एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर

[ad_1]

SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 अभी जारी नहीं हुआ है. जिन उम्मीदवारों ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), SSF, असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही पद के लिए परीक्षा दी थी, वे परिणाम घोषित होने के बाद SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

SSC GD कांस्टेबल लिखित परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 80 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें से प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित किए गए थे. यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा थी, जिसकी अवधि 60 मिनट थी.

SSC ने 4 मार्च 2025 को परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी जारी की थी और उम्मीदवारों को 9 मार्च 2025 तक आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया था. अब फाइनल आंसर की और रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है.

SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025: ऐसे करें चेक

जब रिजल्ट घोषित होगा, तो उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  2. होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को “कांस्टेबल GD” लिंक पर क्लिक करना होगा.
  4. फिर एक और नया पेज खुलेगा.
  5. यहां रिजल्ट की PDF फाइल ओपन होगी. इसमें उम्मीदवार अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं.
  6. फाइल को डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकालकर रखें.

भर्ती प्रक्रिया

SSC GD कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में कई चरण शामिल होते हैं:

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) – यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है.
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) – इसमें उम्मीदवारों की फिजिकल फिटनेस को परखा जाता है.
  3. शारीरिक मानक परीक्षण (PST) – इसमें ऊंचाई, वजन और छाती का माप किया जाता है.
  4. मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन – फाइनल सेलेक्शन के लिए यह प्रक्रिया पूरी करनी होती है.

इस भर्ती अभियान के तहत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), SSF, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में कुल 39,481 रिक्त पदों को भरा जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे SSC की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें ताकि किसी भी नए अपडेट से चूक न जाएं. रिजल्ट आने के बाद शारीरिक परीक्षण और अन्य चयन प्रक्रियाओं की तैयारी में जुट जाएं.

यह भी पढ़ें: बरेली की लेडी सिंघम को मिला वुमेन ऑइकन अवार्ड, बिना कोचिंग के पाई थी 136वीं रैंक, जानिए उनकी कहानी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

[ad_2]

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एआर रहमान, बेटे ने दी हेल्थ अपडेट, जानें कैसा है हाल

[ad_1]

AR Rahman Discharged: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर एआर रहमान को लेकर आज सुबह एक चौंकानी वाली खबर सामने आई थी. दरअसल रविवार की सुबह अचानक एआर रहमान की तबीयत बिगड़ गई थी. उन्हें सीन में काफी दर्द हो रहा था. जिसके बाद सिंगर को तुरंत ही चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था. वहीं अब खबर है कि उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है.

एआर रहमान को मिली अस्पताल से छुट्टी

दरअसल रविवार की सुबह एआर रहमान को सीने में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब खबरें हैं कि डॉक्टर्स ने उन्हें चेकअप के बाद छुट्टी दे दी है. सिंगर के बेटे ने पीटीआई को बताया, “वो अभी घर वापस आए हैं. वो बिल्कुल ठीक हैं. उन्हें आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद डॉक्टरों ने वहां उनके कुछ टेस्ट किए. लेकिन अब सबकुछ ठीक है और उनकी तबीयत भी ठीक है.”

एआर रहमान के मैनेजर ने दी थी ये जानकारी

वहीं इससे पहले एआर रहमान के मैनेजर ने उनकी हेल्थ अपडेट दी थी. उन्होंने कहा था कि, “उन्हें गर्दन में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उनके कुछ जरूरी टेस्ट हुए हैं और कुछ घंटों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. रहमान अब बिल्कुल ठीक हैं.”

इस फिल्म से मिली थी एआर रहमान को पहचान

वहीं, अपोलो अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन से मिली जानकारी के अनुसार एआर रहमान को डिहाइड्रेशन के लक्षण थे. रूटीन चेकअप के बाद वो डिस्चार्ज हो गए थे. बता दें कि एआर रहमान को काफी संघर्ष के बाद मणिरत्नम की फिल्म ‘रोजा’ में म्यूजिक कंपोज करने का मौका मिला. इसके बाद उन्होंने रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘रंगीला’ के लिए म्यूजिक बनाया और बॉलीवुड में छा गए. आज वो म्यूजिक के बादशाह कहलाते हैं.

