बस इस आसान तरीके से घर बैठे बदल जाएगा आधार कार्ड में एड्रेस! जानिए पूरा प्रोसेस

[ad_1]

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने पता बदलने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से दी है. बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आधार केंद्र जाना जरूरी होता है लेकिन एड्रेस चेंज घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है.

UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने पता बदलने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से दी है. बायोमेट्रिक अपडेट के लिए आधार केंद्र जाना जरूरी होता है लेकिन एड्रेस चेंज घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है.

बता दें कि आप आधार कार्ड पर अपना पता घर बैठे ही यानी ऑनलाइन आसानी से बदल सकते हैं. इसके लिए आपको myAadhaar पोर्टल पर जाना होगा. UIDAI के अनुसार, हर 10 साल में आधार डिटेल अपडेट करवाना जरूरी है.

बता दें कि आप आधार कार्ड पर अपना पता घर बैठे ही यानी ऑनलाइन आसानी से बदल सकते हैं. इसके लिए आपको myAadhaar पोर्टल पर जाना होगा. UIDAI के अनुसार, हर 10 साल में आधार डिटेल अपडेट करवाना जरूरी है.

myAadhaar पोर्टल पर जाएं और अपना आधार नंबर कैप्चा कोड और OTP दर्ज करके लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद

myAadhaar पोर्टल पर जाएं और अपना आधार नंबर कैप्चा कोड और OTP दर्ज करके लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद “Address Update” विकल्प पर क्लिक करें. फिर “Aadhaar Online Update” ऑप्शन चुनें. सभी गाइडलाइन्स पढ़ें और “Proceed” बटन पर क्लिक करें. अपने नए पते को सेलेक्ट करें और “Update Aadhaar” पर टैप करें.

ऑनलाइन फॉर्म में नया पता दर्ज करें. यदि आवश्यक हो, तो

ऑनलाइन फॉर्म में नया पता दर्ज करें. यदि आवश्यक हो, तो “Care Of” (C/O) में पिता या पति का नाम जोड़ें. अपने नजदीकी डाकघर का चयन करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें. सारी जानकारी सही से चेक करें और ₹50 का भुगतान करें. भुगतान सफल होने के बाद आपको एक SRN नंबर मिलेगा जिससे आप अपने अपडेट की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड पर एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको पास पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट/पासबुक, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र, मनरेगा या नरेगा जॉब कार्ड, बिजली, पानी, गैस, टेलीफोन या पोस्टपेड मोबाइल बिल, बीमा पॉलिसी या प्रॉपर्टी टैक्स रसीद आदि दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड पर एड्रेस अपडेट करने के लिए आपको पास पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट/पासबुक, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, विकलांगता प्रमाण पत्र, मनरेगा या नरेगा जॉब कार्ड, बिजली, पानी, गैस, टेलीफोन या पोस्टपेड मोबाइल बिल, बीमा पॉलिसी या प्रॉपर्टी टैक्स रसीद आदि दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है.

UIDAI के अनुसार, पता अपडेट की प्रक्रिया 30 दिनों तक का समय ले सकती है. एक बार आवेदन सबमिट करने के बाद आपको URN (Update Request Number) मिलेगा जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं.

UIDAI के अनुसार, पता अपडेट की प्रक्रिया 30 दिनों तक का समय ले सकती है. एक बार आवेदन सबमिट करने के बाद आपको URN (Update Request Number) मिलेगा जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं.

जब आधार अपडेट हो जाएगा, तो आप UIDAI की वेबसाइट से नया आधार डाउनलोड कर सकते हैं. ध्यान रखें कि आधार डाउनलोड करने के लिए आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए.

जब आधार अपडेट हो जाएगा, तो आप UIDAI की वेबसाइट से नया आधार डाउनलोड कर सकते हैं. ध्यान रखें कि आधार डाउनलोड करने के लिए आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए.

Published at : 18 Mar 2025 04:48 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

वडोदरा में लोगों को कुचलने वाला सनकी क्यों चिल्ला रहा था Another Round? फिल्म से जुड़ा है…

[ad_1]

Vadodara Accused: हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो हुए वीडियो में वडोदरा के एक शख्स ने अपनी कार से तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया था. वीडियो देखकर हो सकता है आपका अब भी पारा चढ़ा हुआ हो. बात ही कुछ ऐसी है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने पहले तो स्कूटी सवार लोगों को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया जिसमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है. वीडियो में हादसे का आरोपी कार से निकलने के बाद बार बार Another round चिल्ला रहा था. लेकिन वो ऐसा क्यों कर रहा था अब इसकी गुत्थी सुलझती दिखाई दे रही है. जी हां आइए आपको बताते हैं क्या थी इस नारे के पीछे की वजह.

