25 हजार रुपये के बजट में दमदार स्मार्टफोन्स, OnePlus से लेकर Motorola तक शामिल

[ad_1]

Best Smartphones under Rs 25k: अगर आप नया Smartphone लेने की योजना बना रहे हैं तो 25,000 रुपये से कम में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं. इस सेगमेंट में आने वाले मॉडल्स दमदार फीचर्स से लैस होते हैं और जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं डालते. आज हम आपके लिए OnePlus से लेकर Motorola तक के उन स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जो 25,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं.

OnePlus Nord CE4

इस फोन में 6.7 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट मिलता है. यह 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है. इसमें 50MP के मेन सेंसर के साथ डुअल कैमरा सेटअप और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है. लिमिटेड टाइम ऑफर के तहत इसकी कीमत 19,999 रुपये से शुरू हो रही है. अगर आप इस रेंज में कॉम्पैक्ट फोन लेना चाहते हैं तो ये फोन आपके लिए बेहतर ऑप्शन होगा.

Nothing Phone 3a

25,000 रुपये की रेंज में Nothing Phone 3a एक अच्छा विकल्प है. इसमें 6.77 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है. Phone 2a में दिए गए मीडियाटेक चिपसेट को बदलकर इस मॉडल को Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP मेन सेंसर के साथ टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है. फ्रंट में यह 32MP कैमरा से लैस है. फ्लिपकार्ट से इसे 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Motorola Edge 50 Fusion

मोटोरोला भी इस रेंज में एक शानदार फोन पेश करती है. Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच का Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 13MP का डुअल कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर से लैस इस फोन में 5000 mAh की बैटरी है. फ्लिपकार्ट पर यह 22,999 रुपये में उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें-

फ्री में देखनी हैं Amazon Prime पर फिल्में और वेब सीरीज? Jio-Airtel के इन रिचार्ज के साथ मिल रहा सब्सक्रिप्शन, देखें लिस्ट

[ad_2]

क्या ईशा देओल का अजय देवगन संग रहा था अफेयर? एक्ट्रेस बोलीं- मैं उनके साथ खूबसूरत बॉन्ड शेयर कर

[ad_1]

Esha Deol Dating Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने 2002 में अपने करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, कुछ साल काम करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी. अब वो 14 साल बाद इंडस्ट्री में कमबैत करने जा रही हैं. हाल ही में ईशा देओल ने अजय देवगन संग अफेयर की खबरों पर रिएक्ट किया है.

Quint संग बातचीत में ईशा ने कहा कि उनका नाम कई एक्टर संग जोड़ा गया था, इसमें अजय देवगन का नाम भी शामिल था. ईशा ने इन अफवाहों के पीछे की वजह के बारे में भी बात की.

ईशा देओल ने किया रिएक्ट

ईशा ने कहा, ‘मेरा नाम कई एक्टर्स संग जोड़ा गया था. इसमें से कुछ सच भी हो सकता है और कुछ नहीं भी. लोगों ने मेरा नाम अजय देवगन संग भी जोड़ने की कोशिश की थी. मैं अजय देवगन संग खूबसूरत और अलग बॉन्ड शेयर करती हूं. ये बहुत रिस्पेक्ट, प्यार और सराहना से भरा है. ये बहुत अजीब था.’

आगे उन्होंने कहा, ‘उस वक्त उन अफवाहों के पीछे ये भी कारण हो  सकता है कि उन्होंने साथ में कई सारी फिल्में की थी.’

बता दें कि ईशा देओल और अजय देवगन ने फिल्म युवा, मैं ऐसा ही हूं, काल, इंसान और कैश जैसी फिल्में की हैं. उन्होंने 2022 में वेब सीरीज रुद्रा में काम किया था. साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर में राशी खन्ना, अतुल कुलकर्णी और आशीष विद्यार्थी  जैसे स्टार्स नजर आए थे. इस सीरीज को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

अब ईशा को फिल्म तुमको मेरी कसम में देखा जाएगा. इस फिल्म में अदा शर्मा, अनुपम खेर, इश्वाक सिंह जैसे स्टार्स नजर आएंगे. फिल्म 21 मार्च को रिलीज हो रही है. इस फिल्म को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया है.

ये भी पढ़ें- Sikandar Release Date: कहीं फ्लॉप न हो जाए सलमान खान की ‘सिकंदर’? रिलीज डेट सुनते ही आप भी यही कहेंगे

[ad_2]

‘तालिबान शासन में लौटना मौत के बराबर’, पाकिस्तान में अफगानी महिलाओं को सता रहा वापस भेजे जाने क

[ad_1]

Pakistan Afghanistan News: पाकिस्तान हाल ही में अफगान शरणार्थियों के निर्वासन की समय सीमा बढ़ाने के तालिबान के अनुरोध को खारिज कर दिया. कई महीनों तक तालिबान शासन से लड़ने और विरोध करने के बाद मार्च 2022 में महिला अधिकार कार्यकर्ता जहरा मौसवी पड़ोसी देश पाकिस्तान चली गई थी. अब वहां उन्हें डर सता रहा है कि कहीं पाकिस्तानी सुरक्षाबल पकड़कर उन्हें फिर से अफगानिस्तान न भेज दें.

अफगानिस्तान छोड़ने के लिए होना पड़ा मजबूर

जहरा मौसवी ने अगस्त 2021 में तालिबान के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शनों में सक्रिय रूप से भाग लिया था. उन्होंने सार्वजनिक रूप से समारोहों और प्रदर्शनों में भाग लेकर महिलाओं के अधिकारों की वकालत की और दुनिया के बाकी हिस्सों में अफगान महिलाओं की आवाज को बुलंद करने की कोशिश की. हालांकि तालिबान की ओर से  महिलाओं और लड़कियों पर प्रतिबंध लगाए जाने और धीरे-धीरे उन्हें सार्वजनिक जीवन से बाहर किए जाने के कारण जहरा मौसवी को अफगानिस्तान छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा.

महिला कार्यकर्ताओं का सता रहा निर्वासन का डर

डी डब्ल्यू न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान में रहने के लिए जहरा को जो आवश्यक दस्तावेज चाहिए थे, उसे हासिल करने के लिए भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. जहरा मौसवी ने बताया, “मैं पाकिस्तान की सख्त वीजा नीतियों के कारण अपने और अपने परिवार के लिए वैध पाकिस्तानी वीजा प्राप्त नहीं सकी. इस वजह से पाकिस्तानी पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया. वे सादे कपड़े में घुसे, घर की तलाशी ली. इसके बाद मुझे और मेरी बेटी को गिरफ्तार कर लिया. वे हमें निर्वासन हिरासत शिविर में ले गए.”

जहरा ने कहा कि वहां उन्हें दो दिन और एक रात के लिए बेहद कठोर परिस्थितियों में रखा गया था और केवल मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के दबाव के कारण रिहा किया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक कई अन्य अफगान महिला कार्यकर्ताओं ने भी बात करते हुए अपनी समस्याओं के बारे में बताया. एक महिला कार्यकर्ता जमीला अहमदी ने कहा कि उनकी कई महिला साथी को पहले ही अफगानिस्तान वापस भेज दिया गया है और चेतावनी दी है कि उनकी भी जान का खतरा है.

‘तालिबान शासन में लौटना मौत के बराबर’

उन्होंने कहा, “तालिबान अपराधों पर मेरी रिपोर्टिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (NDS) के साथ मेरी भागीदारी ने मुझे काफी खतरे में डाल दिया है. अगर मुझे तालिबान शासन में लौटने के लिए मजबूर किया जाता है, तो यह निश्चित रूप से एक निश्चित मौत होगी.” कई महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में तभी शरण मांगी जब तालिबान शासित अफगानिस्तान में स्थिति असहनीय हो गई.

ये भी पढ़ें: 28 हजार KM/PH की स्पीड, 1600 डिग्री पारा… आग के गोले में बैठ कैसे धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, जानें पूरी कहानी

[ad_2]

IPL 2025 के बाद भी संन्यास नहीं लेंगे एमएस धोनी? 2029 तक खेलने का प्लान! दावे से दुनिया हैरान

[ad_1]

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से 2019 में रिटायरमेंट लेने वाले एमएस धोनी अभी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं. अपनी कप्तानी में टीम को 5 बार चैंपियन बनाने वाले धोनी अब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलते हैं. पिछले 2-3 सीजन में हर बार अफवाएं फैली हैं कि धोनी रिटायरमेंट ले सकते हैं लेकिन सीजन खत्म होने पर हर बार धोनी उन खबरों को खारिज ही किया है. धोनी की फिटनेस वैसे अभी भी अच्छी है लेकिन उनके घुटने में समस्या रही है जिसका 2023 में ऑपरेशन भी हुआ था. यही कारण उन्हें आईपीएल से रिटायरमेंट लेने पर मजबूर कर सकता है. इस बीच उनके साथ खेल चुके रॉबिन उथप्पा ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर वह अगले 4 साल और आईपीएल खेलें तो भी मुझे कोई हैरानी नहीं होगी.

एमएस धोनी को घुटने में तकलीफ है और आईपीएल 2023 के बाद तो उन्हें घुटने की सर्जरी भी करानी पड़ी थी. आईपीएल के पिछले दो सीजन में उन्होंने कुल 130 गेंदें खेली हैं और इसमें वह अच्छे नजर आए थे. इस बार भी धोनी के संन्यास को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. क्या धोनी आईपीएल 2025 के बाद भी खेलना जारी रखेंगे? सीएसके और टीम इंडिया में उनके साथ खेल चुके रॉबिन उथप्पा का मानना ​​है कि कोई भी धोनी के दिमाग को नहीं पढ़ सकता.

एमएस धोनी अगले 4 साल तक खेले तो भी हैरानी नहीं होगी- रॉबिन उथप्पा

रॉबिन उथप्पा ने जियो हॉटस्टार पर कहा, “अगर आपके पास वो हुनर ​​है और अगर आपके पास आगे बढ़ने का जुनून है तो मुझे नहीं लगता कि कोई किसी चीज आपको रोक सकती है. अगर वह (एमएस धोनी) आईपीएल 2025 सीजन के अंत में संन्यास ले लेते हैं तो मुझे हैरानी नहीं होगा. लेकिन अगर धोनी अगले 4 आईपीएल सीजन और खेलते हैं तो भी मुझे कोई हैरानी नहीं होगी.”

एमएस धोनी आईपीएल करियर

पहले सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे एमएस धोनी 2 साल पुणे सुपरजायंट्स के लिए खेले थे, इस दौरान सीएसके पर बैन लगा हुआ था. फिर धोनी सीएसके में लौट आए थे. धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को 5 खिताब जिताए हैं. धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 264 मैचों में 5243 रन बनाए हैं. आईपीएल में उन्होंने 24 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं, उनका आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 84 रन का है.

[ad_2]

रेलवे टेक्नीशियन का रिजल्ट जारी! CBT में पास कैंडिडेट्स को अब करना होगा ये काम

[ad_1]

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन ग्रेड 3 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम 19 मार्च 2025 को घोषित कर दिया है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

ये है रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आरआरबी का उद्देश्य 9,144 तकनीशियन पदों को भरना है, जिसमें से 1,092 पद तकनीशियन ग्रेड I सिग्नल के लिए हैं और 8,052 पद तकनीशियन ग्रेड III के लिए हैं.