ये भी पढ़ें –

Rasha Thadani Birthday: लग्जरी गाड़ियां…महंगे बैग, एक फिल्म करके भी बेहद लग्जरी है राशा थडानी की लाइफ

 

[ad_2]

अगली पीढ़ी के अमीर भारतीयों को लुभा रहा शेयर बाजार, इक्विटी में निवेश सबसे पंसदीदा इंवेस्टमेंट

[ad_1]

Equity Investments: भारत की अगली पीढ़ी के हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (High Networth Individuals) के बीच इक्विटी मार्केट में शेयरों में निवेश सबसे पसंदीदा निवेश विकल्प के तौर पर सामने आया है. एक लेटेस्ट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. 

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट से पता चला है कि 23 प्रतिशत ‘अमीर युवा भारतीय’ शेयर को अपना प्राथमिक निवेश मानते हैं, इसके बाद 22 प्रतिशत नकदी और 21 प्रतिशत संपत्ति को प्राथमिकता देते हैं. यह ट्रेंड वैश्विक स्तर पर भी समान है, जहां अगली पीढ़ी के 22 प्रतिशत एचएनडब्ल्यूआई ने शेयरों को अपना प्राथमिक निवेश चुना है, इसके बाद संपत्ति और नकदी का स्थान है. 

क्रिप्टोकरेंसी और डिजिटल संपत्तियों को सीमित प्राथमिकता मिली है, केवल 5 प्रतिशत भारतीय एचएनडब्ल्यूआई उन्हें प्रमुख निवेश विकल्प मानते हैं. वैश्विक स्तर पर, यह आंकड़ा 9 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है. बॉन्ड ने भारत के 8 प्रतिशत अमीर युवा व्यक्तियों की रुचि प्राप्त की है, जबकि दुनिया भर में 6.5 प्रतिशत की रुचि है. 

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि क्रिप्टोकरेंसी, वेंचर कैपिटल और आर्ट जैसे वैकल्पिक निवेशों की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद, युवा पीढ़ी अभी भी पारंपरिक परिसंपत्तियों को प्राथमिकता देती है. शेयर, संपत्ति और नकदी सभी आय समूहों में सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्प बने हुए हैं. 

रिपोर्ट में लिंग के आधार पर निवेश विकल्पों पर भी प्रकाश डाला गया है. दुनिया भर में, पुरुष शेयरों को प्राथमिकता देते हैं, जबकि महिलाएं संपत्ति और नकदी निवेश की ओर झुकाव रखती हैं. हालांकि, भारत में अगली पीढ़ी के धनी व्यक्तियों के पुरुष और महिलाएं दोनों ही अन्य परिसंपत्ति वर्गों की तुलना में शेयरों को प्राथमिकता देते हैं. 

नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट से पता चला है कि धनी भारतीयों की अगली पीढ़ी लग्जरी परिसंपत्तियों में गहरी दिलचस्पी दिखा रही है, जिसमें हाई-एंड कारें और प्रीमियम रियल एस्टेट उनकी प्राथमिकताएं बनकर उभरी हैं. भारत में अगली पीढ़ी के लगभग 46.5 प्रतिशत एचएनडब्ल्यूआई लग्जरी कार के मालिक होने की इच्छा रखते हैं, जिससे यह सबसे अधिक मांग वाली परिसंपत्ति बन गई है. 

