आखिर औरंगजेब के बारे में पाकिस्तान में क्या पढ़ाया जाता है? जानकर हैरान रह जाएंगे

[ad_1]

Mughal Emperor Aurangzeb in Pakistan : भारत में इस वक्त औरंगजेब के नाम पर बवाल मचा हुआ है. वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर जिले में तो हिंसा तक शुरू हो गई. इस हिंसा के पीछे दो वर्गों की सोच का टकराव है. जहां एक पक्ष औरंगजेब को महान बताने में लगा है, वहीं दूसरा पक्ष उसे आताताई बताकर उसकी कब्र को ध्वस्त करने पर अड़ा है. भारत में औरंगजेब को लेकर विवाद की स्थिति है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में औरंगजेब के बारे में क्या पढ़ाया जाता है?

पाकिस्तान की किताबों में जहां अकबर को महान मुगल बादशाह बताते हुए उसके बारे में नफरत भरी बातें लिखी हुई है. वहीं, औरंगजेब को अपने धर्म को ऊपर रखने के लिए एक महान मुस्लिम शासक बताते हुए सम्मानित किया गया है.

इतिहासकारों में औरंगजेब को लेकर अक्सर बहस होती रही है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जदुनाथ सरकार जैसे कुछ लोग औरंगजेब को एक रूढ़िबादी कट्टरपंथी मानते हैं, जबकि शिबली नौमानी सहित अन्य लोग यह तर्क देते हैं कि औरंगजेब के इरादे धार्मिक नहीं, बल्कि राजनीतिक थे.

भारत में दार-उल-इस्लामकी स्थापना करना था औरंगजेब का इरादा

ए शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ औरंगजेब में दावा किया है कि उसका इरादा भारत में एक पूर्ण इस्लामी राज्य ‘दार-उल-इस्लाम’ की स्थापना करना था और इसके अलावा सभी अंसतुष्ट लोगों को जान से मार देना था. वहीं, शिबली नौमानी ने अपनी किताब ‘औरंगजेब आलमगीर पर एक नजर’ में लिखा कि ‘औरंगजेब का इस्लाम के प्रति उत्साह एक संत के बजाए एक राजनेता के जैसा था.’

पाकिस्तान में औरंगजेब को माना जाता है आदर्श मुस्लिम नेता

पाकिस्तान में औरंगजेब को एक आर्दश मुस्लिम नेता माना जाता है. पाकिस्तान में औरंगजेब के सम्मान होने के पीछे उसकी इस्लाम को मानने की धारणा को बताया जाता है. अल्लामा इकबाल ने जहां औरंगजेब को एक राष्ट्रवादी और भारत में मुसलमान राष्ट्रीयता का संस्थापक बताया है. वहीं, मौलाना अबुल अला मौदूदी जैसे प्रभावशाली नेता ने इस्लाम के प्रति औरंगजेब की प्रतिबद्धता देखकर उसकी प्रशंसा की. यहां तक की पाकिस्तानी के उज्जवल राजनीतिक भविष्य के लिए औरंगजेब के रास्ते पर चलने तक का आह्वान किया है.

यह भी पढ़ेंः ‘भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों को पाकिस्तान में कौन एक के बाद एक मार रहा है?, 16 लोगों का जिक्र कर PAK एक्सपर्ट का भारत पर बड़ा आरोप

[ad_2]

IPL 2025 से पहले श्रेयस अय्यर का छलका दर्द, PBKS कप्तान ने जो कहा वो आपको जानना चाहिए

[ad_1]

Shreyas Iyer Interview in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कई अहम बातें कही हैं. वैसे, पिछला कुछ समय श्रेयस अय्यर के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. पहले उन्हें भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किया गया और फिर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी रद्द कर दिया गया. हालांकि, अय्यर ने इन सभी चीजों को एक चुनौती के रूप में लिया और मजबूती से उनका सामना किया. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में श्रेयस अय्यर ने अपने दिल की बात कही. श्रेयस अय्यर को तथाकथित तकनीकी कमी को लेकर बनी धारणाओं से लड़ना पड़ा, उन्हें टाइपकास्ट किया गया और विश्व कप नायक बनने के कुछ महीनों के भीतर ही उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया गया, लेकिन श्रेयस अय्यर इन सबके बावजूद अडिग रहे और अपनी ईमानदारी और सुलझे हुए दिमाग पर भरोसा करके आगे बढ़े. उन्हें इसका फल भी मीठा ही मिला. पिछले कुछ समय में वह चौथे नंबर पर भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बने और कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ दिन पहले चैम्पियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत के बाद उन्हें ‘मौन नायक’ करार दिया. 

