कौन हैं कनाडा की कैबिनेट में शामिल होने वाली भारतीय मूल की अनीता आनंद और कमल खेड़ा

[ad_1]

Who Is Kamal Khera and Anita Anand:  कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्ग करनी के मंत्रिमंडल में भारतीय मूल की दो महिलाओं को मंत्री बनाया गया है, जिनमें से एक का नाम अनीता आनंद है और एक का नाम कमल खेड़ा. दिल्ली में जन्मी कमल खेड़ा कनाडा की संसद में चुनी गई सबसे कम उम्र की महिलाओं में से एक हैं. कौन हैं अनीता आनंद और कमल खेड़ा, आइए जानते हैं. 

लिबरल पार्टी की पूर्व केंद्रीय बैंकर मार्क कार्नी ने शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को गवर्नर जनरल मैरी साइमन की अध्यक्षता में 30वें कनाडाई मंत्रालय के सदस्यों के साथ शपथ ली, जिसमें 58 वर्षीय अनीता आनंद नवाचार, विज्ञान और उद्योग मंत्री हैं, जबकि 36 वर्षीय कमल खेड़ा स्वास्थ्य मंत्री हैं. दोनों ही पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की कैबिनेट में रह चुकी हैं और मार्क कार्नी की कैबिनेट में भी बरकरार हैं. 

कौन हैं कमल खेड़ा?

दिल्ली में जन्मी कमल खेड़ा का परिवार उस समय कनाडा चला गया था, जब वह स्कूल में पढ़ाई करती थीं. बाद में उन्होंने टोरंटो के यॉर्क यूनिवर्सिटी से साइंस विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. कनाडा के प्रधानमंत्री की वेबसाइट के मुताबिक, कमल खेड़ा पहली बार 2015 में ब्रैम्पटन वेस्ट से संसद सदस्य के रूप में चुनी गई थी. कमल खेड़ा संसद में चुनी गई सबसे कम उम्र की महिलाओं में से एक हैं. वह पेशे से एक नर्स, सोशल वर्कर और एक राजनीतिक कार्यकर्ता हैं, जो अपने आस-पास के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में लगी रहती हैं. इससे पहले कमल खेड़ा ने रिष्ठ नागरिकों के मंत्री, अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री के संसदीय सचिव, राष्ट्रीय राजस्व मंत्री के संसदीय सचिव और स्वास्थ्य मंत्री के संसदीय सचिव के रूप में कार्य किया है.

मंत्री बनने के बाद क्या बोलीं कमल केड़ा?

मंत्री बनने के बाद कमल खेड़ा ने एक्स पर कहा, “एक नर्स के रूप में, मेरी प्राथमिकता हमेशा अपने रोगियों के लिए मौजूद रहना है और यही मानसिकता मैं स्वास्थ्य मंत्री की भूमिका में हर दिन लाऊंगी. पीएम मार्क कार्नी के विश्वास के लिए बेहद आभारी हूं. अब, अपनी आस्तीन ऊपर चढ़ाने और काम पर लगने का समय आ गया है.”

पीएम पद की रेस में सबसे आगे थीं अनीता आनंद

मार्क कार्नी की कैबिनेट में अनीता आनंद भी हैं, जो ट्रूडो के बाद पीएम बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रही थीं, लेकिन जनवरी में उन्होंने घोषणा की थी कि वह दौड़ से हट रही हैं और कहा था कि वह फिर से चुनाव लड़ेंगी. ग्रामीण नोवा स्कोटिया में जन्मी और पली-बढ़ी अनीता आनंद 1985 में ओंटारियो चली गईं थीं.

‘कनाडाई अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए तुरंत काम पर लगेंगे’

“मुझे मार्क कार्नी की सरकार में नवाचार, विज्ञान और आर्थिक विकास मंत्री के रूप में शपथ लेने का सम्मान मिला है. हम जानते हैं कि नेगेटिविटी से ने तो किराया दिया जा सकता है और न ही कर्ज चुकाया जा सकता है. नकारात्मकता से किराने का सामान की कीमतें कम नहीं होंगी. नकारात्मकता से व्यापार युद्ध नहीं जीता जा सकता. हम एकजुट और मजबूत हैं और हम कल के कनाडा और कनाडाई अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए तुरंत काम पर लग जाएंगे.” 

