तस्वीर में छिपी है धोखेबाज औरत, सिर्फ तेज दिमाग और बाज सी नजर वाले ही दे पाएंगे जवाब

[ad_1]

IQ चेक करने के वैसे तो काफी सारे तरीके हैं, लेकिन ऑप्टिकल इल्यूजन और आंखों पर जोर डालने वाली तस्वीरें ज्यादा कारगर होती हैं. अक्सर इस तरह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी होती रहती हैं जिन्हें सॉल्व करने में अच्छे अच्छे लोगों को नानी याद आ जाती है. आज हम आपके लिए ऐसी ही एक तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको अपने पार्टनर को धोखा दे रही महिला को खोजना है और इसके लिए वक्त आपको केवल 10 सेकंड का दिया जाएगा.

इस तस्वीर में तीन कपल एक दूसरे से गले मिल रहे हैं, देखकर लग रहा है कि यह एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह से पागल हैं, लेकिन इनमें से एक धोखेबाज महिला है, जिसे खोजने का काम आपकी आंख और दिमाग दोनों को करना है.

तस्वीर आपको भ्रम में डाल सकती है, लेकिन आप तो खतरों के खिलाड़ी हैं और ऐसे कई सारे खतरे आपने मोल लिए हैं. तो अपनी आंखों की तीव्रता और दिमाग के नुकीलेपन को इस काम में झोंक दीजिए जिससे कि आप इस केवल 10 सेकंड में खोज पाएं. तस्वीर में तीन जोड़े हैं जो एक दूसरे को धोखा दे रहे हैं, आपको इस धोखे की जड़ तक जाना है और उस महिला को खोज निकालना है जो अपने पार्टनर को धोखा दे रही है. आपका समय ​​शुरू होता है अब. तस्वीर को ध्यान से देखिए और उसे स्टडी कीजिए. क्या आपने धोखेबाज को पहचान लिया है? अगर आपने ऐसा किया है, तो आपका IQ लेवल उच्च कोटि का है और अवलोकन शक्ति बहुत तेज है.

यह भी पढ़ें: <a href=" में मास्टर हैं ये बंदर… कान्हा की धरती पर छीना सैमसंग का इतना महंगा फोन, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

अगर नहीं, तो खोजते रहिए. वक्त बीत रहा है, इसलिए इसे खोजने में जल्दी करें. तस्वीर को ठीक से स्कैन करें और देखें कि क्या आपको चित्र में कुछ असामान्य दिखाई देता है. अगर आप इसे खोजने में असमर्थ हैं तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि इस तस्वीर का खलनायक कौन है. जवाब दिया जा चुका है. वक्त पर खोजने वालों को बधाई और जो नहीं खोज पाए हैं उन्हें अगले प्रयास के लिए शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें: <a href=" और ‘ऐसी-तैसी’ भी करता है एलन मस्क का ग्रोक एआई, जवाब पढ़ लेंगे तो हंसते-हंसते हो जाएगा बुरा हाल

विराट कोहली के आगे झुक सकता है BCCI? अचानक नए अपडेट से मची सनसनी

[ad_1]

BCC Family Restriction Rule Update: BCCI चाहे दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड क्यों ना हो, लेकिन उसे भी अपने खिलाड़ियों की मांगों के आगे झुकना पड़ता है. IPL 2025 से पहले कुछ ऐसा ही हो रहा है. सबसे पहले विराट कोहली ने बीसीसीआई के फैमिली रूल के खिलाफ (Virat Kohli on BCCI Family Rule) आवाज उठाई थी. उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव इस नियम के विरोध के जवाब दे चुके हैं. अब एक अपडेट सामने आया है कि बोर्ड इस नियम पर दोबारा विचार कर सकता है.

आइए पहले समझते हैं कि आखिर यह नियम है क्या और इसे एकर विवाद क्यों हो रहा है? फैमिली रूल कहता है कि टीम इंडिया यदि किसी 45 दिन या उससे ज्यादा समय तक चलने वाले टूर पर जाती तो किसी खिलाड़ी को अधिकतम 14 दिन ही परिवार के साथ रहने दिया जाएगा. वहीं टूर कम दिनों तक चलता है तो खिलाड़ी अधिकतम एक सप्ताह के लिए फैमिली मेंबर्स का साथ पा सकते हैं.