शॉर्ट गेंद के खिलाफ उनकी कमजोरी को लेकर पूछे जाने पर श्रेयस ने कहा, शायद ऐसी धारणा बनाई गई थी या मुझे टाइपकास्ट किया गया, लेकिन मुझे हमेशा से अपनी ताकत और क्षमता पता थी और खुद पर भरोसा था. 

पिछले आठ वनडे में उन्होंने चौथे नंबर पर 53 की औसत से रन बनाये हैं. इस बारे में उन्होंने कहा, खेल बदलता रहता है. लिहाजा खिलाड़ी को लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करना होता है. मुझे खुशी है कि मैं सकारात्मक सोच के साथ खेल सका और अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखा. 

पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान उनकी कमर में चोट लगी और फिर उन्हें केंद्रीय अनुबंध (सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) गंवाना पड़ा चूंकि उस समय वह अपनी तत्कालीन आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अभ्यास कर रहे थे जबकि उन्हें रणजी ट्रॉफी खेलना था. 

श्रेयस की कप्तानी में केकेआर ने आईपीएल जीता और फिर उन्होंने भारतीय वनडे टीम में वापसी की. इस आईपीएल सीजन से पंजाब किंग्स की कप्तानी करने जा रहे श्रेयस ने कहा, मैंने अपनी प्रक्रिया सरल रखी. ज्यादा सोचा नहीं और ईमानदारी से काम करता रहा. मुझे भरोसा था कि मेरी ईमानदारी और प्रदर्शन फिर मुझे मौका दिलायेगा. 

[ad_2]

रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल हुए नोएल टाटा, डेरियस खंबाटा ने दिया इस्तीफा

[ad_1]

नोएल टाटा, जो टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन हैं, अब रतन टाटा एंडोमेंट ट्रस्ट (RTET) के बोर्ड में शामिल हो गए हैं. उनके साथ शिरीन और दीना जिजीभॉय, जो रतन टाटा की सौतेली बहनें हैं, को भी ट्रस्ट में नियुक्त किया गया है. यह नियुक्तियां मौजूदा ट्रस्टीज़ प्रमित झावेरी और डेरियस खंबाटा ने की हैं. इसके अलावा, टाटा ग्रुप के दो और अधिकारी, आर.आर. शास्त्री और जमशेद पोंचा को भी ट्रस्ट में शामिल किया गया है. इन नियुक्तियों के बाद, डेरियस खंबाटा ने RTET बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है.

रतन टाटा की विरासत

रतन टाटा ने अपनी संपत्ति और चैरिटेबल कामों के लिए यह ट्रस्ट बनाया था. यह ट्रस्ट उनकी संपत्ति का प्रबंधन करेगा और भविष्य में दान के कामों के लिए फंड जुटाएगा. रतन टाटा की वसीयत के अनुसार, उनकी संपत्ति का बंटवारा तब शुरू होगा जब वसीयत को हाई कोर्ट से मंजूरी मिल जाएगी. यह प्रक्रिया लगभग छह महीने तक चल सकती है. शिरीन और डीना जिजीभॉय, जो रतन टाटा की सौतेली बहनें हैं, उनकी वसीयत के एक्जीक्यूटर भी हैं. कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि वसीयत में लाभार्थियों को संगठनों में पद संभालने से रोकने वाली कोई पाबंदी नहीं है.

