IPL 2025 से पहले वाशिंगटन सुंदर ने मां के लिए किया ऐसा काम, फैंस का जीता दिल
[ad_1]
वाशिंगटन सुंदर आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, जो अपनी टीम के साथ जुड़कर अभ्यास कर चुके हैं. आईपीएल में टीम संग जुड़ने से पहले उनके घर पर एक पूजा हुई थी, जिसकी फोटो उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उनकी फोटो देखकर फैंस की निगाहें उस चेहरे वाले टैटू पर अटक गई, जो उनके सीने में बना हुआ था.
वाशिंगटन सुंदर के सीने में महिला के चेहरे का टैटू देखकर फैंस कमेंट में पूछने लगे कि ये महिला कौन हैं? दरअसल सुंदर ने 4 फोटो शेयर की थी. इनमें से एक फोटो में वह अपनी मां के साथ खड़े हैं और उसमें समझ आ रहा है कि जिस चेहरे का टैटू उन्होंने गुदवाया है वो उनकी मां का ही है.
वाशिंटन सुंदर ने गुदवाया मां के चेहरे का टैटू
वाशिंगटन सुंदर ने फोटो में तमिल पोशाक पहना हुआ है, जो एक पारिवारिक कार्यक्रम का है. इस दौरान उनकी छाती पर उनकी मां का टैटू नजर आया जो उनके जीवन में परिवार के महत्व को दर्शाता है.
वाशिंगटन सुंदर क्रिकेट करियर
वाशिंगटन सुंदर का जन्म 5 अक्टूबर 1999 को चेन्नई में हुआ था. उन्होंने 2017 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने 9 टेस्ट, 23 वनडे और 54 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमश 25, 24 और 48 विकेट चटकाए हैं. ऑलराउंडर सुंदर बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं.
वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन में 3 करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा था. गुजरात आईपीएल 2025 में पहला मैच 25 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी.
गुजरात टाइटंस प्लेयर्स आईपीएल 2025
शुबमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, निशांत सिंधु, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जयंत यादव, अरशद खान, करीम जानत, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ईशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, प्रिसिध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, मोहम्मद सिराज.
[ad_2]
Surya Gochar 2025: सूर्य के गोचर से शुरू होगा बदलाव! मेष और सिंह समेत कई राशियों को मिलेगी सफलत
[ad_1]
Sun Transit 2025: वर्तमान समय में सूर्य मीन राशि में स्थित हैं, जिस कारण खरमास चल रहा है. सोमवार 14 अप्रैल 2025 को ब्रह्म मुहूर्त में 03:30 AM पर सूर्यदेव मेष राशि में प्रवेश करेंगे तब खरमास समाप्त हो जाएगा. जब सूर्य इस राशि में गोचर करते हैं, तो वे अत्यंत शक्तिशाली हो जाते हैं और उनके शुभ प्रभाव देने की क्षमता भी अधिक हो जाती है.
बता दें कि सूर्य का यह गोचर लगभग 30 दिनों तक प्रभावी रहेगा. यानी 15 मई 2025 तक सूर्य मेष राशि में स्थित रहेंगे. चैत्र मास में सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने की घटना को मेष संक्रांति के रूप में मनाया जाता है. इस दिन श्रद्धालु गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान कर आस्था प्रकट करते हैं. साथ ही, वे पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य में संलग्न होते हैं. संक्रांति तिथि के अवसर पर पितरों के तर्पण का भी विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है.
खरमास कब लगता है?
जब सूर्य देव धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास शुरू होता है. इस समय गुरु ग्रह का प्रभाव कमजोर या खत्म हो जाता है. शुभ कार्यों के लिए गुरु का मजबूत होना जरूरी माना जाता है. खरमास के दौरान सूर्य शक्तिशाली होते हैं, लेकिन गुरु कमजोर होते हैं. इसी कारण इस अवधि में शुभ कार्य, जैसे विवाह या अन्य मांगलिक काम, नहीं किए जाते हैं.