आखिर क्यों Another Round चीख रहा था रक्षित

आपको बता दें कि हादसे का आरोपी रक्षित चौरसिया फिलहाल पुलिस हिरासत में है, लेकिन अब उसके बारे में कई सारे राज खुलते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, हादसे के वक्त रक्षित कार से उतर कर जोर जोर से Another Round चिल्ला रहा था इसके अलावा उसने धार्मिक नारे भी लगाए थे. लेकिन अब सच सामने आया है कि उसने Another Round क्यों चिल्लाया. दरअसल, Another Round चिल्लाने के पीछे एक फिल्म का कनेक्शन है.

जब पुलिस ने उसके किराए के मकान की तलाशी ली तो उसके कमरे से हॉलीवुड फिल्म Another Round का पोस्टर मिला. बताया जा रहा है कि आरोपी हॉलीवुड फिल्म Another Round से प्रभावित था. कहा जा रहा है कि रक्षित इस फिल्म की कहानी को अपने जीवन में उतारना चाहता था. हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने अब तक आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं है.

क्या है Another Round फिल्म की कहानी

आपको बता दें कि Another Round फिल्म चार दोस्तों की कहानी पर बनी है. इन दोस्तों की जिंदगी में कुछ खास नहीं होता है. लेकिन उन्हें अचानक एक थ्योरी के बारे में पता लगता है जिससे कि शरीर में हमेशा शराब का नशा बना रहे और जिंदगी में कुछ अलग हो सके. शुरू में तो सब कुछ सही चलता है लेकिन धीरे धीरे जैसे ही उनकी जिंदगी में शराब की मात्रा बढ़ने लगती है वो बर्बाद हो जाते हैं. आपको बता दें कि रक्षित बनारस का रहने वाला है और वडोदरा में रहकर कानून की पढ़ाई कर रहा है. हादसे के बाद यूनिवर्सिटी से भी रक्षित को निकाला जा सकता है.

Opinion: वेश्यावृत्ति, सत्ता और ब्लैकमेलिंग : एपस्टीन लिस्ट से लेकर आज तक का खेल

[ad_1]

"सेक्स बिकता है!"—ये बात नई नहीं है. सदियों से सत्ता, धर्म, युद्ध और बिज़नेस में इसका इस्तेमाल होता आया है. कभी ब्लैकमेल के लिए, कभी सौदेबाज़ी के लिए, तो कभी इसे मोक्ष या आध्यात्मिकता का नाम देकर बेचा गया. राजा-महाराजाओं से लेकर आज के राष्ट्रपतियों, बिज़नेस टायकून्स और धर्मगुरुओं तक, हर कोई इस खेल में फंसा हुआ है. आज फिर यह गंदा खेल सुर्खियों में है: "एपस्टीन लिस्ट" के नए खुलासों की वजह से.

एपस्टीन लिस्ट: क्या नया खुलासा हुआ?

अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने 200 पेज की रिपोर्ट जारी की, जिसमें जेफ्री एपस्टीन के कॉन्टैक्ट डिटेल्स, फ्लाइट लॉग्स और कई सीक्रेट डॉक्युमेंट्स शामिल हैं.

रिपोर्ट में सामने आए कुछ बड़े नाम:

माइकल जैक्सन (Pop Icon)
मिक जैगर (Rolling Stones के सिंगर)
एलेक बाल्डविन (Hollywood Actor)
एथेल कैनेडी (Robert F. Kennedy Jr. की मां)
एंड्रयू कुओमो (Former Governor of New York)
नाओमी कैंपबेल (Supermodel)
कोर्टनी लव (Rock Singer)
इवाना ट्रंप और इवांका ट्रंप (Trump Family)
जॉन हंट्समैन (Business Tycoon)
डस्टिन हॉफमैन (Hollywood Actor)
टेड कैनेडी (Former U.S. Senator)
राल्फ फिएन्स (Hollywood Actor)
एलन डर्शोविट्ज (Famous Lawyer)
जॉन कैरी (Former U.S. Secretary of State)
बॉब वीनस्टीन (Film Producer)
डेविड कोच (Billionaire)
लिज़ हर्ली (Model & Actress)

लेकिन क्या ये लोग दोषी हैं?

डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने साफ किया है कि ये सिर्फ एक कॉन्टैक्ट लिस्ट है, "क्लाइंट लिस्ट" नहीं. यानी, जिनके नाम इसमें हैं, जरूरी नहीं कि वे एपस्टीन के सेक्स रैकेट में शामिल थे. लोगों को उम्मीद थी कि इससे कुछ बड़े राज़ खुलेंगे—जैसे: कौन-कौन एपस्टीन के ‘पेडोफाइल आइलैंड’ पर गया था? क्या कोई बड़ी हस्ती ब्लैकमेल हो रही थी? लेकिन रिपोर्ट में ज़्यादातर वही नाम थे, जो पहले भी लीक हो चुके थे. जेफ्री एपस्टीन कौन था और उसकी लिस्ट क्यों अहम है?

जेफ्री एपस्टीन सिर्फ एक अरबपति बिज़नेसमैन नहीं था. वह दुनिया के सबसे बड़े सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क में शामिल था. उसके पास एक प्राइवेट आइलैंड था, जिसे "पेडोफाइल आइलैंड" कहा जाता था. मुक़ामी लोगों का भी कहना था कि वे नौजवान और कमसिन लड़कियों का इस आइलैंड पर आना और जाना देखते थे.

यहां दुनिया के सबसे अमीर और ताकतवर लोगों को नाबालिग लड़कियाँ सप्लाई की जाती थीं. गिस्लेन मैक्सवेल: एपस्टीन की सबसे करीबी साथी. गिस्लेन मैक्सवेल इस पूरे नेटवर्क को मैनेज करती थी. जब मामला खुला, तो उसे जेल में डाल दिया गया. लेकिन एपस्टीन खुद जेल में मरा पाया गया. आधिकारिक तौर पर इसे "आत्महत्या" बताया गया.

लेकिन क्या यह हत्या थी?—आज भी इस पर बहस जारी है. गिस्लेन मैक्सवेल अब भी जेल में है, लेकिन इस रैकेट में शामिल सबसे ताकतवर लोग अब भी खुले घूम रहे हैं.

सेक्स: सत्ता और ब्लैकमेलिंग का सबसे पुराना खेल

रोम के सीज़र से लेकर आज के नेताओं और बिज़नेस टायकून्स तक, सेक्स हमेशा से सत्ता का हथियार रहा है.

ब्लैकमेलिंग और पावर गेम:

बड़े लोगों की कमजोरियाँ ही उनके खिलाफ सबसे बड़ा हथियार बनती हैं.

एपस्टीन के पास जो वीडियो फुटेज और सबूत थे, वे सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि ब्लैकमेल मटेरियल थे.

बिज़नेस और सेक्स

अरबों-खरबों डॉलर की डील्स अक्सर "हाई-एंड एस्कॉर्ट सर्विसेज़" के जरिए फाइनल होती हैं.

आध्यात्मिकता और सेक्स

ओशो जैसे दार्शनिकों ने इसे "आध्यात्मिक अनुभव" कहकर बेचा.

कई धर्मगुरुओं ने इसे "मोक्ष" का रास्ता बताया.

हाल ही में श्याम सिंह मीरा ने एक चर्चित भारतीय गुरु पर अपने एक यूट्यूब शो में कुछ प्राइम साबुत के साथ गंभीर आरोप लगाए.

युद्ध और रेप

जब भी कोई क़ौम हारी है, सबसे ज्यादा जुल्म औरतों पर हुआ है:

द्वितीय विश्व युद्ध

1947 का भारत-पाकिस्तान बंटवारा

इजराइल-फिलिस्तीन संघर्ष

सूडान का गृहयुद्ध, इस लिस्ट का घटना को कोई अंत नहीं.

ट्रंप, क्लिंटन और एपस्टीन लिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप और बिल क्लिंटन, दोनों का नाम एपस्टीन से जुड़ा है.

सबूत:

"लोलिता एक्सप्रेस"— एपस्टीन का प्राइवेट जेट

ट्रंप और क्लिंटन ने इस जेट से सफर किया था

क्लिंटन ने माना कि वह 26 बार एपस्टीन के आइलैंड पर गया

ट्रंप पर पहले भी कई यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं.

क्या एपस्टीन लिस्ट से कुछ बदलेगा?

शायद नहीं.

ताकतवर लोग हमेशा अपने अपराध छिपाने में कामयाब रहते हैं.
इस रिपोर्ट में ऐसा कोई बड़ा नया खुलासा नहीं हुआ जिससे किसी को जेल हो सके.

निष्कर्ष: सत्ता, सेक्स और पैसा—ये खेल चलता रहेगा!

दुनिया ऐसे ही चलती आई है और शायद ऐसे ही चलती रहेगी.

सत्ता, सेक्स और पैसा— इनका गठजोड़ आज भी उतना ही मज़बूत है जितना सदियों पहले था.

लोग बदले, तरीके बदले, लेकिन सच्चाई नहीं बदली.

जब तक सत्ता रहेगी, ताकत रहेगी, तब तक सेक्स एक हथियार की तरह इस्तेमाल होता रहेगा- कभी ब्लैकमेलिंग के लिए, कभी बिज़नेस के लिए, तो कभी धर्म के नाम पर. जेफ्री एपस्टीन से जुड़े इन नए दस्तावेज़ों ने कुछ बड़े नाम तो सामने ला दिए, लेकिन अब भी पूरी सच्चाई का इंतजार जारी है.

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. यह ज़रूरी नहीं है कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही ज़िम्मेदार है.]

[ad_2]

टीम नहीं तबाही है… SRH से खतरनाक कोई भी नहीं, जानें सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

[ad_1]

SRH Playing 11 IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत होने में अब सिर्फ चार दिन बाकी हैं. टूर्नामेंट का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को खेलेगी. SRH की भिड़ंत अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स से होगी.

आईपीएल 2025 में भी सनराइजर्स की टीम काफी मजूबत दिख रही हैं. फैंस इस टीम को तबाही कह रहे हैं. पिछले सीजन यह टीम फाइनल में केकेआर से हार गई थी, लेकिन इस बार की टीम पिछले साल से भी खूंखार दिख रही है. हैदराबाद की टीम में कई मैच विनर और टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी हैं.

प्लेइंग इलेवन की बात करें तो दो भाई और दोनों तहाबी, यानी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ओपनिंग करेंगे. तीन नंबर पर ईशान किशन का खेलना तय है. इस तरह टॉप ऑर्डर में तीनों टी20 के माहिर खिलाड़ी हैं. इसके बाद चार नंबर पर युवा नितीश कुमार रेड्डी और पांच नंबर पर विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन खेलेंगे. ये दोनों किसी भी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ा सकते हैं.

इसके बाद छह नंबर पर अभिनव मनोहर खेल सकते हैं. अभिनव भारतीय घरेलू क्रिकेट के तूफानी बल्लेबाज हैं. सात नंबर पर वियाम मुल्डर को मौका मिल सकता है. मुल्डर गेंदबाजी और बल्लेबाजों दोनों से टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं.

गेंदबाजी की बात करें तो पेस अटैक काफी घातक है. कप्तान पैट कमिंस के साथ मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल हैं. तीनों किसी भी बैटिंग ऑर्डर की कमर तोड़ सकते हैं. स्पिनर में राहुल चाहर हैं. साथ में एडम जम्पा का विकल्प भी मौजूद है.

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी और राहुल चाहर.

इम्पैक्ट प्लेयर- जयदेव उनादकट

[ad_2]

बैंकों में चार दिन नहीं होगा काम, 24-25 मार्च को बैंक हड़ताल का ऐलान

[ad_1]

Bank Strike: देशभर में बैंक कर्मचारी 24-25 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. इससे बैंकों का कामकाज दो दिनों के लिए ठप्प रह सकता है. इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) के साथ बातचीत में कोई समाधान नहीं निकलने पर बैंक यूनियन ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है. अब सवाल यह आता है कि क्या इस हड़ताल से SBI, BOB, PNB के साथ-साथ ICICI और HDFC जैसे प्राइवेट बैंकों की सेवाएं भी प्रभावित होंगी?

चार दिन बैंकों का कामकाज ठप्प

बता दें कि इन बैंकों ने हड़ताल को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन न्यूज एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हड़ताल का असर पब्लिक सेक्टर के बैंकों के साथ-साथ प्राइवेट और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर भी पड़ेगा. इससे बैंकों का कामकाज चार दिनों तक बाधिक होगी क्योंकि 22 और 23 मार्च को शनिवार और रविवार है.

क्या है UFBU?

UFBU एक सामूहिक संगठन है, जिसमें नौ बैंक यूनियनें शामिल हैं जैसे कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफीडरेशन (AIBOC), नेशनल कंफीडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (NCBE) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन  (AIBOA) वगैरह. ये सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, निजी क्षेत्र के बैंकों, विदेशी बैंकों, सहकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के आठ लाख से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करती हैं.

यूनियन की मांग

• सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती सुनिश्चित करना क्योंकि बैंक कर्मचारियों की भारी कमी का सामना कर रहे हैं. इससे काम का बोझ और अक्षमता बढ़ रही है.
• सभी अस्थायी कर्मचारियों का नियमितीकरण क्योंकि स्थायी रोजगार लाभ के बगैर कई अस्थायी और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स सालों से काम कर रहे हैं.
• बैंक यूनियनों की मांग है कि सरकारी ऑफिसों की तरह बैंकों के लिए भी वर्क शेड्यूल सोमवार से शुक्रवार तक पांच दिनों के लिए हो ताकि वर्क-लाइफ बैलेंस रहे.
• परफॉर्मेंस-बेस्ड अप्रेजल और इंसेंटिव स्कीम को वापस लिया जाएं. ये नीतियां कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच भेदभाव पैदा करती है और इससे कर्मचारियों की नौकरी खतरे में आ सकती है.
• बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग.
• सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में रिक्त कर्मचारी/अधिकारी निदेशक के पदों को भरने की मांग.
• भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ लंबित मुद्दों का समाधान.
• ग्रैच्युटी अधिनियम में संशोधन कर अधिकतम सीमा को 25 लाख रुपये तक करने की मांग.

ये भी पढ़ें:

इसी हफ्ते होने वाली है Indian Bank की बैठक, पूंजी जुटाने पर बोर्ड करेगा फैसला

[ad_2]

इब्राहिम और खुशी के सपोर्ट में उतरे करण जौहर, हंसल मेहता सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज

[ad_1]

Bollywood Celebs Supports Ibrahim-Khushi: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल ही में डेब्यू किया है. उनकी खुशी कपूर के साथ फिल्म नादानियां रिलीज हुई थी. फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया है. इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर को नादानियां के बाद खूब ट्रोल किया जा रहा है. करण जौहर से लेकर कई सेलेब्स इनके सपोर्ट में उतरे हैं. इस लिस्ट में करण जौहर से लेकर हंसल मेहता तक कई सेलेब्स शामिल हैं.

हंसल मेहता

हंसल मेहता ने सपोर्ट करते हुए कहा- ‘मुझे लगता है कि लोग बहुत कठोर और गलत हैं. दुख की बात ये है कि क्या हमने इन्हें मौका मिलने से पहले. इन बच्चों की तैयारी देखी है? लोग जिस तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं, वो बहुत ही खराब है. मुझे यकीन है कि ये टिप्पणियां इन नए बच्चों के लिए काफी दर्दनाक होंगी लेकिन हम भूल जाते हैं कि एक समय में उनके माता-पिता ने भी बहुत ही अजीब शुरुआत की थी. बात बस इतनी है कि वो उस समय लोगों की नजरों में उतने नहीं थे, जितने अब सोशल मीडिया के कारण हैं.’

हंसल मेहता ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्मों को बनाने, निर्माण करने और निर्देशन के लिए जिम्मेदार लोगों को पहले ये सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि कलाकार और उनकी टीम उन्हें लॉन्च करने से पहले पूरी तरह से तैयार हो. निर्देशक ने कहा कि ये मान लेना गलत है कि कोई व्यक्ति सिर्फ अपने वंश के कारण या परिवार के कारण अच्छा एक्टर होगा.

करण जौहर

करण जौहर ने नादानियां की ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया. करण ने कहा, ‘मैं सिर्फ ये कहूंगा कि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना छोड़ो बेकार की बातें, बीत न जाए रैना.’

गिप्पी ग्रेवाल

गिप्पी ग्रेवाल ने ट्रोलिंग पर कहा- ये बहुत जरुरी है. जब मैंने अपनी शुरुआत की थी तो आसपास के लोग बोलते थे यार अब ये भी गाएगा, ये ऐसे करेंगे. हम कैरी ऑन जट्टा लेकर आए तो हमने बहुत से लोगों से सुना कि ये तो ऐसे लगे हुए हैं जैसे 100 करोड़ कर देंगे, कर ही दिया. तो मुझे लगता है कि ये चीजें आपको बूस्ट करती हैं. इनके भी दो पहलू होते हैं. एक या तो आप अपसेट हो जाते हैं या फिर आपके अंदर होता है कि मैं ये करके दिखाऊंगा.

विक्रम भट्ट

विक्रम भट्ट ने कहा- जो हो रहा है उससे मुझे बहुत दुख है. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि सोशल मीडिया पर फिल्म को किस तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि मुझे दोनों बहुत पसंद हैं. इब्राहिम आया, ये अलग बात है कि फिल्म अच्छी है या नहीं मगर इन दिनों नेपोटिज्म को लेकर बहस चल रही है. उन्होंने आगे कहा- इब्राहिम सैफ की तरह दिखते हैं तो आप उन्हें कैसे कंपेयर कर सकते हैं. मगर वो इस तुलना से भी खुद को साबित करते हैं. मुझे लगता है वो सैफ के बराबर हैं. ये सैफ की अपनी पहली फिल्मों की परफॉर्मेंस से बेहतर है. मैं लिखकर दे सकता हूं कि इब्राहिम एक बड़े स्टार बनेंगे.

ये भी पढ़ें:

[ad_2]

Shani Gochar 2025: शनि गोचर 10 दिन बाद, इन राशियों पर पड़ेगा गहरा प्रभाव?

[ad_1]

Shani Gochar 2025: शनि की साढ़े साती कुल साढ़े सात साल और ढैय्या ढाई साल तक चलती है. जब 29 मार्च 2025 को शनि मीन राशि में प्रवेश करेंगे, तो मकर राशि वालों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी. वहीं मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा. आइए जानते हैं, किन राशियों पर पड़ेगा इसका असर.

29 मार्च 2025 ज्योतिष के अनुसार एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इस दिन साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होगा. शनि कुंभ राशि की यात्रा समाप्त कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां वे करीब ढाई साल तक रहेंगे. वैदिक ज्योतिष में शनि को एक कठोर और न्यायप्रिय ग्रह माना जाता है. अगर शनि किसी व्यक्ति की कुंडली में अनुकूल नहीं है, तो उसे जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. शनि सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं, और केवल यही ग्रह साढ़ेसाती और ढैय्या जैसी विशेष दशाएं देते हैं.

हालांकि, शनि हमेशा बुरे फल ही नहीं देते. अगर कुंडली में शनि शुभ स्थान पर हों, तो वे व्यक्ति को गरीबी से उठाकर राजा बना सकते हैं. शनि कर्मों के आधार पर फल देने वाले ग्रह हैं, इसलिए इन्हें न्यायाधीश और दंडाधिकारी कहा जाता है. शनि मकर और कुंभ राशि के स्वामी होते हैं. वे तुला राशि में उच्च और मेष राशि में नीच के माने जाते हैं. आइए जानते हैं, इन राशियों के बारे में:

• मेष राशि (Aries): मेष राशि के लोगों के लिए शनि दसवें और 11वें भाव के स्वामी होते हैं और अब शनि का गोचर आपके द्वादश भाव में होने जा रहा है. मेष राशि के लोगों के लिए शनि का यह गोचर कुछ मुश्किलें ला सकता है. स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें खर्चे आमदनी से ज्यादा हो सकते हैं, जिससे आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. परिवार में विवाद होने की संभावना है, इसलिए शांति और समझदारी से काम लें.
• मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के लोगों के लिए शनि प्रथम और द्वितीय भाव के स्वामी होते हैं और शनि का गोचर आपके तृतीय भाव में होने जा रहा है. इस भाव में स्थित शनि की दृष्टि आपके पंचम, नवम और द्वादश भाव पर रहेगी. मकर राशि के लोगों के लिए यह शनि गोचर बहुत शुभ रहेगा. आप साढ़ेसाती से मुक्त होने वाले हैं, जिससे जीवन में राहत और सकारात्मक बदलाव आएंगे.
• मीन राशि (Pisces): मीन राशि के लोगों के लिए शनि 11वें और 12वें भाव के स्वामी होते हैं. अब शनि का गोचर सीधे आपकी राशि में होने वाला है.जब शनि आपके लग्न में प्रवेश करेंगे, तो आपकी साढ़ेसाती का मध्य चरण शुरू हो जाएगा. शनि का लग्न में गोचर आपके जीवन में कुछ चुनौतियां ला सकता है. इस समय यात्राओं में खास सावधानी बरतें. कार्य स्थल पर आपको बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें और फिर आगे बढ़ें.

यह भी पढ़ें: आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें 18 मार्च का लकी राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ Lenovo Idea Tab Pro, जानें कीमत

[ad_1]

Lenovo ने भारत में अपने एंड्रॉयड टैब Lenovo Idea Tab Pro को लॉन्च कर दिया है. शानदार फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ आने वाले इस टैब से प्रोडक्टिविटी के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी मजा लिया जा सकता है. CES 2025 में इसका ऐलान किया गया था और अब इसे सर्किल टू सर्च और गूगल जेमिनी जैसे AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. आइए इसके फीचर्स, कीमत और कंपीटिशन आदि के बारे में जानते हैं.

Lenovo Idea Tab Pro के फीचर्स

Lenovo Idea Tab Pro में 12.7 इंच की LTPS LCD स्क्रीन दी गई है, जो 3K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसमें Dolby Atmos सपोर्ट के साथ क्वाड JBL स्पीकर सेटअप दिया गया है. फिंगरप्रिंट सेंसर को पावर बटन के साथ इंटीग्रेट किया गया है और यह फेसआईडी को भी सपोर्ट करता है. इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8300 चिपसेट लगा हुआ है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है.

कैमरा और बैटरी

इस टैब में 13MP का रियर कैमरा है, जो ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ आता है. वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए इसमें ऑटोफोकस के साथ 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है. इसमें 10,020mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

कीमत और कंपीटिशन

भारत में इसकी शुरुआती कीमत 27,900 रुपये रखी गई है. भारत में इसकी बिक्री 21 मार्च से शुरू होने जा रही है. इस प्राइस सेगमेंट में इसे Xiaomi Pad 7 से कंपीटिशन मिलेगा. Xiaomi Pad 7  में 11.2 इंच IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 3.2K रेजॉल्यूशन के साथ आता है. यह 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसके टॉप वेरिएंट में नैनो टेक्स्चर डिस्प्ले दिया गया है. प्रोसेसर की बात करें तो यह स्नैपड्रेगन 7+ Gen 3 चिपसेट से लैस है. पावर के लिए Xiaomi Pad 7 में 8,850mAh की दमदार बैटरी दी गई है.

ये भी पढ़ें-

कंटेट क्रिएटर्स की होने वाली है मौज! सरकार देगी पैसा, बनाया गया अरबों का फंड

[ad_2]

मोमोज फैक्ट्री के फ्रीजर में मिला कुत्ते का कटा हुआ सिर, बौखला गए स्ट्रीट फूड खाने वाले यूजर्स

[ad_1]

Trending Mohali: मोमोज एक तरह का फास्ट फूड है, जिसे पूरे देश में खासकर उत्तर भारत में काफी चाव से खाया जाता है. मोमोज अलग अलग तरह के होते हैं, जैसे वेज मोमोज और नॉनवेज मोमोज. लेकिन कैसा हो कि कोई आपको नॉनवेज मोमोज के नाम पर कुत्ते के मीट वाले मोमोज खिला दे? सुनने और पढ़ने में यह अजीब भले ही लगे लेकिन पंजाब के मोहाली से इसी से मिलता जुलता एक मामला सामने आया है. जहां मोमोज बनाने वाली फैक्ट्री के फ्रीज में कुत्ते का सिर पाया गया.

नगर निगम की टीम की छापेमारी में हुआ खुलासा

मोहाली में अधिकारियों ने मटौर में एक फास्ट फूड फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान फ्रिज में कुत्ते का सिर मिलने के बाद बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी है. यह मामला तब सामने आया जब विभाग ने Unhealthy food production पर रेड मारने का अभियान चलाया. जिसके दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में खराब खाद्य पदार्थ जब्त करके नष्ट कर दिए. लेकिन अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब उन्हें मोमोज बनाने वाली एक फैक्ट्री के फ्रीज से कुत्ते का कटा हुआ सिर बरामद हुआ, फिलहाल जांच चल रही है कि कुत्ता फैक्ट्री वालों ने खाया है या फिर ग्राहकों को खिलाया है. रविवार को स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने एक रिहायशी घर में चल रही मोमोज और स्प्रिंग रोल फैक्ट्री पर छापा मारा था. सामने आए वीडियो में मजदूरों को गंदा पानी और सड़ी हुई सब्जियों का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया था.

चंडीगढ़, पंचकुला और कालका में सप्लाई होते हैं मोमोज

यह फैक्ट्री दो साल से चल रही थी और रोजाना एक क्विंटल से ज्यादा मोमोज और स्प्रिंग रोल बनाती थी और चंडीगढ़, पंचकूला और कालका में सप्लाई करती थी. अधिकारियों को परिसर में जमे हुए मांस, एक क्रशर मशीन और दोबारा इस्तेमाल किया गया खाना पकाने का तेल भी मिला है. एक छापे के दौरान अधिकारियों को फ्रिज के अंदर एक कटा हुआ सिर मिला जो कि एक पग जैसा लग रहा था. स्थानीय लोगों ने कटा हुआ सिर देखकर ‘बिल्ला’ चिल्लाते हुए शोर मचाया, लेकिन अधिकारियों ने साफ किया कि इसका इस्तेमाल खाद्य उत्पादन में नहीं किया गया था, बल्कि कथित तौर पर नेपाली मूल के फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए खाने को रखा था.

यह भी पढ़ें: ‘अबे-तबे’ और ‘ऐसी-तैसी’ भी करता है एलन मस्क का ग्रोक एआई, जवाब पढ़ लेंगे तो हंसते-हंसते हो जाएगा बुरा हाल

यूजर्स हुए परेशान

सोशल मीडिया पर मामले के वायरल होने के बाद इसे लाखों लोग देख चुके हैं. ऐसे में इंटरनेट पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कुत्ता तो भारत में शौक से खाया जाता है. एक और यूजर ने लिखा…इसलिए मैं कभी बाहर का नहीं खाता हूं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इन लोगों को पकड़कर इनका कुत्ता बना देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: हिसाब-किताब में मास्टर हैं ये बंदर… कान्हा की धरती पर छीना सैमसंग का इतना महंगा फोन, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

काउंटडाउन शुरू! अगले हफ्ते आ सकता है बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

[ad_1]

Bihar Board 12th Result 2025 Soon: जो छात्र-छात्राएं बिहार बोर्ड की तरफ से आयोजित 12वीं क्लास की परीक्षा में शामिल हुए थे, उनके लिए अच्छी खबर है. रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड परीक्षा के नतीजे अगले हफ्ते जारी हो सकते हैं. जिन्हें स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे. आइए जानते हैं किस डेट तक रिजल्ट जारी होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हर साल की तरफ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) हर साल की तरफ इस बार भी सबसे पहले बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है. बोर्ड ने इसके लिए सभी तरह के जरूरी कदम भी उठाए हैं. इस साल लगभग 12.92 लाख छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लिया है और वे अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जो कि 25 या 26 मार्च को समाप्त हो सकता है. हालांकि अभी तक बोर्ड ने किसी डेट की पुष्टि नहीं की है.

Bihar Board 12th Result 2025 Soon: कब हुई थी परीक्षा?

बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा इस वर्ष 1 फरवरी से 15 फरवरी के बीच दो पालियों में आयोजित की गई. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली.

यह भी पढ़ें: स्टार्टअप शुरू करने की कर रहे हैं प्लानिंग तो आपके लिए है खुशखबरी, सरकारी लाई है आपके लिए 10 फ्री कोर्स

Bihar Board 12th Result 2025 Soon: टॉपर्स के लिए पुरस्कार

• प्रथम स्थान: 2 लाख नकद पुरस्कार
• द्वितीय स्थान: 1.5 लाख नकद पुरस्कार
• तृतीय स्थान: 1 लाख नकद पुरस्कार
• चौथे से दसवें स्थान तक: 30,000 रुपये

यह भी पढ़ें: DU Admission 2025-26: दिल्ली यूनिवर्सिटी का UG इंफर्मेशन बुलेटिन लॉन्च, किए गए दो बड़े बदलाव, एडमिशन लेने से पहले जान लीजिए नए नियम

Bihar Board 12th Result 2025 Soon: कैसे चेक करें रिजल्ट

• स्टेप 1: सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाएं.
• स्टेप 2: फिर होमपेज पर “Bihar Board Inter Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
• स्टेप 3: इसके बाद नए पेज पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
• स्टेप 4: अब छात्र का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
• स्टेप 5: फिर छात्र इसे डाउनलोड कर लें.
• स्टेप 6: अंत में स्टूडेंट्स रिजल्ट पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, जानें अप्लाई करने के लिए क्या डॉक्यूमेंट्स जरूरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]