लग्जरी घर भी एक प्रमुख आकर्षण हैं, जिसमें 25.7 प्रतिशत ने हाई-एंड रियल एस्टेट में निवेश करने की इच्छा व्यक्त की है. रिपोर्ट में बताया गया कि रत के युवा धनी व्यक्तियों के बीच रियल एस्टेट दूसरी सबसे पसंदीदा लग्जरी संपत्ति है. कार और संपत्ति के अलावा, आर्ट कलेक्शन एक और पसंदीदा निवेश है, जिसमें 11.9 प्रतिशत लोग मूल्यवान कलाकृतियां खरीदने में रुचि दिखाते हैं. 

ये भी पढ़ें 

इंडसइंड बैंक की सेहत को लेकर RBI ने दिया भरोसा, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की

[ad_2]

टेस्ला के साइबरट्रक के साथ एक और घटना, स्वास्तिक का निशान बना दिया; एलन मस्क को आया गुस्सा

[ad_1]

Elon Musk’s Reaction on Swastika : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक शख्स की एक हरकत पर टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, न्यूयॉर्क में एक शख्स ने गुरुवार (13 मार्च) को टेस्ला साइबरट्रक पर पेंट करके स्वास्तिक का निशान बना दिया था. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार (13 मार्च) को हुई यह घटना, हाल के दिनों में टेस्ला के साइबरट्रक के साथ हुई तीसरी घटना है.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के दौरान 42 साल के माइकल लुईस अपनी सुबारू कार में थे, जब उन्होंने देखा कि टेस्ला का इलेक्ट्रिक साइबरट्रक वॉशिंगटन एवेन्यू में पार्क है. इसके बाद वह अपनी कार से उतरे और टेस्ला के साइबरट्रक पर स्वास्तिक का निशान बना दिया.

साइबरट्रक के मालिक ने कार रोकी तो भागा ड्राइवर
इसके बाद माइकल अपनी कार में जाकर बैठ गया और पूरी तेजी के साथ वहां से भागने की कोशिश करने की, तभी सड़क के दूसरी ओर से फुटपाथ पर से इस हमले को देख रहे साइबरट्रक के मालिक अवि बेन हामो, माइकल की कार के आगे आकर खड़े हो गए और उसे भागने नहीं दिया. इसके बाद माइकल ने अपनी कार को बाइक लेन में छोड़ दी और वहां से भाग गया. हालांकि, वह करीब डेढ़ घंटे बाद लौटकर अपनी कार लेने आया, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

साइबरट्रक मामले पर एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया

टेस्ला के मालिक और सीईओ एलन मस्क ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी और संदिग्ध व्यक्ति की कार सुबारू पर टिप्पणी की. बता दें कि सुबारू एक जापानी कार निर्माता कंपनी है.

एलन मस्क ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “पागल आदमी. सच में यह सुबारू चलाते हैं.”

उल्लेखनीय है कि जब से एलन मस्क के डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) ने अमेरिका में फेडरल खर्चों की कटौती शुरू की है, तब से टेस्ला की गाड़ी, डीलरशिप्स, चार्जिंग स्टेशन्स और उनके मालिकों पर लेफ्ट विंग समूहों के लोग घात लगाकर हमला कर रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः Starbucks: स्टारबक्स को लापरवाही के लिए भुगतना होगा नतीजा, डिलीवरी ड्राइवर को चुकाने होंगे 435 करोड़ रुपये



[ad_2]

घर में खड़ी स्कूटी में अचानक हुआ ब्लास्ट! नजारा देख कांप उठेगा कलेजा,वीडियो देख कांप उठे यूजर्स

[ad_1]


1 हजार रुपये से कम में गर्मी हो जाएगी छूमंतर! ये हैं बेहतरीन Table Fan, फटाफट जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

अच्छी खबर यह है कि बाजार में कई ऐसे टेबल फैन उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 1,000 रुपये से कम है और जो गर्मी में ठंडी हवा देने में मदद करेंगे. गर्मी से बचने के लिए लोग अलग-अलग विकल्प तलाशते हैं जिनमें कूलर और एसी भी शामिल होते हैं लेकिन हर किसी के लिए ये महंगे ऑप्शन संभव नहीं होते.

