Apple की बड़ी तैयारी, iPhone के बाद अब AirPods भी भारत में बनाएगी, जानें कब शुरू होगा प्रोडक्शन
[ad_1]
Apple ने AirPods की असेंबलिंग भारत में करने का फैसला लिया है. कंपनी iPhone का प्रोडक्शन पहले से ही भारत में कर रही है और अब AirPods को असेंबलिंग भी शुरू करने जा रही है. बता दें कि पिछले कुछ समय से ऐपल चीन से अपनी निर्भरता खत्म कर रही है और वह भारत और वियतनाम जैसे देशों में मैन्युफैक्चरिंग और असेंबलिंग शुरू कर रही है. आइए जानते हैं कि AirPods को लेकर ऐपल की क्या प्लानिंग है.
अगले महीने शुरू हो जाएगी असेंबलिंग
इंडियाटुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल अगले महीने से भारत में एयरपॉड्स को असेंबल करना शुरू कर देगी. अप्रैल से हैदराबाद स्थित फॉक्सकॉन के प्लांट में एयरपॉड्स की असेंबलिंग शुरू होगी. दोनों के बीच पिछले साल इसे लेकर बातचीत हुई थी और अब अप्रैल से असेंबलिंग शुरू होने जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि भारत में असेंबल होने वाले एयरपॉड्स स्थानीय मार्केट में नहीं बेचे जाएंगे और इनका एक्सपोर्ट किया जाएगा.
भारत में प्रोडक्शन को लेकर Apple की प्लानिंग
ऐपल ने पिछले महीने बताया था कि आईफोन 16 सीरीज के सभी मॉडल भारत में बन रहे हैं. पिछले महीने ही लॉन्च हुए iPhone 16e को भी भारत में बनाया जाएगा. यहां बने मॉडल भारतीय बाजार के साथ-साथ दुनिया के दूसरे बाजारों में बेचे जा रहे हैं. कंपनी ने आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स के साथ पहली बार अपने प्रो मॉडल का प्रोडक्शन भी भारत में शुरू कर दिया है. इससे पहले कंपनी केवल एंट्री-लेवल मॉडल ही भारत में असेंबल करती थी.
2017 से भारत में आईफोन असेंबल कर रही है Apple
Apple 2017 से भारत में आईफोन असेंबल कर रही है. कंपनी ने SE सीरीज से इसकी शुरुआत की थी. इसके बाद आईफोन 12, आईफोन 13, आईफोन 14 और 14 प्लस और आईफोन 15 को भारत में असेंबल किया है. भारत में असेंबल हुआ आईफोन 15 पहले दिन से ही बिक्री के लिए उपलब्ध था. अब आईफोन 16 सीरीज के साथ कंपनी ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू कर दी है. Apple के भारत में दो स्टोर पहले से मौजूद है और चार नए खोलने के लिए तैयारी चल रही है.
ये भी पढ़ें-
नए Ransomware Attack का मंडरा रहा खतरा, FBI ने जारी की वॉर्निंग, खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
[ad_2]
आखिर क्यों ‘के’ से शुरू होता राकेश रोशन की फिल्मों का नाम, अब खुला राज
[ad_1]
Rakesh Roshan Obsession with Letter ‘K’: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर राकेश रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘कृष 4’ को लेकर चर्चा में हैं. जिसको लेकर हाल ही में उन्होंने ऐलान किया था कि वो फिल्म अब करण मल्होत्रा ही डायरेक्टर करेंगे. अब राकेश रोशन ने ये भी खुलासा किया कि आखिर क्यों वो अपनी हर फिल्म का नाम K से शुरू करते है.
क्यों K से शुरू होता राकेश की फिल्मों का नाम
दरअसल हाल ही में राकेश रोशन ने ANI से बात की. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और फिल्मों के अलावा इस बात का भी खुलासा किया है कि आखिर क्यों उनकी फिल्मों का नाम K अक्षर से ही शुरू होता है. राकेश रोशन ने कहा कि, इसकी पीछे कोई गहरी सोच नहीं है. सालों पहले जब मैं फिल्म ‘जाग उठा इंसान’ बना रहा था तब एक फैन ने मुझे लेटर भेजा था.
फैन के कहने पर राकेश रोशन ने लिया था फैसला?