नई रिपोर्ट में बड़ा दावा

इंडिया टुडे के हवाले से BCCI के एक सूत्र ने बताया, अगर खिलाड़ी किसी दौरे पर फैमिली मेंबर्स को ज्यादा समय के लिए अपने साथ रखना चाहते हैं तो इसके लिए वो परमिशन ले सकते हैं. जैसी परिस्थिति होगी, उस हिसाब से बोर्ड फैसला सुनाएगा. याद दिला दें कि विराट कोहली ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि कोई खिलाड़ी खराब दौर से जूझ रहा हो तो परिवार का साथ उसे अच्छा महसूस करने में मददगार रहता है.

IPL 2025 पर भी कुछ ऐसा ही नियम लागू है क्योंकि खिलाड़ी के परिवार के सदस्य अब ड्रेसिंग रूम में नहीं जा सकते. इसके अलावा BCCI के सख्त आदेश हैं कि क्रिकेटरों को निजी वाहन नहीं बल्कि टीम बस से ट्रेवल करना होगा. इसके अलावा भी आगामी सीजन के लिए कुछ कड़े नियम बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 के इस नियम पर बवाल, विराट कोहली के बाद कपिल देव भी विरोध में उतरे; दबाव में BCCI

[ad_2]

Lenovo की बढ़ी टेंशन! HP ने मार्केट में उतार दिए AI-पावर्ड बिजनेस लैपटॉप, जानें फीचर्स और कीमत

[ad_1]

HP Laptop: HP ने भारत में अपने नए एआई-पावर्ड बिजनेस लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं जिनमें EliteBook Ultra, EliteBook Flip, और EliteBook X सीरीज शामिल हैं. ये लैपटॉप AMD Ryzen और Intel Core Ultra प्रोसेसर से लैस हैं और इनमें HP का एक्सक्लूसिव न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) दी गई है जो 55 ट्रिलियन ऑपरेशंस प्रति सेकंड (TOPS) की क्षमता प्रदान करती है. इस तकनीक के चलते ये लैपटॉप HP AI Companion और Poly Camera Pro जैसे एडवांस फीचर्स को सपोर्ट करते हैं जिससे यूजर्स को अधिक पर्सनलाइज़्ड अनुभव मिलता है.

इन फीचर्स से है लैस

HP के इन नए एआई लैपटॉप्स में Microsoft Copilot के स्पेशल फीचर दिए हैं जिससे AI असिस्टेंट का आसान एक्सेस मिलता है. साथ ही, HP का दावा है कि उसकी Wolf Security टेक्नोलॉजी साइबर खतरों से बचाव करती है और संवेदनशील डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करती है.

HP EliteBook Ultra G1i को कंपनी का सबसे प्रीमियम एआई बिजनेस लैपटॉप बताया जा रहा है. इसमें 120Hz 3K OLED डिस्प्ले और हैप्टिक ट्रैकपैड दिया गया है. यह Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 (Series 2) प्रोसेसर से लैस है जो 48 TOPS की NPU परफॉर्मेंस प्रदान करता है जिससे एआई एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया जा सकता है. इसमें 9-मेगापिक्सल कैमरा, ड्यूल माइक्रोफोन और Poly Camera Pro दिया गया है जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को एडवांस बनाता है.

EliteBook X G1i 14-इंच और EliteBook X Flip G1i 14-इंच AI PC भी Intel Core Ultra 5 और 7 प्रोसेसर के साथ आते हैं जो 48 TOPS NPU क्षमता प्रदान करते हैं. EliteBook X Flip की खासियत यह है कि इसका वजन 1.4 किलोग्राम है और यह लैपटॉप, टैबलेट और टेंट मोड में बदला जा सकता है. इसके साथ HP Rechargeable Active Pen का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे नोट्स बनाना आसान होता है.

HP के इन लैपटॉप्स में HP Sure Sense AI टेक्नोलॉजी दी गई है जो वर्कफ्लो को तेज करने और बैटरी की परफॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज़ करने में मदद करती है. सिक्योर लॉगिन के लिए इनमें पावर बटन में एम्बेडेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. साथ ही, HP का Endpoint Security Controller साइबर खतरों से सुरक्षा प्रदान करता है.

