चावलों में से टूटे हुए अनाज की हिस्सेदारी की जाएगी कम, इस काम में होगा इस्तेमाल

[ad_1]

Ration Rice Quality: राशन की दुकानों में आमतौर पर कम गुणवत्तायुक्त चावलों का वितरण किया जाता है. ऐसा न हो इसके लिए केंद्र ने  एक पायलट परियोजना शुरू की है. इसके तहत भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा प्रबंधित चावल के स्टॉक में टूटे हुए अनाज की हिस्सेदारी को मौजूदा 10 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत किया जाएगा. इससे आने वाले समय में राशन की दुकानों में मिलने वाले चावलों की क्वॉलिटी में सुधार होगा.

टूटे हुए चावलों से बनाया जाएगा इथेनॉल

अगर यह योजना सफल रही, तो इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लीकेज कम होगी, इथेनॉल उत्पादन के लिए चावल की उपलब्धता बढ़ेगी और स्टोरेज पर कॉस्ट भी कम होगा. सरकार की इस योजना के तहत 15 प्रतिशत टूटे हुए चावलों को पहले अलग किया जाएगा. इसके बाद सीधे चावल मिलों से इथेनॉल बनाने के लिए डिस्टिलरी को बेचा जाएगा.

सरकार ने 31 अक्टूबर 2025 तक इथेनॉल के लिए FCI से 24 लाख टन चावल आवंटित किया है. बिजनेस लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा कि जब FCI चावल की सप्लाई 22.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से 25 प्रतिशत तक टूटे हुए चावलों के मिश्रण के साथ की जाती है, तो इससे मिलों से कम लागत पर 100 प्रतिशत तक टूटे हुए चावल प्राप्त करके इसे बाजार में बेचने की संभावना बनी रहती है.

इस तरह से सुधरेगी चावल की क्वॉलिटी

पिछले महीने शुरू किए गए पायलट प्रोजेक्ट के मुताबिक, FCI ने पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की कुछ मिलों से कहा है कि वे हर एक राज्य में कस्टम मिल्ड राइस (CMR) के तहत प्रोसेस्ड किए जाने वाले 10,000 टन धान में से 15 प्रतिशत टूटे चावल को अलग करें.

टूटे चावल का वह 15 प्रतिशत हिस्सा मिलों से सीधे डिस्टिलरी को बेचा जाएगा. यानी कि अब अगर 100 किलो धान से तैयार 67 किलो चावल में से टूटे हुए अनाज का हिस्सा 25 किलो तक होता है, जिसे अब घटाकर 10 किलो कर दिया जाएगा क्योंकि इसमें से 15 किलो टूटे हुए अनाज को अलग से अलग किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

इस गर्मी में हर गली-मोहल्ले में बिकेगा Campa Cola, कई लाख दुकानों में होगी बिक्री; Reliance का है यह प्लान

[ad_2]

Tula Rashi 17 March 2025: तुला राशि वाले योगासन और ध्यान करें, मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के ल

[ad_1]

Tula Rashi 17 March 2025: तुला राशिफल 17 मार्च, सोमवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं.ज्योतिष ग्रंथों में इसे कला, प्रेम, सौंदर्य, सौभाग्य आकर्षण और भौतिकता का कारक माना गया है.आइए जानते हैं कि आज के दिन आपकी तुला राशि क्या कहती है.

तुला राशि जॉब राशिफल (Libra Job Horoscope)-

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा.  नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित रहेंगे.  आज आप अपनी भावनाओं को अपने सहकर्मियों के साथ व्यक्त करने में सफल रहेंगे,  जिससे आपके रिश्ते बहुत अधिक मजबूत बने रहेंगे.

तुला राशि हेल्थ राशिफल (Libra Health Horoscope)-

आपकी सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा,  परंतु आप अपनी आत्मदेखभाल अवश्य करें.  योगासन और ध्यान आपके मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अच्छा रहेगा.

तुला राशि बिजनेस राशिफल (Libra Business Horoscope)-

व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आज आप अपने व्यापार को लेकर बहुत अधिक उत्साहित रहेंगे . आज आपकी कुछ व्यापार से संबंधित बड़ी योजनाएं कामयाब हो सकती हैं,  परंतु आप अपने मन की बात सबके सामने व्यक्त करने का प्रयास करे , इससे आपके संचार कौशल में सुधार देखने को मिल सकते है . आज आपके मित्रों के साथ समय बिताने से आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा . सामाजिक संबंधों में सकारात्मक बनी रहेगी.  आज आपको खुद को खुश रखने के लिए भी कुछ समय निकालो. प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं.  आपको अपनी क्रिएटिविटी को उपयोग करने का समय मिल सकता है.
Libra Monthly Horoscope March 2025: तुला राशि वाले सच्चे प्रेमियों को मिलेगी प्यार में जीत, पढ़ें मार्च मासिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

[ad_2]

कौन हैं मणिकर्णिका दत्ता, भारत में रहकर शोध करने की वजह से ब्रिटेन छोड़ने को कहा गया

[ad_1]

प्रसिद्ध इतिहासकार, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा और शोधकर्ता मणिकर्णिका दत्ता ने कभी नहीं सोचा था कि उस देश में रहने के लिए उन्हें इतना जूझना पड़ेगा जिसे वो दशकों से अपना घर समझती आईं. यूनिवर्सिटी कॉलेज डबलिन में 37 साल की असिस्टेंट प्रोफेसर मणिकर्णिका दत्ता को निर्वासन का सामना करना पड़ रहा है.

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मणिकर्णिका दत्ता ने ब्रिटेन में 10 साल से अधिक रहने के आधार पर अनिश्चितकालीन रहने की अनुमति (ILR) के लिए आवेदन किया था लेकिन नियमों के मुताबिक आवेदक को 548 दिनों से ज्यादा ब्रिटेन से बाहर नहीं रहना चाहिए. मणिकर्णिका दत्ता 691 दिन भारत में रहीं इसलिए उनका आवेदन खारिज कर दिया गया.

ब्रिटेन छोड़ने की मिली चेतावनी
इसी मामले को लेकर ब्रिटेन के गृह कार्यालय ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा है कि आपको अब ब्रिटेन छोड़ना होगा और अगर आप स्वेच्छा से नहीं गईं तो आपको 10 साल के प्रवेश प्रतिबंध और ओवर स्टे के लिए कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

ब्रिटेन के गृह कार्यालय के इस फैसले पर दत्ता ने हैरानी जताई. उन्होंने कहा, ‘जब मुझे ई-मेल मिला कि मुझे ब्रिटेन छोड़ना होगा तो मैं स्तब्ध रह गई. मैं 12 साल से यहां रह रही हूं और मैंने विभिन्न विश्वविद्यालयों में काम किया है’. दत्ता ने कहा, ‘मैं ऑक्सफोर्ड में मास्टर्स करने के लिए यहां आई थी और मेरी जिंदगी का बड़ा हिस्सा यहीं पर बीता है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन मेरे साथ ऐसा होगा’.

पति के साथ लंदन में रह रही थीं मणिकर्णिका दत्ता
मणिकर्णिका दत्ता ने पिछले साल अक्टूबर में अपने पति डॉ. सौविक नहा के साथ (ILR) के लिए आवेदन किया था. सौविक नहा ग्लासगो यूनिवर्सिटी में औपनिवेशिक इतिहास के सीनियर लेक्चरर हैं. दोनों लंदन में 10 सालों से साथ रह रहे हैं. ब्रिटेन में डॉ. नहा का आवेदन स्वीकार कर लिया गया लेकिन उनकी पत्नी का खारिज कर दिया गया. दत्ता ने इस फैसले की समीक्षा की मांग की लेकिन गृह कार्यालय अपने फैसले पर कायम रहा. दत्ता 2012 में छात्र वीजा पर ब्रिटेन आई थीं और बाद में अपने पति के ग्लोबल टैलेंट वीजा पर बतौर आश्रित उन्हें पत्नी वीजा मिला था.

ब्रिटेन के गृह कार्यालय के फैसले के खिलाफ मणिकर्णिका दत्ता ने कानूनी लड़ाई का फैसला लिया है. उनकी वकील नागा कंदिया ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘यह मामला ब्रिटेन की साख को नुकसान पहुंचा सकता है. अगर ब्रिटेन खुद को शैक्षणिक और नवाचार में वैश्विक नेता बनाना चाहता है तो उसे प्रतिभाशाली लोगों के लिए स्वागत करने वाला माहौल बनाना होगा. ऐसे फैसले यूनिवर्सिटी को पीएचडी शोधकर्ताओं से वंचित कर सकते हैं जिनमें सालों का निवेश किया गया है’.

ये भी पढ़ें:

<a href=" में क्यों बदला ‘₹’ का सिंबल? तमिलनाडु CM स्टालिन ने अब बताई इसके पीछे की वजह

[ad_2]

IPL 2025 से पहले BCCI में होंगे बड़े बदलाव? 3 साल बाद इस स्पेशलिस्ट ने दिया इस्तीफा; जानें अपडेट

[ad_1]

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ के स्टाफ में आने वाले कुछ महीनों में बड़े बदलाव हो सकते हैं. चिकित्सा टीम के प्रमुख नितिन पटेल ने लगभग तीन साल के सफल कार्यकाल के बाद अपना इस्तीफा बीसीसीआई को सौंप दिया है. BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि एनसीए के सबसे वरिष्ठ कर्मचारियों में से एक नितिन ने वास्तव में अपना पद छोड़ दिया है.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘हां, नितिन ने स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम के प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है. नितिन का बीसीसीआई के साथ बहुत अच्छा कार्यकाल था. उन्होंने एनसीए में स्पोर्ट्स साइंस और मेडिकल टीम के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.’’

सूत्र ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में सबसे अच्छी बात यह रही कि जब भी कोई खिलाड़ी चोटिल होने पर उपचार के लिए यहां आता था तो पूरी तरह फिट होने पर ही उसे खेलने की मंजूरी मिलती थी. नितिन का परिवार विदेश में रहता है और सीओई के खेल विज्ञान और चिकित्सा प्रभाग की जिम्मेदारी संभालना साल में 365 दिन का काम है.’’

जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के रिहैब में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

पटेल ने अपने कार्यकाल के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी, बल्लेबाज केएल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव जैसे प्रमुख खिलाड़ियों के रिहैबिलिटेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सूत्र ने कहा कि लेवल तीन के कुछ कोच और ‘स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग’ से जुड़े कुछ कोच अगले कुछ महीनो में अपना पद छोड़ सकते हैं.

एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण का कार्यकाल इस साल के अंत तक पूरा होने वाला है. उनसे हालांकि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप तक अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया जा सकता है.

कई और अधिकारी छोड़ सकते हैं पद

पटेल से पहले एनसीए से जुड़े कोचों में से एक साईराज बहुतुले ने भी पद छोड़ दिया था और वह राजस्थान रॉयल्स के सहयोगी स्टाफ में शामिल हो गए. यही नहीं सितांशु कोटक सीनियर पुरुष टीम स्टाफ में स्थायी रूप से शामिल हो गए हैं.

भारत की अंडर 19 टीम से जुड़े एनसीए के कोच हृषिकेश कानिटकर अब भी सीओई में हैं, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि जिम्बाब्वे और नामीबिया में अगले साल की शुरुआत में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के समाप्त होने के बाद वह अपने पद पर बने रहेंगे या नहीं. कुछ विशेषज्ञ बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच हैं, जो आने वाले महीनों में नए करियर की तलाश में अपना पद छोड़ सकते हैं.

