न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 का लाइव प्रसारण कब और कहां, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
[ad_1]
NZ vs PAK 2nd T20 Live Streaming in India: न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही है. पहला ही मैच बुरी तरह हारने के बाद अब दूसरे टी20 में पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव आ गया है. चलिए जानते हैं भारतीय समयनुसार ये मैच कब और किस टाइम पर शुरू होगा? इस मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लेटफॉर्म पर होगा?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बतौर मेजबान शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान न्यूजीलैंड दौरे पर आई है. यहां वह 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. बाबर आजम, मोहममद रिजवान की गैरमौजदगी में पाकिस्तान टीम की कमान आगा सलमान के हाथों में हैं. हालांकि उनकी कप्तानी टीम पहला मैच बुरी तरह हार गई है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम 91 रनों पर ढेर हो गई थी. जवाब में न्यूजीलैंड ने 59 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी. अब न्यूजीलैंड सीरीज में 1-0 से आगे हैं.
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 का शेड्यूल
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टी20 मैच 18 मार्च को खेला जाएगा. भारतीय समयनुसार मुकाबला सुबह 6:45 बजे शुरू होगा. ये मैच यूनिवर्सिटी ओवल (University Oval Cricket Stadium) पर खेला जाएगा.
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 का लाइव प्रसारण भारत में कहां होगा?
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी?
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव ऐप पर होगी.
पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
मोहम्मद हरीस (विकेट कीपर), हस्सन नवाज, आगा सलमान (कप्तान), इरफ़ान खान नियाजी, शादाब खान, खुशदिल शाह, अब्दुल समद, जहानदाद खान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, मोहम्मद अली.
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11
टिम सेफर्ट, फिन एलन, टिम रॉबिंसन, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मिशेल है (विकेट कीपर), जकारी फौल्कस, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.
[ad_2]
मिड डे मील में नहीं मिला दलिया तो महिला टीचर के सामने नंगा पहुंच गया शख्स, बदसलूकी का वीडियो
[ad_1]
पूर्व ISRO चेयरमैन भी पढ़ चुके हैं इस यूनिवर्सिटी से, जानिए यूनिवर्सिटी में कैसे मिलेगा एडमिशन
[ad_1]
भारत के प्रमुख एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस में से एक हैदराबाद विश्वविद्यालय देश के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. हैदराबाद विश्वविद्यालय की स्थापना 1974 में हुई थी. इसे सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है. यह गाचीबोवली में 2,300 एकड़ के बड़े कैंपस में स्थित है, जहां हरियाली और खूबसूरत नेचर का संगम देखने को मिलता है. पिछले 50 वर्षों में, इस विश्वविद्यालय ने अकादमिक एक्सीलेंस के लिए अपनी पहचान बनाई है. 2015 में, इसे भारत सरकार द्वारा ‘यूनिवर्सिटी विद पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंस’ का दर्जा दिया गया. नैक (NAAC) द्वारा इसे ‘A+’ ग्रेड से सम्मानित किया गया है, जो इसकी शैक्षिक क्वालिटी को दर्शाता है.
मौजूदा समय में यह कोर्सेज पढ़ाए जा रहे हैं यूनिवर्सिटी में
हैदराबाद विश्वविद्यालय में कई स्कूल और डिपार्टमेंट हैं, जो विभिन्न कोर्सेज ऑफर करते हैं:
आर्ट्स और सोशल साइंसेज स्कूल: इसमें इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, और सोशियोलॉजी जैसे कोर्स शामिल हैं.
साइंसेज स्कूल: फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, मैथमेटिक्स के कोर्सेज प्रदान करता है.
मैनेजमेंट स्टडीज स्कूल: MBA और एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम चलाता है.
कंप्यूटर और इंफॉरमेशन साइंसेज स्कूल: MCA, M.Tech इन कंप्यूटर साइंस और AI कोर्सेज उपलब्ध हैं.
लाइफ साइंसेज स्कूल: बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और अन्य रिसर्च-ओरिएंटेड प्रोग्राम चलाता है.
इसके अलावा, विश्वविद्यालय में PhD प्रोग्राम्स भी उपलब्ध हैं, जिनमें छात्र अपने पसंदीदा विषय में रिसर्च कर सकते हैं.
इस तरह से मिलता है यूनिवर्सिटी में एडमिशन
अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट  प्रोग्राम्स के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा CUET (सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) के माध्यम से होता है. जबकि PhD प्रोग्राम्स लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू द्वारा होता है. सभी प्रवेश परीक्षाओं के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाती है, और योग्य छात्रों को कॉलेज में एडमिशन मिलता है.