ट्रस्ट और एंडोमेंट फंड का महत्व

रतन टाटा एंडोमेंट फाउंडेशन (RTEF) एक सेक्शन 8 कंपनी है, जो चैरिटेबल कामों पर फोकस करती है. वहीं, RTET एक प्राइवेट ट्रस्ट है, जो भारतीय ट्रस्ट एक्ट, 1882 के तहत काम करता है. कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक, एंडोमेंट फंड एक वित्तीय साधन है जो निवेश के जरिए पूँजी बढ़ाता है और चैरिटेबल कामों के लिए आय पैदा करता है. ट्रस्ट एक कानूनी ढाँचा है जो संपत्ति का प्रबंधन करता है और यह सुनिश्चित करता है कि संपत्ति का इस्तेमाल दान के लक्ष्यों के अनुसार हो.

जरूरी थीं नियुक्तियां

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट एंड ब्रीफ के मैनेजिंग पार्टनर, निलेश त्रिभुवन्न के मुताबिक, यह नियुक्तियां ट्रस्ट के शासन और संचालन को मजबूत करेंगी. यह कदम फिड्यूशरी जिम्मेदारी को बढ़ाएगा, जवाबदेही को मजबूत करेगा और निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज़ करेगा. इससे रतन टाटा की चैरिटेबल योजनाओं को और बेहतर ढंग से लागू किया जा सकेगा.

सूत्रों का कहना है कि RTET और टाटा ट्रस्ट्स मिलकर बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकते हैं, जो दोनों के लिए फायदेमंद होंगे. यह साझेदारी टाटा ग्रुप के चैरिटेबल मिशन को आगे बढ़ाने में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें: चीन के बाद अब अमेरिकी सामानों का भी करेंगे विरोध… CTI ने दी चेतावनी, कहा- ‘अमेरिकी सामान भारत छोड़ो’

[ad_2]

‘जाट’ के लिए रणदीप हुड्डा ने बदला हुलिया और आवाज, एक्ट्रेस का खूंखार लुक देख कांप जाएगी रूह

[ad_1]

Randeep Hooda Transformation For Jaat: सनी दओल की ‘जाट’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है. फिल्म में सनी देओल के अलावा  रणदीप हुडा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा अहम भूमिका में हैं. जाट के लिए रणदीप हुड्डा ने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है. अपकमिंग फिल्म से उनका खूंखार लुक सोशल मीडिया पर छा गया है.

जाट’ के लिए रणदीप हुड्डा ने किया गजब ट्रांसफॉर्मेशन
रणदीप हुडा अपने किरदारों मे जान फूंकने के लिए जाने जाते हैं और इसके लिए वे अपना ट्रांसफॉर्मेंशन करने से भी पीछे नहीं हटते. एक्टर अब अपनी अपकमिंग फिल्म जाट में एक खतरनाक और खूंखार गैंगस्टर रणतुंगा की भूमिका निभाते नजर आएंगें. रणदीप ने अपनी फिल्मोग्राफी के सबसे बुरे और खतरनाक किरदार को पर्दे पर लाने में खुद को पूरी तरह झोंक दिया है.

जाट’ में रणदीप का खरतनाक वर्जन कंपा देगा रूह
प्रोडक्शन से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया, “रणदीप अपनी हर भूमिका के लिए अपने मैथोडिकल अप्रोच के लिए जाने जाते हैं, और जाट भी अलग नहीं हैं, पहले दिन से, वह रणतुंगा को वास्तव में डरावना खलनायक बनाने के लिए कमिटेड थे. उन्होंने किरदार को एक रॉ रूप देने के लिए अपने बाल बढ़ाए और अपनी बॉडी पर भी काम किया.

वह यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके परफॉर्मेंस का कोई भी पहलू फेक न लगे, चाहे वह सरबजीत हो, स्वतंत्र वीर सावरकर हो, या अब जाट हो. रणदीप एक्स्ट्रा एफर्ट करने से कभी नहीं कतराते. उनके फैंस उनके द्वारा निभाए गए किरदारों में पूरी तरह से ढलने की क्षमता के लिए उनकी तारीफ करते हैं, और रणतुंगा के साथ, वे रणदीप का एक ऐसा वर्जन देखने जा रहे हैं जो स्क्रीन ज्यादा डार्कर, खतरनाक और वास्तव में डरावना है.”