मेष राशि में सूर्य गोचर का प्रभाव
सूर्य के मेष राशि में प्रवेश से तीन राशियों के लिए सुनहरा समय शुरू हो सकता है. जब सूर्य अपनी उच्च राशि में गोचर करते हैं, तो इन तीन राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खुल सकते हैं. करियर, धन और रिश्तों में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं. यह समय नए लक्ष्य तय करने और पुराने सपनों को पूरा करने के लिए बहुत शुभ रहेगा, क्योंकि इन 3 राशियों के लोग अपनी मेहनत का अच्छा फल पाएंगे. आइए जानते हैं कि ये तीन भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि (Surya Gochar 2025 Mesh Rashifal)
जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव इस राशि के जातकों पर सबसे अधिक पड़ता है. यह समय आपके लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता लेकर आएगा.
• करियर और व्यवसाय– नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं और व्यवसाय में तरक्की के रास्ते खुलेंगे. यदि कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय बहुत अनुकूल रहेगा.
• आर्थिक स्थिति– धन की आवक बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. निवेश के लिए यह अच्छा समय है, लेकिन सोच-समझकर फैसला लें.
• रिश्ते और परिवार– पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी. प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी और शादीशुदा लोगों के लिए यह समय खुशियों से भरा रहेगा.
• स्वास्थ्य – संतुलित आहार लें और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें.
सिंह राशि (Surya Gochar 2025 Singh Rashifal)
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर बहुत फायदेमंद और ऊर्जा से भरपूर रहेगा. चूंकि सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं, इसलिए इसका प्रभाव सकारात्मक रहेगा.
• करियर – यह समय नौकरी और व्यवसाय में सफलता दिलाने वाला होगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. बिजनेस में तरक्की के अच्छे मौके मिलेंगे और टीम के साथ काम करने से फायदा होगा.
• आर्थिक स्थिति– आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और निवेश करना लाभदायक रहेगा.
• रिश्ते– प्रेम जीवन में नई ताजगी आएगी. शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रिश्तों को और मजबूत करने का है. अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताएं और अपने संबंधों को गहरा करें.
धनु राशि (Surya Gochar 2025 Dhanu Rashifal)
धनु राशि के लिए भी सूर्य का यह गोचर बहुत शुभ साबित होगा. यह समय नए अवसरों और सफलताओं से भरा रहेगा.
• करियर और आर्थिक स्थिति– आपकी मेहनत और योग्यता को पहचान मिलेगी. बिजनेस करने वालों को विदेश से लाभ के अवसर मिल सकते हैं.
• आर्थिक स्थिति – मजबूत होगी और नए इनकम के स्रोत बन सकते हैं. यदि व्यापार में नई योजनाओं को अपनाएंगे, तो फायदा मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें और बचत पर ध्यान दें, जिससे बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा.
• रिश्ते और स्वास्थ्य– शादीशुदा लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक काम से थकान हो सकती है. आराम करना न भूलें.
यह भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: शनि गोचर 10 दिन बाद, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
क्या रोबोट बनेगा रे तू… AI से लैस रोबोट के हाथ से महिला ने चुराया बैग तो हो गया कंफ्यूज
[ad_1]
28 हजार KMPH की स्पीड, 1600 डिग्री पारा.. आग के गोले में बैठ कैसे धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स
[ad_1]
Sunita Williams Returns to Earth : नासा की एस्ट्रेनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस सेंटर (ISS) में 9 महीने का समय बिताकर आखिरकार धरती पर लौट आए हैं. नासा के सभी 4 एस्ट्रोनॉट स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट कैप्सूल के जरिए ISS से धरती पर लौटे. स्पेसएक्स के कैप्सूल ने 17 घंटे की वापसी यात्रा कर भारतीय समय के अनुसार बुधवार (19 मार्च) को सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर फ्लोरिडा के तट पर स्पलैशडाउन किया.
इस यात्रा में सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के साथ नासा के निक हेग और रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉस्मोस के कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुलनोव भी साथ थे. स्पेसएक्स के कैप्सूल के धरती पर स्पलैशडाउन होने के करीब एक घंटे के बाद सुनीता विलियम्स हंसते हुए कैमरे की ओर हाथ हिलाते हुए निकली.