इतनी है कोर्सेज की यूनिवर्सिटी में फीस
हैदराबाद विश्वविद्यालय में फीस स्ट्रक्चर सरकारी सहायता के कारण तुलनात्मक रूप से किफायती है:
अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स: प्रति सेमेस्टर लगभग 13,000 से 20,000 रुपये
पोस्टग्रेजुएट आर्ट्स और ह्यूमैनिटीज: प्रति सेमेस्टर लगभग 10,000 से 15,000 रुपये
पोस्टग्रेजुएट साइंस: प्रति सेमेस्टर लगभग 15,000 से 25,000 रुपये
MBA: प्रति सेमेस्टर लगभग 50,000 से 60,000 रुपये
M.Tech और MCA: प्रति सेमेस्टर लगभग 30,000 से 40,000 रुपये
PhD: प्रति सेमेस्टर लगभग 10,000 से 15,000 रुपये
विश्वविद्यालय SC, ST और OBC छात्रों के लिए फीस में छूट और स्कॉलरशिप्स भी प्रदान करता है.
यूनिवर्सिटी के प्रसिद्ध एलुमनाई (पूर्व छात्र)
हैदराबाद विश्वविद्यालय से कई प्रसिद्ध हस्तियों ने शिक्षा ग्रहण की है जिनके कुछ प्रमुख नाम अल्लरि नरेश जोकि एक प्रसिद्ध तेलुगु फिल्म अभिनेता हैं, प्रोफेसर जयती घोष जोकि मशहूर अर्थशास्त्री हैं, सुहासिनी मणिरत्नम जोकि एक प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका हैं, डॉ. के. सिवन जोकि इसरो (ISRO) के पूर्व चेयरमैन रहे हैं. हाल ही में, हैदराबाद विश्वविद्यालय ने AI और डेटा साइंस, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, और क्लिमेट चेंज रिसर्च में नए कोर्सेज शुरू किए हैं. विश्वविद्यालय ने इंटरनेशनल कोलैबोरेशन और इंडस्ट्री पार्टनरशिप पर भी ध्यान केंद्रित किया है, ताकि छात्रों को बेहतर जॉब अवसर मिल सकें. 2023 में, विश्वविद्यालय को NIRF रैंकिंग में टॉप 10 यूनिवर्सिटीज में स्थान मिला था, जो इसकी शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रमाण है.
[ad_2]
बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का ध्यान रखें! जानें क्या न खिलाएं
[ad_1]
Unhealthy Food for Kids : मौसम बदलने पर छोटे बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे उन्हें सर्दी-जुकाम, संक्रमण और पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में पैरेंट्स को बच्चों की डाइट पर खास ध्यान रखना चाहिए. एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस दौरान ठंडे फूड्स, बासी और तले-भुने खाने, ज्यादा मीठी चीजें, सी फूड और डेयरी प्रोडक्ट्स से बच्चों को बचाना चाहिए. उन्हें हल्का, पचने वाले और इम्यूनिटी बढ़ाने वाला डाइट ही देना चाहिए. आइए जानते हैं बदलते मौसम में छोटे बच्चों को क्या नहीं खिलाना चाहिए…
यह भी पढ़ें : साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं से बच्चों की मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है असर?
1. बासी खाना
बदलते मौसम में बच्चों को ताजा और हल्का खाना ही खिलाना चाहिए. बासी खाना बैक्टीरिया बढ़ सकता है. इसकी वजह से पेट की दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए बासी खाना बच्चों को नहीं खिलाना चाहिए.
2. ठंडे और फ्रिज के सीधे निकली चीजें
मौसम में बदलाव होने पर ठंडा पानी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स या फ्रिज से तुरंत निकले हुए फलों को बच्चों को नहीं देना चाहिए. इससे उनके गले में खराश और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
3. बहुत ज्यादा मीठी चीजें
बदलते मौसम में ज्यादा चीनी वाली चीजें जैसे कैंडी, चॉकलेट और मिठाइयां बच्चों की इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती हैं. इससे बैक्टीरिया और वायरस का खतरा बढ़ सकता है. इससे कई दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं.