2019 में ऑकविले से संसद चुनी गई थीं

कनाडा के प्रधानमंत्री की वेबसाइट के मुताबिक, अनीता आनंद पहली बार 2019 में ऑकविले से संसद चुनी गई थीं और इससे पहले उन्होंने ट्रेजरी बोर्ड के अध्यक्ष, राष्ट्रीय रक्षा मंत्री, सार्वजनिक सेवा और खरीद मंत्री के रूप में कार्य किया था. वह पेशे से एक वकील और शोधकर्ता हैं. टोरंटो यूनिवर्सिटी में वह लॉ की प्रोफेसर भी रही हैं. 

मार्क कार्नी की कैबिनेट में 13 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं. हालांकि, ट्रूडो की 37 सदस्यीय कैबिनेट से ये छोटी है. 

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, दिल्ली नहीं हटा पाई ‘चोकर्स’ का दाग; लगातार तीसरी बार हारा फाइनल

[ad_2]

आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लकी, पढ़ें 16 मार्च का लकी राशिफल

[ad_1]

मेष राशि वालों को कर्ज से छुटकारा मिलेगा, बिजनेस करने वालों को निवेशकों से सहायता मिलेगी. लव पार्टनर के साथ मौज-मस्ती में दिन गुजरेगा. आपके अतीत की कड़वाहट को मीठी यादों में बदल देगा. वर्कप्लेस पर मेहनत से आप सभी का दिल जीतने में कामयाब होंगे.

वृषभ राशि वालों को आज धन लाभ होते होते रुक सकता है. वर्कप्लेस पर दिन आपके लिए शुभ रहेगा. आपके परिवार में आपको प्राथमिकता मिलेगी. संडे परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं. आज भागदौड़ अधिक रहेगी. लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि वाले फैमली सुख-सुविधा में कमी आएगी. बिजनेस में इंवेस्टमेंट करना चाहते हैं तो किसी बड़े की सलाह जरुर लें. संडे होने के बावजूद भी एकाएक न चाहते हुए भी ऑफिस के काम से ट्रैवल करना पड़ सकती है. वर्कप्लेस  पर बेकार की एक्टिवीटी से आप अपना और ऑफिस का समय बर्बाद करेंगे.

कर्क राशि वाले आज भाई की संगत पर नजर रखें. वर्कप्लेस पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.सेहत ठीक रहेगी लेकिन ध्यान रहे कि खानपान को लेकर अलर्ट रहें. लव औ शादीशुदा लाइफ में संबंधों में मधुरता आएगी.आप संगत को लेकर एलर्ट रहें, अच्छे ज्ञानी और सकारात्मक लोगों की संगत में रहने से आप में उत्साह बढ़ेगा. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें उनके संपर्क में रहे क्योंकि उम्रदराज लोगों की सलाह फायदेमंद साबित होगी.

सिंह राशि वालों को नैतिक मूल्यों का आशीर्वाद मिलेगा. लव और शादीशुदा लाइफ में पार्टनर की मदद से आपके कार्य समय पर पूरे होंगे. वृद्धि, सर्व अमृतसिद्धि योग के बनने से बिजनेस से आप को मुनाफा होगा.वर्कलोड बढ़ने से चिंता बढ़ सकती है. सेहत अच्छी रहेगी.

कन्या राशि वालों का मन अशांत रहेगा. फैमली में किसी की हेल्थ में सुधार हो सकता है. परिवार में किसी रिश्तेदार के घर जाने की प्लैनिंग बन सकती है.कठिन परिश्रम उन्नति के द्वार खोलने में मदद करेगा, जॉब करने वालों के साथ बिजनेसमैन भी स्वयं भी मेहनत के लिए तैयार रहें.

तुला राशि वालों के नए संपर्क से काम में रुकावट आएगी. आपका कोई ऑफिस का ट्रिप कैंसिल हो सकता है. सोशल लेवल पर समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा. लव और शादीशुदा लाइफ में किसी तीसरे की एंट्री आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है.आपका मन और बुद्धि दोनों का तालमेल आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा, इसे सही दिशा में खर्च करें.

वृश्चिक राशि वाले प्रॉफिट को बढाने का प्रयास करें.शेयर बजार, मुनाफा बाजार में इंवेस्ट करने की प्लैनिंग बन सकती है. बैंक बैलेंस में वृद्धि करने के लिए बिजनेसमैन को मेहनत का स्तर ऊंचा करके रखना होगा, तभी आप अपने सपनों को साकार कर सकेंगे.स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए थोड़ी और मेहनत करनी होगी.

