Kumbh Rashi 18 March 2025: कुंभ राशि वाले क्रिएटिविटी के दम पर अपने नौकरी में उन्नति प्राप्त कर

[ad_1]

Kumbh Rashi 18 March 2025: कुंभ राशिफल 18 मार्च, मंगलवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं. ज्योतिष ग्रंथों में शनि देव दास्य वृत्ति का कारक हैं.  आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी कुंभ राशि क्या कहती है.

कुंभ राशि जॉब राशिफल (Aquarius Job Horoscope)-

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.  आज का दिन आपके लिए अच्छी मानसिक स्थिति और ऊर्जा लेकर आ सकता है.  नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आपके कार्य क्षेत्र में आपकी क्रिएटिविटी उच्च स्तर पर रहेगी.  आप अपने क्रेडिट की क्रिएटिविटी के दम पर अपने नौकरी में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं.  आपके अधिकारी आपके कार्य से खुश रहेंगे,  

कुंभ राशि हेल्थ राशिफल (Aquarius Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा,  परंतु खान पीन में नियंत्रण बरते और समय पर भोजन करें . नियमित व्यायाम और मेडिटेशन का सहारा लेंगे तो आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा .

कुंभ राशि बिजनेस राशिफल (Aquarius Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो सफर में नई योजनाएं लागू कर सकते हैं,  इससे आपको लाभ प्राप्त हो सकता है आपको आपकी मेहनत का फल भी जल्दी ही प्राप्त हो सकता है.  आज आपके पारिवारिक रिश्ते भी अच्छे बने रहेंगे , उनमें मिठास देखने को मिल सकती है . आप अपने प्रिय जनों के साथ मेल मिलाप कर सकते हैं , आपके संबंध मजबूत बने रहेंगे.  सामाजिक गतिविधियों में भाग ले आपके लिए यह अच्छा रहेगा. हम लोगों से मुलाकात करना और उनके साथ अपने विचारों का आदान-प्रदान करना,  आपके लिए अच्छा रहेगा.  आपका दिन आज आपके लिए सकारात्मकता से भरा रहेगा.

Aquarius Monthly Horoscope March 2025: कुंभ राशि वाले व्यापारी सुझबूझ के साथ करें बिजनेस, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ एक्शन लेगा अमेरिका! तुलसी गबार्ड ने बताया क्या है प्लान?

[ad_1]

US On Bangladesh: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ एक्शन लेगा अमेरिका! तुलसी गबार्ड ने बताया क्या है प्लान?

[ad_2]

बुरा फंसा Meta का कर्मचारी! Mark Zuckerberg की पोस्ट को पत्नी से किया शेयर, कंपनी ने किया फायर

[ad_1]

Meta ने कंपनी की बातें पत्नी से शेयर करने के कारण एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है. इस कर्मचारी का नाम रिले बर्टन है और वह मेटा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करता था. जिस दिन उसे नौकरी से निकाला गया, उससे अगले दिन उसे बोनस मिलने वाला था. बर्टन का यह भी दावा है कि काम के दबाव की बात अपने पार्टनर से करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों को मेटा ने नौकरी से निकाल दिया है. 

जुकरबर्ग की इंटरनल पोस्ट पत्नी के साथ की थी शेयर

रिपोर्ट्स के अनुसार, बर्टन ने मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग की एक इंटरनल पोस्ट का एक हिस्सा अपनी पत्नी को फॉरवर्ड कर दिया था. इस पोस्ट में जुकरबर्ग ने काम न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की थी. जब तक बर्टन ने यह पोस्ट अपनी पत्नी से शेयर की थी, उससे पहले ही दो बड़े मीडिया हाउस इस खबर को छाप चुके थे. इसके बावजूद मेटा ने इसे कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन माना और बर्टन को नौकरी से निकाल दिया.

बोनस से भी धोना पड़ा हाथ

बर्टन को अपने काम के लिए कंपनी में शानदार रेटिंग मिली थी और उन्हें इस काम के लिए बोनस मिलने वाला था. बर्टन को नौकरी के साथ-साथ इस बोनस से भी हाथ धोना पड़ा है. उन्हें बोनस मिलने से एक दिन पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया है. बर्टन ने दावा किया कि इस तरह की स्थिति का सामना करने वाले वो अकेले नहीं है. कंपनी ने सैकड़ों ऐसे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जो काम के दबाव की बातें अपने पार्टनर के साथ शेयर करते हैं. 

