पंजाब के किस कॉलेज से कल्पना चावला ने की थी पढ़ाई? जानें उनकी पूरी एजुकेशन डिटेल
[ad_1]
भारत की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला को कौन नहीं जानता! उन्होंने अपने हौसले और मेहनत से इतिहास रच दिया. आज हम उनकी शिक्षा और करियर से जुड़ी खास बातें जानेंगे.
जानिए कहां से हुई शुरुआती पढ़ाई
कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था. उनके घरवाले उन्हें प्यार से “मोंटू” कहकर बुलाते थे. बचपन से ही उन्हें अंतरिक्ष और उड़ान भरने का शौक था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई टैगोर बाल निकेतन स्कूल, करनाल से की थी.
पंजाब के इस कॉलेज से की थी ग्रेजुएशन
कल्पना चावला ने 1976 में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC), चंडीगढ़ में एडमिशन लिया. उन्होंने एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 1982 में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) की डिग्री हासिल की.
जानिए अमेरिका में पढ़ाई और करियर के बारे में
कल्पना के सपने बहुत बड़े थे. इसलिए वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गईं. उन्होंने टेक्सास यूनिवर्सिटी, आर्लिंगटन से मास्टर ऑफ साइंस (M.Sc) की डिग्री ली. इसके बाद, 1988 में उन्होंने कोलोराडो यूनिवर्सिटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी पूरी की.
यहां से की थी करियर की शुरुआत
कल्पना चावला की काबिलियत को देखकर उन्हें 1994 में नासा में एस्ट्रोनॉट प्रोग्राम के लिए चुना गया. 1997 में उन्होंने पहली बार स्पेस शटल कोलंबिया से अंतरिक्ष की उड़ान भरी और भारत का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया.
यह भी पढ़ें: DU Admission 2025-26: दिल्ली यूनिवर्सिटी का UG इंफर्मेशन बुलेटिन लॉन्च, किए गए दो बड़े बदलाव, एडमिशन लेने से पहले जान लीजिए नए नियम
2003 में हुए इस दुखद हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया था
साल 2003 में कल्पना चावला दूसरी और आखिरी बार अंतरिक्ष यात्रा पर गई थीं. इस मिशन का नाम STS-107 था और यह 16 दिनों तक चला. लेकिन यह सफर दुखद तरीके से खत्म हुआ. जब स्पेसक्राफ्ट कोलंबिया धरती के वातावरण में वापस लौट रहा था, तब वह टूटकर बिखर गया. इस हादसे में कल्पना चावला समेत सातों अंतरिक्ष यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद कोलंबिया स्पेस शटल मिशन को कई सालों के लिए रोक दिया गया.
यह भी पढ़ें: स्टार्टअप शुरू करने की कर रहे हैं प्लानिंग तो आपके लिए है खुशखबरी, सरकारी लाई है आपके लिए 10 फ्री कोर्स
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गुड न्यूज, मैदान पर इस घातक गेंदबाज की हुई वापसी
[ad_1]
Mayank Yadav Injury Update for IPL 2025: आईपीएल का 18वां संस्करण शुरू होने में अब सिर्फ 4 दिन का समय रह गया है. अभी तक कई खिलाड़ी चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो चुके हैं तो कई खिलाड़ी चोट से उबर रहे हैं. इसमें तेज गेंदबाज मयंक यादव भी हैं, जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं. उनको लेकर अच्छी खबर आई है, उन्होंने बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है, इसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया.
मयंक यादव ने आईपीएल में अपनी गति से सभी को चौंकाया और प्रभावित किया. यही कारण था कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 11 करोड़ रूपये के साथ रिटेन किया था. ये उनकी आईपीएल सैलरी में बहुत ज्यादा बढोतरी है क्योंकि इससे पहले उन्हें इसी टीम ने 20 लाख रूपये में खरीदा था. हालांकि अपने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू के बाद वह चोटिल हो गए थे, जिससे उबरने के लिए वह काफी मेहनत कर रहे हैं. इस बीच अच्छी खबर ये आई है कि उन्होंने नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है, इसका वीडियो भी उन्होंने शेयर किया.