धनु राशि वालों की राजनीति में किसी से नोक-झोंक हो सकती है. बिजनेस में कम्यूनिकेशन बेहतर होने से मॉर्केट में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी. नशे से संबंधित लत पड़ने की प्रबल आशंका बन रही है, अतः इस प्रकार के व्यक्ति व वातावरण से दूर रहने के प्रयास करें. वर्कप्लेस पर चल रहे किसी प्रोजेक्ट को पूरा करके किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते है.

मकर राशि वालों को धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी. वर्कप्लेस पर प्रमोशन की चाह रखने वालों को चाह पुरी हो सकती है.आप क्रोध में आकर पार्टनर या दोस्त को कुछ अपशब्द बोल सकते हैं, यदि ऐसा हो जाता है तो माफी मांगने में देर न करें. ऑफिस में किसी की बुराई न करें क्योंकि षड्यंत्र काफी तेजी से चल रहे हैं.

कुंभ राशि वाले खुद के वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरतें. लव  लाइफ में पार्टनर की भावनाओं को समझते हुए ही व्यवहार करें. संडे के दिन को बर्बाद न करें. फैमली में प्रॉपर्टी से जुड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. संतान की हेल्थ को लेकर आप टेंशन में रहेंगे. आपको प्रसन्नता खोजनी है, क्योंकि लाइफ में सबसे जरूरी चीज खुशी है.

मीन राशि वालों को साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ. बिजनेस में किए गए हार्डवर्क का आपको पॉजीटिव रिजन्ट मिलेगा. वर्कप्लेस पर टीमवर्क और अपने टैलेंट से किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल होंगे. फैमली में किसी चुनौतीपूर्ण कार्य में शामिल होना होगा. लव और शादीशुदा लाइफ में पार्टनर को घर के कुछ रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी.

Published at : 16 Mar 2025 06:30 AM (IST)

ऐस्ट्रो फोटो गैलरी

ऐस्ट्रो वेब स्टोरीज

[ad_2]

IGNOU ने शुरू की जून 2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानिए कैसे करें अप्लाई

[ad_1]

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जून 2025 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन छात्रों को इस परीक्षा में शामिल होना है, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

परीक्षा की तारीखें

इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जून 2025 टर्म-एंड परीक्षा 2 जून 2025 से शुरू होने की संभावना है. यह परीक्षा ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम्स के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी. परीक्षा पेन-पेपर और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) दोनों मोड में होगी.

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

जून 2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 14 मार्च 2025 से 20 अप्रैल 2025 तक निर्धारित की गई है. इस समय सीमा के अंदर बिना किसी लेट फीस के आवेदन किया जा सकता है.

जो छात्र दिसंबर 2024 टर्म-एंड परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन उनके कुछ कोर्स का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे भी आवेदन कर सकते हैं. अगर वे किसी कोर्स में पास नहीं होते हैं, तो रिजल्ट घोषित होने के बाद वे उस कोर्स के लिए आवेदन जोड़ सकते हैं.

हॉल टिकट से जुड़ी जानकारी

जो छात्र परीक्षा के लिए पात्र होंगे, उनके हॉल टिकट (एडमिट कार्ड) परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे.

हॉल टिकट में नीचे दी जानकारी होगी:

  1. परीक्षा की डेट और समय
  2. परीक्षा केंद्र का पता
  3. परीक्षा के लिए चुने गए कोर्स कोड
  4. प्रोजेक्ट रिपोर्ट और प्रैक्टिकल परीक्षा के कोर्स कोड

परीक्षा के दिन क्या करना होगा?

  • छात्र अपने हॉल टिकट का प्रिंटआउट निकाल लें.
  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें.
  • हॉल टिकट के साथ मान्य आईडी प्रूफ लेकर जाएं.

परीक्षा से जुड़े अन्य निर्देश

  • परीक्षा देने वाले छात्र को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को समय रहते तैयार कर लेना चाहिए.
  • कोई भी तकनीकी समस्या न हो, इसके लिए समय से पहले वेबसाइट पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन की पुष्टि कर लें.
  • अधिक जानकारी के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर विजिट करें.

