चमत्कार तो सिर्फ पाकिस्तान में होते हैं… लाहौर में एक पहिए पर लैंड हुआ विमान तो यूजर्स ने…

[ad_1]

Trending News: राहत इंदौरी का वो शेर तो आपको याद ही होगा.. "काम वो गैर जरूरी है जो सब करते हैं, हम कुछ नहीं करते गजब करते हैं". यह शेर हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर एक दम फिट बैठता है. क्योंकि आए दिन पाकिस्तान की ऐसी हरकतें सामने आती हैं जो वाकई में गजब की होती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का खतरनाक लेकिन मजेदार मामला वायरल हो रहा है. जिसमें PIA की फ्लाइट कराची हवाईअड्डे से जब लाहौर की तरफ रवाना हुई तो उसका एक पहिए कराची एयरपोर्ट पर ही छूट गया. जी हां, आप भी जानकर हैरान रह गए होंगे. लाहौर जा रही इस फ्लाइट में 100 से भी ज्यादा लोग सवार थे जिनकी सांसे थोड़े वक्त के लिए थम गईं थी.

पाकिस्तान में एक पहिए पर लैंड हुआ प्लेन

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक घरेलू विमान लाहौर हवाई अड्डे पर उतरा, जिसका एक पहिया गायब था, इसकी जानकारी एक संबंधित अधिकारी ने दी जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ वरना सैकड़ों लोगों की जान जा सकती थी. दरअसल, कराची से लाहौर के लिए रवाना हुई पीआईए की फ्लाइट संख्या पीके-306 का एक पिछला पहिया लाहौर हवाई अड्डे पर उतरते समय गायब था. अब अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि विमान कराची से "गायब पहिये" के साथ उड़ा था या उड़ान भरते वक्त अलग होकर गिर गया था.

कराची से लाहौर जा रही थी फ्लाइट

एयरलाइन इस बात को मान रही है कि पहिए के कुछ टुकड़े कराची एयरपोर्ट पर पाए गए हैं और जब फ्लाइट कराची रवाना हुई तो इसका एक पहिया जर्जर हालत में था. अब सवाल ये खड़ा होता है कि अगर एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइन को पता था तो उन्होंने सेफ्टी ओके का सिग्नल कैसे दे दिया. मामले की फिलहाल जांच की जा रही है. मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिस पर हर कोई पाकिस्तान की किरकिरी करता दिखाई दे रहा है.

सोशल मीडिया पर खूब हो रही फजीहत

सोशल मीडिया पर जैसे ही खबर फैली वैसे ही मीम सेना से लेकर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. एक यूजर ने लिखा…चमत्कार तो केवल पाकिस्तान में ही होते हैं. एक और यूजर ने लिखा…मुझे गुस्सा भी आ रहा है और हंसी भी. क्या करें इन पड़ोसियों का. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान खुद अपने लोगों का दुश्मन बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: <a href=" के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों…? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

बर्फीली वादियों के बीच फैमिली संग वेकेशन पर पहुंचीं करीना, फैंस को दिखाई झलक

[ad_1]

Kareena Kapoor Vacation Pics: बॉलीवुड के फैशन डीवा करीना कपूर इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. एक्ट्रेस हाल ही में बर्फीली वादियों के बीच वेकेशन मनाने पहुंची. जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर की. इन तस्वीरों में बेबो व्हाइट स्नो के बीच पोज देती दिखी.

फैमिली संग वेकेशन पर पहुंचीं करीना कपूर

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट वेकेशन की झलक फैंस के साथ शेयर की है. दरअसल करीना अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों जेह और तैमूरी अली खान के साथ विदेश में वेकेशन के लिए गई हैं. इसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिखाई.