फिल्ममेकर ने बताया कि, फैन ने मुझे उस लेटर में ये सलाह दी थी कि मैंने अपने फिल्मों का नाम ‘क’ से शुरू करूं. तो हमेशा हिट रहेगी. हालांकि पहले मैंने इसपर ध्यान नहीं दिया. लेकिन फिर जब ‘जाग उठा इंसान’ और ‘भगवान दादा’ फ्लॉप हुई. तो मैंने ‘खुदगर्ज’ बनाई. इसका नाम K से था और ये फिल्म हिट हो गई. इसके बाद उसी फैन ने मुझे फिर से लेटर भेजा और कहा कि देखा मैंने कहा था कि आपकी K वाली फिल्में हिट होगी. इसके बाद फिर मैंने भी इस बात पर ध्यान दिया और ये सिलसिला वहीं से शुरू हुआ.
ये हैं राकेश रोशन की सुपरहिट फिल्में
बात करें राकेश रोशन की फिल्मों की तो इसमें ‘करण अर्जुन’, ‘कहो ना प्यार है’, ‘कोई मिल गया’, ‘कृष’, और ‘खून भरी मांग’ जैसी फिल्मों का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें –
आज छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं तस्वीर में नजर आ रही ये बच्ची, 9 साल बड़े एक्टर से लड़ा रही इश्क, पहचाना?
[ad_2]
‘पाकिस्तान के लिए अस्तित्व का खतरा’, आर्मी चीफ असीम मुनीर के बदले बोल, सरकार पर भी उठाए सवाल
[ad_1]
Asim Munir On Terrorism: पाकिस्तान के सीओएएस लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर ने हालिया घटनाओं को लेकर शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने पाकिस्तान में सुरक्षा की गिरावट के लिए राजनेताओं को दोषी ठहराया है. संयुक्त संसदीय समिति को सुरक्षा ब्रीफिंग में उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि उग्रवाद से लड़ने के लिए बेहतर प्रशासन की जरूरत है और पाकिस्तान को एक कठोर राज्य बनाने पर जोर दिया है.
इसके साथ ही असीम मुनीर ने इस्लामी विद्वानों से उग्रवादियों की ओर से इस्लाम की विकृत व्याख्या को उजागर करने के लिए भी कहा है. उन्होंने कहा कि “हमें अपने राजनीतिक और व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए एक स्वर में काम करना होगा.” उन्होंने आगे कहा कि अफगानिस्तान समर्थित उग्रवाद से लड़ना पाकिस्तान के लिए अस्तित्व का खतरा है. उन्होंने सवाल किया कि पाकिस्तान कब तक कमजोर शासन के कारण लोगों की जान कुर्बान करता रहेगा.
‘उग्रवाद से लड़ने के लिए बेहतर प्रशासन की जरूरत’
उन्होंने शासन की कमियों को पूरा करने के लिए सेना के बलिदान पर निर्भरता की आलोचना की और संरचनात्मक सुधारों का आह्वान किया. संयुक्त संसदीय समिति को सुरक्षा ब्रीफिंग में उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि उग्रवाद से लड़ने के लिए बेहतर प्रशासन की जरूरत है और पाकिस्तान को एक कठोर राज्य बनाने पर जोर दिया है.
आतंकियों और उनके समर्थकों असीम मुनीर की चेतावनी
राजनीतिक एकता का आह्वान करते हुए उन्होंने नेताओं से पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए मतभेदों को दूर रखने का आग्रह किया. उन्होंने आतंकवादियों और उनके समर्थकों को चेतावनी दी कि पाकिस्तान उन्हें हराने के लिए एकजुट रहेगा. अपने दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने भगवान पर पूरा भरोसा जताया और अंतिम सफलता की कसम खाई.
ये भी पढ़ें: अमेरिकी वीजा न मिलने पर PAK एक्सपर्ट की पाकिस्तानियों को सलाह- न आएं, यहां औरतों के कपड़े ऐसे कि हर दूसरे चौक पर वुजू…
[ad_2]
तूफान नहीं सुनामी…, वनडे मैच में बन गए 770 रन; जड़ डाले 50 चौके और 22 छक्के
[ad_1]
Mustakim Howlader 404 Runs: कैम्ब्रियन स्कूल और कॉलेज के लिए खेलने वाले मुस्तकिम हौलादार ने इतिहास रच डाला है. उन्होंने एक वनडे मैच में 404 रन की पारी खेल बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है. उन्होंने नाबाद 404 रन बनाने के दौरान 50 चौके और 22 छक्के लगाए. यह भी गजब का आंकड़ा है कि मुस्तकिम ने 332 रन तो चौके और छक्कों से ही बना दिए. वो बांग्लादेश में मान्यता प्राप्त क्रिकेट में 400 से अधिक रन की पारी खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं.