अच्छी खबर यह है कि बाजार में कई ऐसे टेबल फैन उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 1,000 रुपये से कम है और जो गर्मी में ठंडी हवा देने में मदद करेंगे. गर्मी से बचने के लिए लोग अलग-अलग विकल्प तलाशते हैं जिनमें कूलर और एसी भी शामिल होते हैं लेकिन हर किसी के लिए ये महंगे ऑप्शन संभव नहीं होते.

ऐसे में एक अच्छा टेबल फैन कम खर्च में राहत दिलाने का बेहतरीन तरीका है. अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो भी आपको किफायती और दमदार पंखे मिल सकते हैं, जो न सिर्फ ठंडी हवा देंगे, बल्कि बिजली की भी बचत करेंगे.

ऐसे में एक अच्छा टेबल फैन कम खर्च में राहत दिलाने का बेहतरीन तरीका है. अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो भी आपको किफायती और दमदार पंखे मिल सकते हैं, जो न सिर्फ ठंडी हवा देंगे, बल्कि बिजली की भी बचत करेंगे.

अगर आप एक कॉम्पैक्ट और किफायती टेबल फैन की तलाश में हैं तो Gaiatop Small Table Fan एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह फैन हल्का, पोर्टेबल और दमदार एयर फ्लो के साथ आता है. इसकी कीमत अमेज़न पर मात्र 799 रुपये है, जो इसे बजट फ्रेंडली बनाता है.

अगर आप एक कॉम्पैक्ट और किफायती टेबल फैन की तलाश में हैं तो Gaiatop Small Table Fan एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह फैन हल्का, पोर्टेबल और दमदार एयर फ्लो के साथ आता है. इसकी कीमत अमेज़न पर मात्र 799 रुपये है, जो इसे बजट फ्रेंडली बनाता है.

इसके अलावा, Gesto 6 Inch Rechargeable Table Fan भी एक अच्छा विकल्प है खासकर उन लोगों के लिए जो पोर्टेबल और बैटरी से चलने वाला फैन चाहते हैं. इसमें 2400mAh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 8 घंटे तक चल सकती है. इसकी कीमत भी 799 रुपये के आसपास है, जिससे यह काफी किफायती विकल्प बन जाता है.

इसके अलावा, Gesto 6 Inch Rechargeable Table Fan भी एक अच्छा विकल्प है खासकर उन लोगों के लिए जो पोर्टेबल और बैटरी से चलने वाला फैन चाहते हैं. इसमें 2400mAh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 8 घंटे तक चल सकती है. इसकी कीमत भी 799 रुपये के आसपास है, जिससे यह काफी किफायती विकल्प बन जाता है.

अगर आप थोड़ा बड़ा और ज्यादा पावरफुल फैन चाहते हैं, तो CRYO 230 MM High Speed 9 Inch Table Fan आपके लिए उपयुक्त हो सकता है. इसकी हाई-स्पीड मोटर अच्छी हवा देने में सक्षम है.

अगर आप थोड़ा बड़ा और ज्यादा पावरफुल फैन चाहते हैं, तो CRYO 230 MM High Speed 9 Inch Table Fan आपके लिए उपयुक्त हो सकता है. इसकी हाई-स्पीड मोटर अच्छी हवा देने में सक्षम है.

यह 9-इंच का बड़ा साइज कूलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है. इस टेबल फैन की कीमत 862 रुपये है, जो इसे 1,000 रुपये के अंदर एक शानदार विकल्प बनाता है.

यह 9-इंच का बड़ा साइज कूलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है. इस टेबल फैन की कीमत 862 रुपये है, जो इसे 1,000 रुपये के अंदर एक शानदार विकल्प बनाता है.