Kareena Kapoor Vacation: बर्फीली वादियों के बीच फैमिली संग वेकेशन पर पहुंचीं करीना कपूर, फैंस को दिखाई झलक

बर्फीली वादियों से करीना कपूर ने शेयर की तस्वीरें

करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तीन फोटोज शेयर की हैं. जिसमें से दो में वो अकेली पोज कर रही हैं. वहीं तीसरी में एक्ट्रेस सैफ और दोनों बच्चों के साथ दिखाई दी. तस्वीरों में खान फैमिली बर्फ से ढकी वादियों के बीच एंजॉय कर रहे हैं. करीना का फोटोज में विंटर लुक नजर आया. एक्ट्रेस ने व्हाइट जैकेट और ब्लैक पेंट पहनी है. साथ ही एक स्लिंग बैग भी कैरी किया. एक्ट्रेस की तस्वीरें काफी वायरल भी हो रही हैं.

Kareena Kapoor Vacation: बर्फीली वादियों के बीच फैमिली संग वेकेशन पर पहुंचीं करीना कपूर, फैंस को दिखाई झलक

इस फिल्म में दिखे थे सैफ अली खान-करीना कपूर

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थी. जिसमें वो अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई दी थी. वहीं सैफ अली खान साउथ फिल्म ‘देवरा’ में नजर आए थे. फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर भी थे. बहुत जल्द दोनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे. जिनका फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है.

ये भी पढ़ें –

The Diplomat Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘द डिप्लोमैट’ ने पकड़ी हल्की रफ्तार, ओपनिंग डे से इतना ज्यादा रहा कलेक्शन

[ad_2]

बस ड्राइवर का सपना था बेटी अधिकारी बने, दूसरे अटेम्प्ट में हुआ सपना पूरा, आज बेटी है IAS

[ad_1]

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक, यूपीएससी परीक्षा, मई में होने वाली है और उम्मीदवार पूरी मेहनत से इसकी तैयारी में लगे हुए हैं. हर साल हजारों युवा इस परीक्षा को पास करने का सपना देखते हैं, और इसके लिए सफल आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की कहानियों से प्रेरणा लेते हैं. ऐसे में हम आपके लिए एक खास सीरीज ‘सक्सेस मंत्रा’ लेकर आए हैं, जिसमें आज हम आपको बताएंगे आईएएस प्रीति हुड्डा की, जिन्होंने तमाम मुश्किलों और आर्थिक तंगी के बावजूद अपने सपने को साकार किया और आईएएस अधिकारी बनीं.

जानिए कौन हैं आईएएस प्रीति हुड्डा

प्रीति हुड्डा हरियाणा के बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं. उनके पिता दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) में बस ड्राइवर थे. परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी, लेकिन प्रीति ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी हिंदी माध्यम से करने का फैसला किया और हिंदी को ही वैकल्पिक विषय के रूप में चुना.

हालांकि, उनका पहला प्रयास असफल रहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. प्रीति ने फिर से परीक्षा दी और आखिरकार 2017 में 288वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया.

पीएचडी करते-करते की तैयारी

प्रीति शुरू से ही एक होनहार छात्रा थीं. उन्होंने 10वीं में 77% और 12वीं में 87% अंक हासिल किए थे. लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके माता-पिता चाहते थे कि वह आगे की पढ़ाई छोड़कर शादी कर लें. हालांकि, प्रीति ने अपने सपनों से समझौता नहीं किया और दिल्ली के लक्ष्मीबाई कॉलेज से हिंदी विषय में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से हिंदी में पीएचडी की पढ़ाई की.

दिलचस्प बात यह है कि प्रीति को शुरू में सरकारी सेवा में जाने की कोई खास रुचि नहीं थी. लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वह एक आईएएस अधिकारी बनें. जब प्रीति ने JNU में दाखिला लिया, तब उन्हें पहली बार यूपीएससी परीक्षा के बारे में ठीक से जानकारी मिली. एम.फिल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी.

ये थी UPSC तैयारी की रणनीति

प्रीति हुड्डा ने यूपीएससी की तैयारी के लिए एक अलग और अनोखी रणनीति अपनाई. उनका मानना है कि लंबे समय तक बिना रुके 10 घंटे पढ़ाई करने से ज्यादा जरूरी यह है कि सही रणनीति और सोच-समझ के साथ पढ़ाई की जाए.

उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान आनंद लेना भी जरूरी है, वरना पढ़ाई बोझ लगने लगती है. प्रीति के अनुसार, किताबों का ढेर लगाने के बजाय, सिलेबस को ध्यान से समझकर उस पर फोकस करना चाहिए. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि समय-समय पर रिवीजन जरूर करना चाहिए.

