क्या स्पेस वॉर की हो रही तैयारी? आसमान में 5 चाइनीज सेटेलाइट्स करते दिखे डॉगफाइटिंग

[ad_1]

Chinese Satellite: चीन लगातार अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रहा है और रक्षा क्षमताओं के साथ आगे बढ़ रहा है. पिछले कुछ सालों में उसने विरोधियों से पैदा होने वाले खतरे से निपटने के लिए बड़ी संख्या में सेटेलाइट्स तैनात किए हैं. ताजा घटनाक्रम में अमेरिका ने दावा किया है कि 2024 में चाइनीज डिफेंस सेटेलाइट्स ने पृथ्वी की निचली कक्षाओं में डॉगफाइटिंग की प्रैक्टिस की थी.

संयुक्त राज्य अमेरिका के अंतरिक्ष संचालन के उप प्रमुख जनरल माइकल गुएटलीन के मुताबिक, पृथ्वी की निचली कक्षा में चीनी उपग्रहों के एक ग्रुप की ओर से किया गया डॉगफाइटिंग युद्धाभ्यास बीजिंग के विकसित एडवांस सिस्टम को उजागर करता है.

क्या चीन और रूस अमेरिकी स्पेस ऑपरेशन को डिस्टर्ब करना चाहता है?

वॉशिंगटन में मैकएलीज डिफेंस प्रोग्राम के दौरान जनरल गुएटलीन ने कहा, “अपनी वाणिज्यिक संपत्तियों के साथ हमने अंतरिक्ष में पांच अलग-अलग चीजों को समकालिकता और नियंत्रण में एक-दूसरे के अंदर और बाहर के साथ-साथ चारों ओर घूमते हुए देखा है. इसे हम स्पेस में डॉगफाइटिंग कहते हैं. वे एक सेटेलाइट से दूसरे सेटेलाइट तक ऑन-ऑर्बिट स्पेस ऑपरेशन करने के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं की प्रैक्टिस कर रहे हैं.”

हालांकि यूएस स्पेस कमांड ने साफतौर पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन चिंता व्यक्त की है कि चीन और रूस मिलकर अमेरिकी स्पेस ऑपरेशन्स को बाधित कर सकते हैं. स्पेस में कथित सैन्य अभ्यास में शामिल उपग्रहों की पहचान करते हुए एक अमेरिकी सैन्य प्रवक्ता ने पुष्टि की कि डॉगफाइट 2024 में हुई थी. अधिकारी ने कहा कि इसमें पांच सेटेलाइट शामिल थे, जिनमें से तीन शियान-24सी प्रायोगिक उपग्रह थे, जबकि शेष दो प्रायोगिक अंतरिक्ष यान, शिजियान-605 ए और बी थे.

अमेरिका को सता रही इस बात की चिंता

अमेरिका, रूस, चीन और भारत अपने विरोधियों पर नजर रखने के लिए डिफेंस सेटेलाइट्स की एक सीरीज तैनात कर रहे हैं. जनरल गुएटलीन ने अपने भाषण के दौरान यह भी बताया कि रूस और चीन दोनों ही विरोधी हैं. उन्होंने खासतौर से 2019 में रूसी सेटेलाइट की ओर से कक्षा में एक छोटे अंतरिक्ष यान को स्थापित करने के बारे में बात की. ये एक अमेरिकी उपग्रह की निगरानी और जासूसी करने में सक्षम था. रूस एक परमाणु उपग्रह रोधी हथियार भी विकसित कर रहा है, जिसके बारे में अमेरिका का मानना ​​है कि इसकी तैनाती कुछ ही वर्षों में हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: 28 हजार KM/PH की स्पीड, 1600 डिग्री पारा… आग के गोले में बैठ कैसे धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, जानें पूरी कहानी

[ad_2]

हाई स्पीड इंटरनेट देने के लिए स्टारलिंक इस टेक्नोलॉजी की लेता है मदद

[ad_1]

Starlink Internet Service: एलन मस्क के मालिकाना हक वाली कंपनी SpaceX के स्टारलिंक अपनी तेज सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ भारत में इंटरनेट की दुनिया बदल देंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टारलिंक कई टेराबाइट तक की इंटरनेट स्पीड दे सकती है, जो भारती एयरटेल के यूटेलसैट वनवेब और रिलायंस जियो-एसईएस जैसी कई मौजूदा सर्विसेज से लगभग 80-90 गुना तेज होगी. ये जो केवल 30-50 जीबीपीएस तक की स्पीड प्रदान करते हैं. 