9वीं कक्षा में पढ़ते हैं मुस्तकिम हौलादार
यह स्कूल क्रिकेट में डिस्ट्रिक्ट लेवल का मैच रहा, जिसे आधिकारिक क्रिकेट की श्रेणी में नहीं रखा जाता है. मुस्तकिम 9वीं कक्षा के छात्र हैं, उन्होंने ढाका यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेली इस पारी से ना केवल बांग्लादेश क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट को भी हिलाकर रख दिया है. बताते चलें कि इस 50-ओवर के मैच में मुस्तकिम पारी की शुरुआत से लेकर अंत तक क्रीज पर टिके रहे.
699 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी
मुस्तकिम हौलादार ने 4 घंटे 20 मिनट तक बैटिंग की. उन्होंने 170 गेंद में यह 404 रन की पारी खेली, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 237 से अधिक रहा. कहां वनडे मैचों में टीम 350 का स्कोर बनाकर खुश होने लगती हैं, वहां मुस्तकिम ने यह ऐतिहासिक पारी खेल क्रिकेट जगत के लिए नए मानक तय कर दिए हैं.
उन्होंने कप्तान सोआद परवेज के साथ मिलकर 699 रनों की साझेदारी की. बता दें कि कप्तान परवेज खुद 124 गेंदों में 256 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने 206 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 32 चौके और 13 छक्के लगाए, यह उन दोनों के करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. इन 2 बल्लेबाजों की बदौलत कैम्ब्रियन स्कूल और कॉलेज ने 770 रनों का विशालकाय स्कोर खड़ा किया.
738 रनों से जीता मैच
एक तरफ कैम्ब्रियन स्कूल और कॉलेज की ओर से शानदार बैटिंग हुई, वहीं गेंदबाजी में भी इस टीम ने जमकर कहर बरपाया. सामने सेंट ग्रिगोरी की टीम थी, जो 11.2 ओवर में मात्र 32 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह कैम्ब्रियन स्कूल और कॉलेज ने 738 रनों से रिकॉर्ड जीत हासिल की.
यह भी पढ़ें:
IPL 2025 को लेकर श्रेयस अय्यर का अलग है प्लान, KKR से बिल्कुल अलग है रणनीति; बोले- बस कोच…
[ad_2]
कंटेट क्रिएटर्स की होने वाली है मौज! सरकार देगी पैसा, बनाया गया अरबों का फंड
[ad_1]
देश में कंटेट क्रिएटर्स की बड़ी संख्या है. लाखों की संख्या में लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेट क्रिएशन का काम कर रहे हैं. अब सरकार ने देश के कंटेट क्रिएटर्स के लिए अरबों रुपये के फंड बनाने का ऐलान किया है. कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि सरकार क्रिएटर्स इकॉनमी के लिए 1 बिलियन डॉलर का फंड बनाएगी. यह पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (PPP) मोड पर काम करेगा. आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
इस तरह से क्रिएटर्स की मदद करेगा फंड
बढ़ रही है भारत की क्रिएटर इकॉनमी
पिछले साल आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में क्रिएटर्स के लिए यह एक सही समय है. करीब 86 प्रतिशत क्रिएटर्स का कहना था कि अगले दो सालों में उनकी आय में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. इसके साथ ही शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स के कारण छोटे शहरों में कंटेट की खपत बढ़ी है. बड़े ब्रांड्स की भी इस पर नजर है और वो इंफ्लूएंसर्स पर भारी पैसा खर्च कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
UP बोर्ड ने कस ली क​मर, 19 मार्च से शुरू होगी कॉपियों की चेकिंग, अपनाई हाई-सिक्योरिटी रणनीति
[ad_1]
UP Board Result 2025 Official Guidelines: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) की तरफ से 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए मूल्यांकन कार्य की तारीखें घोषित कर दी हैं. बोर्ड की तरफ से परीक्षकों को सख्त दिशा-निर्देश दिए गए हैं और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि कॉपियों की जांच में कोई गड़बड़ी न हो.