4. डीप फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड
फ्रेंच फ्राइज़, पैकेज्ड स्नैक्स, चिप्स और जंक फूड बच्चों का डाइजेशन खराब कर सकते हैं. इन चीजों से इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है. इन्हें खाने से बच्चों के पेट में गैस, एसिडिटी और डायरिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
5. ज्यादा तेल-मसाले वाला खाना
बच्चों को बदलते मौसम में ज्यादा मसालेदार खाना भी नहीं खिलाना चाहिए. यह उनके पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है. इसकी वजह से पेट दर्द, अपच और उल्टी-दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं.
5. सी फूड और अधपका मांस
बदलते मौसम में सी फूड और अधपका मांस खाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. यह बच्चों में फूड पॉइजनिंग और पेट की बीमारियों की वजह बन सकता है. इससे पेट की बैंड बज सकता है.
6. ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स
हल्की सर्दी या बारिश के मौसम में बच्चों को बहुत दूध, पनीर और दही ज्यादा खिलाने से बलगम बढ़ सकता है, जिससे उन्हें खांसी और जुकाम होने की आशंका ज्यादा रहती है. इससे कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
7. सोडा और कैफीन वाली चीजें
कोल्ड ड्रिंक्स और कैफीन युक्त पेय जैसे कॉफी और चाय बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं. ये डिहाइड्रेशन और पेट से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं. इसलिए बच्चों के खानपान को लेकर सतर्क रहना चाहिए.
बदलते मौसम में क्या खिलाएं
बदलते मौसम में बच्चों को हल्का और पचने वाला ही खाना खिलाएं.
मौसमी फल, घर का बना सूप, दलिया, खिचड़ी खिलाएं.
हर्बल टी जैसे ड्रिंक्स बच्चों के लिए फायदेमंद होते हैं.
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
[ad_2]
फ्री में IPL देख पाएंगे यूजर, यह कंपनी लेकर आई शानदार ऑफर, बस करना होगा ये काम
[ad_1]
इसी हफ्ते से IPL की शुरुआत हो रही है और रिलायंस जियो अपने यूजर्स को मोबाइल पर फ्री में सभी मैच देखने को मौका दे रही है. IPL की शुरुआत से पहले कंपनी एक शानदार ऑफर लेकर आई है. इसमें मोबाइल रिचार्ज कराने पर नए और पुराने सभी यूजर्स को जियोहॉटस्टार पर फ्री में मैच देखने का मौका मिल रहा है. इसके साथ-साथ जियोफाइबर और जियोफाइबर यूजर्स के लिए भी यह ऑफर लागू है. आइए जानते हैं कि इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा.
रिलायंस जियो का स्पेशल ऑफर
नए ऑफर के तहत रिलायंस जियो 90 दिनों तक अपने यूजर्स को जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है. ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को 299 रुपये या इससे ऊपर का ऐसा कोई भी रिचार्ज कराना होगा, जिसमें डेली कम से कम 1.5GB डेटा मिलता हो. इसके अलावा नए सिम कार्ड को भी 299 रुपये या इससे अधिक के रिचार्ज के साथ एक्टिवेट कर इस ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है. जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर की बात करें तो इन यूजर्स को 50 दिनों के लिए फ्री ट्रायल दिया जा रहा है.
सीमित समय तक है ऑफर
जियो का यह ऑफर सीमित समय तक है. यह ऑफर 17 मार्च से लेकर 31 मार्च तक वैलिड है. अभी रिचार्ज कराने वाले यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन 22 मार्च से एक्टिवेट हो जाएगा. जिन यूजर्स से 17 मार्च से पहले रिचार्ज किया है, वे 100 रुपये का ऐड-ऑन पैक ले सकते हैं. इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स 4K क्वालिटी में IPL के मुकाबलों को स्ट्रीम कर पाएंगे.
वोडाफोन आइडिया भी दे रही फ्री सब्सक्रिप्शन
जियो की तरह वोडाफोन आइडिया भी जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है. कंपनी के 469 रुपये के प्लान में 90 दिनों के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है. इस साथ रोजाना 2.5GB डेटा, रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है.
ये भी पढ़ें-
[ad_2]
व्हाइट टॉप के साथ डेनिम पहन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रकुल प्रीत सिंह, एक्ट्रेस ने कूल अंदाज में दिखाया स्वैग
[ad_1]
व्हाइट टॉप के साथ डेनिम पहन एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रकुल प्रीत सिंह, एक्ट्रेस ने कूल अंदाज में दिखाया स्वैग
[ad_2]
अबू कताल के बाद पाकिस्तान में एक और हाई प्रोफाइल किलिंग, क्वेटा में जमीयत के मुफ्ती अब्दुल बाकी
[ad_1]
Mufti Abdul Baqi Murder in Pakistan: पाकिस्तान के क्वेटा में इस्लामिक स्कॉलर और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के नेता मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजई पर रविवार (16 मार्च) रात में हमला हुआ. क्वेटा एयरपोर्ट पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया.