ये है सबसे किफायती मॉडल

इस सीरीज का सबसे किफायती मॉडल HP EliteBook X G1a 14-इंच है जो AMD Ryzen 7 Pro और Ryzen 9 Pro प्रोसेसर पर काम करता है. यह 55 TOPS NPU परफॉर्मेंस देने में सक्षम है और इसमें 64GB LPDDR5x RAM दी गई है जो 8000 Mbps की स्पीड पर काम करती है. इस लैपटॉप में HP Smart Sense तकनीक के साथ 40W TDP और ड्यूल टर्बो हाई-डेंसिटी फैन दिए गए हैं जो सिस्टम को कूल बनाए रखते हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें Poly Camera Pro मौजूद है जिसमें Background Adjustments और Auto Framing जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

कितनी है कीमत

HP EliteBook X G1a 14-इंच की शुरुआती कीमत 2,21,723 रुपये है और यह Glacier Silver कलर में उपलब्ध है. EliteBook X G1i 14-इंच की कीमत 2,23,456 रुपये रखी गई है जिसे Atmosphere Blue और Glacier Silver कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है. वहीं, EliteBook X Flip G1i 14-इंच की कीमत 2,58,989 रुपये है और यह भी दोनों रंगों में आता है.

इस सीरीज का सबसे महंगा वेरिएंट HP EliteBook Ultra G1i 14-इंच है जिसकी शुरुआती कीमत 2,67,223 रुपये है और यह केवल Atmosphere Blue कलर में उपलब्ध है. सभी मॉडल्स को HP के ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.

सीनियर डायरेक्टर ने क्या कहा

एचपी इंडिया के सीनियर डायरेक्टर, पर्सनल सिस्टम्स विनीत गेहानी के मुताबिक एआई पीसी को अपनाने के मामले में 2025 एक अहम पड़ाव है. इलाइटबुक लाइनअप को एफिशिएंसी ऑप्टिमाइज करने, सिक्योरिटी बढ़ाने और भविष्य के काम करने के तरीके को ध्यान में रखते हुए पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है. इनसे एक ऐसी टेक्नोलॉजी को आकार मिल रहा है, जो पूरी तरह से आज के दौर के कारोबार की जरूरतों के अनुरूप है.

Lenovo को मिलेगी टक्कर

लेनोवो ने भारत में अपना नया Idea Tab Pro लॉन्च किया है जो दमदार परफॉर्मेंस, स्मार्ट फीचर्स और बेहतरीन ऑडियो-वीडियो प्रदान करता है. दरअसल, Lenovo Idea Tab Pro को कंपनी ने लॉन्च किया है जो एचपी के लैपटॉप को कड़ी टक्कर देगा. यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्टेड टैबलेट है जिसमें MediaTek Dimensity 8300 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 12.7-इंच का 3K रेजोल्यूशन डिस्प्ले और JBL ट्यून किया गया क्वाड-स्पीकर सिस्टम मिलता है.

लेनोवो के इस टैब के 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है. इसे आप लूना ग्रे रंग में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

बस इस आसान तरीके से घर बैठे बदल जाएगा आधार कार्ड में एड्रेस! जानिए पूरा प्रोसेस

[ad_2]

15 साल में 2 करोड़ 1 लाख 83 हजार 40 का बैंक बैलेंस, म्यूचुअल फंड में ऐसे करें निवेश

[ad_1]

Mutual Fund Investment: हम सभी अपने आने वाले कल की सुरक्षा के लिए निवेश करते हैं ताकि रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी आराम से कटे. निवेश के लिए म्यूचुअल फंड का विकल्प सही है, हालांकि इसमें जोखिम की संभावना बनी रहती है. अब पैसा बनाने के लिए थोड़ा-बहुत रिस्क तो लेना ही पड़ता है. हालांकि, फिर भी अगर आप ज्यादा रिस्क लेने के मूड में नहीं है तो लॉर्ज कैप म्यूचुअल फंडों में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं.

इनमें जोखिम अपेक्षाकृत कम

म्यूचुअल फंड एडवाइजर नए निवेशकों को लार्जकैप या मल्टीकैप म्यूचुअल फंडों में ही निवेश करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इनमें जोखिम अपेक्षाकृत कम होता है. नए निवेशकों को मिडकैप या स्मॉल कैप स्कीम में निवेश की सलाह नहीं दी जाती है क्योंकि इनमें रिस्क ज्यादा होता है.

