16 साल के कंटेस्टेंट पर चिल्लाई मलाइका अरोड़ा, बोलीं- मुझे देखकर आंख मार रहा, मम्मी का नंबर दे

[ad_1]

Malaika Arora Hip Hop India: मलाइका अरोड़ा अक्सर डांस रियलिटी शोज जज करती नजर आती हैं. इन दिनों वो शो हिप हॉप इंडिया में जजिंग करती दिख रही हैं. इस शो में एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंस देखने को मिल रहे हैं. मलाइका का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो एक कंटेस्टेंट को डांस लगाती दिख रही हैं. ये कंटेस्टेंट 16 साल का है. वीडियो में मलाइका ने कंटेस्टेंट से उसकी मां का नंबर मांगा.

मलाइका अरोड़ा ने लगाई डांट

वीडियो में मलाइका अरोड़ा कंटेस्टेंट से बोल रही हैं- ‘मुझे अपनी मम्मी का नंबर दो. 16 साल का बच्चा है. डांस कर रहा है सीधा मुझे देखकर. आंख मार रहा है. फ्लाइंग किस दे रहा है.’

इसके बाद एक कंटेस्टेंट ने कहा- ‘हम लोग एक-दूसरे से ये बोल रहे थे कि ब्रो इसको पता भी है न कि ये 16 साल का है और वो क्या चीजें कर रहा है और किसके सामने कर रहा है’. दूसरी कंटेस्टेंट ने कहा- ‘उसको डांटना जस्टिफाई था. उसकी एज ही क्या है अभी ये चीज करने की.’


वर्क फ्रंट पर मलाइका अरोड़ा ने मराठी फिल्म में Majha Yek Number आइटम सॉन्ग पर परफॉर्म किया था. उनका ये डांस नंबर काफी चर्चा में रहा था. इसके अलावा वो रियलिटी सीरीज मूविंग विद मलाइका में नजर आई थीं. इस सीरीज में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें शेयर की थीं. उन्होंने शो में स्टैंडअप कॉमेडी भी की थी.

मलाइका को शोज जरा नचके दिखा में जज के तौर पर देखा गया था. उन्होंने शो झलक दिखला जा 2 में भी जज किया था. वो इंडियाज गॉट लेटेंट, MTV सुपरमॉडल और इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे शोज भी जज किए हैं.

ये भी पढ़ें- Shashi Kapoor Birth Anniversary: शशि कपूर नहीं था एक्टर का असली नाम, छोटे भाई को टैक्सी बुलाते थे राज कपूर



[ad_2]

सरकार की इस स्कीम में मिलेगी फ्री में बिजली, बैंक अकाउंट में सब्सिडी के लिए फटाफट करें अप्लाई

[ad_1]

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojna) के तहत रूफटॉप इंस्टॉलेशन का काम बड़ी ही तेजी के साथ हो रहा है. 13 फरवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पहल की शुरुआत की थी, जिसने 10 मार्च, 2025 तक 10 लाख से अधिक इंस्टॉलेशन के आंकड़े को पार कर लिया है. अब तक 10.09 लाख घरों में सोलर प्लांट लगाए जा चुके हैं. 

1 करोड़ घरों में मुफ्त बिजली पहुंचाने का लक्ष्य

सरकार की इस योजना का मकसद सौर ऊर्जा का उपयोग कर एक करोड़ घरों में मुफ्त बिजली प्रदान करना है. इससे पारंपरिक उर्जा के स्त्रोतों पर निर्भरता कम होगी, कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, पर्यावरण स्वच्छ होगा. इस योजना के तहत घरों में सोलर प्लांट लगवाने के लिए अब तक 47.3 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.

इनमें से 6.13 लाख लाभार्थियों को 4,770 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी मिल चुकी है. इसके लिए www.pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस योजना को नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) चला रहा है, जबकि बिजली कंपनियां (DISCOMs) इसे लागू करने में मदद कर रही हैं. 