मेटा ने अपने बचाव में कही यह बात

मेटा ने बर्टन के आरोपों का सीधा जवाब नहीं दिया है, लेकिन उसने कुछ समय पहले कहा था कि इंटरनल जानकारी शेयर करना पॉलिसी का उल्लंघन है. कंपनी ने कहा था कि किसी भी कारण से इंटरनल जानकारी को बाहर शेयर नहीं किया जा सकता. ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और लीक का पता चलते ही कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

“कोई कुछ भी कर ले…”, AI को लेकर बोले प्रधानमंत्री मोदी, कहा- भारत के बिना यह टेक्नोलॉजी अधूरी

[ad_2]

गर्ल्स के बीच आपके ही होंगे चर्चे, जब कार्तिक आर्यन की तरह फॉलो करेंगे फिटनेस प्लान

[ad_1]

गर्ल्स के बीच आपके ही होंगे चर्चे, जब कार्तिक आर्यन की तरह फिटनेस और डाइट प्लान फॉलो कर पा लेंगे लीन बॉडी

[ad_2]

‘औरंगजेब की कब्र बर्दाश्त नहीं’, मनोज मुंतशिर ने बताया मुगल सम्राट की क्रूरता का इतिहास

[ad_1]

Manoj Muntashir on Aurangzeb: देशभर में और महाराष्ट्र में इन दिनों मुगल सम्राट औरंगजेब की कब्र पर बहस चल रही है. कई हिंदूवादी संगठनों ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्थित औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग की है. ऐसे में बॉलीवुड लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर ने भी मुगल सम्राट की कब्र हटाने की मांग करते हुए, इतिहास पर कुछ बातें कही हैं.

लिरिसिस्ट और पोएट मनोज मुंतशिर ने औरंगजेब पर एक वीडियो जारी कर क्विक हिस्ट्री लेशन दिया है. इस वीडियो में वो औरंगजेब की क्रूरता के बारे में बताते हुए इतिहासकारों पर आरोप लगाते दिखे और बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्य महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र क्यों नहीं होनी चाहिए.

क्यों महाराष्ट्र में नहीं होनी चाहिए औरंगजेब की कब्र?

मनोज मुंतशिर देश के हर मुद्दे पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं. हाल ही में उन्होंने औरंगजेब की कब्र बचाने वाले लोगों का करारा जवाब दिया. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘संभाजी महाराज के राज्य में औरंगजेब की कब्र नहीं होनी चाहिए, क्योंकि औरंगजेब वो बेटा था. जिसमें अपने पिता को गद्दी के लिए कैद किया. इतना ही नहीं उसने अपने तीनों भाईयों को कत्ल भी सिर्फ गद्दी के लिए कर दिया था’


औरंगजेब ने किए थे हिंदुओं पर अत्याचार

मनोज आगे कहते हैं कि, ‘औरंगजेब ने कश्मीर में हिंदुओं को तलवार की धार पर मुसलमान बनाया. काशी और मथुरा जैसे सनातन के महानत मंदिर तोड़ दिए. औरंगजेब ने संभाजी महाराज के प्राण ले लिए थे. इसके साथ ही होली और दीवाली जैसे हिंदू त्योहारों पर उसने प्रतिबंध लगा दिया था. जिसे हम मां का स्थान देते हैं. उस गौ माता की हत्या के लिए इसने मुस्लमानों को खुली छुट्टी दी थी.’

हिंदुस्तान के मुस्लिमों से मनोज ने की ये अपील

मनोज ने कहा कि, ‘मेरे सांसे खत्म हो जाएगी लेकिन औरंगजेब के काले कारनामे खत्म नहीं हो गए. ऐसे शख्स को तुम अपना हीरो मानते हो. इसकी कब्र तुम बचाना चाहते हो, भारत के उन मुस्लमानों से प्रार्थना है कि जो इसे पीर कहते हैं, आप इसे भले ही पीर कहो, लेकिन फिर हमें भाई मत कहो. अब भाईचारा सिर्फ एक शर्त पर होगा. हिंदुस्तान का दुश्मन तुम्हारा दुश्मन है, ये उसकी कब्र पर पहला वार करके साबित करो.’

और पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर बजट का एक तिहाई निकाल चुकी ‘द डिप्लोमैट’, हिट होने से कितनी दूर?



