सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेशकों को मिला 300 फीसदी का रिटर्न, सोने में उछाल ने किया मालामाल
[ad_1]
Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले निवेशकों की तो लॉटरी निकल आई है. गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने वाले निवेशकों को उनके निवेश पर 300 फीसदी का रिटर्न मिलने जा रहा है. वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 17 मार्च 2017 जारी किए गए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के सीरीज IV में निवेश करने वाले निवेशकों को उनके निवेश पर करीब 3 गुना रिटर्न मिलने जा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक ने इस सीरीज वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम का जो फाइनल रिडेम्प्शन प्राइस जारी किया है जिसके मुताबिक जिन निवेशकों ने 2943 रुपये प्रति ग्राम पर बॉन्ड खरीदा था, उस बॉन्ड की मैच्योरिटी प्राइस 8624 रुपये प्रति ग्राम तय की गई है.
आरबीआई (RBI) ने वित्त वर्ष 2016-17 में 17 मार्च 2017 को सीरीज IV वाला बॉन्ड ((SGB 2016-17 Series IV – Issue date March 17, 2017) जारी किया था. इन बॉन्ड के आठ साल पूरे होने पर फाइनल मैच्योरिटी की इजाजत दी गई थी. निवेशकों को इन बॉन्ड में निवेश पर सालाना 2.50 फीसदी के फिक्स्ड रेट पर ब्याज भी मिलता रहा है जिसका भुगतान हर छमाही पर किया जाता है.
आरबीआई ने इस सीरीज वाले सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रिडेम्प्शन प्राइस 8624 रुपये प्रति ग्राम तय किया है. जबकि निवेशकों ने इस गोल्ड बॉन्ड में मार्च 2017 में 2943 रुपये प्रति ग्राम के प्राइस पर निवेश किया था. यानि जिन निवेशकों ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के इस सीरीज में निवेश किया था उन्हें अपने निवेश पर 293 फीसदी का बंपर रिटर्न मिलने जा रहा है. यानि उनका निवेश इस अवधि में तीन गुना हो चुका है. साथ ही निवेशकों को सालाना 2.50 फीसदी ब्याज भी मिलता रहा है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन लिमिटेड ( India Bullion and Jewellers Association Ltd) ने 999 शुद्धता वाले सोने का जो क्लोजिंग प्राइस घोषित किया है उसी के आधार पर तीन दिनों के औसत प्राइस के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के रिडेम्पशन प्राइस तय किया गया है. 10 मार्च 2025 से लेकर 13 मार्च 2025 तक के औसत प्राइस के आधार पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की मैच्योरिटी प्राइस को तय किया गया है.
हालांकि अब सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी करना बंद कर दिया है. इस बात के कयास लगाये जा रहे कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में सरकार को भारी नुकसान हुआ है.
ये भी पढ़ें
इंडसइंड बैंक की सेहत को लेकर RBI ने दिया भरोसा, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की
[ad_2]