78,000 रुपये तक की मिलेगी सब्सिडी

इस योजना के तहत सोलर पैनल बिजली बनाएंगे, जिससे घरों में सस्ती बिजली मिलेगी. इसमें सरकार रूफटॉप सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी भी देती है.  1 किलोवाट के लिए 30,000 रुपये, 2 किलोवाट के लिए 60,000 रुपये और 3 किलोवाट के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है. सोलर पैनल लगवाने की खर्च की बात करें, तो 1 किलोवाट के लिए खर्च करीब 90 हजार रुपये, 2 किलोवाट के लिए करीब 1.5 लाख रुपये और 3 किलोवाट के लिए 2 लाख रुपये तक  खर्च बैठ सकता है.

सरकार की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी से पैनल इंस्टॉल करवाने का बोझ कुछ हद तक कम हो जाता है. इतना ही नहीं, पैनल लगवाने के लिए लगभग 7 परसेंट इंटरेस्ट रेट के हिसाब से सस्ता लोन भी मिलेगा. मान लीजिए कि आपका सोलर पैनल इतना बिजली का उत्पादन करती है कि आप उसे खपा नहीं पा रहे हैं, तो इस स्थिति में आप अतिरिक्त बिजली को बेचकर कमाई भी कर सकते हैं. 

अप्लाई करना भी बेहद आसान

  • सबसे पहले तो pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर जाएं और अपना राज्य ओर बिजली कंपनी का नाम चुनें.
  • अब रजिस्ट्रेशन के लिए कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें. 
  • अब लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर सबमिट करें. 
  • आवेदन के बाद बिजली कंपनी आपके घर आकर जांच करेंगी और फिर मंजूरी मिलने के बाद ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी. 
  • आपको अब रजिस्टर्ड वेंडर से सोलर पैनल लगवाने होंगे. 
  • इसके साथ ही नेट मीटर भी इंस्टॉल कराना होगा. 
  • अब डिस्कॉम द्वारा निरीक्षण के बाद पोर्टल से कमीशनिंग प्रमाणपत्र जनरेट होगा. 
  • कमीशनिंग रिपोर्ट के मिलने के बाद पोर्टल के जरिए अपना बैंक अकाउंट डिटेल और एक कैंसिल चेक जमा कराना होगा. 
  • 30 दिनों के भीतर सब्सिडी की राशि आपके बैंक अकाउंट में जमा कर दी जाएगी. 

 

ये भी पढ़ें:

1 साल में छप्पड़फाड़ रिटर्न देंगे ये 8 स्टॉक्स, बिना किसी देर के फटाफट अपने पोर्टफोलियो में करें शामिल

[ad_2]

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ने बताया मॉडर्न डे के सबसे खतरनाक लेग स्पिनर का नाम, विश्व क्रिकेट

[ad_1]

Lehmann says yuzvendra chahal is world best leg spinner: इस समय सभी क्रिकेट फैंस पर आईपीएल का खुमार छाया हुआ है. क्रिकेट दिग्गज भविष्यवाणी कर रहे हैं कि आईपीएल 2025 कौन सी टीम जीत सकती है या कौन सा प्लेयर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाएगा या विकेट लेगा. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और नॉर्थम्पटनशर काउंटी टीम के हेड कोच डैरेन लेहमैन ने भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल को दुनिया का सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर बताया है. आपको बता दें कि चहल इस बार आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे.

युजवेंद्र चहल काफी समय से टीम इंडिया में जगह नहीं बना पा रहे हैं. हाल ही में खत्म हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम इंडिया 4 स्पिनर्स के साथ खेल रहा थी लेकिन चहल टीम में जगह नहीं बना पा रहे हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज डैरेन लेहमैन ने उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक लेग स्पिनर बताया है. आपको बता दें कि चहल इंग्लैंड काउंटी टीम नॉर्थम्पटनशर के लिए खेलने वाले हैं.