परीक्षा और उत्तर कुंजी विवरण

यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 20 दिसंबर से 30 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी. प्रोविजनल उत्तर कुंजी 6 जनवरी 2025 को जारी की गई थी, और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2025 थी.

दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) और चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा. डीवी के लिए कॉल लेटर में स्थान, तिथि और समय की जानकारी होगी. डीवी के बाद, उम्मीदवारों को अगले दिन नामित रेलवे अस्पतालों में चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा जाएगा.

इन बातों का रखें ध्यान

डीवी के लिए चयनित उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ दो सेट स्व-सत्यापित फोटोकॉपी (A4 आकार में) प्रस्तुत करनी होगी, जैसा कि सीईएन और ई-कॉल लेटर में विवरण दिया गया है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट के लिए निगरानी रखें. यह सुनिश्चित करें कि आप दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज़ तैयार रखें. भविष्य की सभी सूचनाओं के लिए अपनी ईमेल और एसएमएस सूचनाओं की भी जांच करते रहें.

यह भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था में अमेरिका से बेहतर है भारत का ये पड़ोसी मुल्क, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

रिजल्ट किस तरह चेक करें

1. सबसे पहले उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. इसके बाद होम पेज पर ‘तकनीशियन ग्रेड 3 सीबीटी परिणाम 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
3. फिर उम्मीदवार एक पीडीएफ फाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे.
4. अब अपना रोल नंबर खोजें और आगे के लिए फाइल डाउनलोड करें.

यह भी पढ़ें: देश में चुनाव की तरह अब CUET, NEET, UGC-NET के एंट्रेंस एग्जाम कराने की है तैयारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

किफायती दामों में 5G फोन ला रही यह कंपनी, मिलेंगे महंगे स्मार्टफोन वाले AI फीचर्स

[ad_1]

Itel Upcoming 5G Phone: अगर आप किफायती दामों में 5G Smartphone ढूंढ रहे हैं तो थोड़ा-सा इंतजार काम आ सकता है. दरअसल, Itel एक बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है, जिसमें महंगे फोन वाले कई AI फीचर्स मिलेंगे. साथ ही पतले डिजाइन वाला यह फोन कई अन्य फीचर्स से लैस होगा. लॉन्चिंग से पहले इसकी कुछ जानकारी सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि इस स्मार्टफोन से क्या उम्मीदे हैं.

अप्रैल में हो सकता है लॉन्च

Itel ने अभी तक इस डिवाइस का नाम घोषित नहीं किया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है. इसकी मोटाई 7.8mm होगी. लीक हुई तस्वीर से पता चलता है कि इसमें पंच-होल वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा. इससे विजुअल देखने का अनुभव शानदार होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे मीडियाटेक 6300 चिपसेट से लैस किया जाएगा. इसके हार्डवेयर से जुड़ी बाकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

कई एआई फीचर्स से लैस होगा आगामी फोन

किफायती दाम के बावजूद इस फोन में कई धांसू एआई फीचर्स मिलने की उम्मीद है. लीक्स के मुताबिक, इस फोन में रियल-टाइम ट्रांसलेशन, टेक्स्ट जनरेशन और कंटेट डिस्कवरी जैसे एआई फीचर्स मिल सकते हैं. अभी तक किसी भी बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन में ऐसे फीचर्स नहीं मिलते हैं. बता दें कि आजकल लगभग सभी स्मार्टफोन कंपनियां एआई फीचर्स पर पूरा जोर दे रही है. इसके चलते पिछले कुछ समय में नए मॉडल्स बढ़ी हुई RAM के साथ लॉन्च हो रहे हैं.

क्या हो सकती है अनुमानित कीमत?

कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे अप्रैल में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. कीमत की बात करें तो मीडियाटेक 6300 चिपसेट को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 10,000-12,000 रुपये तक रह सकती है.