[ad_2]

Google की नई तैयारी! इस साल असिस्टेंट की जगह आ सकता है Gemini, जानें पूरी जानकारी

[ad_1]

Google Gemini: Google Assistant को 2016 में Android यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था. लेकिन गूगल अब जल्द ही इसे बंद करने की तैयारी में है. Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में घोषणा की है कि एक दशक पुराना डिजिटल असिस्टेंट जल्द ही जनरेटिव AI बेस्ड Gemini से बदल दिया जाएगा. टेक दिग्गज का कहना है कि “लाखों लोग पहले ही Google Assistant से Gemini पर स्विच कर चुके हैं” और इस साल के अंत तक Google Assistant मोबाइल डिवाइसेज़ पर उपलब्ध नहीं होगा और इसे डाउनलोड भी नहीं किया जा सकेगा.

सभी डिवाइसों से हो जाएगा गायब

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि टैबलेट, कारें, हेडफोन और स्मार्टवॉच जैसे डिवाइस भी धीरे-धीरे Gemini पर शिफ्ट होंगे. हालांकि, जब तक यह बदलाव पूरी तरह से लागू नहीं हो जाता तब तक ये डिवाइसेज़ Google Assistant के साथ काम करते रहेंगे. हालांकि, कंपनी ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि Gemini इन डिवाइसेज़ पर कैसे काम करेगा.

अगर आपने अभी तक Google Assistant से Gemini पर स्विच नहीं किया है तो आप Google Play Store से Gemini ऐप डाउनलोड करके आसानी से नए AI असिस्टेंट का उपयोग शुरू कर सकते हैं. हाल के महीनों में, Google ने Gemini में कई पुराने Assistant फीचर्स जोड़े हैं जैसे म्यूजिक प्ले करना, लॉक स्क्रीन से कुछ फंक्शन कंट्रोल करना और टाइमर सेट करना.

क्या मिले नए फीचर्स

हालांकि, अभी भी कुछ फीचर्स Gemini में नहीं जोड़े गए हैं और यही कारण हो सकता है कि Google को अपना पुराना असिस्टेंट बंद करने में कुछ समय लग रहा है. यह बदलाव बहुत हद तक अपेक्षित था, क्योंकि कंपनी ने अपनी Pixel 9 सीरीज को डिफॉल्ट रूप से Gemini असिस्टेंट के साथ लॉन्च किया है. ऐसे में अगर आप भी गूगल जेमिनी को अपनाना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

इन 5 बड़े अपग्रेड्स के साथ एंट्री मार सकता है iPhone 17 सीरीज़! जानें पूरी जानकारी

[ad_2]

रजनीकांत की ‘कूली’ ने ‘सिंकदर’ को दी रिलीज से पहले पटखनी, कमा लिए इतने करोड़

[ad_1]

Rajinikanth Collie OTT Rights: हवा में उछलती सिगरेट को गोली मारकर जलाने वाले एक्टर रजनीकांत की फिल्म कूली रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है. फिल्म की रिलीज को अभी काफी समय बाकी है, लेकिन इसके OTT Rights को लेकर जो खबरें आई हैं वो आपके होश उड़ा देंगी.

एनडीटीवी ने रिपोर्ट के हवाले से लिखा है कि लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के ओटीटी राइट्स प्राइम वीडियो ने खरीदे हैं. इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भारी-भरकम रकम चुकाई है.

कितनी में बिके हैं Coolie OTT Rights
रिपोर्ट की मानें तो इसके लिए प्राइम वीडियो ने मेकर्स को 120 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम दी है. हालांकि, इसकी कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है. लेकिन अगर ये सच होता है तो ये रजनीकांत की किसी भी फिल्म के लिए चुकाई गई अब तक की सबसे बड़ी रकम होगी.

रजनीकांत ने सलमान खान को पछाड़ा

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की सिकंदर के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 80 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. अगर फिल्म 350 करोड़ के ऊपर बिजनेस कर पाती है, तो ये बढ़ाकर 100 करोड़ कर दिया जाएगा.

ऐसे में रजनीकांत की जिस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने नहीं आई है, उसके पहले ही 120 करोड़ रुपये की ओटीटी डील क्रैक करने की खबर आने के बाद साफ दिख रहा है कि इस मामले में रजनीकांत आगे निकल चुके हैं.

कैसी फिल्म होगी कूली
फिल्म का डायरेक्शन लोकेश कनगराज कर रहे हैं जिन्होंने विक्रम, कैथी और लियो जैसी शानदार और कमाल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्में बनाई हैं. इस फिल्म में फिर से रजनी सर का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिलेगा.

कूली में दिखेंगे ये बड़े स्टार भी
रजनीकांत के साथ फिल्म में नागार्जुन, सत्यराज और श्रुति हासन जैसे दूसरे कई बड़े चेहरे दिखने वाले हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म इसी साल यानी 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म के लुक और टीजर ने पहले ही सोशल मीडिया पर बवाल मचाया हुआ है.

इस फिल्म में रजनीकांत के एक्शन के साथ-साथ अनिरुद्ध का म्यूजिक भी है. यानी कमाल का बैकग्राउंड स्कोर फिर से सुनने को मिलने वाला है. फिल्म को भारी-भरकम बजट में तैयार किया गया है.

और पढ़ें: फर्जी है मलयालम एक्टर ममूटी के कैंसर की खबर, टीम ने बताया सच

[ad_2]

‘हाफिज सईद को पाकिस्तान में कुछ लोगों ने मार दिया…’, लश्कर चीफ को लेकर मोना आलम का बड़ा दावा

[ad_1]

’हाफिज सईद को पाकिस्तान में कुछ लोगों ने मार दिया…’, लश्कर चीफ को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार मोना आलम का बड़ा दावजम्मू-कश्मीर में कई घातक आतंकी हमलों के लिए वांटेड लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर अबू कतल की पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी. जिया-उर-रहमान उर्फ नदीम उर्फ अबू कतल की शनिवार शाम पंजाब प्रांत के झेलम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई.

रहमान को लश्कर संस्थापक हाफिज सईद का भरोसेमंद सहयोगी माना जाता था. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस हमले के वक्त हाफिज सईद भी अबू कतल के साथ था और उसे भी गोली लगी है. इतना ही नहीं दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने हाफिज सईद को सुरक्षित स्थान पर छिपा दिया है. सोशल मीडिया पर हाफिज सईद की मौत की अफवाहें भी तैर रही हैं. ऐसे में हाफिज सईद की स्थिति पर सस्पेंस बना हुआ है.

मोना आलम ने हाफिज सईद की मौत की खबरों को बताया अफवाह

इन सबके बीच पाकिस्तानी पत्रकार मोना आलम ने हाफिज सईद को लेकर बड़ा दावा किया है. एक भारतीय न्यूज चैनल से बातचीत में मोना आलम ने कहा, ”कल से खबर चल रही है कि हाफिज सईद को पाकिस्तान में कुछ लोगों ने मार दिया है. मैं आपको ये बता दूं कि ये फेक खबर है. मैंने ये चेक किया है. मैं जिम्मेदारी से बात कर रही हूं. हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें ये नहीं पता कि वे कहां हैं. वे अभी नजरबंद हैं. मुझे ये पता है कि उनकी मौत की खबर मनगढ़ंत है.”

भारत में इन हमलों में शामिल रहा अबू कतल

अबू कतल जम्मू-कश्मीर के पूंछ-राजौरी क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल था. अधिकारियों के मुताबिक, रहमान ने साल 2000 की शुरुआत में जम्मू क्षेत्र में घुसपैठ की थी और 2005 में वापस पाकिस्तान चला गया था. उसके पास पूंछ और राजौरी में आतंकवादियों के सहयोगियों का मजबूत नेटवर्क था. NIA की जांच में कई आतंकवादी वारदातों में रहमान के शामिल होने की बात सामने आई थी.

केंद्रीय एजेंसी ने 2023 में राजौरी के डांगरी गांव में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हुए हमले से जुड़े मामले में उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था. डांगरी गांव में आतंकियों ने एक जनवरी 2023 को अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच लोगों की हत्या कर दी थी. हमलावरों ने घटनास्थल पर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) भी छोड़ा था, जिसकी चपेट में आकर अगले दिन दो और लोगों की जान चली गई थी, जबकि 14 अन्य घायल हुए थे.

- रहमान को नौ जून 2024 को दर्शन के लिए शिव खोड़ी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पर हुए हमले का मास्टरमाइंड भी बताया जाता था. इस हमले में नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 41 अन्य घायल हुए थे.  अधिकारियों के अनुसार, रहमान 20 अप्रैल 2023 को भट्टा-दुर्रियन में हुए हमले में भी शामिल था, जिसमें पांच भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे.

- इसके अलावा, पांच मई 2023 को कंडी क्षेत्र में 9 पैरा स्पेशल फोर्स पर हुए हमले के पीछे भी उसका हाथ था, जिसमें पांच सैनिकों की जान गई थी. अधिकारियों के मुताबिक, रहमान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कोटली जिले में लश्कर के आतंकवादियों की घुसपैठ की योजना बनाने की जिम्मेदारी संभाल रहा था. वह सईद के सबसे भरोसेमंद लोगों में शामिल था.  पिछले तीन वर्षों में पाकिस्तान और पीओके में अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के एक दर्जन से अधिक आतंकवादियों की हत्या की है.

[ad_2]

Rajasthan female police officer danced a lot in celebration of Holi video goes viral

[ad_1]

ये हैं चीन के सबसे अमीर आदमी, कभी मुकेश अंबानी को पछाड़ बने थे सबसे दौलतमंद

[ad_1]

China Richest Man: चीन की सबसे बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी नोंगफू स्प्रिंग के फाउंडर झोंग शान्शान चीन के सबसे अमीर शख्स हैं. उनके पास इतनी दौलत है कि वह कभी बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी से भी अमीर आदमी थे. शान्शान वैक्सीन और हेपेटाइटिस टेस्ट किट बनाने वाली फार्मा कंपनी वानताई बायोलॉजिकल फ़ार्मेसी एंटरप्राइज में भी हिस्सेदारी है. साल 2021 में वह पहली बार तब सुर्खियों में आए, जब वह मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए.

कौन हैं झोंग शान्शान?

1954 में चीन के पूर्वी भाग में बसे शहर हांग्जो में पैदा हुए झोंग शान्शान ने चीन के सांस्कृतिक क्रांति के दौरान स्कूल छोड़ दिया और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कामों में लग गए. 1970 के दशक में शान्शान ने एक कॉलेज में दाखिला लेने की कोशिश की थी, लेकिन दो-दो बार वह एंट्रेंस टेस्ट पास नहीं हो पाए. इसके बाद उन्हें एक ओपन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी करनी पड़ी.

बाद में उन्होंने एक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया. 1988 में नौकरी छोड़ने से पहले पांच साल तक झेजियांग डेली में एक रिपोर्टर के तौर पर भी काम किया. इसके बाद चीनी द्वीप हैनान में उन्होंने मशरूम की खेती में अपना हाथ आजमाया और बाद में झींगा और कछुए भी बेचे. इन कामों में उन्हें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने वहाहा बेवरेजेस कंपनी में सेल्स एजेंट के तौर पर काम किया. फिर हेल्थकेयर सप्लीमेंट्स बेचना शुरू किया.