इक्विटी म्यूचुअल फंड में कर सकते निवेश

लंबी अवधि में अपने पास बड़ी रकम जुटाने के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंडों में थोड़ा-थोड़ा निवेश का विकल्प अपना सकते हैं. इन पर रिटर्न भी अच्छा मिलता है. म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म निवेश से आप 2 करोड़ से भी ज्यादा रकम जुटा सकते हैं. मार्केट में कई ऐसे स्कीम भी हैं, जिन्होंने लंबी अवधि में 12 से 15 परसेंट तक का सालाना रिटर्न दिया है. अगर आप रिस्क लेने का जोखिम नहीं उठा सकते तो म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश कर सकते हैं. मान लीजिए कि आप 15 साल में 2 करोड़ रुपये का टारगेट लेकर चल रहे हैं, तो आपको हर महीने कितना जमा करना होगा. इसके लिए आप SIP कैलकुलेटर की मदद ले सकते हैं.

इस बात का भी रखें ध्यान

15 साल में 2 करोड़ रुपये का टारगेट पूरा करने के लिए आपको हर महीने 40,000 रुपये का निवेश करना होगा. अगर हम इस पर 12 परसेंट रिटर्न मान लें तो 15 साल बाद आपको 2,01,83,040 रुपये मिलेंगे. जबकि निवेश की राशि 72 लाख रुपये होगी. अगर आपकी उम्र अभी 25 साल है, तो 15 साल में अपने पास 2 करोड़ का फंड जमा करने के लिए अभी से SIP पर निवेश करना शुरू करें. हालांकि, यह ध्यान में रखने वाली बात है कि बाजार में उतार-चढ़ाव का असर म्यूचुअल फंड की स्कीम पर देखने को मिलेगा.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Upcoming IPO 2025: खाते में पैसे रखें तैयार! 21 मार्च से खुल रहा है इस कंपनी का आईपीओ, जानें लेटेस्ट अपडेट

[ad_2]

‘आक्रमण को विवाद में बदल दिया’, एस जयशंकर ने UN की कश्मीर पर गलती को लेकर खूब सुनाया

[ad_1]

Raisina Dialogue 2025: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (18 मार्च, 2025 ) को रायसीना डायलॉग 2025 में भारत का पक्ष मजबूती से रखा. उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की ऐतिहासिक चूक और वैश्विक व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया .

दरअसल, जयशंकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने कश्मीर में पाकिस्तान के अवैध कब्जे को निंदा न करके एक बड़ी गलती की है और हमलावर (पाकिस्तान) और पीड़ित (भारत) को एक ही श्रेणी में रख दिया गया.

कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र की ऐतिहासिक भूल
जयशंकर ने कहा कि भारत ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया में सबसे लंबे समय तक अवैध कब्जे का सामना किया है. जम्मू और कश्मीर, जिसमें गिलगित-बाल्टिस्तान शामिल है, 1947 में भारत में विलय हुआ. पाकिस्तान ने आक्रमण कर भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर लिया और दशकों से वहां क़ब्ज़ा बनाए रखा है. संयुक्त राष्ट्र में इस आक्रमण को एक “विवाद” में बदल दिया गया, जिससे भारत के साथ अन्याय हुआ.

संयुक्त राष्ट्र की निष्पक्षता पर सवाल
जयशंकर ने कहा कि जब भारत संयुक्त राष्ट्र गया, तो आक्रमणकारी (पाकिस्तान) और पीड़ित (भारत) को बराबर कर दिया गया. उन्होंने सवाल उठाया कि इसके लिए दोषी कौन थे.यूके, कनाडा, बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ? इन देशों ने पाकिस्तान की आक्रामकता को सही ठहराने की कोशिश की. जयशंकर ने कहा कि वैश्विक नियमों को चयनात्मक रूप से लागू नहीं किया जाना चाहिए.

सुधारित और मजबूत संयुक्त राष्ट्र की आवश्यकता
विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा कि संयुक्त राष्ट्र को निष्पक्ष और प्रभावी बनाना जरूरी है. उन्होंने कहा, “हमें एक मजबूत लेकिन निष्पक्ष संयुक्त राष्ट्र चाहिए. वैश्विक मानकों को सभी पर समान रूप से लागू किया जाना चाहिए. हमें एक स्थिर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की ज़रूरत है, ताकि कोई भी देश अराजकता का लाभ न उठा सके.”

दोहरे मानकों पर जयशंकर की आलोचना
जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना वैश्विक दोहरे मापदंडों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “म्यांमार में सैन्य शासन पर प्रतिबंध है, लेकिन पश्चिम एशिया में ऐसे ही मामलों को नजरअंदाज किया जाता है. पिछले आठ दशकों से वैश्विक सत्ता संतुलन बदल चुका है, इसलिए नई व्यवस्था की जरूरत है. हमें स्पष्ट रूप से एक अलग वैश्विक व्यवस्था पर चर्चा करनी चाहिए.”