हालांकि, नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद धरती पर लौटने की खुशी से पहले कई घंटे ऐसे भी थे, जब सभी एस्ट्रोनॉट के साथ पूरी दुनिया ने अपने फिंगर्स क्रॉस कर रखे थे. धरती पर लौटने की यात्रा में स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट का सबसे मुश्किल चरण पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश के दौरान था. इस दौरान स्पेसक्राफ्ट की रफ्तार 28,800 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की थी. जिसके घर्षण के कारण स्पेसक्राफ्ट के बाहरी हिस्से का तापमान करीब 1,600 डिग्री सेल्सियस था. इतने ज्यादा तापमान होने के कारण स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वायुमंडल में एक आग के गोले की तरह उतर रहा था. वहीं, स्पेसक्राफ्ट में लगे हीट शील्ड के कारण उसमें बैठे सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट आए.
स्पेसक्राफ्ट के आग का गोला बनने के बाद अंतरिक्ष यात्री कैसे रहते हैं सुरक्षित?
स्पेसएक्स ने अपने ड्रैगन कैप्सूल को धरती के वायुमंडल के ताप से बचाव के लिए PICA के फेनोलिक-इम्प्रेगनेटेड कार्बन एब्लेटर के हीट-रेजिस्टेंट केसिंग से लैस किया था. इस लाइट वेट मेटेरियल का इस्तेमाल सबसे पहले नासा ने ही किया था. इसके बाद स्पेसएक्स ने अपने ड्रैगन कैप्सूल को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से कार्गो और ह्यूमन मूवमेंट के लिए PICA टाइल्स् का इस्तेमाल करने लगी.
यह भी पढ़ेंः यूक्रेन-रूस युद्ध शांति में भारत निभा सकता है अहम भूमिका, पोलैंड के मंत्री का बड़ा बयान
[ad_2]
1 अप्रैल से लागू होगा TDS का नया नियम, सीनियर सिटिजेंस के साथ इन्हें भी होगा फायदा
[ad_1]
New Tax Rule: 1 अप्रैल, 2025 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई नियम बदल जाएंगे. इनमें TDS नियमों में होने वाले बदलाव भी शामिल हैं, जिसका ऐलान फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश करने के दौरान किया था. इसका मकसद टैक्स अनुपालन को सरल बनाने के साथ ही साथ टैक्सपेयर्स को भी राहत देना है. इन सुधारों से न केवल टैक्स अमाउंट में कमी आएगी, बल्कि डिस्पोजेबल इनकम भी बढ़ेगी. आइए 1 अप्रैल से TDS के नियमों में होने जा रहे बदलावों पर एक नजर डालते हैं.
सीनियर सिटिजंस को मिलेगी राहत
सरकार ने बजट 2025 में सीनियर सिटिजंस के साथ-साथ देश के मिडिल क्लास को भी ब्याज आय पर TDS लिमिट में छूट दी है. इसके तहत 1 अप्रैल, 2025 से  FD, RD और अन्य डिपॉजिट स्कीमों पर TDS तभी कटेगा, जब एक वित्त वर्ष में कुल ब्याज आय 1 लाख रुपये से अधिक होगी. ब्याज से इनकम 1 लाख रुपये से अधिक होने पर TDS डिडक्शन एक्स्ट्रा अमाउंट पर होगा. यह सीनियर सिटिजंस के लिए इसलिए राहत की बात है क्योंकि रिटायरमेंट के बाद उनकी आय का एक बड़ा जरिया बैंक डिपॉजिट पर मिलने वाला इंटरेस्ट होता है.
नियमित करदाताओं के लिए बढ़ी TDS लिमिट
सरकार ने देश के सामान्य नागरिकों के लिए TDS डिडक्शन की लिमिट को 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया है. यानी कि FD पर सालाना 50,000 रुपये तक इंटरेस्ट इनकम पर कोई TDS नहीं कटेगा.
गेमिंग के लिए नया नियम
सरकार ने लॉटरी, क्रॉसवर्ड पजल और घुड़दौड़ जैसी गेमिंग से होने वाली कमाई पर भी TDS के नियम बदल दिए हैं. अब विनिंग अमाउंट 10,000 रुपये से ज्यादा होने पर भी टीडीएस कटेगा. इस नए नियम के तहत अगर कोई व्यक्ति तीन बार 8,000 रुपये जीते, तो भी जीत के टोटल अमाउंट 24,000 रुपये पर टीडीएस नहीं कटेगा क्योंकि हर बार जीत की राशि 10,000 रुपये से कम है. जबकि पहले इस पूरे 24,000 रुपये पर टैक्स काटा जाता था.