सीखने लायक बातें

आईएएस प्रीति हुड्डा की कहानी हमें यह सिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो किसी भी परिस्थिति को बदला जा सकता है. कठिनाइयों से घबराने के बजाय, हमें अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

रंग नहीं दंगल? ग्रीस और सिल्वर आर्मी ने होली को बनाया ‘रंगबाजों का अखाड़ा’ वायरल हो रहे वीडियो

[ad_1]

होली का पर्व 14 और 15 मार्च को पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया. गुलालों की खुश्बू और मथुरा की लठमार होली से लेकर बड़े बड़े सितारों की होली ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. लेकिन होली के इस रंगीन सिक्के का दूसरा पहलू तो शायद आपने देखा भी नहीं है. इसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़कर बैठ जाएंगे. जी हां, कुछ लोगों ने इस रंगों के त्यौहार को ग्रीस और ऑयल का त्यौहार बना डाला. जिसके बाद मानों यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई.

होली पर सिल्वर आर्मी और ग्रीस मैन ने खींचा लोगों का ध्यान

रंगों के त्योहार होली की मस्ती कभी-कभी हद से ज्यादा भी चली जाती है. सोशल मीडिया पर इस बार होली के ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग रंगों से ज्यादा ग्रीस, तेल और पक्के रंग में लथपथ नजर आ रहे हैं. इन वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है मानो यह कोई होली का जश्न नहीं, बल्कि कुश्ती का अखाड़ा हो. जी हां, कहीं सिल्वर आर्मी तो कहीं ग्रीस मैन होली पर रंगों के नाम पर खुद ही के साथ ज्यादती करते दिखाई दे रहे हैं. होली के दिन पूरे देश में गुलाल उड़ाया जा रहा था तो वहीं ये लोग पक्के रंगों और ग्रीस के साथ होली खेल रहे थे. वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

पक्के रंग और ऑयल से भीगे हुए लोग

हर साल होली पर कुछ न कुछ नया ट्रेंड करता है, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए हैं, उन्होंने सबको चौंका दिया है. कुछ जगहों पर लोगों ने रंगों की जगह ग्रीस, ऑयल और पक्के रंगों से होली खेली. वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग ग्रीस से इतने लथपथ हैं कि एक दूसरे को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. वहीं, पक्के रंगों से सने कुछ लोग ऐसे दिख रहे हैं जैसे वे किसी युद्ध के मैदान से लौटे हों. वायरल वीडियो में सिल्वर आर्मी दिखाई दे रही है जो सिल्वर और पक्के रंग से इस कदर लथपथ है कि लोग उन्हें दूसरे ग्रह से आए लोग समझ रहे हैं.

यूजर्स ने लिए मजे

होली के इन वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है. कुछ लोग इसे बेमिसाल होली मस्ती बता रहे हैं, तो कुछ इसे हद से बाहर जाना मान रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…यह होली है या WWE का रेसलिंग मैच? तो वहीं, दूसरे ने मजाक में कहा, ये लोग होली खेल रहे हैं या अखाड़े में दंगल कर रहे हैं? एक और यूजर ने लिखा…सिल्वर पर्ल्स लग रहे हैं ये लौंडे. वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों…? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

जल्द खत्म होगा इंतजार! स्पेस स्टेशन से आज जुड़ेगा नासा का मिशन क्रू-10, सुनीता विलियम्स की होगी

[ad_1]

Sunita Williams News: नासा और स्पेसएक्स ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक मानवयुक्त मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया. यह मिशन नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए भेजा गया है, जो पिछले जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं.

ड्रैगन अंतरिक्ष यान ने शुक्रवार शाम 7:03 बजे ईटी (शनिवार सुबह 4:33 बजे आईएसटी) पर फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए उड़ान भरी. सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी में आज का दिन काफी अहम है. आज (16 मार्च) नासा का मिशन क्रू-10 स्पेस स्टेशन से जुड़ेगा. इसके बाद  सुनीता विलियम्स अपना विदाई संदेश देंगी.

