लंदन से लौटे शख्स की पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी हत्या! शव के टुकड़े कर सीमेंट मिलाया
[ad_1]
कोलकाता नाइट राइडर्स के पास है सबसे घातक प्लेइंग इलेवन, RCB के खिलाफ खेलेंगे ये खिलाड़ी
[ad_1]
KKR vs RCB 1st Match IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन में आईपीएल का खिताब जीता था. इस बार टीम काफी हद तक बदल चुकी है. केकेआर ने आईपीएल 2025 के लिए अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया है. टीम का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है. यह मुकाबला 22 मार्च को खेला जाएगा. इस मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग इलेवन को लेकर भविष्यवाणी की है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने मुताबिक खिलाड़ियों का सिलेक्शन किया है.
केकेआर के पास कुल आठ बल्लेबाज और पांच ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. वहीं आठ गेंदबाज भी हैं. आकाश चोपड़ा ने केकेआर की प्लेइंग इलेवन को लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उनके मुताबिक सुनील नरेन और क्विंटन डी कॉक को ओपनिंग का मौका मिलना चाहिए. कप्तान रहाणे को नंबर तीन पर बैटिंग करनी चाहिए. वहीं वेंकटेश अय्यर को नंबर चार पर बैटिंग का मौका मिलना चाहिए.
न्यूजीलैंड के पास विस्फोटक बैटर भी हैं, जो कि मिडिल ऑर्डर में कमाल कर सकते हैं. रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल इस भूमिका को अच्छे से निभा सकते हैं. आकाश चोपड़ा ने अपनी प्लेइंग इलेवन में हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा को भी शामिल किया है. टीम का पहला मैच आरसीबी है, जो कि 22 मार्च को खेला जाएगा.
आकाश चोपड़ा के मुताबिक केकेआर की प्लेइंग इलेवन – सुनील नरेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमानदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन/एनरिक नॉर्खिया, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा
इम्पैक्ट प्लेयर – मनीष पांडे/अंगकृष रघुवंशी – वैभव अरोड़ा/मयंक मारकंडे
बैटिंग ऑप्शन – अनुकूल रॉय इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें : Ishan Kishan SRH: ईशान किशन ने आईपीएल से पहले मचाई तबाही, जड़ दिए तीन विस्फोटक अर्धशतक!
[ad_2]
ब्रेस्ट में गांठ कैंसर है या नहीं, जानें सेल्फ एग्जामिनेशन का सबसे आसान तरीका
[ad_1]
How to Check Breast Lumps : ब्रेस्ट में गांठ (Lump) होना चिंताजनक हो सकता है लेकिन हर गांठ कैंसर (Cancer) का ही लक्षण नहीं होता है. इसके कई अन्य कारण भी हो सकते हैं.  अगर ब्रेस्ट पर गांठ महसूस हो रहा है तो आप घर पर ही ब्रेस्ट सेल्फ-एग्जामिनेशन यानी खुद से जांच करके शुरुआती लक्षणों का पता लगा सकती हैं. जिससे इलाज आसान हो सकता है. यहां जानिए ब्रेस्ट में गांठ होने की वजहें और इसकी जांच करने के सही तरीके…
ब्रेस्ट में गांठ होने के कारण
फाइब्रोसिस्टिक चेंजेस- यानी हार्मोनल असंतुलन के कारण ब्रेस्ट में गांठ और दर्द हो सकता है.
फाइब्रोएडेनोमा- यह नॉर्मल, बिना कैंसर वाली गांठ होती हैं, जिसमें दर्द नहीं होता है.
सिस्ट- ये गांठें हार्मोनल चेंजेस के कारण बन सकती हैं और आमतौर पर खतरनाक नहीं होती है.
इंफेक्शन (मास्टाइटिस)- ब्रेस्ट में सूजन और दर्द, आमतौर पर ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं में देखा जाता है.
ब्रेस्ट कैंसर- अगर गांठ कठोर है और लगातार बढ़ रहा है तो तुरंत डॉक्टर्स से संपर्क करना चाहिए.
ब्रेस्ट में गांठ कैसे चेक करें
1. शीशे के सामने सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन
सबसे पहले आइना के सामने खड़े हो जाएं.