[ad_2]

हाइड्रोजन ट्रेन को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिंद-सोनीपत सेक्शन पर चलाने की तैयारी में रेलवे

[ad_1]

Hydrogen Train: देश में रेल की पटरियों पर जल्द ही हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें दौड़ने वाली हैं. हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह इतना आसान नहीं होगा क्योंकि इस पर खर्च भी ज्यादा है और तकनीकी रुप से भी यह चुनौतीपूर्ण है. 

इस सेक्शन पर जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

हाइड्रोजन ट्रेन को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिंद-सोनीपत सेक्शन पर चलाने की तैयारी है. इसके लिए मौजूदा डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (DEMU)पर हाइड्रोजन फ्यूल सेल को लगाया जाएगा. ट्रेन की लागत और ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर की लागत 111 करोड़ रुपये है. इसे इस साल मई तक लॉन्च किया जाना है. इसकी लागत 16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन के बराबर है. 

35 हाइड्रोजन ट्रेनों पर 2800 करोड़ का खर्च 

साल 2023-24 के बजट में विभिन्न हेरिटेज/पहाड़ी मार्गों के लिए 35 हाइड्रोजन ईंधन सेल बेस्ड ट्रेनों के निर्माण के लिए 2800 करोड़ रुपये की लागत को शामिल किया गया. इसके अलावा, हेरिटेज लाइन्स के लिए हाइड्रोजन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी 600 करोड़ रुपये की लागत को शामिल किया गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि हाइड्रोजन ट्रेन प्रोजेक्ट पर खर्च बहुत ज्यादा है. रेलवे ने पर्यटन या हेरिटेज उद्देश्यों के लिए बनाए गए ट्रेनों को छोड़कर ब्रॉड गेज नेटवर्क के सभी 70,000  रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण कर लिया है. 

हाइड्रोजन ट्रेनों का रनिंग कॉस्ट ज्यादा

भारतीय रेलवे के लगाए गए एक अनुमान के मुताबिक, हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेनों का रनिंग कॉस्ट अधिक होगा. बाद में ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी तो लागत भी कम हो जाएगी. बिजनेस टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी कहते हैं कि ग्रीन हाइड्रोजन महंगा है और इसे डीजल या विद्युतीकरण बराबर लाने के लिए कॉस्ट कम करना जरूरी है. रेलवे में रिन्यूएबल एनर्जी से इलेक्ट्रिकल पावर जेनेरेट होने के बाद सीधे ग्रिड के जरिए ओवरहेड इलेक्ट्रिकल उपकरणों में भेजा जाता है, जबकि हाइड्रोजन के मामले में ऐसा कोई विकल्प नहीं है.

 

ये भी पढ़ें:

बस चंद दिन और… मारुति सुजुकी की गाड़ियों की जल्द बढ़ने वाली है कीमत, इस वजह से कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

[ad_2]

वह लंबे समय तक…, रजत पाटीदार के RCB का कप्तान बनने पर आया विराट कोहली का पहला रिएक्शन

[ad_1]

Virat Kohli On RCB New Captain Rajat Patidar: आईपीएल 2025 का आगाज होने में अब एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है. आईपीएल के 18वें सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दिलचस्प बात यह है कि केकेआर और आरसीबी दोनों ही इस सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेंगी. 

केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे को मिली है. वहीं आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में है. पाटीदार को हाल ही में आरसीबी की कप्तान बनाया गया. अब रजत पाटीदार के कप्तान बनने पर पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का रिएक्शन आया है. 

भारत के सुपर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के नये कप्तान रजत पाटीदार लंबे समय तक कप्तानी करेंगे. आईपीएल के 2008 में शुरू होने के बाद से आरसीबी के लिये खेल रहे कोहली टीम का चेहरा रहे हैं. उन्होंने एक दशक से अधिक समय तक कप्तानी भी की है. 

पाटीदार को फाफ डु प्लेसिस की जगह कप्तान बनाया गया है. डु प्लेसिस अब दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलेंगे. फाफ को दिल्ली ने कप्तानी नहीं सौंपी है. दिल्ली ने अक्षर पटेल को कप्तान और फाफ डु प्लेसिस को उपकप्तान बनाया है. 

कोहली ने टीम के अनबॉक्स कार्यक्रम में सोमवार को आरसीबी प्रशंसकों से कहा, यह लंबे समय तक आपका कप्तान रहने वाला है. वह अच्छा कप्तान साबित होगा, उसके पास वह सब कुछ है जो सफल होने के लिये चाहिये. हर सत्र की तरह रोमांच और खुशी है. मैं 18 साल से खेल रहा हूं और आरसीबी से प्यार है. हमारे पास बेहतरीन टीम है और मैं काफी रोमांचित हूं.