म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार निवेशकों को राहत
म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए डिविडेंड और इनकम एग्जेम्प्शन लिमिट को 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है. इससे निवेशकों को फायदा हुआ.
इंश्योरेंस और ब्रोकरेज कमीशन पर फायदा
सरकार ने नए नियमों के तहत कमीशन एजेंटों को भी राहत दी है. इंश्योरेंस एजेंट्स के लिए टीडीएस कटौती की लिमिट को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया गया है. इससे छोटे बीमा एजेंटों और कमीशन कमाने वालों की टैक्स देनदारी कम होगी.
ये भी पढ़ें:
आज डिवाइन हीरा ज्वैलर्स लिमिटेड में पैसा लगाने का आखिरी दिन, 2.7 गुना हुआ सब्सक्राइब; जानें जीएमपी
[ad_2]
क्या आम इंसान भी स्पेस जाने के लिए कर सकता है आवेदन? जान लीजिए पूरा सेलेक्शन प्रोसेस
[ad_1]
क्या आपने कभी आसमान में तारों के बीच सफर करने का सपना देखा है? क्या आपको अंतरिक्ष की गहराइयों में तैरते हुए पृथ्वी को दूर से देखने की ख्वाहिश है? पहले यह केवल वैज्ञानिकों और प्रशिक्षित अंतरिक्ष यात्रियों के लिए ही संभव था, लेकिन अब आम लोग भी स्पेस में जाने का सपना पूरा कर सकते हैं. प्राइवेट स्पेस कंपनियों जैसे स्पेसएक्स, ब्लू ओरिजिन और वर्जिन गैलेक्टिक ने स्पेस टूरिज्म को साकार कर दिया है.
अब कोई भी व्यक्ति कुछ शर्तों को पूरा करके अंतरिक्ष की रोमांचक यात्रा कर सकता है. हालांकि, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया, स्वास्थ्य मानदंड, ट्रेनिंग और भारी भरकम खर्च जैसी कई आवश्यकताएं पूरी करनी पड़ती हैं. तो अगर आप भी अंतरिक्ष में जाने का सपना देखते हैं, तो जानिए कैसे करें आवेदन, क्या है चयन प्रक्रिया और कितना आएगा खर्च!
आम इंसान के लिए स्पेस का रास्ता
पहले अंतरिक्ष में सिर्फ सरकारी एजेंसियां जैसे नासा या इसरो अपने अंतरिक्ष यात्रियों को भेजती थीं. लेकिन अब प्राइवेट कंपनियां जैसे स्पेसएक्स, ब्लू ओरिजिन और वर्जिन गैलेक्टिक ने यह मौका आम लोगों के लिए भी खोल दिया है. ये कंपनियां स्पेस टूरिज्म को बढ़ावा दे रही हैं, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति कुछ शर्तों को पूरा करके अंतरिक्ष की यात्रा कर सकता है.
जानिए आवेदन कैसे करें
स्पेस में जाने के लिए आपको इन कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. हर कंपनी का तरीका थोड़ा अलग है. यहां पढ़िए पूरी जानकारी:
स्पेसएक्स: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स खास मिशन जैसे "इंस्पिरेशन4" (2021) और "पोलारिस डॉन" (2024) के जरिए आम लोगों को मौका देती है. उनकी वेबसाइट (spacex.com) पर डायरेक्ट अप्लाई का ऑप्शन नहीं है. आपको उनके पार्टनर प्रोग्राम्स, चैरिटी अभियानों या स्पॉन्सरशिप के जरिए चुना जा सकता है. इसके लिए उनकी साइट पर अपडेट्स चेक करते रहें.
वर्जिन गैलेक्टिक: यह कंपनी सीधे टिकट बेचती है. उनकी वेबसाइट (virgingalactic.com) पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें. टिकट की कीमत लगभग 3.7 करोड़ रुपये ($450,000) है.