डैरेन लेहमैन ने चहल के बारे में क्या कहा 

डैरेन लेहमैन ने युजवेंद्र चहल को लेकर कहा, “दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लेग स्पिनर्स में शुमार युजवेंद्र चहल हमारी टीम में वापसी कर रहे हैं, हम इसको लेकर काफी उत्साहित हैं. चहल काफी अनुभवी हैं और वह एक शानदार व्यक्ति भी है. उनके रहने से हमारी टीम में बहुत फायदा होगा. जून के मध्य से लेकर सीजन खत्म होने तक उनका टीम में होना हमारे लिए अच्छा होगा.”

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे युजवेंद्र चहल 

युजवेंद्र चहल इस बार पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया था, जिसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ की बड़ी रकम के साथ ऑक्शन में खरीदा था. युजवेंद्र चहल आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे स्पिनर गेंदबाज भी बन गए हैं. 

2013 में आईपीएल डेब्यू करने वाले युजवेंद्र चहल ने अभी तक 160 मैच खेले हैं. इनमें उनके नाम 205 विकेट हैं. पंजाब किंग्स से पहले युजवेंद्र चहल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस टीम के लिए खेल चुके हैं.

[ad_2]

आप भी रखते हैं लंबी दाढ़ी तो हो जाएं सावधान! यह सेहत को पहुंचाती है इतने नुकसान

[ad_1]

Beard Health Risks : दाढ़ी रखना आजकल ट्रेंड में है. यूथ लंबी और घनी दाढ़ी रखना पसंद करते हैं. इससे उन्हें स्टाइलिश लुक मिलता है. ऑनेस्ट एमिश की ओर से वनपोल द्वारा किए गए 2019 के सर्वे के अनुसार, 75% पुरुष बियर्ड पर ज्यादा कॉन्फिडेंस महसूस करते हैं, जबकि 40% लोग परफेक्ट दाढ़ी रखने के लिए क्रेजी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबी दाढ़ी आपकी सेहत (Health) के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है. अगर सही देखभाल न की जाए तो यह सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि लंबी दाढ़ी रखने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं…

1. बैक्टीरिया और गंदगी का घर

2. स्किन एलर्जी और खुजली

अगर दाढ़ी का सही तरह ख्याल न रखा जाए तो उसमें गंदगी और बैक्टीरिया (Bacteria) जम सकते हैं, जिससे स्किन में एलर्जी और खुजली हो सकती है. इससे त्वचा लाल हो सकती है और लगातार खुजलाने से जलन भी महसूस हो सकती है. 

3. मुंहासे और पिंपल्स की समस्या

लंबी दाढ़ी रखने से स्किन पर ऑयल और पसीना जमा हो सकता है, जिससे रोमछिद्र बंद हो जाते हैं और पिंपल्स (Pimples) की समस्या बढ़ जाती है. इससे चेहरे और स्किन को काफी नुकसान पहुंच सकता है.

4. सांस की बदबू और बैक्टीरिया का इंफेक्शन

अगर आप लंबी दाढ़ी रखते हैं और उसे साफ नहीं करते हैं तो खाने के छोटे-छोटे कण दाढ़ी में फंस सकते हैं. यह बैक्टीरिया के पनपने का कारण बन सकता है और सांस में बदबू भी आ सकती है.

5. दाढ़ी के कारण फंगल इंफेक्शन

अगर दाढ़ी की केयर न की जाए और सही तरह से न रखा जाए तो नमी और पसीने के कारण दाढ़ी में फंगल इंफेक्शन हो सकता है, जिससे स्किन पर दाने और जलन हो सकती है. यह समस्या खासतौर पर गर्मी वाले मौसम में ज्यादा देखने को मिल सकती हैं. 

6. अस्थमा और एलर्जी बढ़ सकती है

अगर आपको पहले से अस्थमा या धूल-मिट्टी से एलर्जी है, तो लंबी दाढ़ी इसे और बढ़ा सकती है. इसमें धूल और पराग (pollen) जमा हो सकते हैं, जो सांस लेने में दिक्कत पैदा कर सकते हैं.