रजत पाटीदार ने कहा, “विराट भाई, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे लीजैंड ने आरसीबी के लिये खेला है. मैं उन्हें देखकर बड़ा हुआ हूं. मुझे शुरू ही से यह टीम पसंद है और मुझे खुशी है कि टी20 क्रिकेट की इतनी बड़ी टीम की कप्तानी का मौका मिला.”

[ad_2]

दिल्ली में SHO बनने के लिए अब देनी होगी परीक्षा, साइबर क्राइम रोकने के लिए बड़ा फैसला!

[ad_1]

अब दिल्ली पुलिस में स्टेशन हाउस ऑफिसर बनना बेहद ही मुश्किल होगा. यहां तक पहुंचने के लिए अब पुलिसकर्मियों को एक परीक्षा और देनी होगी. आइए विस्तार से जानते हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली पुलिस में एसएचओ (स्टेशन हाउस ऑफिसर) बनना पहले जितना आसान नहीं रहेगा. राजधानी दिल्ली में पुलिस विभाग ने एसएचओ की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए अब पहली बार इस पद के लिए परीक्षा कराने का फैसला लिया है. अब सीनियरिटी और अनुभव के साथ-साथ कड़ी परीक्षा पास करना भी जरूरी होगा.

रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यह कदम उठाया है. खासतौर पर साइबर पुलिस थानों में ऐसे अधिकारियों की जरूरत महसूस की गई, जो डिजिटल अपराधों की जटिलता को समझने में माहिर हों. इसलिए SHO की नियुक्ति में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए योग्यता आधारित परीक्षा जरूरी की गई है.

यह भी पढ़ें: स्टार्टअप शुरू करने की कर रहे हैं प्लानिंग तो आपके लिए है खुशखबरी, सरकारी लाई है आपके लिए 10 फ्री कोर्स

15 सीटों के लिए 122 इंस्पेक्टरों ने भरा फॉर्म

दिल्ली पुलिस के अनुसार साइबर एसएचओ के 15 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है. हैरानी की बात यह है कि इन पदों के लिए 122 पुलिस निरीक्षकों ने आवेदन किया है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर काफी बढ़ गया है. 18 मार्च को वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा पास करने वाले अधिकारियों को साइबर क्राइम, डिजिटल फॉरेंसिक और साइबर सुरक्षा प्रवर्तन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेंगी.

यह भी पढ़ें: DU Admission 2025-26: दिल्ली यूनिवर्सिटी का UG इंफर्मेशन बुलेटिन लॉन्च, किए गए दो बड़े बदलाव, एडमिशन लेने से पहले जान लीजिए नए नियम

एग्जाम पैटर्न?

परीक्षा में उम्मीदवारों को पुलिसिंग और कानून से जुड़े सवाल होंगे साथ ही मुख्य रूप से इन नीचे बताए गए विषय से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे.

  • भारतीय न्याय संहिता (BNS)
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)
  • भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)
  • साइबर अपराध और आईटी स्किल्स
  • NDPS अधिनियम
  • POCSO अधिनियम
  • JJ अधिनियम
  • शस्त्र अधिनियम
  • दिल्ली पुलिस अधिनियम
  • दिल्ली आबकारी अधिनियम
  • कंपनी अधिनियम

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, जानें अप्लाई करने के लिए क्या डॉक्यूमेंट्स जरूरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अनलिमिटेड डेटा की यूजर ने बजाई बैंड, कर ली 281GB डेटा की खपत, कंपनी ने अकाउंट किया ब्लॉक

[ad_1]

अमेरिका में एक यूजर ने अनलिमिटेड डेटा की बैंड बजा दी है. यहां कंपनी के ऑफर में मिले अनलिमिटेड डेटा के ऑफर में यूजर ने एक महीने में 281GB डेटा यूज कर लिया. इसके बाद कंपनी ने उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया. कंपनी के इस फैसले की सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है. लोग पूछ रहे हैं कि जब अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है तो यह कंपनी ऐसा कदम क्यों उठा रही है.

क्या है मामला?