कब तक फिट हो जाएंगे मयंक यादव?
तेज गेंदबाज मयंक यादव बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू के बाद चोटिल हुए थे. उनके पीठ के निचले हिस्से में चोट लगी थी, जिससे वह उबर रहे हैं. हालांकि वह आईपीएल के शुरूआती मैचों से बाहर हो सकते हैं लेकिन एलएसजी को उम्मीद है कि वह जल्द मैच के लिए भी फिटनेस प्राप्त कर लेंगे. पूरी संभावना है कि मयंक दूसरे हाफ से खेल सकते हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वाड 2025
ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, एडन मार्क्रम, मिशेल मार्श, आवेश खान, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, दिगवेश सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, आरएस हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मोहसिन खान.
[ad_2]
RBI गवर्नर की बैंक अधिकारियों को नसीहत, ग्राहकों के शिकायतों के निपटारे के लिए निकालें समय
[ad_1]
RBI Update: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने बैंकों से कहा कि वे ग्राहकों को ‘केवाईस) दस्तावेजों के लिए बार-बार फोन करने से बचें. आरबीआई गवर्नर ने कहा, “हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि एक बार ग्राहक के वित्तीय संस्थान को दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद, हम उन्हीं दस्तावेजों को हासिल करने के लिए उनपर दवाब ना बनायें.
आरबीआई लोकपालों (RBI Ombudsmen) के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने स्पष्ट किया कि किसी भी वित्तीय नियामक की देखरेख वाली इकाई को दस्तावेज जमा करने से अन्य लोगों के लिए एक सामान्य डेटाबेस से उन तक पहुंचना संभव हो जाता है, और बार-बार अनुरोध करने को ग्राहकों के लिए असुविधा करार देते हुए इसे टालने की नसीहत दी. आरबीआई गवर्नर ने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि अधिकांश बैंकों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (एनबीएफसी) ने अपनी शाखाओं या कार्यालयों को केंद्रीय डेटाबेस से जानकारी प्राप्त करने की सुविधा नहीं दी है, जिसके कारण ग्राहकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है. संजय मल्होत्रा ​​ने कहा, “इसे जल्द ही सुगम बनाया जा सकता है और यह सभी के हित में होगा.”
आरबीआई गवर्नर ने कहा, हम कस्टमर सर्विस के कारोबार से जुड़े हैं लेकिन मेरा मानना है कि कि हम कस्टमर सर्विस और उनकी शिकायतों के निपटारे पर समय नहीं दे रहे जिसका नतीजा है कि ज्यादा संख्या में बैंकों और एनबीएफसी के पास आई शिकायतों का निपटारा नहीं होने के चलते ये आरबीआई लोकपाल के पास आ रहे हैं. आरबीआई गवर्नर ने बताया कि पिछले दो सालों में आरबीआई लोकपाल स्कीम के तहत मिलने वाली शिकायतों में सालाना 50 फीसदी का इजाफा देखा गया है. 2023-24 में कुल 9.34 लाख शिकायतें आरबीआई लोकपाल को मिली है. उन्होंने बताया कि आरबीआई लोकपाल कार्यालय में प्रोसेस्ड शिकायतों की संख्या 2022-23 में लगभग 2,35,000 से 25 फीसदी बढ़कर 2023-24 में लगभग 2,94,000 हो गई. आरबीआई गवर्नर ने कहा, इसपर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है.
आरबीआई गवर्नर ने बैंकों के एमडी-सीईओ रीजनल मैनेजर और ब्रांच मैनेजर्स से हर हफ्ते में कुछ समय शिकायतों के निपटारे पर खर्च करने की नसीहत दी है.