 


राणतुंगा की भूमिका को लेकर रणदीप ने क्या कहा था?
इससे पहले, रणदीप ने शेयर था कि हालांकि उन्होंने पहले भी डार्क और मुश्किल किरदारों को निभाया है लेकिन रणतुंगा की भूमिका एक अलग लेवल पर है. उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी गहरे और परतदार किरदार निभाए हैं, लेकिन रणतुंगा पूरी तरह से दुष्ट है. वह हिंसक है, संयमित है और एक तरह की क्रूरता के साथ काम करता है,जिसे निभाते समय मुझे भी झटका लगा था.”

रणदीप ने फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हमारे निर्देशक, गोपीचंद मालिनेनी इस बारे में बहुत क्लियर थे कि उन्होंने इस किरदार की कल्पना कैसे की, और उन्होंने इस भूमिका के लिए जो कल्पना की थी, मैंने उसे पूरी तरह से अपना लिया.”

जाट’ कब होगी रिलीज?
गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित, जाट में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं. फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन है, जिसे अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने कोरियोग्राफ किया है,.साउंडट्रैक थमन एस द्वारा कंपोज किया गया हैं. माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित, जाट 10 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी.

ये भी पढ़ें-गर्मियों में दिखना चाहती हैं कूल-कूल…. जाह्नवी कपूर से सारा अली खान तक के समर कलेक्शन से लें इंस्पिरेशन



[ad_2]

क्या है Truth Social, जिसे PM Modi ने किया जॉइन? डोनाल्ड ट्रंप के साथ शेयर की पहली पोस्ट

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल (Truth Social) पर अकाउंट बना लिया है. इसके साथ ही वो दुनिया के चुनिंदा उन नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो इस प्लेटफॉर्म का यूज कर रहे हैं. इस प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री ने अपनी पहली पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है. यह तस्वीर 2019 की है, जब नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर गए थे. यह तस्वीर ह्यूस्टन में ली गई थी. उन्होंने शुरुआत में ट्रंप के साथ-साथ अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को फॉलो किया था. कुछ ही देर में मोदी के फॉलोअर्स की संख्या हजारों में पहुंच गई थी. ट्रंप ने भी इस प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री मोदी के एक हालिया पॉडकास्ट के वीडियो को शेयर किया था. 

2022 में लॉन्च हुआ था ट्रूथ सोशल

जो बाइडेन से राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद ट्रंप पर ट्विटर और फेसबुक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने बैन लगा दिया था. इसके बाद ट्रंप ने फरवरी, 2022 में ट्रूथ सोशल शुरू किया था. इसकी फंक्शनलिटी बिल्कुल एक्स (पूर्व में ट्विटर) की तरह है. यूजर इस प्लेटफॉर्म पर ‘ट्रूथ’ और ‘रिट्रूथ’ पोस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा उनके पास डायरेक्ट मैसेज भेजने का भी ऑप्शन है. इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों को ‘स्पॉन्सर्ड ट्रूथ’ कहा जाता है. 

ट्रंप के पास कंपनी का मेजोरिटी शेयर

इस प्लेटफॉर्म का मालिकाना हक ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के पास है, जिसकी 57 प्रतिशत हिस्सेदारी डोनाल्ड ट्रंप के पास है. उनके अलावा ARC ग्लोबल इनवेस्टमेंट और कुछ दूसरे निवेशकों के पास कंपनी की बाकी हिस्सेदारी है. हालांकि, अभी इस पर कानूनी लड़ाई चल रही है. बता दें कि ट्रंप के इस प्लेटफॉर्म पर करीब 92 लाख फॉलोअर्स हैं. इसकी तुलना में ट्रंप को एक्स पर 10 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

‘अगले 5-10 सालों में हर टास्क कर सकेगी AI, इंसानों की कर लेगी बराबरी’, Google DeepMind के CEO का बड़ा दावा

[ad_2]

इतने में तो हमारी पीढ़ियां पल जाएंगी! मुकेश अंबानी की वेडिंग एनिवर्सरी का केक देख यूजर्स हैरान

[ad_1]