14 मार्च को भारी थी उड़ान

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “अंतरिक्ष में अच्छा समय बिताएं, आप सभी!” क्रू10 ने शुक्रवार, 14 मार्च को शाम 7:03 बजे ईटी (2303 यूटीसी) पर नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी.

स्पेसएक्स ने कहा, “फाल्कन 9 ने क्रू-10 को प्रक्षेपित किया, जो अंतरिक्ष स्टेशन के लिए ड्रैगन का 14वां मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है.” क्रू-10 मिशन नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) के अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी और रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव को आईएसएस तक पहुंचाएगा.

डॉक करने में लगेंगे 28.5 घंटे

आईएसएस की ओर बढ़ रहे अंतरिक्ष यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर स्वायत्त रूप से डॉक करने में लगभग 28.5 घंटे लगेंगे. क्रू-10 के ऑर्बिटल प्रयोगशाला में पहुंचने के बाद, नासा का स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन पृथ्वी पर लौटेगा, जिसमें सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर शामिल हैं.

प्रक्षेपण की योजना मूल रूप से 13 मार्च को बनाई गई थी, लेकिन रॉकेट पर ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म के हाइड्रोलिक सिस्टम में आई समस्या के कारण लॉन्च एक घंटे से भी कम समय पहले रद्द करना पड़ा.

वापस आने पर भी बरतनी पड़ेगी सावधानी

अपनी वापसी को लेकर सुनीता विलियम्स ने कहा था कि वो सबसे पहले अपने दोनों कुत्तों से मिलना चाहेंगी. उनके लिए वो बेहद ख़ास हैं.  धरती पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद भी सुनीता और उनके साथियों को लंबे वक्त तक कई चैलेंज का सामना करना होगा. उन्हें खाने-पीने से लेकर चलने तक का ध्यान रखना पड़ेगा.

जून 2024 से फंसे हुए हैं विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर

विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर जून 2024 से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर फंसे हुए हैं. दोनों जून में बोइंग के स्टारलाइनर पर सवार होकर आठ दिवसीय मिशन के तहत आईएसएस गए थे. हालांकि, तकनीकी समस्याओं के कारण स्टारलाइनर उनकी वापसी के लिए असुरक्षित हो गया.

नासा ने कहा कि विल्मोर और विलियम्स अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आईएसएस पर शोध और रखरखाव कार्यों में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं. उम्मीद है कि 20 मार्च विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर धरती पर वापस लौट आएंगे.

[ad_2]

इंडसइंड बैंक के सेहत को लेकर RBI ने दिया भरोसा, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की

[ad_1]

RBI-IndusInd Bank Update: बैंकिंग सेक्टर के रेगुलेटर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को आश्वस्त किया कि इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है. ग्राहकों की चिंताओं को दूर करते हुए आरबीआई ने कहा कि जमाकर्ताओं को इस समय अटकलों पर प्रतिक्रिया देने की कोई आवश्यकता नहीं है.

केंद्रीय बैंक ने बैंक के निदेशक मंडल को निर्देश दिया कि वह अनुमानित 2,100 करोड़ रुपये की लेखा विसंगति से संबंधित सुधारात्मक कार्रवाई इसी महीने पूरी कर ले. इंडसइंड बैंक ने इसी सप्ताह ऑडिटिंग में गड़बड़ी का खुलासा किया था. इसका बैंक के नेटवर्थ पर 2.35 प्रतिशत असर पड़ने का अनुमान है. खुलासे के तुरंत बाद, बैंक के शेयरों की कीमत में भारी गिरावट देखी गई. आरबीआई ने एक बयान में कहा कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध खुलासों के आधार पर बैंक ने पहले ही अपने मौजूदा तंत्र की व्यापक समीक्षा करने और वास्तविक प्रभाव का आकलन करने और उसका हिसाब लगाने के लिए एक बाहरी लेखा परीक्षा टीम को नियुक्त कर लिया है.