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

होली के बाद इन स्टॉक्स को कर सकते हैं अपने पोर्टफोलियो में शामिल, हो सकती है तगड़ी कमाई

[ad_1]

Stocks for Long Term Targets: घरेलू इक्विटी बेंचमार्क निफ्टी 50 पिछले साल सितंबर में अपने ऑल टाइम हाई 26277 तक पहुंच गया था. इस ग्रोथ को हासिल करने के लिए निफ्टी 50 को अभी भी 3,800 अंकों से अधिक की रिकवरी करनी होगी. शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स ने इस मंदी के पीछे विदेशी निवेशकों की बिकवाली, सुस्त आय, मध्यम आर्थिक विकास और संभावित ट्रेड वॉर से निवेशकों के डर को जिम्मेदार ठहराया है. सेंसेक्स को भी रिकवरी के लिए 11,850 अंक चाहिए. 

होली के दिन शेयर मार्केट बंद रहेगा. ऐसे में निवेशकों की नजर ऐसे मौकों पर हैं, जिनसे वे मुनाफा कमा सके. हम आपको 10 ऐसे ही स्टॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 10 मार्च तक की परफॉर्मेंस के हिसाब से आने वाले समय 39 परसेंट तक बढ़त का संकेत दे रहे हैं. होली के मौके पर आप इन स्टॉक्स पर दांव लगा सकते हैं. 

  • सबसे पहले बात करते हैं मझगांव डॉक शिपबिल्डर्सकी, जिसे HDFC सिक्योरिटीज ने 2,617 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘खरीदें’ रेटिंग दी है. लार्जकैप स्टॉक में लगभग 14 परसेंट तक का उछाल आने की बात कही गई है. 
  • अब बात करते हैं सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड की, जिसे 374 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ शेयरखान ने ‘खरीदें’ की रेटिंग दी है. इसके टारगेट प्राइस से पता चलता है कि लार्जकैप शेयर में लगभग 14 परसेंट की संभावित बढ़त की उम्मीद है. 
  • जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स के शेयरों को 768 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘खरीदें’ की रेटिंग दी है. इस मिडकैप स्टॉक में 20.5 परसेंट तक की तेजी आने की संभावना है. 
  • सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयर को भी जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने 696 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ  ‘खरीदें’ की रेटिंग दी है.
  • मिडकैप आईटी सर्विस कंपनी कोफोर्ज के शेयर को शेयरखान ने 10,490 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘खरीदें’ की रेटिंग दी है.
  • जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग के शेयरों को 1,440 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘खरीदें’ की रेटिंग दी है. इस मिडकैप स्टॉक में 38 परसेंट की तेजी की उम्मीद है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: IndusInd Bank: क्यों 20 फीसदी गिरा इंडसइंड बैंक का शेयर? डेरीवेटिव्स पोर्टफोलियो में कितना हुआ नुकसान!

[ad_2]

मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, दिल्ली नहीं हटा पाई ‘चोकर्स’ का दाग

[ad_1]

MI vs DC Final Match Highlights: मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ MI दूसरी बार WPL चैंपियन बन गई है. मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 149 रन बनाए थे. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन लक्ष्य से 8 रन दूर रह गई. मुकाबला आखिरी ओवर तक चला, लेकिन कप्तान मेग लैनिंग दिल्ली को लगातार तीसरा फाइनल हारने से नहीं बचा पाईं.

आखिरी ओवर तक चला रोमांचक मैच

WPL 2025 टूर्नामेंट में ब्रेबोर्न स्टेडियम में एक बार फिर चेज करने वाली टीम को हार मिली है. मुंबई की टीम टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करने उतरी थी. खराब शुरुआत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और नेट साइवर ब्रंट ने 89 रनों की साझेदारी पर MI को मुश्किल से उबारा. एक तरफ हरमनप्रीत ने 66 रन की कप्तानी पारी खेली, दूसरी ओर साइवर-ब्रंट ने 30 रन की पारी खेली.

जब दिल्ली की बारी आई तो मैरिजेन कैप और जेमिमा रोड्रीगेज के अलावा कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया. कैप ने 40 रन और रोड्रीगेज ने 30 रन की पारी खेली. उनके अलावा निकी प्रसाद अंत तक क्रीज पर टिकी रहीं. आलम यह था कि दिल्ली के पास केवल एक विकेट बाकी था और उसे जीत के लिए 14 रन बनाने थे. दिल्ली एक-एक रन लेती रही, नतीजन लक्ष्य 1 गेंद में 10 रन का हो चला. आखिरी गेंद पर केवल 1 रन आया, जिससे मुंबई ने यह मुकाबला 8 रनों से जीता.

मुंबई दूसरी बार बनी WPL चैंपियन

यह दूसरी बार है जब मुंबई इंडियंस ने WPL का खिताब जीता है. इससे पहले मुंबई वीमेंस प्रीमियर लीग के सबसे पहले सीजन की विजेता रही थी. उस मैच में MI ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया था, वहीं इस बार दिल्ली को 8 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी है. बता दें कि मुंबई, दो बार WPL चैंपियन बनने वाली अकेली टीम है. दिल्ली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है क्योंकि वह लगातार एक नहीं, दो नहीं बल्कि 3 फाइनल हार गई है. 2023 में उसे MI, 2024 में RCB और अब एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने हराकर खिताब जीता है.

यह भी पढ़ें:

इस देश के नाम दर्ज हुआ सुपर ओवर का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

[ad_2]

पाकिस्तान के सामने खड़ी हुई नई मुसीबत, सिंध नदी पर बनाने जा रहा था नहरें; सड़क पर उतरे लोग

[ad_1]

Pakistan News: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिंधु नदी पर नई नहरों के निर्माण का विरोध बढ़ता जा रहा है. इन परियजोनाओं के लिए खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. नेशनल ट्रेड यूनियन फेडरेशन पाकिस्तान (एनटीयूएफ) और युवा संगठन की ओर से शुक्रवार (14 मार्च 2025) को कराची के प्रेस क्लब में सिंधु नदी: सिंध की जीवनरेखा खतरे में शीर्षक से एक सेमिनार आयोजित किया गया.

क्यों विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी?

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सेमिनार में वक्ताओं ने सिंधु नदी के क्षरण से उत्पन्न पारिस्थितिक और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों पर प्रकाश डाला. वहीं चोलिस्तान परियोजना और सिंधु नदी पर अन्य नहरों के खिलाफ पाकिस्तान फिशरफोक फोरम की रैली में राजनीतिक और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में मछुआरों ने भी भाग लिया. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सिंधु नदी पर न नहरें, न बांध और न कट हों.

पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे प्रांत में आयोजित विरोध प्रदर्शनों और रैलियों में लोगों की असामान्य रूप से व्यापक भागीदारी देखी गई. सड़क पर उतरे लोग सिंधु नदी पर छह और नहरों के निर्माण की परियोजना को समाप्त करने की मांग कर रहे थे.

राष्ट्रपति जरदारी का हो रहा विरोध

इस सप्ताह की शुरुआत में, छह नई नहरों के निर्माण पर संसद के संयुक्त सत्र में पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के भाषण को सिंधु नदी बचाओ आंदोलन (एसआईआरएम) ने खारिज कर दिया और असंवैधानिक परियोजनाओं के खिलाफ प्रांतव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की.

नहर परियोजनाओं को कथित रूप से मंजूरी देने के लिए राष्ट्रपति जरदारी की आलोचना करते हुए, एसआईआरएम नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांग की है कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) संघीय सरकार से बाहर हो जाए. एसआईआरएम के संयोजक सैयद जैन शाह ने चेतावनी दी कि इन परियोजनाओं से सिंध की कृषि नष्ट हो जाएगी, शहरों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा, सिंधु नदी के सूखने से पारिस्थितिकी तंत्र ध्वस्त हो जाएगा और भूमिगत जल संसाधन खत्म हो जाएंगे, केवल कॉर्पोरेट को लाभ होगा.

पिछले महीने भी हुआ था विरोध

एसआईआरएम के संयोजक सैयद जैन शाह ने नहर परियोजनाओं पर राष्ट्रपति जरदारी के बयान को खारिज कर दिया और मांग की है कि अस्पष्ट बयान देने के बजाय राष्ट्रपति को नई नहरों को मंजूरी देने वाली अधिसूचना को रद्द कर देना चाहिए. इससे पहले फरवरी में, सिंध की राष्ट्रवादी पार्टियों ने नहरों के निर्माण के विरोध में प्रांत के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए और राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया था.

यह भी पढ़ें:- पवन कल्याण पर भड़के प्रकाश राज, बोले- अपनी हिंदी भाषा हमपर मत थोपें

[ad_2]