स्टारलिंक अंतरिक्ष में मौजूद अपने सैटेलाइट नेटवर्क की मदद से भारत भर में लाखों की तादात में यूजर्स को बेहद हाई स्पीड इंटरनेट सर्विसेज मुहैया कराएगा. इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से ही मौजूद है. अब दूरसंचार विभाग (DoT) और भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (IN-SPACe) से मंजूरी मिलने की देरी है. हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लाने के लिए स्टारलिंक ने पहले ही DoT से मिले सैटेलाइट लाइसेंस के जरिए ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन हासिल कर लिया है और IN-SPACe को दस्तावेज जमा कर दिए हैं. कुछ अप्रूवल्स अब भी लेने बाकी हैं. 

एयरटेल और जियो ने स्टारलिंक संग मिलाया हाथ

इधर, सैटेलाइट के जरिए देश में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करने के लिए एयरटेल और जियो ने भी स्टारलिंक के साथ हाथ मिलाया है. इन्हें भी भारत में सैटेलाइट सेवाएं शुरू करने के लिए आवश्यक मंजूरी मिल गई है और अब ये स्पेक्ट्रम अलॉटमेंट का इंतजार कर रहे हैं. जियो और भारती अपने रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन स्टोरफ्रंट के जरिए स्टारलिंक के उपकरण उपलब्ध कराएगा और साथ ही जियो इंस्टॉलेशन और एक्टिवेशन सहायता भी प्रदान करेगा. इससे ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में इंटरनेट की पहुंच संभव हो पाएगी.  

क्यों सबसे अलग है स्टारलिंक?

जमीनी केबल या मोबाइल टावरों पर निर्भर नॉर्मल इंटरनेट सर्विसेज से अलग स्टारलिंक हाई स्पीड इंटरनेट के लिए लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है. लो-अर्थ ऑर्बिट यानी कि धरती से 2,000 किमी या उससे कम दूरी का कक्ष, जहां स्टारलिंक ने 7000 सैटेलाइट पृथ्वी का चक्कर काट रहे हैं. पृथ्वी के करीब रहने के चलते इन सैटेलाइट्स से प्रोवाइड की जाने वाली इंटरनेट में काफी तेज होती है. आने वाले समय में स्टारलिंक के और भी कई सैटेलाइट्स भेजे जाने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें:

क्या इमरजेंसी में पड़ी है अचानक पैसे की जरूरत? PF से ले सकते हैं लोन, अप्लाई करना भी बेहद आसान

[ad_2]

iPhone 17 Series में मिलेगा बड़ा अपडेट, 24MP फ्रंट कैमरा के साथ आ सकते हैं सभी मॉडल

[ad_1]

Apple इस साल iPhone 17 Series लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Ultra लॉन्च किए जाएंगे. कुछ दिन पहले जानकारी आई थी कि इस बार नए लुक और फीचर्स के कारण Pro Max का नाम बदलकर iPhone 17 Ultra किया जाएगा. अब इस सीरीज के कैमरा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. इसमें कहा गया है कि आगामी सीरीज के सभी मॉडल 24MP फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हो सकते हैं.

मौजूदा सीरीज की तुलना में बड़ा अपग्रेड

अगर आगामी सीरीज में 24MP फ्रंट कैमरा मिलता है तो यह मौजूदा सीरीज की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड होगा. इससे इमेज क्वालिटी बेहतर होगी. साथ ही क्रॉप करने भी इमेज की क्वालिटी को मैंटेन किया जा सकेगा. इससे एडिटिंग और पोस्ट प्रोसेसिंग में सुविधा होगी. अभी ऐपल की मौजूदा आईफोन 16 सीरीज के चारों मॉडल में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. ऐसी भी खबरें हैं कि iPhone 17 Pro और iPhone 17 Ultra में 48MP का टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है. इसके अलावा iPhone 17 Series को A19 और A19Pro चिपसेट से लैस किया जाएगा.

पहली बार Air मॉडल लॉन्च करेगी Apple

Apple अपकमिंग सीरीज में प्लस मॉडल को एक पतले Air मॉडल से बदल रही है. iPhone 17 Air नाम से लॉन्च होने वाले इस मॉडल की मोटाई सिर्फ 5.5mm होगी और यह कंपनी के सबसे पतले आईफोन मॉडल्स में एक होगा. यह 48MP के सिंगल रियर कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है. इसमें 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो ProMotion फीचर के साथ आएगा. इसकी कीमत भी प्लस मॉडल के बराबर रह सकती है.  

