन हम अपने दुश्मनों के साथ कई मायनों में अपने दोस्तों की तुलना में कहीं बेहतर बर्ताव करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह अद्भुत देशों का एक समूह है जो उन देशों का मुकाबला कर रहा है जो व्यापार में हमें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं.’’

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने कर दिया खेल! अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने वाले एक्ट के बचाव में उतारा ये ‘इंडियन’ वकील

[ad_2]

सलमान खान की ‘सिकंदर’ को हिट होने के लिए कितना कमाना होगा?

[ad_1]

Sikandar Box Office Collection: अब बस कुछ ही दिन में सिनेमाहॉल में त्योहार का मौसम आने वाला है. सलमान खान की जिस फिल्म सिकंदर का दर्शक इंतजार कर रहे थे वो इस ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है. 

सलमान खान के लिए ‘करो या मरो’ वाली स्थिति है क्योंकि उन्हें पिछले काफी समय से उस सक्सेस का स्वाद नहीं मिला है जितना उनका स्टारडम को जस्टिफाई कर सके. जाहिर है इस फिल्म का सलमान खान के लिए हिट होना बहुत जरूरी है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म कितना कमाकर हिट मानी जाएगी.

हिट होने के लिए कितना कमाना होगा सिकंदर को
सलमान खान की इस फिल्म को कोईमोई के मुताबिक, 200 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. जाहिर है ये फिल्म जब तक सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म नहीं बनेगी तब तक हिट नहीं हो पाएगी.

बॉक्स ऑफिस के फंडामेंटल्स के मुताबिक, अगर फिल्म को हिट होना है तो इसे करीब 400 करोड़ रुपये कमाने होंगे. यानी अपने बजट का 100 प्रतिशत कमाकर फिल्म हिट हो जाएगी. साथ ही, ये फिल्म उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन जाएगी.


सलमान की हाईएस्ट ग्रॉसर मूवी कौन सी है
सलमान खान की टाइगर जिंदा है, उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.जिसने इंडिया में 339.16 करोड़ रुपये कमाए थे. यानी फिल्म इससे भी करीब 20 प्रतिशत ज्यादा कमाएगी, तब हिट हो पाएगी.

सिकंदर को हिट होने के लिए छावा जैसा बनना होगा
पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर जैसा कमाल किया वैसा ही कमाल करने की जरूरत सिकंदर को भी है. सिर्फ हिट का तमगा पाने के लिए सिकंदर को 400 करोड़ रुपये कमाने होंगे.

यानी छावा ने जितनी कमाई 15 दिनों में की सिकंदर को उतनी ही कमाई करने के बाद हिट का तमगा मिल जाएगा. बता दें कि छावा करीब 600 करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच गई है. तो वहीं 400 करोड़ कमाने में विक्की कौशल की फिल्म को सिर्फ 15 दिन लगे थे.

हिट होने के लिए सिकंदर को और किस चीज की है जरूरत
सिकंदर को हिट होने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की. आफ्टर कोरोना भाईजान की कोई फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई. महामारी के बाद उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म टाइगर 3 थी जिसने सिर्फ 286 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, यानी ये भी कुछ खास नहीं था.

ऐसे में सिकंदर के लिए हिट होना बेहद जरूरी है. हालांकि, जैसा बज सलमान की फिल्म को लेकर बना है उस हिसाब से फिल्म ब्लॉकबस्टर भी बन सकती है.

और पढ़ें: ‘सिकंदर’ की बढ़ी मुश्किल, ओपनिंग डे पर इस बड़े सुपरस्टार से पड़ेगा पाला!



[ad_2]

गर्मी की दस्तक! नहीं देखी होगी सांप और छिपकली की इतनी खतरनाक लड़ाई, वीडियो देख सहम जाएंगे

[ad_1]

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक घरेलू छिपकली और सांप के बीच खतरनाक लड़ाई दिखाई गई है. यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं, क्योंकि आमतौर पर सांप और नेवले की लड़ाई के वीडियो देखे जाते हैं, लेकिन घरेलू छिपकली और सांप के बीच ऐसी जंग कम ही देखने को मिलती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घरेलू छिपकली को सांप ने अपने मुंह में दबा रखा है. छिपकली खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन सांप उसे मजबूती से पकड़े हुए है. कुछ ही देर बाद, सांप अपनी पूंछ से भी छिपकली पर वार करता है, जिससे छिपकली घबरा जाती है और सांप को छोड़कर तेजी से भाग जाती है.

देख लीजिए सांप और छिपकली का खतरनाक लड़ाई

रेप्टाइल एक्सपर्ट के अनुसार, घरेलू छिपकली और सांप दोनों ही खतरनाक जीव हैं. छिपकली आमतौर पर छोटे जीवों का शिकार करती हैं, लेकिन जब वे खतरा महसूस करती हैं, तो वे बड़े से बड़े शिकारी से भी भिड़ने से पीछे नहीं हटतीं. लेकिन इस वीडियो में सांप के पक्ष में एक तरफा मुकाबला दिखाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप और छिपकली की लड़ाई के बीच एक शख्स वहीं बैठा पूरा नजारा देख रहा है. दावा है कि यह शख्स रेस्क्यू एक्सपर्ट है और ऐसे वीडियो अपने अकाउंट से शेयर करता रहता है.

यह भी पढ़ें: जब थार वाले से भिड़ गया ऑटो ड्राइवर! बीच सड़क जमकर हड़काया, यूजर्स बोले लोहे का जिगर है

यूजर्स हुए अचंभित

वीडियो को  sarpmitra_neerajprajapat नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई लड़ाई के पूरे मजे ले रहा है. एक और यूजर ने लिखा…भाई लड़ाई देख रहा है छुड़ा ही ले. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई क्या है ये सब, खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: ई कानपुर है भैया, यहां लहंगा देखकर वंदेभारत रुक जाती है! खबर जान दीवार पर दे मारेंगे अपना सिर

LTA पर कैसे मिलती है टैक्स छूट, जानें इससे जुड़े नियम

[ad_1]

Income Tax: टैक्स बचाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं, कई तरह का निवेश करते हैं. इन्हीं में से एक शानदार तरीका है लीव ट्रैवल अलाउंस. यह एक ऐसा टैक्स-सेविंग टूल है, जिसका लाभ कर्मचारी उठा सकते हैं. एलटीए के तहत खर्च की गई राशि टैक्स फ्री होती है. 

सफर पर हुए खर्च को कवर करती कंपनी

LTA एक तरह का अलाउंस होता है, जो कंपनियां अपने कर्मचारियों को देती है. इस अलाउंस के तहत कर्मचारियों के साथ-साथ पति या पत्नी, आश्रित माता-पिता या भाई-बहन, बच्चों की यात्रा का खर्च भी शामिल होता है. HRA की तरह LTA भी आपकी सैलरी का एक हिस्सा होता है, जिसका जिक्र आपकी सैलरी पैकेज में होता है. 

देश के भीतर यात्रा पर ही कर सकते हैं क्लेम

आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 10(5) के तहत लीव ट्रैवल अलाउंस पर छूट का दावा किया जा सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि लीव ट्रैवल अलाउंस का लाभ देश के भीतर यात्रा पर ही उठाया जा सकता है. विदेशों में की गई यात्रा पर LTA क्लेम नहीं कर सकते हैं. इसके साथ ही एलटीए पर टैक्स छूट उतनी ही रकम पर क्लेम कर सकते हैं, जितनी आपको कंपनी देती है. अगर आप सफर में इससे अधिक खर्च कर देते हैं, तो उस पर टैक्स छूट नहीं मिलेगी. 

चार साल के ब्लॉक में दो बार कर सकते हैं दावा

LTA का दावा चार साल के ब्लॉक में दो बार किया जा सकता है. मौजूदा समय में 2022-25 का ब्लॉक पीरियड चल रहा है. यानी कि 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2025 के बीच किए गए दो सफर पर एलटीए क्लेम कर सकते हैं. एलटीए का दावा करने के लिए यह जरूरी है कि यात्रा पर हुए खर्च के सारे बिल अपने पास रखें क्योंकि ये सारे दस्तावेज जमा कराने होते हैं. बगैर इनके आप छूट का दावा नहीं कर सकते. 

इस तरह से करें क्लेम

LTA पर टैक्स छूट का दावा करने के लिए टिकट, बोर्डिंग पास, होटल बिल, लोकल ट्रांसपोर्टेशन पर हुए खर्च संबंधी डिटेल को LTA Claim फॉर्म के साथ एम्प्लॉयर को जमा कराने होंगे, जिसकी समय सीमा 31 मार्च है. इसके लिए आपको अपना पैन कार्ड और बैंक अकाउंट डिटेल भी देना होगा ताकि रीइम्बर्समेंट मिलने में कोई परेशानी न हो. 

ये भी पढ़ें:

Bank Holidays in April 2025: छुट्टियों की बौछार! आ गई अप्रैल में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट, देखें कब-कब बैंक रहेंगे बंद

[ad_2]

इस देश में मुस्लिमों को हो रहा टैटू बनवाने का अफसोस, रमजान में हटवाने के लिए लगी लंबी लाइन

[ad_1]

Ramadan 2025: अक्सर आपने लोगों को हाथ-पैर के अलावा शरीर के दूसरे अंगों पर टैटू बनवाते देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है इसे हटाने की प्रक्रिया में काफी दर्द सहना पड़ता है. इंडोनेशिया में रमजान के पवित्र में टैटू हटावे वालों का तांता लगा हुआ है. जकार्ता में  रमजान के दौरान इस्लामी चैरिटी संगठन और अमिल जकात नेशनल एजेंसी की ओर से एक कैंप चलाया जा रहा है, जिसमें मुफ्त में टैटू हटाया जाएगा. इसके लिए भारी संख्या में मुस्लिम लोगों ने टैटू हटाने के लिए रिजस्ट्रेशन कराया है.

टैटू बनवाकर लोगों को हो रहा पछतावा

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक तेगुह इस्लेन नाम शक्स लेजर की तेज किरणों की मदद से अपना टैटू हटवा रहा था. दर्द से कराहते हुए उसने बताया कि वह इसलिए टैटू हटवा रहा है ताकि रमजान के पवित्र महीने में पश्चाताप कर सके. एक 30 वर्षीय गिटारिस्ट ने बताया कि उन्होंने बैंड में कार्यक्रम के दौरान कूल दिखने के चक्कर में अपनी पीठ, हाथ और पैरों पर टैटू बनवाए थे, लेकिन अब उन्हें पछतावा हो रहा है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों का ऊपर वाले ने जो शरीर दी है, उसमें बदलाव नहीं करना चाहिए.

रमजान के मौके पर फ्री में हटाए जा रहे टैटू

टैटू हटाने वाले संगठनों ने यह काम साल 2019 में शुरू किया था. अब उन्होंने रमजान के मौके पर इसे फिर से शुरू किया. इस साल करीब 700 लोगों इसके रजिस्ट्रेशन कराया है और अभी तक कुल 3000 लोग यहां से फ्री में टैटू हटवा चुके हैं. इस कार्यक्रम के प्रबंधक मोहम्मद असेप वाहुदी ने कहा कि बहुत से लोग अपने टैटू हटाने का खर्च नहीं उठा सकते या नहीं जानते कि वे इसे सुरक्षित तरीके से कहा और कैसे हटा सकते हैं. 

लेजर से टैटू हटाने की प्रक्रिया में बार-बार मेडिकल का आवश्यकता होती है, जो पूरी तरह सफल होगी ही इस बात की भी कोई गारंटी नहीं होती है. वहीं बड़े टैटू को हटाने के लिए हजारों डॉलर खर्च करने पड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें : ट्रंप ने कर दिया खेल! अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने वाले एक्ट के बचाव में उतारा ये ‘इंडियन’ वकील

[ad_2]

100x के ज़ूम सपोर्ट के साथ एंट्री मारेगा Infinix Note 50 Pro+! इस दिन हो सकता है लॉन्च, जानें डिटेल्स

[ad_1]

इस डिवाइस की लाइव इमेज लीक हो चुकी हैं जिससे इसके पूरे डिज़ाइन का खुलासा हुआ है. Infinix ने इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया में Note 50 और Note 50 Pro के साथ Note 50 Pro+ 5G को पेश किया था.

इस डिवाइस की लाइव इमेज लीक हो चुकी हैं जिससे इसके पूरे डिज़ाइन का खुलासा हुआ है. Infinix ने इस महीने की शुरुआत में इंडोनेशिया में Note 50 और Note 50 Pro के साथ Note 50 Pro+ 5G को पेश किया था.

रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन

रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन “ArmorAlloy” बिल्ड के साथ आएगा और इसमें 50MP का पेरिस्कोप कैमरा दिया जाएगा जो 100x ज़ूम को सपोर्ट करेगा. इसके अलावा, इसमें JBL द्वारा ट्यून किया गया ऑडियो सिस्टम और “One Tap Infinix AI” फीचर देखने को मिलेगा.

इस फोन के साथ कंपनी अपने नए True Wireless Stereo (TWS) ईयरबड्स और एक स्मार्ट रिंग भी लॉन्च कर सकती है. Infinix Note 50 Pro+ 5G का कैमरा मॉड्यूल ऑक्टागोनल शेप में होगा जिसे लग्ज़री कारों के एयर इंटेक्स, डायमंड कटिंग इफेक्ट और हाई-एंड ज्वेलरी ब्रांड Harry Winston से प्रेरित बताया जा रहा है.

इस फोन के साथ कंपनी अपने नए True Wireless Stereo (TWS) ईयरबड्स और एक स्मार्ट रिंग भी लॉन्च कर सकती है. Infinix Note 50 Pro+ 5G का कैमरा मॉड्यूल ऑक्टागोनल शेप में होगा जिसे लग्ज़री कारों के एयर इंटेक्स, डायमंड कटिंग इफेक्ट और हाई-एंड ज्वेलरी ब्रांड Harry Winston से प्रेरित बताया जा रहा है.

इसका

इसका “ArmorAlloy” फ्रेम एक फ्लैट डिजाइन के साथ आएगा और इसमें वही HyperCasting मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस इस्तेमाल किया जाएगा जो Infinix Note 50 Pro 4G में देखा गया था. फोन के दाएं किनारे पर पावर बटन मौजूद होगा, जबकि वॉल्यूम बटन बाईं ओर दिए जाएंगे.

निचले हिस्से में सिम ट्रे, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और

निचले हिस्से में सिम ट्रे, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और “Sound by JBL” लोगो होगा, जो इसके ऑडियो ट्यूनिंग की पुष्टि करता है. ऊपरी हिस्से में सेकेंडरी माइक्रोफोन, IR ब्लास्टर और एक अतिरिक्त स्पीकर ग्रिल देखने को मिलेगी.

One-Tap Infinix AI फीचर से फोन की परफॉर्मेंस और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Infinix Note 50 Pro+ की कीमत ग्लोबल मार्केट में $500 (लगभग ₹43,400) से कम हो सकती है.

One-Tap Infinix AI फीचर से फोन की परफॉर्मेंस और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Infinix Note 50 Pro+ की कीमत ग्लोबल मार्केट में $500 (लगभग ₹43,400) से कम हो सकती है.

हालांकि, इंडोनेशिया में लॉन्च के दौरान कंपनी ने इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया था. अब देखना होगा कि 20 मार्च को इसके ग्लोबल लॉन्च पर कंपनी क्या घोषणा करती है.

हालांकि, इंडोनेशिया में लॉन्च के दौरान कंपनी ने इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया था. अब देखना होगा कि 20 मार्च को इसके ग्लोबल लॉन्च पर कंपनी क्या घोषणा करती है.

Published at : 20 Mar 2025 05:32 PM (IST)

मोबाइल फोटो गैलरी

मोबाइल वेब स्टोरीज

[ad_2]