ब्लू ओरिजिन: जेफ बेजोस की कंपनी "न्यू शेपर्ड" प्रोग्राम के तहत सीटें ऑफर करती है. उनकी साइट (blueorigin.com) पर रजिस्टर करके आप नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं या डायरेक्ट बुकिंग कर सकते हैं. कीमत 1.6 से 4 करोड़ रुपये ($200,000-$500,000) तक हो सकती है. रजिस्ट्रेशन के दौरान आपको अपना नाम, उम्र, स्वास्थ्य जानकारी और कुछ बेसिक डिटेल्स देनी होंगी.
जानिए क्या है चयन प्रक्रिया
स्पेस में जाने के लिए सख्त चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जैसे कि:
स्वास्थ्य जांच: आपका शरीर अंतरिक्ष के माहौल को झेल सके, इसके लिए मेडिकल टेस्ट होता है. हड्डियां, दिल, फिटनेस, ऊंचाई, वजन और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाती है.
ट्रेनिंग: चयन के बाद कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है. इसमें जीरो-ग्रैविटी सिमुलेशन, स्पेससूट पहनना और आपात स्थिति से निपटना सिखाया जाता है. वर्जिन गैलेक्टिक और ब्लू ओरिजिन में यह 2-5 दिन की होती है, जबकि स्पेसएक्स के लंबे मिशन के लिए हफ्तों की ट्रेनिंग हो सकती है.
पैसों का इंतजाम: स्पेस ट्रिप बहुत महंगी है. वर्जिन गैलेक्टिक का टिकट-3.7 करोड़, ब्लू ओरिजिन का-1.6-4 करोड़ और स्पेसएक्स के ऑर्बिटल मिशन का 10 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है.
लॉटरी या नीलामी: कुछ मिशन में सीटें लॉटरी या नीलामी से मिलती हैं. ब्लू ओरिजिन नीलामी करता है, स्पेसएक्स ने पहले लॉटरी का इस्तेमाल किया है, और वर्जिन गैलेक्टिक में सीधे बुकिंग होती है.
जानिए क्या भारत से भी है संभव
भारत में अभी स्पेस टूरिज्म शुरू नहीं हुआ है. इसरो "गगनयान" मिशन पर काम कर रहा है, लेकिन यह आम लोगों के लिए नहीं है. फिलहाल भारतीयों को विदेशी कंपनियों के जरिए ही आवेदन करना होगा. भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स प्रेरणा देती हैं, हालांकि वे नासा की प्रोफेशनल एस्ट्रोनॉट हैं, न कि टूरिस्ट.
जानिए कितना समय है लगता
चयन के बाद ट्रेनिंग और तैयारी में कुछ हफ्तों से लेकर महीनों तक का समय लग सकता है. यात्रा की अवधि मिशन पर निर्भर करती है:
सबऑर्बिटल ट्रिप (वर्जिन गैलेक्टिक/ब्लू ओरिजिन): 10-15 मिनट.
ऑर्बिटल मिशन (स्पेसएक्स): 3-5 दिन.
[ad_2]
अयोध्या में राम नवमी का शेड्यूल हुआ जारी, देखें कैसे मनेगा रामलला का जन्मोत्सव
[ad_1]
Ram Navami 2025: चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन यानी महानवमी बहुत महत्वपूर्ण तिथि मानी गई है. इस दिन जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णु जी ने अपने 7वां अवतार श्रीराम के रूप में लिया था. इसे राम नवमी के रूप में जाना जाता है.
इस दिन त्रेतायुग में भगवान राम का जन्म हुआ था. अयोध्या में राम जन्मोत्सव की रौनक देखने लायक होती है. यहां धूमधाम से रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाता है. आइए जानते हैं अयोध्या में राम नवमी का पूरा शेड्यूल.
राम नवमी कब है ?
इस साल राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को है. राम जी दोपहर 12 बजे जन्मे थे. भगवान राम का जन्म इक्ष्वाकु वंश में हुआ था, जिसकी स्थापना सूर्य के पुत्र राजा इक्ष्वाक ने की थी, इसलिए भगवान राम को सूर्यवंशी भी कहा जाता है.
अयोध्या में राम नवमी 2025 पूरा शेड्यूल
• श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर रान नवमी कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
• अयोध्या में राम नवमी के खास दिन पर सुबह 9.30 बजे रामलला का अभिषेक होगा. सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक भगवान श्री रामलला का अभिषेक होगा.