यूरोपियन जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी एंड ऑक्यूपेशनल फिजियोलॉजी में पब्लिश 1988 के एक स्टडी में पाया गया कि गंजे पुरुषों में पसीने का वाष्पीकरण सिर पर बाल रखने वाले पुरुषों की तुलना में दो से तीन गुना ज्यादा था, जिन्हें लाइट हाइपरथर्मिया कहा गया. दाढ़ी वाले पुरुषों में वाष्पीकरण 40% तक कम थी. इसका मतलब है कि दाढ़ी शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का काम करता है. इससे गंजापन बढ़ सकता है.

दाढ़ी की सही देखभाल कैसे करें

रोजाना दाढ़ी को साफ करें और किसी अच्छे एंटी-बैक्टीरियल शैम्पू या फेसवॉश का इस्तेमाल करें.

दाढ़ी को मॉइस्चराइज करें ताकि त्वचा में रूखापन न आए.

समय-समय पर दाढ़ी को ट्रिम करें ताकि यह ज्यादा उलझी न हो.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

[ad_2]

विनाशकारी पिशाच योग 50 दिन तक बरपाएगा कहर, इन 3 राशियों पर होगा भयंकर असर

[ad_1]

Pishach Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में ग्रहों की बदलती स्थिति के कारण कई अशुभ योग बनते हैं जैसे प्रेतबाधा योग, कालसर्प योग, दरिद्र नारायण योग आधि, इन्हीं में से एक है पिशाच योग.

नाम से ही स्पष्ट है पिशाच यानी बेहद खतरनाक योग. जिन लोगों की राशि पर पिशाच योग का प्रभाव पड़ता है उनका जीवन तहस-नहस हो सकता है, क्योंकि ये चांडाल और कालसर्प योग से भी ज्यादा पीड़ा देता है. पिशाच योग के कारण आर्थिक, मानसिक और शारीरिक रूप से तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है. व्यक्ति के अच्छे कार्य भी बिगड़ जाते हैं. अप्रिय घटनाएं होने लगती है.

50 दिन तक रहेगा पिशाच योग का आतंक

पिशाच योग शनि और राहु की युति से बनता है. इस साल 29 मार्च और शनि मीन राशि में गोचर करेंगे. यहां पहले से ही राहु विराजमान हैं. ऐसे में राहु और शनि की युति 18 मई 2025 रहेगी. 50 दिन तक पिशाच योग कहर बरपाएगा.

बेहद सतर्क रहें ये राशियां

सिंह राशि – शनि और राहु की युति सिंह राशि वालों के 8वें भाव में होगी. ऐसे में आपको जॉब में धन और पद दोनों की हानि हो सकती है. अधिकारी से रिश्तों में खटास आ सकती है जिसका असर काम पर भी देखने को मिलेगा. पारिवार में कोई बड़ा विवाद जन्म ले सकता है, जो आर्थिक तौर पर आपको नुकसान पहुंचा सकता है. कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है. पाई-पाई की बचत करें.

मीन राशि – मीन राशि के जातकों को शनि-राहु की युति 50 दिन तक तंग कर सकती है. शनि गोचर के बाद इस राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण भी शुरू हो जाएगा. पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं. लव लाइफ में भी तकरार के कारण दरार पड़ सकती है. सेहत की बात करें तो पैरों और घुटनों में अहनीय दर्द तनाव का कारण बनेगा. कारोबार में किसी भी तरह की नई डील न करें.

मिथुन राशि – शनि-राहु मिथुन राशि वालों के लिए 10वें भाव में गोचर करेंगे. क्रोध पर काबू रखें नहीं तो विवाद जेल तक भी जा सकता है. शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहें, प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए विरोधी कई हथकंडे अपना सकता है. काम का बोझ बढ़ेगा. कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है, आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें. जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपको परेशानी में ला सकते हैं.