केंद्रीय बैंक ने कहा, “बोर्ड और प्रबंधन को रिजर्व बैंक द्वारा निर्देश दिया गया है कि वे सभी हितधारकों को आवश्यक खुलासे करने के बाद, जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान पूरी तरह से सुधारात्मक कार्रवाई पूरी कर लें.” ग्राहकों की चिंताओं को दूर करते हुए आरबीआई ने कहा कि जमाकर्ताओं को इस समय अटकलों पर प्रतिक्रिया देने की कोई आवश्यकता नहीं है. आरबीआई ने कहा कि इंडसइंड बैंक लिमिटेड से संबंधित कुछ अटकलें लगाई गई हैं, जो शायद बैंक से संबंधित हाल की घटनाओं से उत्पन्न हुई हैं. केंद्रीय बैंक ने ग्राहकों और निवेशकों को आश्वासन दिया कि बैंक की वित्तीय स्थिति स्थिर बनी हुई है और वह इस पर बारीकी से नजर रख रहा है.

इंडसइंड बैंक ने बताया कि पिछले साल सितंबर-अक्टूबर के आसपास अकाउंटिंग में चूक की बात सामने आई थी और बैंक ने पिछले हफ़्ते आरबीआई को इस बारे में प्रारंभिक जानकारी दी थी. बैंक के अनुसार, अंतिम संख्या तब पता चलेगी जब बैंक द्वारा नियुक्त बाहरी एजेंसी अप्रैल की शुरुआत में अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे देगी.

बैंक के वित्तीय मापदंडों को साझा करते हुए आरबीआई ने कहा कि बैंक अच्छी तरह से पूंजीकृत है और वित्तीय स्थिति संतोषजनक बनी हुई है. दिसंबर, 2024 तिमाही के लिए बैंक के लेखा परीक्षक द्वारा समीक्षा किए गए वित्तीय परिणामों के अनुसार, बैंक ने 16.46 प्रतिशत का आरामदायक पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) और 70.20 प्रतिशत का प्रावधान कवरेज अनुपात बनाए रखा है.

नौ मार्च, 2025 तक बैंक का तरलता कवरेज अनुपात (एलसीआर) 113 प्रतिशत था, जबकि नियामक आवश्यकता 100 प्रतिशत है. चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की शीर्ष संस्था ICAI लेखांकन में 2,100 करोड़ रुपये की विसंगतियों से जूझ रहे इंडसइंड बैंक के वित्तीय विवरणों की समीक्षा कर सकता है.

ये भी पढ़ें:

TCPL Multibagger Penny Stock: ये स्टॉक नहीं जादुई पत्थर है, 1 लाख लगाते ही बन गए 5 करोड़ रुपये

[ad_2]

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज से जानें क्या हम किसी को अपनी आयु दे सकते हैं

[ad_1]

Premanand Ji Maharaj Vachan: प्रेमानंद जी महाराज एक महान संत और विचारक हैं जो जीवन का सच्चा अर्थ समझाते और बताते हैं. प्रेमानंद जी के अनमोल विचार जीवन को सुधारने और संतुलन बनाएं रखने में मार्गदर्शन करते हैं.

प्रेमानंद जी महाराज ने भक्त के पूछे गए सवाल पर बताया कि क्या हम अपनी आयु किसी को दे सकते हैं, इस पर संत महाराज जी का मानना है कि भगवान ही केवल यह कार्य कर सकते हैं. भगवान के सीवा यह कार्य कोई नहीं कर सकता. “विधना ने जो लिख दिया छठी रात्रि के अंक, राई घटे न तिल बढ़े, रहो जीव निशंक” का अर्थ है कि जो भाग्य में लिखा है, वह निश्चित है, उसमें न तो राई भर कम हो सकता है और न ही तिल भर ज्यादा, इसलिए निश्चिंत रहो.

राम जी का वनवास जाना, रावण द्वारा माता सीता का हरण सब कुछ होना ही था. यह सब विधि का विधान है, प्रभु श्री राम और माता सीता जी के विधान में अगर कांटे लिखे थे, तो उनको कष्ट सहना पड़ा. सुनहु भरत भावी प्रबल, बिलखि कहेउ मुनिनाथ, हानि लाभु जीवनु मरनु जसु अपजसु बिधि हाथ यह सब कुछ विधान के हाथ में है, जिसकी जितनी आयु लिखी है वह उतना ही जिएगा. अगर ऐसा ना होता तो कोई भी अपनी आयु घटता कर अपने प्यारे की आयु बढ़ा देता. जिसकी जितनी आयु है वह उतना ही जिएगा, चाहे कितने भी उपाय कर लो.