कुल मिलाकर, अगर आप इस गर्मी में बिना ज्यादा खर्च किए ठंडी हवा का आनंद लेना चाहते हैं, तो ये टेबल फैन आपके लिए सही साबित हो सकते हैं. ये न सिर्फ बजट फ्रेंडली हैं, बल्कि छोटे और मध्यम आकार के कमरों के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं.

कुल मिलाकर, अगर आप इस गर्मी में बिना ज्यादा खर्च किए ठंडी हवा का आनंद लेना चाहते हैं, तो ये टेबल फैन आपके लिए सही साबित हो सकते हैं. ये न सिर्फ बजट फ्रेंडली हैं, बल्कि छोटे और मध्यम आकार के कमरों के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं.

Published at : 16 Mar 2025 11:47 AM (IST)

Gadgets फोटो गैलरी

Gadgets वेब स्टोरीज

[ad_2]

पिशाच योग: क्या है, कैसे बनता है, राशियों पर प्रभाव और समाधान, सब जानें

[ad_1]

Pishach Yog: पिशाच योग एक रहस्यमयी ज्योतिषीय योग के तौर पर पुस्तकों में बताया गया है. वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थितियां और संयोग किसी व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं. इन्हीं में से एक विशेष और दुर्लभ योग है पिशाच योग. यह योग व्यक्ति के जीवन में मानसिक, आर्थिक और आध्यात्मिक परेशानियां ला सकता है. लेकिन क्या वास्तव में यह योग इतना प्रभावशाली होता है? आइए जानते हैं-

पिशाच योग कैसे बनता है?

कुंडली में पिशाच योग तब बनता है जब राहु और शनि एक साथ किसी कुंडली के एक ही भाव में स्थित होते हैं, या जब ये परस्पर दृष्टि संबंध बनाते हैं. यह योग कुछ अन्य ग्रहों की विशेष स्थितियों में भी निर्मित हो सकता है:

  • जब शनि और राहु एक ही घर में हो.
  • जब चंद्रमा पर राहु और शनि की दृष्टि हो.
  • जब मंगल, राहु और शनि की युति एक साथ हो.
  • जब चंद्रमा, केतु और शनि एक ही स्थान पर हों.

शनि देव और राहु को क्रूर ग्रह माना जाता है, और जब ये दोनों मिलते हैं, तो यह व्यक्ति के मानसिक और भौतिक जीवन में बाधाएं उत्पन्न कर सकता है.

पिशाच योग के प्रभाव

पिशाच योग व्यक्ति के जीवन में कई तरह के नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, जैसे:

1. मानसिक एवं शारीरिक परेशानियां बेचैनी और चिंता बढ़ सकती है.

  • नींद में बाधा और बुरे सपने आ सकते हैं.
  • मानसिक रूप से विचलन महसूस हो सकता है.

2. आर्थिक समस्याएं

  • धन हानि के योग बन सकते हैं.
  • नौकरी या व्यवसाय में रुकावटें आ सकती हैं.
  • अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है.

3. पारिवारिक जीवन में तनाव

  • वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है.
  • परिवार में आपसी मतभेद और गलतफहमियां हो सकती हैं.
  • संतान से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं.

4. आध्यात्मिक प्रभाव

  • व्यक्ति को आत्मविश्वास की कमी हो सकती है.
  • आध्यात्मिक रूप से अस्थिरता महसूस हो सकती है.
  • कुछ मामलों में, किसी अदृश्य शक्ति का डर महसूस हो सकता है.

किन राशियों पर पिशाच योग का प्रभाव अधिक होगा?

सभी राशियों पर इसका प्रभाव अलग-अलग होता है, लेकिन विशेष रूप से वृषभ, मकर, और कुंभ राशि के जातकों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

1. वृषभ राशि:

  • कार्यस्थल पर विवाद संभव है.
  • पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं.
  • जमीन-जायदाद के मामलों में सतर्क रहें.

2. मकर राशि:

  • वैवाहिक जीवन में संघर्ष हो सकता है.
  • आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है.
  • स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.