साप्ताहिक पंचांग 17-23 मार्च 2025: संकष्टी चतुर्थी से शीतला अष्टमी तक 7 दिन के मुहूर्त, राहुकाल जानें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

इंडिया की वॉन्टेड लिस्ट से कितने हो गए साफ? अबू कताल की मौत पर क्या बोले PAK एक्सपर्ट

[ad_1]

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर और हाफिज सईद का भतीजा जिया उर रहमान उर्फ अबू कताल रविवार (16 मार्च, 2025) को पाकिस्तान के झेलम में मारा गया. पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा का कहना है कि इंडिया मोसाद और सीआईए की तरह काम कर रहा है. ये उसकी नई पॉलिसी है कि जिन लोगों ने भारत के खिलाफ काम किया, एक-एक कर उनको मारो लेकिन जिम्मेदारी मत लो. उन्होंने कहा कि ये पाकिस्तान के लिए इंडिया का मैसेज है कि ये लोग कहीं भी सेफ नहीं हैं. कमर चीमा ने कहा कि पिछले दो साल में जो-जो लोग मारे गए हैं, वो सभी इंडिया की वॉन्टेड लिस्ट में थे. मोसाद इजरायली और सीआईए अमेरिकी इंटेलीजेंस एजेंसी है.

कमर चीमा ने कहा कि पिछले दो सालों में जितने लोग पाकिस्तान में मारे गए हैं, ये वो लोग हैं जो कश्मीर में हमलों में या तो शामिल रहे हैं या उनका कोई न कोई लिंक इंडिया में हमलों से है. अब सवाल आता है कि कैसे उन लोगों को पाकिस्तान में मारा जा रहा है, जो जिहाद-ए-कश्मीर में शामिल थे. उन्होंने कहा, ‘बहुत सारे लोग ऐसे मारे गए हैं, जिनका ताल्लुक लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन, अल बदर, जैश-ए-मोहम्मद से है, वो कैसे पाकिस्तान में रहते हुए इंडिया के निशाने पर आ जाते हैं. इसका मतलब ये है कि भारत के पास डेटाबेस मौजूद है. कश्मीर के अंदर जो लोग पकड़े गए, क्या उनसे इंफोर्मेशन ले रहे हैं या अपना डेटा है या इंडिया उन लोगों से जानकारी ले रहा है, जिन्होंने खुद को सरेंडर कर दिया. आप सोच भी नहीं सकते कि कैसी इंफोर्मेशन उनके पास है.’

कमर चीमा ने कहा कि रविवार को पाकिस्तान में जो कत्ल हुआ, उसमें उस बंदे को मारा गया है, जो पीएम मोदी के शपथ ग्रहण के दिन भारत के अंदर हुए हमलों में शामिल था. उन्होंने कहा, ‘मिसाल के तौर पर बशीर अहमद पीर, ये हिजुबल मुजाहिदीन का बंदा था. इसका 2023 में रावलपिंडी में कल्त किया गया. सैयद खालिद रजा, जो अल बदर का पूर्व कमांडर था, उसका कराची के अंदर 2023 में कत्ल किया गया. अकरम खान गाजी, कहा जाता है कि ये लश्कर-ए-तैयबा का एक रिक्रूटर था, जिसका खबैर पख्तूनख्वा में कत्ल कर दिया गया. इसी तरह रियाज अहमद उर्फ अबू कासम, जिसे रावलाकोट कश्मीर में एक मस्जिद के अंदर मार दिया गया. शेख जमीन उर रहमान तहरीक-उल-मुजाहिदीन का बंदा था, जिसका 2024 में कत्ल किया गया.’