दोनों ब्रेस्ट की साइज, बनावट और स्किन में किसी बदलाव को नोटिस करें.
अगर किसी ब्रेस्ट में सूजन, सिकुड़न या असमानता नजर आती है, तो डॉक्टर से सलाह लें.
2. हाथों से जांच करें
अपने हाथों से ब्रेस्ट टिशू में किसी भी गांठ या असमानता को महसूस करें.
एक हाथ को सिर के पीछे रखें और दूसरे हाथ से धीरे-धीरे ब्रेस्ट पर सर्कुलर मोशन में दबाव डालें.
इस जांच को कॉलर बोन (गर्दन के नीचे की हड्डी) से लेकर ब्रेस्ट के नीचे तक और बगल (armpit) तक बढ़ाएं.
उंगलियों के पैड (सिरे) से हल्का दबाव डालकर गांठ या किसी कठोर हिस्से को महसूस करें.
3. लेटकर सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन
लेटकर ब्रेस्ट की जांच करने से टिशू ज्यादा समान रूप से फैल जाते हैं, जिससे गांठों को महसूस करना आसान हो जाता है.
पीठ के नीचे एक तकिया रखें और एक हाथ को सिर के नीचे रखें.
दूसरे हाथ से ब्रेस्ट की सतह को हल्के, मध्यम और गहरे दबाव में महसूस करें.
कब डॉक्टर के पास जाएं
गांठ में दर्द न हो लेकिन कठोरता हो.
ब्रेस्ट की स्किन में सिकुड़न, लाली या बदलाव दिखता है.
निप्पल से असामान्य डिस्चार्ज जैसे खून या पीला पदार्थ होना.
आर्मपिट में गांठ या सूजन महसूस होना.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
यह भी पढ़ें : डोलो या फिर पैरासिटामोल, बुखार आने पर कौन सी दवा होती है ज्यादा कारगर?
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]
सीमा हैदर की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, यूजर्स को खूब पसंद आ रहा ये प्यारा वीडियो
[ad_1]
पाकिस्तान से बगावत करते हुए नेपाल के रास्ते भारत और मुहब्बत की सरहदे लांघते हुए जो महिला भारत पहुंची वो है सीमा हैदर जो कि अब सीमा सचिन मीणा हो चुकी है. पब्जी मोबाइल गेम से अपनी मोहब्बत की दास्तान लिखने वाली सीमा ने अब अपने मधु कलश से सचिन की मोहब्बत की निशानी का सबूत दुनिया को दिया है और ये निशानी एक बेटी के रूप में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उतरी है. जी हां, सीमा हैदर पांचवे बच्चे और सचिन के पहले बच्चे की मां बन चुकी है. इंतजार की घड़ियों पर विराम लगाते हुए आखिर सीमा सचिन ने अपने फैंस को खुशियां दे ही दीं. अब सीमा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी और गृह प्रवेश के नए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जिन्हें लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
सीमा की बेटी का पहला वीडियो आया सामने
सीमा हैदर एक प्यारी सी बच्ची की मां बन चुकी है और अब वो अस्पताल से अपने घर भी आ चुकी है जिसके बाद उनका अपने घर में ढोल नगाड़ों से स्वागत हुआ. इससे पहले सीमा ने अपनी नन्ही सी बेटी का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसे खूब प्यार मिल रहा है. वीडियो में सीमा अस्पताल के बेड पर लेटी है और उन्हीं के बाजू में नवजात भी लेटी हुई है. सीमा उसे दुलार रही है और काफी प्यार कर रही है. बच्ची भी अपनी मां के पहलू में सिमट रही है जो देखने में काफी प्यारा लग रहा है.