Premanand Ji Maharaj: क्या अपनों के प्रति मोह और आसक्ति भजन मार्ग में बाधा हैं? जानें प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल वचन

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

नीता अंबानी को गले लगाकर खुशी से झूम उठीं हरमन, तो मेरिजन कैप-मेग लेनिंग के निकले आंसू

[ad_1]

Best Moments of MI vs DC Final: मुबंई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार वीमेंस प्रीमियर लीग का टाइटल जीता. इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में मायूसी साफ झलक रही थी. दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हारने के बाद मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को ऑनर नीता अंबानी ने गले से लगा लिया. इस दौरान हरमनप्रीत कौर और नीता अंबानी की खुशी देखने लायक थी. मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ी जश्न में डूब गए. इसके अलावा कोचिंग स्टाफ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद फूट-फूट कर रोई मेरिजन कैप

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स कैंप की तस्वीरें बिल्कुल जुदा थीं. इस टीम की ऑलराउंडर मेरिजन कैप की आंखों से लगातार आंसू निकल रहे थे. साथ ही कप्तान मेग लेनिंग और अन्य खिलाड़ियों के चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी. सोशल मीडिया पर मेरिजन कैप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा मेग लेनिंग को डगआउट में रोते देखा जा सकता है.

लगातार तीसरी बार फाइनल में हारी दिल्ली कैपिटल्स

बताते चलें कि मेग लेनिंग की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार वीमेंस प्रीमियर लीग फाइनल में पहुंची, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा है. पहले सीजन फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया. इसके बाद दूसरे सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा था. बहरहाल, अब मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को फिर हरा दिया है.

बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट 149 रनों का स्कोर बनाया. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स के सामने 150 रनों का टारगेट था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 141 रन बना सकी.

ये भी पढ़ें-

MI vs DC: 5 वर्ल्ड कप ट्रॉफी, लेकिन WPL का सपना फिर टूटा; लगातार तीसरी बार फाइनल में हारी मेग लेनिंग की दिल्ली कैपिटल्स

[ad_2]

होली पर डीजे बजाने को लेकर आपस में भिड़े सोसायटी वाले,गार्ड ने खूब चलाया लठ, यूजर्स का फूटा..

[ad_1]

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: होली के जश्न के बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Amrapali Leisure Park सोसाइटी में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हालात काबू में लाने के लिए सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड्स को लाठी-डंडे तक चलाने पड़े. जिसके बाद लोग और ज्यादा भड़क गए. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र का है, जहां होली वाले दिन सोसाइटी में कुछ लोग होली के मौके पर डीजे बजा रहे थे. इस दौरान शराब के नशे में धुत दो पक्षों के लोगों में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया.

होली पर डीजे को लेकर लाठी भाटा जंग

कुछ लोगों ने तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताई, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन मामला और गरमाता चला गया. हालात को संभालने के लिए गार्ड्स ने लाठियां चलाईं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. जिसके बाद पुलिस ने 4 सुरक्षाकर्मियों को भी गिरफ्तार  कर लिया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. बताया जा रहा है कि इस झड़प में कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं. पुलिस के आने पर एक पक्ष के लोग कार में बैठकर मौके से फरार हो गए.

सुरक्षाकर्मियों ने चलाए लठ

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोसायटी के लोग आपस में बहसबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. इतने में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी लोगों पर लाठी से वार कर देता है, जिसके बाद हालात और बिगड़ जाते हैं. हालात बिगड़ने के बाद जमकर मारपीट होती दिखाई दे रही है. वीडियो इंटरनेट पर खासा वायरल है जिस पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हुस्न के साथ सुर भी! स्टेज पर दुल्हन ने अपनी आवाज से बांधा समां, पूरा ससुराल हो गया फैन- देखें वीडियो

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…वाह बेटे मौज कर दी. एक और यूजर ने लिखा…सारा किया कराया गार्ड का है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…नाम बड़े दर्शन छोटे.

यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों…? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा