कैसे खरीदें IPL के मैचों का टिकट? अलग-अलग ग्राउंड के मैच की अलग-अलग है कीमत; जानें सारी डिटेल्स

[ad_1]

How to book ipl tickets 2025: आईपीएल के 18वें संस्करण का काउंटडाउन शुरू हो गया है. क्रिकेट के इस महाकुंभ का आरंभ होने में अब एक हफ्ते से कम का समय बचा है. आईपीएल का पहला मैच कोलकाता और बेंगलुरु (KKR vs RCB 1st Match) के बीच 22 मार्च को खेला जाएगा. सभी टीमों के शुरूआती मैचों के टिकट ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं. चलिए आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं कि टिकट कैसे और कहां से बुक करें?

कुल 10 टीमों के बीच आईपीएल टूर्नामेंट खेला जाएगा. ये होम एंड अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा. सभी टीमों की ऑनलाइन टिकट बुकिंग अलग अलग प्लेटफॉर्म पर हो रही है. जैसे चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस समेत 5 टीमों के होम मैचों की टिकट डिस्ट्रिक्ट.इन वेबसाइट पर मिल रही है. शुरूआती मैचों की टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है. आपको बता दें कि डिस्ट्रिक्ट.इन आईपीएल 2025 के लिए 5 टीमों का टिकटिंग पार्टनर है. 

5 टीमों के होम मैचों की आईपीएल टिकट डिस्ट्रिक्ट.इन पर उपलब्ध

चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीमों की टिकटिंग पार्टनर डिस्ट्रिक्ट.इन है. इस वेबसाइट पर इन पांच टीमों के होम मैचों के टिकट की ऑनलाइन बिक्री हो रही है.

स्टेप बाय स्टेप जानें, कैसे बुक करें IPL 2025 की टिकट

सबसे पहले आप डिस्ट्रिक्ट.इन वेबसाइट पर जाएं. 

यहां इवेंट्स पर जाएं, जहां आपको आईपीएल के कुछ मैचों के टिकट का पोस्टर दिख जाएगा. आप अगर सभी मैचों की लिस्ट देखना चाहते हैं तो एक्स्प्लोर मैच पर क्लिक करें. 

अब आपके सामने इन 5 टीमों के सभी होम मैचों की लिस्ट आ जाएगी. जिन मैचों की टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है, उसके सामने सेल इज लाइव का ऑप्शन आ रहा होगा. वहां बुक टिकट पर क्लिक करें. 

इसके बाद आपको केटेगरी चुनना होगा, जिस स्टैंड की आप टिकट लेना चाहते हो. उस पर क्लिक करके अपनी सीट चुन सकते हो. कितनी टिकट खरीदना चाहते हो, उसे भरने के बाद आपको टिकट बुक पर क्लिक करना होगा. 

इसके बाद आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा. पैसे भरने के बाद आपकी टिकट बुक हो जाएगी.

आईपीएल मैचों की टिकट की कीमत

23 मार्च, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद (SRH vs RR) – 2,750 से लेकर 30,000 तक की टिकट उपलब्ध. 

24 मार्च, एसीए, वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापट्नम (DC LSG) – 2,200 से लेकर 5,000 तक की टिकट उपलब्ध. 

25 मार्च, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, गुजरात (GT vs PBKS) – 499 से लेकर 20,000 तक की टिकट उपलब्ध.

27 मार्च, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद (SRH vs LSG) – 2,250 से लेकर 20,000 तक की टिकट उपलब्ध.

5 अप्रैल, महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली (PBKS vs RR) – 1,750 से लेकर 12,500 तक की टिकट उपलब्ध.

15 अप्रैल, महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली (PBKS vs KKR) – 1,750 से लेकर 12,500 तक की टिकट उपलब्ध.

इसके आलावा कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स के मैचों के टिकट्स आप बुकमाय शो पर जानकार बुक कर सकते हो. उसका भी प्रोसेस इसी तरह है, जैसा ऊपर दिया गया है. ईडन गार्डन पर होने वाले IPL 2025 के पहले मैच (KKR vs RCB Tickets) की बात करें तो उसकी शुरुआत अभी 3,500 से शुरू हो रही है. ईडन गार्डन पर होने वाले मैचों की टिकट अभी इसी कीमत से शुरू हो रही है. वानखेड़े स्टेडियम के मैचों के लिए अभी जो सबसे कम कीमत का टिकट है, वो 10,250 का है. कुछ दिनों बाद सस्ते टिकट भी उपलब्ध होंगे.

[ad_2]

‘PAK के सिस्टम में घुस चुका इंडिया’, अबू-कताल की हत्या पर पाकिस्तानी एक्टपर्ट का भारत पर आरोप

[ad_1]

Pakistan Expert Qamar Cheema : लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबू-कताल सिंधी उर्फ कताल सिंधी को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया. अबू कताल को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम में शनिवार (15 मार्च) की रात को मार दिया गया. अबू कताल लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का भतीजा था.

कताल सिंधी पर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में 9 जून, 2024 तीर्थयात्रियों की बस पर हमला करने और 9 हिंदू तीर्थयात्रियों को मारने में अहम भूमिका निभाई थी. भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को इसकी लंबे समय से तलाश थी. कताल की मौत लश्कर-ए-तैयबा के लिए एक बहुत बड़ा झटका है. वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा है.

भारत को पाकिस्तान के अंदर है सबकी जानकारी

पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने कहा, “भारत के डीपस्टेट को यह समझ आ गई है कि पाकिस्तान के अंदर कैसे ऑपरेट करना है. भारत की हर चीज की समझ है, उन्हें पाकिस्तान के अंदर हर किसी की जानकारी है. कौन कौन है? कौन क्या करता है? और कौन किस वक्त कहां है?”

भारत की मीडिया को पाकिस्तान के भीतर की जानकारी कैसे?

कमर चीमा ने कहा कि भारतीय डीपस्टेट को पाकिस्तान के अंदर की हर जानकारी पता है. क्योंकि जब पाकिस्तान के अंदर शनिवार की रात को किसी का कत्ल होता है, तो यह बात पाकिस्तानी मीडिया को नहीं पता, लेकिन भारतीय मीडिया इसे सारी जानकारी के साथ दिखाना शुरू कर देती है.

पाक एक्सपर्ट ने कहा, “पाकिस्तान के अंदर किसी भी गतिविधि के बारे में भारतीय मीडिया से इंडियन डीपस्टेट के इंपुट मिलता है कि कौन सा शख्स था, क्या टार्गेट था, किसी क्या हिस्ट्री थी, कौन कहां-कहां घुमता था?

पाकिस्तान के अंदर घुस गए भारत के लोग

उन्होंने कहा, भारत के लोग पाकिस्तान के सिक्योरिटी लैंडस्केप को पार कर अंदर झेलम तक घुस चुके हैं. वो हमारे सिस्टम के अंदर घुस चुके हैं. अब उन्होंने पाकिस्तान के लोगों को खरीद लिया है और वे उनका इस्तेमाल करके लोगों को मारते हैं.

यह भी पढ़ेंः आतंकियों को ट्रेनिंग, 5 बड़े ऑपरेशंस में हाथ… अबु कताल की हत्या भारत के लिए जीत कैसे? मेजर जनरल सिवाच ने समझाया

[ad_2]

‘छावा’ बनेगी बॉलीवुड की टॉप-2 फिल्मों में से एक! बॉक्स ऑफिस पर आज जगी उम्मीद

[ad_1]

Chhaava Box Office Collection Day 31: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा आज अपने शानदार 5वें वीकेंड के आखिर में है. फिल्म ने पिछले 30 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा और अब ऐसा लगा रहा है कि जब तक सलमान खान की सिकंदर नहीं आ जाती तब तक बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाती रहेगी.

फिल्म को रिलीज हुए आज 31वां दिन है और इसकी आज की कमाई से जुड़ा शुरुआती डेटा भी सामने आ चुका है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

छावा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छावा ने 4 हफ्तों में ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, हिंदी में 540.38 करोड़ रुपये कमाए और तेलुगु में 11.80 करोड़ कमाते हुए टोटल 552.18 करोड़ कमाए.

सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने 29वें और 30वें दिन 7.5 करोड़ और 8 करोड़ हिंदी और तेलुगु में मिलकर कमाए कमाए. यानी एक महीने में फिल्म का टोटल कमाई 567.68 करोड़ हो गई.

अब छावा ने आज 4:30 बजे तक 3.8 करोड़ रुपये कमाते हुए कुल 571.48 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है. ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.


टॉप 3 से टॉप 2 की ओर बढ़ रही छावा

छावा हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली टॉप 3 की लिस्ट में अपनी तीसरी जगह सुरक्षित कर ली है. फिल्म ने एनिमल (553.87 करोड़) के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ये जगह अपने नाम की है.

अभी इस लिस्ट में पहले नंबर पर शाहरुख खान की जवान (640.25 करोड़) और दूसरे नंबर पर स्त्री 2 (597.99 करोड़) है. छावा के पास अभी करीब दो हफ्ते और हैं. फिल्म की स्पीड देखकर लग रहा है कि फिल्म स्त्री 2 का भी रिकॉर्ड जल्द ही ब्रेक कर सकती है. फिलहाल फिल्म श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की फिल्म से करीब 25 करोड़ पीछे है.

छावा के बारे में

130 करोड़ के बजट में बनाई गई ये फिल्म संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिनका रोल विक्की कौशल और उनकी पत्नी का रोल रश्मिका मंदाना ने निभाया है. फिल्म में अक्षय खन्ना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है.

और पढ़ें: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एआर रहमान, बेटे ने दी हेल्थ अपडेट, जानें कैसा है हाल



[ad_2]

बिना नंबर और ईमेल के कैसे रिकवर करें Facebook अकाउंट! ये है आसान तरीका

[ad_1]

सबसे पहले आपको अपने अकाउंट का सही नाम याद होना चाहिए. आप अपने दोस्तों या परिवार के किसी व्यक्ति से अपने प्रोफाइल को खोजने के लिए कह सकते हैं.

सबसे पहले आपको अपने अकाउंट का सही नाम याद होना चाहिए. आप अपने दोस्तों या परिवार के किसी व्यक्ति से अपने प्रोफाइल को खोजने के लिए कह सकते हैं.

Facebook पर जाएं और

Facebook पर जाएं और “Forgot Password” विकल्प पर क्लिक करें. अब आपसे ईमेल या नंबर दर्ज करने को कहा जाएगा. यहां आप अपना नाम डालें. आपके नाम से जुड़े प्रोफाइल की एक लिस्ट दिखाई देगी.

अगर आपने पहले से अपने अकाउंट में Trusted Contacts को सेट किया है, तो यह प्रक्रिया आपके लिए बहुत आसान हो जाएगी.

अगर आपने पहले से अपने अकाउंट में Trusted Contacts को सेट किया है, तो यह प्रक्रिया आपके लिए बहुत आसान हो जाएगी. “No longer have access to these?” पर क्लिक करें. अब आपको Trusted Contacts से रिकवरी कोड भेजने का विकल्प मिलेगा. उन कॉन्टैक्ट्स से संपर्क करें और कोड प्राप्त करके अपना अकाउंट रिकवर करें.

अगर Trusted Contacts नहीं सेट किए गए हैं, तो Facebook की Help Center का सहारा लें.

अगर Trusted Contacts नहीं सेट किए गए हैं, तो Facebook की Help Center का सहारा लें. “Identity Verification” फॉर्म भरें.

आपको अपने पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी. Facebook आपकी जानकारी वेरिफाई करेगा और कुछ समय में आपके अकाउंट तक एक्सेस दे देगा.

आपको अपने पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करनी होगी. Facebook आपकी जानकारी वेरिफाई करेगा और कुछ समय में आपके अकाउंट तक एक्सेस दे देगा.

अगर आपने अपने पुराने डिवाइस में Facebook लॉग इन किया था, तो उसी डिवाइस से रिकवरी प्रक्रिया को शुरू करने का प्रयास करें.

अगर आपने अपने पुराने डिवाइस में Facebook लॉग इन किया था, तो उसी डिवाइस से रिकवरी प्रक्रिया को शुरू करने का प्रयास करें.

भविष्य में अपने ईमेल और नंबर को अपडेट रखें. अकाउंट के लिए Trusted Contacts को जरूर सेट करें. इन स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना नंबर और ईमेल के भी आसानी से अपना Facebook अकाउंट रिकवर कर सकते हैं.

भविष्य में अपने ईमेल और नंबर को अपडेट रखें. अकाउंट के लिए Trusted Contacts को जरूर सेट करें. इन स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना नंबर और ईमेल के भी आसानी से अपना Facebook अकाउंट रिकवर कर सकते हैं.

Published at : 16 Mar 2025 03:09 PM (IST)

टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी

टेक्नोलॉजी वेब स्टोरीज

[ad_2]

Kal Ka Rashifal: मेष, सिंह, कन्या, कुंभ राशि सहित सभी 12 राशियों का जानें 17 मार्च, कल का राशिफ

[ad_1]

Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए विशेष होने जा रहा है. कल यानि 17 मार्च 2025 का दिन धन के मामले में मेष राशि वालों कल जीवनसाथी का साथ मिलेगा, मिथुन राशि वालों का कल का दिन पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा. सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं कल का राशिफल (Horoscope Tomorrow)-

मेष राशि, कल का राशिफल
कल का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे.  यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं. आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती हैं.

वृषभ राशि, कल का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी. ननिहाल पक्ष से  आपको मान सम्मान मिलेगा. आपको अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने की आवश्यकता है. विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपको  किसी की कोई बात बुरी लग सकती है. आप अपने कामों को लेकर सुझबुझ दिखाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

मिथुन राशि, कल का राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल दिन पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा. कार्य क्षेत्र में आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो लड़ाई झगड़े हो सकते हैं. जीवनसाथी को लेकर आप कहीं डिनर डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा. आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. किसी काम को लेकर आप योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

कर्क राशि, कल का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए कल दिन सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा.  आप अपने बिजनेस में कामों को लेकर पूरी मेहनत करेंगे. उतार-चढ़ाव अधिक रहेंगे. इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे. कार्यक्षेत्र में आपको कोई  फैसला जल्दबाजी में नही लेना है.  आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी. संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी. आपके किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है.

सिंह राशि, कल का राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए कल दिन मध्यम  रूप से फलदायक रहने वाला है. यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी.  आपको अपने मन में ईष्या द्धेष  की भावना नहीं रखती है. किसी दूर रहे  परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकते हैं, जो लोग सिंगल हैं, उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है.

कन्या राशि, कल का राशिफल
कन्या राशि के जातकों को  अपने बिजनेस पर पूरा ध्यान देना होगा. आप अपना कामों को लेकर रणनीति बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आप माता-पिता के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं.  आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा. शेयर मार्केट में  आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जिनका भविष्य मैं आपको लाभ मिलेगा.

तुला राशि, कल का राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा. मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो आप उसमें वाणी की सौम्यता बनाए रखें. किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी.  आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है. कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी.

वृश्चिक राशि, कल का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है. प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा. किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं. आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की आपसे कहा सुनी हो सकती है.  आपको किसी से कामों को लेकर कोई मदद लेनी होगी.

धनु राशि, कल का राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन सेहत के लिहाज  से कमजोर रहने वाला है. आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा. आप जल्दबाजी  में कोई निर्णय न लें. आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे. विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा. आप काम के साथ-साथ माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे. यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है.

मकर राशि, कल का राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. नौकरी में कार्यरत लोग  को महिला मित्रों से सावधानी बरते, नहीं तो वह उनके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे. संतान को कोई पुरस्कार के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा.  आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. राजनीति में कार्यरत लोगों के शत्रु  उनके मित्र बन सकते हैं.

कुंभ राशि, कल का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहने की आवश्यकता है ,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है. यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है. आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं.

मीन राशि, कल का राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है. नौकरी पेशा लोग यदि अपने नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे थे, तो वह किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं.  आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी. संतान किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की तैयारी में मेहनत करती नजर आएगी.

Tarot Card Weekly Horoscope: मेष से मीन राशि का जानें एस्ट्रोलॉजर से मार्च के नए सप्ताह का टैरो कार्ड वीकली राशिफल

[ad_2]

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेशकों को मिला 300 फीसदी का रिटर्न, सोने में उछाल ने किया मालामाल

[ad_1]

Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले निवेशकों की तो लॉटरी निकल आई है. गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले निवेशकों को उनके निवेश पर 300 फीसदी का रिटर्न मिलने जा रहा है. वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 17 मार्च 2017 जारी किए गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के सीरीज IV में निवेश करने वाले निवेशकों को उनके निवेश पर करीब 3 गुना रिटर्न मिलने जा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक ने इस सीरीज वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का जो फाइनल रिडेम्प्शन प्राइस जारी किया है जिसके मुताबिक जिन निवेशकों ने 2943 रुपये प्रति ग्राम पर बॉन्ड खरीदा था, उस बॉन्ड की मैच्योरिटी प्राइस 8624 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है. 

आरबीआई  (RBI) ने  वित्त वर्ष 2016-17 में 17 मार्च 2017 को सीरीज IV वाला बॉन्ड ((SGB 2016-17 Series IV – Issue date March 17, 2017) जारी किया था. इन बॉन्ड के आठ साल पूरे होने पर फाइनल मैच्योरिटी की इजाजत दी गई थी. निवेशकों को इन बॉन्ड में निवेश पर सालाना 2.50 फीसदी के फिक्स्ड रेट पर ब्याज भी मिलता रहा है जिसका भुगतान हर छमाही पर किया जाता है.  

आरबीआई ने इस सीरीज वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रिडेम्प्शन प्राइस 8624 रुपये प्रति ग्राम तय किया है. जबकि निवेशकों ने इस गोल्ड बॉन्ड में मार्च 2017 में 2943 रुपये प्रति ग्राम के प्राइस पर निवेश किया था. यानि जिन निवेशकों ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के इस सीरीज में निवेश किया था उन्हें अपने निवेश पर 293 फीसदी का बंपर रिटर्न मिलने जा रहा है. यानि उनका निवेश इस अवधि में तीन गुना हो चुका है. साथ ही निवेशकों को सालाना 2.50 फीसदी ब्याज भी मिलता रहा है. 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लिमिटेड ( India Bullion and Jewellers Association Ltd) ने  999 शुद्धता वाले सोने का जो क्लोजिंग प्राइस घोषित किया है उसी के आधार पर तीन दिनों के औसत प्राइस के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के रिडेम्पशन प्राइस तय किया गया है. 10 मार्च 2025 से लेकर 13 मार्च 2025 तक के औसत प्राइस के आधार पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की मैच्योरिटी प्राइस को तय किया गया है.  

हालांकि अब सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करना बंद कर दिया है. इस बात के कयास लगाये जा रहे कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में सरकार को भारी नुकसान हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

इंडसइंड बैंक की सेहत को लेकर RBI ने दिया भरोसा, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की

[ad_2]

बिरयानी से बना केक! शेफ की अनोखी क्रिएटिविटी ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका

[ad_1]

Trending Video: बिरयानी प्रेमियों के लिए एक अजीब लेकिन दिलचस्प खबर सामने आई है. एक मशहूर शेफ ने बची हुई बिरयानी को बेकार जाने से बचाने के लिए उसे एक शानदार केक में बदल दिया. जी हां, इस अनोखे “बिरयानी केक” का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर दंग रह गए हैं. कुछ लोगों को यह नया इनोवेशन पसंद आ रहा है, तो कुछ इसे ‘बिरयानी का अपमान’ बता रहे हैं. हालांकि शेफ ने इसमें ऐसी कोई मिलावट नहीं की है जिससे इसका स्वाद बुरा लगे. कहने का मतलब है कि मीठा और नमकीन यहां एक साथ नहीं परोसा गया है.

बची हुई बिरयानी से बना डाला केक

इस वायरल वीडियो में शेफ को बची हुई बिरयानी को अलग-अलग लेयर्स में सेट करते हुए देखा जा सकता है. सबसे पहले, बिरयानी को एक केक मोल्ड में दबाया गया, फिर ऊपर से दही और पुदीने की एक खास चटनी की परत डाली गई. इसके बाद, ऊपर पिज्जा बेस से इसका आधार तैयार किया गया, जिससे यह बिल्कुल केक जैसा दिखने लगा. अब शेफ ने इस पर गोश्त के मसालेदार टुकड़े डाले और ऊपर से बिरयानी की लेयर बिछा दी. जिसके बाद दोबारा हरी चटनी और दही के खास पेस्ट से इसकी फिनिशिंग कर दी और तैयार हो गया बिरयानी केक.


केवल तीन स्टेप में बना डाला पूरा केक

वीडियो में जब शेफ बिरयानी केक का पहला टुकड़ा काटते हैं, तो वह अंदर से भी कई परतों में बंटा नजर आता है. सबसे नीचे चावल की परत, फिर दही और मसालों की लेयर, और ऊपर से एक शानदार गार्निशिंग. इस केक को देखकर बिरयानी के दीवाने असमंजस में पड़ गए हैं कि इसका विरोध करना है या फिर इसके साथ जाना है. क्योंकि सुनने और पढ़ने में ये भले ही अजीब लगे लेकिन केक दिख स्वादिष्ट रहा है.