यह भी पढ़ेंः ‘बंधक बनाए गए लोगों को नहीं छोड़ा तो…’ इजराइल ने गाजा पर एयरस्ट्राइक कर दी धमकी, 44 की मौत

[ad_2]

क्या रणबीर कपूर की ‘रॉकस्टार’ का बनेगा सीक्वल? इम्तियाज अली ने दिया हिंट

[ad_1]

Rockstar Sequel: फिल्म निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली ने ‘रॉकस्टार’ के सीक्वल को लेकर हिंट दिया है. कोमल नाहटा के पॉडकास्ट ‘गेम चेंजर्स’ में निर्देशक ने खुलकर बात की और हिंट देते हुए बताया कि फिल्म बन सकती है.

रॉकस्टार का बनेगा सीक्वल?

इम्तियाज अली ने कहा, “हो सकता है कि कोई आइडिया आ जाए और मुझे लगे कि ये कहानी, रॉकस्टार पार्ट 2 या रॉकस्टार के विचार के अनुसार अच्छी हो सकती है. कभी ऐसा होता है कि कोई वाइल्ड थॉट रॉकस्टार को लेकर आ जाए.”

बता दें कि ‘रॉकस्टार’ साल 2011 में रिलीज हुई एक म्यूजिकल-रोमांटिक ड्रामा है. इसके निर्देशन के साथ ही लेखन भी इम्तियाज अली ने ही किया था. फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा फिल्म में अदिति राव हैदरी, पीयूष मिश्रा, शेरनाज पटेल, कुमुद मिश्रा, संजना सांघी और शम्मी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

फिल्म 11 नवंबर, 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी. फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं, जो उन्हें कभी पुराना नहीं होने देते. रॉकस्टार के साउंडट्रैक को बेस्ट म्यूजिक एल्बम में से एक माना जाता है.

‘रॉकस्टार’ को मई 2024 में देश भर के चुनिंदा सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था. फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा से भी खूब चली थी. ‘रॉकस्टार’ की कहानी पर नजर डालें तो ये एक ऐसे लड़के के जर्नी पर आधारित है, जो एक मशहूर रॉक स्टार बनने का सपना देखता है. खोज पर निकले रणबीर को रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.

कहानी नया मोड़ तब लेती है, जब वो एक कॉलेज की लड़की के प्यार में पड़ जाता है. जो उसका दिल तोड़ देती है और किसी और से शादी कर लेती है.

ये भी पढ़ें- छावा से पहले इन फिल्मों को लेकर भी हो चुके हैं हिंसक प्रदर्शन, देशभर में हुआ बवाल

[ad_2]

24 की दुल्हन और 40 का दूल्हा! स्टेज पर अपने डांस से उड़ाया गर्दा, शर्म से लाल हो गए मेहमान

[ad_1]

Trending Video: शादी ब्याह हमेशा उम्र देखकर किए जाते हैं, लेकिन कहते हैं कि अगर आप सरकारी मुलाजिम हैं तो आपको उम्र देखने की भी जरूरत नहीं, क्योंकि जनाब जब पैसा बोलता है तो सब खामोशी से सुनते हैं. इसी के इर्द गिर्द घूमता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक 24 साल की दुल्हन अपने 40 साल के दूल्हे के साथ इतनी खुश दिखाई दे रही है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे. जी हां, दुल्हन अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने दूल्हे के साथ डांस भी करती दिखाई दे रही है. इस डांस ने स्टेज पर ऐसा तहलका मचाया कि देखने वाले देखते ही रह गए.

24 की दुल्हन और 40 का दूल्हा, जोरदार हुआ डांस

सोशल मीडिया पर शादी का एक वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिनमें जयमाला की मजेदार हरकतों से लेकर जोश से भरे रिश्तेदारों तक सब कुछ देखने को मिल रहा है. ये वीडियो अपने एक अजीब दावे की वजह से वायरल हो रहा है. यह वायरल सनसनी कुछ हद तक बेमेल जोड़े पर टिकी हुई है. वीडियो में दावा किया गया है कि दूल्हा और दुल्हन के बीच उम्र का काफी अंतर है, दुल्हन 24 साल की है और दूल्हा 40 साल का है. दूल्हन फिर भी खुश दिखाई दे रही है और अपने दूल्हे के लिए स्टेज पर जमकर डांस कर रही है. वह कभी दूल्हे को गले लगाती है तो कभी उसकी नजर उतारती है. वहीं दूल्हा भी अपनी दुल्हन की कमर पर हाथ रखकर खूब थिरक रहा है.