1993 में पलटी किस्मत

उन्हें बड़ा ब्रेक 1993 में मिला, जब उन्होंने हेल्थकेयर ब्रांड यांगशेंगटैंग की स्थापना की और सितंबर 1996 में पेय कंपनी नोंगफू स्प्रिंग की नींव रखी. सितंबर 2020 में, नोंगफू स्प्रिंग एक सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी बन गई और हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार करना शुरू कर दिया, जिसके चलते शान्शान की संपत्ति में गजब का उछाल देखने को मिला. फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, 16 मार्च, 2025 तक झोंग शान्शान की कुल संपत्ति 58.8 बिलियन डॉलर है. इसी के साथ वह चीन के पहले और दुनिया के 26वें सबसे अमीर आदमी हैं.

ये भी पढ़ें:

अब राशन की दुकानों में मिलेंगे बढ़िया क्वॉलिटी के चावल, टूटे हुए दाने कम करने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

[ad_2]

Train के TTE को हर महीने मिलती है इतनी सैलरी, 8वें वेतन आयोग से इसमें कितना होगा इजाफा?

[ad_1]

भारतीय रेलवे में टीटीई की एक महत्वपूर्ण भूमिका होती है. यह ट्रेनों में यात्रियों के न केवल टिकट चेक करते हैं बल्कि उनके टिकट को कंफर्म करके उन्हें सीट भी उपलब्ध कराते हैं साथ ही बगैर टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना भी लगाते हैं. आमतौर पर काले कोट और सफेद शर्ट में घूमने वाले ये सरकारी मुलाजिम कितनी तनख्वाह पर काम करते हैं और 8 वें वेतन आयोग के लागू होने पर इनकी सैलरी में कितना इजाफा होगा आज हम आपको यही बताने वाले हैं. तो आइए जानते हैं.

कितनी होती है टीटीई की सैलरी

भारतीय रेलवे में ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) की सैलरी उनकी ग्रेड पे और अनुभव के आधार पर निर्धारित होती है. सातवें वेतन आयोग के अनुसार, टीटीई का मूल वेतन ₹9,400 से ₹35,000 प्रति माह के बीच होता है, जिसमें ₹1,900 का ग्रेड पे शामिल है. इसके अलावा, उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और दूसरे भत्ते भी प्रदान किए जाते हैं, जिससे कुल मासिक वेतन अनुभव और प्रमोशन के बाद 50,000 से 70,000 रुपये या उससे भी अधिक पहुंच सकता है. आपको बता दें कि टीसी और टीटीई में फर्क होता है. टीसी की निस्बत टीटीई के पास ज्यादा अधिकार होते हैं. टीसी केवल स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर ही टिकट चेक कर सकता है, जबकि टीटीई ट्रेन में यात्रियों के साथ सफर करते हुए उनके टिकट चेक करता है.

यह भी पढ़ें: <a href=" Story: बस ड्राइवर का सपना था बेटी अधिकारी बने, दूसरे अटेम्प्ट में हुआ सपना पूरा, आज बेटी है IAS अधिकारी

8 वें वेतन आयोग के बाद कितना होगा इजाफा?

आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू होने की संभावना है. इस आयोग के तहत, फिटमेंट फैक्टर के आधार पर कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाएगी. अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 निर्धारित किया जाता है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480 हो सकती है. यह वृद्धि लगभग 69 गुना की होगी, जो पिछले 40 सालों में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में हुई वृद्धि को दिखाती है. टीटीई की सैलरी में वृद्धि का सटीक आंकलन उनके वर्तमान पे-लेवल और ग्रेड पे के आधार पर किया जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर वर्तमान में टीटीई का मूल वेतन 25,500 रुपये है, तो फिटमेंट फैक्टर 2.86 लागू होने पर यह बढ़कर लगभग ₹72,930 हो सकता है. आपको बता दें कि दी गई जानकारी संभावित है और अलग अलग रिपोर्ट्स के आधार पर इकट्ठा की गई है.

यह भी पढ़ें: <a href=" ने शुरू की जून 2025 टर्म-एंड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, जानिए कैसे करें अप्लाई

[ad_2]