ये भी पढ़ें:
<a href=" टैंक इंडिया में जज बने श्रीकांत बोल्ला, फर्श से अर्श तक का सफर ऐसे किया तय
[ad_2]
फास्टिंग से लेकर मेनोपॉज तक, इन 4 कारणों से महिलाओं में तेजी से बढ़ता है यूरिक एसिड
[ad_1]
महिलाओं में अक्सर पुरुषों के मुकाबले यूरिक एसिड की समस्या ज्यादा होती है. लेकिन क्यों? महिलाओं का हॉरमोनल स्वास्थ्य सबसे ज्यादा प्रभावित होता है. इसके अलावा उनका पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है जिसकी वजह से शरीर प्यूरीन को पचा नहीं पाता और यूरिक एसिड की समस्या बढ़ने लगती है. इसके साथ ही कई और स्वास्थ्य संबंधी कारण भी हैं जिनकी वजह से महिलाओं को यूरिक एसिड की समस्या ज्यादा हो सकती है. आइए जानते हैं.
इन कारणों से महिलाओं में तेजी से बढ़ता है यूरिक एसिड:
पीरियड्स और खराब हॉरमोनल स्वास्थ्य: यूरिक एसिड को संतुलित रखने में सेक्स हॉरमोन अहम भूमिका निभाते हैं. पाया गया है कि प्रीमेनोपॉजल महिलाओं में पीरियड्स के आसपास या उसके दौरान यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है. ऐसा खराब हॉरमोनल स्वास्थ्य की वजह से होता है. ऐसे में अगर यह समस्या बनी रहती है तो डॉक्टर से सलाह लें.
खराब पाचन के कारण
मेटाबॉलिज्म आपके शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को प्रभावित करता है. यूरिक एसिड की समस्या तब शुरू होती है जब शरीर प्रोटीन, खासकर प्यूरीन को पचाने में अक्षम होता है. मेटाबॉलिक सिंड्रोम कई पुरानी बीमारियों के कारण हो सकता है, जिसमें मधुमेह, नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर रोग और क्रोनिक किडनी रोग शामिल हैं.
उपवास के कारण
महिलाएं अक्सर बहुत सारे उपवास रखती हैं या पूजा करती हैं. इससे मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और पाचन एंजाइम से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं. इससे प्रोटीन को पचाने के लिए आवश्यक पाचन एंजाइम कम हो जाते हैं और इससे यूरिक एसिड की समस्या होती है.
मेनोपॉज के कारण
रजोनिवृत्त महिलाओं में सीरम यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है. यह एस्ट्रोजन की कमी के कारण होने वाले हार्मोनल असंतुलन के कारण होता है. जिससे शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ जाता है. इसलिए, महिलाओं को ऐसी सभी समस्याओं को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
‘अब नहीं कहूंगा जिंदगी झंड बा’, 750 फिल्में करने के बाद रवि किशन को मिला पहला अवॉर्ड
[ad_1]
Ravi Kishan Wins First Award: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (IIFA Awards) का 25वां संस्करण जयपुर में 8 और 9 मार्च को होस्ट किया गया था. इस दौरान किरण राव की ‘लापता लेडीज’ का जलवा रहा जिसने बेस्ट फिल्म के साथ-साथ अलग-अलग कैटेगिरीज में कुल 10 अवॉर्ड जीते. फिल्म में बेस्ट सपोर्टिंग रोल एक्टर के लिए रवि किशन को अवॉर्ड से नवाजा गया. इसे लेकर अब दिग्गज एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर की है.
रवि किशन ने इंस्टाग्राम पर IIFA में करीना कपूर के हाथ से अवॉर्ड लेते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस दौरान वे मंच पर स्पीच भी देते हैं और बताते हैं कि ये उनके करियर का पहला अवॉर्ड है. रवि किशन ये भी कहते हैं कि अब वे अपना पॉपुलर डायलॉग ‘जिंदगी झंड बा’ नहीं कहेंगे.