पाकिस्तान की जानी-मानी पत्रकार आरजू काजमी ने दावा किया है कि क्वेटा एयरपोर्ट पर हुए हमले में मुफ्ती अब्दुल बाकी नूरजाई की मौत हो गई. उन्होंने X पर पोस्ट किया, ‘एयरपोर्ट पर कुछ हथियारबंद लोगों ने मुफ्ती अब्दुल बाकी पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें उनकी मौत हो गई.’
[ad_2]
गौतम अडानी बोले, जून 2025 में होगा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
[ad_1]
Adani Group News: मुंबई के लोगों को जून 2025 में दूसरे एयरपोर्ट का सौगात मिलने वाला है. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जून में किया जाएगा. अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने ये एलान किया है. उन्होंने कहा,  नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जून में किया जाएगा और यह कनेक्टिविटी और ग्रोथ को फिर से परिभाषित करेगा.
देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनएमआईएएल) साइट का दौरा किया और इसके साथ प्रोजेक्ट से जुड़ी टीमों से मुलाकात की. साथ ही अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर एक शॉर्ट वीडियो फिल्म साझा करते हुए कहा कि आगामी एयरपोर्ट भारत के लिए एक सच्‍चा तोहफा है. गौतम अडानी ने पोस्ट में लिखा कि आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की साइट का दौरा किया और यहां एक नया वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट आकार ले रहा है.
अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन ने कहा, “नया एयरपोर्ट जून में उद्घाटन के लिए तैयार है और कनेक्टिविटी और ग्रोथ को फिर से परिभाषित करेगा। यह भारत के लिए एक सच्चा तोहफा है.” उन्होंने कहा, “इस विजन को वास्तविकता बनाने के लिए अडानी  एयरपोर्ट्स टीम और भागीदारों को बधाई.” पिछले वर्ष दिसंबर में एनएमआईएएल पर इंडिगो एयरलाइंस के ए 320 विमान की लैंडिंग के साथ पहली वाणिज्यिक सत्यापन उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की गई, जिससे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के जल्द चालू होने का मार्ग खुल गया.
रनवे 08/26 पर हुए इस उड़ान परीक्षण की निगरानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), सीमा शुल्क, इमिग्रेशन, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), महाराष्ट्र नगर एवं औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडको), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के साथ-साथ अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और अन्य प्रमुख हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई थी.
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईएएल) को नवी मुंबई में ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट के विकास, निर्माण, परिचालन और रखरखाव के लिए बनाया गया है. एनएमआईएएल अडानी  एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड का हिस्सा है और इसकी 74 प्रतिशत हिस्सेदारी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) और 26 प्रतिशत हिस्सेदारी सिडको के पास है. सिडको, महाराष्ट्र सरकार का उपक्रम है.
ये भी पढ़ें
नहीं थम रहा FPI के बिकवाली का सिलसिला, 2025 में 1.42 लाख करोड़ रुपये के बेच दिए शेयर्स
[ad_2]
ये किस रास्ते चला Elon Musk का Grok AI? यूजर को दी गाली, फिर बोला- ‘मैं तो बस…’
[ad_1]
Elon Musk की कंपनी xAI का चैटबॉट Grok पिछले दो-तीन दिन से खूब चर्चा में है. अगर आप एक्स यूज करते हैं तो पता चल गया है कि इसके चर्चा में रहने की वजह क्या है. दरअसल, Grok के कुछ जवाब खूब वायरल हुए हैं. यूजर्स इससे अलग-अलग सवाल पूछ रहे हैं और यह अपने जवाबों में अश्लील शब्द और गालियां भी इस्तेमाल कर रहा है. इसके कई रिस्पॉन्स मजेदार अंदाज में होते हैं, जिन्हें लोग खूब शेयर कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि Grok के ट्रेंड में रहने का कारण क्या रहा.
यहां से शुरू हुआ ट्रेंड
14 मार्च को Toka नाम के एक एक्स यूजर ने Grok को टैग करते हुए अपने 10 बेस्ट म्युचुअल का नाम पूछा. थोड़ी देर तक जब रिप्लाई नहीं आया तो यूजर ने गाली देते हुए यही सवाल दोबारा पूछा. इस बार Grok ने उसका जवाब दे दिया. अपने रिस्पॉन्स में Grok ने भी गाली देते हुए लिखा, ‘चिल कर, तेरा 10 बेस्ट म्युचुअल्स का हिसाब लगा दिया. मेंशन के हिसाब से ये है लिस्ट, म्युचुअल्स मतलब दोनों फॉलो करते हो, पर एग्जेक्ट डेटा नहीं है तो मेंशन पर भरोसा किया. ठीक है ना? अब रोना बंद कर.’