बोर्ड की मानें तो इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षक कॉपियों की जांच करेंगे. बोर्ड ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी परीक्षकों को समय रहते नियुक्ति पत्र और पहचान-पत्र मिल जाएं, ताकि प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए.
बोर्ड ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश, सुरक्षा में कोई चूक नहीं
इस बार सुरक्षा को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है. प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र के प्रवेश द्वार पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है. कोई भी अनधिकृत व्यक्ति मूल्यांकन कक्ष में प्रवेश नहीं कर पाएगा. साथ ही साथ मूल्यांकन के दौरान फोटोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी. उत्तर पुस्तिकाओं के रिकॉर्ड को सही तरीके से बोर्ड तक भेजना आवश्यक किया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की गलती न हो.
यह भी पढ़ें: DU Admission 2025-26: दिल्ली यूनिवर्सिटी का UG इंफर्मेशन बुलेटिन लॉन्च, किए गए दो बड़े बदलाव, एडमिशन लेने से पहले जान लीजिए नए नियम
पारदर्शिता के लिए बोर्ड ने अपनाई हाई-सिक्योरिटी रणनीति
इतना ही नहीं मूल्यांकन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कुल उत्तर पुस्तिकाओं में से पांच प्रतिशत का दोबारा मूल्यांकन भी किया जाएगा. खाली शीट्स को भी विशेष रूप से जांचा जाएगा ताकि किसी गलती की संभावना न रहे. कोड नंबर के आधार पर कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी और उत्तर पुस्तिकाओं को पूरी गोपनीयता के साथ संभाला जाएगा. बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी करने की तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले सप्ताह में 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: स्टार्टअप शुरू करने की कर रहे हैं प्लानिंग तो आपके लिए है खुशखबरी, सरकारी लाई है आपके लिए 10 फ्री कोर्स
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
[ad_2]
भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर शुरू हुई बातचीत, कई प्रोडक्ट्स होंगे सस्ते
[ad_1]
India-New Zealand Free Trade: भारत और न्यूजीलैंड के बीच लगभग एक दशक के बाद फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत आधिकारिक रूप से फिर से शुरू हो गई है. इसका मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक संबंध को बढ़ाना है.
हाई-क्वॉलिटी और बैलेंस्ड डील पर जोर
CNBC-TV18 को दिए इंटरव्यू में न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने कहा, ”हम एक मुक्त व्यापार समझौता करना चाहते हैं, जो भारतीय व्यवसायों और नागरिकों के साथ-साथ न्यूजीलैंड के लोगों के लिए भी संतुलित और निष्पक्ष हो.” उन्होंने हाई-क्वॉलिटी और बैलेंस्ड डील पर जोर दिया, जिससे दोनों देशों के व्यवसायों और नागरिकों को फायदा हो. मैक्ले ने यह भी कहा कि दोनों देश की सरकारें अलग-अलग सेक्टरों में आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
कई सेक्टरों में पहुंच बढ़ाना चाहता है न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड भारत के बाजारों में प्राइमरी सेक्टर के साथ-साथ कई अन्य सेक्टरों में भी अपनी पहुंच बढ़ाना चाहता है. मैक्ले ने बताया कि सिर्फ लॉग एक्सपोर्ट करने के बजाय हमारे देश की कंपनियां भारत में इसे प्रोसेस करना चाहती है, जिससे अधिक मूल्य और निवेश के अवसर पैदा हो. इसका लक्ष्य व्यापार और निवेश को दो तरफा बढ़ाना है.
बता दें कि भारत के उत्पादों पर न्यूजीलैंड 2.3 परसेंट की दर से टैरिफ लगाता है, वहीं भारत न्यूजीलैंड के प्रोडक्ट्स करीब 18 परसेंट टैरिफ लगाता है. दोनों देशों के बीच 1.54 अरब डॉलर का कारोबार होता है. एक तरफ जहां भारत से न्यूजीलैंड में टेक्सटाइल, दवा, ट्रैक्टर, ऑटो प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट किए जाते हैं, वहीं न्यूजीलैंड से भारत में स्क्रैप मेटल, सेब, किवी, मिनरल एक्सपोर्ट किए जाते हैं. मुक्त व्यापार समझौते के बाद दोनों देश एक-दूसरे के प्रोडक्ट्स पर इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं लगाएंगे.