US Mobile ने पिछले महीने अपने डार्क स्टार नेटवर्क पर अनलिमिटेड डेटा देने का ऐलान किया था. हालांकि, ऐलान करने के तुरंत बाद ही कंपनी अपनी शर्तों में बदलाव करने लगी. कंपनी के सीईओ ने कहा था कि इस प्लान में 1TB तक डेटा यूज किया जा सकता है और अधिक यूज होने पर यूजर को वॉर्निंग नजर आने लगी है. इसके अलावा कंपनी ने अनलिमिटेड हॉटस्पॉट एक्सेस भी बंद कर दी थी. यानी हॉटस्पॉट के जरिए दूसरे यूजर डेटा यूज नहीं कर सकते. कंपनी की 1TB लिमिट होने के बाद भी एक यूजर ने कहा है कि 281GB डेटा यूज होते ही उसका कनेक्शन बंद कर दिया गया. उसने कहा कि उसका महीने का प्लान पूरा होने से पहले कंपनी ने उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया. यूजर ने यह भी बताया कि उसने सारा डेटा अपने डिवाइस पर यूज किया है और हॉटस्पॉट पर इसका इस्तेमाल नहीं हुआ है. 

मार्केटिंग के लिए प्लान लेकर आई थी कंपनी

कंपनी ने पिछले महीने यह प्लान लॉन्च किया था, लेकिन इसकी शर्तों के बारे में स्पष्टता से जानकारी नहीं दी थी. इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर कंपनी को खरी-खोटी सुना रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने अपने अपग्रेडेड नेटवर्क की मार्केटिंग के लिए यह प्लान लॉन्च किया था. हालांकि, कंपनी को फायदे की जगह इस प्लान से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

ये भी पढ़ें-

ये किस रास्ते चला Elon Musk का Grok AI? यूजर को दी गाली, फिर बोला- ‘मैं तो बस…’

[ad_2]

मोदी-ट्रंप की दोस्ती से लेकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले तक तुलसी गबार्ड ने क्या-क्या कहा?

[ad_1]

Tulsi Gabbard On PM Modi-Trump: अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने NDTV को दिए गए एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मजबूत संबंधों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दोनों नेता वैश्विक आतंकवाद को हराने और साझा उद्देश्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

तुलसी गबार्ड ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न केवल अच्छे मित्र हैं, बल्कि उनके नेतृत्व में अमेरिका-भारत साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है. उन्होंने कहा, “दोनों नेता शांति, समृद्धि, स्वतंत्रता, और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो अमेरिका और भारत के लिए महत्वपूर्ण है.”

तुलसी गबार्ड के इंटरव्यू की 10 ब़ड़ी बातें

  1. तुलसी गबार्ड ने बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने कहा, “हिंदुओं, बौद्धों, ईसाइयों, और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप चिंतित हैं.
  2. अमेरिका बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न वाले समस्या से निपटने के लिए हम मोहम्मद युनूस की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर सहयोग कर रहे हैं.
  3. रूस-यूक्रेन युद्ध पर बात करते हुए तुलसी गबार्ड ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए व्लादिमीर पुतिन के साथ सकारात्मक बातचीत करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ट्रंप की प्राथमिकता इस युद्ध को समाप्त करना है.
  4. अमेरिका रूस से बातचीत कर रहा है. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने शांति स्थापित करने के कोई प्रयास नहीं किए.
  5. तुलसी गबार्ड ने हूती विद्रोही समूह की तरफ से रेड सी में जहाजों पर किए गए हमलों पर भी चर्चा की. उन्होंने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप इस क्षेत्र में हौथियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं.
  6. तुलसी गबार्ड कहा कि ट्रंप के आदेशानुसार हूती विद्रोही समूह को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है. उन्होंने कहा, “हमारे देश और भारत जैसे देशों को हूती खतरे के कारण किसी तरह की रुकावट नहीं होनी चाहिए.
  7. तुलसी गबार्ड ने बताया कि उनका भारत दौरा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और शांति, स्वतंत्रता और समृद्धि के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए है. 
  8. तुलसी गबार्ड दौरा प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद हो रहा है. इसका उद्देश्य अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी को और मजबूत करना है.
  9. तुलसी गबार्ड ने अपने इंटरव्यू में अमेरिका और भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया और वैश्विक आतंकवाद, रूस-यूक्रेन युद्ध, और हौथी विद्रोही समूहों के खिलाफ कार्रवाई के महत्व पर चर्चा की. 
  10. तुलसी गबार्ड ने बताया कि डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी दोनों नेता साझा उद्देश्यों को लेकर प्रतिबद्ध हैं. इस संबंध को और गहरा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:  US On Bangladesh: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ एक्शन लेगा अमेरिका! तुलसी गबार्ड ने बताया क्या है प्लान?

[ad_2]