ये भी पढ़ें-

BSNL Recharge Plan: 6 रुपये की डेली लागत में मिलेगा डेटा, कॉलिंग और SMS, Jio-Airtel के छूटेंगे पसीने

[ad_2]

सोना हो रहा महंगा, 10 ग्राम की कीमत 90 हजार के पार पहुंची

[ad_1]

Gold-Silver Price: भारत में सोने की कीमतों में लगातार तेजी के बावजूद इसमें निवेश लगातार बढ़ रहा है. अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसकी कीमत की बारे में सही जानकारी होना जरूरी है. बुधवार को सोने की कीमतों में मामूली वृद्धि देखी गई. भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9018.3 रुपये प्रति ग्राम है, जो कल के मुकाबले 460.0 रुपये ज्यादा है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 8268.3 रुपये प्रति ग्राम है, जो 420.0 रुपये अधिक है.

पिछले हफ्ते 24 कैरेट सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव -1.86 परसेंट उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया. जबकि पिछले महीने यह -3.37 परसेंट रहा. सोना खरीदने से पहले 24 और 22 कैरेट सोने के बीच अंतर पता होना चाहिए. 24 कैरेट सोना 100 परसेंट शुद्ध होता है. इसमें कोई मिलावट नहीं होती है. जबकि 22 कैरेट सोना 91.67 परसेंट शुद्ध होता है. इसमें चांदी और तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं.

हॉलमार्क चेक करना जरूरी

अगर आप शुद्ध सोना खरीदना चाहते हैं, तो हॉलमार्क देखे बगैर सोना नहीं खरीदे. सरकार ने 1 जुलाई, 2021 से हॉलमार्क को अनिवार्य कर दिया है. हॉलमार्क की पहचान करने के लिए BIS (Bureau of Indian Standards) का लोगो को चेक कर लें, जो इस बात की पुष्टि करता है कि सोना बीआईएस सर्टिफाइड है और असली है.

सोने का भाव

दिल्ली में आज सोने का भाव 90183.0 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि जयपुर में आज 10 ग्राम सोना 90176.0 रुपये के भाव पर बिक रहा है. वहीं, अगर चंडीगढ़ की बात करें तो यहां के बाजारों में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 90192.0 रुपये है. अमृतसर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 90060.0 रुपये हैं. वहीं, अगर लखनऊ की बात करें, तो यहां आज 10 ग्राम सोने की कीमत 90199.0 रुपये है.

चांदी की कीमत

आज चांदी की कीमत 107200.0 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रहा है, जो 1300.0 प्रति किलोग्राम की वृद्धि को दर्शाता है. दिल्ली में आज 1 किलो चांदी कीमत 107200.0 रुपये है. जबकि चंडीगढ़ में आज इतना ही सोना 106600.0 रुपये में बिक रहा है. लखनऊ में आज 1 किलो चांदी कीमत 108100.0 रुपये है. पटना में आज 1 किलो चांदी का भाव 107300.0 रुपये है.

ये भी पढ़ें:

छोटे दुकानदारों के लिए सरकार का बड़ा फैसला! अब UPI से पेमेंट लेने पर होगी बंपर कमाई

[ad_2]

लहंगे ने दिया सिग्नल और थम गए वंदेभारत के पहिए, मामला जान दीवार पर दे मारेंगे अपना सिर

[ad_1]

ट्रेनें आमतौर पर जब स्पीड पकड़ लेती हैं तो दो ही वजह से रुकती है या तो स्टेशन आ चुका होता है या फिर कई मर्तबा लाइन क्लियर न होने की वजह से उन्हें ब्रेक लगाने पड़ते हैं. हां कई बार किसी जानवर के ट्रैक पर आने की वजह से भी ट्रेन को रुकना पड़ जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सुना कि देश की सबसे तेज रफ्तार वाली ट्रेन के पहिए एक लहंगे की वजह से रुक गए हों? जी हां, आप एक दम सही पढ़ रहे हैं. उत्तर प्रदेश के कानपुर से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक लहंगे की वजह से देश की तेज रफ्तार ट्रेन वंदेभारत को अपनी रफ्तार पर ब्रेक लगाना पड़ा. मामला थोड़ा अजीब है लेकिन कानपुर में इसे जाने अंजाने में अंजाम दिया गया है.

लहंगे की वजह से रुक गई वंदे भारत

दरअसल, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 22436 कानपुर सेंट्रल पर साढ़े 10 बजे पहुंची थी. कुछ देर स्टेशन पर रुकने के बाद ये गाड़ी प्रयागराज के लिए रवाना हुई जहां एक किलोमीटर चलने के बाद ही ट्रेन के ड्राइवर को ब्रेक लगाने पड़ गए. दरअसल, प्लेटफॉर्म से एक किलोमीटर बाद शांति नगर क्रॉसिंग पर कहीं से लहंगा उड़ कर आया और ओएचई तारों में आकर फंस गया.

ड्राइवर की नजर जब लाइन में फंसे कपड़े पर पड़ी तो उसने देखा लाइन पर फंसे इस कपड़े से धुआं निकल रहा है. मामले की गंभीरता को समझते हुए ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए और कंट्रोल रूम को इस मामले की सूचना दी.

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

अब मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने इस मामले पर हैरानी भी व्यक्त की है. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि लहंगा कहां से आया और कब आया. बहरहाल सोशल मीडिया यूजर्स मामले को लेकर अपने रिएक्शन जरूर दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो किसी सिमरन का लहंगा लग रहा है. एक और यूजर ने लिखा…ये तो किसी ने लहंगे को रिमोट से उठा दिया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पूरी दुनिया लहंगे पर आकर रुक जाती है तो फिर ये ट्रेन क्या चीज है.

यह भी पढ़ें: <a href=" में लोगों को कुचलने वाला सनकी क्यों चिल्ला रहा था Another Round? फिल्म से जुड़ा है कनेक्शन

किडनी की दवा रीनोग्रिट ने अंतरराष्ट्रीय शोध सूची में बनाई जगह, पतंजलि ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

[ad_1]

Patanjali News: आयुर्वेदिक उत्पादों और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देने वाली पतंजलि कंपनी के वैज्ञानिकों की ओर से शोध से बनाई गई किडनी की आयुर्वेदिक दवा रीनोग्रिट ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पतंजलि का दावा है कि इस दवा के शोध को दुनिया की मशहूर Nature Portfolio के रिसर्च जर्नल Scientific Reports में प्रकाशित किया गया है और इसे साल 2024 के टॉप 100 शोध में जगह मिली है.

पतंजलि का क्या कहना है?

पतंजलि का कहना है कि रिसर्च जर्नल Scientific Reports में प्रकाशित रीनोग्रिट के शोध पेपर को अबतक दो हजार 568 बार डाउनलोड किया जा चुका है. पतंजलि ने कहा है कि इससे पता चलता है कि आयुर्वेदिक दवाइयां न केवल बीमारियों का असरदार इलाज करती हैं, बल्कि वैज्ञानिकों के बीच भी जिज्ञासा का विषय बन रही हैं. बताया जाता है कि Scientific Reports का Impact Factor 3.8 है और यह दुनिया का 5वां सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला जर्नल है.

प्रमाणित हो रही आयुर्वेदिक औषधियां- पतंजलि

कंपनी का कहना है कि अब यह पुष्टि हो गई है कि आयुर्वेदिक औषधियां न केवल रोगों को दूर करने में सफल प्रमाणित हो रही हैं, बल्कि अब वैज्ञानिक भी यह सोचने को मजबूर हो गए है कि किस प्रकार जड़ी–बूटियों से बनी कोई औषधि बिना किसी दुष्प्रभाव के बड़े से बड़े रोग को दूर करने में सक्षम है. पतंजलि का दावा है कि यह दवा न सिर्फ कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एलोपैथिक दवा Cisplatin से खराब हुई किडनी को ठीक करती है, बल्कि किडनी कोशिकाओं पर होने वाले oxidative stress को भी कम करती है.