Trending Video: मशहूर पेस्ट्री शेफ बंटी महाजन ने मुकेश अंबानी की शादी की सालगिरह के केक का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद आप दुनिया के सभी केक भूल जाएंगे. वीडियो में खास मौके के लिए डिज़ाइन किया गया एक शानदार कस्टम-मेड केक दिखाया गया. केक में गुलाबी और सुनहरे रंग की शानदार कला का इस्तेमाल किया गया है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है. यह केक पूरी तरह से वंतारा की थीम पर बेस्ड है. वीडियो में शेफ की कलाकारी को देखकर आप भी भौंचक्के रह जाएंगे और कहेंगे कि क्या मुजस्सिमा बनाया है.

वायरल हो रहा मुकेश और नीता अंबानी की वेडिंग एनिवर्सरी का केक

केक 6 लेयर का है, जो बहुत शानदार तरीके से जंगली जानवरों के शेप से सराबोर हो रखा है. इसके अलावा केक को चमकदार फिनिशिंग दी गई है. केक की सबसे ऊपरी परत में दो सुंदर ढंग से पोज देते हुए हाथी और ग्लाइडेड पत्ते दिखाई दे रहे हैं. हाथियों ने एक सजावटी चिन्ह को थामा हुआ है, जिस पर लिखा है, ‘हैप्पी एनिवर्सरी, डियर नीता और मुकेश.’


वंतारा पर बेस्ड है पूरा केक

केक की हर लेयर को अनोखे और गोल्डन टुकड़ों के साथ डिजाइन किया गया था. कुछ परतों में सोने की जेबरा और बाघ की धारियां थीं, जबकि दूसरी परतों में शेर, जिराफ और मगरमच्छों की छवि दिखाई गई थी. केक के बीच में देश के सबसे अमीर कपल के शुरुआती अक्षर ‘एन’ और ‘एम’ सजे हुए थे. केक के बारे में बात करते हुए शेफ महाजन ने कहा कि केक का वजन 30 किलोग्राम से ज्यादा था और इसे बचाए गए जानवरों के लिए स्थापित वंतारा के सार को दिखाने के लिए बनाया गया था. पहले केक को सफेद और सुनहरे रंग में बनाने की प्लानिंग थी, लेकिन बाद में डिजाइन में गुलाबी रंग को शामिल किया गया, क्योंकि यह नीता अंबानी का पसंदीदा रंग है.

यह भी पढ़ें: हिसाब-किताब में मास्टर हैं ये बंदर… कान्हा की धरती पर छीना सैमसंग का इतना महंगा फोन, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

इतने में तो हमारी पीढ़ियां पल जाएंगी, बोले यूजर्स

आपको बता दें कि नीता और मुकेश अंबानी की 8 मार्च 1985 को हुई थी. इस साल उन्होंने अपनी शादी की 40वीं सालगिरह मनाई थी, जिसके लिए वंतारा की थीम पर शानदार केक तैयार किया गया था. अब इस केक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूजर्स भी अपने रिएक्शन देने से पीछे नहीं हट रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…बेहतरीन क्या केक बनाया है. दूसरे यूजर ने लिखा…इसकी कीमत में तो हमारी पीढ़ियां पल जाएंगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…सब पैसे की माया है.

यह भी पढ़ें: ‘अबे-तबे’ और ‘ऐसी-तैसी’ भी करता है एलन मस्क का ग्रोक एआई, जवाब पढ़ लेंगे तो हंसते-हंसते हो जाएगा बुरा हाल


भांग का पौधा आपकी सेहत के लिए कितना है खास, जानकर दंग रह जाएंगे आप

[ad_1]

Cannabis Health Benefits : भांग का नाम सुनते ही ज़्यादातर लोगों के दिमाग में नशा और मस्ती का ख्याल आता है. इसे कैनाबिस और मारिजुआना भी कहा जाता है. इसका इस्तेमाल हेल्थ प्रोडक्ट्स, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और कई तरह की चीजें बनाने में होता है. प्राचीन काल से आयुर्वेद में भांग का उपयोग औषधीय गुणों के लिए किया जाता रहा है.