ये भी पढ़ें:
ठाठ से कटेगी जिंदगी! अगर इस तरह से करेंगे इंवेस्टमेंट तो जल्द बन जाएंगे करोड़पति, इतनी करनी होगी सेविंग्स
[ad_2]
500 से ज्यादा करोड़ कमा चुकी छावा की कमाई में कमी, पांचवें मंगलवार को ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस पर हाल
[ad_1]
Chhaava Box Office Collection Day 33: विक्की कौशल की फिल्म छावा ने 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं. फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. फिल्म में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में थीं. वहीं अक्षय खन्ना औरंगजेब के किरदार में थे. अब फिल्म की कमाई में कमी देखने को मिल रही है. पांचवें मंगलवार को भी फिल्म के कलेक्शन में कमी देखने को मिली है.
छावा ने पांचवे मंगलवार को किया कितना कलेक्शन?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें मंगलवार को रात 10 बजे तक 2.02 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म के ढाई करोड़ तक कमाई करने की खबरें हैं. फिल्म के 33वें दिन के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं. पर फिल्म अगर दो-ढाई करोड़ कमाती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 568 करोड़ हो जाएगा.
ऐसा रहा छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
छावा की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 31 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 37 करोड़ कमाए थे. फिल्म ने पहले हफ्ते में 219.25 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 180.25 करोड़ कमाए थे. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 84.05 करोड़ की कमाई की थी. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 55.95 करोड़ कमाए थे. 29वें दिन फिल्म ने 7.25 करोड़, 30वें दिन 7.9 करोड़, 31वें दिन फिल्म ने 8 करोड़, 32वें दिन फिल्म ने 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया.
बता दें कि विक्की कौशल की छावा कई कारणों से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में दिखाया गया कि कैसे औरंगजेब ने छत्रपति संभाजी महाराज पर अत्याचार किए थे. ये देखने के बाद फैंस इमोशनल हो गए. इसी के बाद से औरंगजेब को लेकर बहस शुरू हो गई है. नागपुर में हिंसक प्रदर्शन चल रहा है.
ये भी पढ़ें- एक साल तक रिजेक्ट होती रही एक्ट्रेस, 16 साल बड़े एक्टर संग किया अफेयर, अब एकता कपूर के शो की बनीं हीरोइन
[ad_2]
Meen Rashi 19 March 2025: मीन राशि वाले व्यापार में धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य कर
[ad_1]
Meen Rashi 19 March 2025: मीन राशिफल 19 मार्च, बुधवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. मीन राशि के स्वामी गुरु देव बृहस्पति हैं. ज्योतिष ग्रंथों में गुरु ग्रह बृहस्पति को ज्ञान का कारक माना जाता है. आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी मीन राशि क्या कहती है.
मीन राशि जॉब राशिफल (Pisces Job Horoscope)-
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.  नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं , जो भविष्य में आपकी बहुत अधिक काम आएंगे और आपके अधिकारी भी आपके कार्य क्षमता से बहुत अधिक खुश रहेंगे.
मीन राशि हेल्थ राशिफल (Pisces Health Horoscope)-
आपकी सेहत की बात करें तो आज आप स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधान रहे, खानपान के लिए नियंत्रण बरते,  किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकती है,  इसीलिए आप नियमित व्यायाम और योगासन भी करें.
मीन राशि बिजनेस राशिफल (Pisces Business Horoscope)-
व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी आज अपने व्यापार को लेकर थोड़ा सा सावधान रहने की कोशिश करें . आज आप अपने व्यापार में धन का निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें अन्यथा,  आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है .
मीन राशि फैमली राशिफल (Pisces Family Horoscope)
पारिवारिक रिश्तों के प्रति थोड़ा सा सावधान रहे , अपने परिवार के प्रियजनों के साथ आप वाद विवाद ना करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा . आज आप अपने प्रेमी साथी से खुलकर बातचीत करें,  इससे आपके रिश्ते बहुत अधिक बेहतर बने रहेंगे . आज का दिन आपको बेहतर बनाने और रिश्तो को निभाने के लिए अच्छा रहेगा . आप अपनी भावनात्मकता  का विशेष ख्याल रखें , आज आप अपने अनुभवों को दूसरों के साथ साझा करेंगे तो अच्छा रहेगा.