घर वालों ने गर्म जोशी से किया स्वागत
हालांकि अब सीमा हैदर अपनी बच्ची को लेकर अस्पताल से घर आ चुकी है, जहां उनके घर वालों ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया. वीडियो में सीमा हैदर घर में प्रवेश करते हुए दिख रही है. सीमा की ननद उन्हें गले लगा रही है और पीछे से ढोल बजने का शोर आ रहा है, जिससे पता लग रहा है कि सीमा के घर वाले कितना खुश हैं. वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स अपने रिएक्शन भी देते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘अबे-तबे’ और ‘ऐसी-तैसी’ भी करता है एलन मस्क का ग्रोक एआई, जवाब पढ़ लेंगे तो हंसते-हंसते हो जाएगा बुरा हाल
यूजर्स ने दी बधाई
वीडियो को सीमा सचिन के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बधाई हो सीमा क्या बात है. एक और यूजर ने लिखा…इस बच्ची की परवरिश अच्छे से करना, कहीं ये पाकिस्तान न चली जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सचिन को बधाई हो, बाप बन गया है.
यह भी पढ़ें: हिसाब-किताब में मास्टर हैं ये बंदर… कान्हा की धरती पर छीना सैमसंग का इतना महंगा फोन, यूजर्स ने जमकर लिए मजे
नए इनकम टैक्स नियमों और फॉर्म्स को लेकर आप भी दे सकते हैं सुझाव, सेलेक्ट कमिटी करेगी विचार
[ad_1]
New Income Tax Rules: देश में नए इनकम टैक्स कानून बनाने की शुरुआत हो चुकी है. सद में इनकम टैक्स विधेयक 2025 को पेश किया जा चुका है जिसपर संसद की सेलेक्ट कमिटी विचार कर रही है. और टैक्सपेयर्स होने के नाते आप भी नए इनकम टैक्स कानून बनाने में योगदान दे सकते हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) ने इनकम टैक्स रूल्स और उससे जुड़े फॉर्म्स को लेकर स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगे हैं. जिसे कम्पाइल करने के बाद सेलेक्ट कमिटी के पास विचार के लिए भेजा जाएगा.
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (Central Board Of Direct Tax) ने स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लेने के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल (e-filing portal) में यूटिलिटी को लॉन्च किया है जिसमें ओटीपी बेस्ड वैलिडेशन प्रोसेस के तहत स्टेकहोल्डर्स नए इनकम टैक्स विधेयक को लेकर अपने सुझाव सौंप सकते हैं. स्टेकहोल्डर्स नीचे दिए गए इस लिंक पर पर क्लिक कर सकते हैं.
8 मार्च 2025 से सभी स्टेकहोल्डर्स इस लिंक को एक्सेस कर सकते हैं. स्टेकहोल्डर्स अपना नाम और मोबाइल लिखने के बाद ओटीपी वैलिडेशन के जरिए नए इनकम टैक्स विधेयक को लेकर अपने सुझाव दे सकते हैं.
सीबीडीटी ने बयान में कहा, आयकर अधिनियम, 1961 की व्यापक समीक्षा के अनुरूप सुझाव एकत्र करने और संबंधित आयकर नियमों व विभिन्न प्रपत्रों (फॉर्म) के सरलीकरण पर काम करने का प्रयास जारी है. इस पहल का मकसद स्पष्टता बढ़ाना, अनुपालन बोझ को कम करना और अप्रचलित नियमों को समाप्त करना है जिससे करदाताओं तथा अन्य हितधारकों के लिए कर प्रक्रिया अधिक सुलभ हो सके. इसके अलावा, नियमों और प्रपत्रों को सुव्यवस्थित करने का उद्देश्य कर अनुपालन को सरल बनाना, करदाताओं की समझ में सुधार तथा दस्तावेज दाखिल करने की प्रक्रिया (फाइलिंग) को आसान बनाना, प्रशासनिक बोझ व त्रुटियों को कम करना और पारदर्शिता व दक्षता को बढ़ाना है.
व्यापक परामर्श प्रक्रिया के तहत नियमों व प्रपत्रों की समीक्षा के लिए गठित समिति चार श्रेणियों में हितधारकों से सुझाव आमंत्रित करती है, जिनमें भाषा का सरलीकरण और मुकदमेबाजी व अनुपालन बोझ में कमी लाना शामिल है.