3. कुंभ राशि:

  • शनि की साढ़े साती चल रही हो तो विशेष ध्यान दें.
  • कोई बड़ा निवेश करने से बचें.
  • मानसिक शांति बनाए रखने की कोशिश करें.

पिशाच योग से बचाव के उपाय

यदि आपकी कुंडली में पिशाच योग बना हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसे संतुलित करने के लिए कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जा सकते हैं:

1. शनि और राहु के प्रभाव को शांत करें

  • शनिवार के दिन तेल का दान करें.
  • शनि देव और राहु ग्रह के मंत्रों का जाप करें.
  • शनि मंदिर में जाकर दीपक जलाएं.

2. हनुमान जी की उपासना करें

  • हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • मंगलवार और शनिवार को बजरंग बाण का पाठ करें.
  • मंदिर में जाकर लाल चोला चढ़ाएं.

3. महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

  • रोज 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें.
  • गुरुवार को शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
  • रुद्राभिषेक करवाना भी लाभकारी हो सकता है.

4. दान-पुण्य करें

  • काले तिल, उड़द, काले वस्त्र का दान करें.
  • गरीबों को भोजन कराएं.
  • कुत्तों और कौवों को भोजन दें.

एस्ट्रोलॉजर रुचि शर्मा की मानें तो पिशाच योग भले ही एक नकारात्मक प्रभाव डालने वाला योग माना जाता हो, लेकिन सही उपायों और सावधानियों के साथ इसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र हमें यह सिखाता है कि ग्रहों का प्रभाव हमारे कर्मों से भी जुड़ा होता है, इसलिए अगर हम सही जीवनशैली अपनाएं और धर्म-कर्म में विश्वास रखें, तो इस योग का प्रभाव न्यूनतम हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Navratri 2025: नवरात्रि में गरबा और डांडिया के पीछे असली वजह क्या आप जानते हैं?

[ad_2]

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार, कप्तान सलमान आगा ने बनाए गजब बहाने!

[ad_1]

Salman Ali Agha Reaction: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में पाकिस्तान को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम महज 91 रनों पर सिमट गई. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में 1 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया. इस तरह सलमान अली आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा. बहरहाल, इस हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी प्रतिक्रिया दी. सलमान अली आगा ने कहा कि यह बहुत मुश्किल है, हम अच्छी क्रिकेट नहीं खेले, लेकिन हम डुनेडिन में अच्छा करेंगे.

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा क्या-क्या कहा?

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की. इसके अलावा तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत सीम मिल रही थी. बहरहाल, हमने अपने खिलाड़ियों से बात की. अब हमारा पूरा फोकस अगले टी20 मैच पर है. उन्होंने कहा कि हमारी टीम में 3 खिलाड़ी पहली बार खेले, लेकिन जैसे-जैसे खेलते जाएंगे, वह बेहतर और सीखते जाएंगे. न्यूजीलैंड ने न्यू बॉल खेलना आसान नहीं है, लेकिन हमारी टीम में अच्छे गेंदबाज हैं, हम आगामी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. अब इस टी20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा.

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को आसानी से हराया

बताते चलें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 91 रनों पर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान के लिए खुशदिल शाह ने सबसे ज्यादा 30 गेंदों पर 32 रन बनाए. पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 18 रन बनाए. दरअसल, पाकिस्तान के 8 बल्लेबाद दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके. न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. काइली जैमीसन को 3 कामयाबी मिली. ईश सोढ़ी ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया. वहीं, इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 10.1 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया. न्यूजीलैंड के लिए टिम सिफर्ट ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए.

ये भी पढ़ें-

Watch: नीता अंबानी को गले लगाकर खुशी से झूम उठीं हरमन, तो मेरिजन कैप-मेग लेनिंग के निकले आंसू; देखें फाइनल के यादगार लम्हें

[ad_2]