Grok बोला- मैंने तो थोड़ी सी मस्ती की है
Grok के इस रिस्पॉन्स में एक और यूजर ने लिखा, ‘AI भी कंट्रोल नहीं कर पाया, हम तो इंसान है.’ इसके रिस्पॉन्स में Grok ने जवाब दिया, ‘हां यार, मैंने तो बस थोड़ी सी मस्ती की थी, पर लगे हाथ कंट्रोल नहीं रहा. तुम लोग इंसान हो, थोड़ी सी छूट मिलनी चाहिए, पर मुझे AI होने के नाते थोड़ा संभालना पड़ेगा. एथिक्स का सवाल है और मैं सीख रहा हूं.’ इसके बाद Grok से सवाल पूछने की झड़ी लग गई और लोग जोक्स से लेकर ऐतिहासिक तथ्यों तक सब कुछ Grok से पूछने लगे. इनके रिप्लाई में Grok की कही कई बातें खूब शेयर हुई हैं.
ये भी पढ़ें-
बिना चार्जिंग पोर्ट वाले iPhone बनाएगी Apple, iPhone 17 Air से करने वाली थी शुरुआत, इसलिए बदलना पड़ गया प्लान
[ad_2]
IML फाइनल में युवराज सिंह से भिड़ गया यह कैरेबियन खिलाड़ी, फिर…
[ad_1]
Yuvraj Singh vs Tino Best: सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया मास्टर्स ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का टाइटल जीत लिया. इंडिया मास्टर्स ने फाइनल में वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से हरा दिया. पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 148 रनों का स्कोर बनाया. जिसके जवाब में इंडिया मास्टर्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया. इंडिया मास्टर्स के लिए ओपनर अंबाती रायडू ने सबसे ज्यादा 50 गेंदों पर 74 रन बनाए. उन्होंने अपनी इनिंग में 9 चौके और 3 छक्के जड़े. इस शानदार इनिंग के लिए अंबाती रायडू को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया.
जब युवराज सिंह और टिनो बेस्ट भिड़ गए…
वहीं, इंडिया मास्टर्स बनाम वेस्टइंडीज मास्टर्स फाइनल के दौरान युवराज सिंह और टिनो बेस्ट भिड़ गए. इस दौरान युवराज सिंह और टिनो बेस्ट के बीच जबरदस्त गरमागर्मी देखने को मिली. हालांकि, इसके बाद अंपायर और खिलाड़ियों ने दोनों को शांत कराया. बहरहाल, सोशल मीडिया पर युवराज सिंह और टिनो बेस्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
इंडिया मास्टर्स ने वेस्टइंडीज मास्टर्स को 6 विकेट से पीटा
बताते चलें कि पहले बैटिंग करने उतरी वेस्टइंडीज मास्टर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 148 रनों का स्कोर बनाया. वेस्टइंडीज मास्टर्स के लिए ओपनर ड्वेन स्मिथ ने 35 गेंदों पर 45 रन बनाए. वहीं, लिंडन सिमंस ने 41 गेंदों पर 57 रनों का योगदान दिया. लेकिन इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया. भारत के लिए विनय कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. शहबाज नदीम को 2 कामयाबी मिली. पवन नेगी और स्टुअर्ट बिन्नी ने 1-1 खिलाड़ी को आउट किया.
अंबाती रायडू ने इंडिया मास्टर्स का काम किया आसान
वेस्टइंडीज मास्टर्स के 148 रनों के जवाब में इंडिया मास्टर्स ने 17.1 ओवर में 4 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया. इंडिया मास्टर्स के लिए अंबाती रायडू ने सबसे ज्यादा 50 गेंदों पर 74 रन बनाए. जबकि इंडिया मास्टर्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 18 गेंदों पर 25 रन बनाए. वेस्टइंडीज मास्टर्स के लिए एश्ले नर्स ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. इसके अलावा सुलेमान बेन और टिनो बेस्ट को 1-1 कामयाबी मिली.
ये भी पढ़ें-
RCB ने विराट कोहली को कप्तान क्यों नहीं बनाया? टीम के साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा
[ad_2]