किडनी की दवा रीनोग्रिट ने अंतरराष्ट्रीय शोध सूची में बनाई जगह, पतंजलि ने बताया 'ऐतिहासिक उपलब्धि

आयुर्वेद की वैज्ञानिक प्रमाणिकता को वैश्विक स्तर पर मिली मान्यता- आचार्य बालकृष्ण

योग गुरु बाबा रामदेव करीबी सहयोगी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने कहा, ”रीनोग्रिट की यह सफलता आयुर्वेद को वैज्ञानिक दृष्टि से मान्यता दिलाने की दिशा में एक अहम कदम है. जब प्राचीन भारतीय विज्ञान को आधुनिक तकनीकों के साथ परखा जाता है, तो उसके अद्भुत परिणाम सामने आते हैं.” उन्होंने कहा, ”रीनोग्रिट की यह सफलता आयुर्वेद की वैज्ञानिक प्रमाणिकता को वैश्विक स्तर पर मान्यता दिलाने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है.”

यह भी पढ़ें-

एक दवा छीन सकती है आंखों की रोशनी, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस्तेमाल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

क्या करके मानेगा ये ‘डिप्लोमैट’, बॉक्स ऑफिस पर बढ़ता जा रहा फिल्म का कद, कर ली इतनी कमाई

[ad_1]

The Diplomat Box Office Collection Day 6: रियल लाइफ घटना पर बेस्ड जॉन अब्राहम और सादिया खतीब की फिल्म द डिप्लोमैट को रिलीज हुए 6 दिन हो चुके हैं. फिल्म के सामने थिएटर में विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा के होने के बावजूद फिल्म वीकडेज में भी ठीकठाक कमाई कर रही है.

जॉन की फिल्म की ओपनिंग बहुत खास नहीं रही, लेकिन फिल्म के वीकेंड कलेक्शन के बाद वीकडेज में भी फिल्म ने अपना पेस बनाकर रखा है. फिल्म की आज की कमाई से जुड़े शुरुआती आंकड़े बॉक्स ऑफिस से जुड़ा डेटा रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क पर आ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितनी कमाई कर ली है.

द डिप्लोमैट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, 4.03 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 4.68 करोड़ रुपये रहा. तीसरे दिन फिल्म की कमाई 4.74 करोड़ के साथ वीकेंड में फिल्म ने टोटल 13.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया.

फिल्म ने चौथे और पांचवें दिन 1.53 और 1.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह से फिल्म ने पांच दिन में कुल 16.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. फिल्म ने आज यानी छठवें दिन 10:25 बजे तक 1.40 करोड़ रुपये कमाए और फिल्म की कुल कमाई 17.89 हो चुकी है. ये डेटा फाइनल नहीं है, इसमें फेरबदल हो सकता है.

द डिप्लोमैट का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

द डिप्लोमैट ने वर्ल्डवाइड सैक्निल्क के मुताबिक, 3.30 करोड़ रुपये 5 दिनों में कमा लिए हैं. इस कलेक्शन को जोड़ दें तो फिल्म ने अभी तक 21.19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

द डिप्लोमैट के बारे में

फिल्म के बजट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे करीब 50 करोड़ रुपये में बनाया गया है. इस हिसाब से फिल्म ने अभी तक बजट का करीब 43 प्रतिशत बजट निकाल लिया है.

फिल्म को शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में जॉन अब्रहाम का किरदार पाकिस्तान में फंसी एक इंडियन लड़की को भारत लाने की कोशिश करता दिखा है.

और पढ़ें: ‘छावा’ ने आज तोड़ दिया बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म ‘जवान’ का रिकॉर्ड!

[ad_2]