ससुराल वाले हुए शर्म से पानी

वीडियो में यह कपल नीलकमल सिंह के फेमस भोजपुरी गाने धर कमर राजाजी पर जोश से नाचते हुए नजर आ रहा है. जब दूल्हा दुल्हन की कमर को खुश होकर पकड़ता है, तो उसके जोशीले डांस मूव्स को देखकर मेहमान और ससुराल वाले शर्म से लाल हो जाते हैं. वीडियो को 1.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया है, इसके अलावा वीडियो को हजारों लाइक, शेयर और ढेरों कमेंट्स मिले हैं.

यह भी पढ़ें: ‘अबे-तबे’ और ‘ऐसी-तैसी’ भी करता है एलन मस्क का ग्रोक एआई, जवाब पढ़ लेंगे तो हंसते-हंसते हो जाएगा बुरा हाल

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को mayank_kumar_patel473 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिस पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पेंशन पाने की उम्र में कमर पकड़कर डांस कर रहा है, हम सपने देखना छोड़ दें क्या. एक और यूजर ने लिखा….पैसा बोलता है, चाहे जवानी खत्म ही क्यों न हो जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हे भगवान मेरी जिंदगी को खाई की ओर मोड़ दे.

यह भी पढ़ें: हिसाब-किताब में मास्टर हैं ये बंदर… कान्हा की धरती पर छीना सैमसंग का इतना महंगा फोन, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

शिक्षा व्यवस्था में अमेरिका से बेहतर है भारत का ये पड़ोसी मुल्क, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

[ad_1]

बच्चों की पढ़ाई के मामले में श्रीलंका ने अमेरिका से बेहतर प्रदर्शन किया है. यह सुनकर थोड़ा अजीब लगता है, क्योंकि अमेरिका तो बहुत बड़ा और अमीर देश है, लेकिन श्रीलंका ने दिखा दिया कि सही मेहनत और सही सोच हो, तो छोटा देश भी बड़े देशों से आगे निकल सकता है. यह खुलासा हाल ही में आई एक रिपोर्ट में हुआ है जिसमें बताया गया है कि श्रीलंका को 0.7 नंबर ज्यादा मिले हैं, जो दिखाता है कि पढ़ाई के मामले में श्रीलंका ने छोटा-सा अंतर होने के बावजूद अमेरिका को हरा दिया.

श्रीलंका में हैं करीब 31 हज़ार स्कूल

श्रीलंका की पढ़ाई की व्यवस्था को इतना अच्छा बनाने के पीछे कई कारण हैं. सबसे बड़ा कारण यह है कि वहां की सरकार ने हर बच्चे को पढ़ाने को सबसे जरूरी काम माना है. गांवों में भी स्कूल बनाए गए हैं और वहां पढ़ाई की अच्छी सुविधाएं दी गई हैं. दूसरी तरफ, अमेरिका में शहर और गांव के स्कूलों में बहुत अंतर है. श्रीलंका में करीब 31 हज़ार स्कूल हैं, जो इतने छोटे देश के लिए बहुत बड़ी बात है.

श्रीलंका में फीस काफी कम, अमेरिका में ज्यादा

श्रीलंका में पढ़ाई तक पहुंच भी बहुत अच्छी है. वहां 98% बच्चे प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं, और 85% से ज्यादा बच्चे हाई स्कूल तक पढ़ाई करते हैं. इसका मतलब यह है कि वहां गरीब और अमीर सभी बच्चों को पढ़ने का मौका मिलता है. सरकार ने मुफ्त स्कूल और स्कॉलरशिप की सुविधा दी है, ताकि पैसों की कमी की वजह से कोई बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे. लेकिन अमेरिका में स्कूल की फीस बहुत ज्यादा है और अच्छे स्कूलों में पढ़ाई के लिए पैसा चाहिए, जिसकी वजह से कई बच्चों को अच्छी पढ़ाई नहीं मिल पाती.