यह पेन किलर, मानसिक शांति देने वाला और कई गंभीर बीमारियों के इलाज में फायदेमंद माना जाता है. कई रिसर्च में साबित हुआ है कि भांग का पौधा कैंसर, डिप्रेशन, हार्ट डिजीज और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में कारगर हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि भांग आपकी सेहत के लिए कितना खास है…

भांग का पौधा क्या होता है

भांग के पौधे को Cannabis Sativa भी कहा जाता है, एक औषधीय जड़ी-बूटी है, जिसमें कई कैनाबिनॉइड्स (Cannabinoids) नाम के कंपाउंड्स पाए जाते हैं। इनमें से THC (Tetrahydrocannabinol) और CBD (Cannabidiol) सबसे महत्वपूर्ण हैं. THC नशे के लिए और  CBD औषधीय गुणों से भरपूर तत्व है, जो मेंटल और फिजिकल हेल्थ में मदद करता है.

भांग के फायदे

1. पेन किलर (Natural Painkiller)

भांग में मौजूद CBD कंपाउंड शरीर के दर्द को कम करने में मदद करता है. इससे क्रोनिक पेन जैसे गठिया, माइग्रेन और मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है. यह सर्जरी के बाद रिकवरी में मददगार, न्यूरोपैथिक पेन में फायदेमंद है.

2. कैंसर के इलाज में मददगार

भांग के तत्व कैंसर कोशिकाओं की ग्रोथ को स्लो करके इस खतरनाक बीमारी के इलाज में मददगार हो सकते हैं. कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स को भी कम करते हैं. रिसर्च के अनुसार, CBD के एंटी-ट्यूमर इफेक्ट्स पाए गए हैं.

यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?

3. मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

भांग का सही इस्तेमाल डिप्रेशन, तनाव और चिंता की छुट्टी कर सकता है. सीबीडी ब्रेन में सेरोटोनिन लेवल को बढ़ाकर मूड को बेहतर करता है. इंसोम्निया (अनिद्रा) से राहत मिलता है. यह पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर और OCD जैसी मेंटल डिजीज में भी फायदेमंद है.

4. हार्ट की हेल्थ में सुधार

भांग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं. इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल, धमनियों में सूजन कम, कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने में मदद मिलती है.

5. पाचन शक्ति मजबूत होती है

भांग का सही मात्रा में सेवन पाचन संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद हो सकता है. यह भूख बढ़ाने के साथ पेट की ऐंठन और सूजन को कम करता है. इससे इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम और क्रोहन डिजीज से बचने में भी मदद मिलती है.

6. मिर्गी और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों में फायदेमंद

रिसर्च में पाया गया है कि CBD ऑइल मिर्गी (Epilepsy) और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर में भांग राहत दे सकता है. इसके न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण अल्जाइमर और पार्किंसन रोग से बचाने में मदद कर सकते हैं.

7. त्वचा और बालों के लिए रामबाण

भांग से बना तेल त्वचा और बालों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यह मुंहासों (Acne), सूजन और जलन को कम करती हैं. इससे डैंड्रफ और बालों के झड़ने की समस्या भी दूर हो सकती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे जीना ही नहीं है अब…’ दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

कब और कहां देख सकते हैं सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी की लाइव स्ट्रिमिंग, यहां जानें

[ad_1]

NASA Sunita Williams Return : नासा के ऐस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 9 महीने का समय बिताकर आखिरकार वापस धरती पर लौटने वाले हैं. सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर क्रू-9 के सदस्य एस्ट्रोनॉट निक हेग और कॉस्मोनॉट अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ धरती पर लौटेंगे. AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स का कैप्शूल क्रू-9 अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में फंसे एस्ट्रोनॉट को लेकर रवाना हो चुका है.

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने सुनीता विलियम्स और वुच विल्मोर को धरती पर लैंड करने की तारीख, समय और जगह की पुष्टि कर दी है. नासा एस्ट्रोनॉट्स की धरती पर वापसी के उड़ान की लाइव कवरेज भी दिखाने वाली है. जिसकी शुरुआत ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट हैच क्लोजर की तैयारी के साथ भारतीय समय के अनुसार मंगलवार (18 मार्च) की सुबह 8:15 बजे या इस्टर्न टाइम जोन के अनुसार, सोमवार (17 मार्च) को रात 10:45 बजे हो चुकी है.