कई मामलो में अलग होगा iPhone 17 Ultra

iPhone 17 Ultra में कई दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे. अभी तक सामने आई लीक्स के अनुसार, इसमें डायनामिक आईलैंड का आकार छोटा किया जा सकता है. साथ ही फोन को हैवी टास्क करते समय ओवरहीट से बचाने के लिए इसमें  वैपर चैंबर दिया जाएगा. इस मॉडल के लाइनअप के अन्य आईफोन की तुलना में बड़ी बैटरी और 12GB RAM के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

कैसे बना था लाल किला और कैसे ढोए जाते थे पत्थर? AI वीडियो ने दिखाया सदियों पुराना नजारा

[ad_2]

एक्ट्रेस ने की सिर्फ एक फिल्म, शाहरुख खान की बनी थीं हीरोइन, वो भी रही फ्लॉप

[ad_1]

Gayatri Joshi Birthday Special: इंडस्ट्री में ऐसी कई फिल्में होती हैं कि जिनकी चर्चा काफी होती है और क्रिटिक्स काफी तारीफ करते हैं लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाती हैं. इनमें से एक फिल्म है स्वदेश. स्वदेश में शाहरुख खान लीड रोल में थे. फिल्म फ्लॉप रही थी. फिल्म ने 16.31 करोड़ की कमाई की थी.

गायत्री जोशी ने निभाया था लीड रोल

इस फिल्म में फीमेल लीड में गायत्री जोशी नजर आई थीं. वो फिल्म में गीता के किरदार में थीं. ये उनकी डेब्यू फिल्म थी. गीता की काफी तारीफ हुई. उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीता. हालांकि, ये गीता की पहली और आखिरी ही फिल्म रही. गीता ने इसके बाद कोई और फिल्म नहीं की.

ऐसी रही गायत्री की जर्नी

बता दें कि गायत्री ने अपने करियर की शुरुआत वीडियो जॉकी के तौर पर की थी. वो चैनल वी में नजर आई थीं. लेकिन उन्होंने फेमिना इंडिया ब्यूटी पेजेंट के लिए वीडियो जॉकी छोड़ की जॉब छोड़ दी. वो 1999 में फेमिना इंडिया ब्यूटी पेजेंट में टॉप 5 कंटेस्टेंट में से एक थीं. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज भी किए हैं. वो जगजीत सिंह के म्यूजिक वीडियो कागज की कश्ती और हंस राज हंस के Jhanjaria में नजर आई थीं.

इसके बाद उन्होंने फिल्म स्वदेश से डेब्यू किया. फैंस को लगा था कि गायत्री को और फिल्मों में देखने का मौका मिलेगा. लेकिन एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को बाय बोल दिया. स्वदेश रिलीज होने के एक साल बाद गायत्री जोशी ने बिजनेसमैन विकास ओबेरॉय से शादी कर ली. शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को बाय बोल दिया. 

बता दें कि गायत्री का 1977 में 20 मार्च को नागपुर में जन्म हुआ था. उनके पति विकास ओबेरॉय को रियल एस्टेट टायकूल के नाम से भी जाना जाता है. गायत्री भी अब ओबेरॉय इंडस्ट्री के बिजनेस को संभालती हैं. 

ये भी पढ़ें- Pranali Rathod Vs Shivangi Joshi: ऑनस्क्रीन मां से सिर्फ एक साल छोटी हैं प्रणाली राठौड़, कमाई के मामले में कौन है आगे?

[ad_2]

IIT रुड़की ने GATE 2025 परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, ऐसे एक क्लिक में करें चेक

[ad_1]

GATE 2025 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने आज इंजीनियरिंग छात्रों के सबसे बड़े एग्जाम में से एक, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी. नतीजे चेक करने के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

कब हुई थी परीक्षा?

बताते चलें कि GATE 2025 परीक्षा का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. हर साल की तरह इस बार भी विभिन्न सेक्शनल पेपर जैसे XE, XH और XL के लिए अलग-अलग रैंक और स्कोर जारी किए गए हैं.

स्कोरकार्ड में क्या रहेगा खास?