कमर चीमा ने कहा कि अब हम कहते हैं कि इन हत्याओं के अंदर भारत है वो कैसे क्योंकि इन हत्याओं के पीछे सबूत हैं, एनालिसिस हैं. इंडिया ने कभी जम्मेदारी नहीं ली कि वो ये ऑपरेशन करवा रहा है, लेकिन ये सभी वो लोग हैं जो इंडिया की वॉन्टेड लिस्ट में हैं, या इंडिया से लिंक्ड हैं. ये सभी लोग एंटी इंडिया काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ये सभी सेलेक्टिव किलिंग हैं और ये मोसाद और सीआईए स्टाइल वर्क है. इंडिया ने मोसाद और सीआईए से ये स्टाइल लिया है. अब पाकिस्तान ओपनली कह रहा है कि रॉ इसमें शामिल है.

 

यह भी पढ़ें:-
लंदन में एलन मस्क का क्यों उड़ाया जा रहा है मजाक, जगह-जगह लगाए गए गोरिल्ला स्टाइल वाले एड

[ad_2]

खालिस्तानी आतंकी पन्नू को मौत का खौफ! बुलेटप्रूफ जैकेट पहने जिम करने का वीडियो हुआ वायरल

[ad_1]


ऋतिक की फिल्म ‘कृष 4’ को डायरेक्ट नहीं करेंगे पिता राकेश रोशन, जानें वजह

[ad_1]

Krrish 4 Big Update: ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष’ के पहले तीन पार्ट्स अपार सफलता के बाद मेकर्स जल्द ही इसके चौथे पार्ट लाने वाले हैं. जिसका ऐलान एक्टर के पिता राकेश रोशन ने खुद किया था. लेकिन अब फिल्म को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली अपडेट सामने आई है. खबरों के अनुसार ‘कृष’ के अगले पार्ट का निर्देशन अब राकेश रोशन नहीं करेंगे. हाल ही में उन्होंने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है.  

अब कौन करेगा ‘कृष 4’ का निर्देशन ?

दरअसल हाल ही में ये खबर सामने आई है कि राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशल की फिल्म ‘कृष4’ की जिम्मेदारी डायरेक्टर करण मल्होत्रा को सौंप दी है. अब फिल्म को करण ही डायरेक्ट करने वाले हैं. बता दें कि बॉलीवुड हंगामा से राकेश रोशन ने फिल्म को लेकर खुलकर बात की थी. इसी दौरान उन्होंने ये खुलासा भी किया.  

क्यों राकेश रोशन ने छोड़ी कृष 4’ ?

राकेश रोशन ने फिल्म के डायरेक्टर का खुलासा करते हुए कहा कि, ‘एक दिन ऐसा होना ही था, जब मुझे जिम्मेदारी किसी और को सौंपनी पड़ेगी. क्योंकि अब मैं अपनी सेंसेज में नहीं हूं. तो बेहतर यही होगा कि मैं अपनी इच्छा से ऐसा करूं, ताकि मैं फिल्म की पूरी प्रक्रिया को देख सकूं. साथ ही ये भी सुनिश्चित कर पाऊं कि वो सही से ये काम कर पा रहे हैं या नहीं. अगर कल को मेरे पीछे से फिल्म बनती है, तो मुझे इसका कछ पता नहीं चल पाएगा.’

बतौर एक्टर राकेश रोशन ने रखा था बॉलीवुड में कदम

इसके साथ ही राकेश रोशन ने ये भी कहा कि अगर वो इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे तो भी इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ये ब्लॉकबस्टर हिट होगी. हो सकता है सबकुछ उल्टा हो जाए. बता दें कि राकेश रोशन ने हिंदी सिनेमा में अपना करियर बतौर एक्टर शुरू किया था. इस दौरान उन्होंने रेखा समेत कई बड़ी हीरोइन्स के साथ काम किया. फिर वो डायरेक्शन की दुनिया में आए थे.

ये भी पढ़ें –

जब इस फिल्म में हेमा मालिनी संग इंटीमेट सीन करने में एक्टर के छूट गए थे पसीने, एक्ट्रेस ने कहा था- ‘इतना डर है तो…’

 

[ad_2]