क्रू-9 मिशन की सफल लैंडिंग के लिए की जा रही तैयारी

नासा ने कहा कि उसने एजेंसी के क्रू-मिशन की धरती पर सुरक्षित वापसी के लिए फ्लोरिडा के तट पर मौसम और स्पलैशडाउन की स्थितियों की जांच करने के लिए रविवार (16 मार्च) को स्पेसएक्स के अधिकारियों से मुलाकात की. नासा ने कहा, “मिशन के मैनेजर इस इलाके की मौसम की गतिविधियों पर लगातार निगरानी बनाए रखेंगे, क्योंकि ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की अनडॉकिंग कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है. इसमें स्पेसक्राफ्ट की रेडिनेस, रिकवरी टीम की रेडिनेस, मौसम, समुद्र की स्थितियों समेत कई अन्य फैक्टर्स भी मौजूद है.” बता दें कि नासा और स्पेसएक्स क्रू-9 के वापसी के नजदीक विशेष स्पलैशडाउन के स्थान की पुष्टि करेगी.

कब, कहां और कैसे देख पाएंगे नासा का लाइव स्ट्रीम

उल्लेखनीय है कि नासा स्पेसएक्स क्रू-9 के सदस्य इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से लेकर धरती पर वापसी तक की लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले हैं. यह लाइवस्ट्रीम एजेंसी की मुफ्त स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नासा+ (पूर्व में नासा टीवी) दिखाई जाएगी. इसके अलावा यह plus.nasa.gov पर भी सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध होगा.

इसके अलावा, नासा की प्रोग्रामिंग को स्पेस एजेंसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एक्स, फेसबुक, यूट्यूब और ट्विच पर उपलब्ध किया गया है. वहीं, थर्ड-पार्टी सर्विस में रोकु, हुलु, डायरेक्ट टीवी, डिश नेटवर्क, गूगल फायबर, अमेजॉन फायर टीवी और एप्पल टीवी के माध्यम से भी नासा प्रोग्रामिंग दिखाई जा रही है. हालांकि, इन थर्ड पार्टी सर्विस पर लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए लोगों को सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत पड़ सकती है.

भारतीय समय के अनुसार क्रू-9 की वापसी की कवरेज

  • 18 मार्च (मंगलवार) – सुबह 8:15 बजे – हैच क्लोजिंग की कवरेज नासा+ पर शुरुआत
  • 18 मार्च (मंगलवार) – सुबह 10:15 बजे – अनडॉकिंग की कवरेज नासा+ पर शुरुआत
  • 18 मार्च (मंगलवार) – सुबह 10:35 बजे – अनडॉकिंग
  • 18 मार्च (मंगलवार) – ऑडियो कवरेज लगातार जारी – अनडॉकिंग कवरेज की समापन की कवरेज (सिर्फ ऑडियो में)
  • 18 मार्च (मंगलवार) – स्पलैशडाउन के स्थान पर मौसम की स्थिति देखकर डीऑर्बिट बर्न के पहले कवरेज की शुरुआत करना
  • 19 मार्च (बुधवार) – रात 2:15 बजे – नासा+ पर वापसी की कवरेज की शुरुआत
  • 19 मार्च (बुधवार) – रात 2:41 बजे (लगभग) – डीऑर्बिट बर्न (अनुमानित समय)
  • 19 मार्च (बुधवार) – रात 3:27 बजे (लगभग) – स्पलैशडाउन (अनुमानित समय)

यह भी पढ़ेंः Sunita Williams Return On Earth: इंतजार खत्म! धरती पर लौटने वाली हैं सुनीता विलियम्स, कब स्पेसक्राफ्ट होगा लैंड, जानें पूरी डिटेल

[ad_2]

आटे दाल तक सही था, अब कॉल सेंटर से कंप्यूटर भी लूट रहे पाकिस्तानी- वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे

[ad_1]