रिजल्ट के साथ-साथ उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड भी जारी किया गया है. स्कोरकार्ड में परीक्षा के हर सेक्शन में प्राप्त अंकों, कुल स्कोर, ऑल इंडिया रैंक और क्वालिफाइंग स्टेटस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज की गई हैं. जरूरी बात यह है कि GATE स्कोरकार्ड की वैधता रिजल्ट घोषित होने की तारीख से तीन साल तक बनी रहेगी. इसका उपयोग न केवल एमटेक/एमएस एडमिशन के लिए किया जा सकता है बल्कि कई सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) में नौकरी के लिए भी गेट स्कोर जरूरी माना जाता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 12th Result 2025: काउंटडाउन शुरू! अगले हफ्ते आ सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

पिछले साल का प्रदर्शन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष करीब 8.26 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से लगभग 6.53 लाख परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए. उनमें से 1.29 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए थे. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- शिक्षा व्यवस्था में अमेरिका से बेहतर है भारत का ये पड़ोसी मुल्क, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

कैसे चेक करें GATE 2025 रिजल्ट?

  • स्टेप 1:  रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर “GATE 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार की स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा.
  • स्टेप 5: कैंडिडेट्स इस पेज को डाउनलोड कर लें.
  • स्टेप 6: अंत में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- ​मोदी पाकिस्तान के लिए सख्त, भारत के लिए बेहतर; पाक छात्र बोले- हमें भी चाहिए ​​मजबूत​ नेतृत्व

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

कब और कैसे मिले चहल-धनश्री, इश्क-शादी और तलाक की पूरी कहानी; जानें दोनों के बीच कैसे हुआ समझौता?

[ad_1]

कब और कैसे मिले चहल-धनश्री, इश्क-शादी और तलाक की पूरी कहानी; जानें दोनों के बीच कैसे हुआ समझौता?

[ad_2]

क्या खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? जेलेंस्की से बात करने के बाद बोले ट्रंप- सही रास्ते पर हैं हम

[ad_1]

Ukraine Russia War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सीजफायर को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की. उन्होंने रूस पर युद्ध विराम प्रस्ताव को नहीं मानने का आरोप लगाया था. जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि ट्रंप और पुतिन की बातचीत के कुछ ही घंटों बाद यूक्रेन पर हमले हुए हैं, जिसमें बुनियादी ढाचों सहित अस्पताल को निशाना बनाया गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर पोस्ट कर बताया कि जेलेंस्की से उनकी बात एक दिन पहले उनकी पुतिन पर हुई चर्चा पर आधारित थी, ताकिर रूस-यूक्रेन दोनों को उनकी जरूरतों के अनुसार एक साथ लाया जा सके. दोनों नेताओं ने करीब एक घंटे तक फोन पर बात की. ट्रंप ने कहा कि हम पूरी तरह से सही रास्ते पर हैं.

सीजफायर को लेकर पुतिन की शर्त

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार (18 मार्च 2025) को फोन पर लंबी बात हुई. इसमें पुतिन ने ट्रंप के उस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है, जिसमें रूस और यूक्रेन को 30 दिनों के लिए एक-दूसरे के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला बंद करने के लिए कहा गया था. हालांकि पुतिन ने इसके लिए शर्तें भी रखी थी. पुतिन ने शर्त रखी कि यूक्रेन युद्ध विराम का उपयोग सैनिकों को जुटाने या प्रशिक्षित करने या सैन्य सहायता प्राप्त करने के लिए नहीं करेगा.

आगे की प्लानिंग की तैयारी में जेलेंस्की

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने सोशल मीडिया पर घोषणा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका और रूस के अधिकारी सऊदी अरब के रियाद में मिलेंगी ओर सीजफायर को लागू करने पर चर्चा करेगी. हालांकि उन्होंने कहा कि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यूक्रेन के अधिकारी उस वार्ता में शामिल होंगे की नहीं. न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की यह जानना चाहते थे कि एक दिन पहले ट्रंप-पुतिन के बीच सीजफायर को लेकर क्या बातचीत हुई, ताकि वे आगे की प्लान बना सकें.