• 10:30 से 10:40 बजे तक 10 मिनट के लिए गर्भगृह पर पर्दा रहेगा.
•  इसके बाद 10:40 से 11:45 बजे तक भगवान का श्रृंगार किया जाएगा. इस दौरान श्रद्धालुओं के दर्शन करना जारी रहेगा.
• सुबह 11:45 बजे के बाद भगवान को भोग लगाने के लिए पट को बंद कर दिया जाएगा.
• फिर दोपहर 12 बजे रामलला की आरती के साथ पट खुलेंगे. सूर्य की किरणें रामलला का तिलक करेंगी. करीब 4 मिनट तक सूर्य किरणे रामलला के मस्तक पर सुशोभित रहेंगी.
• वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस पाठ के अलावा दुर्गा सप्तशती के 1 लाख मत्रों से आहुति भी दी जाएगी.
सूर्य तिलक का महत्व
श्री राम जन्म से सूर्यवंशी थे और उनके कुल देवता सूर्यदेव हैं. मान्यता है चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर 12:00 बजे श्रीराम का जन्म हुआ था. उस समय सूर्य अपने पूर्ण प्रभाव में थे.सनातन धर्म में सूर्य को ऊर्जा का स्रोत और ग्रहों का राजा माना जाता है. ऐसे में जब देवता अपनी पहली किरण से भगवान का अभिषेक करते हैं तो उसे आराधना में और देवत्व का भाव जाग जाता है. इस परिकल्पना को सूर्य किरण अभिषेक कहा जाता है.
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 8 या 9 कितने दिन की है, अष्टमी-नवमी कब की है, नोट करें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
अमन के साथ हर रोज लड़ाई करती थीं राशा थडानी, बोलीं- लेकिन अब मैं उसके बिना रह नहीं सकती
[ad_1]
Rasha Thadani News: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है. वो फिल्म आजाद में नजर आई थीं. इस फिल्म में अजय देवगन और अमन देवगन नजर आए थे. फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की काफी चर्चा हुई थी हालांकि, ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. हालांकि, राशा थडानी ने अपने डांसिंग स्किल्स से फैंस को खूब इंप्रेस किया था. हाल ही में राशा ने अमन के साथ फ्रेंडशिप बॉन्ड पर बात की थी.
अमन संग कैसा है राशा का बॉन्ड?
बता दें कि आजाद ओटीटी पर रिलीज हो गई है. राशा ने फिल्म के ओटीटी रिलीज के बारे में बताते हुए एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने अमन के बारे में बात की. राशा ने अमन के फर्स्ट इम्प्रेशन की बात करते हुए कहा- ‘वो जब आया तो मुझे लगा था कि हमारे बीच बनेगी नहीं. लेकिन अब ये एक फनी स्टोरी हो गई है. हम इसका मजाक उड़ाते हैं और इसे लेकर हंसते हैं. हमारे बीच बहुत अच्छा बॉन्ड बन गया है. हमें कोई अलग नहीं कर सकता. मैं उसके बिना रह नहीं सकती.’
इसके अलावा राशा ने बताया कि वो और अमन सेट पर बहुत लड़ते थे. राशा ने कहा, ‘मेरी और अमन के बीच हर रोज लड़ाई होती थी. छोटी-छोटी चीजों पर जैसे खाना वो हमेशा मेरा खाना खाना चाहता था.’
बता दें कि इस फिल्म में राशा ने एक आइटम नंबर भी किया था. उनका डांस नंबर ऊई अम्मा काफी वायरल हुआ था. राशा के स्टेप्स, डांस मूव्स और एक्सप्रेशन के फैंस दीवाने हो गए थे. गाने पर खूब रील्स वीडियोज बनाए गए. हाल ही में राशा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था. उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी.
ये भी पढ़ें- Kapoor & Sons ने पूरे किए 9 साल, सिद्धार्थ मल्होत्रा शेयर किया फिल्म का एक्सपीरियंस
[ad_2]
स्पेस से लौटकर ये अजीब हरकतें कर सकती हैं सुनीता विलियम्स, इन आदतों को छोड़ने में लगेगा वक्त
[ad_1]
स्पेस से लौटकर ये अजीब हरकतें कर सकती हैं सुनीता विलियम्स, इन आदतों को छोड़ने में लगेगा वक्त