ये भी पढ़ें
Gold Rate: सोने के दाम नए शिखर पर, 91000 रुपये के ऑलटाइम हाई के पार पहुंच गया भाव
[ad_2]
Google Pixel 9a Launch Today: आज लॉन्च हो सकता है गूगल का सबसे सस्ता फोन, जानें कितनी होगी कीमत
[ad_1]
Google Pixel 9a Launch: Smartphone के दीवानों को आज एक नया मॉडल देखने को मिल सकता है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि Google Pixel 9a को आज अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है. अगर यह मॉडल आज अमेरिका में लॉन्च होता है तो कल इसे भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा. आज लॉन्च होने पर 26 मार्च से इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी. लॉन्चिंग से पहले इसके फीचर्स और अनुमानित कीमत की जानकारी सामने आ चुकी है.
Google Pixel 9a के अनुमानित फीचर्स
इस फोन में 6.3 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट, 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ को सपोर्ट करेगा. इसे गूगल टेंसर G4 चिपसेट और प्राइवेसी के लिए itan M2 सिक्योरिटी चिप से लैस किया जा सकता है. इसमें 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.
दमदार कैमरा सेटअप के साथ आएगा Pixel 9a
बाकी पिक्सल डिवाइस की तरह गूगल Pixel 9a में भी दमदार कैमरा सेटअप दे सकती है. इसके रियर में 48MP का मेन और 13MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिल सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट लेंस दिया जा सकता है. यह फोन 5,100 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है, जो 23W चार्जिंग स्पीड के साथ आएगी.
क्या है अनुमानित कीमत?
Google Pixel 9a के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 43,000 रुपये रह सकती है, वहीं इसके 256GB वेरिएंट के लिए ग्राहकों को 52,000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं. कंपनी इस फोन के साथ 6 महीने का फिटबिट प्रीमियम, 3 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम और 3 महीने के लिए 100GB गूगल वन स्टोरेज फ्री दे सकती है. गूगल की प्लानिंग इसे iPhone 16e और Nothing Phone 3a के बीच प्लेस करने की है. इसकी लॉन्चिंग से पहले Pixel 8 की कीमतों में भारी कटौती हुई है और अब यह फ्लिपकार्ट पर 34 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 50,000 रुपये से कम में उपलब्ध है.
ये भी पढ़ें-
फ्री में देखनी हैं Amazon Prime पर फिल्में और वेब सीरीज? Jio-Airtel के इन रिचार्ज के साथ मिल रहा सब्सक्रिप्शन, देखें लिस्ट
[ad_2]
‘द डिप्लोमैट’ ने किया अब तक का सबसे कम कलेक्शन, फिर भी तोड़ा ‘वेदा’ का रिकॉर्ड
[ad_1]
The Diplomat Box Office Collection Day 5: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ सिनेमाघरों में दर्शकों को पसंद आ रही है. 14 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कलेक्शन भी कर रही है. हालांकि पिछले दो दिन से ‘द डिप्लोमैट’ की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. कम कलेक्शन के बाद भी फिल्म ने ‘वेदा’ को पछाड़ दिया है.
रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायरड फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने 4.03 करोड़ रुपए कमाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म को वीकेंड का थोड़ा-सा फायदा मिला और ये 4.68 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही. तीसरे दिन जॉन अब्राहम की फिल्म ने 4.74 करोड़ रुपए और चौथे दिन 1.53 करोड़ रुपए का कारोबार किया. अब ‘द डिप्लोमैट’ के पांचवें दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गई है.
‘द डिप्लोमैट’ ने ‘वेदा’ को पछाड़ा
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द डिप्लोमैट’ ने 5वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ रुपए कमाए हैं. ये फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. फिल्म ने 5 दिनों में कुल 16.38 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. इसी कलेक्शन के साथ ‘द डिप्लोमैट’ ने जॉन अब्राहम की पिछले फिल्म ‘वेदा’ को मात दे दी है. ‘वेदा’ ने पांच दिनों में 15.5 करोड़ रुपए कमाए थे जो कि ‘द डिप्लोमैट’ से कम है. इस फिल्म में जॉन के साथ शरवरी वाघ भी नजर आई थीं.