‘750 फिल्में की लेकिन कभी अवार्ड नहीं मिला’
रवि किशन ने कहा- ‘पहली बार मैं आईफा के मंच पर आया हूं और निशब्द हूं क्योंकि इतनी सारी फिल्में रीजनल से लेकर 750 फिल्में की लेकिन कभी अवार्ड नहीं मिला था मुझे. बहुत लंबी यात्रा है जैसे मैंने पहले भी कहा कि लोग चलकर आते हैं. मैं रेंग कर ऊपर आया हूं. मैं किरण राव मैम को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आपने मुझे दिन दिखाया. जब लोगों को लग रहा था और मुझे भी लगा रहा था कि अब शायद मुझे कोई काम नहीं देगा. लेकिन कलाकार तो कलाकार होता है.’
पत्नी को कहा शुक्रिया
रवि किशन ने आगे अपनी पत्नी का भी शुक्रिया अदा किया जो कि इस दौरान उनके सामने ऑडियंस में मौजूद थीं. एक्टर ने कहा- ‘मेरी पत्नी के लिए मैं धन्यवाद देना चाहता हूं. प्रीति मेरे दुख की साथी हैं. जब मेरे पास कुछ नहीं था उन्होंने हमेशा मुझ पर यकीन किया.’  इसके बाद रवि किशन होस्ट कार्तिक आर्यन और करण जौहर की तरफ देखकर पूछते हैं कि क्या उनकी स्पीच बहुत लंबी हो गई है. उन्होंने कहा- ‘आज बहुत लंबी स्पीच नहीं लग रही है?’ इसपर करण और कार्तिक ने जवाब दिया- ‘बिल्कुल नहीं सर, यहां बजर नहीं है और ना यहां म्यूजिक कोई प्ले करेगा सर. आप दिल से बोलिए जो चाहे.’
‘अब नहीं कहूंगा जिंदगी झंड बा, अब कहूंगा…’
आखिर में रवि किशन ने कहा- ‘बहुत सारा दर्द है निकलने दो यार बहुत सालों का दर्द है. अब नहीं कहूंगा जिंदगी झंड बा, अब कहूंगा जिंदगी बम बम बा. हर-हर महादेव. यही सत्य है थैंक्यू आईफा.’
ये भी पढ़ें: ‘मुझे आंख मारी, फ्लाइंग किस किया…’ 16 साल के लड़के पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा
[ad_2]
‘बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या…’ तुलसी गबार्ड ने क्या कहा कि भड़की यूनुस सरकार
[ad_1]
अमेरिका के राष्ट्रीय खुफिया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड  के एक बयान पर बांग्लादेश भड़क गया है. दरअस इन दिनों तुलसी भारत आई हुई हैं. वो रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने के लिए भारत आई हैं. यहीं पर उन्होंने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का लंबे समय से दुर्भाग्यपूर्ण उत्पीड़न, हत्या और दुर्व्यवहार अमेरिकी सरकार और राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रशासन के लिए चिंता का विषय रहा है. उनके इस बयान पर अब बांग्लादेश भड़क गया है.
यह खबर अपडेट की जा रही है
[ad_2]
दो महीनों तक Digital Arrest रही बुजुर्ग महिला, स्कैमर्स ने ठग लिए 20 करोड़ रुपये, ऐसे रहें सेफ
[ad_1]
मुंबई में Digital Arrest का एक नया मामला सामने आया है. यहां स्कैमर्स ने एक 86 वर्षीय महिला को दो महीने से अधिक समय तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और उससे 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर ली. इस स्कैम की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में हुई थी और फरवरी में जाकर इसका पता चला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और स्कैमर्स को ढूंढने की कोशिश में लगी हुई है.
26 दिसंबर से शुरू हुआ था स्कैम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 26 दिसंबर, 2024 को 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला के पास एक कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और महिला को डराने के लिए कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों में इस्तेमाल हो रहे एक बैंक अकाउंट को खोलने के लिए उसके आधार कार्ड का दुरुपयोग हुआ है. स्कैमर्स ने उसे कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते हुए कहा कि अगर उसने बात नहीं मानी तो उसके परिवार के लोगों को इस मामले में फंसा दिया जाएगा.