Pisces Monthly Horoscope March 2025: मीन राशि के लिए अच्छे-बुरे के साथ मिला हुआ रहेगा महीना, पढ़ें मार्च राशिफल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
[ad_2]
30 दिनों तक यूक्रेनी संयंत्रों पर हमला नहीं, कैदियों की अदला-बदली, इन मुद्दों पर राजी हुए पुतिन
[ad_1]
Russia-Ukraine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार (18 मार्च 2025) फोन पर लंबी बातचीत खत्म हुई. इस दौरान युद्ध विराम समझौते के साथ-साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई. क्रेमलिन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रंप के उस प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की है, जिसमें रूस और यूक्रेन को 30 दिनों के लिए एक-दूसरे के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला बंद करने के लिए कहा गया था.
युद्ध विराम के लिए अमेरिका के प्रस्ताव पर हुई चर्चा
रूस की ओर से कहा गया कि दोनों नेताओं के बीच फोन पर यूक्रेन को लेकर विस्तार से बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किए. बयान के मुताबकि पुतिन ने कहा, “युद्ध का समाधान लंबे समय वाला होना चाहिए, जिसमें रूस के अपने सुरक्षा हितों और युद्ध के मूल कारणों को ध्यान में रखा जाना चाहिए. दोनों नेताओं ने 30 दिन के युद्ध विराम के लिए अमेरिका के प्रस्ताव पर चर्चा की, जिस पर यूक्रेन ने पिछले सप्ताह सहमति जताई थी.”
‘यूक्रेन को हथियार देने पर रोक लगनी चाहिए’
क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने इस तरह के युद्ध विराम की निगरानी करने और यूक्रेन की ओर से एक बार फिर हथियार जुटाने समेत कई मुद्दों को उठाया. इस बात पर जोर दिया गया कि युद्ध को रोकने और राजनीतिक-कूटनीतिक तरीकों से इसके समाधान की दिशा में काम करने के लिए मुख्य शर्त यह होनी चाहिए कि विदेशी सैन्य सहायता पूरी तरह बंद कर दी जाए. रूस ने कहा है कि वह सद्भावना के संकेत के रूप में 23 गंभीर रूप से घायल यूक्रेनी सैनिकों को कीव को सौंपेगा. पुतिन ने ट्रंप से कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बंदियों की अदला-बदली होगी.
व्हाइट हाउस ने बयान जारी किया
ट्रंप और पुतिन की बातचीत के बाद व्हाइट हाउस ने भी बयान जारी किया. व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया, ट्रंप-पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में शांति और युद्ध विराम की आवश्यकता के बारे में बात की. दोनों नेताओं ने सहमति व्यक्त की है कि इस संघर्ष को स्थायी शांति के साथ समाप्त करने की आवश्यकता है. उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच बेहतर द्विपक्षीय संबंधों की आवश्यकता पर भी जोर दिया. यूक्रेन और रूस दोनों ने इस युद्ध में जो खून और धन खर्च किया है, उसे अपने लोगों की जरूरतों पर खर्च करना बेहतर होगा.”
ट्रंप-पुतिन ने किन मुद्दों पर जताई सहमति
व्हाइट हाउस का ओर से कहा गया, “यह संघर्ष कभी शुरू नहीं होना चाहिए था और इसे बहुत पहले ही ईमानदारी और सद्भावनापूर्ण शांति प्रयासों के साथ समाप्त कर दिया जाना चाहिए था. नेताओं ने सहमति व्यक्त की है कि शांति की ओर आंदोलन ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के युद्ध विराम के साथ-साथ ब्लैक सी में समुद्री युद्ध विराम, पूर्ण युद्ध विराम और स्थायी शांति के कार्यान्वयन पर तकनीकी वार्ता के साथ शुरू होगा. ये वार्ता मध्य पूर्व में तुरंत शुरू होगी. दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि अमेरिका और रूस के बीच बेहतर द्विपक्षीय संबंधों के भविष्य में बहुत लाभ होगा. इसमें शांति स्थापित होने पर बड़े पैमाने पर आर्थिक सौदे और भू-राजनीतिक स्थिरता शामिल है.”
[ad_2]