यूजर्स हो रहे कंफ्यूज

वीडियो को thejoshelkin नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पहली बार अजीब फूड कॉम्बिनेशन समझ आ रहा है. एक और यूजर ने लिखा..इंडिया होता तो अब तक गुड़ गोबर हो चुका होता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…इसे बिरयानी ही रहने दो भाई.

यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों…? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा


ट्रेन हाईजैक प्लान फेल होने का बदला! PAK आर्मी के काफिले पर फिदायीन हमला करके क्या बोला BLA?

[ad_1]

Pakistan Army Convoy Attack: बलूचिस्तान में रविवार (16 मार्च) को पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें कम से कम 7 जवानों की मौत हो गई और 35 से ज्यादा घायल हो गए. वहीं बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि हमने पाक सेना के 90 जवानों को मार गिराया. माना जा रहा है कि बीएलए ने ट्रेन हाईजैक प्लान फेल होने का बदला लिया है. 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बस नौशिकी से ताफ्तान की ओर जा रही थी, उसी समय उसे टारगेट किया गया. एसएचओ जफर बलूच ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि बस पर सुसाइड अटैक हुआ है. घायलों को नौशिकी अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत गंभीर है. इस बीच सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है. यह हमला क्वेटा से करीब 150 किमी दूर नौशिकी में हुआ. इलाके में हेलिकॉप्टर और ड्रोन भी तैनात कर दिए गए हैं. इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं, इसको लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

पाक मीडिया बोला- 7 यात्रियों की मौत

पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि इस हमले में 7 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 30-35 लोग घायल हुए हैं. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया कि फिदायीन हमले में पाकिस्तानी आर्मी के 90 जवान मारे गए. 

BLA ने क्या दावा किया?

इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए बीएलए ने दावा किया कि फिदायीन इकाई मजीद ब्रिगेड ने नोशिकी में इस हमले को अंजाम दिया. बीएलए प्रवक्ता ने कहा, ‘नोशिकी में आरसीडी हाईवे पर रखसान मिल के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया गया. इस काफिले में आठ बसें शामिल थीं, जिनमें से एक पूरी तरह नष्ट हो गई. फिदायीन हमले के तुरंत बीएलए के फतह दस्ते ने एक बस को पूरी तरह घेर लिया और उसमें सवार सभी जवानों को मार डाला.’ बीएलए की ओर से दावा किया गया कि इस हमले में पाकिस्तान सेना के 90 जवान मारे गए.

[ad_2]

वरुण चक्रवर्ती कभी नहीं खेल पाएंगे टेस्ट क्रिकेट? सबसे बड़ी वजह आई सामने; सच कर देगा हैरान

[ad_1]

Varun Chakravarthy on Test Cricket: पिछले महीनों वरुण चक्रवर्ती भारतीय क्रिकेट टीम के ‘स्टार प्लेयर’ बने रहे हैं. टी20 टीम में वापसी के बाद उन्होंने 11 मैचों में 31 विकेट लिए हैं. दूसरी ओर वनडे टीम में मौका मिला तो उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जिताकर ही दम लिया. चक्रवर्ती चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. हालांकि अब तक उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. अब वरुण चक्रवर्ती ने खुद उस बहुत बड़े कारण का खुलासा किया है, जिससे वो शायद कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे.

कभी नहीं खेल पाएंगे टेस्ट क्रिकेट?

वरुण चक्रवर्ती ने एक पॉडकास्ट पर चर्चा करते हुए बताया कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने में दिलचस्पी है, लेकिन उनका गेंदबाजी स्टाइल टेस्ट क्रिकेट से मेल नहीं खाता. उन्होंने कहा, “मेरा गेंदबाजी एक्शन बहुत हद तक किसी मीडियम पेस गेंदबाज जैसा है. टेस्ट क्रिकेट में आपको निरंतर 20-30 ओवर गेंदबाजी करनी होती है, मुझे नहीं लगता कि मैं ऐसा करने में सक्षम हूं. चूंकि मैं तेज रफ्तार से स्पिन गेंदबाजी करता हूं और ज्यादा से ज्यादा 10-15 ओवर ही बॉलिंग कर सकता हूं. मगर यह रेड बॉल क्रिकेट के लिए पर्याप्त नहीं है, जहां आपको प्रतिदिन 20-30 ओवर गेंदबाजी करनी होती है.”