स्कैमर्स की बातों में आ गई पीड़िता
स्कैमर्स की बातों में आकर महिला ने अपने परिवारजनों को केस बचाने के लिए पैसे ट्रांसफर करने शुरू कर दिए. स्कैमर्स ने उसे लगातार डिजिटल अरेस्ट में रहने को कहा और अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर करवाने शुरू कर दिए. 26 दिसंबर से शुरू होकर 3 मार्च तक चले इस स्कैम में स्कैमर्स ने महिला से कुल 20.25 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. बाद में महिला ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दी.
ऐसे स्कैम से खुद को कैसे सुरक्षित रखें?
आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. अगर आपके पास कोई सरकारी अधिकारी बनकर फोन या वीडियो कॉल करता है तो घबराएं न. डरकर उसकी बातों में आने की बजाय संबंधित विभाग से संपर्क करें. इसके अलावा कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान जरूर सत्यापित करें. किसी भी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से किसी भी तरह का लेनदेन न करें और न ही ऐसे व्यक्ति से अपनी कोई जानकारी शेयर करें.
ये भी पढ़ें-
ठग से ही ठगी, कानपुर में सामने आया हैरान करने वाला मामला, युवक ने स्कैमर को लगाई चपत
[ad_2]
6 साल तक नहीं की नौकरी, लेकिन लगातार मिली सैलरी, इस शख्स का कारनामा देख कोमा में पहुंचे सोशल मीडिया यूजर्स
[ad_1]
6 साल तक नहीं की नौकरी, लेकिन लगातार मिली सैलरी, इस शख्स का कारनामा देख कोमा में पहुंचे सोशल मीडिया यूजर्स
PM मोदी ने पॉडकास्ट में दिया कश्मीर पर बयान तो पाकिस्तान भड़का, शहबाज सरकार ने कह दिया
[ad_1]
पाकिस्तान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पॉडकास्ट में जम्मू-कश्मीर पर की गई टिप्पणी को ‘भ्रामक और एकतरफा’ बताकर खारिज कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ साक्षात्कार के दौरान कहा, “भारत की तरफ से शांति के हर प्रयास का जवाब पाकिस्तान ने शत्रुता और विश्वासघात से दिया. ’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए पड़ोसी मुल्क के शीर्ष नेताओं को सद्बुद्धि आए.
क्या कहा पाकिस्तान ने
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने मोदी की टिप्पणी के संबंध में मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में एक बयान जारी किया और उनके दावों को खारिज कर दिया. बयान के अनुसार, ‘ये टिप्पणियां भ्रामक और एकतरफा हैं.'
बयान में कहा गया कि इन टिप्पणियों में जानबूझकर जम्मू- कश्मीर के विवाद को नजरअंदाज किया गया है, जो पिछले सात दशकों से अनसुलझा है, जबकि भारत ने संयुक्त राष्ट्र, पाकिस्तान और कश्मीर के लोगों को यह आश्वासन दिया था कि इस विवाद को हल किया जाएगा, लेकिन अब तक इसे हल नहीं किया गया है. पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि भारत पाकिस्तानी धरती पर समस्या पैदा करने में शामिल है.
क्या कहा था पीएम मोदी ने
भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर पूछे गए सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि 1947 से पहले सब लोक कंधे से कंधा मिलाकर आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे. उन्होंने कहा, "आजादी के बाद भारत की नीति बनाने वालों ने विभाजन को स्वीकार किया. भारत के लोगों ने दिल पर पत्थर रखकर बड़े ही पीड़ा के साथ विभाजन को स्वीकार किया, लेकिन इसका परिणाण भी उसी समय आया."