दोनों नेता खत्म करना चाहते हैं युद्ध

ट्रंप से बात करते हुए पुतिन यह भी साफ किया था अगर यूक्रेन के सहयोगी उसे खुफिया सहायता देना बंद नहीं करेंगे तो यह युद्ध जारी रहेगा. व्हाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप-पुतिन ने यह माना है कि युद्ध खत्म होना चाहिए और एक स्थाई शांति को लेकर काम किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: 28 हजार KM/PH की स्पीड, 1600 डिग्री पारा… आग के गोले में बैठ कैसे धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, जानें पूरी कहानी

[ad_2]

Meen Rashi 20 March 2025:मीन राशि वालों के लिए पारिवारिक जीवन में सुधार के संकेत, पढ़ें राशिफल

[ad_1]

Meen Rashi 20 March 2025: मीन राशिफल 20 मार्च, गुरुवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.

मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं , जो भविष्य में आपकी बहुत अधिक काम आएंगे और आपके अधिकारी भी आपके कार्य क्षमता से बहुत अधिक खुश रहेंगे.

मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आप स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधान रहे, खानपान के लिए नियंत्रण बरते,  किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकती है,  इसीलिए आप नियमित व्यायाम और योगासन भी करें.

मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी आज अपने व्यापार को लेकर थोड़ा सा सावधान रहने की कोशिश करें .आज आप अपने व्यापार में धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें अन्यथा, आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है .

मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)

पारिवारिक रिश्तों के प्रति थोड़ा सा सावधान रहे , अपने परिवार के प्रियजनों के साथ आप वाद विवाद ना करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा .आज आप अपने प्रेमी साथी से खुलकर बातचीत करें,  इससे आपके रिश्ते बहुत अधिक बेहतर बने रहेंगे .आज का दिन आपको बेहतर बनाने और रिश्तो को निभाने के लिए अच्छा रहेगा .आप अपनी भावनात्मकता  का विशेष ख्याल रखें , आज आप अपने अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करेंगे तो अच्छा रहेगा.

Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

UPI से पेमेंट लेने पर अब मिलेगा इंसेन्टिव, सरकार ने 1,500 करोड़ रुपये की दी मंजूरी

[ad_1]

UPI Incentive Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए यूपीआई पेमेंट पर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 1,500 करोड़ रुपये के अनुमानित इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दे दी है. इससे छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत मिलेगी, जो आमतौर यूपीआई पेमेंट लेने से बचते हैं. सरकार की इस स्कीम से छोटे दुकानदारों के बीच डिजिटल लेनदेन में तेजी आएगी. 

इतने रुपये तक लागू होगी इंसेन्टिव स्कीम

सरकार की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ‘व्यक्ति से व्यापारी’ (पी2एम) तक कम मूल्य के BHIM-UPI लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए इंसेन्टिव स्कीम को मंजूरी दी है. सरकार की इस योजना के तहत यूपीआई से पेमेंट लेने वाले छोटे दुकानदारों को प्रति लेनदेन 0.15 परसेंट इंसेन्टिव मिलेगा. यह योजना केवल 2,000 रुपये तक यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लागू होगी.

मान लीजिए कि कोई ग्राहक अगर 1,000 रुपये का सामान खरीदता है और उसे यूपीआई के जरिए पेमेंट की जाती है, तो इस पर दुकानदार को 1.5 परसेंट इंसेन्टिव मिलेगा. इसमें बैंकों को भी इंसेन्टिव का भुगतान किया जाएगा. सरकार बैंकों के दावे की 80 परसेंट राशि तुरंत दे देगी, जबकि बाकी 20 परसेंट राशि तभी दी जाएगी जब बैंक टेक्निकल डिक्लाइन दर को 0.75 परसेंट से नीचे और सिस्टम अपटाइम 99.5 परसेंट से ऊपर बनाए रखेगी. 

यह है सरकार की इस स्कीम का मकसद

सरकार की इस स्कीम का मकसद 2024-25 में 20,000 करोड़ रुपये के यूपीआई लेनदेन के लक्ष्य को हासिल करना है. साथ ही सरकार देश के दूर-दराज के इलाकों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए यह काम कर रही है क्योंकि आज के जमाने में यूपीआई पेमेंट का एक सुरक्षित और तेज मोड है. इससे पैसे सीधे बैंक अकाउंट में आते हैं. इसी के साथ-साथ डिजिटल पेमेंट का रिकॉर्ड बनेगा, तो आगे चलकर लोन लेने में भी आसानी होगी. 

ये भी पढ़ें:

स्टारलिंक की इंटरनेट स्पीड के बारे में जान घूम जाएगा सिर, क्यों सबसे अलग है एलन मस्क की यह कंपनी?

[ad_2]