जॉन अब्राहम का वर्कफ्रंट
‘द डिप्लोमैट’ को शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में जॉन के साथ सादिया खतीब बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई हैं.  जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘द डिप्लोमैट’ के बाद एक्टर पॉलिटिकल-ड्रामा ‘तेहरान’ में दिखेंगे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर भी दिखाई देंगी. इसके अलावा जॉन शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान के सीक्वल पठान 2 का हिस्सा भी हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: रेखा से बेइंतहा नफरत करती थीं जया बच्चन, नहीं करना चाहती थीं ‘सिलसिला’ में साथ काम, फिर यूं हुईं राजी
[ad_2]
सुनीता विलियम्स की स्पेस से वापसी में जब आया खतरा! 7 मिनट तक टूट गया संपर्क
[ad_1]
Sunita Williams Returns: सुनीता विलियम्स 9 महीने से ज्यादा समय अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर सफलतापूर्वक लौट आई हैं. बुधवार (19 मार्च) की सुबह करीब 3.27 बजे स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर समेत चारों एस्ट्रोनॉट्स को लेकर फ्लोरिडा के समंदर में लैंड हुआ. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से धरती पर आने की एस्ट्रोनॉट्स की ये पूरी यात्रा करीब 17 घंटे की थी. इस यात्रा में एक पल भी वो आया था, जब NASA के वैज्ञानिकों की सांसें अटक गई थीं.
एस्ट्रोनॉट्स को लेकर आ रहे एयरक्राफ्ट ने जैसे ही धरती के वायुमंडल में प्रवेश किया तो उसका टेंपरेचर 1600 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा हो गया. यही वो समय था जब 7 मिनट के लिए कम्युनिकेशन ब्लैकआउट हो गया. इस दौरान अंतरिक्ष एजेंसी नासा का स्पेसक्राफ्ट से कॉन्टैक्ट टूट गया. हालांकि 7 मिनट बाद ही करीब 3.20 बजे स्पेसक्राफ्ट से संपर्क फिर से बहाल हुआ. इस यात्रा में 7 मिनट का जो समय लगा कि काफी महत्वपूर्ण समय होता है.
क्यों महत्वपूर्ण होता है ब्लैकआउट समय?
ब्लैकआउट के समय अगर टेंपरेचर सामान्य से बहुत अधिक हो जाए तो स्पेसक्राफ्ट के क्रैश होने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं. ऐसा पहले भी हो चुका है. एक फरवरी, 2003 को नासा का स्पेसक्राफ्ट कोलंबिया इसी दौरान हादसे का शिकार हुआ था. धरती के वायुमंडल में घुसते ही स्पेसक्राफ्ट क्रैश हो गया था, जिसमें भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला हादसे का शिकार हो गई थीं.
कम्युनिकेशन ब्लैकआउट क्या होता है?
अंतरिक्ष से जब भी कोई स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वायुमंडल में एंटर करता है तो उसकी स्पीड करीब 28 हजार किमी प्रति घंटे की होती है. इस स्पीड से जब कैप्सूल गुजरता है तो वायुमंडल से रगड़ खाता है. इसी घर्षण की वजह से कैप्सूल का टेंपरेचर और बढ़ जाता है. इस दौरान स्पेसक्राफ्ट का मिशन कंट्रोल से सिग्नल टूट जाता है. इस दौरान स्पेसक्राफ्ट से एजेंसी का संपर्क नहीं रहता है. इसी को कम्युनिकेशन ब्लैकआउट कहा जाता है. इस चुनौती को पार कर सुनीता विलियम्स समेत चारों एस्ट्रोनॉट्स धरती पर कुशलतापूर्वक लैंड कर गए.
यह भी पढ़ें- धरती पर लौटने के बाद कैसा है सुनीता विलियम्स का स्वास्थ्य, अब क्या होगा आगे? प्वाइंट्स में जानें सबकुछ
[ad_2]
भारत के सबसे अमीर IAS अधिकारी, जिन्होंने सिर्फ 1 रुपये में की थी नौकरी! पढ़िए उनकी Success Story
[ad_1]
भारत में UPSC सिविल सेवा परीक्षा सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. हर साल हजारों छात्र इसे पास करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से तैयारी करते हैं. इस परीक्षा को पास करने के बाद कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी चर्चा में आते हैं, जिनमें टीना डाबी और अमित लोढ़ा जैसे नाम शामिल हैं. लेकिन जब बात सबसे अमीर सिविल सर्वेंट की आती है, तो इस सूची में सबसे ऊपर नाम आता है आईएएस अमित कटारिया का. खास बात यह है कि उन्होंने अपनी नौकरी के शुरुआती दिनों में सिर्फ 1 रुपये सैलरी ली थी.