पहले तेज गेंदबाज थे वरुण चक्रवर्ती

आपको बता दें कि वरुण चक्रवर्ती पहले तेज गेंदबाजी किया करते थे, मगर साल 2017 में उन्हें घुटने में चोट आई थी. उस चोट से उबरने के बाद चक्रवर्ती ने स्पिन गेंदबाजी करनी शुरू की थी. पेसर से स्पिनर बनने की कहानी बताते हुए वरुण चक्रवर्ती ने कहा, “अगर मैंने तेज गेंदबाजी करनी जारी रखी होती तो मेरा करियर वहीं पर अटका रह जाता. दरअसल तमिलनाडु की पिचों पर गेंद ज्यादा स्विंग नहीं होती और स्पिनरों को अधिक मदद मिलती है. यही कारण है कि तमिलनाडु से बहुत कम तेज गेंदबाज उभर कर आते हैं.”

यह भी पढ़ें:

Watch: ऋषभ पंत ने गाया ‘पाकिस्तानी’ गाना, सुर-ताल देख अच्छे-अच्छे सिंगरों को भूल जाएंगे; जहीर खान हुए इम्प्रेस

[ad_2]

रमजान में धंधा मंदा हुआ तो ई-रिक्शा चलाने लगे चाहत फतेह अली खान? वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

अपने आप को कहीं ना कहीं नुसरत फतेह अली खान की धुन में गाने वाला समझने वाले कथित सिंगर चाहत फतेह अली खान तो आप जानते ही होंगे. अपनी कान फाड़ने वाली आवाज और बेसुरे ताल से संगीत को बेसुरी मौत देने वाले चाहत इन दिनों शायद अपनी तंग हाली से परेशान है. लोगों का कहना है कि रमजान में उनके गाने का धंधा मंदा हो गया है. जिसके बाद अब वो ई-रिक्शा चलाने लगे हैं. दावा वायरल हो रहे वीडियो में किया जा रहा है जिसमें चाहत पाकिस्तान के एक बाजार में ई-रिक्शा से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं. मजे की बात तो ये है कि इस ई-रिक्शा में वो ड्राइवर सीट पर बैठे थे.

ई-रिक्शा में बैठे दिखाई दिए चाहत फतेह अली खान

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चाहत फतेह अली खान हरे रंग का चमकीला कुर्ता पहने एक ई-रिक्शा से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान लोग उनका मजाक बना रहे हैं. मजाक बनाते हुए लोगों का कहना है कि चाहत का धंधा रमजान में मंदा हो गया है जिसके बाद उन्होंने नया काम पकड़ लिया है. लेकिन सोचने वाली बात ये है कि इतने बेसुरे होने के बावजूद लोग उनके गाने सुनते हैं. हालांकि बेसुरे गाने केवल मनोरंजन के लिए लोग सुना करते हैं. लेकिन चाहत का इस तरह से ई-रिक्शा से उतरना बता रहा है कि उनकी किस कदर हालत खराब हुई पड़ी है. लेकिन असल में वो ई-रिक्शा की सवारी करके उससे उतरे हैं.


म्यूजिक एकेडमी खोलना चाहते हैं चाहत

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान चाहत फतेह अली खान ने लाहौर में एक म्यूजिक एकेडमी खोलने की इच्छा जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि वो एक म्यूजिक एकेडमी खोलने की योजना बना रहे हैं जिसमें सिंगिंग के साख साथ एक्टिंग की भी ट्रेनिंग दी जाएगी. भले ही चाहत के गानों को लोग बेसुरा कहते हों, लेकिन उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब व्यूज बटोरते हैं.

यूजर्स ने लिए जमकर मजे

वीडियो को baabey_di_kheir नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…इस चाचा को देखकर तो सारा मूड खराब हो जाता है. एक और यूजर ने लिखा…रिक्शा वाले भाई कितना किराया हुआ. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चाहत साहब का धंधा रमजान में मंदा ही चल रहा है.

यह भी पढ़ें: लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स ही क्यों…? बरसाने होली खेलने पहुंचे एक्टर ने शेयर किया वीडियो; महिलाओं के साथ गंदी हरकत देख यूजर्स का फूटा गुस्सा