समय-समय पर अपडेट होता है सिलेबस

श्रीलंका में पढ़ाई की क्वालिटी भी बहुत अच्छी है. वहां टीचरों को अच्छी ट्रेनिंग दी जाती है, ताकि वे बच्चों को नए और आसान तरीकों से पढ़ा सकें. स्कूलों में बच्चों को किताबों के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी दी जाती है, जैसे कि टेक्नोलॉजी और स्किल्स सिखाना. अमेरिका में भी टेक्नोलॉजी पर ध्यान है, लेकिन वहां हर जगह एक जैसी सुविधाएं नहीं मिल पातीं. श्रीलंका में स्कूलों का सिलेबस भी समय के साथ अपडेट किया जाता है, ताकि बच्चे आज के समय की जरूरतों के हिसाब से पढ़ सकें.

स्कूलों में खेल, कला और अच्छे संस्कार सिखाने पर भी ध्यान

श्रीलंका की पढ़ाई की एक खास बात यह है कि वहां बच्चों को सिर्फ किताबें रटने को नहीं कहा जाता. स्कूलों में खेल, कला और अच्छे संस्कार सिखाने पर भी ध्यान दिया जाता है. इससे बच्चे सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी में भी बेहतर बनते हैं. अमेरिका में ज्यादातर पढ़ाई पर ही जोर रहता है, लेकिन श्रीलंका में बच्चों को अच्छा इंसान बनाना भी जरूरी समझा जाता है.

श्रीलंका ने अपनी पढ़ाई में पर्यावरण और अपनी संस्कृति को भी शामिल किया है. बच्चों को अपने आसपास की प्रकृति और अपनी परंपराओं के बारे में सिखाया जाता है, ताकि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहें. अमेरिका में पढ़ाई ज्यादा ग्लोबल होती है, लेकिन लोकल चीजों पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता. श्रीलंका का यह तरीका बच्चों को जिम्मेदार और समझदार बनाता है.

गांवों में भी इंटरनेट और स्मार्ट क्लासरूम

इसके अलावा, श्रीलंका ने डिजिटल पढ़ाई को भी बढ़ावा दिया है. गांवों में भी इंटरनेट और स्मार्ट क्लासरूम बनाए गए हैं. कोविड-19 के समय में जब स्कूल बंद थे, तब भी वहां ऑनलाइन पढ़ाई अच्छे से चली. अमेरिका में टेक्नोलॉजी तो बहुत है, लेकिन गरीब बच्चों को उसका फायदा नहीं मिल पाता.

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

सूर्य ग्रहण कब लगेगा, कहां-कहां दिखेगा, सूतक काल समय सब जानें

[ad_1]

Surya Grahan 2025 Date: सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक, ज्योतिषीय और धार्मिक दृष्टिकोण से हमेशा ही चर्चा में रहा है. चंद्र ग्रहण के बाद अब सूर्य ग्रहण भी मार्च में ही लगने वाला है. सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य पूजा पाठ आदि नहीं किया जाता है.

ग्रहण काल में आमजन के अलावा गर्भवतियों को भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूरज की किरणें दूषित हो जाती है और इसका प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है. इस साल का पहला सूर्य ग्रहण किस दिन लगेगा, सूतक काल कब शुरू होगा, भारत में ये ग्रहण दिखाई देगा या नहीं ये सभी सवालों के जवाब यहां देखें.

2025 में सूर्य ग्रहण कब लगेगा

पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन लगेगा. यह आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 14:21 बजे से शाम 06:14 बजे तक रहेगा. इस दिन पांच ग्रहों गुरु, बुध, शुक्र, चंद्रमा और केतु का प्रभाव एक साथ होने के कारण इस ग्रहण का राशियों पर बहुत गहरा प्रभाव देखने को मिल सकता है.

सूतक काल लगेगा या नहीं ?

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले से सूतक काल की गणना की जाती है लेकिन 29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

सूतक काल और ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता. इस दौरान खाना बनाना और खाना भी अच्छा नहीं माना जाता. यहां तक कि सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं.

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

बरमूडा, बारबाडोस, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, उत्तरी ब्राज़ील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, मोरक्को, ग्रीनलैंड, कनाडा का पूर्वी भाग, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, उत्तरी रूस, स्पेन, सूरीनाम, स्वीडन, पोलैंड, पुर्तगाल, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र, आदि में देखा जा सकेगा.

सूर्य ग्रहण क्यों लगता है ?

सूर्य के आसपास पृथ्वी घूमती रहती है और पृथ्वी के आसपास चंद्रमा. इसी वजह से तीनों कभी न कभी एक दूसरे के सीध में आ जाते हैं. इन्ही वजहों से सूर्य और चंद्र ग्रहण होता है.

जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चांद आ जाता है तो इसे सूर्यग्रहण कहते हैं. इस दौरान सूर्य से आने वाली रोशनी चांद के बीच में आ जाने की वजह से धरती तक नहीं पहुंच पाती है और चांद की छाया पृथ्वी पर पड़ती है.

Bhutadi Amavasya 2025: भूतड़ी अमावस्या क्या है ? मार्च में कब है ये, इस दिन भूलकर भी न करें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

गुजरात के शख्स ने बेसहारा बुजुर्गों के लिए बेच दिया अपना बंगला, यूजर्स की आंखों में आ गए आंसू

[ad_1]

Viral News: लोग किसी जरूरतमंद को 10 रुपये का नोट देने से पहले हजार बार सोचते हैं. ऐसे में गुजरात का एक शख्स ऐसा भी है जो बुजुर्ग और असहाय लोगों की मदद के लिए अपना करोड़ों का बंगला भी बेच देता है. जी हां, जूनागढ़ के एक शख्स ने उन बुजुर्गों की सेवा के लिए, जिन्हें लोग घरों से बाहर निकाल देते हैं या लावारिस होते हैं अपना करोड़ों का बंगला बेच दिया. ये कहानी है जूनागढ़ के पीयूष मनसुखभाई आड़तिया की. जिन्होंने जूनागढ़ के झांझरड़ा रोड पर अपना एक करोड़ का बंगला बेच दिया. जिसे उन्होंने अपने आराम के लिए खरीदा था.

एक करोड़ का बंगला बेच पीयूष मनसुखभाई आड़तिया ने शुरू किया वृद्धाश्रम

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के अनुसार पीयूष मनसुखभाई आड़तिया का कहना है कि मैंने वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के चेहरों पर दर्द देखा है. क्योंकि उन्हें वो सुख वृद्धाश्रम में नहीं मिल पाता जिसके वो हकदार हैं. इसलिए मैंने फैसला किया कि मैं एक ऐसा आश्रम बनाऊंगा जिसमें रहकर बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहे. मैंने जूनागड़ के झांझरड़ा पर एक बंगला खरीदा था जिससे मुझे वर्क प्लेस पर आने जाने में परेशानी न हो. लेकिन मैंने सोचा कि आश्रम तो बनना ही चाहिए. इसलिए मैंने अपना बंगला बेचा और बुजुर्गों के लिए वृद्धाश्रम शुरू कर दिया. पीयूष मनसुखभाई आड़तिया ने जूनागढ़ में मान ओल्ड एज होम की स्थापना की है जिसमें कई सारे बुजुर्ग एक दम खुश और बढ़िया जीवन जी रहे हैं.

प्रवेश से पहले बुजुर्गों के पैर धोकर करते हैं आरती

पीयूष मनसुखभाई आड़तिया जब भी आश्रम में जाते हैं तो पहले वो बुजुर्गों के पैर धोते हैं, उनका चरणामृत लेते हैं और उनकी आरती भी उतारते हैं, उसके बाद ही पीयूष मनसुखभाई आड़तिया आश्रम के अंदर प्रवेश लेते हैं.  36 साल के पीयूष मनसुखभाई आड़तिया शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और अब इसी आश्रम के ऊपर अनाथालय खोलने की योजना को अंजाम दे रहे हैं जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है.

यह भी पढ़ें: हिसाब-किताब में मास्टर हैं ये बंदर… कान्हा की धरती पर छीना सैमसंग का इतना महंगा फोन, यूजर्स ने जमकर लिए मजे

यूजर्स जमकर कर रहे तारीफ

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये मामला वायरल हुआ वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. एक यूजर ने लिखा…आप जैसे आदमी को इंसान नहीं फरिश्ता कहते हैं. एक और यूजर ने लिखा…इस तरह की जिम्मेदारी संभालना कोई बच्चों का खेल नहीं है, आपका दिल वाकई बड़ा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आप के साथ लाखों लोगों और बुजुर्गों की दुआएं हैं, और क्या चाहिए जिंदगी से.

यह भी पढ़ें: ‘अबे-तबे’ और ‘ऐसी-तैसी’ भी करता है एलन मस्क का ग्रोक एआई, जवाब पढ़ लेंगे तो हंसते-हंसते हो जाएगा बुरा हाल