अमीर परिवार से आते हैं अमित कटारिया
अमित कटारिया हरियाणा के गुड़गांव के एक बेहद समृद्ध बिजनेस फैमिली से आते हैं. उनके परिवार का रियल एस्टेट का कारोबार दिल्ली-एनसीआर में फैला हुआ है, जिसकी सालाना आमदनी करोड़ों में है. अगर वे चाहते, तो अपने पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ा सकते थे, लेकिन उन्होंने देश सेवा को प्राथमिकता देते हुए सिविल सेवा को चुना.
ब्लैक चश्मे को लेकर आए थे चर्चा में
देश सेवा की अनूठी मिसाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित कटारिया ने जब सिविल सेवा जॉइन की, तब उन्होंने अपनी सैलरी के तौर पर सिर्फ 1 रुपये लेने का फैसला किया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनका यह कदम यह दिखाता है कि वे पैसे से ज्यादा देश सेवा को महत्व देते हैं.
शिक्षा और UPSC सफर
पर्सनल लाइफ और नेट वर्थ
अमित कटारिया की शादी अस्मिता हांडा से हुई है, जो पेशे से एक कॉमर्शियल पायलट हैं. यह जोड़ी घूमने की शौकीन है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ट्रैवल फोटोज शेयर करती रहती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमित कटारिया की कुल संपत्ति लगभग 8.90 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिससे वे भारत के सबसे अमीर IAS अधिकारी बन गए हैं. अमित कटारिया की यह कहानी बताती है कि सच्ची सेवा भावना पैसे से बड़ी होती है और अगर इरादे मजबूत हों, तो सफलता खुद-ब-खुद कदम चूमती है.
[ad_2]
Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के बाद से इन राशियों के जीवन में रह-रह आ सकती है परेशानी
[ad_1]
Surya Grahan 2025: 29 मार्च को साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. साल का पहला सूर्य ग्रहण इन 5 राशियों के लिए मुश्किल भरा होने वाला है.साल के पहले सूर्य ग्रहण के दिन शनि मीन राशि में गोचर करेंगे. इस दौरान बहुत से राशियों पर इसका प्रभाव नजर आएगा. जानते हैं कौन-सी हैं वो राशियां जिनको आर्तिक, पारिवारिक जीवन और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.
मेष राशि (Aries)-
मेष राशि वालों के लिए 29 मार्च के बाद स्थिति बदलने वाली है. इस दौरान मेष राशि वालों को अपनी हेल्थ का ख्याल रखने की जरुरत है. इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें. हेल्थ के साथ-साथ अपने रिश्तों को संभालकर रखें, अन्यथा आपके रिश्ते आपकी कटु वाणी के कारण खराब हो सकते हैं. बिजनेस और करियर को लेकर आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण के बाद का समय कठिन रहने वाला है. इस दौरान आपके खर्चें पहले के मुकाबले बढ़ सकते हैं जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. किसी भी प्रकार के इंवेस्टमेंट को बहुत सोच समझ कर करें. फैमली में बहस-बाजी से बजें और अपने रिश्ते मधुर बनाने की कोशिश करें.
तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वालों को इस सूर्य ग्रहण के बाद सावधान रहने की जरुरत है. करियर और जॉब में अपने काम को सावाधनी पूर्वक करें, किसी प्रकार की गलती आपको भारी पड़ सकती है. अपने बजट का ख्याल रखते हुए खर्चा करें. शादीशुदा रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि वालों को इस दौरान अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है. किसी भी तरह के विवाद से अपने आप को दूर रखें. शादीशुदा लाइफ में वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकते हैं. जिस वजह से आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं.
धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण के बाद का समय कठिन होने वाला है. इस दौरान आपको आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी तरह के लेन-देन में सावधानी बरतें. हेल्थ का ख्याल रखें.
Bhutadi Amavasya 2025: भूतड़ी अमावस्या क्या है ? मार्च में कब है ये, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में ला
[ad_2]