’पाकिस्तान से ट्रेनें भर-भरकर आई लाशें'
पीएम मोदी ने कहा, "विभाजन के बाद लाखों लोगों का कत्लेआम चला. पाकिस्तान से ट्रेनें भर-भरकर लोगों की लाशें आने लगी. ये काफी डरावना दृश्य था. उन्हें ये लगना चाहिए था कि हमें अपना अलग देश मिल गया तो अब भारत का धन्यवाद करें और सुख से जीएं, इसके बजाय उन्होंने लगातार भारत से संघर्ष का रास्ता चुना. ये कोई विचार नहीं है कि लोगों को मारो-काटो… आतंकवादियों को भेजो. दुनिया में कहीं पर भी आतंकी घटना घटती है, उसके तार पाकिस्तान से जुड़ते हैं."
[ad_2]
फोन हो गया है चोरी तो कैसे करें Paytm और Google Pay को डिलीट? ये तरीका आएगा काम
[ad_1]
How to Delete Phonepe Google Pay Account: आज के समय में लगभग हर काम फोन के जरिए ही किया जाता है. सोचिए अगर आपके पास फोन ना हो, तो आप किस तरह अपना दिन गुजारेंगे. आज कल हम हर छोटी मोटी चीजें खरीदने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करते हैं. चाहे कोई बड़ा अमाउंट का पेमेंट करने की बात हो या कुछ खरीदने की, हम UPI के जरिए आसानी से पेमेंट कर देते हैं. हमारे फोन में ऑफिशियल से लेकर अनऑफिशियल तक सारा डाटा रखा होता है और साथ ही साथ UPI और पेमेंट एप्स भी होते हैं जिनकी हमें हर वक्त जरूरत पड़ती है.
लेकिन अगर आपका फोन चोरी हो जाए, या कहीं खो जाए तो आप क्या करेंगे? आप अपने आप अपने पेटीएम और गूगल के अकाउंट को कैसे वापस ला पाएंगे? अगर आपको अपना अकाउंट डिलीट करना हो तो आपका अकाउंट बिना फोन के कैसे डिलीट हो पाएगा. ऐसे कई सवालों के जवाब आज हम आपको बताते हैं.
कैसे डिलीट होगा पेटीएम अकाउंट?
हमारे फोन में इस्तेमाल होने वाले सभी ट्रांजेक्शन ऐप्स में सबसे ज्यादा पेटीएम को ही इस्तेमाल किया जाता है. अगर आपका फोन कहीं चोरी हो जाए या गिर जाए तो उस फोन में खुले अकाउंट को डिलीट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने पेटीएम को किसी और डिवाइस में इंस्टॉल करना होगा.
दूसरे डिवाइस में अपना पुराने अकाउंट का यूजरनेम, पासवर्ड और नंबर डालना होगा. अकाउंट खुलने के बाद सबसे पहले यूजर को हैमबर्गर मेन्यू पर जाना होगा. वहीं से प्रोफाइल सेटिंग में जाकर यूजर को  “Security and Privacy” (सिक्योरिटी और प्राइवेसी) सेक्शन में जाना होगा.
इसी सेक्शन में आपको “Manage Accounts on All Devices” (सभी डिवाइस में अकाउंट को मैनेज करें) का ऑप्शन मिलेगा. वहां जाकर यूजर को अकाउंट लॉगआउट करना होगा. बता दें कि लॉगआउट करते वक्त सिस्टम आपसे पूछेगा क्या आप ऐसा करने के लिए श्योर हैं तो आपको Yes ऑप्शन सेलेक्ट करना है.
इसे हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल
अगर आपको इस प्रोसेस को पूरा करने में किसी भी तरह की दिक्कत या परेशानी आ रही हो तो आप पेटीएम का हेल्पलाइन नंबर “01204456456” पर कॉल कर जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा, आप पेटीएम की वेबसाइट पर जाकर  “Report a Fraud” ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
मिनटों में एक्टिव हो जाएगा BSNL 4G सिम कार्ड, नहीं पड़ेगी किसी से मदद लेने की जरूरत, तुरंत फॉलो करें ये प्रोसेस
[ad_2]